LATEST NEWS

विधायक के बेटे की गिरफ्तार को लेकर आदिवासी समाज नाराज, कार्रवाई नहीं होने पर घेरेंगे थाना

बेमेतरा साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा, आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है. अगर यही स्थिति रही तो पूरा समाज साजा थाना का घेराव कर आंदोलन करेगा. गौरतलब है कि विगत दिनों साजा विधायक पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा के आदिवासी युवक की जमकर धुनाई की थी, जिससे समाज में काफी आक्रोश पनप रहा है. लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद हमें पुलिस वालों ने गुमराह करते हुए विधायक निवास ले गए थे और हम लोगों पर माफी के लिए दबाव बनाया गया. पहले से ही दस्तावेज तैयार कर राजीनामा के लिए हस्ताक्षर कराने का प्रयास कराया गया, लेकिन हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही इस पूरे मामले पर पुलिस उल्टा हम लोगों पर लूट की धारा लगाकर कार्रवाई कर दी और पीड़ित आदिवासी युवक को अंदर कर दिया गया है. पीड़ित युवक पर लगे लूट का आरोप निरस्त हो, आरोपी की गिरफ्तारी हो मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन समझौता करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन आदिवासी समाज आरोपी कृष्णा साहू की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं. इस मामले में आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष मुरीत मंडावी ने कहा कि समाज ने 26 अक्टूबर को थाने के घेराव का आह्वान किया है. समाज की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित युवक पर लगाए गए लूट के आरोप को निरस्त करें.

बदल रहा है मौसम, आंखों का रखें खास ख्याल

इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। इस परिवर्तन के साथ ही आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आम तौर पर प्रदूषण और तनाव से आंखों पर निगेटिव असर पड़ता है लेकिन बदलते मौसम में आपकी सेंसिटिव आंखें जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाती। ऐसे में आपकी आंखों को खास देखभाल की जरूरत है। यहां जानिए कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों की सही देखभाल कर सकते हैं। थकान से बचें: आंखों में खिंचाव, थकान या कोई अन्य तकलीफ न हो इसके लिए कम्प्यूटर या मोबाइल पर काम करते समय पलकों को लगातार झपकाते रहें। कम्प्यूटर के मॉनिटर को अधिक समय तक लगातार नहीं देखें बीच-बीच में काम को रोक दें और आंखों को आराम दें। खुद न बनें डॉक्टर: लोग दुकान पर ही आंखें टेस्ट करवाकर चश्मा बनवा लेते हैं। यह ठीक नहीं है। आंखों का परीक्षण किसी नेत्र विशेषज्ञ से करवाकर ही चश्मा बनवाना चाहिए। खूब पानी पीएं: अक्सर सर्दियों में लोग पानी का सेवन कम मात्रा में करते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से यह सही नहीं है। इस कारण शरीर में तरल की कमी होने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। शरीर में नमी बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम 5 लीटर पानी पीना चाहिए। कंप्यूटर के सामने बैठने का सही तरीका: कंप्यूटर पर यदि अधिक काम करना पड़ता है तो पॉश्चर सही रखना भी जरूरी है। इसके अलावा काम के वक्त पर्याप्त रोशनी का विशेष खयाल रखें। मोबाइल इस्तेमाल करने की गलत आदत: मोबाइल का प्रयोग लेटकर न करें साथ ही अंधेरे में मोबाइल स्क्रीन किसी भी स्थिति में नहीं देखें। ई-बुक के बजाय सीधे बैठकर पुस्तक पढ़ने की आदत डालें।  

छात्र को मोबाइल खरीदने से किया मना तो कर ली आत्महत्या

बालोद मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज छात्र ने आत्महत्या कर ली. यह मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का है. यह घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने अपने माता-पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की, जिस पर परिजनों ने मना कर दिया. इसके बाद रात करीब 10 बजे छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले छात्र ने अपने दोस्तों को कॉल किया था और कहा था कि मेरे पापा को फोन लगाए मैंने जहर खा लिया है. इसकी जानकारी दोस्तों ने छात्र के माता-पिता को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल धमतरी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.

सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली. घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया. यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी पर तैनात थे. घायल अवस्था में पवन कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी थे. मामले की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है.

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस को अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में तस्करों के पास से 245.105 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 61,27,625 रुपये है. पुलिस ने बरामद गांजे समेत एक टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी जब्त की है. बता दें, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना कुकदुर की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच 24 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि एक टाटा 1109 वाहन में अवैध गांजा परिवहन हो रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबलू सिंह (35) और शिवकुमार (28) के रूप में हुई है. बबलू सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी है, जबकि शिवकुमार रायबरेली से है. इनके पास से जब्त किए गए गांजे के अलावा, घटना में प्रयुक्त टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और 1,020 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं. कुल मिलाकर, जब्त की गई सामग्री की कीमत 71,48,645 रुपये है. पिछले घटनाक्रम इसके पहले, 20 अक्टूबर 2024 को भी थाना बोड़ला में 54 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया था, जो इस अभियान की निरंतरता को दर्शाता है. कबीरधाम पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का प्रयास है.

इनामी नक्सली दंपत्ति समेत 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं. वहीं आज सुकमा जिले सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति सहित 06 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का यह कदम “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर उठाया है. आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 01 महिला और 01 पुरूष नक्सली पर 05-05 लाख रुपये का और 02 पुरूष नक्सलियों पर 02-02 लाख रुपये का इनाम था. कुल मिलाकर इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 02, 50 वाहिनी सीआरपीएफ को सफलता मिली है.

अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 4 हाईवा वाहन जब्त

आरंग रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के मोहमेला गांव में प्रशासन ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है. 16 अक्टूबर के बाद से सक्रिय रेत माफियाओं के खिलाफ चल रही इस मुहिम में आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 3 जेसीबी और 4 हाईवा वाहन जब्त किए हैं. बता दें, आरंग क्षेत्र में 16 अक्टूबर के बाद से रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं, जिन्होंने महानदी से अवैध खनन और परिवहन शुरू कर दिया है. ग्राम पंचायत मोहमेला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा था. जिसपर आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मोहमेला में छापेमारी की. इस कार्रवाई में 03 जेसीबी और 04 हाईवा वाहन जब्त किए गए. प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. नियमों का उल्लंघन और मौजूदा स्थिति आरंग क्षेत्र के कई रेत घाटों पर नियमों के विरुद्ध खनन और परिवहन हो रहा है. वैध रेत खदानों में खनन की अनुमति सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होती है, लेकिन यहां 24 घंटे अवैध खनन किया जा रहा है. NGT के नियमों की अनदेखी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों का उल्लंघन करने वाले रेत खदान संचालकों और माफियाओं पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं. प्रशासन की हालिया कार्रवाई से उम्मीद है कि इस अवैध कारोबार पर नियंत्रण पाया जा सकेगा.

पूर्व पदस्थापना के दौरान सीमांकन में की गई गड़बड़ी, पटवारी को किया निलंबित

बिलासपुर पूर्व पदस्थापना के दौरान सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में पटवारी तो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने निलंबन आदेश जारी किया. बिलासपुर जिला के बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी रामनरेश बागड़ी ने ग्राम मटसगरा में पदस्थ रहते हुए ग्राम मटसगरा की भूमि खसरा नंबर 285/1, 37/1 और 37/2 का सीमांकन किया गया था. यह भूमि सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व में थी. पटवारी द्वारा सीमांकन प्रक्रिया के दौरान दो भिन्न- भिन्न रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं, जो आपस में मेल नहीं खा रहा था. 11 अप्रैल 2017 को किए गए स्थल निरीक्षण में बताया गया कि सुरेश कुमार की भूमि पर कोई कब्जा नहीं है. वहीं 20 अप्रैल 2017 को तहसीलदार कोटा को भेजी गई रिपोर्ट में पटवारी ने जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा भूमि खसरा नंबर 285/1 पर 0.35 एकड़ पर कब्जा होने की जानकारी दी. दो अलग तरह की रिपोर्ट को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर, बिलासपुर ने विभागीय जांच का आदेश दिया था. जांच में पटवारी रामनरेश बागड़ी की गड़बड़ी सामने आई. प्रशासन ने इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए 24 अक्टूबर को पटवारी रामनरेश बागड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बेलगहना तहसील कार्यालय होगा. इसके साथ बेलगहना तहसील पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव पटवारी अमित पाण्डेय को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. इसके साथ ही पटवारी रामनरेश बागड़ी के विरूद्ध विभागीय जांच के लिए बेलगहना तहसीलदार अभिषेक राठौर को नियुक्त किया गया है.

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मूर्ति विसर्जन के बाद छोड़े गए अवशेष एवं सफाई नहीं कराए जाने पर लिया संज्ञान

बिलासपुर खारून नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद छोड़े गए अवशेष एवं सफाई नहीं कराए जाने से संबंधित खबरों पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने नगरीय प्रशासन सचिव समेत अन्य को नोटिस जारी कर पूरे प्रदेश की स्थिति पर व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने कहा है. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सिन्हा के डिवीजन बेंच ने कहा कि इन खबरों से पता चलता है कि खारुन नदी के किनारे बने तालाब में मूर्तियों के विसर्जन के बाद अवशेष वहीं छोड़ दिए गए हैं. मूर्तियों की मिट्टी और संरचनाएं वहीं रखी हुई हैं. पानी सूख गया है, और दलदल बन गया है. इलाके के बच्चे इस दलदली तालाब में उतरकर खेल रहे हैं. ऐसी स्थिति में छोटी सी चूक भी खतरनाक हो सकती है. सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रदेशभर में प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब या फिर नदी का चयन किया गया था. जिन जगहों पर प्रतिमा विसर्जन किया गया है, वर्तमान में क्या स्थिति है, सफाई की गई है या नहीं. राजधानी रायपुर जैसी स्थिति तो नहीं है. इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र के साथ पूरी जानकारी पेश करने के लिए कहा. जनहित याचिका की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 नवंबर की तिथि तय कर दी है.

जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग

धरना एवं रैली कर शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सामूहिक अवकाश लेकर धरना,रैली में शामिल हुए शिक्षक संवर्ग जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग पूर्व सेवा अवधि की गणना करने एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने दिया धरना   रायपुर छत्तीसगढ़  शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांग को लेकर जनपद कार्यलय के पास अभनपुर में ब्लॉक स्तरीयएक दिवसीय धरना देकर एवं रैली निकालकर सीईओ जनपद पंचायत राजेन्द्र पांडेय व बीईओ धनेश्वरी साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय,वित्त मंत्री महोदय,मुख्य सचिव महोदय,वित्त सचिव,शिक्षा सचिव,डी पी आई के नाम ज्ञापन सौपा गया ।रायपुर जिले के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के पर पदोन्नति के लिए कलेक्टर, संयुक्त संचालक व डीईओ के नाम से भी सीईओ व बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर दीपावली के पूर्व पदोन्नति नही होने पर डीईओ कार्यलय घेराव करने की चेतावनी भी दी गई। धरना मे शिक्षको के द्वारा पुरानी पेंशन, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, लंबित डीए लिखकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी की गारंटी शिक्षकों के लिए तत्काल लागू करने की मांग की। मोदी की गारंटी में शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने व मंहगाई भत्ता देय तिथि से देने का उल्लेख है उसकी धरना प्रदर्शन में खूब चर्चा रही, मोदी की गारंटी लागू कराने नारेबाजी किया गया । जिन मांगो को लेकर धरना, रैली कर ज्ञापन सौंपा उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत – 1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा। 25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।              आज के धरना, रैली, ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक द्वय बुद्धेश्वर बघेल व मनोज साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा, डा.सी एल साहू,मोती ध्रुव दीपक कुमार साहू, शिव साहू, छम्मन पाल, यशोदा बारले, टेक राम कंवर,अश्वनी कोसले, गंगा नागरची,जितेंद्र निषाद, राजकुमार छुरा, मनमोहन यादव,  तिजऊ राम तारक,  कन्हैया ध्रुव, सुरेन्द्र बंजारे,  कोमल चंद साहू, राधेश्याम बंजारे, विनोद साहनी, गोपाल साहनी, प्रशांत साहू ,सोहन मैथिल, शिवकुमार टंडन, मोतीमाला साहू, टिकेश्वरी श्रेय ,परमेश्वर राजपूत,यशवंत साहू,उकेश तारक ओमप्रकाश साहू,चितरेखा साहू, सतीश निषाद,विमल कुमार हंसा, डाकवर साहू,किशन साहू, प्रहलाद टंडन,निर्मल साहू,क्षितिज बंजारे,अवधेश कुमार गाडगे ,योगेन्द्रध्रुव ,आकेश ध्रुव, मनीष साहू, शत्रुहन ध्रुव दुर्गा चौहान, सरला मिश्रा,कृष्ण बांधे,ठम्मन कुर्रे,दुष्यंत साहू, संजीत पिल्ले,चैन सिंह गायकवाड़ ,केवरा गायकवाड़, मनीष साहू ,लुकेश ध्रुव सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे ।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी जोरों शोरों से हो रही तैयारी 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा उनके द्वारा नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिसे लेकर पूरे शहर में जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यहां भी दीक्षांत कार्यक्रमों में शामिल होंगी राष्ट्रपति वहीं 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वो आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 70 लाख महिलाओं को सौगात राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि भी जारी करेंगी। साथ ही वो इस योजना से जुड़ी महिलाओं से बातचीत भी करेंगी। लोगों में उत्साह का माहौल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आने से लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए राजधानी रायपुर को भी सजाया गया है। वहीं वीआईपी मूवमेंट होने के कारण कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात और चर्चा करेंगी। इसके बाद वे शाम 7:05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7:30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।        राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को सुबह 9:20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन और आरती के बाद रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर साढ़े तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी। वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष रोजगार मेला का आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अग्रणी महाविद्यालय शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ में परियोजना निदेशक नितेश कुमार उपाध्याय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में एवं प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय में जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेश के भर्ती अधिकारी उपस्थित हुए जिले के उपस्थित बेरोजगारों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिनकी आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है वे सभी इस रोजगार मेले का लाभ ले सकते है। उन्होने उपस्थित युवाओं से कहा कि यदि तत्काल आपकी आर्थिक जरूरतें हैं और आप के मां-बाप इस हेतु सहमत हैं तो आप सभी इस अवसर का लाभ उठावें। रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी के रूप में उपस्थित संतोष राव ने बताया कि इच्छुक युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती किया जाता है। सुरक्षा जवान के आठ सौ पदों हेतु दसवी पास या फेल युवा आवेदन कर सकते है, इसमें चयन होने पर प्रतिमाह 14000 से 21000 रू. वेतन प्राप्त होगा। सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों में भर्ती हेतु 12 वी उत्तीर्ण युवा पात्र है जिनके 17000 से 25000/- रू. वेतन प्राप्त होगा। आज की इस रोजगार मेंला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जिलो भर के बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भर्ती अधिकारी के द्वारा उपस्थित युवाओं का नाप -जोख कर चयनित प्रतिभागियों से आवेदन-पत्र जमा कराया गया एवं अगले चरण में अनुपपुर (म.प्र) प्रशिक्षण हेतुु बुलाया गया। चयनित युवाओं में शैलेश चन्द्र, बृजेश कुमार, उमाशंकर, आदि है। आज के रोजगार मेले को सफल बनाने में सहा. प्राध्यापकगण डॉ. अरूणिमा दत्ता, सुशील कुमार तिवारी, कमलेश पटेल शरणजीत कुजूर, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, प्रकाश मनिकापुरी एवं कार्यालयीन स्टॉप मनीष श्रीवास्तव, सुनित जॉनसन बाड़ा, आर के. गुप्ता, हेमंत सिंह, साधना बुनकर, प्रदीप कुमार मलिक, सतीश सोनी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

50 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले दो आरोपी कोरिया पुलिस के शिकंजे में

बैकुंठपुर/कोरिया शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी तेजू राम पिता स्व. गंगाराम, निवासी जमगहना ने थाना चरचा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इस्तेखार खान पिता मोहम्मद जुम्मन निवासी चरचा तथा नारेंद्र भारत पिता बेदिलाल भारत निवासी बिलासपुर के द्वारा उसे राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये का ठगी किया है।

सुकमा में बड़ी सफलता: 24 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दंपती भी शामिल

Big success in Sukma: 6 Naxalites with a reward of Rs 24 lakh surrendered, couple also included सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति के तहत सोमवार को बड़ी सफलता मिली, जब कुल 24 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों में एक दंपती भी शामिल है, जिनमें से प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत शासन की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह और सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने इस मौके पर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी और भविष्य में मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया। पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर किया सरेंडरआत्मसमर्पण के दौरान इन नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे, लेकिन नियद नेल्ला नार और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण से बढ़ी सुरक्षा बलों की हौसलाअफजाईयह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों को नई ताकत मिली है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन और पुनर्वास नीति की वजह से नक्सली संगठनों में फूट पड़ रही है, और कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर किया सरेंडरछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे समाज में अपनी पहचान बना सकें। नीति के अंतर्गत उन्हें विभिन्न आर्थिक और सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों को अब पुनर्वास योजना के तहत रोजगार, शिक्षा, और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा। क्षेत्र में शांति स्थापना की ओर एक कदमसुकमा जिले में आत्मसमर्पण की बढ़ती घटनाओं से यह संकेत मिलता है कि सुरक्षा बलों और पुनर्वास नीति के संयुक्त प्रयासों के कारण नक्सली हिंसा का प्रभाव कम हो रहा है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में और भी नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटेंगे, जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

रेरा ने 412 बिल्डर्स को अधिनियम के प्रावधानों के पालन में चूक के चलते जारी किया नोटिस

रायपुर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन में चूक करने वाले 412 बिल्डर्स को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित बिल्डर्स द्वारा समय पर त्रैमासिक रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट, प्रस्तुत नहीं किया गया है। कुछ प्रोजेक्ट्स निर्धारित समयावधि के बाद भी पूर्ण नहीं हुए है उन्हें भी नोटिस दिया गया है। 15 दिवस के भीतर आनलाइन जानकारी अपडेट करने तथा प्रोजेक्ट अपूर्ण होने की स्थिति में कारण बताते हुए समय विस्तारण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किये गये हैं। 15 दिवस के भीतर निदेर्शों का पालन नहीं करने की स्थिति में रेरा द्वारा संबंधित बिल्डर्स/प्रमोटर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet