LATEST NEWS

ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे अहम गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर

एडिलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से पिंक बॉल टेस्ट खेला जाना है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मैच होगा. इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया का सबसे अहम गेंदबाज चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर बताया कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से एडिलेड में खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड को लेफ्ट पैर में चोटल लगी है, जिस वजह से वह 6 दिसंबर से एडिलेड में भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अपने डेब्यू के बाद से ऐसा पहली बार होगा, जब हेजलवुड घर पर भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेजलवुड के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर हुआ है. जोश हेजलवुड की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो नए तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है. दो अनकैप्ड गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कंगारू टीम में शामिल किए गए हैं. इन दोनों ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है. हालांकि, एबॉट कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. खैर, बता दें कि हेजलवुड की जगह इन दोनों ही गेंदबाजों को मौका मिलने की उम्मीद नहीं है. एडिलेड में अब हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिलने की संभवाना है. बोलैंड जुलाई, 2023 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेले थे.   भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्र्लियाई टीम में सिर्फ एक बदलाव ही माना जा रहा है. पहले खबर थी कि मिचेल मार्श भी दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वह एडिलेड टेस्ट खेलेंगे.

टीम इंडिया का पिंक बॉल वॉर्मअप मैच हुआ दिलचस्प, पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI पिंक बॉल वॉर्मअप मैच के पहले दिन का खेल रद्द हो गया है। बारिश के कहर के चलते पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया। हालांकि दूसरे दिन दोनों टीमें 50-50 ओवर का मैच खेलने को राजी हो गई है जिसका अपडेट बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिया है। इसी के साथ बीसीसीआई ने यह भी अपडेट दिया है कि दूसरे दिन का खेल कब शुरू होगा और टॉस किस समय होगा। बता दें, इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। आगामी टेस्ट की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारत के लिए यह मैच प्रैक्टिस जरूरी है। बीसीसीआई के पोस्ट के अनुसार, “पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है और कल (रविवार) सुबह 9:10 बजे खेल फिर से शुरू होगा। सुबह 8:40 बजे टॉस होगा। टीमों ने प्रत्येक पक्ष के लिए 50 ओवर खेलने पर सहमति जताई है।” इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबानों को 295 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। यह सेना देशों में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की थी। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पर्थ टेस्ट मिस करने वाले नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में ढलने के लिए रोहित के लिए प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ यह वॉर्मअप मैच काफी अहम है। इसी प्रैक्टिस में टीम इंडिया अपना बैटिंग ऑर्ड भी सेट करने में मदद मिलेगी।

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन बनाई जगह, किया दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधू ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी। सिंधू ने जीत के बाद कहा, ”आज का मैच अहम था। वह भले ही निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैने अपनी गलतियां सुधार ली है और उन्हें नहीं दोहराऊंगी। मैने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया।” सिंधू विश्व रैंकिंग में 18वें और वांग 118वें स्थान पर है। अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा जबकि लक्ष्य जापान के शोगो ओगावा से खेलेंगे। लक्ष्य ने कहा ,‘‘ यह अच्छा मैच था। मैं प्रदर्शन से खुश हूं। दूसरा गेम कठिन था लेकिन यह अच्छी बात है कि मैं जीत सका।” ओडिशा ओपन 2022 विजेता हुड्डा ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-16, 21-9 से हराया। महिला युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने छठी वरीयता प्राप्त गो पेइ की और तियो मेइ शिंग को 21-8, 21-15 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मलेशिया के लू बिंग कुन और हो लो इ को 21-16, 21-13 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त आयुष शेट्टी पुरूष एकल में ओगावा से 7-21, 14-21 से हारकर बाहर हो गए। महिला एकल में तसनीम मीर और श्रियांशी वी भी हारकर बाहर हो गई ।

अंगूठे की चोट के बाद शुभमन गिल ने फिट होने के बाद टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया

कैनबरा अंगूठे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से बाहर रहे शुभमन गिल ने फिट होने के बाद शुक्रवार को भारतीय टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। पहले टेस्ट में गिल की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की। पिछले दौरे पर उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए हालांकि टीम को उसकी जरूरत है। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया। भारत को कल से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं । किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मैने और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है। मैं बहुत खुश हूं।’ पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, ‘हर गेंद को बल्ले से पीटने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं। जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे।’ उन्होंने कहा, ‘पर्थ में हमने पिछली बार 2020-21 के दौरे पर नहीं खेला था। यह शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था।’ गिल की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल प्रभाव नहीं छोड़ सके। गिल हालांकि शीर्ष क्रम की बजाय मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं।

WTC Final की रेस में बने रहने के लिए सीरीज के साथ -साथ भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतने होंगे इतने मैच, मुश्किल है गणित

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर (शुक्रवार) से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. WTC फाइनल के लिए 5 टीमें रेस में… पर्थ टेस्ट में जीत के चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी फायदा पहुंचा. भारतीय टीम WTC टेबल में फिर से पहले नंबर पर आ गई. WTC की ताजा अंकतालिका पर नजर डालें तो इसमें फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिख रहा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें भी फाइनल की रेस में हैं. जबकि पाकिस्तान समेत चार टीमें फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. फाइनल मुकाबला जून 2025 में क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम के अब तक 15 मैचों में 9 जीत, 5 हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 61.11 प्रतिशत है. भारत को मौजूदा चक्र में 4 मैच और खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैं. उधर WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 13 मैच में 8 जीत, चार हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 57.69 है. उधर श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड चौथे, साउथ अफ्रीका पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. जबकि पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और बांग्लादेश नौवें नंबर पर है. हालांकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से आउट हो चुका है. भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी के चार में से तीन टेस्ट जीतने होंगे और एक मुकाबले को ड्रॉ कराना होगा. अगर भारतीय टीम एक भी मैच गंवाती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. भारतीय टीम अधिकतम 69.30% अंकों तक पहुंच सकती है. ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 6 में से पांच मुकाबले जीतने होंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ अपने घर पर चार और टेस्ट मैच खेलने हैं. फिर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उसे भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा करना है. श्रीलंका के लिए भी समीकरण साफ है. उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए चाारों मुकाबले जीतने होंगे. श्रीलंका फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है. न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत के खिलाफ उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के लिए समीकरण अब भी मुश्किल है. कीवी टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. यदि कीवी टीम इन तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो ही उसके लिए कुछ चांस बनेगा. साउथ अफ्रीका के लिए भी समीकरण काफी स्पष्ट है. साउथ अफ्रीकी टीम यदि चारों मैच जीत लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी. साउथ अफ्रीकी टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की भी मेजबानी करनी है. फाइनल का समीकरण (दूसरे नतीजों पर निर्भर रहे बिना) ऑस्ट्रेलिया: 6 में से 5 जीतने पर भारत: चार में 3 जीत और एक ड्रॉ श्रीलंका: चार में से चार जीतने पर न्यूजीलैंड: 3 में से 3 जीतने पर* साउथ अफ्रीका: 4 में से 4 जीतने पर बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी प्वाइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे. चूंकि प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.  

फेलिक्स, पाओलिनी, नवारो एडिलेड में खचाखच भरे मैदान में उतरेंगे

एडिलेड फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, जैस्मीन पाओलिनी उन सितारों में शामिल हैं जो एटीपी 250 इवेंट एडिलेड इंटरनेशनल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, क्योंकि टूर्नामेंट निदेशक एलिसिया मोलिक 6 से 11 जनवरी 2025 तक द ड्राइव में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पुष्टि किए गए खिलाड़ियों की क्षमता को लेकर उत्साहित हैं। फेलिक्स (पूर्व विश्व नंबर 6) और डब्ल्यूटीए की शीर्ष 10 रैंकिंग वाली दो खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी, एम्मा नवारो, साथ ही विश्व नंबर 13 डायना श्नाइडर अगले साल की शुरुआत में एडिलेड में प्रतिस्पर्धा करेंगी। ये खिलाड़ी अपने गृहनगर के पसंदीदा और 2022 के चैंपियन थानासी कोकिनाकिस, दुनिया के 12वें नंबर के टॉमी पॉल, दुनिया के 22वें नंबर के सेबेस्टियन कोर्डा और शीर्ष-10 सितारों जेसिका पेगुला और बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ शामिल होंगे – क्रेजिकोवा मौजूदा विंबलडन चैंपियन हैं। मोलिक ने कहा, “अब तक हमने जिन प्रतिभाओं की पुष्टि की है, वे असाधारण हैं और हमें विश्वास है कि प्रशंसकों को कुछ शानदार मैच देखने को मिलेंगे। इनमें से प्रत्येक खिलाड़ी कोर्ट में कुछ अनूठा लेकर आता है, और हम उन्हें द ड्राइव में प्रतिस्पर्धा करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।” “फेलिक्स ने खुद को एटीपी टूर पर सबसे रोमांचक और प्रतिस्पर्धी युवा खिलाड़ियों में से एक साबित किया है, और एडिलेड में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से इस आयोजन के रोमांच को बढ़ाएगी। मोलिक ने कहा, “जैस्मीन इस साल विंबलडन में एकल फाइनलिस्ट थीं और उन्होंने अपना सीज़न शुरू करने के लिए 2024 दुबई ड्यूटी फ़्री टेनिस चैंपियनशिप में खिताब जीता। और एम्मा देखने लायक सबसे रोमांचक युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। हमें उम्मीद है कि वह एक मजबूत दावेदार होंगी।” ऑगर-अलियासिमे ने 2022 में रॉटरडैम ओपन में अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता, जो उनके करियर का एक बड़ा मील का पत्थर है। कनाडाई खिलाड़ी लगातार ग्रैंड स्लैम के दूसरे सप्ताह तक पहुंचते रहे हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ परिणाम 2021 में यूएस ओपन सेमीफाइनल में उपस्थिति रहा है। “मैंने हमेशा एडिलेड में अपने प्रवास का आनंद लिया है और इसलिए मैंने 2025 में तीसरी बार वापस आने का फैसला किया है ऑगर-अलियासिमे ने कहा, “मेरे करियर में यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे लगता है कि यूनाइटेड कप के बाद और ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने से ठीक पहले यह मेरे लिए एकदम सही तैयारी होगी।” विश्व की नंबर 4 पाओलिनी अपनी प्रतिस्पर्धी भावना को दुनिया की नंबर 8 खिलाड़ी और अमेरिकी टेनिस के उभरते सितारों में से एक नवारो के साथ लेकर आएंगी। 2024 होबार्ट इंटरनेशनल में सम्मान जीतने वाली नवारो ने अपने करियर में बहुत तरक्की की है और उनका दमदार खेल निश्चित रूप से प्रभाव डालेगा। नवारो ने कहा, “मैं 2025 में एडिलेड इंटरनेशनल में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले एक शानदार शुरुआत होगी और मैं कुछ अच्छे मैच खेलने और एडिलेड को देखने के लिए उत्सुक हूं।” पॉल, जो पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर हैं, ने 2024 में तीन खिताब जीतते हुए अपने सबसे सफल सत्र का आनंद लिया है। 2020 में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद, अमेरिकी खिलाड़ी वापस आ गए हैं और 6-11 जनवरी तक होने वाले टूर्नामेंट में ऑगर-अलियासिमे के साथ खचाखच भरे मैदान में उतरेंगे। होमटाउन हीरो और 2022 के चैंपियन थानासी कोकिनाकिस के साथ-साथ विश्व नंबर 22 सेबेस्टियन कोर्डा भी द ड्राइव में प्रतिस्पर्धा करेंगे।  

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग चाहते हैं कि एडिलेड में गुलाबी गेंद के मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव न किया जाए

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के लिए पहले मैच की तरह ही ऑस्ट्रेलियाई एकादश की इच्छा जताई है और श्रृंखला में वापसी के लिए विश्व स्तरीय भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ आक्रामक मानसिकता का सुझाव दिया है। भारत ने पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 295 रनों की शानदार जीत दर्ज की और पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम ने संघर्षरत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन-अप को मात दी। पोंटिंग ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में अपने सर्वश्रेष्ठ से काफी नीचे था। पूर्व कप्तान चाहते हैं कि एडिलेड में गुलाबी गेंद के मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव न किया जाए। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के सबसे हालिया एपिसोड में घोषणा की, “मैं उसी टीम के साथ रहूंगा। मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा और इस टीम में हम जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, उनमें से बहुत से लोग चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं। शायद थोड़े समय के लिए नहीं, लेकिन उन्होंने बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित की है। “ पूर्व नंबर 1 रैंक वाले टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, विशेष रूप से, पहले टेस्ट में अपने प्रदर्शन के लिए जांच का सामना कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद क्रमशः केवल 2 और 3 रन बनाए, और उसके बाद लाबुशेन को बाहर करने की मांग उठी। पोंटिंग ने लाबुशेन के बारे में कहा, “उसे वास्तव में इसे बदलने का तरीका खोजना होगा। पर्थ में सभी बल्लेबाजों में से मार्नस सबसे अधिक अनिश्चित दिखे। हां, यह एक मुश्किल विकेट पर उच्च गुणवत्ता वाली गेंदबाजी थी, लेकिन उसे इसे बदलने का तरीका खोजने की जरूरत है।” पोंटिंग ने आक्रामक मानसिकता अपनाने के महत्व पर जोर दिया, खासकर जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ, जिन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। पोंटिंग ने बताया, “आपको जोखिम उठाने का तरीका ढूंढना होगा और उन खिलाड़ियों पर दबाव डालना होगा क्योंकि आप जानते हैं कि बुमराह आपको बहुत आसान स्कोरिंग मौके नहीं देंगे और जब वे ऐसा करते हैं तो आपको उस मौके पर झपटने और उसे दूर करने के लिए तैयार रहना होगा और उन पर दबाव बनाने की कोशिश करनी होगी।” पोंटिंग ने इस दृष्टिकोण के प्रमुख उदाहरण के रूप में पर्थ में विराट कोहली के दूसरे पारी के शतक का हवाला दिया। पहली पारी में सिर्फ पांच रन पर आउट होने के बाद, कोहली ने दूसरी पारी में अपना 30वां टेस्ट शतक दर्ज किया जिससे भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखने में मदद की। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पर्थ में दूसरी पारी में विराट कोहली के शतक को आक्रामक दृष्टिकोण का प्रमुख उदाहरण बताया। पहली पारी में केवल पांच रन पर आउट होने के बाद, कोहली ने दूसरी पारी में अपना 30वां टेस्ट शतक जड़ा, जिससे भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में मदद मिली। पोंटिंग ने कहा, “विराट ने अपने खेल पर भरोसा करना शुरू कर दिया और वह पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में एक अलग खिलाड़ी की तरह दिखे। उन्होंने विपक्ष का मुकाबला करने की कोशिश करने से खुद को दूर रखा और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित किया। यही मार्नस और (स्टीव) स्मिथ को करने की जरूरत है – अपना रास्ता खोजें और शानदार इरादे दिखाएं।” पोंटिंग का मानना है कि मानसिकता में बदलाव गुलाबी गेंद के टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की क्षमता को उजागर करने की कुंजी हो सकता है। “पहले रन बनाने के बारे में सोचें और पहले आउट होने के बारे में न सोचें। यह हमेशा एक बल्लेबाज के लिए एक चुनौती होती है, खासकर जब आप शानदार फॉर्म में नहीं होते हैं। इसे बदलने का केवल एक ही तरीका है और वह है सकारात्मक रहना और शानदार इरादे दिखाना।” दूसरा टेस्ट, जो एक डे-नाइट मैच है, एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर तक होने वाला है।  

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में आएगा भूचाल, AUS होगा टॉप-2 से बाहर, भारत पर भी लटकेगी तलवार!

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। श्रीलंका को पहली पारी में महज 42 रनों पर ढेर कर मेजबान टीम ने मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीका के डरबन टेस्ट मैच जीतने के सबसे ज्यादा चांसेस है। ऐसे में टीम जीत के साथ सीरीज में तो 1-0 की बढ़त बनाएगी साथ ही उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा होगा। अगर साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट जीतता है तो वह न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ भारत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगा। मैच के दूसरे दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। उनके पास फिलहाल 281 रनों की बढ़त है। मेजबान टीम ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में आएगा भूचाल टेंबा बावूमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतते ही टीम के खाते में 56.26 प्रतिशत अंक हो जाएंगे (अगर टीम को कोई डिमैरिट पॉइंट नहीं मिलता तो), इस स्थिति में साउथ अफ्रीका 5वें नंबर से छलांग मारकर सीधा भारत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगा। वहीं पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 57.69 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में बुरी तरह रौंदने के बाद टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 61.11 प्रतिशत अंक है और भारत टॉप पर है। भारत पर क्यों लटकेगी तलवार? टीम इंडिया फिलहाल 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से एडिलेड में डे नाइट टेस्ट मैच खेलना है। अगर भारत वह मैच हारता है तो उनके खाते में 57.29 अंक रह जाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ उनसे आगे निकल जाएगा। साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट भी श्रीलंका के खिलाफ 5 दिसंबर से ही है। ऐसे में अफ्रीकी टीम के प्रदर्शन पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की निगाहें रहेगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, सभी 11 के 11 खिलाड़ियों ने की बॉलिंग

नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में ऐसा कुछ हुआ, जो इससे पहले कभी टी20 क्रिकेट में नहीं हुआ है। दिल्ली के नाम एक एकदम ही हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली की ओर से टी20 मैच में 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी कर डाली। आयुष बदोनी टीम के कप्तान हैं और साथ ही विकेटकीपर भी हैं, इस मैच में उन्होंने भी अपने हाथ गेंदबाजी में आजमा लिए। 11 के 11 खिलाड़ियों में किसी ने अभी अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं किए। हर्ष त्यागी, दिग्वेश राठी और मयंक रावत ने तीन-तीन ओवर किए, जबकि आयुष सिंह, अखिल चौधरी और आयुष बदोनी ने दो-दो ओवर किए। वहीं आर्यन राणा, हिम्मत सिंह, प्रियांश आर्या, यश धुल और अनुज रावत ने एक-एक ओवर फेंका। मणिपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। 41 रनों तक मणिपुर ने छह विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रेक्स राजकुमार, विकेटकीपर अहमद शाह ने मिलकर इसके बाद मणिपुर के लिए कुछ रन जोड़े। अहमद शाह मणिपुर की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। टॉप ऑर्डर में उलेनयई ने 19 रन बनाए, इसके बाद तो एक के बाद एक बैटर आउट होता चला गया। मणिपुर की ओर से अगर आखिरी के ओवरों में लोअर मिडिल ऑर्डर्स के बैटर्स ने रन नहीं बनाए होते, तो टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं हो पाता। टी20 क्रिकेट में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी टीम की ओर से 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की हो और अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के नाम दर्ज हो गया है। मैच में मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया था। ग्रुप सी में दिल्ली फिलहाल इससे पहले अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है।

रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय टीम विदेशी विकेटों और परिस्थितियों में घरेलू मैदान से बेहतर खेलती है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय टीम विदेशी विकेटों और परिस्थितियों में घरेलू मैदान से बेहतर खेलती है। यह टिप्पणी भारत द्वारा पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराने के बाद आई है। पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले का फायदा उठाने में विफल रहने के बाद, जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम ने दूसरी पारी में शीर्ष तीन बल्लेबाजों – यशस्वी जसवाल (161), केएल राहुल (77) और विराट कोहली (नाबाद 100) के दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ वापसी की। मेहमान टीम ने मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसे वे हासिल करने में विफल रहे और भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने ढेर हो गए। बुमराह ने मैच में आठ विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने क्रमशः पांच और चार विकेट लिए। “ऑस्ट्रेलिया किस अंतर से हारा? लगभग 300 रन से। इसलिए, वे बहुत निराश होंगे। जब भारत ने टॉस जीता तो पहले दिन सभी ने मुझसे बल्लेबाजी करने के बारे में पूछा, और मैंने कहा, नहीं, बिल्कुल, आपको वहां पहले बल्लेबाजी करनी होगी। वहां चार टेस्ट मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चारों बार जीत हासिल की है। आप आंकड़ों के विपरीत नहीं जाना चाहते। हालाँकि वे 150 रन पर आउट हो गए, फिर भी उन्हें उस विकेट पर गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिस पर गेंदबाजी करना शायद सबसे अच्छा था। और उन परिस्थितियों में बुमराह, और सिराज, और वास्तव में वे तीनों। और नीतिश रेड्डी। वे सभी बहुत अच्छे हैं। इसलिए, आपको उन्हें श्रेय देना होगा। स्टार स्पोर्ट्स पर पोंटिंग ने कहा, “मुझे स्वीकार करना चाहिए, मुझे नहीं लगता था कि वे पहला टेस्ट जीत सकते हैं, भारत, पर्थ में जाकर ऐसी परिस्थितियों में जो उनके लिए बहुत विदेशी हैं। लेकिन मैंने टेस्ट मैच में जाने से पहले एक बात भी कही कि मुझे वास्तव में लगता है कि भारत अब घर से बाहर एक बेहतर टीम है, जितना कि वे अपने घर पर खेलते हैं। मुझे लगता है कि वे विदेशी विकेटों और परिस्थितियों में बेहतर खेलते हैं, जितना कि वे अपने घर पर खेलते हैं। और मुझे लगता है कि पिछले हफ़्ते पर्थ में यह साबित हो गया है।” ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले रेड-बॉल मैच में दूसरी पारी में मैराथन पारी के लिए भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल की प्रशंसा की। स्टार्क ने कहा, “वह अपना पहला मैच नहीं खेल रहा है, इसलिए जाहिर तौर पर उसके बारे में थोड़ी हाइप रही है, और वह निश्चित रूप से बहुत कुशल है। मुझे लगता है कि हमने इस हफ़्ते दूसरी पारी में यह देखा। वह भारत में एक बहुत बड़ी प्रतिभा है, और वह उनके लिए बहुत क्रिकेट खेलने जा रहा है। पहली पारी में उसे सस्ते में आउट करना अच्छा था, लेकिन उसने निश्चित रूप से दूसरी पारी में अपनी भरपाई की।” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा, जो 6 दिसंबर से शुरू होगा।  

रोहित शर्मा ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा दौरे में श्रृंखला जीतने की गति को बनाए रखने की कसम खाई

कैनबरा रोहित शर्मा ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद में अपने भाषण में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत संबंधों की सराहना की और मौजूदा दौरे में श्रृंखला जीतने की गति को बनाए रखने की कसम खाई। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दौरे के मैच से पहले संघीय संसद भवन में एक स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की। रोहित ने अपने भाषण में कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया। हम बहुत पुराने हैं, चाहे वह खेल हो, चाहे वह व्यापार संबंध हों। पिछले कई वर्षों से, हमने दुनिया के इस हिस्से में आकर क्रिकेट खेलने और देश की विभिन्न संस्कृतियों का आनंद लिया है। और जाहिर है, ऑस्ट्रेलिया चुनौतीपूर्ण है… खिलाड़ियों के लिए यहां आकर क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि लोगों में जुनून है, हर खिलाड़ी में प्रतिस्पर्धात्मकता है। यही वजह है कि हमारे लिए यहां आकर क्रिकेट खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है।” उन्होंने कहा, “हमें पिछले कुछ समय में कुछ सफलता मिली है और पिछले हफ़्ते हम उस गति को बनाए रखना चाहते हैं, हम ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति का भी आनंद लेना चाहते हैं। शहरों की विविधता हमें एक अलग एहसास देती है। हमें यहां आना और अपनी यात्रा का आनंद लेना बहुत पसंद है, और उम्मीद है कि अगले कुछ हफ़्तों में हम ऑस्ट्रेलियाई जनता और साथ ही भारतीय प्रशंसकों का मनोरंजन कर पाएंगे, जो यहां आकर हमारी इच्छा को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह कभी आसान नहीं होता।” रोहित ने कहा, “हम कुछ क्रिकेट खेलने और साथ ही देश का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं। यह एक शानदार जगह है, जैसा कि हम सभी जानते हैं। आने वाले महीने में बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हम सभी उत्साहित हैं और उम्मीद है कि हम मनोरंजन कर पाएंगे। हमें यहां बुलाने के लिए आपका धन्यवाद सर। यह एक खुशी की बात है।” भारतीय टीम गुरुवार सुबह पर्थ से कैनबरा पहुंची । वे शनिवार को मनुका ओवल में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ़ दिन-रात का मैच खेलेंगे। भारत ने पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर 295 रनों की शानदार जीत दर्ज की और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट, जो एक डे-नाइट मैच है, 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा।

चोटिल स्टेफ़नी टेलर भारत दौरे से बाहर, डॉटिन वनडे में वापसी को तैयार

सेंट जोंस (एंटीगा) वेस्टइंडीज़ भारत के आगामी सफ़ेद गेंद दौरे पर ऑलराउंडर स्टेफ़नी टेलर के बिना जाएगी। क्रिकेट वेस्ट इंडीज की रिलीज़ के अनुसार 33 वर्षीय टेलर इस समय इंजरी से रिकवर कर रही हैं और भारत में होने वाले आगामी तीन वनडे और टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। दो वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुकीं डिएंड्रा डॉटिन ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की थी और वह अब भारत के दौरे पर वनडे में वापसी करेंगी। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मार्च 2022 में खेला था लेकिन सफ़ेद गेंद में उनका हालिया फ़ॉर्म शानदार रहा है। डॉटिन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सबसे प्रभावी खिलाड़ी थीं और इस महीने की शुरुआत में उन्होंने डब्लूबीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के ख़िलाफ़ 18 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप दल से बाहर रहने वालीं शाबिका गजनबी और रशादा विलियम्स की वनडे और टी20 दल दोनों में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज़ का वनडे और टी20 दल हीली मैथ्यूज़ (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलेन, शामिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ़्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफ़ी फ़्लेचर, शाबिका गजनबी, चिनेल हेनरी, ज़ायदा जेम्स, कियाना जोसेफ़, मैंडी मांगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक, रशादा विलियम्स  

सनराइजर्स हैदराबाद को भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा अलविदा

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को अलविदा कह दिया, इस फ्रेंचाइजी में एक दशक से अधिक समय बिताने के बाद और अपनी पूर्व आईपीएल टीम को “अविस्मरणीय और यादगार” यादों के लिए धन्यवाद दिया। भुवनेश्वर आईपीएल 2025 नीलामी के दूसरे दिन कैप्ड गेंदबाजों की सूची में शामिल थे, क्योंकि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आरसीबी के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी करेंगे, जिस फ्रेंचाइजी का उन्होंने 2009 और 2010 के अभियानों में प्रतिनिधित्व किया था। भुवनेश्वर ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बिताए अपने समय का एक संकलन वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 11 अविश्वसनीय वर्षों के बाद, मैं इस टीम को अलविदा कहता हूं। मेरे पास बहुत सी अविस्मरणीय और यादगार यादें हैं। एक चीज़ जिसे मैं अनदेखा नहीं कर सकता, वह है प्रशंसकों का प्यार जो शानदार रहा है! आपका समर्थन निरंतर रहा है। मैं इस प्यार और समर्थन को हमेशा अपने साथ रखूंगा।” भुवनेश्वर ने 2009 में आरसीबी के साथ अपना आईपीएल सफ़र शुरू किया, लेकिन अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स में जाने से पहले अपने पहले दो सीज़न में नहीं खेले। टीम के साथ तीन सीज़न बिताने के बाद, उन्होंने 2014 में सनराइजर्स में जाने का फ़ैसला किया, जहां उन्होंने एक दशक से ज़्यादा समय तक टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम के सर्वकालिक सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने लीग में 176 मैच खेले हैं और 181 विकेट अपने नाम किए हैं।  

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में चोटिल कॉक्स की जगह ओली रॉबिन्सन शामिल

लंदन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि चोटिल जॉर्डन कॉक्स की जगह अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज ओली रॉबिन्सन को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। कॉक्स ने क्वीन्सटाउन में अभ्यास मैच के दौरान अपने अंगूठे में फ्रैक्चर कर लिया और इसके बाद उन्हें तीन मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से बाहर कर दिया गया, जबकि बल्लेबाज ओली पोप क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, जबकि नियमित विकेटकीपर जेमी स्मिथ पितृत्व अवकाश पर हैं। रॉबिनसन के इस सप्ताह के अंत में न्यूजीलैंड में टीम में शामिल होने की उम्मीद है और वे 6 दिसंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से ही टेस्ट डेब्यू के लिए दावेदारी पेश करेंगे। यह 25 वर्षीय रॉबिन्सन का इंग्लैंड की सीनियर टीम में पहला चयन है। हाल के दिनों में इंग्लैंड की घरेलू काउंटी चैंपियनशिप में 2024 में 48 की बल्लेबाजी औसत और 2023 में पिछले सीज़न के दौरान और भी अधिक प्रभावशाली 58 के साथ प्रभावित किया है। उन्होंने पिछले दो सीज़न में 92 आउट के साथ स्टंप के पीछे भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स  

पंजाब किंग्स के कोच पोंटिंग ने कहा, ‘नीलामी इससे बेहतर नहीं हो सकती थी’

चंडीगढ़ पंजाब किंग्स के थिंक टैंक ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के अंत में सफलता के लिए तैयार की गई टीम को इकट्ठा किया, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग नीलामी की मेज पर टीम के प्रदर्शन से खुश थे और उन्होंने विश्लेषकों और स्काउट्स को उनके प्रयासों का श्रेय देते हुए कहा, “यह इससे बेहतर नहीं हो सकता था”। पंजाब किंग्स ने नीलामी में केवल दो खिलाड़ियों को बनाए रखा और 110.5 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि के साथ, नए मुख्य कोच पोंटिंग के साथ शुरुआत से ही टीम को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की 18 करोड़ रुपये की अंतिम बोली के खिलाफ अपने राइट-टू-मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करने का फैसला करने के बाद अर्शदीप सिंह को खरीदा।किंग्स ने आईपीएल जीतने वाले पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो नीलामी में  ऋषभ पंत के बाद दूसरा सबसे महंगा सौदा है, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पोंटिंग ने कहा, “नीलामी शानदार रही। ईमानदारी से कहूं तो यह इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। इसमें बहुत मेहनत और टीम का बहुत प्रयास रहा। विश्लेषकों ने शानदार काम किया है, उन्होंने मुझे स्थानीय खिलाड़ियों के बारे में बहुत जानकारी दी है। जाहिर है, मैं विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बहुत कुछ जानता हूं।” पीबीकेएस की तीसरी सबसे बड़ी खरीद आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। फिर, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जोड़ी मार्कस स्टोइनिस (11 करोड़ रुपये) और गेलन मैक्सवेल (4.20 करोड़ रुपये) को खरीदा। सफल नीलामी पर विचार करते हुए, टीम के सह-मालिक नेस वाडिया ने पोंटिंग द्वारा किए गए योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “रिकी के बगल में बैठना और विश्लेषकों, सौरभ और आशीष के साथ इतना कुछ सीखना खुशी की बात है। यह एक शानदार टीम प्रयास था। उन्होंने पिछले डेढ़ महीने में कम से कम 200-300 घंटे लगाए। इसलिए, सारी मेहनत रंग लाई और अब हम महत्वपूर्ण भाग पर आते हैं: खेलना।” सह-मालिक प्रीति जिंटा ने नीलामी के दो दिनों में टीम के प्रदर्शन से प्रसन्नता व्यक्त की और कहा, “नीलामी हमेशा बहुत गतिशील होती है, लेकिन अगर आपको अपने मनचाहे खिलाड़ियों में से नब्बे प्रतिशत से अधिक खिलाड़ी मिल जाते हैं, तो यह एक शानदार नीलामी है। हमें अपने मनचाहे खिलाड़ियों में से नब्बे प्रतिशत से अधिक खिलाड़ी मिल गए। यह कड़वाहट भरा अनुभव था क्योंकि हमें कुछ खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा। यही हमारी गणना थी: अगर हम कम से कम रिटेंशन और सबसे अधिक पर्स के साथ एक साफ स्लेट के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हमें कुछ पूरी तरह से अलग करने की सुविधा मिलती है। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए नए दृष्टिकोण को दोहराया और टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों से प्रसन्न थीं। “इस सीज़न में, हमारे पास एक नया दृष्टिकोण, एक नया कोच, एक नया स्टेडियम और नई उम्मीद है। कुछ पूर्व खिलाड़ी वापस आ गए हैं। हमारे पास स्टोइनिस हैं, हमारे पास मैक्सी हैं, हमारे पास अर्श हैं। अर्श, ज़ाहिर है, पंजाबी भी हैं। हमारे पास नेहल भी हैं, जो पंजाब से हैं। हमारे पास हरनूर भी हैं। हमारे लिए अपने कैचमेंट से युवा प्रतिभाओं को लाना बहुत महत्वपूर्ण था।” पंजाब किंग्स की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, मार्को जेनसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet