LATEST NEWS

तेंदुलकर की मौजूदगी बनी एनसीएल चैम्पियंस शिकागो क्रिकेट क्लब के लिये यादगार

डलास चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में शिकागो क्रिकेट क्लब को विजेता की ट्रॉफी प्रदान करके उनके लिये इसे यादगार पल बना दिया। शिकागो ने डलास यूनिवर्सिटी में अटलांटा क्रिकेट क्लब को फाइनल में हराकर खिताब जीता। दुनिया भर में एनसीएल को ढाई अरब से अधिक लोगों ने देखा। तेंदुलकर ने शिकागो के मुख्य कोच रॉबिन उथप्पा को ट्रॉफी दी, दर्शकों से बात की, हाथ मिलाये और तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट ने मुझे इतना कुछ दिया है और यहां डलास में फाइनल देखकर और ट्रॉफी विजेता को देकर बहुत अच्छा लग रहा है। लोगों के उत्साह को देखकर लगता है कि अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।’’  

एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने बलात्कार संबंधी स्वीडन मीडिया की रिपोर्ट को खारिज किया

स्टॉकहोम फ्रांस के फुटबॉल स्टार काइलियान एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने स्वीडन के मीडिया में छपी उस रिपोर्ट को ‘झूठी और गैर जिम्मेदाराना’ बताया है जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ बलात्कार के एक मामले में जांच चल रही है। सूत्रों का हवाला दिये बिना स्वीडन के कई मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि रीयाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर एमबाप्पे के खिलाफ बलात्कार के मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट के बाद स्वीडन के अभियोजकों ने मंगलवार को छोटा सा बयान जारी किया कि पुलिस के पास बलात्कार की एक शिकायत आई है लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया। बयान में कहा गया, ‘‘रिपोर्ट के अनुसार यह घटना स्टाकहोम के एक होटल में 10 अक्टूबर 2024 की है।’’ एमबाप्पे की मीडिया टीम ने कहा, ‘‘ये आरोप बिल्कुल झूठे और गैर जिम्मेदाराना है। काइलियान एमबाप्पे अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान पर किसी तरह की आंच आना बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी एमबाप्पे ने लिखा, ‘‘फेक न्यूज।’’  

भारत बनाम न्यूजीलैंड : पहले टेस्ट मैच में बारिश के चलते टॉस में देरी

बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट में बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय टीम अपनी घरेलू जमीन पर बांग्लादेश को पिछली सीरीज में 2-0 से हराने के बाद कीवी टीम का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि बेंगलुरु के मौसम को देखते हुए टॉस में देरी होने से किसी को हैरानी नहीं है। रविवार तक मौसम को लेकर बहुत अच्छी भविष्यवाणी भी नहीं है। पहले दिन खासकर बारिश के चलते मैच काफी हद तक प्रभावित होने के पूर्वानुमान है। ऐसे में यहां पर पिच में नमी की उम्मीद की जा सकती है जिसके चलते टीमों के पास एक अतिरिक्त पेसर उतारने का विकल्प भी खुल जाता है। मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा है कि तीन स्पिनर और तीन पेसर का विकल्प खुला है। फिलहाल वे यही उम्मीद कर रहे हैं कि पूरा मैच खेलने के लिए मिले। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम यह सीरीज मोहम्मद शमी के बिना ही खेल रही है जो अभी भी अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए अहम है। भारतीय टीम सीरीज में जीत की दावेदार है लेकिन बेंगलुरु की ओवरकास्ट कंडीशन में कीवी टीम के पास भी पलटवार का अच्छा मौका रहेगा। दोनों टीमें इस प्रकार है- भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओरौर्के  

न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है

बेंगलुरू  भारतीय क्रिकेट की अगली पीढी के स्टार यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में अपने बेहतरीन फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा अपने कैरियर के आखिरी पड़ाव में है और गिल तथा जायसवाल पर उनकी विरासत को आगे ले जाने की महती जिम्मेदारी है। गिल ने पिछली दस पारियों में तीन शतक और दो अर्धशतक जमाये हैं जबकि जायसवाल ने पिछली आठ पारियों में एक दोहरा शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। अब उनके लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ इस लय को कायम रखकर आगे की कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिये आधार तैयार करना जरूरी है। गिल ने तेज गेंदबाजों की इनकमिंग गेंदों के खिलाफ परेशानी से पार पा ली है लेकिन ऐसी गेंदों पर विकेट गंवाने से बचना होगा। चेन्नई में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने उन्हें काफी परेशान किया और पवेलियन भी भेजा। वहीं जायसवाल भी तेज गेंदबाजों को आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में तीन बार आउट हुए हैं। वह अब तक 20 पारियों में 12 बार तेज गेंदबाजों को अपना विकेट दे बैठे हैं। आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला से पहले उन्हें तेज गेंदबाजों के सामने अपना रिकॉर्ड दुरूस्त करना होगा। न्यूजीलैंड के पास भी मैट हेनरी, विलियम ओ राउरकी और टिम साउदी के रूप में आक्रामक तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में गिल और जायसवाल पर जिम्मेदारी और भी बढ जायेगी क्योंकि विराट और रोहित सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। रोहित ने इस साल 15 टेस्ट पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया लेकिन बाकी 13 पारियों में 497 रन ही बना सके हैं। वहीं 9000 टेस्ट रन से 53 रन दूर कोहली ने इस साल छह पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 और बांग्लादेश के खिलाफ 47 रन की पारियां खेली। उन्हें न्यूजीलैंड के बायें हाथ के स्पिनरों ऐजाज पटेल और रचिन रविंद्र को संभलकर खेलना होगा जो पहले भी उन्हें परेशान कर चुके हैं। भारत के सामने समस्यायें बड़ी नहीं है लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2.0 से हराया। अब भारत के रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खतरनाक स्पिनरों का सामना करना उनके लिये कठिन चुनौती होगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार रहती है और ऐसे में भारतीय स्पिनर कहर बरपा सकते हैं। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी फॉर्म में हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट में 11 विकेट लिये। पांचवें गेंदबाज पर फैसला लेने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को काफी सोच विचार करना होगा। पिछली श्रृंखला की तरह संयोजन रखने पर आकाश दीप तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ दे सकते हैं। भारत बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी उतार सकता है जो निचले क्रम पर उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। यहां मौसम भी साफ नहीं रहने की भविष्यवाणी है जिससे खेल की शुरूआत देर से हो सकती है। टीमें : भारत : रोहित शर्मा ( कप्तान ), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान ), डेवोन कोंवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, बेन सीयर्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी। मैच का समय : सुबह 9.30 से।  

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों के टेस्ट सीरीज का आज से होगा आगाज, पहला टेस्ट मैच 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा

बेंगलूर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के बाद अब न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का हिस्सा है। रोहित ब्रिगेड डब्ल्यूटीसी पॉटइंट्स टेबल में फिलहाल शीर्ष पर है। भारत आगामी सीरीज में कीवियों को रौंदकर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की फिराक में होगा। चलिए, आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज में धूम-धड़ाके का लुत्फ कब-कहां और कैसे उठा सकते हैं? टेस्ट सीरीज का शेड्यूल इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दूसरे टेस्ट का आयोजन 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। आखिरी टेस्ट 1 से 5 नवंबर तक खेला जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? आप भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी खबरों के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे। ऐसा है दोनों का स्क्वॉड भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा। न्यूजीलैंड स्क्वॉड : टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, जैकब डफी , मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी, केन विलियमसन। केन बेंगलुरु टेस्ट से बाहर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलमयमसन बेंगलुरु टेस्ट में नहीं खेलेंगे। विलियमसन को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। न्यूजीलैंड टीम को सीरीज शुरू होने से पहले एक और झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। डफी ने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है।

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई समाप्त

नई दिल्ली  हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई जो सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त हुई। नीलामी के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे बिके, उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जबकि सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी अर्जेंटीना से जर्मन राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी गोंजालो पेइलट की रही, जिन्हें हैदराबाद तूफान ने 68 लाख रुपये में खरीदा। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी की पूरी टीम पर एक नजर: दिल्ली एसजी पाइपर्स- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, रोहित, पॉ क्लैप्स (स्पेन), जोगिंदर सिंह। मिडफील्डर: शमशेर सिंह, राज कुमार पाल, विलोट केवाई (ऑस्ट्रेलिया), अंकित पाल, क्रिस्टोफर रूहर (जर्मनी), फ्लिन ओगिल्वी (ऑस्ट्रेलिया), जोरिट क्रून (नीदरलैंड), मंजीत, थोकचोम किंग्सन सिंह। फॉरवर्ड: टॉमस डोमेन (अर्जेंटीना), निकोलस डी केर्पेल (बेल्जियम), दिलराज सिंह, आदित्य लालगे, सौरभ आनंद कुशवाह, सुमित कुमार, इक्तिदार इशरत। गोलकीपर: टॉमस सैंटियागो (अर्जेंटीना), पवन, आदर्श जी.। हैदराबाद तूफान- डिफेंडर: गोंजालो पेइलट (जर्मनी), मैथ्यू डॉसन (ऑस्ट्रेलिया), आर्थर डी स्लोवर (बेल्जियम), देविंदर सुनील वाल्मीकि, अमनदीप लाकड़ा, सुंदरम राजावत, मुकुल शर्मा, अक्षय रवींद्र अवहद। मिडफील्डर: नीलकंठ शर्मा, सुमित, ज़ाचरी वालेस (ग्रेट ब्रिटेन), रहीम आकिब सैय्यद, राजिंदर, दर्शन विभव गावकर, मैको कैसेला (अर्जेंटीना)। फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, टिमोथी डैनियल (ऑस्ट्रेलिया), टेरेंस पीटर (नीदरलैंड), अर्शदीप सिंह, तलविंदर सिंह, इरेंगबाम रोहित। गोलकीपर: जीन-पॉल डैनबर्ग वाई (जर्मन), बिक्रमजीत सिंह, विकास दहिया। कलिंगा लैकर्स- डिफेंडर: संजय, मनदीप मोर, अलेक्जेंडर हेंड्रिकक्स (बेल्जियम), आर्थर वान डोरेन (बेल्जियम), एंटोनी किना (बेल्जियम), प्रताप लाकड़ा, सुशील धनवार, रोहित कुल्लू। मिडफील्डर: अरन ज़ालेव्स्की (ऑस्ट्रेलिया), मोरियांगथेम रबीचंद्र, एनरिक गोंजालेज (स्पेन), मुकेश टोप्पो, रोसन कुजूर, निकोलस बंडुरक (ग्रेट ब्रिटेन)। फॉरवर्ड: बॉबी सिंह धामी, दिलप्रीत सिंह, थियरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड), अंगद बीर सिंह, रोशन मिंज, गुरसाहिबजीत सिंह, दीपक प्रधान। गोलकीपर: कृष्ण पाठक, टोबियास रेनॉल्ड्स-कोटरिल (ग्रेट ब्रिटेन), साहिल कुमार नायक श्राची रारह। बंगाल टाइगर्स- डिफेंडर: जुगराज सिंह, हेडन बेल्ट्ज़ (ऑस्ट्रेलिया), गौथियर बोकार्ड (बेल्जियम), रूपिंदर पाल सिंह, टॉम ग्रैम्बुश (जर्मनी), जसजीत सिंह कुलार। मिडफील्डर: लाचलान शार्प (ऑस्ट्रेलिया), जसकरन सिंह, सीन फाइंडले (न्यूजीलैंड), प्रदीप मोर, प्रधान पूवन्ना चंदुरा, अफ्फान यूसुफ, अतुल दीप, योगेश मलिक सिंह, प्रदीप सिंह संधू, थौनाओजम इंगलेम्बा लुवांग। फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, फ्लोरेंट वान औबेल (बेल्जियम), सैम लेन (न्यूजीलैंड), गुरसेवक सिंह। गोलकीपर: पिरमिन ब्लैक (नीदरलैंड), अली खान, अटल देव सिंह चहल। सूरमा हॉकी क्लब- डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया), गुरिंदर सिंह, निकोलस डेला टोरे (अर्जेंटीना), सुखविंदर, आशु मौर्य, प्रदीप मंडल। मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, विक्टर वेगनेज़ (बेल्जियम), जोनास डी ग्यूस (नीदरलैंड), हरजीत सिंह, निकोलस पोंसलेट (बेल्जियम), प्रभजोत सिंह, अंकुश, सुनीत लाकड़ा। फॉरवर्ड: गुरजंत सिंह, दयान कैसीम (दक्षिण अफ्रीका), बोरिस बर्कहार्ट (नीदरलैंड), मनिंदर सिंह, पवन राजभर, हरीश सोमप्पा मुटागर। गोलकीपर: विंसेंट वानास्च (बेल्जियम), मोहित एचएस, जशनदीप सिंह। तमिलनाडु ड्रैगन्स- डिफेंडर: अमित रोहिदास, जिप जानसेन (नीदरलैंड), कोथाजीत सिंह, मोरित्ज़ लुडविग (जर्मनी), आनंद वाई, आनंद लाकड़ा, पृथ्वी जीएम। मिडफील्डर: थिएस प्रिंज़ (जर्मनी), टॉम क्रेग (ऑस्ट्रेलिया), मोहम्मद. रायल मौसीन, ब्लेक ग्लोवर्स (ऑस्ट्रेलिया), चंदन यादव, शेषा गौड़ा, एम. ढिलिपन, अरुण जे। फॉरवर्ड: सेल्वम कार्थी, नाथन एफ्राम्स (ऑस्ट्रेलिया), मज्जी गणेश, उत्तम सिंह, आभारन सुदेव। गोलकीपर: डेविड हर्ट (आयरलैंड), डुको तेलगेनकैंप (नीदरलैंड), प्रिंस दीप सिंह, एस. सेंथमिज़ अरासु। टीम गोनासिका- डिफेंडर: नीलम संजीव ज़ेस , अमीर अली, बीरेंद्र लाकड़ा, योगेम्बर रावत, टिमोथी हावर्ड (ऑस्ट्रेलिया), डिप्सन टिर्की, अनमोल एक्का। मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विष्णुकांत सिंह, ली मोटन (स्कॉटलैंड), जैक वालर (ग्रेट ब्रिटेन), जैकब ड्रेपर (वेल्स), मुस्तफा कैसिएम (दक्षिण अफ्रीका), यशदीप सिवाच, एसके उथप्पा। फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, जेरोएन हर्ट्ज़बर्गर (नीदरलैंड), अरिजीत सिंह हुंदल, टॉम बून (बेल्जियम), एसवी सुनील, निक्किन थिमैया। गोलकीपर: ओलिवर पायने (ग्रेट ब्रिटेन), सूरज करकेरा, कमलबीर सिंह। यूपी रुद्रास- डिफेंडर: लार्स बाल्क (नीदरलैंड), केन रसेल (न्यूजीलैंड), सुरेंद्र कुमार, मार्क रिकासेंस (स्पेन), प्रियोबार्ता तलेम, सुनील जोजो, शारदा नंद तिवारी, प्रशांत बारला। मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, आकाशदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, फ्लो रिस वोर्टेलबोएर (नीदरलैंड्स), सेव वान ऐस (नीदरलैंड्स), मनमीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह। फॉरवर्ड: ललित कुमार उपाध्याय, अल्वारो इग्लेसियस (स्पेन), टैंगुय कोसिन्स (बेल्जियम), गुरजोत सिंह, मोहम्मद। ज़ैद खान, सुदीप चिरमाको। गोलकीपर: प्रशांत कुमार चौहान, जेम्स मजारेलो (ग्रेट ब्रिटेन), पंकज कुमार रजक।        

पीकेएल सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित को उप-कप्तान बनाया

नई दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित को उप-कप्तान बनाया है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर से शुरू होगा। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के कोलकेवारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम शिंदे अपने सकारात्मक स्वभाव और अनुशासन के कारण कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी अनूठी डिफेंडिंग शैली ने हमेशा टीम को मजबूती दी है। शुभम ने प्रो-कबड्डी में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं और उनके पास अपनी साख का समर्थन करने के लिए एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है। 25 वर्षीय अंकित ने प्रो कबड्डी में 23 से अधिक मैच खेले हैं और वे उप-कप्तान के रूप में टीम का समर्थन करेंगे। मैचों के दौरान अंकित की गति और चपलता टीम के लिए एक परिसंपत्ति होगी। पीकेएल की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुभम के कप्तान और अंकित के उप-कप्तान के साथ, पटना पाइरेट्स सीजन 11 पीकेएल खिताब जीतने के लिए उत्साहित हैं। कप्तान और उप-कप्तान के नाम की घोषणा करते हुए, पटना पाइरेट्स के सीईओ पवन राणा ने कहा, एक टीम के रूप में हमने हमेशा अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए गुणवत्तापूर्ण कबड्डी को बढ़ावा दिया है। एक इकाई के रूप में, शुभम शिंदे की कप्तानी और उप-कप्तान के रूप में अंकित के समर्थन में, हम अपना चौथा चैम्पियनशिप खिताब जीतने का इरादा रखते हैं। उन्हें शुभकामनाएं। पटना पाइरेट्स शुभम शिंदे की अगुआई वाली एक मजबूत टीम के साथ कबड्डी प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। टीम में अन्य खिलाड़ी अंकित, संदीप कुमार, अयान, दीपक, साहिल पाटिल, नवदीप, अभिनंद सुभाष, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, मनीष, गुरदीप, त्यागराजन युवराज, बाबू मुरुगासन, दीपक राजेंद्र सिंह, मीतू, देवांक, प्रशांत कुमार राठी, सागर, अमन, प्रविंदर, जंग कुन ली, हामिद मिर्जाई नादर हैं। प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम को पहली बार 2016 में चैंपियन का ताज पहनाया गया था और इसके बाद पटना ने लगातार 3 चैंपियन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पटना यह रिकॉर्ड बनाने वाली लीग की एकमात्र टीम है। 11वां सीजन 18 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें टीम अपना पहला मैच 21 अक्टूबर को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेलेगी। पुनेरी पल्टन गत चैंपियन है, जिसने पिछले साल फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।  

चेप्टेगी ने कहा: “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं

नई दिल्ली  रविवार को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन 2024 में पुरुषों की दौड़ में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जोशुआ चेप्टेगी, दो बार के 5000 मीटर विश्व चैंपियन मुक्तार एड्रिस और महिलाओं की दौड़ में 10,000 मीटर में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इलिश मैककोलगन शामिल होंगी। पेरिस 2024 ओलंपिक में 10,000 मीटर में अपनी जीत से तरोताजा, युगांडा के चेप्टेगी वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और 10,000 मीटर में तीन बार के विश्व चैंपियन रह चुके हैं और हाफ मैराथन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 59:21 है। उनके शानदार करियर में टोक्यो 2020 ओलंपिक में 5,000 मीटर स्वर्ण और 10,000 मीटर के रजत पदक भी शामिल हैं। रेस से पहले, चेप्टेगी ने कहा: “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह रेस अपने ऊर्जावान माहौल, तेज़ कोर्स और बेजोड़ आतिथ्य के लिए जानी जाती है। मैं इसमें पूरी तरह से डूब जाने और एक यादगार प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस तरह के प्रतिस्पर्धी लाइन-अप के साथ, यह एक रोमांचक चुनौती होगी, और मैं शीर्ष स्थान से कम कुछ भी हासिल करने का लक्ष्य नहीं रख रहा हूं।” चेप्टेगी का सामना इथियोपिया के मुख्तार एड्रिस से होगा, जो 2022 के बाद वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में वापसी करेंगे। जूनियर स्तर पर खेल के स्टार, एड्रिस ने 2020 में दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करते हुए 59:04 के प्रभावशाली रन के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। इससे पहले, उन्होंने 2017 और 2019 के दौरान 5,000 मीटर में दो विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते थे। इलिश ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया, और 5000 मीटर में रजत पदक जीता। मैककोलगन के पास 10 किलोमीटर की रोड रेस के लिए यूरोपीय रिकॉर्ड और कई दूरियों के लिए ब्रिटिश रिकॉर्ड हैं। उन्होंने चार ओलंपिक खेलों (2012-2024) में ग्रेट ब्रिटेन और तीन कॉमनवेल्थ गेम्स (2014-2022) में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनके पास कई इवेंट में स्कॉटिश रिकॉर्ड हैं और उन्होंने सात राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती हैं, जिससे स्कॉटलैंड के सबसे कुशल धावकों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है। पिछले साल, उन्होंने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 65:43 के साथ बर्लिन हाफ-मैराथन जीता था। केन्या की सिंथिया लिमो (66:04), इथियोपिया की येलेमगेट यारेगल (66:27) और तिरुये मेसफिन (66:31) और तंजानिया की मैग्डेलेना शौरी (66:37) सहित कई शीर्ष एथलीट महिलाओं की दौड़ में मैककोलगन के साथ शामिल हो रही हैं। पांच महिलाओं ने 67 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी की है, इसलिए यह प्रतियोगिता रोमांचक और तेज गति वाली होने का वादा करती है। इथियोपियाई एमडेवर्क वालेलेगन (58:53) और येलेमजेरफ येहुआलॉ (64:46) ने 2020 से वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कोर्स रिकॉर्ड बनाए रखा है। दिल्ली हाफ मैराथन में 260,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पूल होगा।    

टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती : रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली भारतीय स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को नए सिरे से समझाया और इसे खेल का सबसे ऊंचा स्तर बताया। बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की। वीडियो में भारतीय टीम के बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र की झलकियां दिखाई गई। इसमें अश्विन की आवाज में बताया गया कि टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती हैं। अश्विन ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा अनुकूलन (एडेप्टेशन) के बारे में है। आप पांचवें दिन का खेल वैसे नहीं शुरू कर सकते जैसे पहले दिन किया था। हर दिन आपको हालात के हिसाब से ढलना जरूरी होता है। यही वजह है कि इसे क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर कहा जाता है।” बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे अश्विन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले हैं। पहला मैच बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 527 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार 2021-22 में भारत आई थी, तब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने, उनसे पहले यह कारनामा जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने किया था। फिलहाल, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि 2021 में खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे शीर्ष पर बने रहें, जो नवंबर-जनवरी में शुरू होगा।  

कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खोली पोल, हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते

नई दिल्ली भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पोल खोल दी। हाल ही में जब मोहम्मद शमी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी कि रिहैब के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई है तो वे मीडिया पर भड़क गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मीडिया को लताड़ लगाई थी और उन सभी खबरों को निराधार बताया था, जिनमें शमी के चोटिल होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बताया है कि शमी के घुटने में चोट लगी थी। ऐसे में साफ है कि भले ही शमी कुछ भी छिपाने की कोशिश में हों, लेकिन सच्चाई को ज्यादा दिन तक छिपाया नहीं जा सकता। रोहित शर्मा ने बेंगलुरु टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि शमी को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाए।” कप्तान के इस बयान से साफ है कि मोहम्मद शमी के घुटने में सूजन आ गई थी, लेकिन शमी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, “एक तेज गेंदबाज के लिए यह काफी मुश्किल है, क्योंकि वह काफी क्रिकेट मिस कर चुका है और फिर अचानक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह आदर्श नहीं है। हम उनको ठीक होने और 100 प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। फिजियो, ट्रेनर, डॉक्टरों ने उसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले उन्हें कुछ (अभ्यास) मैच खेलने चाहिए।” शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.71 की शानदार औसत से 229 विकेट लिए हैं। भारत 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच खेलेगा। मोहम्मद शमी ने आखिरी प्रोफेशनल मैच नवंबर 2023 में खेला था। वह वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल था। इस टूर्नामेंट में वे चोट के साथ खेले, लेकिन बाद में उनको अपने पैर की सर्जरी करानी पड़ी। वे अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। हालांकि, नेट्स में कुछ मौकों पर गेंदबाजी करते नजर आए, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं हुए थे। वे फिट होने के लिए रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे और कुछ दिनों में फुल फिटनेस हासिल करने वाले थे, लेकिन इसी दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई। इस चोट से उबरने में उनको करीब दो महीने लग सकते हैं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैचों के लिए उनका उपलब्ध संभव नहीं है।

39 साल के इरफान पठान ने हारी हुई बाजी को जीत में बदला

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स इन दिनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। सोमवार को लीजेंड्स क्रिकेट में कोणार्क सूर्या उड़ीसा और तोएम हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कप्तानी पारी खेलने के बाद आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाई। इरफान ने 6 गेंद में 12 रन डिफेंड करते हुए एक रन से मैच टीम की झोली में डाला। लीजेंड्स क्रिकेट में कोणार्क सूर्या उड़ीसा और तोएम हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में इरफान पठान के नेतृत्व वाली कोणार्क सूर्या टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इरफान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में तोएम हैदराबाद की टीम 6 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में दूसरे क्वालीफायर के दौरान कोणार्क सूर्या द्वारा मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोएम हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 13 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। जॉर्ज वर्कर 8 रन बनाकर आउट हुए। चैडविक वाल्टन 13 गेंद में 10 रन ही बना सके। पीटर ने 15 और शिवकांत ने 8 रन का योगदान दिया। रिकी क्लार्क 44 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिकी 18वें ओवर में आउट हुए, जिससे कोणार्क की टीम को वापसी का मौका मिला। तोएम हैदराबाद की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। कोणार्क सूर्या के कप्तान इरफान पठान ने खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया और सफल भी रहे। उनके ओवर की पहली गेंद पर विपक्षी टीम के कप्तान गुरकीरत सिंह ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर समीउल्लाह शिनवारी ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर शिनवारी ने छक्का जड़ दिया, जिससे टीम को जीत के लिए सिर्फ तीन रन चाहिए। लेकिन इरफान ने चौथी गेंद पर शिनवारी को आउट करके मैच में वापसी की। पांचवीं गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी एक रन ही बना सके। आखिरी गेंद पर कप्तान गुरकीरत सिंह रन नहीं बना सके और टीम एक रन से मैच हार गई।

रोहित ने कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण टीम प्रबंधन ने अभी तक प्लेइंग इलेवन का चयन नहीं किया

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंगलवार को मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कप्तान रोहित ने कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण टीम प्रबंधन ने अभी तक प्लेइंग इलेवन का चयन नहीं किया है। बता दें कि बेंगलुरु में काफी बारिश हो रही है, जिसके कारण मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। कप्तान रोहित शर्मा ने हिंट दिया है कि भारतीय टीम बुधवार से शुरू हो पहले टेस्ट में दो स्पिनर के साथ उतर सकती है। हालांकि परिस्थितियों को देखकर तीन स्पिनर भी खेल सकते हैं। बेंगलुरू में टेस्ट मैच के सभी पांचों दिन बारिश की संभावना है और भारत 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों के साथ गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकता है। रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आज बारिश हो रही है। पिच को कवर किया गया है। हम कल सुबह 3 या 2 तेज गेंदबाजों और अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन पर फैसला लेंगे। हमने अपने विकल्प खुले रखे हैं।” एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार रहती है और ऐसे में भारतीय स्पिनर कहर बरपा सकते हैं। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी फॉर्म में हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट में 11 विकेट लिए। भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप 3 टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल, एजाज पटेल, बेन सियर्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, विलियम ओ’रुरके

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज कल से, न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, बेन सीयर्स पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जैकब डफी अब भारत दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बताया है कि बेन सीयर्स का चोटिल होना निराशाजनक है, क्योंकि उन्होंने घरेलू टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के श्रीलंका दौरे के दौरान बेन सीयर्स के घुटने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उनके भारत आने में विलंब हुआ। स्कैन से पता चला कि उनके घुटने में चोट है और वे कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में बेन सीयर्स को लेकर जानकारी दी और कहा, ‘‘चिकित्सकों की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया कि वह इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनके सर्वश्रेष्ठ उपचार और रिहैबिलिटेशन के बारे में जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।’’ जैकब डफी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है और वह बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे। ऐसे में वह पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम बेन (सीयर्स) के बाहर होने पर निराश हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी। वह हमारे लिए एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह कब तक बाहर रहेंगे, लेकिन हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद करते हैं। साथ ही साथ यह जैकब (डफी) के लिए भी एक बड़ा मौका है।” जैकब डफी ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए छह एकदिवसीय और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट डेब्यू अभी बाकी है। हालांकि, उनको 102 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है और वे 299 विकेट रेड बॉल से चटका चुके हैं।

बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उप कप्तान नियुक्त किया गया

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को कहा कि यह तेज गेंदबाज खेल की बहुत अच्छी समझ रखता है और वह शुरू से टीम के नेतृत्व समूह का अभिन्न अंग रहा है। बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उप कप्तान नियुक्त किया गया है। चयन समिति का यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज के लिए किसी भी खिलाड़ी को उप कप्तान नहीं बनाया गया था। इससे संकेत मिलते हैं कि बुमराह भविष्य में टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं। ‘बुमराह को खेल की बहुत अच्छी समझ’ रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, ”बुमराह ने बहुत अधिक क्रिकेट खेली है। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। वह खेल की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। जब आप उनसे बात करते हैं तो वह खेल को समझते हैं।’’ उन्होंने कहा, ”मैं इस बारे में अभी बहुत अधिक कुछ नहीं कह सकता क्योंकि बुमराह ने बहुत अधिक कप्तानी नहीं की है। जितना मुझे पता है उन्होंने अभी तक एक टेस्ट मैच और कुछ टी20 मैचों में कप्तानी की है।” ‘जब आपको जरूरत महसूस होती है कि… बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया था। उन्हें पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटनरेशनल सीरीज के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित ने कहा, ”बुमराह समझता है कि क्या करना जरूरी है। जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं जहां आपको एक नेतृत्वकर्ता की जरूरत महसूस होती है तो मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक होंगे। इसलिए वह शुरू से हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “चाहे वह टीम में शामिल नए गेंदबाजों से बात करना हो या टीम को आगे बढ़ाने के संबंध में की जाने वाली चर्चा हो, वह हमेशा नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं।”

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, अब जैकब डफी को टीम में बुलाया गया

बेंगलुरु न्यूजीलैंड को 16 अक्टूबर सेभारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे ठीक एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार युवा तेज गेंदबाज बेन सियर्स घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका में हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान ट्रेनिंग के दौरान सियर्स को बाएं घुटने में दर्द हुआ था और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका स्कैन हुआ था। स्कैन में उनके मेनिस्कस में चोट लगने के बाद उनके भारत आने में देरी हुई। पहले लगा कि वह मैच तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेडिकल सलाह पर उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला किया गया। उनकी जगह अनकैप्ड ओटागो वोल्ट्स के गेंदबाज जैकब डफी को सियर्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे। ओटागो के स्टार डफी ने ब्लैककैप्स के लिए छह वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं और वर्तमान में उनके नाम 299 प्रथम श्रेणी विकेट हैं। ब्लैककैप्स के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीयर्स जल्दी ठीक हो जाएंगे। स्टीड ने कहा- हम बेन के लिए निश्चित रूप से निराश हैं, जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और एक वास्तविक पेस विकल्प प्रदान करते हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर टीम में लौटेंगे। उन्होंने साथ ही कहा- यह जैकब के लिए एक रोमांचक अवसर है, जो पहले भी टेस्ट टीम में शामिल रहे हैं। स्टीड ने कहा- हमारे सामने तीन टेस्ट हैं। उनके पास टेस्ट डेब्यू करने का हर मौका है। स्टीड ने कहा कि ऐसे समय में खिलाड़ियों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जब न्यूजीलैंड में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा रहा हो। काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले जैकब के हालिया अनुभव ने निश्चित रूप से उन्हें सिलेक्शन के लिए सबसे आगे रखा है। बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet