LATEST NEWS

2 लोग गंभीर रूप से घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में कोहरे में हाइवा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बालोद. हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से गुरूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोहरे में विजीबिलिटी कम होने के चलते हादसा हुआ है. घटना गुरूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अवैध रेत से भरी हाइवा वाहना ने टक्कर मार दी. हादसे में दो बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है.

तीन सवारों ने मुश्किल से बचाई जान, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चलती स्कूटी में अचानक लगी आग

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे. मौके पर तीनों ने मुश्किल से जान बचाई है. घटना चकरभाटा पुलिस थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी में आग लग गई. जिसमें दो बच्चे और एक युवक सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई. तीनों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. स्कूटी TVS पेप बताई जा रही है, आग लगने के बाद स्कूटी को पहचानना भी मुश्किल है, हेडलाइट छोड़कर सब कुछ खाक हो गया है. पीछे आ रही कार ने दी जानकारी पीछे से आ रहे कार सवार ने जब स्कूटी में आग लगने की जानकारी युवक को दी, तब गाड़ी को रोक दिया. जिसके बाद दोनों बच्चों के साथ युवक भी गाड़ी से उतर गया. देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई.

शव के पास से पर्चा बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में युवक का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का शव रेड्डी गांव के पास मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू, मुख्यमंत्री साय ने बेहतर इलाज के लिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है।          उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है।

पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी ढेर

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। दो एके-47 और दो ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की गई हैं। पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरनपुर कोतवाली इलाके में हरदोई ब्रांच नहर के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे यह मुठभेड़ हुई।   खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस को इनकी तलाश थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। इस पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस की मदद से सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी कर दी। तीनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई।   आतंकियों से बरामद हुईं एके-47 – फोटो : यूपी पुलिस तड़के पूरा इलाका गोलियां से दहला उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। जानकारी मिली है कि आतंकियों ने एके-47 और पिस्टलों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। पुलिस की गाड़ी में भी गोली लगने के निशान मिले हैं। गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं।   आतंकियों के पास से दो एके-47 और दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पंजाब-यूपी पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं।  गुरुदासपुर में चौकी पर हुआ था हमला 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस हमले का सरगना है। ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी ऑटो से आए थे इस हमले के बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया की आतंकी एक ऑटो से आए थे। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में ले लिया था। फॉरेंसिक टीम की जांच में भी यही बात सामने आई कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का उपयोग किया गया था। तीनों आतंकी मामले में वांछित थे।

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर शिवम् एजुकेशनल एकेडमी इंद्रप्रस्थ ब्रांच 6वाँ वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आज 22 दिसंबर को रॉयल क्लब रायपुरा में बड़े ह धूम धाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। शिवम एजुकेशनल एकेडमी अपना 6 वा वार्षिक उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम जिसमें शिक्षा प्रद कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके शमा बांधकर काफी तालिया बटोरी । नाटक के जरिए जल,पर्यावरण,शिक्षा,एवं देशप्रेम पर अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करके बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट डॉ.सुधीर शर्मा, शिवम  एजुकेशनल एकेडमी के चेयरमैन आर. एन. मिश्रा, डायरेक्टर पूर्वा पांडेय,प्रिंसिपल विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति सराहनीय रही। स्कूल के बच्चों के सभी पालकगण द्वारा बच्चों को काफी एप्रिशिएट किया ,एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष, छत्तीसगढ़-वॉलीबाल संघ के महेश गागड़ा बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़  वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश गागड़ा के साथ रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया,छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे। बता दें कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी हार हुई थी। इस पर उन्होंने तत्कालानीन बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर चुनाव में कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया था।

मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव, छत्तीसगढ़-सुबोध सिंह के बाद अब आईएएस अमित कटारिया को भी बनाया स्वास्थ्य सचिव

रायपुर। आईएएस सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर एक अहम नियुक्ति की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कटरिया के पदभार संभालने के साथ ही आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिये जायेंगे। इससे पहले आईएएस सुबोध सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। अब मुकेश बंसल की नियुक्ति सचिव के रूप में हुई है। इससे पूर्व सीएम सचिवालय में राहुल भगत, पी दयानंद और बसव राजू मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति करते हुए अपने सचिवालय को काफी मजबूत कर लिया है। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल अपने बेहतर कार्य करने की वजह से जाने जाते हैं। वो पहले भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

‘हमीरे समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को दिया था भारतरत्न’, छत्तीसगढ़-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस को लताड़ा

रायपुर। हमेशा से बाबा साहेब की सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेसी आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। ये बातें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। राहुल गांधी और उनके नेताओं की ओर से किया गया ये कृत निंदनीय है। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी ने विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से अछूता रखा। बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह जी के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया गया, ये साजिश नहीं तो क्या है? कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियों का प्रचार किया, फिर लोकसभा चुनाव में शाह के बयान को AI का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जब तक सत्ता में रहे तब तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया और आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वो लोग आज बाबा साहब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की। 2018 में पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण स्थल पर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया।

सरकार जांच कराकर वसूलेगी, छत्तीसगढ़-महतारी वंदन योजना के एक हजार रुपये ले रहीं सनी लियोनी!

रायपुर। एक्ट्रेस सनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये ले रही थी! मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने और इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्रवाई की। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तीजन बाई को मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर रायपुर छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित  तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है। उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित  तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है।

मुकेश बंसल को सौंपा मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं। फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इसके बाद से वह प्रदेश में वित्त विभाग व वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। कटारिया के पदभार ग्रहण करते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पदभार से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। सितंबर 2024 में ही कटारिया ने प्रदेश में जॉइनिंग दे दी थी, मगर अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।  

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, तीन इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

सुकमा जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. तीन इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 1 महिला नक्सली भी शामिल है. गिरफ्तार एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख और एक नक्सली पर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित है. थाना चिंतागुफा पुलिस, डीआरजी और 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, 203 कोबरा वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई की है. सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेदा गांव के जंगल के करीब सुरक्षाबलों ने मुचाकी हुंगा उर्फ ​​जट्टी, कवासी गंगी, माडवी हिंगा और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है. माडवी मेटागुडा आरपीसी के तहत दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष था. वहीं दो अन्य नक्सली निचले स्तर के कैडर के हैं. बताया नक्सली लीडर को किया गिरफ्तार इधर अंतागढ़ के नयापारा नदी किनारे नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगा कर आरोप लगाया है कि उनके नक्सली लीडर प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बैनर के माध्यम से कहा है कि 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नाके बंदी कर अंतागढ़ से ही प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सुरक्षित तरीके से प्रभाकर को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने को कहा है. बता दे कि प्रभाकर 1997 से नक्सल संगठन में सक्रिय था, जिसके सिर पर करीब 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है.

बस्तर कलेक्टर ने ग्राम तालुर में महतारी वंदन योजना में अनियमितता की जांच करने के दिए निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग  के अधिकारियों ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ करवाई प्राथमिकी दर्ज रायपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही भी की है। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला की उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।

गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम, मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आने पर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेचर रहा है आपराधिक गतिविधियों, शराब माफिया, गांजा तस्करों को संरक्षण देना. कई क्षेत्रों में जब उनकी सरकार थी तो खुलेआम सट्टाबाजी कराया. अब कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का गांजा तस्करी में नाम आया है. ये शुरुआत है. आगे और ऐसे मामले बाहर निकलेंगे. आरक्षक भर्ती मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज के CBI जांच की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है. मंत्री कश्यप ने कहा, आरक्षक की मौत के मामले में 4 लोगों पर कार्रवाई हुई है. दीपक बैज को पिछले 4 साल में हुए घोटालों पर जांच की बात करनी चाहिए. उनके लोगों को जेल में भरने की बात करनी चाहिए. जब उनकी सरकार थी तब ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम किया. कानून सबके लिए बराबर है. गृह मंत्री मुस्तैदी से काम कर रहा है. छत्तीसगढ़ की रुख करेंगे बड़े उद्योग : कश्यप इन्वेस्टर मीट में सीएम साय के शामिल होने को लेकर दीपक बैज के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, बस्तर में कांग्रेस ने 107 MoU किए. एक को भी इंप्लीमेंट नहीं कर पाए इसलिए कांग्रेस को तकलीफ है. छत्तीसगढ़ में अपार संभावना है, यहां माइनिंग है. सरकार का दायित्व बनता है कि उद्योगों की स्थापना हो. बड़े से बड़े उद्योग छत्तीसगढ़ की ओर रुख करेंगे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet