LATEST NEWS

पांड्या ने की मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की दिल खोलकर तारीफ, यूजर्स बोले- तब क्यों बिफरे थे

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के टीम के कई युवा खिलाड़ी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने डेब्यू करते हुए चार विकेट चटकाए। अश्विनी मैन ऑफ द मैच भी बने। इससे पहले स्पिनर विग्नेश पुथुर ने सीएसके के खिलाफ डेब्यू मैच में यादगार प्रदर्शन किया था। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा प्रतिभाओं की खोज के लिए स्काउट्स की तारीफ की है। इस बात को लेकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खुल गया है। लोग पांड्या को उनका 2022 का बयान याद दिला रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने क्या कहा था साल 2022 में हार्दिक पांड्या मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की काफी आलोचना की थी। पांड्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुंबई इंडियंस आईपीएल के लिए खिलाड़ियों को स्काउट नहीं करती है। इसके बदले वह बेस्ट प्लेयर्स को खरीदती है जो उसे मैच जीतने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, पांड्या ने एमआई की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स से भी की थी। उन्होंने कहा था कि सीएसके ने टैलेंटेड खिलाड़ियों को खरीदा और उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल देकर मैच विजेता बनाया। पांड्या ने कहा था कि दो तरह की सफल टीमें हैं। एक है जो बेस्ट खिलाड़ियों को खरीदती है, जो मेरे ख्याल से मुंबई इंडियंस है। वहीं, दूसरी सीएसके टाइप टीम है जिनके लिए मायने नहीं रखता कि खिलाड़ी कौन है। वह उनसे बेस्ट निकलवा लेती है। यह मेरे लिए ज्यादा प्रेरणादायक है। फैन्स ने उठाया सवाल अब आईपीएल में इस सीजन का अपना पहला मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या के सुर बदले हुए नजर आ हैं। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहाकि यह स्काउट्स की देन है। मुंबई इंडियंस के सभी स्काउट्स देश के दूर-दराज क्षेत्रों में जाते हैं और युवाओं को चुनते हैं। इसी बात को लेकर फैन्स ने हार्दिक पांड्या को सुना डाला है। फैन्स ने पांड्या की सिन्सियारिटी पर भी सवाल उठाया है। साथ ही कहा है कि क्या महज तीन साल में ही उन्होंने अपना नजरिया बदल लिया। खुद हार्दिक भी स्काउट सिस्टम की देन यह भी दिलचस्प है कि खुद हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के स्कॉउटिंग सिस्टम की देन हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए चार बार आईपीएल खिताब जीता है। इसके बाद वो गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और वहां पर टीम को 2022 में पहली बार ट्रॉफी जिताई। मुंबई इंडियंस के पास स्काउट्स का बेहतरीन रिकॉर्ड है। वहां पर जसप्रीत बुमराह, पांड्या भाई, रमनदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे नाम इसी स्काउट सिस्टम से निकले हैं।

राजगीर में होगा Asia Cup 2025, हॉकी इंडिया और BSSA के बीच MoU साइन

राजगीर बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है. हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा. इस आयोजन से बिहार के खेल बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी. यह राजगीर में आयोजित होने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा. इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था जिसमें भारतीय महिला टीम विजेता बनी थी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी. प्रमुख टीमें इस प्रकार हैं, भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, अन्य दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी. भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अपने नाम किया टूर्नामेंट पुरुषों के हॉकी एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है. उसने अब तक पांच बार (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) खिताब जीता है. इसके बाद भारत (2003, 2007, 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985, 1989) ने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है. बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है. हम टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. यह आयोजन न केवल बिहार की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में हॉकी के नए खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने बताया कि राजगीर में एशिया कप 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह टूर्नामेंट विश्व कप क्वालीफायर के रूप में कार्य करेगा इसलिए हमें रोमांचक और उच्च-स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे.

केकेआर के बल्लेबाज मैदान पर फेल हो रहे थे, स्टैंड्स में उतरता जा रहा था सुहाना खान का चेहरा

मुंबई इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 में अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेकर बायें हाथ के तेज गेंदबाज अश्वि‍नी कुमार ने तबाही मचा दी. अश्विनी आईपीएल के पहले मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, उन्होंने इत‍िहास तो रचा ही, वहीं मुंबई के ल‍िए जीत का सबसे बड़ा ट्रम्प कार्ड भी बने. अश्व‍िनी के बाद 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाकर रयान रिकेलटन ने मुंबई इंडियंस की जीत तय कर दी. इस तरह गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सोमवार (31 मार्च) को मुंबई से इस आईपीएल मैच में आठ विकेट से हार म‍िली. मुंबई की यह जीत टूर्नामेंट में उसकी बोहनी भी रही. पंजाब के 23 वर्ष के अश्वि‍नी ने आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए 24 रन देकर चार विकेट हास‍िल किए. मुंबई ने इस सीजन में पहली बार वानखेड़े स्टेडियम पर खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट कर दिया जो इस सत्र में उसका न्यूनतम स्कोर है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 16.2 ओवरों में 116 रनों पर ढेर हो गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरपप्ले के अंदर ही 4 विकेट खो दिए. मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन (0) को बोल्ड कर दिया. फिर दीपक चाहर ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (1) को पवेलियन भेजा. इसके बाद अश्विनी कुमार ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवा दिया. फ‍िर दीपक चाहर ने वेंकटेश अय्यर (3) को न‍िपटाया. वेंकटेश के आउट होने के समय केकेआर का स्कोर 4 विकेट खोकर 41 रन हुआ. इसके कुछ देर बाद ही अंगकृष रघुवंशी (26) भी हार्द‍िक पंड्या की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह कोलकाता की टीम का स्कोर 45/5 हो गया कुल मिलाकर कोलकाता की टीम को यहां से संभलने का मौका नहीं मिला और उसके एक के बाद एक विकेट ग‍िरते गए. फिर डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार का जादू एक बार फ‍िर चला. उन्होंने रिंकू सिंह (17), ‘इम्पैक्ट सब’ मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसेल (5) को आउट करके कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत पस्त कर दी. हर्षित राणा को विघ्नेश पुथुर ने पवेलियन भेजा. रमनदीप सिंह 22 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की फ‍िरकी में फंसकर आउट हुए. कोलकाता के गेंदबाज भी रहे फेल बेहद मामूली टारगेट को चेज करते हुए ‘इम्पैक्ट सब’ रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट लिए 5.2 ओवरों में 46 रन जोड़े, लेकिन रोहित आंद्रे रसेल की गेंद पर हर्षित राणा को 13 रन पर कैच दे बैठे. फ‍िर रयान रिकेल्टन ने कोलकाता के गेंदबाजों पर टूट पड़े और तूफानी फिफ्टी जड़ी. साउथ अफ्रीकी  रिकेल्टन ने पांच चौके और चार छक्के की मदद से 41 बॉल पर नाबाद 62 रन कूटे. सूर्यकुमार यादव भी 27 रन पर नाबाद लौटे. केकेआर की ओर से दोनों विकेट आंद्रे रसेल ने लिए. कोलकाता के सुनील नरेन (3 ओवर 32 रन), हर्ष‍ित राणा (2 ओवर 28 रन) महंगे साबित हुए. वहीं वरुण चक्रवर्ती (3 ओवर 12 रन) और स्पेंसर जॉनसन (2 ओवर 14) ने रन तो नहीं दिए, लेकिन विकेट भी नहीं ले पाए. जो उनकी हार की वजह बना. आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 6/12- अल्जारी जोसेफ (MI) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2019 5/17- एंड्रयू टाई (गुजरात लॉयन्स) बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, 2017 4/11- शोएब अख्तर (KKR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2008 4/24- अश्विनी कुमार (MI) बनाम केकेआर, 2025* 4/26- केवोन कूपर (RR) बनाम पंजाब किंग्स, 2012 4/33- डेविड विजे (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस, 2015     हिटमैन ने फिर किया बल्ले से निराश मुंबई इंडियंस ने तो जीत का खाता खोल लिया है, लेकिन उसके लिए चिंता का सबब दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म बन चुका है. रोहित कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर हर्षित राणा के हाथों लपके गए. रोहित इस मैच में ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे, लेकिन वो बल्ले से इम्पैक्ट नहीं डाल सके. इससे पहले रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 8 रन बनाए थे और तब उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया था. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान का खाता भी नहीं खुला था. उस मैच में रोहित को खलील अहमद ने चलता किया था. यानी रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में अब तक तीन पारियों में 7 की औसत से 21 रन बनाए हैं और वो तीनों पारियों में तेज गेंदबाज का शिकार बने. वैसे रोहित शर्मा का आईपीएल में खराब फॉर्म पिछले कुछ सीजन से चल रहा है. देखा जाए तो आईपीएल 2020 से अब तक सिर्फ 8 मौके ऐसे आए, जब रोहित शर्मा ने किसी आईपीएल मैच में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105 रन रहा, जो उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था. हालांकि उस शतकीय पारी के बावजूद मुंबई को तब हार का सामना करना पड़ा था. रोहित ने पिछले पांच आईपीएल सीजन में से सिर्फ एक में 400 रन का आंकड़ा पार किया है, जिसके चलते उनके मौजूदा प्रदर्शन पर और भी सवाल उठ रहे हैं. आईपीएल में रोहित शर्मा के आंकड़े (2020 से अब तक)  साल  मैच  रन  एवरेज   शतक  अर्धशतक  2020  12  332  27.66  0  3  2021  13  381  29.30  0  1  2022  14  268  19.14  0  0  2023  16  332  20.75  0  2  2024  14  417  32.08  1  1  2025  3*   21  7.00  0  0 हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 260 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6649 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल रहे. रोहित का आईपीएल में सर्वाध‍िक स्कोर 109* रन रहा है. वहीं उनका एवरेज 29.42 और स्ट्राइक-रेट 131.04 रहा है. रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैम्पियन बनाया. लेकिन पिछले सीजन में उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया. हार्दिक मौजूदा सीजन में भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की खुमारी के बीच भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल सामने आ गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 30 मार्च (रविवार) को शेड्यूल की घोषणा की. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर के महीने में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में दूसरा और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला आयोजित होगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज होगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को केनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा, इसके बाद 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), 2 नवंबर को होबार्ट, 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट और 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में बाकी के मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम ने कुछ महीने पहले ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जिसमें उसे 1-3 से हार मिली थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, ‘हमने पिछली गर्मियों में उपस्थिति, दर्शकों की संख्या और डिजिटल जुड़ाव के कई रिकॉर्ड तोड़े. हमें पूरा विश्वास है कि यह अविश्वसनीय गति पूरे सीजन में जारी रहेगी, जो एक मनोरंजक सीजन होने का वादा करता है.’ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल रविवार, 19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ स्टेडियम, पर्थ गुरुवार, 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड ओवल, एडिलेड शनिवार, 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, एससीजी, सिडनी बुधवार, 29 अक्टूबर: पहला टी20, मनुका ओवल, कैनबरा शुक्रवार, 31 अक्टूबर: दूसरा टी20, एमसीजी, मेलबर्न रविवार, 2 नवंबर: तीसरा टी20, बेलेरिव ओवल, होबार्ट गुरुवार, 6 नवंबर: चौथा टी20, गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट शनिवार, 8 नवंबर: पांचवां टी20, द गाबा, ब्रिस्बेन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल रविवार, 10 अगस्त: पहला टी20, मार्रारा स्टेडियम, डार्विन मंगलवार, 12 अगस्त: दूसरा टी20, मार्रारा स्टेडियम, डार्विन शनिवार, 16 अगस्त: तीसरा टी20, कैजेलिस स्टेडियम, केर्न्स मंगलवार, 19 अगस्त: पहल वनडे, कैज़ेलिस स्टेडियम, केर्न्स शुक्रवार, 22 अगस्त: दूसरा वनडे, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके रविवार, 24 अगस्त: तीसरा वनडे, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड सीरीज (एशेज) का शेड्यूल 21-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ स्टेडियम, पर्थ 4-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट (डे-नाइट), द गाबा, ब्रिस्बेन 17-21 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, एडिलेड ओवल, एडिलेड 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, एमसीजी, मेलबर्न 4-8 जनवरी: पांचवां टेस्ट, एससीजी, सिडनी  

CSK पर बोझ बन रहे हैं धोनी? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा अपडेट

मुंबई  आईपीएल 2025 में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करना। माही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जबकि राजस्थान के खिलाफ वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। कई पूर्व क्रिकेटर्न ने सीएसके टीम मैनेजमेंट और धोनी के इस फैसले की काफी आलोचना की थी। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस राज पर से पर्दा उठाया है। उन्होंने खुलासा किया है कि धोनी अब दस ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकते क्योंकि उनके घुटने में समस्या है और वह रन लेने में पहले की तरह समर्थ नहीं हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि पूर्व कप्तान मैच की स्थिति के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी क्रम तय करते हैं। सीएसके के कोच ने शिवम दुबे के विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। बेंगलुरु के खिलाफ सीएसके को 50 रन से और राजस्थान के खिलाफ छह रन से हार का सामना करना पड़ा। फ्लेमिंग ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर क्या कहा? राजस्थान के खिलाफ जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो टीम को 25 गेंदों में 54 रन की जरूरत थी, लेकिन माही 11 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना सके। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा, ‘यह समय की बात है। एमएस इसका आकलन खुद करते हैं। उनका शरीर, उनके घुटने पहले जैसे नहीं हैं। वह चल तो ठीक से रहे हैं, लेकिन अभी भी इसमें पोषण संबंधी पहलू है। वह पूरी ताकत से 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसलिए वह उस दिन आकलन उस मैच की स्थिति पर आकलन करते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं।’ ‘धोनी अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताते और समर्थन करते हैं’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘अगर मैच संतुलित है, तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि अन्य मौकों पर वह अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इसलिए वह टीम में संतुलन बना रहे हैं। मैंने पिछले साल कहा था कि धोनी हमारे लिए बहुत कीमती हैं। टीम को दिशा-निर्देश देने और विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्हें नौवें-10वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतारना उचित नहीं है।’ पावरप्ले में हार गई थी चेन्नई की टीम फ्लेमिंग ने कहा, ‘धोनी ने पहले भी ऐसा कभी नहीं किया है। आप देखें तो माही लगभग 13-14 ओवर के बाद ही मैदान पर जाने की कोशिश करते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त कौन मैदान पर है।’ आरआर ने पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बनाए, जबकि सीएसके ने एक विकेट गंवाकर सिर्फ 42 रन बनाए। फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि वे पावरप्ले में मैच हार गए थे। ‘राजस्तान की तुलना में चेन्नई के खिलाड़ी ढीले पड़े’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप खेल का विश्लेषण करें तो दिखेगा कि दो पावरप्ले में दो अलग-अलग तरह का गेम हुआ। गेंदबाजी में हमने पावरप्ले में 80 रन खर्च कर दिए और बल्लेबाजी में हम केवल 40 रन ही बना पाए। स्कोरबोर्ड पर यही सबसे बड़ा अंतर रहा और हम राजस्थान की तुलना में मैदान में भी ढीले थे। राजस्थान की टीम ने शानदार फील्डिंग की और बॉडी लैंग्वेश दिखाया। फिलहाल मैच से यही दो निष्कर्ष हैं।’ फ्लेमिंग की नजर में ये हैं मैच के अहम पल अहम पलों पर विचार करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि (रियान) पराग का कैच मैच का टर्निंग पॉइंट था। दुबे जब बैटिंग कर रहे थे तो मैच हमारे पक्ष में जा रहा था, लेकिन वानिंदु हसरंगा ने हिम्मत दिखाई, आप इससे इनकार नहीं कर सकते। उन्होंने निश्चित रूप से गेंद को फ्लाइट कराया। कभी-कभी आप फ्लाइट गेंद करते हैं तो इसका नुकसान आपकी टीम को हो सकता है, क्योंकि बड़े शॉट लगते हैं। हालांकि, हसरंगा में ऐसा करने का साहस था और गायकवाड़ का विकेट भी बहुत चतुराई से लिया गया था। इसलिए हसरंगा ने अपना संयम बनाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।’ फ्लेमिंग ने नीतीश राणा की भी तारीफ की फ्लेमिंग ने नीतीश राणा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘नीतीश ने अच्छा खेला। मुझे लगता है कि उन्होंने शुरुआत में उछाल और सीम का सामना किया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसलिए उनका कैच छूटना नुकसानदायक साबित हुए और फिर हसरंगा ने ऋतुराज को बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच के शायद ये तीन बेहतरीन पल रहे।’

एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने जैकब, फाइनल में जोकोविच को किया पराजित

मियामी चेक रिपब्लिक के टेनिस खिलाड़ी जैकब मेनसिक ने सोमवार को मियामी ओपन टाइटल जीत लिया है। जैकब यह टाइटल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ये 19 साल के जैकब की पहली एटीपी ट्रॉफी भी है। उन्होंने फाइनल में पहली सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-6 (4), 7-6 (4) से हराया। उन्हें 9.4 करोड़ की इनाम राशि मिली। इससे पहले मेनसिक को पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स में तीन सेटों से जोकोविच से हार मिली थी। मेनसिक ने टाइटल जीतने के बाद कहा, “जोकोविच के खिलाफ मैं यह मैच बहुत नर्वस होकर खेला था।” सूजी हुई आंख के साथ खेलते हुए 37 वर्षीय जोकोविच ने मुकाबले में शानदार दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिचय दिया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने एटीपी रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज इस युवा खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी टक्कर दी और दोनों सेटों को टाई-ब्रेकर में खींच लिया. हालांकि, मेनसिक ने तनावपूर्ण खेल में अपना संयम बनाए रखा और सर्बियाई महान खिलाड़ी पर जीत हासिल करने के लिए बाधाओं को पार किया. उल्लेखनीय रूप से, मेनसिक ने मैच में 14 ऐस बनाए. अपनी शानदार जीत के बाद, मेनसिक ने कहा कि उनके मन में अपने आदर्श जोकोविच के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और उन्होंने टेनिस खेलने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. मेनसिक ने कोर्ट पर दिए अपने साक्षात्कार में कहा, ‘नोवाक, हर कोई जानता है कि मैं यहां हूं, इसकी एक वजह तुम हो. मैंने तुम्हें बड़ा होते देखा है. मैंने तुम्हारी वजह से टेनिस खेलना शुरू किया. किसी टेनिस खिलाड़ी के लिए किसी टूर्नामेंट के फाइनल में तुम्हें हराने से ज़्यादा मुश्किल काम कोई नहीं हो सकता. इस खेल में तुमने जो कुछ भी किया है और सभी के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया. तुम एक अविश्वसनीय व्यक्ति हो. अब तक के सबसे महान व्यक्ति’.

वानखेड़े में आज सजेगी IPL की महफिल,मुंबई वर्सेस कोलकाता, सूर्यकुमार इतिहास रचने के करीब, 5 महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका

मुंबई  आईपीएल का कारवां आज मुंबई पहुंचने वाला है, जहां वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। मुंबई इंडियंस पहली जीत की तलाश में है, जबकि कोलकाता की टीम चाहेगी कि लगातार दूसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बनाई जाए। यह इस आईपीएल सीजन का 12वां लीग मैच है। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि मुंबई सीजन का पहला होम गेम खेलने वाली है। हालांकि, टीम पर दबाव होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। इससे पहले जान लीजिए कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट आप कहां और कैसे देख सकते हैं। केकेआर ने अबतक आईपीएल के इस सीजन में 2 में से एक मैच जीतने में सफल रही है, यानी इस मैच को जीतकर दोनों टीमें अपनी स्थिती आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में बेहतर करना चाहेगी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के करीब हैं. मुंबई के बल्लेबाज सुर्या टी-20 में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. 8000 टी-20 रन पूरा करने के करीब टी-20 में सूर्या 8000 रन बनाने के करीब हैं 20 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 में 8000 रन पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के बाद इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या ने अबतक वर्तमान में 287 पारियों में 34.10 की औसत से 7,980 रन बना चुके हैं. टी-20 में 800 चौका पूरा करने के करीब आजके मैच में यदि सूर्या 7 चौके लगाने में सफल रहते हैं तो उनके नाम टी-20 में 800 चौके दर्ज हो जाएंगे. अबतक सूर्या ने टी-20 में 287 पारियां खेल चुके हैं. ऐसा करने पर सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. टी20 में 350 छक्का टी-20 में सूर्या 350 छक्के पूरा करने के करीब हैं. तीन छक्का और लगाते ही सूर्या टी-20 में 350 छक्के लगाने का कमाल कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या टी20 में 350 या उससे ज्यादा छक्का लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.  अब तक केवल दो क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सूर्यकुमार से अधिक छक्के टी20 क्रिकेट में लगाएं हैं. भारत में 250 छक्के लगाने के रिकॉर्ड के करीब सूर्यकुमार यादव  छक्के लगाने के एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं, भारत में टी20 मैचों में 250 छक्के पूरे करने के लिए बस दो और छक्कों की जरूरत है.  कुल मिलाकर, उन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 347 छक्के लगाए हैं. आईपीएल में 400 चौके पूरा करने से 12 चौके दूर सूर्यकुमार यादव ने अपने 152 मैचों के आईपीएल करियर में 388 चौके लगाए हैं. अगर वह 12 और चौके लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 400 चौके पूरे करने वाले 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे. भारतीय खिलाड़ियों में वह शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले 10वें क्रिकेटर होंगे. एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा? MI vs KKR IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम को 7 बजे होगा। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं? MI vs KKR IPL 2025 मैच टीवी पर भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी कमेंट्री सुनने को मिलेगी। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करना होगा। जियोहॉटस्टार पर आप हिंदी और अंग्रेजी समेत करीब एक दर्जन भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। हालांकि, फैंस के लिए इस बार बुरी खबर ये है कि पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में नहीं देख सकते। मैच को लाइव देखने के लिए आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अगर आप मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के आईपीएल पेज पर विजिट कर सकते हैं, जहां आपको टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम और चीजें भी पता चलेंगी।

सबालेंका ने पहली बार जीता मियामी ओपन खिताब

मियामी   एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता, जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डालर की इनामी राशि अपने नाम की। मियामी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर जीती ट्रॉफी सबालेंका ने मैच प्वाइंट पर बैकहैंड पोसिंग शॉट मारा, जिसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने दोनों हाथ हवा में उठाए, आसमान की तरफ देखा। जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वर्षा रुक गई। ऐसा लग रहा था जैसे मियामी रो रहा था कि मैंने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। मैं यह खूबसूरत ट्राफी को पाकर बेहद खुश हूं। मुझे मियामी में खेलकर घर जैसा महसूस होता है। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सबालेंका ने यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को सीधे सेट में 7-5, 7-5 से हराया था। सबालेंका इस साल छह टूर्नामेंट में से चार के फाइनल में पहुंची थीं, जिनमें से उन्होंने मियामी से पहले ब्रिसबेन में खिताब जीता था। यह उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इससे पहले यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को लगातार सेट में 7-5, 7-5 से पराजित किया था। इस बार भी उन्होंने पेगुला का सपना चकनाचूर कर दिया। शानदार उपलब्धि : इसके साथ ही सबालेंका ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। वह डब्ल्यूटीए इतिहास की तीसरी शीर्ष खिलाड़ी हैं जो एक ही साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने अपने शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 14 में से 12 मुकाबले जीते हैं। साथ ही यह सबालेंका का इस साल का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका ने अपने 19 में से 17 खिताब हार्डकोर्ट पर जीते हैं। महिला एकल से पहले मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जूलियम कैश और लॉयड ग्लासपूल की छठी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

RR vs CSK के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, राजस्थान ने चखा जीत का स्वाद

गुवाहाटी लगातार दो हार के बाद आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने जीत का स्वाद चख ही लिया. चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार रात गुवाहाटी में हराते हुए रियान पराग की टीम ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर एमएस धोनी तो गेंद संदीप शर्मा के हाथ में थी. जोफ्रा आर्चर का एक ओवर बचा था, लेकिन कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने 20वां ओवर संदीप शर्मा से फेंकवाया, जो उनका ट्रंप कार्ड भी साबित हुआ. संदीप ने एक धीमी बाउंसर को धोनी के सिर के ऊपर से वाइड के लिए भेजकर खराब शुरुआत जरूर की थी, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने वापसी कर ली. संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में किया कमाल मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. संदीप शर्मा के उस ओवर की पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी आउट हो गए, जिसने टीम की उम्मीदें तोड़ दीं. धोनी का कैच शिमरॉन हेटमायर ने लिया. फिर ओवर की दूसरी बॉल पर जेमी ओवर्टन ने और तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने सिंगल लिया. यानी अब तीन गेंदों पर 18 रन बनाने थे. चौथी बॉल पर ओवर्टन ने छक्का लगाकर रोमांच पैदा किया. लेकिन अगली दो गेंद पर 2-2 रन ही बना, जिसने मैच को राजस्थान के कब्जे में कर दिया. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शुरुआती दो मैच गंवाए थे. पहले राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 44 रनों से शिकस्त मिली. फिर उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 8 विकेट से पराजित किया. दूसरी तरफ सीएसके ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराकर सीजन का शानदार आगाज किया. हालांकि उसे दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 0 के स्कोर पर रचिन रवींद्र का विकेट गंवा दिया. रचिन को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके बाद राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की. राहुल त्रिपाठी टच में दिख रहे थे, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने विकेट गंवा दिया. राहुल (23) को श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने चलता किया. हसारंगा ने इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ शिवम दुबे (18) और विजय शंकर (9) को भी अपनी फिरकी में फंसाया. हसारंगा ने झटके चार विकेट विजय शंकर के आउट होने के कुछ देर बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि ऋतुराज अहम मौके पर आउट हुए. ऋतुराज को वानिंदु हसारंगा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. ऋतुराज ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 गेंदों पर 63 रन बनाए. यहां से महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों मैच फिनिश नहीं कर पाए. जडेजा 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें दो चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं धोनी ने 1 चौके और एक सिक्स की मदद से 11 बॉल पर 16 रन बनाए. राजस्थान की ओर से वानिंदु हसारंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.  

दिल्ली ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, डुप्लेसी और मिशेल स्टार्क रहे जीत के हीरो

विशाखापटनम. आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल जारी, रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार रहें फैंस, अक्टूबर-नवंबर में होगी सीरीज

नई दिल्ली क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा रोमांच आने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है क्योंकि दोनों ही टीमें आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटी हैं। इस बहुप्रतीक्षित दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच एडिलेड और सिडनी में होंगे। यह सीरीज वनडे क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए खास होगी क्योंकि इसमें विश्व स्तरीय खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ेंगे। मैच     तारीख     स्थान पहला वनडे     19 अक्टूबर     पर्थ स्टेडियम दूसरा वनडे     23 अक्टूबर     एडिलेड ओवल तीसरा वनडे     25 अक्टूबर     एससीजी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल वनडे सीरीज के बाद 29 अक्टूबर से टी-20 मुकाबले शुरू होंगे। यह सीरीज टी-20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगी। मैच     तारीख     स्थान पहला टी-20     29 अक्टूबर     मनुका ओवल दूसरा टी-20     31 अक्टूबर     एमसीजी तीसरा टी-20     2 नवंबर     बेलरिव ओवल चौथा टी-20     6 नवंबर     गोल्ड कोस्ट स्टेडियम पांचवां टी-20     8 नवंबर     गाबा फैंस के लिए होगा जबरदस्त रोमांच भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है और हर मैच में जबरदस्त उत्साह बना रहता है। इस बार भी फैंस को ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज अपनी टीम को मजबूती देंगे।

एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा, स्टार्क ने खोला पंजा

विशाखापट्टनम आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली को मिला 164 का टारगेट हैदराबाद ने दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया। स्टार्क ने 19वें ओवर में हर्षल पटेल (5) और विलान मुल्डर (9) को आउट कर एसआरएच की पारी को समेटा। मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क ने पंजा खोला।

IPL 2025 : हैदराबाद के बल्लेबाजों की हवा निकली!, 37 रन पर 4 आउट

विशाखापत्तनम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 10वां मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। हैदराबाद ने जीशान को मौका दिया है। दिल्ली की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है। समीर रिजवी बाहर कर दिए गए हैं और केएल राहुल मैदान में नजर आएंगे। धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैदराबाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं दिखा पाए हैं और टीम के 37 रन पर चार विकेट गिर गए हैं।

सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा- गुजरात टाइटंस ने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है

अहमदाबाद मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और गेंद की गति को कम करके मुंबई के बल्लेबाजों को सफलतापूर्वक बांधे रखा। मेजबान टाइटंस ने शनिवार को आईपीएल मैच में आठ विकेट पर 196 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराया। बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘विरोधी टीम की अच्छी रणनीति। अगर आपके पास ऐसा करने के लिए विकल्प हैं तो यह समझदारी भरा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे देश में हर तरह के विकेट पर खेल चुके हैं। इसलिए ईमानदारी से कहूं तो आज रात प्रदर्शन अच्छा नहीं था, मुझे लगा कि उन्होंने (टाइटंस) अच्छा स्कोर बनाया और उन्होंने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है। इसलिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है।’ मैच के लिए लाल मिट्टी की बजाय काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल की गई लेकिन न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ने इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। बोल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अपने फायदे के लिए घरेलू परिस्थितियों का इस्तेमाल करना अच्छा था। जाहिर है कि घरेलू टीम को फायदा होना चाहिए। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमारे दृष्टिकोण से यह कोई बहाना नहीं है। हम समझ गए थे कि विकेट काली मिट्टी का था और मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी तरह से सामंजस्य बैठाया।’

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (आआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 11वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम टकराएंगी। आरआर और सीएसके का मौजूदा सीजन में यह तीसरा मैच है। आरआर का जीत का खाता नहीं खुला है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों शिकस्त मिली। वहीं, सीएसके को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अगले मुकाबले में आरसीबी ने मात दी। जानिए, आरआर वर्सेस सीएसके मैच की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या आज बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज रहेंगे हावी? बरसापारा में अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मैच अपने नाम किए और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी दो जीत नसीब हुईं। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। बरसापारा में हाईएस्ट स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान ने 2023 में बनाया था। यहां लोएस्ट स्कोर 142/9 है, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया। गुवाहाटी में पहली पारी का औस्त स्कोर 138 है। इस मैदान पर संतुलित मुकाबले देखने को मिले हैं। बरसापारा में बड़े स्कोर खड़े करना आसान नहीं है। यहां बल्लेबाजों की तुलना में अक्सर गेंदबाजों का अधिक दबदबा रहता है। धीमी मानी जाने वाली पिच पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। राजस्थान ने अपना पिछला मैच भी बरसापारा में खेला था, जिसमें उसे केकेआर ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। केकेरआर ने 152 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते आसानी से चेज कर लिया था। क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी, जो इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। आरआर के पूर्व ओपनर जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, जिनके बल्ले से कुल 98 रन निकले। बटलर अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। यहां सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा आरआर के शिमरोन हेटमायर ने किया है। हिटमायर ने 7 छक्के मारे है। यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 13 चौके जमाए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet