LATEST NEWS

मेसी फीफा क्लब विश्व कप में इंटर मियामी का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक

मियामी फुटबॉल महानायक लियोनेल मेसी ने कहा है कि 2025 में अमेरिका में होने वाले फीफा क्लब विश्व कप के लिए उनकी उम्मीदें पहले के मुकाबलों से अलग होंगी, जब वह बार्सिलोना की ओर से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेते थे। मेसी 2009, 2011 और 2015 में बार्सिलोना के साथ क्लब विश्व कप जीत चुके हैं। इस बार यह टूर्नामेंट विस्तारित 32 टीमों के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो चार सप्ताह तक चलेगा और संयुक्त राज्य अमेरिका के 11 शहरों में आयोजित होगा। फीफा से बातचीत में मेसी ने कहा,इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका बेहद खास है। इस बार की उम्मीदें अलग हैं, लेकिन मैं उत्साहित हूं और दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर तत्पर हूं। इंटर मियामी अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में अल अहली के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम पाल्मेइरास और पोर्टो से भिड़ेगी। मेसी ने कहा कि फीफा के सभी छह महाद्वीपों की टीमों की भागीदारी इस टूर्नामेंट को खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खास अनुभव बनाएगी। उन्होंने कहा, दुनिया भर से बड़ी टीमें आ रही हैं और इससे दुनियाभर के लोगों की दिलचस्पी जुड़ी है। यह हमारे लिए एक नया और अलग अनुभव है। अमेरिका में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलते देखना एक अद्भुत अवसर है। हालांकि उन्होंने माना कि यूरोपीय क्लब खिताब के प्रबल दावेदार होंगे, लेकिन उन्होंने दक्षिण अमेरिकी और अन्य क्षेत्रों की टीमों को भी हल्के में नहीं आंका। मेसी ने कहा, यह दक्षिण अमेरिकी और उभरती हुई टीमों के लिए भी बड़ा मौका है कि वे यूरोपीय दिग्गजों के खिलाफ खेलें। वे टीमें जिनके पास दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और जिन्हें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।यह खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। 2025 क्लब विश्व कप की शुरुआत इस शनिवार से हो रही है और यह टूर्नामेंट 2025 गर्मियों में अमेरिका में आयोजित होने वाले सबसे बड़े फुटबॉल आयोजनों में से एक माना जा रहा है।  

WTC फाइनल की मेजबानी! ICC ने इस देश को दी 2031 तक की इजाजत, भारत को नहीं मिली, जल्द होगा अधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली भारत ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को होस्ट करने की इच्छा जताई थी। मगर भारत की उम्मीदों को अब तगड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि आईसीसी अगले तीन संस्करण के लिए इंग्लैंड को ही होस्टिंग राइड्स देने का मन बना चुका है। इसा अधिकारिक ऐलान आईसीसी जुलाई में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में कर सकता है। बता दें, अभी तक WTC के तीन फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड ने ही की है। तीसरा फाइनल इस समय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इससे पहले भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में ही WTC का फाइनल खेला था।   इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है, जो उसे 2031 तक चलने वाले अगले तीन संस्करणों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की मेजबानी करने की अनुमति देगा। द टेलीग्राफ के अनुसार, आईसीसी से जुलाई में होने वाले अपने वार्षिक सम्मेलन में इंग्लैंड के मेजबानी अधिकारों की पुष्टि करने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईसीबी को आईसीसी से मौखिक पुष्टि मिल चुकी है। भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी में रुचि दिखाई थी और इस मामले पर हाल ही में आईसीसी की कई बैठकों में चर्चा हुई थी। हालांकि, न्यूट्रल टेस्ट मैचों के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध इंग्लैंड पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी WTC 2025 के फाइनल में मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों की खूब भीड़ उमड़ी है। इस नए समझौते के साथ, इंग्लैंड WTC के पहले छह फाइनल की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इंग्लैंड में WTC फाइनल कराने की कई वजह है। एक तो मेजबान टीम के फाइनल में ना होने के बावजूद फैंस मैदान पर मैच देखने पहुंचते हैं। इसके अलावा जून की विंडो में मेजबानी के लिए इंग्लैंड से बेहतर मौसम कहीं नहीं है।  

फीफा क्लब विश्व कप: जोर्डी आल्बा मांसपेशियों में चोट के चलते मिस्र की अल-अहली के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे

मियामी गार्डन्स फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 में इंटर मियामी को अपने पहले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी स्पेनिश डिफेंडर जोर्डी आल्बा मांसपेशियों में चोट के चलते शनिवार को मिस्र की अल-अहली के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। इंटर मियामी के कोच जैवियर माशेरानो ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केवल आल्बा ही नहीं, बल्कि मिडफील्ड के मजबूत खिलाड़ी यानिक ब्राइट भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि माशेरानो को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अगले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, जोर्डी और यानिक इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे अगले मैच के लिए तैयार रहेंगे। पूर्व बार्सिलोना डिफेंडर जोर्डी आल्बा की अनुपस्थिति से मियामी की रक्षापंक्ति को कमजोर झटका लगेगा। इसके अलावा, उनका लियोनेल मेसी को पास देने में अहम योगदान रहता है, जिससे अटैक में भी कमी देखने को मिल सकती है। मिडफील्ड में यानिक ब्राइट की गैरहाजिरी से भी टीम की फिजिकल ताकत पर असर पड़ेगा, खासकर तब जब वह सर्जियो बस्केट्स जैसे अनुभवी लेकिन उम्रदराज खिलाड़ी के साथ मैदान संभालते हैं। मशेरानो बोले – यह हमारे लिए बड़ी चुनौती माशेरानो ने कहा, हम चाहते थे कि हमारी पूरी टीम फिट होती, ताकि हम और मजबूत होते। लेकिन इसके बावजूद हम इस मंच पर खेलने को लेकर उत्साहित हैं। यह एक अनोखा टूर्नामेंट है और इसमें हिस्सा लेना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे लिए खुद को आंकने का मौका भी है। ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी मियामी इंटर मियामी ग्रुप ‘ए’ में खेल रही है। टीम शनिवार को अल-अहली से भिड़ेगी, इसके बाद गुरुवार को अटलांटा में पोर्टो से मुकाबला होगा और फिर अंतिम ग्रुप मैच ब्राजील की पामेइरास के खिलाफ साउथ फ्लोरिडा में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इंटर मियामी ने पिछले सीजन में एमएलएस सपोर्टर्स शील्ड जीतकर इस टूर्नामेंट में मेज़बान टीम के रूप में प्रवेश किया है। हालांकि, टीम प्लेऑफ के पहले दौर में अटलांटा से हार गई थी और एमएलएस कप लॉस एंजेलिस गैलेक्सी ने जीता था। मैदान की स्थिति पर सवाल जब मीडिया प्रतिनिधि मैच स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मैदान पर अभी तक लाइनिंग पूरी नहीं हुई थी और सतह पर काम चल रहा था। इस पर माशेरानो ने कहा, उम्मीद है कि मैदान मैच के लिए तैयार होगा। हमें इस पर भरोसा है कि फीफा ऐसे आयोजनों में अनुभवी है, लेकिन हमारा ध्यान उन्हीं चीजों पर है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं।  

स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हुए चोटिल, जाने टीम अब क्या करेगी?

लॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चोटिल हो गए। उनकी दाईं छोटी उंगली में चोट लगी। उन्होंने लॉर्ड्स में मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में लेकिन घायल हो गए। वह उस वक्त पहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। स्मिथ की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा। उनके स्थान पर सैम कॉन्स्टास सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। 36 वर्षीय स्मिथ उंगली में फ्रैक्चर के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं।   ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को हार की दहलीज पर खड़ी है। दक्षिण अफ्रीका को 27 साल में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ”स्टीव स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के दौरान स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग करते समय दाहिनी छोटी उंगली में कम्पाउंड डिस्लोकेशन का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर उन्हें देखा और एक्स-रे और आगे के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।” बता दें कि फाइनल में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े फील्डर तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी। स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे। मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गई और वह बुरी तरह दर्द में कराहते हुए दिखे। उन्होंने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 13 रनों का योगदान दिया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 282 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम (नाबाद 102) की शतकीय पारी और तीसरे विकेट के लिए कप्तान बावुमा (नाबाद 65) के साथ 143 रन की अटूट साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में दो विकेट पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है।  

WWE के दिग्गज ब्रॉक लेस्नर की बेटी माया लेस्नर ने आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में शॉट पुट जीता

नई दिल्ली WWE के दिग्गज और पूर्व MMA स्टार ब्रॉक लेसनर की बेटी माया लेसनर ने कमाल कर दिया। उन्होंने NCAA आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में शॉट पुट का खिताब जीता। यह मुकाबला ओरेगन के यूजीन शहर के हेवर्ड फील्ड में हुआ। माया कोलोराडो स्टेट के लिए खेल रही थीं। उन्होंने पहले ही प्रयास में 19.01 मीटर का थ्रो किया। यह थ्रो इतना अच्छा था कि कोई इसे पार नहीं कर पाया। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। माया ने शानदार प्रदर्शन माया लेसनर के पिता ब्रॉक गर्व से उन्हें स्टैंड में बैठकर देख रहे थे। पिछले साल माया ने NCAA डिवीजन I इंडोर चैंपियनशिप में भी शॉट पुट का खिताब जीता था। इस बार उन्होंने आउटडोर में भी अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने 19.01 मीटर का सबसे अच्छा थ्रो किया। इसके अलावा, उन्होंने 18.87 मीटर का दूसरा सबसे अच्छा थ्रो भी किया। इलिनोइस की अब्रिया स्मिथ ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। उन्होंने तीसरे प्रयास में 18.85 मीटर का थ्रो किया। लेकिन, यह माया को हराने के लिए काफी नहीं था। माया ने दिखा दिया कि वह कॉलेज शॉट पुट की सबसे बेहतरीन एथलीटों में से एक हैं। माया के पिता ब्रॉक लेसनर WWE के बहुत बड़े स्टार हैं। वह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने नवंबर 2008 से अक्टूबर 2010 तक UFC हैवीवेट का खिताब अपने नाम किया था।   बेटी की जीत पर ब्रॉक लेसनर ने कही ये बात माया की इस जीत पर उनके पिता ब्रॉक लेसनर बहुत खुश थे। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।” माया ने भी अपनी जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।” माया लेसनर ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह अपने पिता की तरह ही एक बेहतरीन एथलीट हैं। उन्होंने शॉट पुट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम हार की दहलीज पर खड़ी, WTC फाइनल में ऐसा होते ही पलट जाएगी बाजी

लॉर्ड्स  लॉर्ड्स में जारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम हार की दहलीज पर खड़ी है। दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले के चौथे दिन यानी शनिवार को जीत के लिए महज 69 रनों की जरूरत है और उसके 8 विकेट बचे हैं। दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका को ‘चोकर्स’ के तमगे को पीछे छोड़ने के लिए एडेन मार्करम (नाबाद 102) और कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 65) से काफी उम्मीदें होंगी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर एक विकेट और गिर गया तो फाइनल में बाजी पलट सकती है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर विटोरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दबाव को स्वीकार किया लेकिन चौथे दिन शुरुआती सफलता के साथ अपनी गेंदबाजी यूनिट को चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि हम खुद से आगे निकलने की कोई इच्छा नहीं रखेंगे। मुझे लगता है कि यह एक विकेट का मामला है। यही स्टार्टिंग पॉइंट है। क्योंकि दोनों (मार्करम-बावुमा) इतने नियंत्रण में हैं, अगर हम क्रीज पर एक नया बल्लेबाज ला सकते हैं तो यही इसकी शुरुआत है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि आठ विकेट कैसे लिए जाएं, इस बारे में कोई सोच-विचार होगा। यह केवल एक विकेट लेने और उसके बाद क्या हो सकता है, यह देखने के बारे में होगा।” दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में शुक्रवार को तीसरे दिन के समापन पर दो विकेट पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की। ऑस्ट्रेलिया के चारों मुख्य गेंदबाजों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 से ज्यादा विकेट है लेकिन मिचेल स्टार्क (53 रन पर दो विकेट) के अलावा किसी को भी सफलता नहीं मिली। इस मैच के शुरुआती दो दिन 14-14 विकेट गिरे थे लेकिन तीसरे दिन परिस्थितियों बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई जिसका दक्षिण अफ्रीका ने पूरा फायदा उठाया। दिन का खेल खत्म होते-होते मैच का रुख पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की तरफ मुड़ गया लेकिन दिन के शुरुआती सत्र के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी था।  

भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज करिश्माई पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने खेल को नष्ट करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली फुटबॉल के मैदान पर भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज करिश्माई पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने राष्ट्रीय महासंघ पर खेल को नष्ट करने का आरोप लगाया है। कुछ अन्य हितधारकों ने भी मौजूदा प्रणाली को ‘सड़ी हुई’ और ‘अहंकार’ से भरी बताया। भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के प्रमुख कल्याण चौबे पर खेल को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और उसके अध्यक्ष कल्याण चौबे पर भूटिया का तीखा हमला एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में निचली रैंकिंग वाली हांगकांग के खिलाफ 0-1 की चौंकाने वाली हार के एक दिन बाद आया है। भूटिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह देखना बहुत दुखद है कि हम अब एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसके लिए हम नियमित रूप से क्वालीफाई करते रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और जोर्डन जैसे देश विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और हम अब भी एशिया कप के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ मंगलवार को मिली हार से भारत की 2027 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है जबकि टीम इससे पहले लगातार दो एशियाई कप में खेली थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने चौबे के इस्तीफे और भारतीय फुटबॉल में संरचनात्मक बदलाव की मांग की। उन्होंने मैदान पर लचर प्रदर्शन और मैदान के बाहर की अराजकता को गहरी सड़न के लक्षण बताया। मौजूदा भारतीय मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के भी कोच हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में क्रोएशियाई दिग्गज इगोर स्टिमक की जगह पदभार संभाला था। गुवाहाटी में विश्व कप क्वालीफायर में अफगानिस्तान से हार सहित कई निराशाजनक परिणामों के बाद स्टिमक को बर्खास्त कर दिया गया था। मंगलवार हुए अहम मैच से पहले भारत ने कोलकाता में करीब तीन सप्ताह तक अभ्यास किया था लेकिन उसे विश्व रैंकिंग में अपने से 26 पायदान नीचे की टीम (भारत: 127, हांगकांग: 153) से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से फीफा रैंकिंग में देश के 133वें स्थान पर खिसकने की संभावना है। भूटिया को सितंबर 2022 में एआईएफएफ के अध्यक्ष पद के चुनाव में चौबे ने हराया था। उन्होंने मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और मनोलो की नियुक्ति सहित अहम निर्णयों में प्रमुख फुटबॉल समितियों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। भूटिया ने कहा, ‘‘कल्याण चौबे ने भारतीय फुटबॉल को बर्बाद कर दिया है। चौबे को इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। उन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। ढाई साल में तीन महासचिव – पूरी संरचना, व्यवस्था को बदलना होगा।’’ भूटिया ने इंटर काशी और चर्चिल ब्रदर्स के बीच चैंपियनशिप के लिए चल रहे कानूनी झगड़े का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘एक के बाद एक विवाद, भ्रष्टाचार के आरोप… महीनों बाद भी हमें नहीं पता कि आईलीग विजेता कौन है।’’ उन्होंने चौबे पर तकनीकी समिति को दरकिनार कर मनोलो को नियुक्त करने का आरोप लगाया और स्पेन के इस कोच को एक साथ एफसी गोवा और राष्ट्रीय टीम का कोच बनाने के फैसले की आलोचना की। भूटिया ने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री की अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी कराने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि यह योजना बनाने से ज्यादा हताशा से प्रेरित एक खराब फैसला था। भूटिया ने एआईएफएफ के उस फैसले की भी आलोचना की जिसमें उसने क्वालीफिकेशन से जुड़े इनाम के बजाय हांगकांग मैच के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर का मैच बोनस देने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, ‘‘आप एक मैच के लिए 42 लाख रुपये दे रहे हैं। इसे क्वालीफिकेशन से क्यों नहीं जोड़ा गया? यह दिखाता है कि प्रबंधन कितना अनजान है।’’ भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम सरकार ने भूटिया का समर्थन करते हुए टीम के खराब प्रदर्शन और महासंघ की विफलताओं पर निराशा व्यक्त की। सरकार ने कहा, ‘‘हमने एक इंच भी प्रगति नहीं की है। अगर आपके पास सुनील छेत्री का विकल्प नहीं है तो क्या इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ हो सकता है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, महासंघ पूरी तरह से जिम्मेदार है। वे पूरी तरह से विफल रहे हैं।’’ दिग्गज डिफेंडर और कोच सुब्रत भट्टाचार्य ने विदेशी कोचों के प्रति जुनून की आलोचना की और भारतीय प्रतिभाओं पर अधिक भरोसा करने की बात कही। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि विदेशी कोच आपको सफलता दिलाएंगे। पीके बनर्जी और अमल दत्ता जैसे घरेलू कोचों ने गौरव दिलाया।’’  

स्टीव स्मिथ के करियर पर ‘धब्बा’ लगा सकती है WTC फाइनल की शिकस्त- ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार ICC फाइनल कब हारा था?

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका जीत से महज 69 रन दूर है और कंगारुओं को अगर यह मैच अपने नाम करना है तो उन्हें 8 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया को हर मिलती है तो इस चैंपियन टीम के लिए यह काफी दर्दनाक होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम को उनके बेमिसा रिकॉर्ड्स और आईसीसी ट्रॉफी के लिए जाना जाता है। क्रिकेट के इतिहास में इस टीम ने अभी तक सर्वाधिक 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। ऐसे में फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिरी बार कब ऑस्ट्रेलिया फाइनल में हारा था।   ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 सालों में 2 वनडे वर्ल्ड कप (2019, 2023) 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 WTC का खिताब जीता था। जब भी टीम फाइनल में पहुंची है तो खिताब उठाने में कामयाब रही है। ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट में आखिरी बार फाइनल में हार का सामना 2010 में करना पड़ा था जब इंग्लैंड ने उन्हें हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वेस्टइंडीज में खेले गए उस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने कंगारुओं को 7 विकेट से धूल चटाई थी। अगर ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ WTC 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ता है तो यह पिछले 15 सालों में उनकी फाइनल में पहली हार होगी। इसी के साथ स्टीव स्मिथ के करियर पर धब्बा भी लग सकता है। दरअसल, स्टीव स्मिथ 2010 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और वह लॉर्ड्स में जारी WTC फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से हारता है तो स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बनेंगे जिनके नाम दो फाइनल हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड होगा।

सीमा पर कैच के बदल गए नियम,गेंद को एक बार ही हवा में उछाल सकेंगे; जानें कब से होगा लागू

नई दिल्ली क्रिकेट के मैदान पर सीमा रेखा के पास लपके जाने वाले कैच हमेशा से ही दर्शकों को रोमांचित करते रहे हैं। कुछ कैच तो इतिहास में अमर हो गए हैं। ऐसा ही एक शानदार कैच सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में लपका था। इस कैच ने टीम इंडिया को ट्रॉफी जीतने में बहुत मदद की। लेकिन अब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने सीमा रेखा और रिले कैच से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। क्रिकेट के नियम में हुए बड़े बदलाव पहले, खिलाड़ी गेंद को हवा में रहते हुए बाउंड्री के बाहर कई बार छू सकते थे, बस उनका पैर जमीन पर नहीं लगना चाहिए था। इसके बाद वे फील्ड के अंदर कैच पूरा कर सकते थे। लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है। दरअसल, बिग बैश लीग 2023-24 के एक मैच में माइकल नेसर ने बाउंड्री के बाहर हवा में गेंद को दो बार मारकर कैच पकड़ा था। हालांकि, बल्लेबाज को आउट दे दिया गया, लेकिन इस फैसले पर काफी विवाद हुआ और आलोचना भी हुई। इसी घटना के बाद नियमों में बदलाव की जरूरत महसूस हुई। नियमों में क्या बदलाव हुए हैं? MCC के नए नियमों के अनुसार, अब कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर गेंद को सिर्फ एक बार ही छू सकता है। कैच को सही तरीके से पूरा करने के लिए, फील्डर को कैच लेने से पहले मैदान के अंदर आना होगा। नया नियम उन कैचों को अभी भी सही मानता है, जिनमें फील्डर पहले बाउंड्री के अंदर गेंद को खेलता है, फिर थोड़ी देर के लिए बाहर जाता है, और फिर वापस अंदर आकर कैच पूरा करता है। लेकिन, अगर गेंद को छूते समय फील्डर बाउंड्री के बाहर है, तो कैच तभी मान्य होगा जब फील्डर वापस मैदान में आकर कैच पूरा करेगा। रिले कैच में हुआ बदलाव? रिले कैच के नियम में भी बदलाव किए गए हैं। रिले कैच में, जब कोई फील्डर बाहर जा रहा होता है या अपना संतुलन खो रहा होता है, तो वह गेंद को अपने साथी खिलाड़ी की ओर फेंकता है। नए नियम के अनुसार, गेंद को फेंकने वाला खिलाड़ी बाउंड्री के अंदर होना चाहिए, और कैच लेने वाला फील्डर भी कैच लेते समय पूरी तरह से मैदान के अंदर होना चाहिए। अगर मदद करने वाला फील्डर बाउंड्री के बाहर है, तो गेंद को बाउंड्री माना जाएगा। फील्डरों को रहना होगा सतर्क नए नियमों का उद्देश्य खेल को और अधिक स्पष्ट और निष्पक्ष बनाना है। MCC का मानना है कि ये बदलाव खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खेल को और अधिक रोमांचक बनाएंगे। इन बदलावों से बाउंड्री पर होने वाले कैच को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी, वो अब दूर हो जाएगी। अब फील्डर को कैच लेने के लिए ज्यादा सतर्क रहना होगा। उसे यह ध्यान रखना होगा कि गेंद को छूते समय वह मैदान के अंदर ही रहे। अगर वह बाउंड्री के बाहर है, तो उसे तुरंत मैदान के अंदर आकर कैच पूरा करना होगा।

मार्करम-बावुमा ने WTC फाइनल में कंगारुओं के सारे प्लान किए फेल, जीत से 69 रन दूर!

लंदन  वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेल‍िया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है. लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन (13 जून) का खेल समाप्त हो चुका है. तीसरे दिन स्टम्प तक साउथ अफ्रीका ने टारगेट का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका अब जीत से सिर्फ 69 रन दूर है. एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं. साउथ अफ्रीका यदि 69 रन बना लेती है तो वो 27 साल बाद कोई आईसीसी खिताब जीतेगी. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट दिया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रनों पर सिमटी थी. बता दें कि साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन लंच के बाद 138 रनों पर सिमट गई थी. यानी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की अहम लीड मिली थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने. फिर वियान मुल्डर (27 रन) और एडेन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई. मुल्डर को कैच आउट कराकर स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ा. मुल्डर के आउट होने के बाद मार्करम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर शतकीय पार्टनरशिप की है. एडेन मार्करम ने इस दौरान 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा है. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे हैं. बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है.  पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका  वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2023-25) के फाइनल में साउथ अफ्रीका जीत के करीब पहुंच चुका है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट मिला है. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन (13 जून) स्टम्प तक दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं. यानी साउथ अफ्रीका खिताबी जीत से सिर्फ 69 रन दूर है. एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं. पहाड़ की तरह क्रीज पर डटे घायल बावुमा एडेन मार्करम ने अबतक 159 गेंदों का सामना किया है और उनके बल्ले से 11 चौके निकले हैं. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा ने 121 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए हैं. बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है. मार्करम ने रनचेज के दौरान शतक जरूर जड़ा है, लेकिन बावुमा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद जो जज्बा दिखाया, वो काबिलेतारिफ है. बावुमा की इस साहसिक इनिंग्स के आगे एडेन मार्करम की शतकीय पारी भी फीकी लग रही है. टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए और इनिंग्स की शुरुआत में वो उतने टच में नहीं लगे. जब बावुमा 2 रन पर थे, तो वाइड स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका कैच टपका दिया. कुछ ओवर बाद बावुमा के लिए हालात और भी खराब हो गए, जब रन लेने के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई. यह वाकया साउथ अफ्रीका की पारी के 24वें ओवर में हुआ था. हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बावुमा कराहते और लंगड़ाते हुए दिखाई दिए. हालांकि दर्द के बावजूद बावुमा पहाड़ की तरह डटे रहे और कंगारू गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.  टेम्बा बावुमा ने 82 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उन्होंने जश्न मनाने का फैसला नहीं किया. ना ही उन्होंने बल्ला उठाया, ना मुट्ठी बांधी. ऐसा लगता है कि बावुमा पहले टीम की जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं और फिर जश्न का दौर चलेगा. वैसे भी साउथ अफ्रीकी टीम कई बार अहम मौके पर बिखर चुकी है और टीम का आईसीसी खिताब जीतने का इंतजार काफी लंबा हो चला है. हालांकि ऐसा लगता है कि ये 27 सालों का इंतजार शायद आज खत्म हो जाए. बावुमा की इस जुझारू पारी की फैन्स जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार कब जीता ICC खिताब? बता दें कि साउथ अफ्रीका ने साल 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैम्पियंस ट्रॉफी) जीतने के बाद से ICC खिताब नहीं जीता है. जब साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार ICC खिताब जीता था, तब टीम के क्रिकेटर्स मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स का जन्म भी नहीं हुआ था. साउथ अफ्रीकी टीम पिछले कुछ सालों में सेमीफाइनल या फाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन ट्रॉफी उससे दूर ही रही. फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए. जवाब में पैट कमिंस के 6 विकेट ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 138 रनों पर ही ढेर कर दिया. पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 74 रनों की लीड मिली. फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का टारगेट सेट किया. साउथ अफ्रीका का दूसरी पारी में अबतक का स्कोरकार्ड: 213/2 (56 ओवर) बल्लेबाज विकेट रन एडेन मार्करम नाबाद 102* रयान रिकेल्टन कैच एलेक्स कैरी, बोल्ड मिचेल स्टार्क 6 वियान मुल्डर कैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड मिचेल स्टार्क 27 टेम्बा बावुमा नाबाद 65* विकेट पतन: 9-1 (रयान रिकेल्टन, 2.1 ओवर), 70-2 (वियान मुल्डर, 17.4 ओवर) स्टार्क का अर्धशतक, रबाडा ने झटके 4 विकेट साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 73 रनों पर ही ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिरा दिए थे. यहां से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क के बीच आठवें विकेट के लिए 61 रनों की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई. एलेक्स कैरी ने 5 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 43 रन बनाए. एलेक्स कैरी के आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 134 रन था. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नाथन लायन (2 रन) का विकेट … Read more

WTC फाइनल: दो दिन में कुल 28 विकेट गिरे, पिच को लेकर आकाश चोपड़ा ने साधा निशाना

लॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में तीन दिन के अंदर ही मैच का नतीजा आने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि शुरुआती दो दिन में कुल 28 विकेट गिरे, जिससे मैच के जल्दी खत्म होने के आसार है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की आलोचना नहीं होने पर सवाल खड़े किए हैं।   आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वेस्टर्न मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय पिचों पर इस तरह विकेट गिरते हैं तो काफी आलोचना होता है लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि कैसे भारत पर ‘पिचों से छेड़छाड़ करने और टेस्ट क्रिकेट को खत्म करने’ का आरोप लगाया जाएगा। आकाश चोपड़ा ने कहा, ”इस लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर एक बड़ा सवाल ये है कि अगर दो दिनों के भीतर 28 विकेट भारत में गिरते होते तो तो क्या वेस्टर्न मीडिया ने हंगामा नहीं मचाया होता, कि वे किस तरह की पिच पर खेलते हैं, गेंद टर्न ले रही है और उछल रही है, बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल हो गया है, और ऐसी पिचों की अनुमति कैसे दी जा सकती है, कि भारत पिचों से छेड़छाड़ कर रहा है और टेस्ट क्रिकेट को खत्म कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, ”आपने द टेलीग्राफ से लेकर द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड तक की सुर्खियां देखी होंगी और आपको महसूस हुआ होगा कि आपने क्या किया है। हालांकि जब ये इंग्लैंड में होता है तो इसे खेल की पिच कहा जाता है, जहां बल्लेबाजों की डिफेंस तकनीक खराब हो जाती है क्योंकि गेंद उतनी नहीं हिलती। अगर बल्लेबाजों की डिफेंस तकनीक खराब हो गई है, तो यह भारत में भी मान्य है।”  

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के लिए 282 रनों का दिया लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य दिया है। लॉर्डस में खेले जा रहे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 के स्कोर पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 73 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद स्टार्क ने एलेक्स कैरी के साथ 61 रन और अंतिम विकेट के लिए हेजलवुड के साथ मिलकर 135 गेंद में 59 रन जोड़े, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में वापसी करने में सफल रही।   ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल स्टार्क अंतिम तक डटे रहे। उन्होंने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। स्टार्क 136 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 144 रन से की और कागिसो रबाडा ने दिन के तीसरे ओवर में ही नाथन लियोन (दो) को पगबाधा कर उसे नौवां झटका दिया। लियोन ने मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं हुआ। स्टार्क और हेजलवुड ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाते हुए 135 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की। एडेन मारक्रम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 65वें ओवर में केशव महाराज के हाथों हेजलवुड को कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया जिसके बाद अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी। स्टार्क की मैराथन पारी स्टार्क ने तीन घंटे से अधिक की पारी में 136 गेंद का सामना कर पांच चौके लगाये। वह बृहस्पतिवार को जब क्रीज पर उतरे थे उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 73 रन पर सात विकेट गंवा कर मुश्किल स्थिति में थी। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करने के बाद आखिरी विकेट के लिए 59 रन जोड़ कर मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बेहद मजबूत कर दी। स्टार्क और हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में दसवें विकेट के लिए तीन बार पचास से अधिक की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी है, उनसे पहले यह उपलब्धि बीजे वाटलिंग और ट्रेंट बोल्ट ने हासिल की थी। दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने परेशान किया। स्टार्क और हेजलवुड को किस्मत का भी साथ मिला जब गेंद बल्ले के करीब से निकली या बल्ले का किनारा लेते हुए क्षेत्ररक्षकों से दूर रही। हेजलवुड ने भी स्टार्क का साथ अच्छे से दिया और अपनी बल्लेबाजी तकनीक से प्रभावित करते हुए 53 गेंद की पारी में दो चौके लगाये। मार्को यानसेन की गेंद स्टार्क के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप के ऊपर से चार रनों के लिए चली गयी जिससे उन्होंने टेस्ट में अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया। आखिरी विकेट चटकाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने तेज गेंदबाजों को आजमाने के बाद केशव महाराज को गेंदबाजी दी। महाराज भी टीम को सफलता दिलाने में नाकाम रहे जिसके बाद मारक्रम को गेंद थमाई गयी। इस कामचलाऊ स्पिनर का पहला ओवर मेडन रहा लेकिन उनके दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हेजलवुड महाराज को कैच दे बैठे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने 6/28 का शानदार प्रदर्शन किया। लॉर्ड्स में टेस्ट कप्तान के तौर पर यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 212 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 138 रन पर ढेर हो गई। इस तरह से उनकी टीम को 74 रन की बढ़त मिल गई।  

Asia Cup के आयोजन पर अनिश्चित्ता के बादल, पाकिस्तान बना रहा है अल्टरनेट प्लान

कराची  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एशिया कप के रद्द या स्थगित होने की स्थिति में यूएई और अफगानिस्तान के साथ अगस्त में त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहा है। एशिया कप को सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। त्रिकोणीय सीरीज की शुरू की तैयारी एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा,’पाकिस्तान और भारत के बीच खराब होते संबंधों के कारण अब एशिया कप की भारत में सितंबर में होने की संभावना नहीं है, इसलिए पीसीबी एक और त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। एशिया कप का आयोजन अगर यूएई में होता है तो पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान और यूएई के साथ दुबई में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। यह अफगानिस्तान के पाकिस्तान दौरे की जगह लेगा।’ पीसीबी ने तैयार किया प्लान बी उन्होंने कहा कि पीसीबी त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही बातचीत कर रहा है। सूत्र ने खुलासा किया,’अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो पीसीबी चाहता है कि अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अगस्त में पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलें।’ बीसीसीआई ने अबतक नहीं जताई है एशिया कप के आयोजन की इच्छा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं। एसीसी एशिया कप पर निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। उन्होंने कहा,’भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक घरेलू मैदान पर एशिया कप की मेजबानी करने की अपनी इच्छा की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एसीसी टी20 प्रारूप में प्रस्तावित इस एशिया कप के भविष्य पर कब तक फैसला लेती है।’

भारत की आधी-अधूरी तैयारी को देख नर्वस थे मोर्ने मोर्कल, कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम को दिया ये ‘गुरुमंत्र’

बेकेनहैम (केंट) भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के अनुसार इंग्लैंड की परिस्थितियों में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम को लाल गेंद से खेलने का कम मौका मिला जिससे वह थोड़ा नर्वस थे। नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत पांच मैचों की सीरीज के साथ अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत करेगा। मोर्कल ने भारत के अभ्यास सत्र से इतर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है और जब हम अभ्यास करते हैं तो इसमें निरंतरता होती है, मैदान के बाहर भी निरंतरता होती है। हमारे खिलाड़ियों को उस प्रक्रिया को ढूंढना होगा जो उनके खेल के अनुकूल हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत विविधता है। हमारे आक्रमण में विविधता है, हमारे पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं और साथ ही ‘बेसिक्स’ (बुनियादी चीजों) पर भी अच्छी तरह से अमल कर सकते हैं।’’ भारत ने आखिरी बार इस साल जनवरी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान लाल गेंद से क्रिकेट खेला था। इसके अलावा, मौजूदा टीम में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन सहित कई खिलाड़ी पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेंगे। मोर्कल ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मैं अभी तक की तैयारी से बहुत खुश हूं। हमने हाल में लाल गेंद से कम क्रिकेट खेली है जिससे मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों ने जिस तरह से अभ्यास किया उसे देखकर अच्छा लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एक शानदार टीम है। यह बेहद ऊर्जावान है और आपको इसी की जरूरत है। आपको टेस्ट श्रृंखला में आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा और टीम भावना रखनी होगी।’’ दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम के अभ्यास सत्रों के संदर्भ में कहा कि अब तक परिस्थितियां काफी हद तक तेज गेंदबाजों के अनुकूल रही हैं। मोर्कल ने कहा, ‘‘अब तक के दो दिन के अभ्यास में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थीं। यह बल्लेबाजों के लिए परीक्षा की घड़ी थी, जिससे उन्हें आगामी चुनौती के लिए तैयार होने में भी मदद मिली।’’ भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में शुरू होगा।  

पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया, कहा-कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने WTC फाइनल के दूसरे दिन मैच को अपनी टीम की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम महज 212 रन बोर्ड पर ला पाई। ऐसे में कप्तान को गेंदबाजों के साथ मिलकर मेहनत करनी थी। पैट कमिंस खुद आगे आए और 6 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को 138 के स्कोर पर ढेर कर दिया। कमिंस ने अपने इस 6 विकेट हॉल के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े। वह WTC 2025 में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।   पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया। उन्होंने कहा कि कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले सत्र में अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद पैट कमिंस आए। उन्होंने छह विकेट चटकाए। क्या गेंदबाज है। वह शायद थोड़ा कम मशहूर है क्योंकि उसके साथ मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हैं। हालांकि, कप्तान पैट कमिंस और गेंदबाज पैट कमिंस सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस WTC चक्र में सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। वह जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं।” बता दें, पैट कमिंस के नाम अब WTC 2025 में 6 पांच विकेट हॉल के साथ सर्वाधिक 79 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है जिन्होंने कुल 78 विकेट चटकाए थे। कमिंस के आगे अभी एक और पारी शेष है, ऐसे में वह इन नंबर्स में और इजाफा कर सकते हैं। बात मुकाबले की करें तो, दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना चुकी है। कंगारुओं के पास 218 रनों की लीड है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet