LATEST NEWS

चौथी सीआईएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप अब्बास काजमी को मिला स्वर्ण

लखनऊ रांची में स्थित खेल गांव स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक आयोजित चौथी सीआईएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ लामार्टिनियर कालेज के कक्षा 12 के छात्र अब्बास काजिम ने अण्डर-19 आयु वर्ग के 64 से 69 किलाग्राम वर्गभार में महाराष्टï्र के मुक्केबाज को फाइनल के पहले राउण्ड में नॉकआउट मार कर स्वर्ण पदक जीत लिया। अब्बास काजिम ने इससे पूर्व गतवर्ष रांची में सीआईएससीई जूनियर नेशनल अण्डर-17 के 67 से 70 किलो  भार में स्वर्ण जीता था। बताते चले कि पूर्व विधायक दिवंगत मर्तजा मियां के पोते, अब्बास काजमी लामार्टिनियर कालेज में कोच सुनील जोशी से मुक्केबाजी की ट्रेनिंग लेते हैं। अब्बास कक्षा 12 में गणित विषय से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में एक अच्छा मुक्केबाज होने के साथ इंजीनियरिंग में भविष्य बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि मजबूत इरादे रखने वाले अब्बास काजिम ने रांची की सीनियर नेशनल 2024 के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को पहले राउंड के चंद पल में धूल चटाते हुए नॉक आउट आधार पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में दस्तक दी। अब्बास काजमी ने सेमीफाइनल में धाक बरकरार रखते हुए पंजाब के मुक्केबाज को भी पहले राउंड के चंद पल में नॉक आउट मारकर ढेर करते हुए फाइनल का दरवाजा खटखटा दिया। खिताबी मुकाबले में अब्बास काजमी ने महाराष्टï के मुक्केबाज को अपनी धमक दिखाते हुए चंद पल में नॉकआउट मारकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। लखनऊ लामार्टिनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र अब्बास काजमी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और अपने खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बेटे की उम्दा जीत पर परिवार ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि काजमी और कोच सुनील जोशी की कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह सफलता दिलाई है।

भारत की असली परीक्षा आज, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हर हाल में जीतना होगा

शारजाह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के महामुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया विजय रथ पर सवार है। वह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच जीत चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। भारत को करना होगा चमत्कार भातरीय महिला टीम अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 61 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हरा देती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ( अगर भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए।) बैशाखी के सहारे स्टेडियम पहुंची एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान एलिसा हीली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था। भारत के खिलाफ मैच से पहले वह बैशाखी पर दिखीं। वह मैच खेलेंगी या नहीं अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। भारत का स्क्वाड शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, यास्तिका भाटिया, दयालन हेमलता, राधा यादव, पूजा वस्त्रकार। ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलीस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कट, तायला व्लामिनक, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, किम गर्थ। भारत के लिए मैच अहम सेमीफाइनल में पहुंचने की लिहाज से यह मुकाबला हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए बेहद अहम है। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। आज भारत को चमत्कार करना होगा।

अयहिका-सुतीर्था की जोड़ी एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

अस्ताना (कजाकिस्तान) भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने शनिवार को एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अयहिका और सुतीर्था एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला युगल टेबल टेनिस जोड़ी होंगी। 1952 में खेले गए उद्घाटन संस्करण में गूल नासिकवाला ने जापान की योशिको तनाका के साथ महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता था। टेबल टेनिस रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज मुखर्जी ने क्वार्टरफाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया की अस्थायी जोड़ी किम नायोंग और ली यून्हे को 3-1 (10-12, 11-7, 11-9, 11-8) से हराया। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी रविवार को सेमीफाइनल में जापान की दुनिया की 33वें नंबर की खिलाड़ी मिवा हरिमोटो और मियु किहारा से भिड़ेंगे। पिछले साल एशियाई खेलों में, अयहिका और सुतिर्था ने महाद्वीपीय खेलों में महिला युगल टेबल टेनिस में भारत के लिए पहला पदक, कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया था। पिछले साल ट्यूनिस में, मुखर्जी बहनें डब्ल्यूटीटी कंटेंडर महिला युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं। इस बीच, पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा महिला एकल में अपना प्री-क्वार्टरफाइनल मैच हारकर बाहर हो गईं। दुनिया की 29वें नंबर की भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी मिवा हरिमोटो से 3-1 (11-8, 9-11, 11-7, 11-5) स्कोर से हार गईं। पुरुष एकल में, मानुष शाह और मानव ठक्कर ने राउंड ऑफ 16 में हारने से पहले उच्च रैंक वाले दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वियों को चौंका दिया। राउंड ऑफ 32 में, 115वें स्थान पर काबिज मानुष शाह ने दुनिया के 23वें नंबर के दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन जेह्युन को 3-0 (11-9, 11-5, 11-6) से हराया। दुनिया के 60वें नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी जंग वूजिन को 3-2 (5-11, 11-9, 5-11, 11-9, 11-7) से हराया। राउंड ऑफ 16 में शाह को चीनी ताइपे के विश्व नंबर 11 लिन युन-जू से 3-2 (12-14, 11-6, 11-7, 5-11, 8-11) से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ठक्कर को हांगकांग चीन के विश्व नंबर 137 चैन बाल्डविन ने 3-0 (11-4, 11-4, 11-8) से हराया। 91वें स्थान पर काबिज हरमीत देसाई को राउंड ऑफ 32 के मैच में विश्व नंबर 30 दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून से 3-0 (14-12, 11-7, 11-7) से हार का सामना करना पड़ा।  

संजू सैमसन ने अपनी शानदार 111 रनों की पारी के लिए टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीत दिलाने के बाद अपनी शानदार 111 रनों की पारी के लिए टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें पहले से ही उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टता दे दी थी। सैमसन ने 47 गेंदों पर 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। यह पारी उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली और इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.17 था। इस शानदार शतक के साथ सैमसन पुरुषों के टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सैमसन का फॉर्म कुछ खास नहीं था और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद यह बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद वह रोहित शर्मा के बाद सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मैच के बाद सैमसन ने कहा, “जब आप देश के लिए खेलते हैं और कुछ मैचों में असफल होते हैं, तो दबाव महसूस होता है। सच कहूं तो मुझ पर भी दबाव था। मैं प्रदर्शन करना चाहता था, अपनी क्षमता दिखाना चाहता था। कप्तान (सूर्यकुमार यादव) और कोच (गौतम गंभीर) ने मुझसे कहा, ‘हमें पता है कि तुम्हारे अंदर कितना टैलेंट है, हम तुम्हारे साथ हैं, चाहे कुछ भी हो।’” उन्होंने आगे कहा, “वे सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि अपने फैसलों में भी मुझे सपोर्ट करते रहे। श्रीलंका में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद मुझे थोड़ा शक हुआ था कि शायद मुझे अगली सीरीज में मौका न मिले, लेकिन उन्होंने मुझे इस सीरीज में पूरा भरोसा दिया। तीन हफ्ते पहले ही सूर्यकुमार, गौतम भाई और (सहायक कोच) अभिषेक नायर ने मुझे बताया था कि मैं ओपनिंग करूंगा, जिससे मुझे सही तैयारी करने का समय मिल गया।” सैमसन ने बताया कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स अकादमी में जाकर कई गेंदबाजों का सामना किया और खुद को इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार किया। उन्होंने इस सीरीज में 30 रन एक ओवर में सिर्फ पांच छक्कों से बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 इंटरनेशनल में चौथे सबसे अधिक रन हैं। यह खास प्रदर्शन दशहरा के मौके पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक रहा। सैमसन ने कहा, “मुझे पता था कि मैं स्पिनर के खिलाफ क्या कर सकता हूं, इसलिए मैंने उस ओवर में ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाने की कोशिश की। और पांच छक्के लग गए। मुझे पावरप्ले के बाद ही लगा कि मैं सेट हो गया हूं। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है कि कितने रन ठीक रहेंगे, लेकिन यह पिच अच्छी थी, इसलिए हम हर ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहे थे।” सैमसन ने आगे बताया, “पिछले दो सालों से मैं सोच रहा था कि मैं एक ओवर में छह छक्के लगा सकता हूं। मैंने अपने मेंटर के साथ मिलकर इस पर काम किया है और खुद को इस बात का भरोसा दिलाया कि यह मुमकिन है। मैंने इसे ध्यान में रखकर अभ्यास किया और सोचा कि इसे एक दिन जरूर करना चाहिए। आज मैं बहुत खुश हूं कि यह हो पाया।” इस शतक के बाद सैमसन ने टी20 टीम में लंबे समय के लिए अपनी जगह पक्की करने के लिए दावेदारी ठोक दी है। भारत को साल 2026 में अपन घर पर टी20 विश्व कप खिताब को डिफेंड करना है। इस पर सैमसन कहते हैं, “भारत के लिए खेलना आसान नहीं है। जब आप फेल होते हैं तो यह कहना आसान होता है कि मैं अगले मैच में अधिक रन बनाऊंगा। लेकिन मैं इन चीजों को अपने तरीके से लेना चाहता हूं। मैं वह रहना चाहता हूं जो मैं हूं। मेरे लिए यह जरूरी है कि आप अपने बारे में जानते हैं और अपने खेल के बारे में जानते हैं। यह अपने प्रति सच्चा होने के बारे में है।”  

बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद वोले, भारत के दौरे के बाद उनकी टीम को सपाट पिचों पर खेलने की अपनी क्षमता को सुधारने की जरूरत

नई दिल्ली बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने कहा कि भारत के दौरे के बाद उनकी टीम को सपाट पिचों पर खेलने की अपनी क्षमता को सुधारने की जरूरत है। यह बयान तब आया जब तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया। इस सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच खेल और मानसिकता का अंतर साफ दिखा। हैदराबाद में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297/6 का स्कोर बनाया, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 164/7 रन ही बना सका, जो इस सीरीज में उनका सबसे अच्छा स्कोर था, फिर भी वे 133 रन से हार गए। हृदॉय ने 42 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए और बांग्लादेश के लिए इकलौते सकारात्मक पहलू रहे। हृदॉय ने कहा, “हमारे अधिकतर खिलाड़ी विकेट को अच्छे से नहीं पढ़ पाते। हम ज्यादातर मैच मीरपुर (जहां स्पिन पिच होती हैं) और कभी-कभी चटगांव में खेलते हैं। अगर हम अच्छी पिचों पर खेलते रहेंगे, तो रातों रात नहीं, पर धीरे-धीरे हम सुधार करेंगे। मैं यह नहीं कहूंगा कि हमारा स्तर बहुत नीचे है। हम एक बहुत मजबूत टीम के खिलाफ खेले। वे टी20 वर्ल्ड चैंपियन हैं और कौशल में हमसे आगे हैं, साथ ही वे अपनी घरेलू परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं। मुझे लगता है कि हमारी टीम अच्छी है, लेकिन हमें सपाट विकेटों पर बेहतर खेलना सीखना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस सीरीज से हारकर बांग्लादेश टीम हर क्षेत्र में बहुत कुछ सीखेगी, जिससे वे एक बेहतर टी20 टीम बन सकें। उन्होंने कहा कि, बड़ा स्कोर तभी संभव होता है जब टॉप ऑर्डर खासकर नंबर 4 तक रन बनाए। मुझे लगता है कि हमें एक बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में सुधार करना होगा। यह समस्या लंबे समय से चल रही है। हमें उम्मीद है कि हम इस सीरीज से सबक लेंगे। हम हर विभाग में पीछे रहे। हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और न ही हर मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। हमें बहुत सुधार करने की जरूरत है। हम ऐसी (बल्लेबाजों के अनुकूल) पिचों पर नहीं खेलते हैं। यह बहाना नहीं है, लेकिन जितना हम ऐसी पिचों पर खेलेंगे, उतना ही हमें आदत होगी।” हृदॉय ने लेग-स्पिनर रिशाद हुसैन का समर्थन करते हुए कहा कि वह बेहतर वापसी करेंगे, भले ही इस सीरीज में उन्होंने सिर्फ तीन विकेट लिए हों। उन्होंने कहा, “अगर आप वर्ल्ड कप और अन्य जगहों पर उनके प्रदर्शन को देखें, तो वे बेहतरीन रहे हैं। भारतीय पिचें ऐसी होती हैं जहां सबसे अच्छे गेंदबाज भी पिट सकते हैं। टी20 रनों का खेल है और हमारे लिए यह बुरा दिन था।”  

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया

दुबई यूएई में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया. साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम पहले खेलते हुए 106 रन ही बना सकी. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आसानी से चेस करते हुए 17.2 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-बी में चार मैचों में तीन जीत से छह अंक लेकर अब टॉप पर कब्ज़ा जमा लिया है. जबकि दूसरी तरफ मेजबान बांग्लादेश की टीम चार मैचों में एक जीत के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. दुबई के मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत सही नहीं रही और 36 रन के स्कोर तक दो विकेट गिर चुके थे. तभी सोभना मोस्तारी ने 43 गेंदों में चार चौके से 38 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 38 गेंद पर दो चौके से 32 रन बनाए. जिससे बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे 20 ओवरों में तीन विकेट पर 106 रन ही बना सकी. 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ़्रीका की सलामी बैटर लौरा वोल्वार्ड्ट सात रन बनाकर चलती बनी. लेकिन अन्य ओपनर तंजिम ब्रिट्स ने 41 गेंदों पर पांच चौके से 42 रन की पारी से मैच हल्का कर दिया. जबकि उनके अलावा अनीके बोश्च ने भी 25 गेंदों में दो चौके से 25 रन बनाए. जिससे साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाकर 16 गेंद रहते सात विकेट से जीत दर्ज कर डाली. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप स्टेज के चार मैचों में तीन जीत दर्ज करके छह अंकों के साथ टॉप पर कब्ज़ा जमा किया है. जबकि उसका नेट रन रेट 1.38 का है.  

बांग्लादेश सीरीज हुई समाप्त होते ही इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से

नई दिल्ली बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में 5-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड की मेजबानी के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। कीवी टीम तीन मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पहले तो न्यूजीलैंड 6ठे पायदान पर है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल की अपनी उम्मीदों को और पुख्ता करने पर होगी। भारत और न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड शेड्यूल- पहला टेस्ट, 16 से 20 अक्टूबर, बेंगलुरु में दूसरा टेस्ट, 24 से 28 अक्टूबर, पुणे में तीसरा टेस्ट, 1 से 5 नवंबर, मुंबई में (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होंगे) इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड- भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप रिजर्व खिलाड़ी- हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए), टिम साउथी, केन विलियमसन (पहले मैच के लिए अभी उपलब्ध नहीं) और विल यंग इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट डिटेल इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न नेटवर्क पर होगा, वहीं ऑनलाइन IND vs NZ सीरीज को लाइव देखने के लिए फैंस जियोसिनेमा पर लॉगिन कर सकते हैं। 

भारत ने एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली लिस्ट में पाकिस्तान को भी पछाड़ा

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 में 133 रनों से जीत दर्ज कर ना सिर्फ मेहमानों का सूपड़ा साफ किया, बल्कि एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली लिस्ट में पाकिस्तान को भी पछाड़ा। टीम इंडिया की क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह साल 2024 की 21वीं जीत है। वहीं पाकिस्तान 2021 में 20 मुकाबले जीता था। भारत ने इस लिस्ट में पाकिस्तान को दूसरी बार पछाड़ा है, टीम इंडिया इससे पहले 2022 में 28 टी20 मुकाबले जीत चुकी है। वहीं एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड युगांडा के नाम है जिन्होंने साल 2023 में 29 मैच जीते थे। भारत के लिए युगांडा का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस साल तो तोड़ना मुश्किल दिखाई दे रहा है क्योंकि भारत के पास अब ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। टीम इंडिया साल की आखिरी टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलेगी। भारत को 7 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, अगर टीम इंडिया इन सभी मुकाबलों में भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह अधिकत साल 2024 में 25 जीत तक ही पहुंच पाएगी। साल 2024 में भारत का जीत प्रतिशत 95.45 है, जो एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन के तूफानी शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 297 रन बोर्ड पर लगाए। यह भारत का टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 ही रन बना पाई। भारत ने 133 रनों के बड़े अंतर से यह मैच जीत सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया।

रवि बिश्नोई ने रचा इतिहास, बुमराह-अर्शदीप को पछाड़ बने भारत के नंबर-1 गेंदबाज

नई दिल्ली बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में बेंच गर्म करने वाले रवि बिश्नोई को आखिरी मुकाबले में जैसे ही मौका मिला इस युवा गेंदबाज ने इतिहास रच दिया। हैदराबाद में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में बिश्नोई ने 4 ओवर के कोटे में 30 रन खर्च कर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। बिश्नोई ने इस दौरान नजमुल हुसैन शान्तो के साथ लिटन दास और राशिद हुसैन का भी शिकार किया। इन तीन विकेटों के दम पर बिश्नोई ने अपने T20I करियर में 50 विकेट भी पूरे किए। इसी के साथ बिश्नोई अब भारत के 50 T20I विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पछाड़ा है। बिश्नोई ने यह कारनामा 24 साल और 37 दिन की उम्र में किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम था जिन्होंने 24 साल और 196 दिन की उम्र में 50 T20I विकेट लिए थे। भारत के लिए सबसे कम उम्र में 50 T20I विकेट 24 साल 37 दिन – रवि बिश्नोई 24 साल 196 दिन – अर्शदीप सिंह 25 साल 80 दिन – जसप्रीत बुमराह 28 साल 237 दिन – कुलदीप यादव 28 साल 295 दिन – हार्दिक पांड्या वहीं रवि बिश्नोई सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बने हैं। बिश्नोई ने अपने 33वें मैच में 50 टी20 विकेट लिए और अर्शदीप की बराबरी की। इस मामले में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव टॉप पर हैं। कुलदीप के नाम 30 मैचों में 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

एमएस धोनी के नए लुक ने मचाया तहलका, ‘भूरे बाल, हरा चश्मा और हल्की दाढ़ी’

नई दिल्ली भारतीय टीम को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है। वह जब भी जहां भी दिखते हैं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं और फैंस धोनी के लिए आईपीएल का इंतजार करते हैं। धोनी यूं तो अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन स्टाइल के मामले में वह पीछे नहीं रहते हैं। धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है और माही ने एक बार फिर अपना लुक बदलकर लोगों को अचंभे में डाल दिया है। धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट में कदम रखा था तब उनके लंबे-लंबे बाल थे। उनके इन बालों के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परेवजे मुशर्फ भी थे। वक्त के साथ माही ने अपने लुक में बदलाव किया। धोनी ने कई लुक रखे हैं और इस बार फिर वह नए लुक में नजर आ रहे हैं।

10 वर्षीय स्टार खिलाड़ी जोसेफ सेबतिन्दिरा अफ्रीका टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे

कंपाला 10 वर्षीय स्टार खिलाड़ी जोसेफ सेबतिन्दिरा 12-19 अक्टूबर को इथियोपिया के अदीस अबाबा में होने वाली 2024 अफ्रीका टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे। सेबतिन्दिरा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के अंडर-11 खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान पर हैं। शुक्रवार को टीम के इथियोपिया रवाना होने से पहले सेबतिन्दिरा ने शिन्हुआ से कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं कि एक बार फिर मुझे एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में युगांडा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम देश के लिए कई पदक जीतने के लिए एक टीम के रूप में कड़ी मेहनत करें। सेबतिन्दिरा के अलावा, टीम में अफ्रीका की यू-11 महिला चैंपियन पेशेंस एनयांगो भी शामिल हैं, जबकि जोनाथन सेनयोंगा टीम की कप्तानी करेंगे। युगांडा टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूटीटीए) के अध्यक्ष रॉबर्ट जजग्वे ने सिन्हुआ को बताया कि सात सदस्यीय टीम को इथियोपिया भेजने के लिए धन जुटाना आसान नहीं रहा है। जजग्वे ने कहा, हमें इस टीम को भेजने में बहुत संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हम खुश हैं कि वे आखिरकार यात्रा कर रहे हैं और अफ्रीकी कैलेंडर के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक में युगांडा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जजग्वे ने यह भी बताया कि अफ्रीका चैंपियनशिप में खेलने से सेबतिन्दिरा और एनयांगो को अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि वे 1 से 8 नवंबर तक पैराग्वे में होने वाले वर्ल्ड होप्स (यू-11) प्रशिक्षण शिविर और चैंपियनशिप में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। अफ्रीका चैंपियनशिप में भाग लेने वाली अन्य टीमों में नाइजीरिया, डीआर कांगो, कैमरून, अल्जीरिया, टोगो, दक्षिण अफ्रीका, बेनिन, मेडागास्कर, ट्यूनीशिया, सूडान और मेजबान इथियोपिया शामिल हैं।  

2025 और 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीज़न के लिए जयदेव उनादकट ने ससेक्स के साथ अनुबंध दो साल के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 2025 और 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीज़न के लिए ससेक्स के साथ दो साल का अनुबंध विस्तार किया है। उनादकट ने पहली बार 2023 में ससेक्स के साथ करार किया था और अपने पहले सीज़न में उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। वह 2024 में टीम में लौटे और पांच मैचों में 14.40 की औसत से 22 विकेट चटकाए। गेंद के साथ उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने सीधे तौर पर ससेक्स को डिवीजन टू का खिताब जीतने में मदद की। टीम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में उनादकट के हवाले से कहा गया, जब मैं पिछले साल होव आया था, तो मुझे यकीन नहीं था कि काउंटी चैंपियनशिप में क्या होगा और मैं इसके लिए कैसे खुद को ढाल पाऊंगा। लेकिन अब कुछ खेलों के बाद, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि होव मेरे घर से दूर मेरा दूसरा घर है और गुड ओल्ड ससेक्स बाय द सी मेरा दिल जीत लेता है। ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फरब्रेस ने एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में टीम को प्रदान की जाने वाली गुणवत्ता के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, होव में हर कोई बहुत खुश और उत्साहित है कि जयदेव (उनादकट) ने दो साल के विस्तार पर हस्ताक्षर किए हैं और अगले दो सत्रों के लिए क्लब में वापस आएंगे। उन्होंने कहा, जयदेव की पिच पर गुणवत्ता हर किसी के लिए स्पष्ट है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में उनके गुण उन्हें सबसे लोकप्रिय और सबसे अच्छे लोगों में से एक बनाते हैं, जिनकी कोई भी टीम कामना कर सकती है। उनादकट वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं, जो शुक्रवार से शुरू हुई। विशेष रूप से, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में, उनादकट ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनका एक निराशाजनक सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 10.24 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए।  

अल्काराज को शंघाई मास्टर्स में माचाक ने हराया

शंघाई दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के 12 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगाते हुए थॉमस माचाक ने शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में उन्हें 7.6, 7.5 से हरा दिया। दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी चेक गणराज्य के माचाक का सामना अब सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनेर से होगा। पिछले सप्ताह अल्काराज ने चीन ओपन के फाइनल में सिनेर को हराया था। सिनेर ने क्वार्टर फाइनल में रूस से दानिल मेदवेदेव को 6.1, 6.4 से मात दी। वहीं वुहान ओपन में एरिना सबालेंका ने दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी युलिया पुतिनत्सेवा को 1.6, 6.4, 6.0 से हराकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। अमेरिकी ओपन चैम्पियन सबालेंका वुहान में 14 मैच जीत चुकी है। उन्होंने 2018 में खिताब जीता और 2019 में उसे बरकरार रखा। इसके बाद पांच साल तक कोरोना महामारी के कारण वुहान ओपन नहीं खेला गया। अमेरिका की कोको गाफ ने 17वीं रैंकिंग वाली मार्टा कोस्तियुक को 6.4, 6 .1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।अब उनका सामना 45वीं रैंकिंग वाली मागडा लिनेट से होगा जिन्होंने डारिया कासात्किना को 6.2, 6.3 से मात दी। पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किंवेन ने लैला फर्नांडिज को 5.7, 6.3, 6.0 से हराया जबकि छठी रैंकिंग वाली जैस्मीन पाओलिनी ने एरिका आंद्रीवा को 6.3, 6.2 से मात दी।  

आईपीएल मेगा नीलामी से पहले पंत की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को चौंकाया, ‘क्या मैं बिकूंगा या नहीं’

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस और टीम को चौंका दिया। आगामी आईपीएल मेगा नीलामी से पहले पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए पूछा कि अगर वह नीलामी में जाते हैं, तो उनकी कितनी बोली लगेगी या फिर वह बिना बिके रह जाएंगे। पंत ने लिखा, “अगर मैं नीलामी में जाऊं, तो क्या मैं बिकूंगा या नहीं, और कितने में?” बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज पंत इस साल आईपीएल 2024 में एक भयानक कार हादसे के बाद वापस मैदान पर लौटे थे। वह पूरे 2023 के सीजन से बाहर थे। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीता और फिर वनडे और टेस्ट टीमों में भी वापसी की। पिछले महीने बीसीसीआई द्वारा आईपीएल प्लेयर नियमों की घोषणा के बाद, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने पुष्टि की कि पंत को “जरूर रिटेन किया जाएगा।” जिंदल ने कहा, “हां, हमें उन्हें जरूर रिटेन करना है। हमारी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। नियम सामने आ गए हैं, तो अब जीएमआर और हमारे क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली से चर्चा के बाद फैसले किए जाएंगे। ऋषभ पंत को निश्चित रूप से रिटेन किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार और खलील अहमद जैसे कई अच्छे खिलाड़ी हैं। हम देखेंगे कि नीलामी में क्या होता है। नियम के अनुसार, हम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। चर्चा के बाद हम नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।” पहले, पंत ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को फटकार लगाई थी जिसने उनके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ने की अफवाह फैलाई थी। पंत ने इस पोस्ट पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे “फर्जी खबर” करार दिया था। आईपीएल टीमों को अपने मौजूदा स्क्वॉड से कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार है, जिसमें रिटेंशन या ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) विकल्प का उपयोग किया जा सकता है। इन छह रिटेंशनों/आरटीएम में अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल 2025 के लिए टीमों का नीलामी पर्स 120 करोड़ रुपये तय किया गया है। कुल सैलरी कैप अब नीलामी पर्स, प्रदर्शन बोनस और मैच फीस का मिश्रण होगा। इससे पहले 2024 में, कुल सैलरी कैप (नीलामी पर्स + प्रदर्शन बोनस) 110 करोड़ रुपये थी।  

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रॉबिन उथप्पा की अगुवाई में कुल 7 खिलाड़ियों का चयन

नई दिल्ली हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रॉबिन उथप्पा की अगुवाई में कुल 7 खिलाड़ियों का इस टीम में चयन हुआ है। उथप्पा के अलावा भारत ने मनोज तिवारी, शाबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, स्टुअर्ट बिन्नी, केदार जाधव और भरत चिपली को टीम में शामिल किया है। यह टूर्नामेंट 1 से तीन नवंबर के बीच हॉन्ग कॉन्ग में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान सेमत कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, हांगकांग, नेपाल, न्यूजीलैंड, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात हैं। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2024 इस टूर्नामेंट का 20वां संस्करण होगा और सात साल के अंतराल के बाद इसकी वापसी हो रही है। पहली बार यह टूर्नामेंट 1992 में खेला गया था, वहीं आखिरी संस्करण 2017 में हुआ था जब साउथ अफ्रीका चैंपियन बना था। मैच तीनों दिन सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए टिकट भी जारी कर दिए गए हैं, जिनकी कीमत पहले दिन 150 डॉलर, दूसरे दिन 250 डॉलर और तीसरे दिन 350 डॉलर है। तीनों दिनों के लिए प्रत्येक टिकट की कीमत 580 डॉलर है। क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस? हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट है जिसे आईसीसी की मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट में 8 से 12 टीमें हिस्सा लेती है। विकेट कीपर को छोड़कर हर गेंदबाज को एक ओवर करना होता है। जिस वजह से हरफनमौलाओं के लिए यह टूर्नामेंट ज्यादा सही माना जाता है। इंग्लैंड ने सबसे अधिक 5 बार इस टूर्नामेंट को जीता है। वहीं भारत 2005 में एकमात्र बार चैंपियन बना था। मैच छह खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेले जाते हैं, जिसमें एक पारी में 5 ओवर होते हैं। हालांकि, फाइनल मैच में एक ओवर 8 गेंदों का होता है। यदि 5 ओवर समाप्त होने से पहले 5 विकेट गिर जाते हैं, तो अंतिम बल्लेबाज बल्लेबाजी करेगा तथा पांचवां बल्लेबाज रनर की भूमिका निभाएगा। जो बल्लेबाज आउट नहीं होता है, उसे हर समय स्ट्राइक पर रहना होगा तथा उसके आउट होते ही पारी समाप्त हो जाएगी। बल्लेबाजों को 31 रन पर रिटायर होना पड़ता है, लेकिन अन्य सभी बल्लेबाजों के आउट होने या रिटायर होने के बाद वे वापस आ सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet