LATEST NEWS

BCCI आईपीएल का अपडेटेड शेड्यूल एक हफ्ते बाद जारी करेगा, 12 मैच बाकी

मुंबई   इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है. भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ये फैसला लिया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है. बीसीसीआई ने कहा कि उसने खिलाड़ियों की चिंता, प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है. आईपीएल का अपडेटेड शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने यह निर्णय सभी प्रमुख हितधारकों के साथ उचित परामर्श के बाद लिया गया, जिसमें अधिकांश फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की चिंता और इमोशन्स के साथ-साथ प्रसारक, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को भी व्यक्त किया. बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की ताकत और तैयारियों में पूर्ण विश्वास रखता है. बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में ऐसा करना उचित समझा.’          इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 8 मई तक 58 मुकाबले हुए थे, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल है. हालांकि 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला में आयोजित यह मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों के धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई.      बयान में आगे कहा गया, ‘इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीसीसीआई राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा है. हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और हमारे देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और नि:स्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके वीर प्रयासों ने देश की सेवा की है.’ पहले भी आईपीएल पर आ चुका संकट आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित 4 नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी थे. लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था. आईपीएल पर पहले भी संकट आ चुका है. कोरोना काल में आईपीएल के मुकाबलों को बीच में ही रोकना पड़ा था. 2021 में 29 मुकाबले होने के बाद आईपीएल को वहीं रोक दिया गया था और 2 मई के मुकाबले के बाद अगला चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था. अब बीसीसीआई आईपीएल 2025 के बाकी 16 मैच (12 लीग और चार नॉकआउट) सही समय पर कराने की कोशिश करेगा. भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे. हवाई हमले के अलार्म और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच गुरुवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित भारत के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. इससे पहले दिन में, लाहौर और रावलपिंडी सहित अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थानांतरित कर दिया गया था. 2024 का आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों आया था क्योंकि उसी समय लोकसभा चुनाव भी हो रहे थे. पहला हिस्सा 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चला, जिसमें 21 मैच हुए. इसके बाद चुनाव की तारीखें तय होने पर बाकी मैचों और प्लेऑफ का शेड्यूल बनाया गया और खेले गए. इससे टूर्नामेंट आसानी से हो सका और किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.  

आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते..IPL पर जब पाकिस्तानी एंकर को साथी ने ही दिखा दिया आईना

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारतीय शहरों को ड्रोन से निशाना बनाने की नाकाम कोशिशों से दोनों देशों में तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल की एंकर ने आईपीएल को लेकर ऑन एयर ही अपना नफरत और जहर दिखाया है। उसने डिबेट शो के दौरान कहा कि जब तक आईपीएल भारत से बाहर नहीं शिफ्ट होता, उसे सुकून नहीं मिलेगा। हालांकि, उसके इस नफरती बयान पर शो के एक अन्य एंकर ने उसे तुरंत टोका कि आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर आईपीएल और पीएसएल पर भी पड़ा है। पीएसएल सस्पेंड हो चुकी है। उसका बाकी का हिस्सा अब दुबई में होगा। मैचों के शेड्यूल अभी तय नहीं हुए हैं। इसी तरह, बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले गुरुवार को धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया था। पीएसएल हो या आईपीएल; तनाव और ब्लैकआउट के मद्देनजर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिहाज से ऐसे फैसले स्वाभाविक भी हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ी भी हैं जो सुरक्षा को लेकर चिंतित होंगे लेकिन पाकिस्तानी न्यूज चैनल की एंकर को तो सुकून बस इससे मिलेगा कि आईपीएल भारत से बाहर शिफ्ट हो जाए। समा टीवी की इस एंकर ने कहा, ‘आईपीएल दुबई जा रहा है क्या? नहीं न। आपका पीएसएल शिफ्ट हो रहा है। आपका टी-20 वर्ल्ड कप…किसने आपको फाइनेंशियल लॉस किया? भारत ने। किसने आपकी क्रिकेट रुकवाई, 10 साल तक, 15 साल तक? भारत ने। कौन आपके क्रिकेट को तबाह और बर्बाद कर दिया? भारत ने…जब तक आईपीएल भारत की सरजमीं से निकलता नहीं है, कम से कम हमें सुकून नहीं आएगा।’ जब महिला एंकर ने आईपीएल शिफ्ट होने तक सुकून नहीं आने की बात की तो एक अन्य एंकर ने उसे टोका। कहा- आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते।

MCA से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यशस्वी जायसवाल ने यू-टर्न लिया

नई दिल्ली यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ छोड़ गोवा से खेलने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है। उन्होंने MCA से NOC वापस लेने की अपील की है, इसके लिए उन्होंने बोर्ड को ईमेल भी लिखा है। रिपोर्ट्स थी कि अजिंक्य रहाणे के साथ हुई अनबन के बाद जायसवाल ने मुंबई से क्रिकेट ना खेलने का मन बनाया था, वहीं गोवा की टीम ने उन्हें कप्तानी का भी ऑफर दिया था।   यशस्वी जायसवाल ने ईमेल में बताया कि उन्होंने MCA से मिली NOC अभी तक ना तो गोवा क्रिकेट एसोसिएशन कौ सौंपी है और ना ही BCCI को। मीडिया के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने MCA को ईमेल में लिखा, ‘मैं, नीचे हस्ताक्षरकर्ता, आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरे द्वारा दिए गए NOC को वापस लेने के मेरे अनुरोध पर विचार करें क्योंकि मेरे पास गोवा में शिफ्ट होने की कुछ पारिवारिक योजनाएं थीं, जिन्हें फिलहाल रोक दिया गया है! इसलिए मैं ईमानदारी से MCA से अनुरोध करता हूं कि मुझे इस सीजन में मुंबई के लिए खेलने की अनुमति दी जाए! मैंने BCCI या गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को NOC नहीं सौंपी है।’ हालांकि एमसीए ने इस मामले पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें, अप्रैल में जायसवाल ने गोवा जाने के लिए NOC मांगकर एमसीए अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर दिया था। जायसवाल ने बेस शिफ्ट करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। गोवा ने रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट चरण के लिए क्वालीफाई किया था। अगर जायसवाल गोवा अपने प्लान को नहीं बदलते तो वे अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे खिलाड़ियों का अनुसरण करते, जो इस पीढ़ी के मुंबई के खिलाड़ी हैं और जिन्होंने गोवा का प्रतिनिधित्व किया है।

हर कोई बस चिल्ला रहा था, वेन्यू पर व्याप्त चिंता, धर्मशाला से डरी-सहमी चीयरलीडर का वीडियो वायरल

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच गुरुवार को जम्मू और पठानकोट के नजदीकी शहरों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद बीच में ही रद्द कर दिया गया। 10.1 ओवर का खेल होने के बाद अचानक मैदान पर ब्लैकआउट हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और वहां मौजूद फैंस को स्टेडियम से बाहर निकाला गया। सीमा पार बढ़ते तनाव के बीच टूर्नामेंट के जारी रहने पर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं है। पंजाब किंग्स 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बनाकर खेल रही थी, जब अचानक बिजली गुल होने के कारण मैच रोकना पड़ा, शुरू में माना गया कि ऐसा फ्लडलाइट की खराबी के कारण हुआ था। इस स्थिति के बीच, एक चीयरलीडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें माहौल को “बहुत डरावना” बताया गया और वेन्यू पर व्याप्त चिंता को दर्शाया गया। वीडियो में चीयरलीडर कहती नजर आ रही है, ‘खेल के बीच में पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया गया। यह बहुत ही डरावना दृश्य है। हर कोई बस चिल्ला रहा था कि बम आ रहे हैं। अभी भी यह काफी डरावना है। सच में हम धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आईपीएल (बोर्ड) के लोग हमारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। वास्तव में यह बहुत डरावना है। पता नहीं मैं क्यों नहीं रो रही हूं। मुझे लगता है मैं अब भी सदमे में हूं। पता नहीं क्या हो रहा है।’ बता दें, PBKS vs DC मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया है। ऐसे में पंजाब किंग्स को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और इंतजार करना होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी टॉप-4 में अपनी जगह नहीं बना पाई। आज LSG vs RCB मैच है, अभी तक बीसीसीआई का आगामी आईपीएल मैचों को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है।

बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर आज अंत‍िम निर्णय लेगा

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही कैंस‍िल किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक हुई है. आज (9 मई) को बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर कोई अंत‍िम निर्णय ले सकता है. BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेड‍ियम में मुकाबला होना है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये मुकाबला होगा या नहीं. ध्यान रहे भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ही 8 मई (बुधवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर लाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है. इस पर नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ  ने भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था पंजाब और दिल्ली की IPL टीमों को ले जाने के लिए एक खास ट्रेन पठानकोट से दिल्ली चलाई जाएगी. सुरक्षा कारणों से इसके समय और रूट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. BCCI का आया भारत-पाकिस्तान के ताजा हालात पर बयान भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने मौजूदा हालात पर गुरुवार को बयान दिया. उन्होंने कहा-सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने यह मैच रद्द करने का फैसला किया है. अभी हालात ठीक नहीं हैं, इसीलिए हमने 8 मई का मैच रद्द किया है. पड़ोसी देश हालात को खराब करने की कोशिश कर रहा है. खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम वह सब करेंगे जो राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में होगा. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे.’ PSL-IPL का एक साथ हो रहा आयोजन इस साल इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. जबकि आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ और खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद पीएसएल का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहे थे. पहलगाम आतंकी हमले का जवाब है ऑपरेशन सिंदूर ध्यान रहे 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जहां 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. इसके बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6 और 7 मई की दरम्यानी रात मिसाइल हमले किए थे, इसमें  कई आतंकवादी ढेर हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को भारत के सीमाई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने तमाम हमलों को नाकाम कर दिया. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में हमले किए, और यहां तक की कराची के पोर्ट तक को तबाह कर दिया गया. भारत ने पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर प्लेन ध्वस्त कर द‍िए. इनमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल हैं, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान उनके ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया.

आईपीएल 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था। 16 मुकाबले थे शेष बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।’ आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था।  

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धर्मशाला में रोका गया पंजाब-दिल्ली का मैच

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-58 में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह मैच रोक दिया गया है. स्टेडियम की फ्लडलाइट्स ऑफ कर दी गई है. जब मैच रोका गया, तब पंजाब किंग्स का स्कोर 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन था. पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन.   पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. पंजाब सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है, जब 2014 में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हरा दिया था. दूसरी ओर दिल्ली भी साल 2020 के आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस (MI) ने हरा दिया था. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में जीत हासिल की.

देवदत्त पडिक्कल इंजरी के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर, बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा

नई दिल्ली आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नया अवतार देखने को मिल रहा है। टीम अपने पहले खिताब को जीतने की ओर तेजी से बढ़ रही है। विराट कोहली भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में से 8 मुकाबले जीत लिए हैं, जिसके चलते टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। अगर टीम एक और मुकाबला जीत जाती है, तो मौजूदा सीजन में क्वालीफाई कर जाएगी। फिर टीम की कोशिश पहले नंबर पर आने की रहेगी, जिससे टीम जल्द फाइनल में पहुंच जाए। लेकिन अब टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम का धाकड़ बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल इंजरी के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है। बता दें कि इस सीजन देवदत्त पडिक्कल बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसे में अब उनका बाहर जाना टीम को परेशानी में डाल सकता है। हालांकि इससे अच्छी खबर यह है कि टीम ने एक और शानदार खिलाड़ी को ऐड कर लिया है। दरअसल, टीम में मयंक अग्रवाल की एंट्री हो गई है। देवदत्त पडिक्कल हुए बाहर बता दें कि इस सीजन शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे देवदत्त पडिक्कल को राइट हैंड स्ट्रेन की समस्या से जूझना पड़ा, जिसके चलते वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे और सीजन से बाहर हो चुके हैं। पडिक्कल ने अब तक 10 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जो दिखाता है कि वह इस सीजन में अच्छे फॉर्म में थे। हालांकि उनका बैटिंग ऑर्डर हर समय बदलता रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अच्छी बल्लेबाज़ी की है और टीम को मध्य क्रम में मजबूती दी है। अब देखना होगा कि उनकी जगह आए मयंक अग्रवाल को आरसीबी की टीम मौका देती है या नहीं।

अजिंक्य रहाणे रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने की खबर सुन हैरान रह गए थे

नई दिल्ली रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने मुंबई और भारतीय टीम के उनके साथी अजिंक्य रहाणे को भी चौंका दिया। रोहित ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की तब रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में खेल रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। नाइट राइडर्स के कप्तान ने ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स से दो विकेट की हार के बाद मीडिया से कहा, ‘ओह, क्या ऐसा है? मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे (संन्यास के बारे में) नहीं पता था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में हैरान हूं। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है। लेकिन मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने वास्तव में टेस्ट बल्लेबाज के रूप में अपने खेल में काफी सुधार किया था। उन्होंने हमेशा स्वच्छंद होकर खेलने को प्राथमिकता दी।’

पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आज धर्मशाला में खेला जायेगा, प्लेऑफ की रेस पर क्या पड़ेगा असर?

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 58वां मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। मौजूदा पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ की रोमांचक रेस को देखते हुए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस मैच के बाद या तो गुजरात टाइटंस से नंबर-1 का ताज छीन जाएगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी नुकसान होगा या फिर मुंबई इंडियंस टॉप-4 से बाहर हो जाएगी। जी हां, पंजाब वर्सेस दिल्ली मुकाबले का असर GT, RCB और MI पर पड़ने वाला है। ऐसे में इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहे होंगी। पंजाब किंग्स जीती तो क्या होगा? श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स अगर दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में धूल चटाने में कामयाब रहती है तो वह आरसीबी और जीटी को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लेगी। पंजाब के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 15 अंक है, दिल्ली पर जीत दर्ज करते ही उनके खाते में 12 मैचों में 17 अंक हो जाएंगे। इसी के साथ उन्हें प्लेऑफ का भी टिकट मिल सकता है। पंजाब की जीत से गुजरात टाइटंस दूसरे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स जीती तो क्या होगा? अगर अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह मुंबई इंडियंस को पछाड़ टॉप-4 में अपनी जगह बना लेंगे। दिल्ली के नाम फिलहाल 11 मैचों में 13 अंक है, अगर वह पंजाब को हराते हैं तो उनके नाम 12 मैचों में 15 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच जाएंगे। PBKS vs DC मैच धुला तो क्या होगा? धर्मशाला में होने वाला PBKS vs DC मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। इस स्थिति में पंजाब किंग्स 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर बनी रहेगी। पंजाब के अलावा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक होंगे, मगर बेहतर नेट रन रेट के चलते जीटी और आरसीबी टॉप-2 में बनी रहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी मैच धुलने के बाद पांचवें स्थान पर रहेगी, उनका नेट रन रेट भी मुंबई इंडियंस से अच्छा नहीं है।

वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में जगह बनाई, चहल को इस मामले में पीछे छोड़ा

नई दिल्ली कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वरुण ने इस मुकाबले के दौरान आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वरुण ने रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वरुण ने चेन्नई के खिलाफ मैच में चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 83 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 20 रन देकर पांच विकेट रहा है। 2019 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए एक विकेट लिया था। वरुण चक्रवर्ती कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 82 मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं। उनसे आगे आंद्रे रसेल (124) और सुनील नरेन (208) हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में जगह बनाई। अमित मिश्रा और राशिद खान ने 83-83 पारियों में ये कारनामा किया। उन्होंने युजवेद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 84 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती ने जारी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वह कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा और जारी सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 64 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा ने 70 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। हर्षल पटेल ने 81 और भुवनेश्वर कुमार ने 81 पारियों में ये कारनामा किया

अगर रोहित शर्मा सोशल मीडिया की बजाए मैदान पर खेलते हुए संन्यास लिए होते तो उनकी शानदार विदाई होती: मनोज तिवारी

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पिछले साल भारत को विश्व खिताब दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप को अलविदा कहने वाले 38 साल के रोहित अब केवल वनडे टीम की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हालांकि उनके अचानक संन्यास के फैसले से क्रिकेट फैंस के साथ-साथ उनके टीममेट्स भी हैरान हैं। भारत के पूर्व क्रिकेट मनोज तिवारी का मानना है कि भारतीय क्रिकेट को सभी प्रारूपों में एक नए स्तर पर ले जाने वाला कप्तान बेहतर विदाई का हकदार था।   मनोज तिवारी ने क्रिकबज से कहा, ”अगर रोहित शर्मा सोशल मीडिया की बजाए मैदान पर खेलते हुए संन्यास लिए होते तो उनकी शानदार विदाई होती। ये हमारे लिए भी काफी अच्छा होता। उनका बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड देखिए, ये काफी शानदार है। उन्होंने 12 टेस्ट में 9 जीते हैं और तीन हारे हैं। उनकी सफलता दर पर कोई संदेह नहीं है – ये ठोस है।” रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की कप्तानी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पिछली सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अलावा कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन प्रभावी रहा। रोहित ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का नेतृत्व किया और उनमें से दो में जीत दिलाई। वह वनडे मैचों में 11,000 से अधिक रन बनाने वाले और 32 शतक जड़ने वाले एक महान खिलाड़ी हैं। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे हिस्से में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था। रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए।

रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े, फूट-फूटकर रोई लड़की, बोली- मां मेरा सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने वर्ल्ड क्रिकेट को बुधवार, 7 मई की शाम उस समय चौंका दिया जब उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। माना जा रहा था कि जून में होने वाले आगामी इंग्लैंड दौरे पर वह टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे, मगर उससे पहले ही हिटमैन ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। इस बीच एक फीमेल फैन का वीडियो सामने आया जो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोने लगी। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है। रोहित शर्मा की इस फैन का नाम जिनिया देबनाथ बताया जा रहा है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है, मां रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मुझे अब कुछ अच्छा नहीं लग रहा. मेरा सपना अधूरा रह गया। मेरी इच्छा थी कि मैं उनको टेस्ट मैच में खेलते हुए स्टेडियम में जाकर देखूं. अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। फैन आगे कहती नजर आ रही है, आप नहीं समझेंगे, मैंने सोचा था कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीतेंगे। नहीं मुझे ऐसा लगा था कि रोहित शर्मा वो पहले भारतीय कप्तान बनेंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम इंडिया को जिताएंगे। रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टेस्ट कप्तान? रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा ये इस समय सबसे बड़ा सवाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल इस रेस में है, मगर जसप्रीत बुमराह का क्या? वह भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि उनकी चोट कप्तानी के आड़े आ सकती है। बुमराह ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी, हालांकि वह आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई की नजरें ऐसे खिलाड़ी को कप्तान चुनने पर होगी जो सीरीज के सभी मैच खेल पाए। बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए लगता नहीं कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी। कप्तान की रेस में एक और नाम केएल राहुल का भी हो सकता है।

खेल मंत्री सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 का अयोजन 4 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल सहभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता बिहार में पटना, राजगीर, भागलपुर,नई दिल्ली और गया में आयोजित हो रही है।मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने आज 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक अपने नाम किया।अब तक मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक अर्जित किये है। मध्यप्रदेश मेडल टैली में तीसरे स्थान पर आ गया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बताया –  मलखम्भ और शूटिंग खिलाड़ियों का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर मध्यप्रदेश को सम्मान दिलाया है, पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई, आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें। मलखम्भ के परिणाम मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने मलखम्भ में अपना शानदार प्रदर्शन आज भी जारी रखते हुए आज 4 स्वर्ण, 2  रजत और 1 कांस्य पदक आपने नाम किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 में मलखम्भ में कुल 9 स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। अब तक 7 स्वर्ण पदक के मुकाबले हुए जिसमे मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं, अभी 2 स्वर्ण पदक के मुकाबले होना शेष हैं। आज खेले गए मुकाबले में – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए, आल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, हैंगिंग  मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण और रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में रजत पदक सहित कुल 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया। ऑल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने रजत पदक आपने नाम किया। मलखम्भ में ही ऑल राउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए स्वर्ण पदक जीता। मलखम्भ के पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग मुकाबले में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने कांस्य पदक जीता। मलखम्भ के विस्तृत परिणाम     टीम चैंपियनशिप बालिका वर्ग –  कल देर रात तक चले मुकाबले में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया और माहि राठौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।     ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग – इस प्रतियोगिता वर्ग में मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने स्वर्ण और यतिन कोरी ने रजत पदक अपने नाम किये।     ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।     पोल मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण और यतिन कोरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।     हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।     रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग के परिणाम शूटिंग के मुकाबलों में शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालक वर्ग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।     शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया|     शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।             गतका     फरी सोट्टी टीम प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की मनप्रीत कौर, माहि पटेल और वैष्णवी शर्मा की टीम ने कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जुडो में     52kg व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की नैंसी कुंडू ने रजत पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि निम्नलिखित खेलो में मध्यप्रदेश के खिलाडी प्रतिभागिता कर रहें है:- 1. कुष्ती, 2.  जूडो, 3. फेंसिंग, 4.  हॉकी, 5. आर्चरी, 6.  षूटिंग, 7. बास्केटबाल, 8.  सेपकटकरा, 9. वेटलिफ्टिंग, 10.  मलखंब, 11. कलरिपयाटटू, 12.  योगासन, 13. गटका, 14.  स्वीमिंग, 15. थांग-ता, 16  जिम्नासिटक,17 बॉक्सिंग और एथेलेटिक्स। संचालक खेल और युवा कल्याण, राकेश गुप्ता ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आज चौथे दिन ही स्वर्ण पदक के पिछले साल के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से नयी आशा जगी है, हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर मलखम्भ में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। शॉटगन शूटिंग खिलाड़ियों ने भी प्रदेश का मान बढ़ाया है, सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और  शुभकामनाएं दी।  

रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद सामने आया वीडियो

मुंबई भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे. ऐसा रहा है रोहित का टेस्ट करियर इस फैसले के साथ ही रोहित शर्मा के 11 साल के लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया. रोहित ने 67 टेस्ट खेले, जिनमें से 24 टेस्ट में उन्होंने कप्तानी की. उन्होंने 12 शतकों और 18 अर्धशतकों सहित 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए. रोहित ने टेस्ट में 88 छक्के और 473 चौके लगाए. रोहित साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उस मुकाबले में टॉस से कुछ क्षण पहले उन्हें एक अजीब चोट लग गई. इसके बाद उनका टेस्ट डेब्यू तीन साल बाद हुआ. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने डेब्यू टेस्ट पर शतक बनाया. मुंबई में अपने अगले टेस्ट में उन्होंने एक और शतक बनाया. वहीं, रोहित ने आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था. 20 जून से इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज बता दें कि इंग्लैंड में 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. चर्चा थी कि रोहित शर्मा इस सीरीज में कप्तानी नहीं करेंगे और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को ये मौका दिया जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा अगले दो हफ्तों में होनी थी.  चयनकर्ता नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत में ही एक नए कप्तान को नियुक्त करने पर विचार कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही रोहित ने संन्यास का ऐलान कर दिया. संन्यास पर क्या बोले रोहित शर्मा रोहित ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘सभी को नमस्कार, मैं यह साझा करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इतने वर्षों में मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं एकदिवसीय प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा.’ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच जीते, जबकि 9 में उसे हार मिली. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत 50 रहा. रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम स्टोरी रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया की टेस्ट कैप की फोटो के साथ कहा, ” हैलो, मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद। मैं वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा। “ रोहित की कप्तानी में भारत ने रचे कई इतिहास रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई अहम जीतें दिलाई हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक स्थिर और प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान किया। रोहित की बैटिंग क्लास और कप्तानी का कॉम्बिनेशन भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले गया। रोहित शर्मा ने क्यो लिया संन्यास रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद किया है। पिछली 11 टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा का औसत 6.63 रहा है और वे केवल 73 रन ही बना पाए हैं। रोहित ने आखिरी पारी मेलबर्न में खेली थी। 40 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए थे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की थी कि अगर हालात नहीं बदले तो रोहित शर्मा अपनी टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं। ऐसा रहा है रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर   रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे में 48.77 की औसत से 11168 रन बनाए हैं. उन्होंने 32 शतक और 58 अर्धशतक जमाए हैं. – रोहित के 67 टेस्ट मैचों में 40.58 की औसत से 4301 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. – 159 टी-20 इंटरनेशनल में 29.73 की औसत से उन्होंने 6868 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 5 शतक 32 अर्धशतक निकले हैं. हालांकि, रोहित शर्मा ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet