LATEST NEWS

तिपान नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पिपरिया गांव के तिपान नदी में लगभग 20 साल पहले बना पुल का निचला हिस्सा वेस्टवेयर अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जो मरम्मत के अभाव में कभी भी गिर सकता है. इससे बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दे दी है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है. पुल में सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग भी नहीं है. अगर समय रहते इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो आवागमन बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि गौरेला से होते हुए मेडुका से मरवाही विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली PMJSY योजना के अंतर्गत यह सड़क बनी है. इस मार्ग पर पिपरिया गांव के तिपान नदी में बना पुल का निचला हिस्सा वेस्टवेयर पानी की तेज बहाव और पुराना होने के कारण टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है. साइड में मिट्टी का कटाव हो चुका है. हालांकि ग्रामीणों ने मिट्टी मुरुम डालकर इस पुलिया से होकर आवागमन चालू किया है, जो काफी नहीं है. अगर समय रहते इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो इस पुलिया से होकर आने जाने वाले सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वहीं मरवाही ब्लॉक कार्यालय पहुंचने के लिए ज्यादा किमी सफर करना पड़ेगा. सैकड़ों गांव के लोग इसी पुल से होकर करते हैं आना-जाना बता दें कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की मुख्य सड़क मार्ग से मेडूका, पिपरिया, मरवाही को जोड़ने वाली यह PMJSY की मुख्य सड़क है. सैकड़ों गांव के लोग इस पुल और सड़क मार्ग पर निर्भर हैं. स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोग ज्यादातर इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं. आसपास के स्थानीय लोग लगातार पुल की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है.

आंगनबाड़ी में पोषण आहार वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने नई व्यवस्था लागू

रायपुर छत्‍तीसगढ़ सरकार ने महतारियों और बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोषण आहार को पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो तरह की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। टेक होम राशन (टीएचआर) के लिए फेस वेरिफिकेशन और ओटीपी व्यवस्था एक जनवरी से लागू हो जाएगी। जो महिलाएं केंद्रों तक पोषण आहार लेने आएंगी, उनका फेस रीडर बायोमेट्रिक सिस्टम से सत्यापन किया जाएगा। यानी महिलाओं को चेहरा पढ़ने के बाद ही उन्हें आहार दिया जाएगा। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वास्तविक लाभार्थी के पास ही खाद्य चीजों की डिलीवरी हुई है। दूसरा गर्भवती महिलाएं अगर केंद्र तक नहीं आ पाएंगी तो उनकी जगह उनका पोषण आहार लेने आने वाले अन्य स्वजन के माध्यम से मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर भी सत्यापन किया जा सकेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैक एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी ट्रैकिंग व्यवस्था चल रही है। उसमें ये दो व्यवस्थाएं और लागू हो जाएंगी। इस प्रक्रिया में लाभार्थियों का पंजीकरण करते समय उनके फोटो खींचने, आधार डेटाबेस से उनके प्रमाणीकरण या ई-केवाईसी और राशन वितरण के दौरान खींचे गए फोटो से मिलान करने का काम शामिल है। इसके अलावा लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक विशिष्ट ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे कार्यकर्ता को दिखाना होगा, ताकि राशन डिलीवरी प्रक्रिया पूरी हो सके। प्रदेश में 52 हजार 400 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम कर रहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार ने स्मार्ट फोन भी दे रखा है। फेस वैरिफिकेशन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्या है टेक होम राशन? पोषण आहार को टेक होम राशन (टीएचआर) कहा जाता है। आंगनबाडी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए सूखा राशन वितरित किया जाता है। यह सूखा राशन चयनित किशोरियों को भी उपलब्ध होता है। इसे टेक होम राशन कहते हैं। इसलिए व्यवस्था होगी लागू कई बार शिकायतें मिलती हैं कि पोषण आहार लाभार्थियों तक नहीं पहुंचता है और इसमें हेराफेरी की जाती है। पोषण आहार देने का मकसद कुपोषण की समस्या को दूर करना है। ऐसे में पारदर्शी व्यवस्था से कुछ हद तक सुधार होगा। साल 2019 में छत्तीसगढ़ में बच्चों में कुपोषण 23.37 प्रतिशत था, जो 2021 में घटकर 19.86 प्रतिशत रह गया और 2022 में घटकर 17.76 प्रतिशत पर आ गया। वर्तमान में करीब 16 प्रतिशत है। इस तरह, पिछले तीन सालों में कुपोषण की दर में 5.61 प्रतिशत की कमी आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, किसी भी प्रदेश में एक साल के भीतर अगर कुपोषण की दर में दो प्रतिशत या इससे ज़्यादा गिरावट आती है, तो यह संतोषजनक स्थिति मानी जाती है। देश के 10 राज्यों में पहले से ही व्यवस्था वर्तमान में ये व्यवस्था देश के 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट परियोजना के रूप में लागू है और इसे दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 तक पूरे देश में लागू करने की योजना है। अभी चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र में फेस वेरिफिकेशन और ओटीपी व्यवस्था दोनों ही लागू हो चुकी है।

स्वामित्व योजना : सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण

रायपुर, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवासीय अधिकारों का रिकार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अधिकार अभिलेख का उपयोग ग्रामीणजन बैंक से लोन लेने और दूसरे वित्तीय लाभ के साथ-साथ उनके सम्पत्ति का निर्धारण करने में उपयोगी होगा। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गनिर्देशन में संचालित इस योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि का मानचित्रण करके सम्पत्ति के मालिकों को स्वामित्व कार्ड जारी करने से सम्पत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। इसी तरह जीआईएस, मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता मिल सकेगा। भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर भारत के राज्यों में वर्चुअली अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के लिए 50 हजार अधिकार अभिलेखों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 12,838 अधिकार अभिलेख तैयार किये जा चुके हैं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सुशासन दिवस पर वितरित किए जाने वाले स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए है।

आवासहीन व्यक्तियों को नगरीय क्षेत्रों में मिलेगा पट्टा

 रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण और शहरी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा अधिकार अधिनियम, 2023 एवं इसके अंतर्गत निर्मित नियम, 2023 के तहत स्थायी पट्टा विलेख एवं अस्थायी पट्टा विलेख के प्ररूप विहित किये गये हैं।  इस अधिनियम के तहत पट्टे के लिए वे व्यक्ति पात्र होंगे जो नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट पर तथा अन्य निकायों में 800 वर्गफीट शासकीय भूमि पर 20 अगस्त, 2017 के पूर्व से निवासरत हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में पात्र व्यक्तियों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शहरी आवासहीनों को स्वयं के पक्का आवास का पट्टा दिया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया जाएगा। भूमि पर काबिज के सत्यापन के संदर्भ में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची विद्युत बिल, टेलीफोन बिल, स्थानीय निकाय का संपत्तिकर या समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन या दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

निगम की टीम ने जेसीबी से सड़क तोड़कर रोका काम, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग

रायपुर. राजधानी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. जरवाय में लगभग 50 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम जोन 8 की टीम ने सीसी रोड काटकर आवागमन बाधित किया. साथ ही नगर, ग्राम निवेश विभाग एवं नगर निगम से ले आउट, नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे काम को बंद कराया. नगर निवेश अधिकारी आभाष मिश्रा ने बताया कि ck डेवलपर्स और दो तीन पार्टनर साथ मिलकर लॉजिस्टिक पार्क के नाम से नेशनल हाईवे से लगे लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. साथ ही हाईवे से जोड़ने के लिए सीसी रोड का भी निर्माण किया जा चुका था. उन्होंने बताया, जमीन से जुड़े दस्तावेज मंगाकर मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध प्लाटिंग से राजस्व में नुकसान होता है. इस पर रोक लगाने के लिए अब निगम ऐसे बड़े अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नजर रख रही. आगे लगातार कार्रवाई की जाएगी. अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में रायपुर तहसीलदार मनुमुक्ता पाटिल एवं जोन 8 जोन कमिश्नर एके हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रूचिका मिश्रा शामिल थे.

पुलिस साक्ष्य न मिलने पर पहुंची कोर्ट, छत्तीसगढ़-कवर्धा के लोहारीडीह कांड के 24 निर्दोषों की होगी रिहाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोहारीडीह कांड को लेकर पुलिस ने अब यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, जिले के रेंगाखार जंगल क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में सितंबर माह में आगजनी व एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने गांव में ही 167 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से 68 आरोपी जेल में बंद हैं। अब पुलिस ने मामले को लेकर कोर्ट में चालान पेश किया है, जिसमें 24 लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस ने 24 लोगों की रिहाई के लिए न्यायालय से निवेदन किया है। मामले में पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज की थी, सभी में चालान पेश किए जा चुके हैं। वर्तमान में पुरुष आरोपियों को कवर्धा की जेल व महिलाओं को दुर्ग जेल में रखा गया है। ये था मामला — लोहारीडीह गांव में सितंबर माह में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हो गई थी। 14 सितंबर की रात शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र जंगल में पेड़ से लटकी मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की मौत हो गई। पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में जेल में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई। मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है। इसके बाद सरकार ने जिले के एएसपी आईपीएस विकास कुमार को सस्पेंड किया। रेंगाखार थाना के टीआई समेत सभी पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया। इसके अलावा कबीरधाम एसपी व कलेक्टर पर भी गाज गिरी। दोनों का ट्रांसफर किया गया।

सड़क पर यातायात के नियमों की हो रही अनदेखी

बिलासपुर नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद शहर में यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ गई है। हेल्मेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल में तो सुधार दिख रहा है, लेकिन शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था का हाल बेहद खराब है। यातायात पुलिस चालान काटने में सक्रिय है, लेकिन सड़क पर बेसिक नियमों की अनदेखी हो रही है। जेब्रा क्रासिंग आधी बनी हुई चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग के नियमों का पालन न होने के कारण पैदल यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है। शहर के कई प्रमुख-चौराहे जैसे नेहरू चौक, महामाया चौक, राजेंद्र नगर चौक और अग्रसेन चौक पर जेब्रा क्रासिंग की हालत खस्ताहाल है। कई स्थानों पर जेब्रा क्रासिंग आधी बनी हुई है, तो कहीं पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाई गई ये पट्टियां अब दिखावे की चीज बनकर रह गई हैं। वाहन चालक सिग्नल रेड होने पर भी जेब्रा क्रासिंग के ऊपर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे पैदल यात्रियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। हाथ दिखा कर करते हैं सड़क पार बिलासपुर के आधा दर्जन प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग की खराब स्थिति साफ दिखती है। नेहरू चौक को छोड़कर शहर के किसी भी बड़े चौराहे पर इनका सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है। महामाया चौक, राजेंद्र नगर चौक और जरहाभाठा चौक जैसे क्षेत्रों में या तो ये गायब हो चुकी हैं वही ट्रैफिक थाने के पास के ज़ेबरा क्रासिंग की स्थिति बेहद खराब हैं। सरकंडा क्षेत्र में ज़ेबरा क्रासिंग स्पष्ट हैं लेकिन वहां ट्रैफिक लाइट नहीं है। पैदल यात्री इन चौराहों पर अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। जेब्रा क्रासिंग के नियमों का पालन न होने के कारण लोग भागते हुए या हाथ दिखाकर सड़क पार करते हैं। यातायात पुलिस की उदासीन ताचालान काटने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जेब्रा क्रासिंग पर हो रहे उल्लंघनों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाहन चालक रेड सिग्नल के बावजूद जेब्रा क्रासिंग पार कर खड़े हो जाते हैं या ज़ेबरा क्रासिंग पर ही खड़े हो जाते हैं। जेब्रा क्रासिंग की शिक्षा लेकिन अमल कहां? स्कूलों में बच्चों को जेब्रा क्रासिंग का महत्व समझाया जाता है। यह बताया जाता है कि सड़क पार करने का यह सबसे सुरक्षित तरीका है। लेकिन जब शहर के प्रमुख चौराहों पर इसका पालन नहीं होता, तो यह शिक्षा व्यर्थ हो जाती है। यातायात पुलिस को इस दिशा में सख्ती बरतनी होगी। साथ ही चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग को पुनर्जीवित करने और इसे सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाने होंगे। काली और सफेद लाइन ही क्यों? सड़कों पर बनाई जाने वाली जेब्रा क्रासिंग काले और सफेद रंग की धारियों से बनती हैं। काली सड़कों पर सफेद रंग की धारियां आसानी से नजर आती हैं, जिससे पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय सुरक्षा मिलती है। इस डिजाइन को चुनने से पहले कई रंगों पर विचार किया गया था, लेकिन सफेद धारियां सबसे प्रभावी साबित हुईं। कई देशों में इसके डिजाइन और रंगों में बदलाव किया गया है, लेकिन भारत में पारंपरिक काली और सफेद धारियां ही प्रचलित हैं। इन धारियों का उपयोग सिर्फ दृश्यता के लिए ही नहीं, बल्कि यातायात नियंत्रण के लिए भी किया जाता है। वाहन चालकों के लिए यह संकेत है कि उन्हें कहां रुकना है और पैदल यात्रियों के लिए यह बताता है कि उन्हें सड़क पार करने का सुरक्षित स्थान कहां है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के आरोपों पर पंकज झा ने बताया सफेद झूठ बोलने वाला

रायपुर  छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और अदाणी के रिश्तों को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं। इस पर पलटवार करते हुए इंटरनेट मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने बघेल पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस डील का हवाला दिया गया है, उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। अदाणी पर लगाए गए आरोप सही : बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अदाणी को यूएसए कोर्ट से नोटिस मिला और केंद्र में बैठे हुए मंत्री और भाजपा प्रवक्ता ने उसका जवाब दिया। अदाणी पर जो आरोप लगा है, वह सही है। भाजपा के प्रवक्ता ने प्रदेश पर भी आरोप लगाया है कि 25 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कोल खदान का ठेका अदाणी को दिया गया था। केंद्र सरकार ने 2015 में दिया था। डा. रमन सिंह के शासनकाल में एनएमडीसी के माध्यम से बैलाडीला का खदान भी अदाणी को दिया गया। अदाणी को दो हजार करोड़ का नोटिस दिया गया। भाजपा के नेताओं ने स्वीकार कर लिया है तो ईडी, सीबीआइ कब कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और प्रवक्ता अदाणी के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में हुई डील : झा पंकज झा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि जिस डील की बात अमेरिकन दस्तावेजों से सामने आई है, वह 2021 में कांग्रेस सरकार में हुई थी। भूपेश बघेल हमेशा की तरह सफेद झूठ बोल रहे हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। वे बोलते रहे हैं। बड़ी बात यह है कि हमेशा की तरह कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है। या तो अमेरिकन एजेंसी के तथ्य गलत हैं, अनेक ऐसे कारण हैं, जिससे यह कह सकते हैं कि उसके तथ्य गलत हैं। हिंडनबर्ग से लेकर बाइडेन तक के मामले पर आप ध्यान दें तो यह कह सकते हैं कि स्टेट्स के कार्यवाहक राष्ट्रपति बदले की भावना से काम कर रहे हैं। वे काफी जल्दबाजी में हैं और अमेरिका को निपटाने की कसम जैसा खा चुके हैं। लेकिन यदि अमेरिकन एजेंसी के तथ्यों में दम है, तो निस्संदेह भूपेश बघेल समेत तब की अनेक कांग्रेस शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों ने जमकर रिश्वत लिए हैं। पंकज झा ने दस्तावेज भी साझा किए हैं।

हाथों में हथियार और चेहरों पर दिखी मुस्कान, छत्तीसगढ़-सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर थिरके जवान

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। यहां के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। जिसके बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा कराया। वहीं मुठभेड़ के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के कार्य की सराहना की है। 10 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद जवानों ने लोकगीत पर जमकर नृत्य किया। हाथों में हथियार लिए जवान जमकर थिरके। एनकाउंटर के बाद जवानों का उत्साह देखते ही बना। खुशी में झूमते हुए कुछ जवानों ने अपने साथियों के डांस का वीडियो भी बनाया। जिसमें जवानों में अलग ही ऊर्जा और जोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। सीएम साय ने आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य

रायपुर आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू  को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड  2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली। आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था।आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समाजसेवी बसंत साहू ने मुख्यमंत्री साय के  उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।   उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा  दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है। उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है। बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं। उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है। बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया। बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हुई युवा सांसद प्रतियोगिता

बिलासपुर। संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन सरस्वती स्कूल कोनी में किया गया. कार्यक्रम में आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल और समापन सत्र संभाग आयुक्त महादेव कावरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के लखीराम सभागार में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांसद की भूमिका निभाई और देश के महत्पूर्ण विषयों पर पक्ष, विपक्ष की भूमिका में चर्चा की. कृषि फसलों का समर्थन मूल्य, एक देश एक चुनाव , महिला सुरक्षा, सायबर क्राइम के साथ तीन तलाक के विषयों पर बेबाकी से प्रश्न किया. पक्ष के प्रतिभागियों द्वारा विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया गया. प्रतिभागियों ने युवा सांसद कार्यक्रम में देश के ज्वलंत मुद्दो स्वास्थ्य, शिक्षा, विश्व, कृषि, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, कानून से संबंधित प्रश्न पूछे और उन पर चर्चा की. कार्यक्रम का उद्देश्य एवं रुपरेखा संयुक्त संचालक सह नोडल अधिकारी भी आर पी आदित्य के द्वारा रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस माध्यम से बच्चों की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर ने शुभारंभ सत्र संसद में में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रतिभागियों को बताया, उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की वे अच्छे वक्ता एवं जनप्रतिनिधि के रुप में भविष्य में सामने आएं. संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे (IAS) समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अभी से लक्ष्य निर्धारित करे ताकि जो वे बनना चाहते हैं उसकी तैयारी अभी से कर सकें. महादेव कावरे ने अपने बारे में बताया कि उनकी यहाँ तक आने में संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा किये ताकि युवा उससे प्रेरणा ले सकें. उन्होंने अपने संघर्षों और जीवन अनुभव साझा करते हुए बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोरबा, द्वितीय जांजगीर-चांपा व गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. लोकसभा स्पीकर का उत्कृष्ट पुरस्कार रायगढ़ जिला, उत्कृष्ट प्रधानमंत्री मुंगेली, नेता प्रतिपक्ष-सारंगढ़, नेतापक्ष- सक्ती, मार्शल का पुरस्कार (अर्दली) – बिलासपुर जिले को प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में निर्णायक डॉ. एस.एल. निराला प्राचार्य जीडीसी महाविद्यालय, सतीश दुबे प्राध्यापक, शिवानी सिंह डिप्टी डायरेक्टर पंचायत, आर पी आदित्य, उप संचालक रहे. प्रफुल्ल शर्मा,. गौरीशंकर कटकवार, प्रशांत राय, सहा संचालक,भूपेन्द्र कौशिक सहा संचालक, एस एल खूंटे, जीतेन्द्र बापरे, सरिता शराफ, अर्चना कश्यप, उमेश बावरे, कर्मेश ठावरे, बी. जेम्स अब्राहम का विशेष योगदान रहा. मंच संचालन प्रशांत रॉय और आभार प्रदर्शन भूपेंद्र कौशिक सहायक संचालक के द्वारा किया गया.

यात्रियों को सफर करने में होगी परेशानी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में लखोली-रायपुर रेल खंड के बीच तीन पुराने ब्रिजों के कायाकल्प सहित अन्य सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके साथ ही एक ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय से देरी से होगा. रेलवे प्रशासन ने इन बदलावों की जानकारी देते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है. रद्द की गई ट्रेनें: — टिटलागढ़-रायपुर स्पेशल (08277): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द. रायपुर-टिटलागढ़ स्पेशल (08278): दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द. विशाखापत्तनम-रायपुर स्पेशल (08528): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द. रायपुर-विशाखापत्तनम स्पेशल (08527): दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द. देरी से चलने वाली ट्रेनें: विशाखापत्तनम-दुर्ग एक्सप्रेस (18530): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को यह ट्रेन 3 घंटे देरी से रवाना होगी.

मड़कम मासा समेत कई बड़े इनामी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में मारे 10 वर्दीधारी नक्सलियों में से 6 की पहचान

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को सुखवार को एक बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के भंडारपदर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा समेत 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया. मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. मुठभेड़ में ढेर छह नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष चार की पहचान जारी है. 20 नवंबर को सुकमा जिले के थाना भेजी क्षेत्र में एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली इलाकों में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुकमा DRG और CRPF की टीमों ने भंडारपदर की ओर गश्त और सर्चिंग शुरू की. इस दौरान 22 नवंबर की सुबह करीब 9:00 बजे, थाना भेजी से लगभग 8 किलोमीटर दूर जंगलों में मुठभेड़ हुई. घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर बड़ी जीत दर्ज की और 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया. नक्सलियों की पहचान और बरामद हथियार — अब तक 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इनके पास से इंसास, एके-47, एसएलआर समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए. मारे गए नक्सलियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं. मड़कम मासा: दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज, इनाम ₹8 लाख. दूधी हूंगी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. लखमा माड़वी: डिवीजन स्माल एक्शन टीम कमांडर, इनाम ₹5 लाख. मड़कम जीतू: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. मड़कम कोसी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. कोवासी केसा: मड़कम मासा का गार्ड, इनाम ₹2 लाख. अन्य चार नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान क्षेत्र में अभी भी जारी है. विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी.

9 दिन होगा रुद्राभिषेक, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में काल भैरव जयंती पर रतनपुर के सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में राजश्री श्रृंगार

बिलासपुर. हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती का बड़ा धार्मिक महत्व है. शुभ दिन पर साधक भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव जी की पूजा करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. रतनपुर स्थित सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को भैरव बाबा की जयंती श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई जा रही है. भैरव बाबा का सुबह एक क्विंटल गेंदे के फूल व नरमुंड के माले से शृंगार होगा. राज्योपचार, नमक-चमक विधि से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना 21 दैदिक पंडितों के द्वारा ​किया गया. साथ ही भैरव बाबा को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. फिर महाआरती की जाएगी. इसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए बाबा पट रात भर खुला रहेगा. मंदिर के महंत पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि 9 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है. 9 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है. रात में बाबा को तंत्र साधना के साथ आहुतियां डाली जा रहीं हैं. पूरे दिन मंदिर आने वाले भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. महंत अवस्थी ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग पहुँचेंगे. भैरव जयंती पर बाबा की होगी राजश्री श्रृंगार काल भैरव जी का राजश्री श्रृंगार किया जाता है, जिसमें खास नरमुंड के माले विभिन्न प्रकार के फूलों से श्रृंगार किया जाता है, जिससे अति आकर्षक और दिव्य रूप में भैरव श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं. नगर सहित प्रदेश भर में भैरव भक्तों में को भैरव जयंती का इंतजार रहता है. प्रदेश भर से भैरव भक्त पहुंच कर कामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा से प्रार्थना करते है. पूजन में पं. दिलीप दुबे, पं. महेश्वर पाण्डेय, पं. राजेंद्र दुबे, पं. कान्हा तिवारी विक्की अवस्थी, सोनू, आचार्य गिरधारी लाल पाण्डेय, पं. अवनीश मिश्रा, पं. बल्ला दुबे, पं. गौरीशंकर तिवारी, पं. राम सुमित तिवारी, यशवत पाण्डेय, करा रहे हैं.

चुनाव में मिले 74782 वोट, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीते

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 40 हजार की बढ़त बनाई है. 16 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 38777 वोट से आगे चल रहे हैं. अब तक की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी को 74782 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 36005 वोट मिले हैं. सुनील सोनी के साथ बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां ढाेल-नंगाड़े बजाकर जीत का जश्न शुरू हो गया है. दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात सामने आ रही है कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है. महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही. दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट — पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले. दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले. तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले. चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले. पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले. छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले. सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले. आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले. दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 11वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 12वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 5340, आकाश शर्मा कांग्रेस 2209 वोट मिले. 13वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 4435, आकाश शर्मा कांग्रेस 2745 वोट मिले. 14वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 63251, आकाश शर्मा कांग्रेस 31920 वोट मिले. 15वां राउंड – 16वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 74782, आकाश शर्मा कांग्रेस 36005 वोट मिले.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet