LATEST NEWS

28 से होगी जिला पंचायत सदस्य की रिजर्वेशन प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण कार्यक्रम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिये आरक्षण की कार्यवाही को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय सारणी घोषित कर दी है। समय-सारणी के मुताबिक, 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही होगी । अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर्स करेंगे। इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही के लिये सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की ओर से हो चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टर्स की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी भेजी जायेगी। रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत की ओर से सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत की ओर से  23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत की ओर से आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग देगा। प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर को रायपुर जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की कार्यवाही जिले के चारों ब्लॉक के जनपद कार्यालयों में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है। रायपुर के चार तहसीलों में होगी आरक्षण की कार्यवाही जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण और आवंटन की कार्रवाई धरसींवा के जनपद कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद कार्यालय, अभनपुर के जनपद कार्यालय एवं आरंग के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पंच पदों के लिए  विभिन्न स्थानों के आरक्षण की  कार्यवाही  28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी ब्लॉकों के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। इस दौरान पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही होगी। रायपुर जिले की सभी पंचायत के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही धरसींवा के जनपद पंचायत कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद पंचायत कार्यालय, अभनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय एवं आरंग के जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के प्रवर्गवार आरक्षण 29 दिसंबर को  जनपद अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंन की कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभा कक्ष में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी।

अगर 31 दिसंबर तक आचार संहिता नहीं लगी, तो निगम चुनाव पर लग सकता है मतदाता सूची का ग्रहण

रायपुर  नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर दावेदार और मतदाता पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। अब इसमें सबसे बड़ी बात जो निकलकर सामने आ रही है, उसमें अगर 31 दिसंबर तक आचार संहिता नहीं लगी, तो वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण करना पड़ेगा। इससे चुनाव दो से तीन माह तक टल सकता है। दरअसल, आयोग को एक जनवरी 2025 के हिसाब से नई मतदाता सूची तैयार करनी पड़ सकती है। निगम के चुनाव विशेषज्ञों की मानें, तो नई मतदाता सूची एक जनवरी 2024 के आधार पर तैयार की गई है। वहीं, एक जनवरी 2025 से फिर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए लिस्ट का पुनरीक्षण करना पड़ेगा। साथ ही पांच जनवरी से निगम की शहरी सरकार का कार्यकाल भी पूर्ण होने जा रहा है। ऐसे में छह जनवरी 2025 को महापौर एजाज ढेबर का इस्तीफा देना तय है। लिहाजा, कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सरकार को चुनाव कराना होगा, तो 31 दिसंबर से पहले अचार संहिता लग जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है 29 वर्ष बाद फिर निगम में एक बार प्रशासक बैठने की पूरी संभावना है। नगर निगम में महापौर के बराबर प्रशासक का ओहदा होता है। वहीं, पहले निगम में प्रशासक के तौर पर काम करने वाले अधिकारियों ने भी शहर को बहुत कुछ दिया था। इसमें 1985 से 1995 तक सात प्रशासक कार्य किए थे। इस दौरान रायपुर निगम की प्रशासनिक बागडोर भारतीय और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हाथों में रही। इन प्रशासकों ने शहर को बहुत कुछ दिया है। 1985 में शासन द्वारा नगर निगम में ओंकार प्रसाद दुबे को प्रशासक नियुक्त किया था। वे 1985 से 1987 तक प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी संभालते रहे। 1987 से 88 तक अजयनाथ को प्रशासक की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने रायपुर को सबसे बड़ा होलसेल सब्जी मार्केट शास्त्री बाजार दिया। मनोज श्रीवास्तव भी 1990 से 93 तक प्रशासक रहे। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीएस मिश्रा 1993 से 95 तक रायपुर निगम में प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इनके अलावा बजरंग सहाय, बीएस श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव भी प्रशासक रह चुके हैं। 27 को होगा महापौर का आरक्षण नगर निगम के वार्डों का आरक्षण होने के बाद अब 27 दिसंबर को महापौर के लिए आरक्षण होगा। आरक्षण की प्रक्रिया पं. दीनदयाल उपाध्याय आडोटोरियम में सुबह 10 बजे होगा। वहीं, इस बार चक्रानुगत तरीके से आरक्षण की प्रक्रिया होने की संभावना है। ऐसे में महापौर पद के लिए ओबीसी की सीट आरक्षित हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो बीते पांच वर्षों से महापौर बनने के लिए तैयारी कर रहे निगम के कई दिग्गज नेताओं की मेहनत पर पानी फिर सकता है। दो से तीन माह के लिए बैठा सकते हैं प्रशासक नगर निगम में इस बार प्रशासक बैठने की संभावना लगभग तय लग रही है। 29 वर्ष बाद ऐसा होगा जब निगम की कमान प्रशासन संभालेंगे। हालांकि, इस बार अगर प्रशासक बैठाया जाएगा, तो वह दो से तीन माह के लिए ही बैठेगा। निगम के उच्चाधिकारियों की माने तो रायपुर कलेक्टर या संभाग आयुक्त को प्रशासक के तौर पर बैठाया जा सकता है। हालांकि, निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, क्योंकि शासन स्तर उन्हें प्रशासक के तौर जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।  अटल जी के  सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय सरल व्यक्तित्व थे। अटल जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अटल जी का सपना था – एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। उसी सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को अटल जी के दिखाए रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर अटल जी के स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहभागी बनने के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए।

नक्सलियों के कोर इलाके में आगे बढ़ी फोर्स, नक्सलियों ने दागे बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, दो जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके रायगुडेम नक्सलियों ने एक बार फिर सिर उठाने की नाकाम कोशिश की। यहां देर रात नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। दो जवान घायल हुए हैं, जिनका हालत खतरे से बाहर है। रायगुडेम पर किसी समय नक्सलियों का कब्जा हुआ करती थी।। यहां नक्सलियों की बटालियन रहा करती थी, लेकिन हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने लगातार एक्शन लिया है। सुरक्षाबलों ने रायगुडेम में कैंप खोलने के बाद अब गोमगुड़ा नदी के उस पार भी कैंप खोल दिया है। इससे परेशान होकर नक्सलियों ने देर रात को कैंप पर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने दागे बैरल ग्रेनेड लॉन्चर जानकारी के मुताबिक, चिंतलनार थानाक्षेत्र स्थित गोमगुड़ा में नया कैंप स्थापित किया गया है। जहां बीती रात नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे, जिसके फटने से कोबरा 206 के दो जवान को मामूली चोट लगी। ये दो जवान कैंप के बाहर आउटर कार्डन में लगे थे। उधर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए। दोनों जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया, और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

40 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय, 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ से पुलिस ने शीर्ष नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया है। प्रभाकर पर 25 लाख का इनाम घोषित है। वह सक्रिय उत्तर सब जोनल ब्यूरो में रसद आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रहा। प्रभाकर नक्सल संगठन में विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रभाकर राव के विरूद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। रसद आपूर्ति एवं रसद इंचार्ज, ओड़िसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के शीर्ष नक्सल नेताओं का करीबी सहयोगी रहा। सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई प्रभाकर राव है। कुख्यात नक्सलियों से संबध सीसीएम सचिव बसवा राजू, सीसीएम के.रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू, देवजी उर्फ कुमा दादा, कोसा, सोनू, मल्लाराजा रेड़डी उर्फ संग्राम से करीबी संबंध है। प्रभाकर राव की पत्नी डीवीसी सदस्य राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है। विगत कुछ दिनों से प्रभाकर की गतिविधि कांकेर जिले क्षेत्र में परिलक्षित होने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा उक्त आसूचना पर तस्दीकी की जा रही थी। बस्तर संभाग से इस साल 884 नक्सली गिरफ्तार 22 दिसंबर को अंतागढ़ क्षेत्रांतर्गत पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी कार्यवाही में प्रभाकर राव को गिरफ्तार किया गया है। उससे लगातार पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि बस्तर संभाग में इस वर्ष 884 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभाकर राव की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की दृष्टिकोण से पुलिस बल को प्राप्त एक महत्वपूर्ण सफलता है। 1984 से नक्सल संगठन में सक्रिय है प्रभाकर तेलांगाना के जगित्याल जिले के ग्राम बीरपुर निवासी 57 वर्षीय प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव वर्ष 1984 में नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था। वर्ष 1984-1994 तक अविभाजित राज्य आंध्रप्रदेश में नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। वर्ष 1995-1997 तक बालाघाट क्षेत्र (मध्यप्रदेश) में सक्रिय, वर्ष 1998-2005 तक उत्तर बस्तर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय रहे। वर्ष 2005-2007 डीकेएसजेडसी आपूर्ति टीम, शहरी नेटवर्क का कार्य, वर्ष 2007-2008 मानपुर-मोहला क्षेत्र में सक्रिय, वर्ष 2008-2024 वर्तमान समय तक- डीकेएसजेडसी आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रह चुका है।

राज्य उपभोक्ता आयोग, दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग से मिला है प्रोत्साहन

रायपुर प्रदेश के उपभोक्ताओं में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ने लगी है। लोग 10 रुपये के स्टांप के सहारे अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में दैनिक जीवन से जुड़े कई तरह के प्रकरण सामने आ रहे हैं। राजधानी में फोरम स्थापित होने के बाद से अब तक हजारों लोगों ने आवेदन किया, जिनमें रोज प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निपटारा भी किया जा चुका है। उपभोक्ता अधिकार नियम का फायदा बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ पूरे प्रदेश के उपभोक्ता उठा रहे हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है, जिससे खरीदी हुई वस्तु को लेकर भी लोगों को अधिकार मिला है। अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार उपभोक्ता मामले विभाग और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग की मदद से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग को उच्च तकनीकी वाला वीसी सेट प्राप्त हुआ था। हालांकि, राज्य उपभोक्ता आयोग अपने सीमित संसाधनों से 11 दिसंबर, 2023 से ही वीसी के जरिए सुनवाई प्रारंभ कर दी गई थी। तब से 323 प्रकरणों की वीसी से सुनवाई की जा चुकी है। यह पूरे भारत में राज्य उपभोक्ता आयोगों में अग्रणी स्थान रहा है। वीसी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आयोग के समक्ष उनके प्रकरणों में तर्क करने में सुविधा प्राप्त हुई है। यह सस्ता न्याय प्रदान करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम है। यही नहीं, दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग के माध्यम से प्रकरण की पैरवी करने प्रोत्साहित करते हैं। केस-1: पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रीमियम की कटौती करने के बाद भी कांकेर निवासी लाभार्थी सुरजोतिन जैन के मृत्यु के बाद भी केनरा बैंक प्रबंधन ने घोर लापरवाही बरती। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले की सुनवाई कर कैनरा बैंक को मृतका के बेटे धनराज जैन को बीमा दावा राशि दो लाख रुपये सात प्रतिशत ब्याज के साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति के तौर पर बीस हजार और वाद व्यय पांच हजार रुपये देने का आदेश सुनाया। केस-2: नया बारद्वार की रहने वाली फुलेश्वरी बाई के पति द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम से 14 लाख रुपये की दो पालिसी ली गई थी। पालिसी धारक की मृत्यु होने के बाद निगम ने यह कहकर बीमा दावा निरस्त कर दिया गया था कि बीमा प्रस्ताव में धारक ने पूर्व में इलाज व अपंगता के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। आयोग ने सुनवाई कर निगम द्वारा दावा निरस्त करने की कार्रवाई को सेवा में कमी का दोषी पाकर 14 लाख रुपये के साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति 15 हजार, वाद व्यय तीन हजार रुपये देने का आदेश दिया। केस-3: अप्रैल महीने में सिल्वर टूर पैकेज कंपनी की संविदा की शर्तों को राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा ने अनुचित पाकर तेलीबांधा निवासी नेहा तोलानी के पति विक्की तोलानी द्वारा जमा की गई 45 हजार रुपये के साथ पांच हजार रुपये वाद व्यय लौटाने का आदेश सुनाया। कंपनी ने आकर्षक टूर पैकेज आफर के आधार पर पैकेज खरीदने के लिए विक्की को प्रेरित करने के साथ प्रतिफल की राशि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में पैकेज पालिसी को रद कर दिया।

दूसरों की मदद करने से अपितु यह हमारे व्यक्तित्व को निखारता है- श्रीमती पूनम सिंह

मनेंद्रगढ़/एमसीबी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में त्याग की खुशी एवं महत्व को बताने के लिए जॉय आफ गिविंग कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 12.2024 को किया गया। विद्यालय परिवार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि सदैव देने वाले की खुशी प्राप्त करने वाले की खुशी से बड़ी होती है किसी को कोई वस्तु दान स्वरूप देने से जो आनंद प्राप्त होता है वह अतुल्यनीय है इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में क्षमता के अनुसार दान देने की प्रवृत्ति को पोषित करना है इस आयोजन में छात्रों को अनुदेशित किया गया कि कपड़े, जूते खिलौने, किताबें, खाने की चीजें इत्यादि जो भी वो दान करना चाहें , विद्यालय में जमा कराएं तथा बाद में असहाय तथा सुपात्र लोगों को दान में दें, इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अच्छी तरह से वस्तुओं को विद्यालय में संग्रहित कराया तत्पश्चात विद्यालय की कक्षा आठवीं और चौथी के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था कि निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह की उपस्थिति एवं निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित किया गया, वितरण की जाने वाली सामग्रियों में वस्त्र, खिलौने, स्वेटर ,कंबल, चादर ,राशन, किताबें इत्यादि सामग्री दी गई। संस्था के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ एक दिन का उत्सव न होकर हर दिन का हिस्सा हो। जॉय ऑफ गिविंग का आयोजन न केवल छात्रों में समाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करता है बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। संस्था की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने अपने संदेश में कहा कि छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं,इससे बच्चों को यह सीख मिलती है कि दूसरों की मदद करने से न केवल हमारी जिम्मेदारी पूर्ण होती है अपितु यह हमारे व्यक्तित्व को भी निखारता है, जॉय आफ गिविंग हमें परोपकार, दया और सामूहिकता का पाठ सिखाता है, इस उत्सव ने यह साबित किया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ी सकारात्मक सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत कर सकते हैं अभिभावकों को भी धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई यह पहल एवं सहयोग न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक है अपितु कम उम्र से ही उनमें परोपकार की भावना को विकसित करता है।

धान लोड करते समय ट्रक से गिरकर हमाल की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में एक दुखद घटना घटी है. यहां ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में आज हमाल सनातन सिदार (40 वर्ष) ट्रक में धान लोड कर रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक के ऊपर से नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में सनातन को मृत घोषित कर दिया. मृतक सनातन सिदार ग्राम देवगांव का निवासी था. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

नशीले पदार्थों और तंबाकू उत्पादों पर सख्ती से करें कार्यवाही-कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 24 दिसंबर 2024 को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान पुलिस विभाग की भी समीक्षा हुई, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने इस बैठक में सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विशेष निर्देश दिए और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस और 31 दिसंबर 2024 व 1 जनवरी 2025 के नए साल के जश्न के दौरान संभावित उल्लंघनों को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर हुड़दंग, सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार, और बिना अनुमति के पार्टी जैसे कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से होटल और रेस्टोरेंट्स को रात 1 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पार्टी के आयोजन के लिए आयोजकों को उचित लाइसेंस और टिकट की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब वितरण पर कठोर नजर रखी जाएगी। यदि कोई होटल या आयोजन स्थल बिना लाइसेंस के शराब परोसता पाया गया, तो संबंधित पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी। इसी के साथ कलेक्टर ने नशीले पदार्थों और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोपटा एक्ट के तहत कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पान ठेलों तथा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिसर के शासकीय कार्यालयों की सौ मीटर के दायरे संचालित दुकानों पर लगातार कार्रवाई करते हुए 200 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना पर जोर दिया। चिरमिरी क्षेत्र में साप्ताहिक संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओ, सीएसपी, और डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण, दुकानों के बाहर सामान रखने और बख्तमीजी करने वालों पर कार्रवाई करेगी। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इन बैठकों के माध्यम से जनता को जागरूक करने और प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। हाल ही में मनेंद्रगढ़ के तहसीलदार पर हुए हमले का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को सतर्क रहना होगा। इसके अलावा, जिले में हो रही गांजा और शराब तस्करी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की जांच को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने धारा 304, 379, 457 और 380 जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस और प्रशासन  जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामा मचा

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान एक बार फिर से हंगामा हो गया. अबकी बार माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामा मचा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जिसके विरोध में भाजपा माना मंडल के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से शिकायत कर रहे हैं. इसके साथ ही विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है. यहां तक अध्यक्ष की घोषणा होते ही फुडहर स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की भी खबर है. बताया जा रहा है कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मेघुराम साहू का नाम सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष के लिए तय कर दिया गया था, जिसके बाद अचानक भीमवंत निषाद का नाम सामने आ गया. इसका माना स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करते हुए विधायक मोतीलाल साहू का विरोध किया गया. कई कार्यकर्ता भाजपा विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए. कार्यकर्ताओं ने विधायक साहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मठ मंडल अध्यक्ष को नियुक्त नहीं करके उनका अपमान किया है. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय में पहुंचे विरोध कर रहे हैं. वायरल वीडियो में कार्यकर्ता साफ बोलते दिखाई दे रहे है कि उसने कांग्रेस का काम किया है, उसे कैसे नियुक्त किया गया है. साथ ही पांच लोगों का नाम चल रहा था, ये छठवां आदमी कहां से टपक गया है. दिल्ली में हैं मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गौरतलब है कि इसके पहले भी भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर खबरों के साथ वीडियो आती रही है. संगठन में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्वीकार करते हुए कहा था कि भाजपा की पूरे प्रदेश में 400 मंडल है.

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में हंगामा,विधायक मोतीलाल साहू का हुआ विरोध

रायपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान फिर के बार जमकर हंगामा हुआ है। इस बार माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान माना स्थित टेमरी साहू भवन में जमकर हंगामा मचा है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मंडल के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य और छ:साल का अनुभव जरूरी किया गया था। इसके बावजूद चुनाव प्रभारी ने पैराशूट लैंडिंग अध्यक्ष थोप दिया गया है। जिसके विरोध में भाजपा माना मंडल के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंचकर चुनाव संचालन समिति के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत किया गया। इसके साथ ही विधायक मोतीलाल साहू और चुनाव प्रभारी किशोर महानंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत माना मंडल अध्यक्ष चुनाव में प्रमुख दावेदार में रंजीत सिंह गौतम मंडल उपाध्यक्ष, नरेश पिल्ले ,संदीप सोनी मुख्य रूप से दावेदार थे। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से भाजपा में आए भीमवंत निषाद का नाम अचानक सामने आने के बाद इसका जमकर विरोध हुआ माना स्थित टेमरी साहू भवन में विधायक मोतीलाल साहू का विरोध किया गया. कई कार्यकर्ता भाजपा विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए. कार्यकर्ताओं ने विधायक और चुनाव प्रभारी पर लगाए आरोप कार्यकर्ताओं ने विधायक मोतीलाल साहू और मंडल चुनाव प्रभारी किशोर महानंद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मठ मंडल अध्यक्ष को नियुक्त नहीं करके कार्यकर्ताओं का अपमान किया है. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर अपना विरोध जताए। कार्यकर्ताओ ने कहाँ कि विधायक और चुनाव प्रभारी किशोर महानंद से कहाँ कि कांग्रेस डेढ़ साल पहले आए व्यक्ति को कैसे मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही पैनल में 5 लोगों का नाम चल रहा था, ये छठवां आदमी कहां से टपक गया। बता दें, इससे पहले भी भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर विरोध की खबरों के साथ वीडियो आती रही है. संगठन में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति को BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्वीकार करते हुए कहा था कि BJP की पूरे प्रदेश में 400 मंडल है.

सालों से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे लोग, नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

बलौदाबाजार सालों से खराब सड़क की मरम्मत कराने की ग्रामीणों की मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है. इस संबंध में कलेक्टर और नगरपालिका को लोगों ने कई बार आवेदन भी दिया. आज कलेक्टर आफिस रोड में नवीनीकरण कराने पहुंचे अधिकारियों और नगरपालिका अध्यक्ष को कालोनीवासियों ने रोड की मरम्मत नहीं होती तब तक चुनाव में वोट नहीं डाले जाएंगे. दिनभर धुल उड़ रहा वार्ड नंबर 1 निवासी तुलसी तिवारी ने बताया कि सड़क खराब होने से दिनभर धुल उड़ रहा है, घरों में सामान रखना मुश्किल हो गया है, बीमारी फैल रही है. इसलिए हम सबने निर्णय लिया है कि जब तक रोड नहीं बनेगा, हम मतदान नहीं करेंगे, पहले रोड फिर वोट. अधिकारी ने रोड निर्माण जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन वहीं मामले की जानकारी के बाद नगरपालिका अधिकारी खिरोद्र भोई भी तत्काल वार्ड नंबर एक पहुंचे और कालोनी वासियों को समझाने का प्रयास किया. नगरपालिका अधिकारी ने मीडिया से कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र की जायेगी और रोड का निर्माण किया जायेगा.

एनजीओ के लोगों ने महिला को बच्चे की मौत के नाम पर ठग लिए 25 लाख रुपये

बिलासपुर शहर में रहने वाली महिला से सामाजिक कार्य के लिए चंदा मांगने एक एनजीओ के लोगों ने फोन से संपर्क किया था। कथित एनजीओ के संचालकों ने बीमार और गरीब तबके के बच्चों की मदद का झांसा देकर महिला से रुपये लिए। इसके बाद एक बीमार बच्चे की मदद के लिए रुपये मांगे। महिला रुपये नहीं दे पाई, तो बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। महिला से 25 लाख की ठगी कर ली गई है। घटना की शिकायत पर रेंज साइबर थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रेंज साइबर थाने के प्रभारी अधिकारी आईपीएस और कोतवाली सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि एक महिला ने 25 लाख की ठगी की शिकायत की है। महिला ने बताया कि एक सामाजिक कार्य के लिए कुछ लोगों ने उनसे चंदा मांगने संपर्क किया था। महिला को करने लगे ब्लैकमेल कथित एनजीओ के लोगों ने महिला को बताया कि वे बीमार और गरीब तबके के बच्चों के इलाज और उनके विकास के लिए काम करते हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने पहले कुछ रुपये चंदा दे दिया। इसके बाद एक बीमार बच्चे के इलाज के लिए महिला से और रुपये मांगे गए। महिला तब उन्हें रुपये नहीं दे पाई। इसके बाद जालसाजों ने महिला को कॉल कर बताया कि इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई है। जालसाजों ने इसका जिम्मेदार महिला को बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला से अलग-अलग बहानों से 25 लाख रुपये ले लिए गए। जब जालसाजों की मांग बढ़ती गई तो महिला ने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत रेंज साइबर थाने में की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि मामला संवेदनशील है। इसके कारण पीड़ित महिला का नाम पुलिस की ओर से उजागर नहीं किया जा रहा है। डरने के बजाय तुरंत जाएं पुलिस के पास आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि समय के साथ ही जालसाज ठगी के तरीके बदलते रहते हैं। वर्तमान में किसी केस में फंसने की बात कहकर लोगों को डाराया जाता है। इसके बाद पुलिस की ड्रेस पहना हुआ व्यक्ति वीडियो कॉल कर किसी केस में नाम आने की बात कहता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के नाम पर कुछ फर्जी दस्तावेज भी लोगों के मोबाइल पर भेजा जाता है। इस तरह से किसी भी तरह की धमकियों से डरने के बजाए तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देनी चाहिए। साथ ही इस तरह के फोन कॉल पर किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले पुलिस थाने में सूचना देना जरूरी है। इससे ठगी से बचा जा सकता है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, इधर- छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार/बिलसापुर में एंबुलेंस-कार की भिड़ंत में एक की मौत

बलौदाबाजार/बिलसापुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई है. पहली घटना बलौदाबाजार जिले की है, यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस और इनविक्टो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना बिलसापुर जिले की है, यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बलौदाबाजार के कुकुरदी बायपास पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार एंबुलेंस और इनविक्टो कार की जोरदार टक्कर में एंबुलेंस चालक शत्रुघ्न निर्मलकर (20 वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड, भाटापारा की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में एंबुलेंस परिचालक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. भीडंत इतना भयावह था कि एम्बुलेंस के परचख्खे उड़ गए. घटना के दौरान इनविक्टो कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बाइक सवार की मौत बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान उरेन्द्र लोनिया सेमरताल निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक महिला की मौत और 8 लोग घायल, छत्तीसगढ़-कांकेर में खड़े ट्रैक्टर से टकराई पिकअप

कांकेर. जिले के अमोडा मार्ग में देर रात पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि नहावन कार्यक्रम से लौटने के दौरान करना गांव के पास ग्रामीणों से भरी वाहन हादसे का शिकार हो गई. पिकअप में 25 ग्रामीण सवार थे. मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है. साथ ही 8 लोग घायल हुए हैं. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण अमोडा में नहावन कार्यक्रम से गौरगांव वापस लौट रहे थे. पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे. इसी बीच करना गांव के पास एक खड़ी ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. वहीं 8 ग्रामीण घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet