LATEST NEWS

6.35 लाख का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़-रायपुर में RPF ने दो तस्कर पकड़े

रायपुर. लंबे समय बाद अब रायपुर रेल मंडल की आरपीएफ टीम ने गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जबकि रायपुर रेल मंडल से निकलने के बाद कई दिनों से गांजा तस्करों को नागपुर रेल मंडल की टीम ने पकड़ा था. हालांकि पिछले दिनों भिलाई सीआईबी ने भी एक गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु. ब. रायपुर रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेसुब पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में सीआईबी रायपुर,  विशेष खुफिया शाखा रायपुर, टास्क टीम रायपुर की संयुक्त टीम के द्वारा महाराष्ट्र एवं झारखंड राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के PF नम्बर 01 खम्भा नम्बर 40 के पास 02 व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष, रंग सांवला काली दाढ़ी को घेरा बंदी कर पकड़े जिनके पास 03 ट्रॉली बेग रंग लाल, नीला , काला में  मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया. नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पता नरेश नायक पिता परबे नायक उम्र 24 वर्ष निवासी बिडाबारू थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (ओडिशा) व रंजीत नायक पिता राजू नायक उम्र 20 वर्ष निवासी बूढ़ाडोरिंग पोस्ट उरलादानी थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (ओडिशा) के पास से जप्त गांजा का कुल वजन 31.780 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 6,35,600/( छह लाख पैंतीस हजार छः सौ रुपया) को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त गांजा , संपूर्ण कागजात के साथ NCB रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया.

भाईयों से मोबाइल को लेकर हुई नोक-झोक, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में 5वीं के छात्र ने किया सुसाइड

बिलासपुर. कक्षा पांचवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान माता-पिता धान की फसल काटने खेत गए हुए थे. सूचना पर पचपेड़ी पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची. पूछताछ में पता चला कि तीन भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद होता था. पुलिस को संदेह है कि मोबाइल की बात को लेकर छात्र ने घटना को अंजाम दिया होगा. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम जोंधरा निवासी संतोष केंवट के तीन पुत्र हैं. सबसे छोटा बेटा कबीर केंवट (11) कक्षा पांचवीं के छात्र था. बुधवार की सुबह संतोष केवट और उसकी पत्नी अपने बच्चों को खाना खिलाकर तैयार कर स्कूल जाने की बात बोलकर खेत चले गए. बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश अपने मझला भाई के साथ स्कूल चले गए और कबीर केंवट घर पर रुक गया. दोपहर 1.30 बजे चंद्र प्रकाश स्कूल से घर पहुंचा. तब दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए छोटे भाई कबीर को आवाज लगाई. लेकिन दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद चंद्र प्रकाश ने खिड़की से झांककर देखा तब कबीर का शव फंदे पर लटकते मिला. फिर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी. कुछ समय बाद संतोष और उसकी पत्नी भी घर आ गई. पुलिस की टीम ने दरवाजा को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली.

सीएम ने जवान प्रमिका की मां से मोबाइल पर की बात, पूछा हाल-चाल

रायपुर आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना होने से पूर्व ने यह बातचीत बस्तर जिले के सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से की। पूरी बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो। मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर बुधवार सुबह लौटने के दौरान कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई। मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।

थाने में हुई शिकायत, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में फर्जी अंकसूची के सहारे बनी आंगनबाड़ी सहायिका

गरियाबंद। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में कूटरचना कर फर्जी अंक सूची तैयार करने की शिकायत अब थाने पहुंच गई है. चयनित अभ्यर्थी ने नियुक्ति फार्म में ओवरलैपिंग किया था, लेकिन फिर भी महिला बाल विकास विभाग मामले से अनजान बना हुआ है. देवभोग में पिछले 4 माह से पृथक-पृथक आदेश के तहत 16 से ज्यादा आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की गई. ज्यादातर भर्ती में भारी लेन-देन की चर्चा होती रही. लेकिन बुधवार को एक बड़ा मामला उजागर हुआ, जब लाटापारा के पूंजीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती का मामला थाने पहुंचा. वंचित अभ्यर्थी उर्मिला यादव ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि चयनित अभ्यार्थी तारिणी ने बाड़ीगांव मिडिल स्कूल प्रधान पाठक से मिलकर फर्जी अंक सूची तैयार की है. आरोप है कि बाड़ीगांव मिडिल स्कूल में 2015 में कक्षा 8वीं पास करने वाली तारिणी ने 81.26 अंक अर्जित किया था. इसी मार्कशीट के आधार पर उसने कक्षा नवमीं में भर्ती भी लिया था. उर्मिला ने आरोप लगाया है कि सहायिका भर्ती पाने मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के साथ मिल पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर नई अंक सूची बनाई गई है. फार्म में पहले कम अंक दर्शाया गया. नई मार्कशीट की जुगाड़ हुई तो ओवरलैपिंग किया गया, लेकिन विभाग ने इसको अनदेखा किया. यह भी बताया कि प्रक्रिया के दरमियान आवेदिका के पति मधु यादव ने आरटीआई के तहत दस्तावेज निकाल इसकी जानकारी चयन समिति को दी थी, लेकिन समिति ने भी इसे अनदेखा कर दिया पर पति को यह पहल भारी पड़ गई. तारिणी बघेल ने 12 नवम्बर को मधु यादव के खिलाफ गाली-गलौच करने का आरोप लगा कर एक लिखित शिकायत दर्ज करा दी. मामले की जांच करने एसडीओपी बाजी लाल सिंग पूंजीपारा पहुंचे थे. उन्होंने वस्तु स्थिति व मौजूद तथ्यों पर आगे उचित कार्रवाई करने की बात कही है. फर्जी अंक सूची के और भी मामले दीवान मूड़ा में ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थी की अनदेखी कर कम अंक वाले को सहायिका पद पर नियुक्त कर दिया गया है. कुम्हड़ई कला, कोदोभाटा में भी सहायिका नियुक्ति में फर्जी अंक सूची इस्तेमाल की भनक लगी तो प्रकिया रोक दी गई है. जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव ने कहा कि इस सीजन में देवभोग मैनपुर में हुए सहायिका नियुक्ति में मिल रही शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच किया जाए तो फर्जी अंक सूची के कई मामले सामने आयेंगे. चयन समिति पर उठ रहा सवाल चयन समिति में महिला बाल विकास अधिकारी के अलावा जनपद सीईओ, बीईओ,बीएमओ शामिल रहते है.इनकी जवाबदारी है कि नियुक्ति प्रक्रिया में इस्तेमाल दस्तावेज का वे सत्यापन करें.किन्तु समिति बड़ी चूक क्यों कर रही है यह बड़ा सवाल है.नियुक्ति को लेकर भारी लेन देन की बात भी उठती रही है. शिकायत पर की जाएगी जांच जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपा शाह ने बताया कि जहां पर हमें मार्कशीट में ओवर लैपिंग लगी, उस जगह की भर्ती रोकी गई है. लाटापारा व गिरशूल में नियुक्ति से जुडा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. नियुक्ति में गड़बड़ी लगती है तो जिला अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील का प्रावधान है. विधिवत अपील में आता है तो जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई वहीं मामले में बीईओ देवनाथ बघेल ने बताया कि मिडिल स्कूल के मार्कशीट जारी करने का अधिकार प्रधान पाठक को है. रिकॉर्ड के मुताबिक ही अंकसूची जारी होती है. अगर किसी ने गड़बड़ी की है, तो उसकी शिकायत अब तक नहीं मिली है. शिकायत मिलेगी तो आवश्य कार्रवाई करेंगे.

उद्योग मालिकों को अब याद आई महंगी बिजली!, छत्तीसगढ़-रायपुर में 400 करोड़ का बिल बकाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन संघ के सदस्य आज उद्योगों को दी जा रही बिजली की दरें कम कराने की मांग करने अधिकारियों से मिलेगा. लेकिन ये मुलाकात तब हो रही है जब सैकड़ों उद्योग मालिकों ने करीब 400 करोड़ रुपए का बिजली बिल भुगतान नहीं किया है. अब सवाल ये है कि क्या उद्योग मालिकों को बढ़ी हुई बिजली की दरों की जानकारी नहीं थी ? और जब करोड़ों का बिजली बिल भुगतान करने की बारी आई तब मालिकों की नींद उड़ी और अब मुलाकातों का दौरा शुरू करने की कवाद शुरू की. संघ का दावा है कि छत्तीसगढ़ में लौह उद्योग एक बार फिर से संकट में हैं. बिजली बिल की बढ़ी हुई दरों का बोझ नहीं उठा पाने के चलते धीरे-धीरे करके उद्योग बंद होते जा रहे हैं. उद्योग संघों की मानें तो लगभग 5 दर्जन से अधिक उद्योग मंदी के चलते बंद हो गए हैं. बड़ी संख्या में उद्योग बंद होने के कगार पर है. मिली जानकारी के अनुसार करीब 400 करोड़ रुपए बिजली बिल का भुगतान अटक गया है. दावा है कि यह भुगतान किसी आंदोलन के तहत नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अटकने की बात सामने आई है. इस संबंध में उद्योग संघों का कहना है कि लंबे समय से बढ़ी हुई बिजली दर की मार झेल रहे हैं. अब नुकसान सिर से ऊपर जा रहा है. ऐसे में उद्योग बिजली बिल नहीं चुका पाने की स्थिति में आ गए हैं. छोटे ही नहीं बड़े उद्योगों की हालत भी खराब हो गई है. आज अधिकारियों से मिलेगा संघ उद्योग बंद होने और करोड़ों रुपए के बिल का भुगतान नहीं होने के बाद भी उद्योग संघ ने इस बार एकाएक कोई निर्णय नहीं लिया है. उद्योग संघ आपस में मिलकर चर्चा कर रहे हैं. पिछले दिनों से उद्योग और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क में है. आज उद्योग संघ के प्रतिनिधि अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे. छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया की करीब 300 से 400 करोड़ का बिजली बिल अटक गया है. बिजली की बढ़ी दरों से अब तक 12 से 15 उद्योग बंद हो चुके है. करीब 300 से ज्यादा उद्योगो ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. अक्टूबर महीने में 16 तारीख को सभी बिल पटाते है. वो बिल नहीं पटाया गया है. कुछ लोग लोड सरेंडर भी वापस कर करने की बात कर रहे है तो कुछ लोग मिनिमम में जा रहे है. इन्हीं सब मांग और बिजली की दर कम करने की मांग को लेकर आज अधिकारियों से बातचीत कर अपनी मांग रखेंगे.

अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ, छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली कर्मचारी के घर चोरी

रायपुर। राजधानी के डूंडा इलाके में दिमागदार चोरों ने दरवाजे में लगी कुंडी को अगल अंदाज में काटकर आसानी से घर में प्रवेश किया. घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगदी चोरों ने साफ कर दिया. मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां कांकेर में बिजली विभाग में पदस्थ कमर्चारी राधेश्याम प्रेमी का घर है. कर्मचारी की पत्नी अपने बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी, इस बीच रात के अंधेरे में चोरों ने घर के दरवाजे में लगे एप्पल वाली कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया. घर में रखे करीबन साढ़े पांच लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नगद को पार कर दिया. बताया गया कि पत्नी और बच्चे 17 नवंबर को पति से मिलने कांकेर गए थे. 19 नवंबर को लौटने पर दरवाले में लगी कुंडी के टूटा देख अंदर घर जाकर देखा तो गहने और नगद गायब थे. मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि मामले एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. सूने मकान को देखकर चोरों ने अपना निशाना बनाया है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ जारी है.

लिंक मिलने पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-रायपुर महाराष्ट्र बिटकॉइन में गौरव मेहता के कई ठिकानों पर छापे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र बिटकॉइन मामले से जुड़े होने के बाद ईडी ने गौरव मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ ठिकानों पर छापेमारी की, जो कथित तौर पर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में बिटकॉइन लेनदेन मामले से जुड़े हैं। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, क्योंकि उसके नेताओं ने कथित तौर पर एक रिकॉर्डिंग चलाई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह सुले की आवाज है। मेहता कथित तौर पर इन लेनदेन से जुड़े हैं। सांसद सुले ने आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में बड़ी रकम (2017 में छह हजार 600 करोड़ रुपये) इकट्ठा की और बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न का झूठा वादा किया। यह मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज पुलिस एफआईआर से जुड़ा है।

‘मैं 17 बरस का तू 16 बरस की’ गाना गाता रहा मरीज, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में बुजुर्ग के हर्निया का ऑपरेशन

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का नाम गंगाराम यादव (75) है। जहां एक तरफ डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ गंगाराम ऑपरेशन के दौरान मैं 17 बरस का तू 16 बरस की गाना गाते रहे जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया है। दरअसल सक्ति जिले के हसौद के रहने वाला गंगाराम यादव को हर्निया की समस्या थी। जिसके इलाज के लिए चांपा के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में आया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन थियेटर में जब गंगाराम का ऑपरेशन चल रहा था तभी वह अपने प्यार को याद करते हुए गाना गाने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं जो कि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं। मगर गंगाराम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में (सीओपीडी) जागरूकता की क्रांतिकारी पहल-महेन्द्र सिंह मरपच्ची

“विश्व सीओपीडी दिवश पर विशेष लेख” मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विश्व सीओपीडी दिवस की शुरुआत 2002 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव लंग डिजीज (GOLD) द्वारा की गई थी। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम, प्रबंधन तथा इलाज को बढ़ावा देना है। यह दिवस हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को मनाया जाता है, और इसका उद्देश्य सरकारों, स्वास्थ्य संगठनों और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करना है, ताकि इस बीमारी से होने वाली मृत्यु और पीड़ा को कम किया जा सके। इस दिन विशेष रूप से श्वसन स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जो सीओपीडी के मुख्य कारण हैं। छत्तीसगढ़ में सीओपीडी के खिलाफ समग्र प्रयास छत्तीसगढ़, जो अपनी प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। छत्तीसगढ़ में सीओपीडी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है, जो मुख्य रूप से वायु प्रदूषण, तंबाकू सेवन और परंपरागत चूल्हों के धुएं से उत्पन्न होती है। खासकर राज्य के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। एमसीबी जिला जो कोयला खनन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, प्रदूषण और सांस संबंधी बीमारियों का केंद्र बन चुका है। इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यहां सीओपीडी और अन्य श्वसन संबंधित रोगों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल हेल्थ वैन चलाई जा रही हैं, जो प्राथमिक चिकित्सा और स्क्रीनिंग सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। राज्य सरकार ने कोयला खनन और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अग्रणी भूमिका स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार किए हैं। उनके प्रयासों से राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से सीओपीडी और सांस संबंधी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसके परिणामस्वरूप जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अस्पतालों में उपकरणों का उन्नयन और चिकित्सा कर्मियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का क्रांतिकारी नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में स्वास्थ्य को केंद्रीय भूमिका दी है। उनके नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना का सफल क्रियान्वयन हुआ, जिससे लाखों परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिला। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए पर्यावरण-अनुकूल नीतियों को लागू किया और एलपीजी कनेक्शन वितरण के जरिए ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य खतरों से बचाया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव देखा है। विशेष रूप से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सीओपीडी की रोकथाम और स्वास्थ्यकर आदतों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयास न केवल राज्य के लिए, बल्कि देशभर के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का आगमन तेजी, सरगुजा में ठंड का रिकॉर्ड टूटा

रायपुर छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का आगमन तेजी से हो रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर सरगुजा सम्भाग में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर और सूरजपुर में अगले 24 घंटे में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। ठिठुराने वाली हवाओं के चलने से सरगुजा संभाग में पारा तेजी से नीचे गिर गया है। यहां नवंबर के तीसरे हफ्ते में ही पारा 8.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो साल 2014 के बाद पहली बार नवंबर के तीसरे हफ्ते में सरगुजा का पारा इतना नीचे पहुंचा है। यानी सर्दी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने अचानक से तापमान गिरने के पीछे का कारण चक्रवातीय परिवर्तन को बताया है। सरगुजा सम्भाग में सर्दी बढ़ने से ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को अभी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। हवा से नमी गायब मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी शांत बनी हुई है। इस दिशा से नमी का आगमन नहीं हो रहा है। लगातार पश्चिम और उत्तर से सर्द हवा आ रही है। बीते दिनों उत्तर भारत में कई जगहों पर बर्फबारी हुई। इसके चलते उस दिशा से सर्द हवा आ रही है। आसमान पूरी तरह से साफ है। प्रदेश समेत उत्तर छत्तीसगढ़ का तापमान सर्द हवाओं की वजह से गिरा है। अभी पहाड़ी इलाकों में पारा और नीचे जाएगा। ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों में तापमान में क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

24 घंटे में तीन हत्याएं, अपराध का गढ़ बन गया है रायपुर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: उपाध्याय

रायपुर राजधानी में लगातार अपराध बढ़ रहे. बीते 24 घंटे में तीन हत्याएं हुई है. बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा ने रायपुर को अपराध का गढ़ बना दिया है. महिला-बहनें शहर में सुरक्षित नहीं है. अपराधी अपराध करते हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं. इतनी हिम्मत कहां से आ रही है, कोई ना कोई संरक्षण दे रहा होगा. वहीं भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा है कि जो कानून को हाथ में लेगा उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी. CGPSC मामले में टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में विकास उपाध्याय ने कहा, CSR मद से 45 लाख रुपए NGO में भेजने का जिक्र प्रेस नोट में हुआ है. जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा, भाजपा 15 साल में 14 सीट पर सिमट कर रह गए थे. अगर किसी ने गलती की है तो उसको सजा मिलनी चाहिए. कार्रवाई होनी चाहिए. किन परिस्थितियों में किस व्यवस्था में पैसा डाला गया, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए. अगर कोई गलत काम हुआ है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. जानबूझकर राइस मिलरों का पेमेंट नहीं कर रही सरकार धान खरीदी के बीच में राइस मिलर्स असहयोग आंदोलन कर रहे. इस पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, पिछले 5 साल में राइस मिलों को इतना फायदा पहुंचा कि कई राइस मील खुल गए. बीजेपी की नीति और सोच किसानों को परेशान करने वाली है. जब राइस मिल वाला परेशान होगा तो किसान भी परेशान होगा. पिछले 5 साल राइस मिल वालों को इतनी पर्याप्त मात्रा में धान मिलता था कि वह उसका मिलिंग करते थे. बीजेपी की सोची समझी साजिश है. सरकार जानबूझकर उनका पेमेंट नहीं कर रही है. संदेह होगा तो सवाल तो उठेगा : उपाध्याय मुख्यमंत्री के EVM वाले बयान पर विकास उपाध्याय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, EVM पर सवालिया निशान पूरे देश में है. अभी जो रीसेंट में चुनाव हुआ था पूरे देश का सबसे बड़ा चुनाव हुआ था. उस पर भी लोगों ने सवाल उठाया. जहां संदेह होगा वहां पर लोग कहेंगे. मशीन को लेकर लोगों में संदेह है. सामान्य आदमी से आप पूछोगे तो मशीन पर संदेह की बात करेगा. अगर संदेह होगा तो कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर होगी. दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : राजेश मूणत राजधानी में लगातार हो रहे अपराध को लेकर विधायक राजेश मूणत ने कहा है कि पुलिस के जूते का वजन दिखना चाहिए. साय सरकार का सख्त आदेश है. कोई भी कानून को हाथ में लेगा उसको उसी भाषा में जवाब मिलेगा. यदि कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो साक्ष्य प्रस्तुत कीजिए, उनके खिलाफ शासन सख्त कार्रवाई करेगा.

सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग लाइन अटैच

बिलासपुर नायब तहसीलदार से गलत तरीके से बातचीत करने वाले सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को थाने से हटाते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला दो दिन पुराना है जब नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर उन्हें थाना लाये जाने की वजह पूछी थी। इस पूरे बातचीत का आॅडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फोन पर नायब तहसीलदार से बदसलूकी करते हुए टीआई नवरंग ने कहा था कि, ‘तू रुक मैं आता हूँ’।  नायब तहसीलदार का आरोप था कि, पुलिस ने उनसे और उनके परिवार से दुर्व्यवहार किया। स्टेशन से परिजनों को लेकर वे देर रात घर जा रहे थे। उसी बीच आरक्षकों ने रोकते हुए उनसे दुर्व्यवहार किया। अपना परिचय देने के बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरिया थाने ले गए और डाक्टरी मुलाहिजा करने का दबाव बनाया। बाद में पुलिस ने जबरिया कार्रवाई करते हुए उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ भी मामले को लेकर लामबंद हो गया था संघ ने कलेक्टर,आईजी व एसपी समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इधर मामले के तूल पकडऩे के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। वही इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित आॅडियो भी वायरल हुआ है जिसमे नायब तहसीलदार और सरकंडा थाना प्रभारी के बीच बातचीत हो रही हैं। इसी के आधार पर टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

कमिश्नर कावरे ने ली चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति की बैठक

रायपुर रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक ली। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। अम्बेडकर अस्पताल में 1 दिसंबर से नशा मुक्ति केंद्र खुलेगा। इसका संचालन चिकित्सालय के मनोरोग विभाग द्वारा किया जाएगा।  इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वशासी बजट के अंतर्गत अभी तक हुए आय-व्यय की समीक्षा की गई। बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि चिकित्सालय के किराया कक्षों (पेइंग वार्डों) के नवीनीकरण हेतु 26 एसी, केजुअल्टी विभाग हेतु 09 एसी और सीटीवीएस विभाग हेतु 05 एसी के क्रय की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। डॉ. सोनकर ने बताया कि चिकित्सालय में साइनेज बोर्ड लगाये जाने एवं अन्य नवीनीकरण कार्य करवाये जाने से संबंधित प्रस्ताव कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को प्रेषित किया जा चुका है। चिकित्सालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के लिए एक प्रेशर इंजेक्टर मशीन के क्रय की कार्यवाही सीजीएमएससी द्वारा की जा रही है। यह मशीन सीटी स्कैन, एमआरआई और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लिए बेहद उपयोगी है। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत बैठक में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत होने वाले पोस्टमार्टम कार्य हेतु एक नग नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के क्रय किये जाने की अनुशंसा की गई थी जिसके अंतर्गत वर्तमान में मशीन का स्पेसिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के लिए संबंधित फर्म को बुलाकर पहले उसका डेमोंस्ट्रेशन लिया जाएगा। उसके बाद क्रय हेतु सीजीएमएससी को मांगपत्र भेजेंगे। डॉ. चौधरी द्वारा जानकारी दी गई कि नवीन स्वशासी नियमावली में अन्य आकस्मिक व्यय हेतु अधिष्ठाता एवं अधीक्षक को 5 लाख रुपये तक स्वीकृति एवं भुगतान की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है। इसके साथ ही प्रबंधकारिणी समिति को प्रतिकार्य 2 करोड़ रुपये तथा वित्त समिति को प्रतिकार्य 10 लाख रुपये व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सालय के उपयोग हेतु 02 नग ए. एल. एस. एम्बुलेंस शीघ्र क्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सालय के मनोरोग विभाग में आगामी 01 दिसंबर से नशा मुक्ति केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान में चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध सीटी स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन पुराने हो चुके हैं। नवीन सी. टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन के क्रय का प्रस्ताव चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से शासन को भेजा गया है। सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन से होने वाली जांच में मरीजों की वेटिंग कम करने के लिए डीकेएस अस्पताल प्रबंधन से चर्चा हुई है। जल्द ही दिए गए निर्णयों पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मरीजों की सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच डीकेएस अस्पताल में की जाएगी, जिसका भुगतान आयुष्मान योजना अंतर्गत संबंधित एजेंसी को किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं सहित अन्य आम नागरिक जो मरीज के परिजनों को निशुल्क भोजन वितरण के इच्छुक हों उनके लिए चिकित्सालय परिसर में चिन्हांकित स्थान पर शेड निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत किये प्राक्कलन की राशि के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर रिव्यू करने को कहा गया। इस बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, माइक्रोबायोलॉजी विभगाध्यक्ष डॉ. निकिता शेरवानी, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव एवं उप संचालक वित्त सुश्री ऋतु कौशिक उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले- राज्य के युवाओं को मिलेगा लाभ, पीजी कोर्स करने के लिए नहीं जाना होगा राज्य के बाहर

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ?े से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे। राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए  पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है।

बिलासपुर कोनी में संपन्न हुआ सहकार भारती प्रांतीय अधिवेशन

बिलासपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ सहकार भारती का प्रांतीय अधिवेशन 15-16 नवंम्बर को बिलासपुर के कोनी स्थित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभा गृह में सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदयजोशी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने सहकार भारती के कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में काम करनें कि छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं है। सहकारिता के बढ़ते काम काज को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी देश के गृह मंत्री अमित शाह को दिया गया है। इस दौरान सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय कार्य कार्यकारणी सदस्य विष्णु बोबड़े व प्रदेश अध्यक्ष वेद राम वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के पहले दिन सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदयजोशी की अध्यक्षता में प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें पिछले तीन साल काम काज की समीक्षा हुई। इसके बीच सहकार भारती को प्रदेश में कैसे बढ़ाया जाये इस पर विचार मंथन किया गया। प्रथम सत्र की शुरूआत सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष वेद राम वर्मा ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय कार्य कार्यकारणी सदस्य विष्णु बोबड़े ने प्रदेश भर से आये सहकार भारती के कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बड़े-बड़े काम सहकारिता के माध्यम से हो रहा है। इसलिए सहकारिता का महत्त्व और बढ़ गया है। आप लोग भी लोगों के लिये आगे बढ़ कर काम करें। दूसरे सत्र में प्रदेश सहकार भारती के नये पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इसकी घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने की। जिसमें प्रदेश सहकार भारती नये अध्यक्ष के रूप में राधेश्याम चंद्रवंशी व महांमत्री के रूप में कनीराम नंदेश्वर का चयन किया गया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार दीवान (रायपुर) संत्येन्द्र शर्मा बिलासपुर, प्रदेश मंत्री मनोज तिवारी, डॉ. जया द्धिवेदी, कोषाध्यक्ष, रामप्रकाश केशरवानी, मछुआ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नरेश मल्लाह, गन्ना प्रकोष्ठ, के संयोजक चिन्मयं गोस्वामी को नियुक्त किया गया। वहीं सहकार भारती के प्रदेश संरक्षक के रूप में वेदराम वर्मा के नाम की घोषणा की गई। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी सहकारिता मंत्रालय बनाया है। जिसकी जिम्मेदारी केदार कश्यप को दी गयी है। आजकल बड़ा से बड़ा काम सहकारिता के माध्यम से हो रहा है। इसका सबसे बडा उदारहण धान खरीदी है। आज सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को आगें आने की जरूरत है। श्री जोशी ने कहा कि सहकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सुविधाएँ उपलब्ध करना होता है। सहकार भारती की यह धारणा है कि समाज के दलित, शोषित और असंगठित समाज को स्थायी रूप से आर्थिक विकास के विभिन्न संशसाधनों में सहकारिता की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। सबके साथ मिलकर काम करने की भावना ही सहकारिता है। आज देश भर में 28 प्रदेशों व 650 से अधिक जिला केन्द्रों में आज सहकार भारती काम कर रही है। विशेष अतिथि के रूप में इंन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल ने कहा कि सहकार भारती के अधिवेशन में आकर मैं गौरन्वावित महसूस कर रहा हूँ। सहकारिता आज सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। विशेष अतिथि त्रिलोक श्रीवास नें सहकार भारती के कार्यकतार्ओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सहकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक है। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए सहकार भारती के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसमें प्रमुख रूप से सहकार भारती के राष्ट्रीय महिला प्रमुख शताब्दी पांडेय, बंसत ठाकुर, रामकुमार श्रीवाश, गणेश राम साहू प्रशांत तिवारी, शामिल थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet