LATEST NEWS

मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 बिहार मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर आज मध्यप्रदेश ने अर्जित किया 04 कांस्य खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई भोपाल दिनांक 4 से 15 मई 2025 तक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहें है। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 24 पदकांे के साथ पांचवें स्थान पर है। आज मध्यप्रदेश टीम ने वेटलिफ्टिंग, योग, एथेलेटिक्स (पोल वॉल्ट), एथेलेटिक्स (3000 मी.) में बेहतर खेल प्रदर्शन कर 01-01 कांस्य सहित कुल 04 पदक अर्जित किये। प्रतियोगिता में आज म.प्र. के खिलाड़ियों द्वारा खेले गये मुकाबलों में अर्जित पदकों की जानकारी का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-     वेटलिफ्टिंग:– हिमांशु कुशवाह ने 73 किग्रा. पुरूष वर्ग में स्नैच में 115 कि.ग्रा और क्लीन एण्ड जर्क 140 कि.ग्रा. सहित कुल 255 कि.ग्रा. भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया।     योगासनः- रिया ने टेªडिशनल योगासन इवेन्ट में 60.58 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।     पोल वॉल्ट:– आशीष कुमार यादव ने एथेलेटिक्स (पोल वॉल्ट) में 4.10 मी. छलांग लगाकर कांस्य पदक अर्जित किया।     एथेलेटिक्स (3000 मी.):- श्रृष्टि ने महिला वर्ग के 3000 मी. इवेन्ट मंे 10ः29.50 का समय लेकर कांस्य पदक प्राप्त किया।  दिनांक 13.5.2025 को एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, कलरिपयट्टू, योगासन, कुश्ती, थांग-ता और हॉकी के मुकाबले खेले जायेंगे। प्रदेश के खेल मंत्री मान. विश्वास कैलाश सारंग ने बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों बधाई देते हुये, खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  

Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला

मुंबई भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने यह चौंकाने वाला फैसला इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसमें कोहली का चयन लगभग तय था, लेकिन पिछले साल टी20 को अलविदा कहने वाले विराट अपने दोस्त रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चलते हुए टेस्ट से भी अलग हो गए. रोहित ने पिछले हफ्ते ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। कोहली का बल्ला क्रिकेट का सबसे लंबे फॉर्मेट में काफी समय से खामोश चल रहा था। वहीं, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कोहली के रिटायरमेंट को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, रोहित के साथ कोहली का रिटायर होने का फैसला टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। माना जा रहा था कि विराट ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बीसीसीआई को पहले ही जानकारी दे दी थी। हालांकि, बोर्ड विराट को मनाने में लगा हुआ था और हर किसी की चाहत थी कि किंग कोहली इंग्लैंड दौर पर जाएं। कोहली ने लिखा भावुक पोस्ट विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।” कोहली ने आगे लिखा, “मैं इस फॉर्मेट से खुद को दूर कर रहा हूं और यह मेरे लिए आसान नहीं है। हालांकि, इस समय यह सही लग रहा है। मैंने अपना सबकुछ इस फॉर्मेट को दिया, जो भी मेरे पास था और बदले में इस फॉर्मेट से मुझे बहुत कुछ मिला, जिसकी शायद मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं इस फॉर्मेट से अलविदा ले रहा हूं, लेकिन मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। इस गेम के लिए और उन लोगों के लिए, जिनके साथ मैंने फील्ड शेयर की,  इसके साथ ही उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जो इस रास्ते में मेरे साथ चले। मैं हमेशा ही अपने टेस्ट करियर की तरफ मुड़कर स्माइल के साथ देखूंगा।” जीवन भर याद रखेंगे टेस्ट से मिले सबक कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ”टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो गए हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा.” विराट ने आगे क्या कहा? कोहली ने कहा, “सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है. शांत रहना, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर हो रहा हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है. मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान महसूस कराया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.” विराट कोहली का टेस्ट करियर विराट ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान 210 पारियों में 9230 रन बनाए. उनका औसत 46.85 का रहा. कोहली के बल्ले से टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले. विराट का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन रहा. कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल के अंत में लगाया था. जानें कैसा रहा कप्तानी का रिकॉर्ड विराट टेस्ट इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें 40 में टीम को जीत हासिल हुई. कोहली ने जब कप्तानी संभाली थी, तब भारतीय टीम सातवें स्थान पर थी. लेकिन खुद एवं साथी खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत कोहली ने वर्ल्ड नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंचाया था. विराट कोहली का इंटरनेशनल  क्रिकेट कर‍ियर 123 टेस्ट, 210 पारी, 9230 रन, 46.85 एवरेज, 30 शतक, 31 अर्धशतक 302 वनडे, 290 पारी, 14181 रन, 57.88 एवरेज, 51 शतक, 74 अर्धशतक, 5 125 टी20, 117 पारी, 4188 रन, 48.69 एवरेज, 1 शतक, 38 अर्धशतक, 4.

छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का डेब्यू , बाबा बागेश्वर ने कहा,बुंदेलखंड का गौरव है मेरे जिले की बेटी.

छतरपुर  बुंदेलखंड में कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है. छतरपुर जिले के छोटे से गांव की बेटी ने पूरे देश में जिले का मान-सम्मान बढ़ा रही है. छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का डेब्यू रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए वूमेन्स ट्राई नेशन सीरीज 2025 के फाइनल मुकाबले में हुआ है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू मैच खेला है. इस उपलब्धि पर बाबा बागेश्वर ने क्रांति गौड़ की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, “बुंदेलखंड का गौरव है मेरे जिले की बेटी.” फाइनल में पहुंची क्रांति गौड़ छतरपुर जिले के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ ने महिला ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा. भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है. वहीं क्रांति ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया. क्रांति शानदार प्रदर्शन से छतरपुर सहित मध्य प्रदेश के लोग खुश हैं.” स्मृति मंधाना ने खेली शतकीय पारी वूमेंस ट्राई नेशनल सीरीज 2025 का फाइनल मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने क्रांति को कैप देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कराया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुकाबले में स्मृति मंधाना की 116 रनों की शतकीय पारी और हरलीन देओल (47), जेमिमा रोड्रिग्स (44) व हरमनप्रीत कौर (42) शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 342/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय स्कोर का पीछा करने के उतरी श्रीलंका की टीम 245 रनों पर सिमट गई. इस मैच में क्रांति ने 5 ओवर में 22 रन देकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और नीलाक्षी डी सिल्वा जैसी अनुभवी बल्लेबाज परेशान नजर आईं. मध्य प्रदेश का गौरव बनी छतरपुर की बेटी घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. क्रांति ने इसी साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए अपनी रफ्तार और सटीकता से सभी को प्रभावित किया था. क्रांति के डेब्यू से छतरपुर, घुवारा सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमी और समाजसेवी उनके इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बता रहे हैं. यह हम सभी के लिए यह गर्व का पल उनका कहना है कि क्रांति ने छोटे से कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है. यह हम सभी के लिए गर्व का पल है. क्रांति की सफलता सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है. उनके प्रदर्शन ने साल 2025 में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियों को और मजबूत किया है. वहीं कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को आशीर्वाद देकर कहा, “हमारी भगवान से प्रार्थना रहेगी कि बिटिया हमेशा उन्नति करे और भारत का नाम रोशन करें. बुंदेलखंड की भूमि ही ऐसी है, यहां जन्मे वीर पुरूष और वीरांगना ने हमेशा देश दुनियां में अपना परचम लहराया है.  

आईपीएल का पहला और दूसरा क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल उन्हीं जगहों पर खेले जाएंगे, जहां यह पहले से प्रस्तावित थे

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इसके कुछ मैचों के वेन्यूज को लेकर रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि आईपीएल का पहला और दूसरा क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल उन्हीं जगहों पर खेले जाएंगे, जहां यह पहले से प्रस्तावित थे। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि पाकिस्तान से तनाव के बाद इन मैचों का वेन्यू बदला जाएगा। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद आईपीएल स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इसे फिर से शुरू करने के लिए बातचीत चल रही है। अनुमान है कि 16 मई से आईपीएल फिर से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई लगातार मीटिंग कर रही है। पहले क्या था शिड्यूल गौरतलब है कि ओरिजिनल शिड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2025 का क्वॉलीफायर वन और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। पहला क्वॉलीफायर 20 मई और एलिमिनेटर 21 मई को होना था। वहीं, दूसरा क्वॉलीफायर 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में होना तय था। यहीं पर 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल मैच भी खेला जाना तय था। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के बाद आईपीएल स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इस लीग का री-शिड्यूल होना भी तय है। ऐसे में भले ही वेन्यू न चेंज हो, लेकिन मैचों की तारीख में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि ऑफिशियल जानकारी आने के बाद ही होगी। प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा बता दें कि अभी टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और चार प्लेआफ मैच बाकी हैं। विभिन्न टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी लौट चुके हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने उम्मीद जताई कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर जहां आईपीएल के बाकी मैच होने थे, प्रसारक और प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा गया है। सूत्र ने कहाकि प्रसारकों ने शुरूआत में बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन ईकाई को रुकने के लिए कहा । अब संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सभी मूल आयोजन स्थलों पर भी ऐसे ही निर्देश दे दिये गए हैं। उम्मीद है कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी मैच वहीं होंगे, जहां होने थे। बीसीसीआई कर रही है बातचीत गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहाकि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे। पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव के युद्ध में बदलने के आसार को देखते हुए आईपीएल शुक्रवार को एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया गया था ।  

खिताबी मैच में भारत ने श्रीलंका को धोया, ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला गया

नई दिल्ली भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मैच को बड़े अंतर से भारत ने जीता और खिताब पर कब्जा किया। भारत ने 97 रनों के अंतर से मेजबान श्रीलंका को धूल चटाई। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शतक जड़ा, जबकि 40-40 से ज्यादा रनों की पारी हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स ने खेली। वहीं, गेंदबाजी में 4 विकेट स्नेह राणा ने चटकाए। 3 विकेट अमनजोत कौर को भी मिले। भारत ने इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत पांच मुकाबले खेले, जिनमें से चार मैचों में टीम को जीत मिली। एक मुकाबले में टीम श्रीलंका से हार गई। 97 रनों से त्रिकोणीय सीरीज जीता भारत 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्नेह राणा ने अपना चौथा शिकार किया और भारत को आखिरी सफलता दिलाई। उन्होंने अनुष्का संजीवनी को 28 रन पर चलता किया। इस तरह भारत 97 रनों से जीत गया, क्योंकि 343 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 245 रन ही बना सकी। भारत जीत की दहलीज पर भारत को 8वां विकेट भी रन आउट के तौर पर ही मिला। सुगंधिका कुमारी को स्नेह राणा और स्मृति मंधाना ने मिलकर रन आउट किया। 29 गेंदों में 27 रन उन्होंने बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। आखिरी गेंद पर स्नेह राणा ने मलकी मदरा को बोल्ड कर मेजबानों को 9वां झटका दिया। श्रीलंका ने सातवां विकेट अपना रन आउट के रूप में गंवाया। अमनजोत कौर और ऋचा घोष ने मिलकर पिउमी बडलगे को 9 रन पर चलता किया। भारत के लिए ट्राई सीरीज का खिताब यहां से तीन विकेट दूर है।  

विराट कोहली ने हाल ही में खेल के सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ने की मंशा जाहिर की थी, नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर उठाया सवाल

नई दिल्ली पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के इरादे पर सवाल उठाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के करीबी सूत्रों के अनुसार, 36 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में खेल के सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ने की मंशा जाहिर की थी। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि कोहली से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए आग्रह किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का नया सर्कल इंग्लैंड दौरे से शुरू हो रहा है। सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। एक वीडियो में उन्होंने कहा, “विराट कोहली के संन्यास लेने के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उनका इरादा सही है, उनका उद्देश्य नेक है। लेकिन समय और अवसर उचित नहीं है, क्योंकि भारत का गौरव और प्रतिष्ठा दांव पर है। हम एक ऐसे दौरे पर जा रहे हैं जो अन्य टेस्ट खेलने वाले देशों के लिए भी सबसे कठिन टेस्ट है। सिद्धू ने कोहली को भारत का “इंग्लैंड में चमकता हुआ योद्धा” करार दिया है। कहा, कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं रहेगा, क्योंकि रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। सिद्धू ने कहा, “मैं क्यों कहता हूं कि कोहली इंग्लैंड में हमारे लिए सबसे ताकतवर खिलाड़ी हो सकते हैं? क्योंकि उनके पास अनुभव है, खासकर रोहित शर्मा के जाने के बाद। आप इंग्लैंड में अनुभवहीन टीम नहीं भेज सकते।” 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व भी किया, जिससे वे इस फॉर्मेट में देश के सबसे सफल कप्तान बन गए। उनकी तीव्रता, फिटनेस और नेतृत्व ने भारत को घरेलू और विदेशी दोनों ही जगहों पर एक प्रभावशाली टेस्ट टीम में बदल दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ड्रोन हमले की बात छिपाई

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था और अब से कुछ दिन में फिर से शुरू होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। हालांकि पीएसएल को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा रहे बांग्लादेश स्पिनर रिशाद हुसैन ने पाकिस्तान में हुए हमलों का जिक्र करते हुए बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानबूझकर विदेशी खिलाड़ियों से ड्रोन हमले की बात छिपाई और टूर्नामेंट कराची में खेलने पर दबाव बनाया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरू में टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित करने की कोशिश की, लेकिन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे रिशाद ने विदेशी खिलाड़ियों को सही तरीके से हैंडल नहीं करने के लिए पीसीबी की आलोचना की है। रिशाद ने पीसीबी की पोल खोलते हुए कहा, ”मीटिंग हमारी परेशानी को जानने के लिए बुलाई गई थी। हम मौजूदा हालात के बारे में हम क्या सोचते हैं। सभी विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि शेष टूर्नामेंट के लिए सबसे सुरक्षित जगह दुबई है। हां, पीसीबी चेयरमैन ने हमें कराची में शेष मैचों को खेलने के लिए मनाने की कोशिश की। उस समय उन्होंने हमसे ये बात छिपाई कि एक दिन पहले ही दो ड्रोन अटैक हुए हैं, जिसके बारे में हमें बाद में पता चला।” उन्होंने आगे कहा, “बाद में हम सभी ने फैसला लिया (दुबई जाने का) और पीसीबी चेयरमैन ने भगवान की कृपा से हमें सुरक्षित दुबई पहुंचने में काफी मदद की। उनका और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया।”  

आईपीएल 2025 के दोबार शुरू होने की फैंस उम्मीद कर रहे, RCB के ट्रॉफी जीतने की राह में रोड़ा बनी चोट

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के दोबार शुरू होने की फैंस उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, इसके आगाज से पहले ही आरसीबी को बड़ा झटका लगने की संभावना बन रही है, क्योंकि कंधे और साइड स्ट्रेन की वजह से जोश हेजलवुड की वापसी संदिग्ध मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम को जून में WTC का फाइनल खेलेगी और सीए ऐसे में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। बीसीसीआई आईपीएल को दोबार शुरू करने के लिए योजना बना रही है। वहीं, दूसरी तरफ यह आशंका जाहिर की जा रही है कि कितने विदेशी प्लेयर वापस खेलने आएंगे। क्योंकि जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इन दोनों देशों के स्टार खिलाड़ी शायद आईपीएल के लिए उपलब्ध हो पाएं। जोश हेजलवुड की वापसी संदिग्ध ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी होगी या नहीं, इस पर संदेह है। कंधे की चोट के कारण वे 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के पिछले घरेलू मैच से बाहर हो गए थे। टूर्नामेंट स्थगित होने से पहले 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध था और यदि टूर्नामेंट बाधित नहीं होता तो भी वह बाकी के बचे हुए सीजन से बाहर हो सकते थे। इन खिलाड़ियों का भी लौटना मुश्किल दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और ट्रेविस हेड को भी आईपीएल के फिर से शुरू होने पर भारत लौटने के बारे में निर्णय लेना होगा। क्योंकि उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल को ध्यान में रखना होगा। स्टार्क दिल्ली का हिस्सा हैं और उनकी अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है। ऐसे में पैट कमिंस और ट्रेविस हेड की भी वापसी संदिग्ध लग रही है।

कौकेन लेने के कारण बैन हुए थे कागिसो रबाडा, अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा अचानक से बीच में आईपीएल-2025 छोड़कर चले गए थे। वह कुछ समय बाद लौटे। बाद में पता चला कि रबाडा को डोपिंग के कारण बैन किया गया था। वह एक छोटा बैन झेलने के बाद आईपीएल में लौटे थे। अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे। साउथ अफ्रीका के पब्लिकेशन रैपोर्ट के मुताबिक, रबाडा के टेस्ट में कौकेन पाया गया था। मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार रबाडा ने अपने देश की लीग एसए20 से पहले कौकेन का सेवन किया था। वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। तीन अप्रैल को वह लीग छोड़कर चले गए थे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि रबाडा निजी कारणों से अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा कोई और जानकारी फ्रेंचाइजी ने साझा नहीं की थी।   दूसरे टेस्ट को किया मना रबाडा पांच मई को लौटे थे। इसके कुछ ही दिन बाद आईपीएल को भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था। शनिवार को रैपोर्ट और न्यूज24 की रिपोर्ट में बताया गया है कि रबाडा ने एसए20 से पहले कौकेन लिया था। दोनों ही रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि रबाडा के वकील ये साबित करने में सफल रहे कि गेंदबाज ने एसए20 के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था। रैपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी है कि रबाडा ने दूसरे टेस्ट के लिए मना कर दिया था। टिम पेन ने उठाए सवाल रबाडा के डोपिंग बैन की खबर मई के पहले सप्ताह में सामने आई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने तेज गेंदबाज के बैन की अवधि पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे। पेन ने सेन रेडियो पर कहा था कि फैन इस बात को जानने के हकदार हैं कि रबाडा ने कौनसा पदार्थ यूज किया है जिसके कारण वह एक महीने के लिए ही बैन हुए। पहले ये भी पता चला था कि रबाडा ने जो नशीला पदार्थ लिया है वो प्रदर्शन को सुधारने वाला नहीं है।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं

अमरोहा क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं, बल्कि किसी यूरोपियन देश में बैठा है। यह तो तय है कि वह रहने वाला भारत का है, क्योंकि उसने धमकी भरे मेल में जो मोबाइल नंबर भेजा है, वह दक्षिण भारत का है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है। वहीं, गूगल ने मेल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इन्कार किया है। तर्क है कि भेजा गया मेल गूगल इंडिया के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी इन दिनों आइपीएल खेल रहे हैं। चार मई की शाम को बड़े भाई हसीब अहमद ने शमी की ई-मेलआइडी लागिन की थी। उसमें राजपूत सिंधर की आइडी से एक मेल था। जिसमें क्रिकेटर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय तो हसीब ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन पांच मई को उसी आइडी से दूसरा धमकी भरा मेल मिला। उसमें रंगदारी के रुपये किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति को देने के लिए कहा गया था।   मेल में प्रभाकरा का मोबाइल नंबर भी था। इसकी जानकारी हसीब ने एसपी अमित कुमार आनंद को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले में राजपूत सिंधर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला था इसी मेल आइडी से 21 अप्रैल को बेंगलुरु के दो कालेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लिहाजा पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस से भी संपर्क किया था। इसके अलावा अमरोहा पुलिस ने मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय भेजा था। लेकिन गूगल ने किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया है। गूगल ने जानकारी देने से किया इनकार तर्क दिया है कि यह भारत या किसी एशियाई देश से नहीं भेजा गया है। बल्कि किसी यूरोपियन देश से भेजा है। गूगल के मुख्यालय से मिले जवाब के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, मेल में प्रभाकरा का जो मोबाइल नंबर लिखा था, वह दक्षिण भारत का ही है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है। यानि एक बात तो तय है कि धमकी देने वाला व्यक्ति दक्षिण भारत से संबंध रखता है।

स्मृति मंधाना ने ठोका एक और शतक, दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा सेंचुरी WODI क्रिकेट में जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई

नई दिल्ली आज भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना के बल्ले से एक और शतक निकला। वे भारत के लिए पहले से ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि अब वह दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा सेंचुरी WODI क्रिकेट में जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। स्मृति मंधाना ट्राई सीरीज के फाइनल में मेजबान श्रीलंका की टीम की गेंदबाजों पर आग की तरह बरसीं। शुरुआत में वह संभलकर खेलीं, लेकिन जब उनके बल्ले से चौके और छक्के निकलने शुरू हुए तो फिर रुकने का नाम नहीं लिए। बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 11वां शतक था। वे 11 या इससे ज्यादा शतक जड़ने वालीं दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की टॉमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 10 शतक अब तक महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे जड़े हैं। शतक जड़ने तक मंधाना का स्ट्राइक रेट 108.70 था। मंधाना से ज्यादा शतक महिला एकदिवसीय क्रिकेट में मैग लेनिंग (15) और सूजी बेट्स (13) ने जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना का ये पहला शतक है। स्मृति मंधाना ने मेजबान टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के खिलाफ लगातार तीन चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया। इस शतक से भारत को इस खिताबी मैच में मजबूती मिली है। उन्होंने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और फिर हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। एक विशाल स्कोर के लिए भारत को मंच मिल चुका है। अगर इस मैच में मंधाना 129 रन बना लेती हैं तो वे इस ट्राई सीरीज की टॉप स्कोर बन जाएंगी। मौजूदा समय में वे दूसरे स्थान पर हैं। पहले चार मैचों में उन्होंने 148 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।  

दिग्गज क्रिकेटर 84 साल के बॉब काउपर का मेलबर्न में निधन हो गया, टेस्ट में जड़ा था ऐतिहासिक तिहरा शतक

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज क्रिकेटर बॉब काउपर का मेलबर्न में निधन हो गया. काउपर 84 साल के थे और उनका निधन 11 मई (रविवार) को हुआ. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने काउपर के निधन की पुष्टि की है. काउपर लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे. काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल और दो बेटियां (ओलिविया और सेरा) हैं. काउपर ने जड़ा था ऐतिहासिक तिहरा शतक… क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, ‘बॉब काउपर के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है. वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे. बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में उनके तिहरे शतक के साथ-साथ 1960 के दशक में ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया (राज्य) टीमों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा.’ बाएं हाथ के बल्लेबाज बॉब काउपर को उनके बेहतरीन स्ट्रोकप्ले और संयमित बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था. काउपर ने अपनी सबसे यादगार पारी फरवरी 1966 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. तब उन्होंने लगभग 12 घंटे की मैराथन पारी में 589 गेंदों पर 307 रन बनाए थे. यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक था. साथ ही 20वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में बनाया गया यह इकौलता तिहरा शतक भी रहा. देखा जाए तो ये बॉब काउपर का तीसरा टेस्ट शतक था. उन्होंने एक साल पहले कैरेबियाई धरती पर दो शतक बनाए थे. फिर तिहरे शतक के बाद उन्होंने दो और शतक बनाए. उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से साल 1968 में संन्यास की घोषणा की, तब वो सिर्फ 28 वर्ष के थे. काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.84 के एवरेज से 2061 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 10 अर्धशतक निकले. घरेलू मैदान पर जमकर बनाते थे रन घरेलू मैदान पर बेन काउपर का रिकॉर्ड और भी दमदार था, जहां उन्होंने 75.78 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 1061 रन बनाए थे. वह महान डॉन ब्रैडमैन के बाद घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज हैं. काउपर ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का भी जलवा दिखाया और टेस्ट में 36 विकेट झटके. काउपर ने 147 फर्स्ट क्लास मैचों में 10595 और 4 लिस्ट-ए मैचों में 77 रन बनाए. फर्स्ट क्लास में काउपर के नाम पर 183 और लिस्ट-ए में 3 विकेट दर्ज हैं. काउपर आईसीसी के मैच रेफरी भी रहे. काउपर को साल 2023 में क्रिकेट के प्रति उनकी सेवा के लिए ‘मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया था.  

पूरे देश में होंगे मैच… जानें कब होगा नई तारीखों का ऐलान, BCCI है तैयार, IPL की एक बार फिर होगी देशभर में धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 पर भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ब्रेक लग गया था। लेकिन दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के बाद IPL एक बार फिर देशभर में धमाकेदार वापसी को तैयार है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। अब मुकाबले सिर्फ दक्ष‍िण भारत में नहीं, बल्कि पूरे देश में हो इसके मुकाबले हो सकते हैं। नई तारीखों का ऐलान भी जल्द संभव है। BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुका हुआ है, इसलिए अब मैच सिर्फ केवल दक्ष‍िण भारत  ही नहीं, बल्क‍ि पूरे देश में कराए जा सकते हैं पहले यह खबर सामने आई थी क‍ि BCCI ने तीन शहरों बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को शेष मैचों के ल‍िए चुना है, जहां आईपीएल के बचे हुए 16 मैच खेले जा सकते हैं। लेक‍िन अब अपडेट यह है क‍ि BCCI इसे लेकर एक अहम मीटिंग करने जा रही है, जिसमें IPL को दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। कुछ विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए हैं, उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अगला कदम उठाया जाएगा। बोर्ड के इस अध‍िकारी ने यह भी कहा कि फैन्स  चिंता करने की जरूरत नहीं है।बोर्ड सभी स्टेकहोल्डर्स के संपर्क में है और IPL बहुत जल्द दोबारा शुरू हो सकता है।BCCI के इस अध‍िकारी ने यह भी बताया कि आईपीएल को लेकर रव‍िवार (11 मई) या सोमवार (12) को होने वाली अहम बैठक में नई तारीखों का ऐलान संभव है। रिपोर्ट के अनुसार, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विवरण और शेष फिक्स्चर को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक कर रहा है, और यह विश्वसनीय रूप से समझा जाता है कि धर्मशाला को छोड़कर, मैच पूरे भारत में खेले जाएंगे।” बताया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को भारत छोड़ने वाले अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द अपनी-अपनी टीमों में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। आईपीएल के मौजूदा 2025 संस्करण में 10 टीमों के लिए 60 से अधिक विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं और बाकी मैच भी तय समय में पूरे हो जाएंगे। बीसीसीआई आने वाले दिनों में नया शेड्यूल जारी करेगा। बता दें, IPL 2025 के सस्पेंड होने से पहले पॉइंट्स टेबल में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस टॉप पर बनी हुई थी। वहीं उनके अलावा टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं। चौथे पायदान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग देखने को मिल सकती है। वहीं टॉप-3 टीमें प्लेऑफ के बेहद नजदीक है। नए शेड्यूल में फाइनल समेत प्लेऑफ के मैचों में भी बदलाव हो सकता है। पहले के शेड्यूल के अनुसार फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था।    

बीसीसीआई भारत में 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करने का इच्छुक

मुंबई भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में एक नए कप्तान के साथ उतरेगी। शुभमन गिल फिलहाल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) देश में 2025-2027 चक्र के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव को बाद में औपचारिक रूप दिया जाएगा। इससे पहले डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का फाइनल 2021 में साउथैम्पटन में और दूसरे संस्करण का फाइनल 2023 में ओवल में खेला गया था। वहीं, 2025 यानी इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले महीने लॉर्ड्स में खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने जिम्बाब्वे में आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी जहां बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने किया था। पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह दिसंबर 2024 में ग्रेग बार्कले से पदभार संभालने के बाद वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं। एक सूत्र ने संकेत दिया, ‘अगर भारत अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचता है तो यह प्रशंसकों के लिए एक शानदार मौका होगा। पर अगर भारत फाइनल में नहीं खेलता है तो भी दो अन्य शीर्ष टीमों के बीच मैच में बहुत से लोग दिलचस्पी लेंगे।’ भारत अब तक दो बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच चुका है। 2021 में उसे न्यूजीलैंड ने और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इस संस्करण यानी 2025 के फाइनल के लिए भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हारकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में एक नए कप्तान के साथ उतरेगी। शुभमन गिल फिलहाल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी। लीड्स में 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पिछली बार 2021-22 में इंग्लैंड का दौरा किया था। उस वक्त टीम विराट कोहली के नेतृत्व में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। हालांकि, कोरोना की वजह से पांचवां टेस्ट बाद में खेला गया था और तब बुमराह ने कप्तानी की थी। सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।  

बीसीसीआई ने साफ कहा है कि जब देश युद्ध में हो तो क्रिकेट अच्छा नहीं लगता, लेकिन लग रहा तगड़ा झटका

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल हफ्ते भर के लिए स्थगित हो चुका है। बीसीसीआई ने साफ कहा है कि जब देश युद्ध में हो तो क्रिकेट अच्छा नहीं लगता। हालांकि एक तथ्य यह भी है कि आईपीएल के स्थगित होने से बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है। यह झटका सिर्फ बीसीसीआई या आईपीएल ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े तमाम लोगों को नुकसान हुआ है। इसमें तमाम वेंडर्स, आईपीएल मैच वाले शहरों और अन्य कई छोटे-बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि अभी आईपीएल के 16 मैच बाकी हैं, जिनमें चार प्लेऑफ के मैच भी शामिल हैं। हालांकि देश जिन हालात से गुजर रहा है, उसके सामने किसी भी नुकसान की कोई वैल्यू नहीं है। इसके बावजूद अनुमान के मुताबिक आईपीएल के इस तरह से स्थगित होने से बीसीसीआई को प्रति मैच तकरीबन 100 से 125 करोड़ रुपए का फटका लग सकता है। विदेशी खिलाड़ियों/स्टाफ की चिंता वैसे तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पूरी कोशिश में है आईपीएल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। हालांकि फिर से शुरू होने के बाद आईपीएल किस तरह से आगे बढ़ेगा यह देखने वाली बात होगी। इसकी वजह यह है कि सभी फ्रेंचाइजियों में विदेशी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ की संख्या काफी ज्यादा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद से ही सभी विदेशी खिलाड़ी और स्टाफ अपने देश लौटने लगे हैं। हालांकि इनमें से तमाम खिलाड़ी और अन्य स्टाफ को भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर काफी ज्यादा भरोसा है। ऐसे में अगर उनकी नेशनल ड्यूटी आड़े नहीं आती है तो वह आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए भारत जरूर लौटना चाहेंगे। गौरतलब है कि बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता मई में ही आईपीएल को पूरा कराने पर है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर भारत के पास अगस्त और सितंबर की विंडो है। हालांकि इसके लिए भारत के बांग्लादेश टूर और टी-20 एशिया कप का कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है। अगर आईपीएल 2025 पूरी तरह रद्द हो गया तो क्या एक आशंका यह भी है कि अगर हालात नियंत्रण में नहीं आए और आईपीएल 2025 पूरी तरह से रद्द हो गया तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में अनुमान के मुताबिक मेजबान प्रसारकों को अनुमानित 5,500 करोड़ के विज्ञापन राजस्व का एक तिहाई से अधिक छोड़ना पड़ेगा। सभी दसों फ्रेंचाइजी पर भी इसका असर होगा। इसमें भी जो आईपीएल के सेंट्रल रेवेन्यू पूल पर निर्भर हैं, जिसमें ब्रॉडकास्ट और स्पांसरशिप राइट्स हैं, उन्हें ज्यादा चपत लगेगी। इसके अलावा गेट कलेक्शन का मामला भी है। चार प्लेऑफ मैचों का गेट कलेक्शन आईपीएल/बीसीसीआई की प्रॉपर्टी होगा, वहीं सात होम लीग मैचों के गेट कलेक्शन का पैसा उस शहर की फेंचाइजी के पास जाना है। इसमें आरसीबी के होम ग्राउंड पर दो मैच होने हैं। इसके मैच टिकट की फीस अन्य जगहों के मुकाबले महंगे हैं। ऐसे में आईपीएल थमने का असर सिर्फ आरसीबी के प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि उनकी जेब पर भी होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet