LATEST NEWS

डब्ल्यूटीसी में भारत को 1.44 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली, भले ही फाइनल नहीं खेल सकी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भले ही टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी 2023-2025 का फाइनल नहीं खेल सकी, लेकिन इसके बावजूद उस पर पैसों की बरसात हो चुकी है। डब्ल्यूटीसी 2023-2025 के लिए कुल प्राइज मनी 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गई थी। इस बार का खिताब अपने नाम करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को प्राइज मनी के तौर पर 3.6 मिलियन डॉलर मिले हैं। वहीं, रनर-अप ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिले। भारतीय टीम इस बार तीसरे स्थान पर रही। टीम इंडिया को 1.44 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली, जबकि चौथे पायदान पर मौजूद न्यूजीलैंड को 1.20 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले। इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में पांचवां स्थान अपने नाम कर सकी। इसी के साथ उसे 9,60,000 डॉलर, जबकि छठे स्थान पर मौजूद श्रीलंकाई टीम को 8,40,000 अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिले हैं। सातवें पायदान पर मौजूद बांग्लादेश को 7,20,000 डॉलर, आठवें स्थान पर रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख डॉलर मिले। पाकिस्तान की टीम नौवें स्थान पर रही। ऐसे में उसे 4,80,000 अमेरिकी डॉलर मिले हैं। डब्ल्यूटीसी 2023-2025 में भारत ने 19 टेस्ट खेले, जिसमें नौ जीते। इसके अलावा टीम इंडिया ने आठ मुकाबले गंवाए, जबकि दो ड्रॉ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबले की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में महज 212 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 138 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की लीड थी। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया। लॉर्ड्स के मैदान पर ये टारगेट इतना आसान नहीं था, लेकिन एडेन मार्करम (136) ने कप्तान टेंबा बावुमा (66) के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहला डब्ल्यूटीसी खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा टाइटल ऑस्ट्रेलिया ने जीता। भारत इन दोनों बार उप-विजेता रह चुका है।  

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, यूरोप दौरे में अपना अपराजेय अभियान जारी रखा

कोटिंच भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। मेजबान बेल्जियम को लगातार तीन मैच हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का मैच मुश्किल माना जा रहा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने अपनी मजबूती का एहसास कराया और बताया कि बेल्जियम के खिलाफ जीत कोई तुक्का नहीं थी। भारतीय महिला जूनियर टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस दिन जीत हासिल की है, जिस दिन पुरुष और महिला सीनियर टीम को इसी टीम के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की जोसी लॉटन ने पांचवें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई। यह गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हुआ। भारतीय टीम ने सिर्फ तीन मिनट बाद इसका जवाब दिया। नंदिनी ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ही गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत में भारत की उप कप्तान हिना बानो ने 14वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर गोल किया और टीम को 2-1 से आगे कर दिया। शेष तीन क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने अपनी रक्षात्मक क्षमता को मजबूत बनाए रखी और निर्धारित समय सीमा में ऑस्ट्रेलिया को गोल का मौका न देते हुए एक शानदार जीत हासिल की। यह दौरे पर भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले भारत ने लगातार तीन मैच बेल्जियम के खिलाफ जीते थे। भारतीय टीम 17 जून को इस दौरे का अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अपने दौरे का समापन यादगार तरीके से करना चाहेगी।  

WTC फाइनल जीतने के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब एडेन मार्करम ने मैदान पर फैन संग पी बीयर

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीताने में एडेन मार्करम ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में भले ही वह खाता भी नहीं खोल पाए हो, मगर जब दूसरी पारी में 282 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वह सीना तान खड़े रहे। मार्करम ने इस दौरान 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रनों की पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। WTC का मेस जीतना SA के लिए सपना सच होने जैसा रहा क्योंकि टीम ने 27 साल बाद किसी आईसीसी ट्रॉफी को हाथ लगाया था। ऐसे में खिताब जीतने के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब एडेन मार्करम ने मैदान पर फैंस के साथ बीयर पी। बाद में उन्होंने इसका पूरा किस्सा बताया। मार्करम ने सुपरस्पोर्ट डॉट कॉम को बताया, “वह मेरे स्कूल के दोस्तों में से एक था। वह चाहता था कि मैं आऊं और मैंने कहा, ‘यार, मैं नहीं आ सकता, यह बहुत व्यस्त है, यह अराजकता है।’ और फिर वह बोला, ‘ठीक है, यह एक बीयर है।’ और मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं तैयार हूं।’ तो, मैंने आज के लिए अपनी पहली बीयर पी ली है और मुझे पूरा यकीन है कि कुछ और भी होंगी।” एडेन मार्करम के इस अंदाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह WTC खिताब जीतने के बाद कितने खुश थे। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उनकी टीम जीत के करीब पहुंचकर चूक गई थी। उस समय वह काफी दुखी थे। मार्करम ने कहा, “मैंने कल रात टी20 विश्व कप 2024 के बारे में बहुत सोचा और आउट होने के बाद मैं कितना असहाय था और मैं ऐसा था कि मैं फिर से वहां नहीं बैठना चाहता, इसलिए इससे मुझे यह सुनिश्चित करने की प्रेरणा मिलती है कि मैं अंत तक क्रीज पर रहा। लेकिन कभी भी उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचा और न ही इसके साथ क्या होगा। यह हमेशा काम पूरा करने और जीतने की कोशिश करने के बारे में था।”  

चोटिल स्टीव स्मिथ ने बताया, कब तक कर सकेंगे मैदान पर वापसी

लंदन आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे। डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले के दौरान टेंबा बावुमा का कैच लपकने की कोशिश में स्टीव स्मिथ अपने दाहिने हाथ की उंगली को चोटिल करवा बैठे थे। ‘कम्पाउंड डिस्लोकेशन’ के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ‘एक्स-रे’ के लिए भेजा गया था। 36 वर्षीय स्टीव स्मिथ भाग्यशाली रहे कि सर्जरी से बच गए। स्मिथ के पास अभी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका है। यह सीरीज 25 जून से शुरू हो रही है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट 12 जुलाई से शुरू होगा। आईसीसी ने स्मिथ के हवाले से लिखा, “मैं अब आठ हफ्ते तक स्प्लिंट में रहूंगा। मैं शायद कुछ हफ्तों में खेल सकूं। यह मेरी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा।” जब फर्स्ट स्लिप पर फील्डिंग करते हुए स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा का कैच टपकाया, उस वक्त बावुमा महज दो रन बनाकर खेल रहे थे। इस जीवनदान के बाद उन्होंने 66 रन बनाए। बावुमा ने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के साथ शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को खिताब जिताने में मदद की। स्मिथ ने कहा, “मैं हेलमेट पहने हुए करीब खड़ा था। हमारी योजना काफी करीब खड़े होने की थी। मैं मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी के एंगल के कारण गेंद को देख नहीं पाया। यह मुश्किल था, गेंद मेरे हाथ में ठीक से नहीं आई। सौभाग्य से हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं था। गेंद ने सिर्फ उंगली को डिसलोकेट किया, जिसके चलते मैंने काफी देर तक दर्द महसूस किया।” इससे पहले भी स्टीव स्मिथ लॉर्ड्स के मैदान पर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने पुरानी घटना को याद करते हुए कहा, “अब इस जगह के साथ मेरा प्यार/नफरत का रिश्ता है। मेरी यहां कुछ अच्छी यादें हैं, और कुछ अच्छी नहीं भी हैं। साल 2019 में जोफ्रा (आर्चर) की गेंद से सिर पर चोट लगने के बाद अब मेरी उंगली डिसलोकेट हो गई। लेकिन यह क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है। मैंने यहां इस मैदान का लुत्फ उठाया है।”  

मेजर क्रिकेट लीग-2025 के चौथे मैच में रचिन रविंद्र की तूफानी पारी, वाशिंगटन फ्रीडम ने खोला जीत का खाता

नई दिल्ली मेजर क्रिकेट लीग-2025 (एमएलसी) के चौथे मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने सिएटल ऑर्कस के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन वाशिंगटन फ्रीडम की पहली जीत रही। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ऑर्कस ने 20 ओवरों के खेल तक नौ विकेट खोकर 145 रन बनाए। काइल मेयर्स ने डेविड वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। वॉर्नर 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मेयर्स ने इतनी ही गेंदों में 27 रन की पारी खेली। इनके अलावा कप्तान हेनरिक क्लासेन ने 17 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से इयान हॉलैंड ने 19 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि जैक एडवर्ड्स को दो सफलताएं हाथ लगीं। इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 13.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम को सलामी बल्लेबाज मिशेल ओवेन और रचिन रविंद्र ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच सिर्फ तीन ओवरों में ही 49 रन की साझेदारी हो गई। ओवन 25 के स्कोर पर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रचिन ने एंड्रीस गूस (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रचिन रविंद्र 18 गेंदों में चार छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। उनके पवेलियन लौटने तक टीम 7.2 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 92 रन बना चुकी थी। जीत की पटरी पर नजर आ रही वाशिंगटन फ्रीडम की पारी को यहां से कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने संभाला। उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेलते हुए टीम को 6.3 ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी। सिएटल की ओर से वकार सलामखेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ वाशिंगटन फ्रीडम मेजर लीग क्रिकेट-2025 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। इस टीम ने अब तक कुल दो मुकाबले खेले हैं। वाशिंगटन इससे पहला मुकाबला 123 रन से बड़े अंतर से गंवा चुकी है।  

भारत बढ़त के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारा

टवर्प (बेल्जियम) भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अभिषेक के दो गोल की मदद से बढ़त के बावजूद टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार पांचवीं हार : यूरोपीय चरण में यह उसकी लगातार पांचवीं हार है। भारतीय टीम पहले ही नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना से दो-दो बार हार चुकी है। भारतीय टीम अब तक 13 मैच में से पांच जीती जबकि उसे आठ में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने कुल 25 गोल गिए जबकि उसके खिलाफ 26 गोल हुए हैं। भारत ने 13 मैदानी गोल किए जबकि 11 पेनाल्टी कॉर्नर पर हुए, एक गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ। भारत ने अच्छी शुरुआत की और अभिषेक (आठवें और 35वें मिनट) के दो गोल की मदद से 35वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने मध्यांतर के बाद अधिक आक्रामक रवैया अपनाया तथा नाथन एफ्राम्स (42वें मिनट), जोएल रिंटाला (56वें मिनट) और टॉम क्रेग (60वें मिनट) के गोल से जीत सुनिश्चित की। अंत में गोल गंवाया : ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 मिनट में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से एक को रिंटाला ने गोल में बदला। हूटर से मात्र 42 सेकंड पहले भारत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिया और क्रेग ने जेरेमी हेवर्ड की फ्लिक को डिफ्लेक्ट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। भारतीय टीम कप्तान और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के बिना उतरी क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में लगी चोट के कारण उन्हें विश्राम दिया गया था। प्रो लीग के यूरोपीय चरण के अपने पहले चार मैचों में नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी प्रेरित दिखी और उसने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा।  

रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारी

लंदन भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 (महिला) मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में पहले 35 मिनट में 0-3 से पिछड़ने के बाद भारत ने दीपिका (44’) और नेहा (52’) के गोल की मदद से मुकाबले में वापसी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम क्वार्टर में जीत सुनिश्चित कर ली। कोर्टनी शोनेल (16’), लेक्सी पिकरिंग (27’) और टैटम स्टीवर्ट (35’) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गोल किए। इस मैच में भारत की मिडफील्डर वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने भी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, जिन्होंने अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने संयमित इरादे के साथ शुरुआत की, जिसमें भारत ने गेंद पर कब्ज़ा करने में शुरुआत में ही संयम दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया जब कोर्टनी शोनेल ने 16वें मिनट में ग्रेस स्टीवर्ट के एक तेज़ पास को गोल में बदल दिया। इसके बाद भारत ने 27वें मिनट में दूसरा गोल गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में भी लगातार दबाव बनाए रखा और लगातार पेनल्टी कॉर्नर के बाद उसे पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया। टैटम स्टीवर्ट ने स्पॉट से कोई गलती नहीं की और अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। क्वार्टर के आखिरी क्षणों में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को उम्मीद दी। भारत ने अंतिम क्वार्टर में दबदबा बनाया और कई पेनल्टी कॉर्नर जीते। 52वें मिनट में उनकी दृढ़ता का फल मिला जब नेहा ने रिबाउंड पर गोल करके अंतर को 2-3 कर दिया। भारत ने बराबरी के लिए कड़ी मेहनत की और लगभग सफल भी हो गया जब नवनीत कौर ने सर्कल में शानदार स्टिक वर्क के बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चरण में मजबूती से डटे रहकर भारत को नाटकीय वापसी करने से रोक दिया। मैच से पहले अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।   

टीएनपीएल के लीग मैच खेले जा रहे, एक ही गेंद पर 3 बार हुआ ओवरथ्रो, देखते रह गए कप्तान आर अश्विन

नई दिल्ली इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग यानी टीएनपीएल के लीग मैच खेले जा रहे हैं। अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी दौरान इस लीग में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जब एक ही गेंद पर एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार ओवरथ्रो हुआ, चौथी बार फील्डर ने गेंद को रिलीज ही नहीं किया। इस तरह ये कॉमेडी ऑफ इरर रुका। इसकी शुरुआत आर अश्विन के एंड से हुई, जो इस समय डिंडीगुल ड्रेगन्स टीम के कप्तान हैं। उनके थ्रो को गेंदबाज ने पकड़ा नहीं था। अन्यथा रन आउट का मामला बनता। टीएनपीएल का 11वां लीग मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया। इस मैच में जब आर अश्विन की कप्तानी वाली टीम फील्डिंग कर रही थी तो एक समय एक बल्लेबाज ने यॉर्कर लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेला। वहां खुद कप्तान आर अश्विन खड़े थे। आर अश्विन के पास गेंद पहुंची और उन्होंने बॉलिंग एंड पर थ्रो किया। गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाया। थ्रो सटीक था, सिर्फ गेंद को पकड़कर स्टंप्स उड़ाने थे, जो गेंदबाज से नहीं हुए। इसके बाद गेंद शॉर्ट मिड ऑन की तरह गई। शॉर्ट मिड ऑन पर खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग एंड पर थ्रो फेंका, जो सटीक नहीं था और विकेटकीपर पीछे से दौड़कर आ रहा था तो गेंद वहां से भी निकल गई। थर्ड मैन के खिलाड़ी के पास गेंद चली और उसने इस बार बॉलिंग एंड पर थ्रो फेंका। इस बार भी गेंदबाज बॉल को पकड़ नहीं पाया। हालांकि, जिस चौथे फील्डर के पास इस बार गेंद गई, उसने गेंद को रिलीज ही नहीं किया। ये देखकर कप्तान आर अश्विन हैरान थे, क्योंकि इस तरह की गलती अक्सर गली क्रिकेट में होती है। इसमें गेंदबाज का ज्यादा दोष माना जाएगा, जिसने एक नहीं, बल्कि दो बार स्टंप्स के करीब की गेंद को पकड़ा ही नहीं।  

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का जीता खिताब, जाने किस टीम के पास कौन सी ICC ट्रॉफी?

 नई दिल्ली WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद साउथ अफ्रीका कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा है। अब अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में होगा। ऐसे में आईए जानते हैं आईसीसी की चार ट्रॉफी -वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC मेस- किस-किस के बात है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास एक-एक आईसीसी ट्रॉफी है और भारत दो का वर्ल्ड चैंपियन है। वनडे वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया) पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब डिफेंड नहीं कर पाई हो, मगर उनके पास अभी भी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है। कंगारुओं ने भारत को खिताबी मुकाबले में उन्हीं की सरजमीं पर हारकर यह खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह उनका 6ठा वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है। टी20 वर्ल्ड कप (भारत) रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को वनडे वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था, मगर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा टीम 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में खत्म करने में कामयाब रही थी। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज की थी। भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी, वहीं 2007 के बाद यह टीम इंडिया का पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब था। चैंपियंस ट्रॉफी (भारत) आईसीसी ट्रॉफी की भूख भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतकर खत्म नहीं हुई। टीम इंडिया 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल था। इस बार टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती थी, मगर आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया ने इस चुनौती को भी पार कर लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। 2013 के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेस (साउथ अफ्रीका) अब डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने WTC मेस अपने नाम की है। एर्डन मार्करम की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका लॉर्ड्स के मैदान पर 282 रनों के विशाल टारगेट को चेज करने में कामयाब रही। 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद यह उनका दूसरा खिताब था। दो आईसीसी ट्रॉफी के बीच यह किसी भी टीम का सबसे लंबा समय था। साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती।  

सांसद मनोज तिवारी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 27वें संस्करण की शान बढ़ाएंगे

नई दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता-गायक मनोज तिवारी राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 27वें संस्करण की शान बढ़ाएंगे। यह आयोजन 15 जून को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा, जो फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में अन्य प्रमुख हस्तियों में पीईएफआई अध्यक्ष डॉ. एके बंसल (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और पूर्व भारतीय हॉकी कोच), 1992 एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोडारा, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज़ के प्रोफेसर व निदेशक (खेल) डॉ. त्रिभुवन राम नारायण और सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब सोसाइटी दिल्ली के स्विमिंग कोच मनजीत शेखावत शामिल होंगे। इस साइक्लिंग ड्राइव का आयोजन देशभर के 500 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया जाएगा, जिसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियां, साई क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, साई ट्रेनिंग सेंटर्स, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और खेलो इंडिया सेंटर्स भी शामिल हैं। इस मुहिम में 15,000 से अधिक नागरिकों के भाग लेने की संभावना है। ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान की शुरुआत दिसंबर 2024 में युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा की गई थी। तब से यह अभियान देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो चुका है, जिसमें 3.5 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। इससे पहले आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय सेना के जवान, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, भारतीय रेल और लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, नीतू घंघास, सावित्री बूरा, पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता नितेश कुमार, मनीषा रामदास, रुबिना फ्रांसिस, सिमरन शर्मा जैसी खेल हस्तियां और राहुल बोस, अमित सियाल, शारवरी वाघ, मधुरिमा तुली और गुल पनाग जैसी फिल्मी हस्तियां भी भाग ले चुकी हैं। यह पहल युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, माय बाइक्स और माय भारत के सहयोग से आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को बढ़ावा देना है।  

दक्षिण अफ्रीका सबसे लंबे अंतराल के बाद ट्रॉफी जीतने वाली टीम बनी, वेस्टइंडीज का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैपियनशिप फाइनल के चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह तक ‘चोकर्स’ के तमगे को पीछे छोड़ते हुए 27 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस टीम ने अपना पिछला आईसीसी खिताब 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका सबसे लंबे अंतराल के बाद ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को इस मामले में पीछे छोड़ा।   2 टाइटल के बीच सबसे लंबा अंतराल दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 1998 में वेस्टइंडीज को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद से अफ्रीका की तलाश अब जाकर खत्म हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने तेम्बा बावुमा के नेतृत्व में 27 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया। जोकि किसी भी टीम का दो टाइटल के बीच सबसे लंबा अंतराल भी हो गया है। 25 साल बाद वेस्टइंडीज की चमकी किस्मत वेस्टइंडीज की टीम ने 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर 25 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था। वेस्टइंडीज ने 1979 में वनडे विश्व कप जीता था, जिसके बाद टीम को अगली ट्रॉफी के लिए 25 साल का इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड को 21 साल बाद मिली ट्रॉफी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी, इसके बाद टीम लगातार कई बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल- फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2021 में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड ने 21 साल का ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। भारत का 19 साल का इंतजार भारतीय टीम ने भी 1983 में ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीतने के बाद ट्रॉफी जीतने के लिए लंबा इंतजार किया था। भारतीय टीम ने 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 19 साल बाद भारत के हाथ आईसीसी ट्रॉफी लगी थी। पाकिस्तान का भी लिस्ट में नाम पाकिस्तान ने 1992 में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, जिसके बाद टीम को अगली आईसीसी ट्रॉफी के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा था। पाकिस्तान ने 2009 में टी20 विश्व कप जीतकर ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को करना पड़ा इंतजार श्रीलंका की टीम को भी ट्रॉफी जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। श्रीलंका ने 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जिसके बाद श्रीलंका की टीम 12 साल बाद 2014 में टी20 विश्व कप जीतने में सफल रही। सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम भी एक समय ट्रॉफी जीतने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में वनडे विश्व कप जीता था, जिसके बाद टीम को 12 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी वनडे विश्व कप 1999 में नसीब हुई थी।  

एशियन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप : भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने वॉल्ट में जीता कांस्य

नई दिल्ली दक्षिण कोरिया के जेचियोन जिमनैजियम में चल रही एशियन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025 में भारत की प्रणति नायक ने वॉल्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। शनिवार को हुए फाइनल में 30 वर्षीय प्रणति ने 13.466 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में चीन की यिहान झांग ने स्वर्ण और वियतनाम की गुयेन थी क्विन्ह न्हु ने रजत पदक जीता। वहीं भारत की ही एक और प्रतिभागी प्रतिष्ठा सामंता 13.016 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। यह कांस्य पदक प्रणति नायक के एशियाई चैंपियनशिप करियर का तीसरा पदक है। उन्होंने इससे पहले 2019 (उलानबातार) और 2022 (दोहा) में भी वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने दीपा करमाकर के दो पदकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली जिम्नास्ट बन गई हैं। इस साल मार्च में भी प्रणति ने तुर्की के अंताल्या में हुए एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक अप्परैटस वर्ल्ड कप में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनका यह निरंतर प्रदर्शन भारतीय जिम्नास्टिक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।  

अवनि हुलेनकोर्ट ओपन में दूसरे स्थान पर बरकरार

हुलेनकोर्ट (बेल्जियम) भारत की अवनि प्रशांत लेडीज यूरोपीय टूर के हुलेनकोर्ट महिला ओपन गोल्फ में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। उन्होंने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। बेंगलुरु की 18 वर्षीय इस खिलाड़ी का कुल स्कोर अब सात अंडर पर है और वह शीर्ष पर चल रही जर्मनी की हेलेन ब्रीम (68-68) से सिर्फ एक स्ट्रोक पीछे है। कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीयों में दीक्षा डागर (72-73) संयुक्त 38वें स्थान पर और त्वेसा मलिक (76-70) संयुक्त 50वें स्थान पर हैं। हालांकि अन्य भारतीय खिलाड़ी वाणी कपूर (76-73), स्नेहा सिंह (74-75), अमनदीप द्राल (74-76) और हिताशी बक्शी (79-74) कट में जगह बनाने से चूक गईं।  

जीतने पर साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा कितना इनाम?, WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन

नई दिल्ली WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन है। साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये देखने वाली बात होगी। तीसरे दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका मैच में काफी आगे नजर आ रही है, मगर कई सालों से इस टीम के आगे चोकर्स का टैग लगा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के फैंस तब तक राहत की सांस नहीं लेंगे जब तक उनकी टीम अधिकारिक रूप से नहीं जीत जाती। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 69 रनों की दरकार है। क्रीज पर शतकवीर एडेन मार्करम के साथ कप्तान टेंबा बावुमा मौजूद हैं। वहीं गत चैंपियनस ऑस्ट्रेलिया को अगर अपने खिताब का बचाव करना है तो उन्हें जल्द से जल्द 8 विकेट निकालने होंगे। फैंस इसके अलावा यह जानना चाहते हैं कि WTC फाइनल जीतने वाली टीम को कितना इनाम मिलेगा? तो आइए जानते हैं-   इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पिछले महीने ही WTC 2025 फाइनल की प्राइज मनी का ऐलान किया था। पिछले दो संस्करणों के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में दोगुना से भी अधिक का इजाफा किया गया है। 2021 में टेस्ट मेस जीतने वाली न्यूजीलैंड और 2023 का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13-13 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया था। मगर इस बार के विजेता के लिए प्राइज मनी 3.6 मिलियन डॉलर रखी गई है, जो लगभग 31 करोड़ रुपए है। वहीं हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 18 करोड़ रुपए बैठते हैं। इसके अलावा फाइनल में ना पहुंचने वाली भारत-पाकिस्तान समेत अन्य 7 टीमों की भी छप्परफाड़ कमाई हुई है। तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया को 12.31 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया है।

‘चोकर्स’ से चैंपियन बनी साउथ अफ्रीका, मारक्रम अकेले पूरी ऑस्ट्रेलिया पर भारी, घमंड हुआ चकनाचूर

लंदन   नई दिल्ली। आईसीसी टूर्नामेंट के नॉक आउट मुकाबलों में अक्‍सर चोक करने वाली साउथ अफ्रीका टीम ने अब यह ठप्‍पा हटा दिया है। प्रोटियाज टीम अब चोकर्स नहीं चैंपियन बन चुकी है। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका टीम ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 1998 में प्रोटियाज टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम आईसीसी के दो टाइटल के बीच सबसे लंबा इंतजार करने वाली टीम बन गई है। उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। वेस्‍टइंडीज ने 2 आईसीसी ट्रॉफी के लिए 25 साल का इंतजार किया था। विंडीज टीम ने 1979 में वनडे विश्‍व कप और 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम आ गई है। भारत को 2 आईसीसी ट्रॉफी के लिए 19 साल का इंतजार करना पड़ा था। कपिल देव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। इसके बाद 2002 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था। एडन मार्करम 136 रन बनाकर लौटे पवेलियन दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया। अफ्रीका को पांचवां झटका लगा है।  बावुमा-मार्करम ने पलट दिया मैच टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 70 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था. यहां से एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया. इस साझेदारी के दौरान मार्करम ने 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा. मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझने के बावजूद बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे. बावुमा ने 134 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. बावुमा को विपक्षी कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया. ट्रिस्टन स्टब्स कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने. यहां से मार्करम और डेविड बेडिघम ने पांच विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करके साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा. जब साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 6 रन बनाने थे, तब मार्करम आउट हुए. मार्करम को जोश हेजलवुड ने चलता किया. मार्करम ने 207 गेंदों पर 136 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet