LATEST NEWS

टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के करीब विराट कोहली, 4 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के स्टार बल्लेबाज विराट कहोली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जारी फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज टूर्नामेंट के आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम अपना तीसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में 13 हजार या उससे अधिक रन सिर्फ चार बल्लेबाजों ने बनाए हैं, इस लिस्ट में आज विराट कोहली का नाम भी जुड़ सकता है। कोहली को टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 2007 से अभी तक 401 मैचों में 12976 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनके आगे कीरोन पोलार्ड (13537), शोएब मलिक (13557), एलेक्स हेल्स (13610) और क्रिस गेल (14562) हैं। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टी20 और टेस्ट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। एक समय कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने पिछले साल खेल के सबसे छोट प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए थे। विराट आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टी20 लीग में 8000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

बेंगलुरु-गुजरात होंगे आमने-सामने, बेंगलुरु जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। 4 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। बेंगलुरु ने कोलकाता और चेन्नई को हराया। वहीं गुजरात टाइटंस को पंजाब के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन अगले मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने मुंबई को हराया था। रजत पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजों ने भी इस बार अच्छा साथ दिया है और दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। आरसीबी की टीम बदलाव के बिना उतर सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। गुजरात टाइटंस ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतकर विपक्षी टीमों को बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करे। गुजरात टाइटन्स के लिए, साई सुदर्शन प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। उन्होंने इस सत्र में लगातार अर्धशतक जड़े हैं और टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जोस बटलर और गिल से बड़ी पारी की उम्मीद है। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा आरसीबी की बल्लेबाजी को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। गुजरात भी अपनी प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा।   गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

दूसरे ODI में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से हराया, न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम इस सीरीज को भी गंवा बैठी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से हराया है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 75 रनों से हार मिली थी। पाकिस्तान का कोई भी मुख्य बल्लेबाज इस मुकाबले में नहीं चला। पुछल्ले बल्लेबाजों में फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल हे ने 99 रनों की पारी खेली और बेन सियर्स ने 35विकेट निकाले। इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रिजवान का फैसला उस समय गलत साबित हो गया, जब पहली विकेट के लिए उनको 50 से ज्यादा रनों का इंतजार करना पड़ा। पाकिस्तानी गेंदबाजों को इस मैच में 8 विकेट जरूर मिले, लेकिन छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर मेजबान कीवी टीम 300 के करीब पहुंचने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 292 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिलेच हे 99 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे, जबकि 41 रनों की पारी मुहम्मद अब्बास ने खेली। 31 रन निक केली ने भी बनाए। पाकिस्तान की ओर से 2-2 विकेट सूफियान मुकीम और मुहम्मद वसीम जूनियर को मिलीं। इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 6 रन के कुल स्कोर पर अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गिरा। सात पर बाबर आजम चलते बने। 9 रन पर इमाम उल हक पवेलियन लौट गए। इसके बाद जिम्मेदारी कप्तान मोहम्मद रिजवान और उपकप्तान सलमान अली आगा पर थी, लेकिन दोनों के बीच 22 रनों की साझेदारी हुए। 31 रनों के कुल स्कोर पर सलमान अली आउट हो गए। एक रन के बाद मोहम्मद रिजवान भी चलते बने। इस तरह स्कोर 32 रन पर 5 विकेट हो गया था। यहां से हार तय हो गई थी, क्योंकि आने वाले बल्लेबाजों को ना तो उतना अनुभव था और ना ही उनमें वो दमखम कि 300 के पास पहुंच पाएं। फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) ने अर्धशतक जड़कर शर्मनाक हार के अंतर को कम करने की कोशिश की। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 208 रनों पर ढेर हो गई और मैच 84 रनों से हार गई। 3 मैचों की सीरीज भी पाकिस्तान हार गया।

आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल अजब ही संयोग देखने को मिल रहा, 2 साल में 2 मैच और दोनों बार पहली गेंद पर आउट

नई दिल्ली आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल और लखनऊ के इकाना स्टेडियम का अजब ही संयोग देखने को मिल रहा है। ऐसा संयोग कि अगर मार्श का बस चले तो वो अपने आईपीएल करियर से 1 अप्रैल की तारीख को डिलीट कर दें। लखनऊ में मार्श अबतक सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं। दोनों ही मैच अलग-अलग टीमों में रहते हुए खेले हैं, लेकिन दोनों ही बार वह खाता नहीं खोल पाए। दोनों ही बार वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इतना ही नहीं, दोनों ही बार उनकी टीम मैच हार गई। हालिया मैच तो मंगलवार रात को खेला गया पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स का है, जिसमें मार्श पहली ही गेंद पर आउट हो गए। सोमवार के मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। निकलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 और आयुष बडोनी ने 41 रन की पारी खेली। मार्श खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर जेनसेन ने उनका कैप लपका। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 22 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 52 रन और नेहाल वढेरा 43 रन बनाकर नाबाद रहे। यह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिशेल मार्श का अबतक का दूसरा आईपीएल मैच था। ये भी संयोग है कि इस बार वह लखनऊ से खेल रहे थे जबकि पिछली बार उन्होंने लखनऊ के खिलाफ खेला था। मार्श ने ठीक 2 साल पहले 2023 में 1 अप्रैल को लखनऊ में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। तब वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे और मुकाबला था उनकी मौजूदा टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ। उस मैच में मार्श तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन पहली ही गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। वुड ने उस मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। उस मैच में भी मार्श की तत्कालीन टीम दिल्ली कैपिटल्स हारी थी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई थी। मार्क वुड की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज बेबस नजर आए थे। वुड ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को घर में 8 विकेट से हार दिया , प्लेयर ऑफ द मैच प्रभसिमरन सिंह बने

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-13 में पंजाब की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. बदोनी और अब्दुल समद ने शानदार बल्लेबाजी की थी. इसके जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन प्रभसिमरन, अय्यर और नेहाल के ताबड़तोड़ अंदाज के दम पर पंजाब ने 17वें ओवर में ही जीत हासिल की. उन्होंने लखनऊ को 8 विकेट से हराया. अय्यर ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम को जीत दिलाई. यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. ऐसे रही लखनऊ की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही. पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल मार्श अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद चौथे ओवर में मारक्रम भी 28 रन बनाकर आउट हो गए. अगले ही ओवर में पंत को मैक्सवेल ने शिकार बना लिया. वो केवल 2 रन ही बना सके. इसके बाद पूरन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और 44 रन की पारी खेली लेकिन चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया. वहीं, 16वें ओवर में डेविड मिलर भी आउट हो गए. इसके बाद मिलर और बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. बदोनी ने 41 और समद ने 27 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए. पंजाब ने ऐसे किया चेज 172 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत धमाकेदार रही. प्रियांश आर्या भले ही 8 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में आउट हो गए. लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने अपना  आक्रामक अंदाज नहीं छोड़ा. प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर लखनऊ से ये मैच छीन लिया. वहीं, श्रेयस अय्यर ने सधी हुई बल्लेबाजी की. अय्यर ने नाबाद 52 रन बनाए. वहीं, नेहाल ने भी 43 रनों की पारी खेली.  इसकी बदौलत पंजाब ने 3.5 ओवर शेष रहते ही ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. प्रभसिमरन सिंह बने मैच के हीरो लखनऊ से जीत के लिए मिले 172 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की. आर्य 8 रन बनाकर चलते बने लेकिन सिंह ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया. उन्होंने 23 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन ने 34 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 69 रनों की पारी खेली. 27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत फिर फ्लॉप! सबसे महंगे खिलाड़ी सबसे फीका प्रदर्शन बता दें कि ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम मे शामिल किया था. लेकिन पंत की बल्लेबाजी ने फैंस को निराश ही किया है. अबतक खेले तीन मैच में पंत के बल्ले से कुल 17 रन ही निकले हैं. ऐसा रहा है प्रदर्शन लखनऊ ने इस सीजन का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मुकाबले से किया था. अपने इस पहले मैच में ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके थे. कुलदीप यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया था. वहीं, दूसरे मैच में भी पंत केवल 15 रन बना सके थे. हर्षल पटेल ने उन्हें आउट किया था. तीसरे मैच में जब टीम अपने होमग्राउंड पर खेल रही थी तो पंत से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन पंत केवल 2 रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार हो गए. वो ऐसे समय पर अपना विकेट गंवाकर गए जब लखनऊ पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा चुकी थी. यह मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे (ऋषभ पंत) और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी (श्रेयस अय्यर) के बीच है. ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े.

वेस्टइंडीज: टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने लंबे प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है, शाई होप को टी20 की कमान

एंटीगुआ क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ने एकदिवसीय टीम के कप्तान के रूप में जहां शाई होप को टी-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने लंबे प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार को टीम के कप्तान को लेकर बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए ब्रैथवेट के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। एकदिवसीय कप्तान शाई होप को टी-20 टीम की जिम्मेदारी दी गई है। वह रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे। ब्रैथवेट को 2021 में टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज ने 2024 में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। गाबा में एक यादगार जीत दर्ज की। इस साल की शुरुआत में ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज को पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023/25 अभियान का समापन किया। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कहा कि पिछले 18 महीनों में एकदिवसीय मैचों में शाई होप की सफलता को देखते हुए उन्हें टी-20 का कप्तान बनाना वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए एक अच्छे बदलाव का संकेत हैं। होप जून में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर टी-20 कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। इस सीरीज में तीन टी-20 मैच खेलें जाएंगे।

न्यूजीलैंड को लगा झटका, सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर

हैमिल्टन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्क चैपमैन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह टिम सीफटर् को टीम में शामिल किया गया है। चैपमैन ने नेपियर में सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक बनाकर अपनी टीम को 73 रनो से जीत दिलाई थी। लेकिन क्षेत्ररक्षरण के दौरान चैपमैन ने मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की और बाद किये स्कैन में प्रभावित क्षेत्र में ग्रेड वन टियर का पता चला। चैपमैन अपने स्वास्थलाभ की शुरुआत करने के लिए ऑकलैंड लौटेंगे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि माकर् शनिवार को माउंट माउंगानुई में सीरीज के तीसरे मैच के लिए समय पर वापस लौट आएंगे। स्टीड ने कहा, ‘नेपियर में पहले एकदिवसीय में एक बहुत ही खास पारी खेलने के बाद यह माकर् के लिए निश्चित रूप से निराशाजनक खबर है। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट मामूली है, इसलिए हमें उम्मीद है कि मार्क अपना पुनर्वास पूरा कर पाएंगे और माउंट में गर्मियों के अंतिम मैच के लिए उपलब्ध होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इस टीम में कई नए चेहरे होने के कारण अनुभव वाले टिम को मौका मिलना शानदार है। एक बेहतरीन टी-20 सीरीज के बाद वह अच्छी फॉर्म में हैं और कल होने वाले अहम मैच से पहले वह शीर्ष क्रम में एक और मजबूत बल्लेबाजी विकल्प प्रदान करते हैं।’

पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ऋषभ पंत ब्रिगेड करेगी बल्लेबाजी

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पंजाब ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बटिंग का न्योता दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी मौजूदा सीजन में पहली बार होम ग्राउंड पर उतरी है। एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था लेकिन अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी। पंत की नजरें मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब टीम दूसरा मैच खेल रही है। पीबीकेएस ने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। अय्यर एक बार फिर धमाल मचाने की फिराक में होंगे, जिन्होंने गुजरात के सामने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली। पंजाब किंग्स ने जीता टॉस पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का A+ ग्रेड पक्का, इस प्लेयर की हो सकती है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2025-26 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध सूची में ए ग्रेड बरकरार रहने वाला है, जबकि श्रेयस अय्यर, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में कथित रूप से अनुपस्थित रहने के कारण पिछली बार सूची से बाहर कर दिया गया था, उनकी वापसी होने जा रही है। इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है। बीसीसीआई विराट और रोहित को ए प्लस ग्रेड में बनाए रखने की तैयारी में है, जिसके तहत उन्हें टी20आई प्रारूप से संन्यास लेने के बावजूद 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। रोहित और विराट ने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतकर भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने के बाद इस फॉर्मेट में रिटायरमेंट ले लिया था। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, “रोहित और विराट टी20आई प्रारूप से संन्यास लेने के बाद भी अपना ए ग्रेड केंद्रीय अनुबंध (7 करोड़ रुपये) जारी रखेंगे। वे बड़े खिलाड़ी हैं और उन्हें वह सम्मान दिया जाएगा, जिसके वे हकदार हैं। श्रेयस अय्यर की केंद्रीय अनुबंध में वापसी तय है।” रोहित शर्मा भले ही पिछले कुछ समय से लय में नजर नहीं आए हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में उन्होंने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। एक तरह से कहा जाए कि टी20आई करियर को यादगार अंदाज में समाप्त करने के बाद अनुभवी सलामी बल्लेबाज का बल्ला शांत हो गया है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 3-0 से घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद से उनकी कप्तानी टेस्ट फॉर्मेट में फीकी नजर आई, जबकि बल्ला भी शांत रहा। वहीं, विराट कोहली की बात करें तो टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनका बल्ला भी शांत रहा। एक शतक उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में जरूर जड़ा, लेकिन वे उतने प्रभावशाली वहां नजर नहीं आए। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की सीरीज हार के बाद उन पर सवाल खड़े हुए। विराट ने पिछले साल 23 मैचों और 32 पारियों में सिर्फ 655 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। उनका औसत 21.83 रहा, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* था। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिए गए थे। इसके बाद से श्रेयस ने भारत के घरेलू सर्किट में कड़ी मेहनत की है और शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। अपने पिछले रणजी ट्रॉफी अभियान में, श्रेयस ने मुंबई के लिए पांच मैचों में 68.57 की औसत और 90.22 के स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए। नौ मैचों में 345 रनों के साथ, श्रेयस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया, जिसमें पांच मैचों में 325.00 की शानदार औसत से 325 रन बनाए। वह फरवरी में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और पांच मैचों में 243 रन बनाकर टूर्नामेंट में देश के अग्रणी रन-स्कोरर के रूप में समाप्त हुए। इस तरह उनको भी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। हालांकि, ईशान किशन को इंतजार करना पड़ सकता है।

सीएसके सबसे ज्यादा संघर्ष अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कर रही, पूर्व क्रिकेटर ने CSK को दिए ये सुझाव

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने भले ही आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी, लेकिन ये टीम अगले दो मैचों में बुरी तरह से हार गई। सीएसके सबसे ज्यादा संघर्ष अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कर रही है। इसके अलावा कुछ समस्या कप्तानी में भी हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स को कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि आर अश्विन को ड्रॉप मत करना, बल्कि उनसे पावरप्ले में गेंदबाजी मत कराना। क्रिस श्रीकांत ने एक और सुझाव दिया है कि ओपनर के तौर पर डेवोन कॉनवे को वापस ले आओ। सीएसके ने टॉप 3 में ओपनर के तौर पर रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी को मौका दिया है। नंबर तीन पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आ रहे हैं। हालांकि, दोनों ओपनर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि डेवन कॉनवे को मौका दो। कुछ एक्सपर्ट ये भी कह रहे हैं कि आर अश्विन की जगह पेसर अंशुल कंबोज या अन्य किसी तेज गेंदबाज को खिलाओ और अपनी नई गेंद के विकल्पों को बढ़ाओ। इसी को लेकर के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात की। श्रीकांत ने कहा, “कॉनवे को जेमी ओवर्टन की जगह पर आना चाहिए और साथ ही अंशुल कंबोज को भी प्लेइंग इलेवन में लाना चाहिए। अश्विन के मामले में, उसे बाहर मत करो, लेकिन उसे पावरप्ले में गेंदबाजी करने से रोको। 7-18वें ओवर के बीच वह प्रभावी हो सकते हैं। जडेजा और नूर अहमद के साथ, वे कम से कम 10 ओवर में आसानी से खींचकर रख सकते हैं। मैं त्रिपाठी को बाहर कर दूंगा और कंबोज को लाऊंगा और फिर ओवर्टन की जगह कॉनवे को लाना पसंद करूंगा।” सीएसके की आलोचना इसलिए भी होती है कि वे मुंबई इंडियंस की तरह अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका नहीं देती है। इस सीजन में, उनकी बल्लेबाजी में आंद्रे सिद्धार्थ जैसा युवा तूफानी बैटर बेंच पर बैठा है, जबकि पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। श्रीकांत ने कहा कि 18 वर्षीय खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं शिवम दुबे को इलेवन में खिलाऊंगा और आंद्रे सिद्धार्थ को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाऊंगा। यहां तक ​​कि मुकेश चौधरी भी एक अच्छा विकल्प हैं, उन्होंने पहले भी सीएसके के लिए अच्छी गेंदबाजी की है।”

आज आमने-सामने होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स, , दोनों टीमें इकाना में मचाएगी धमाल

लखनऊ आज आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टकराएंगी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी मौजूदा सीजन में पहली बार होम ग्राउंड पर उतरेगी। एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था लेकिन अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी। पंत की नजरें अच्छा प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब टीम दूसरा मैच खेलेगी। पीबीकेएस ने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। अय्यर एक बार फिर धमाल मचाने की फिराक में होंगे, जिन्होंने गुजरात के सामने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड लखनऊ और पंजाब ने आईपीएल में आपस में कुल चार मैच खेले हैं। एलएसजी का पलड़ा भारी है, जिसने पीबीकेएस को तीन मैचों में धूल चटाई है। वहीं, पंजाब ने एक बार लखनऊ के खिलाफ विजयी परचम फहराया। पंजाब किंग्स का स्क्वॉड श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को यानसेन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, कुलदीप सेन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख और यश ठाकुर। लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीटज्के, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, शारदुल ठाकुर और रवि बिश्नोई।

आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाने वाले अश्विनी कुमार ने अपने जोश का राज शेयर किया

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाने वाले मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार ने अपने जोश का राज शेयर किया है। मैच के बाद उन्होंने बताया कि कैप्टन हार्दिक पांड्या के शब्दों से उन्हें आत्मविश्वास आया। कुमार ने कहा कि पांड्या ने उनसे कहा था कि तू पंजाबी है और पंजाबी किसी से डरता नहीं है। बीसीसीआई ने IPLT20 हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पारस महाम्ब्रे अश्विनी कुमार से उनके पहले आईपीएल मैच के शानदार अनुभवों के बारे में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में कुमार बताते हैं, ‘हार्दिक भाई ने बताया था कि पंजाबी है तो पंजाबी डरते नहीं हैं किसी से। तो वैसे ही खेलना है, दूसरो को डराना है, आप नहीं डरना बस।’ बातचीत के दौरान अश्विनी ने ये भी बताया कि किस तरह जब मनीष पांडे ने उनकी गेंद पर चौका जड़ा तब पांड्या ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। उन्होंने कहा,’जो मनीष पांडे था, उस पर तो मुझे एक चौका पड़ चुका था पहले ही। फिर मेरी हार्दिक भाई से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बॉडी पर ही बॉल देखना। हार्दिक भाई ने ही मुझसे कहा था कि डरना नहीं है…अगर रन पड़ेंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है।’ मैदान में कैप्टन ने जिस तरह से भरोसा दिखाया और हौसला बढ़ाया, उसका असर अश्विनी कुमार की गेंदबाजी में और ज्यादा धार के रूप में दिखा। मैच में कुमार ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अबतक किसी भी भारतीय ने आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट हासिल नहीं किया था। अश्विनी ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रिंकू सिंह और आंद्रे रलेस जैसे बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया। उनकी धारदार गेंदबाजी की ही देन थी कि कोलकाता की टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने बहुत ही आसानी से 43 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।

बोर्ड ने किया ऐलान- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में किया शामिल

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जसप्रीत बुमराह से उलझने वाले युवा ओपनर सैम कॉन्सट्स समेत कई युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल किया है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 16 विकेट लेने के बाद संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत झेलने वाले मैथ्यू कुहनेमन को भी लिस्ट में जगह मिली है, क्योंकि उनके बॉलिंग एक्शन को आईसीसी से हरी झंडी मिल गई है। 2025-26 के अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी कर दी है। कुहनेमन को श्रीलंका में फरवरी में सीरीज में प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया था। उन्होंने पांच टेस्ट में 25 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार पारी के पांच विकेट शामिल हैं। उन्हें श्रीलंका दौरे के बाद गेंदबाजी एक्शन की जांच से गुजरना पड़ा और आईसीसी की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा कि कुहनेमन ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन किया और आगे भी वह इसे बरकरार रख सकते हैं। भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण करने वाले सैम कॉन्सटस को भी अनुबंध दिया गया है। कॉन्सटस ने मेलबर्न टेस्ट में 60 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वे बुमराह जैसे गेंदबाज से भिड़ गए थे। इससे पहले उन्होंने डेब्यू मैच में बुमराह के खिलाफ छक्का भी जड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय के बाद किसी खिलाड़ी ने उनके खिलाफ छक्का जड़ा था। इसके अलावा ब्यू बेवस्टर को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची में जगह मिली है। उन्होंने भी बीजीटी में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्सटस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर और एडम जैम्पा।

स्ट्राइकर वंदना कटारिया ने कहा कि वह अपने 15 साल के सुनहरे करियर के शिखर पर विदा ले रही हैं

नई दिल्ली वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया है. भारत के लिए 320 मैच खेल चुकीं 32 साल की स्ट्राइकर वंदना ने भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने 15 साल के सुनहरे करियर के शिखर पर विदा ले रही हैं. 2009 में सीनियर टीम में पदार्पण करने वाली कटारिया टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने हैट्रिक भी लगाई. ऐसा करनी वाली वह पहली और इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. हरिद्वार के रोशनाबाद की रहने वाली कटारिया ने फरवरी में भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग में भारत के लिए आखिरी मैच खेला. वंदना ने कहा ,‘आज भारी, लेकिन कृतज्ञ मन से मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से विदा ले रही हूं. यह फैसला सशक्त करने वाला और दुखी करने वाला दोनों है. मैं इसलिए नहीं हट रही हूं क्योंकि मेरे अंदर की आग मंद पड़ गई है या मेरे भीतर हॉकी नहीं बची है, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपने करियर के शिखर पर संन्यास लेना चाहती हूं, जबकि मैं अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हूं.’ उन्होंने कहा ,‘यह विदाई थकान की वजह से नहीं है. यह अंतरराष्ट्रीय मंच को अपनी शर्तों पर छोड़ने का एक विकल्प है, मेरा सिर ऊंचा रहेगा और मेरी स्टिक अभी भी आग उगल रही होगी. भीड़ की गर्जना, हर गोल का रोमांच और भारत की जर्सी पहनने का गर्व हमेशा मेरे मन में गूंजता रहेगा.’ उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘मेरे दिवंगत पिता मेरी चट्टान, मेरे मार्गदर्शक थे. उनके बिना मेरा सपना कभी पूरा नहीं होता. उनके बलिदानों और प्यार से मेरे खेल की नींव पड़ी. उन्होंने मुझे सपने देखने, लड़ने और जीतने के लिए मंच दिया.’ हाल में वंदना कटार‍िया के नाम पर हर‍िद्वार के रोशनाबाद में मौजूद स्टेडियम का नाम भी रखा गया था, यह ठीक राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले हुआ था. वंदना कटारिया ने रचा इतिहास उत्तराखंड की बेटी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने एक बार फिर इतिहास रचा है। ओलंपिक खेलों में हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना अब 300 वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। उसका बड़ा भाई पकंज बताता है कि कभी एक जोड़ी जूतों के लिए संघर्ष करने वाली उसकी छोटी बहन ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। वंदना मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की निवासी है। रांची के गोमके जसपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में उसने 300 वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। वंदना के बड़े भाई पंकज के मुताबिक इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसने काफी संघर्ष किया। कभी परिवार की यह स्थिति थी कि एक हॉकी स्टिक और अच्छे जूते पाना भी बड़ा सपना था। पंकज ने बताया कि वह खुद हॉकी और अन्य खेल खेलते थे, तब वंदना 12 साल की थी, उसे और उसकी दूसरी बहन रीना दोनों को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग का शौक था, लेकिन खेलने के लिए दोनों बहनों के पास जूते नहीं थे। जबकि पिता ने दिया खेल मैदान में डटे रहने का हौसला रोशनाबाद स्टेडियम में बिना जूतों के प्रवेश नहीं करने दिया जाता था। यही वजह थी कि दोनों बहनें स्कूल से जल्दी आकर बारी-बारी से उसके जूते पहनकर स्टेडियम में खेलने के लिए चले जाया करती थी। उनके पिता नाहर सिंह ने भी उन्हें खेल मैदान में डटे रहने का हौसला दिया। हॉकी में कड़ी मेहनत के बूते विश्व में कमाया नाम हॉकी में अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष के बूते विश्व में नाम कमाने वाली वंदना कटारिया को 2022 में पद्यश्री पुरस्कार मिला। वह 2017 में महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही।

हार्दिक पांड्या तो अश्विनी की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं, मुंबई इंडियंस को मिली यंग टैलेंट की खान

नई दिल्ली पहले विग्नेश पुथुर और अब अश्विनी कुमार। मुंबई इंडियंस की स्काउट टीम ने इस सीजन में न सिर्फ गुमनामी में दबे हीरों की तलाश की है, बल्कि उन्हें तराशा भी है। टीम के कैप्टन हार्दिक पांड्या तो अश्विनी की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं। उन्होंने इस युवा गेंदबाज को शाबाशी देते हुए कहा है कि टीम को आप पर गर्व है। अश्विनी कुमार ने सोमवार को अपने डेब्यू मैच में कोलकाता की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट झटके। ये आईपीएल में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट डेब्यू है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। मुंबई इंडियंस के अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पांड्या युवा अश्विनी कुमार का जोश बढ़ा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कैप्टन वीडियो में कहते दिखते हैं, ‘…अश्विनी ने दिखाया है कि एमआई के बैज का मतलब क्या होता है। हमें तुम पर गर्व है। जारी रखो।’ इस दौरान टीम तालियों की गड़गड़ाहट से इस यंग टैलेंट का इस्तकबाल करती है। जवाब में अश्विनी कुमार भी कैप्टन और टीम को भरोसा दिलाते हैं कि वह ऐसे ही आने वाले मैचों में भी अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। कुमार कहते हैं, ‘मैं बड़ा ग्रेटफुल हूं कि इतने बड़े प्लेयरों के साथ खेलने का मौका मिला और बेस्ट टीम में। बाकी मैं कोशिश करूंगा आने वाले मैचों में ऐसे ही अपना 100 प्रतिशत दूं और टीम को जिताऊं।’ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुमार अपने डेब्यू मैच में ही छा गए। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत ही मुंबई की टीम कोलकाता की पूरी पारी को 17वें ओवर में ही 116 रन पर समेटने में कामयाब हो पाई। मुंबई ने इस मैच को 43 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया। कौन हैं अश्विनी कुमार? करीब 24 साल के अश्विनी कुमार पंजाब के मोहाली जिले के एक गांव झंजेरी के रहने वाले हैं। पिछले सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में बतौर नेट बोलर दिखे थे। लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। टीम शुरुआती दो मैच हार चुकी थी। तीसरे मैच में उसने अश्विनी को मौका दिया और इस युवा गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर धमाल मचा दिया। विग्नेश पुथुर ने भी डेब्यू में किया था कमाल इसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में विग्नेश पुथुर मौका दिया था। इस लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने भी टीम को निराश नहीं किया और अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही 32 रन देकर 3 विकेट झटके। पुथुर ने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को अपना शिकार बनाया। हालांकि, अगले मैच में मुंबई ने पुथुर को नहीं खिलाया। लगातार दो हार के बाद तीसरे मैच में पुथुर को फिर मौका मिला और उन्होंने एक विकेट झटके। अब उनकी गिनती आईपीएल के राइजिंग स्टार में हो रही है। केरल के रहने वाले पुथुर के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet