LATEST NEWS

रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे, जीववर्धन चौहान रायगढ़ में 25 हजार वोट आगे

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है. रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे चल रही हैं. कुल 87425 वोटों की गिनती हो चुकी है. इसमें मीनल चौबे को 54899 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 27601 वोट मिले हैं. रायगढ़ में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बढ़त बनाई हुई है. इसके अलावा 37 वार्डों में भी भाजपा पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे. वहीं दुर्ग में भाजपा महापौर उम्मीदवार अल्का बाघमार भी 25 हजार वोट से आगे हैं. बता दें कि प्रदेश में चाहे सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, लेकिन रायपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा. साल 2004 में सुनील सोनी को छोड़कर भाजपा कभी महापौर का चुनाव नहीं जीत पाई. इस बार के निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 70 हजार वोटों की गिनती पूरी हो गई है. इसमें से मीनल चौबे को 43 हजार वोट मिले हैं. जानिए, रायपुर नगर निगम का इतिहास ब्रिटिश शासन के दौरान 17 मई 1867 को रायपुर नगर समिति बनी. इसका प्राथमिक उद्देश्य तेजी से बढ़ती शहरी बस्ती में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना था. इसके बाद साल 1973 में इसका स्वरूप बदला और रायपुर नगर निगम बना. उस समय रायपुर नगर निगम में कुल 40 वार्ड थे. 1980 में पहली बार हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के स्वरूप चंद जैन महापौर बने. इसके बाद 1981 से 82 तक कांग्रेस के एसआर मूर्ति महापौर बने. 1982 से 1983 तक फिर स्वरूपचंद जैन महापौर रहे. 1983 से 84 तक कांग्रेस के ही तरुण चटर्जी, 1984-85 तक कांग्रेस के संतोष अग्रवाल महापौर चुने गए. 1985 से लेकर 1995 तक रायपुर नगर निगम में प्रशासक बैठे थे. फिर 1995 में वार्डों की संख्या बढ़कर 60 कर दी गई . 1995-2000 तक कांग्रेस के बलबीर एस जुनेजा महापौर चुने गए. पहले नगर निगम कार्यालय जयस्तंभ के पास था. इसके बाद नया नगर निगम कार्यालय सीटी कोतवाली के पास भव्य रूप में बनाया गया है, जिसे व्हाइट हाउस के नाम से भी जाना जाता है. वर्तमान में रायपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं. 2004 में पहली बार महापौर चुनाव में कांग्रेस को मिली थी हार साल 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के बाद तरुण प्रसाद चटर्जी रायपुर के पहले महापौर थे. हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले स्थानीय निकाय चुनाव साल 2004 में हुआ. तब भाजपा के सुनील सोनी रायपुर नगर निगम के महापौर बने, जो वर्तमान में विधायक हैं. रायपुर नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब कांग्रेस को महापौर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. 2010 से 2015 तक कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक महापौर रहीं. वे रायपुर नगर निगम की पहली महिला महापौर थीं. इसके बाद 2015 से 2020 तक कांग्रेस के प्रमोद दुबे महापौर रहे. 2020 से 2025 तक एजाज ढेबर महापौर रहे. भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव हुआ. इस नियम को बदलते हुए वर्तमान साय सरकार ने इस बार महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव कराया. सभी जगह ईव्हीएम से चुनाव संपन्न कराया गया.

गृह मंत्री शर्मा के कबीरधाम में भाजपाईयों ने फहराया परचम

कवर्धा प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभाव क्षेत्र वाले कबीरधाम जिला में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल दिख रहा है. पंडरिया नगर पालिका समेत साथ पांडातराई, बोड़ला, लोहारा इंदौरी और पिपरिया नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, वहीं कवर्धा नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव (भक्कू) से आगे चल रहे हैं. वहीं बात करें पंडरिया नगर पालिका की तो भाजपा प्रत्याशी की मंजिला कुर्रे ने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है. वहीं पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता सोनी, बोड़ला नगर पंचायत से भाजपा के विजय पाटिल, लोहारा नगर पंचायत से भाजपा के संतोष मिश्रा और पिपरिया नगर पंचायत से भाजपा के घुरूवा राम साहू ने जीत हासिल की है.

10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने बनाई बढ़त, जश्न मनाने की तैयारी, लड्डू, गुलाबजामुन, बालूशाही बनकर तैयार

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई है. वहीं कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हो चुकी है. भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है. यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं. वहीं 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनाए गए हैं. भाजपा ने रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक वोटों से जीत का दावा किया है. वहीं कांग्रेस के जिला कार्यालय में ताला लगा हुआ है. कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है.

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल पंजाब के प्रभारी बने, अजय लल्लू का प्रमोशन, बिहार में सरप्राइज

रायपुर कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. नये महासचिवों और प्रभारियों के रूप में कांग्रेस ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कुल तेरह राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है. पार्टी ने बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं. भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब और राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. यूपी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राष्ट्रीय टीम में जगह देते हुए ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है. चुनावी राज्य बिहार में सरप्राइज बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस ने कृष्णा अलावरु को बिहार का प्रभारी बनाया है, जो अब तक यूथ कांग्रेस के प्रभारी थे. कर्नाटक के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया. रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रभारी बनाय गया है. उन्हें राजीव शुक्ला की जगह पर यह जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस ने के. राजू को झारखंड का प्रभारी बनाया है. राजीव शुक्ला समेत इन नेताओं से छिना अहम पद ओडिशा से सांसद सप्तगिरी उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है. गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (13 फरवरी 2025) को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजन

रायपुर संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह अयस्क ब्लॉक एवं उत्तर बस्तर कांकेर के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और ई-नीलामी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम होगी, क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क के विशाल भंडार उपलब्ध हैं। उन्होंने बोलीदाताओं को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र भारत के इस्पात उद्योग की रीढ़ है और इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में व्यापक वृद्धि होगी। जीएसआई (GSI) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित धारवड़कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे समृद्ध खनिज संपन्न राज्य है। उन्होंने कहा कि बैलाडीला से दल्लीराजहरा तक फैला लौह अयस्क क्षेत्र विश्व के महत्वपूर्ण लौह अयस्क भंडारों में गिना जाता है, जो भारत के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक सुनील कुमार जैन ने नीलामी प्रक्रिया और लौह अयस्क ब्लॉकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2030 तक देश में स्टील उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। संयुक्त संचालक एवं नोडल अधिकारी (ऑक्शन) अनुराग दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नीलामी प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन टेंडर डॉक्युमेंट खरीदे जा सकते हैं। 28 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक टेंडर सबमिट करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक बोलीदाता नवा रायपुर स्थित संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, ब्लॉक-4, द्वितीय तल पर जाकर  विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्री-बिड कॉन्फ्रेंस में देशभर के खनन कंपनियों, औद्योगिक समूहों और निवेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र में स्थित लौह अयस्क भंडारों की उच्च गुणवत्ता और निवेश के अनुकूल वातावरण को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिला। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को खनन और इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रायपुर : बकाया भू-भाटक न चुकाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई

रायपुर : बकाया भू-भाटक न चुकाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई चार उद्योगों की लीजडीड निरस्त 3 करोड़ 62 लाख से अधिक की वसूली रायपुर बिलासपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी, तिफरा एवं सिलपहरी में स्थित उद्योगों से भू-भाटक एवं संधारण शुल्क की करोड़ों की बकाया राशि की वसूली की जा रही है। पिछले एक माह में 04 उद्योगों की लीजडीड निरस्त की जा चुकी है। बकाया राशि का भुगतान न करने पर आबंटित भूखंड निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभी तक 3 करोड़ 62 लाख 82 हजार रूपए की वसूली की जा चुकी है, और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। वर्तमान में लगभग 300 औद्योगिक इकाइयों पर 10 करोड़ रूपए से अधिक की राशि लंबित है। समय पर भुगतान न करने के कारण 12 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक अर्थदंड/ शास्ति लागू की जा रही है, जो ऑनलाइन जनरेट हो रही है। नियमों के अनुसार, हर साल 10 जनवरी तक भू-भाटक और संधारण शुल्क जमा न करने पर शास्ति (पेनल्टी) का प्रावधान है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा निरंतर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उद्योगपतियों से आग्रह किया गया है कि अपनी देय राशियों का भुगतान ऑनलाइन तुरंत करें। भुगतान न करने वाली इकाइयों के किसी भी प्रकार के कार्य, उद्योग विभाग द्वारा नहीं किए जाएंगे। यदि किसी उद्योग को भुगतान करने में कोई कठिनाई आ रही हो, तो वे सीएसआईडीसी के शाखा कार्यालय, तिफरा या जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर के मुख्य महाप्रबंधक एवं संपर्क अधिकारी ए. श्रीधर राव, प्रबंधक  मोबाइल नंबर- +91-7587097969 जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर संपर्क से संपर्क कर सकते हैं।

रायपुर : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही : 2 शिक्षक निलंबित, 118 कर्मचारियों को नोटिस

रायपुर, निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर रायगढ़ जिले के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 118 अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया कि काश्मीर कुजूर (माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी) और अखिल शर्मा (प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा) को रायगढ़ नगर निगम के मतदान दल में नियुक्त किया गया था। लेकिन 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरसिया निर्धारित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही ने बताया कि मतदान दलों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके लिए कई चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किए गए। ट्रेनिंग से गायब रहे 118 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कलेक्टर ने कहा है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर : राज्यपालडेका से पूर्व सांसद सुश्री पाण्डेय ने की सौजन्य भेंट

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की।

जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 3 से 10 मार्च तक होंगे परीक्षाएं

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके लिए विभागीय परीक्षा अनिवार्य रूप से निर्धारित है. परीक्षा 3 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित की जाएगी. संभागीय आयुक्तों द्वारा परीक्षा के स्थान तय किए जाएंगे.

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पुस्तक घोटाले पर उठाये सवाल, बोले- छोटी मछलियों पर हो रही कार्रवाई

रायपुर छत्तीसगढ़ के पाठ्यपुस्तक निगम घोटाले की जांच प्रक्रिया को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घोटाले की जांच में संलिप्त छोटी मछलियों पर कार्रवाई हो रही है. भाजपा घोटाले को रोकने का प्रयास कर रही है. अब विकास उपाध्याय ने मामले को न्यायालय तक लेकर जाने की बात कही है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मामले की जांच प्रक्रिया को लेकर कहा कि बीजेपी की 14 महीने की सरकार से पहले इतना अधिक भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ. ये छोटी मछलीयां हैं जिनपर कार्रवाई हो रही, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी है. हमने छापेमारी की और जांच समितियों के ऊपर सवाल भी उठाया था. मुख्य दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. रिपोर्ट पेश होने के बाद एक्शन शुरू अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने पुस्तक घोटाले मामले में 1045 पेज की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी. अफसरों के साथ साठगांठ कर दो लाख की किताबें रद्दी में बेची गई थी. मामले में दोषी पाए गए 5 DEO और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है. जानिए पूरा मामला गौतलब है कि रायपुर के सिलियारी स्थित पेपर मिल के कबाड़ में लाखों किताबें मिली थी. इनमें सरकार की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों में बांटी जाने वाली किताबें भी शामिल थी. सभी किताबें इसी सत्र की थी. इस मामले का उजागर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किया था. इस मामले को लेकर उपाध्याय ने फैक्ट्री के सामने धरना देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने किताबें खरीदीं और बिना बांटे ही बेच दीं. मामले में सियासत तेज होने के बाद सरकार ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी.

रायगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, वन रेंजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रायगढ़ रिश्वतखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ रही है. इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया में ACB की टीम ने वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी रेंजर वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने एसीबी को इसकी शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और वन विभाग के कार्यालय में रेंजर को घूस लेते हुए पकड़ा है. फिलहाल, मामले में एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

बिलासपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली

बिलासपुर वेलेंटाइन डे जहां प्रेमी जोड़े अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, वहीं इस खास दिन पर एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ. बिलासपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस हादसे में दोनों के शव कटकर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

सारंगढ़ गोलीकांड : बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर हुआ था विवाद, 4 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में मामूली विवाद में एक युवक पर गोली चला दी थी. जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था. इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. यहां से कार और मैंगजीन बरामद किया है. बता दें की मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से कृष्णा राजपूत के हौंसले बुलंद हो गए थे.

मुख्यमंत्री साय बोले- लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इस चुनाव में भी बीजेपी को मिलेगी सफलता

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं, इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है. वहीं सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है. छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है. अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है. अमर गुफा जांच समिति को मिला अतिरिक्त समय बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है. कांग्रेस में बदलाव की अटकलों पर सीएम ने दिया बयान कांग्रेस के अंदर बदलाव के संकेत को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है. वे खुद इसे समझेंगे. सांसद भोजराज नाग के वायरल वीडियो पर सीएम साय का बयान कांकेर सांसद भोजराज नाग का TI को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल पर कांग्रेस ने जवानों का मनोबल गिराने का लगाया आरोप. सीएम साय ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोबल घटाने का काम तो कांग्रेस करती है. नक्सली एनकाउंटर पर यह आरोप लगाते हैं, लेकिन जब नक्सलियों ने अपनी लिस्ट जारी की, तो इनका मुंह बंद हो गया. हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर रखती है, इसलिए इतने अच्छे परिणाम आ रहे हैं. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है. इसी दौरान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इन सभी मुद्दों पर बयान दिया. सीएम साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे.

शादी का झांसा देकर कई बार रेप, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायपुर पांच वर्ष पहले उरला क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी युवक राकेश साकत को कोर्ट ने 20 साल की कैद और 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर आरोपित को पांच माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि एक कंपनी में 24 साल का राकेश साकत ड्राइवर का काम करता था। वहीं, फैक्ट्री परिसर स्थित बने क्वार्टर में रहता था। उसी के पड़ोस में बने पीड़ित किशोरी अपने स्वजनों के साथ रहती थी। पहचान होने के कारण राकेश का जाना-आना था। इस दौरान राकेश ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर किशोरी से नवंबर 2020 से जून 2021 तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर वह किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी के स्वजनों ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां, पुलिस ने राकेश साकत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं, प्रकरण की जांच करने के बाद केस डायरी पेश की। विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए साक्ष्य के आधार पर आरोपित को दंडित करने का फैसला सुनाया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet