LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में खनिज परियोजनाओं और अधोसंरचना के लिए महत्वपूर्ण राशि की गई स्वीकृत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं और अधोसंरचना के लिए महत्वपूर्ण राशि स्वीकृत की गई. 300 करोड़ की स्वीकृति बैठक में डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए भू-अर्जन और प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई. इसके अलावा, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के खनिज अन्वेषण और खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए 83 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई. वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णयों और राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने निधि में उपलब्ध राशि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में वृहद अधोसंरचना निर्माण की परिकल्पना पर विचार करने के निर्देश दिए. विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं बैठक में राज्य में खनिज राजस्व में वृद्धि की संभावनाओं के अध्ययन और खनन क्षेत्र में सुधार हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने के लिए 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया. खनिज विकास निधि का महत्व गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाले कुल खनिज राजस्व की 5% राशि खनिज विकास निधि मद में आरक्षित रहती है. यह निधि सलाहकार समिति की अनुशंसा अनुसार विभिन्न आवश्यक परियोजनाओं के लिए राशि प्रदान की जाती है. इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत, सचिव वित्त शारदा वर्मा, संचालक खनिज सुनील जैन, संयुक्त संचालक खनिज अनुराग दीवान एवं खनिज संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

वन विभाग ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत

गरियाबंद. गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की आमद ने लोगों की नींद हराम कर दी है. बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने के लिए कहा है. वन विभाग को इन नंबरों पर करें सूचित — 0- वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद- 8871 850 621, 0- सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद-7803 919831 0- बीट फॉरेस्ट ऑफिसर गरियाबंद- 7354 212601. सूत्रों के अनुसार, तेंदुआ हाइवे किनारे स्थित पहाड़ के खोह में पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हुए है. हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए की उपस्थिति को दर्शाने वाले चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत है. वहीं स्थानीय पार्षद संदीप सरकार ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आम लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तेंदुए को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है.

रायगढ़ में धान खरीदी में पाई गई भारी अनियमितता, मेसर्स कंसल उद्योग की 6.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात

रायगढ़ जिले में मेसर्स कंसल उद्योग के खिलाफ धान खरीदी में गंभीर अनियमितताओं के चलते 6.50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी राजसात की गई है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में हुई जांच में पाया गया कि राईस मिल ने धान का उठाव तो किया, लेकिन उसके मुकाबले बहुत कम चावल जमा किया. इस मामले में संचालक द्वारा दो बार दिए गए कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर यह सख्त कार्रवाई की गई है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मेसर्स कंसल उद्योग, ग्राम-सांगीतराई की जांच की गई, जिसमें धान के उठाव के बावजूद कम चावल जमा करने की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. इस मामले में राईस मिल को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे शासन को 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई. कलेक्टर का सख्त आदेश कलेक्टर गोयल ने आर्थिक नुकसान को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा कस्टम मिलिंग के अनुबंध में जमा की गई बैंक गारंटी में से 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली योग्य राशि को की राशि को राजसात करने के लिए जिला विपणन अधिकारी रायगढ़ को आदेशित किया है. 14,863.58 क्विंटल चावल कम खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि 2023-24 के खरीफ विपणन वर्ष में पंजीकृत राईस मिल मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा 25 अगस्त 2024 को भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें पाया गया कि अनुबंध क्रमांक एसी 012024410257 के तहत 27,948.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया, जबकि जमा किए जाने योग्य 18,912.68 क्विंटल चावल के मुकाबले केवल 4,049.104 क्विंटल चावल ही जमा किया गया था. इस प्रकार 14,863.58 क्विंटल चावल की कमी पाई गई. नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई शासन द्वारा धान खरीदी में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के भुगतान के आधार पर कम पाए गए धान की कुल राशि 6 करोड़ 50 लाख 50 हजार 400 रुपये वसूली जानी है. अनावेदक को 3 सितंबर 2024 और 14 अक्टूबर 2024 को कारण बताओ नोटिस दिए गए, लेकिन मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक ने कोई उत्तर नहीं दिया.

राष्ट्रपति के आगमन पर राजधानी रायपुर तैयार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात, अधिकारी कर रहे मौका मुआयना

रायपुर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए राजधानी रायपुर तैयार है. सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. अधिकारी मौका मुआयना करते हुए नजर आ रही छोटी-बड़ी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है. कमोबेश एक साल के अंतराल के बाद हो रहे राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है, जिसके लिए आज फाइनल मॉकड्रिल किया गया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच चार बार रिंग रोड नंबर 1 बंद रहेगा. राष्ट्रपति का काफिला डीडीनगर, गोलचौक जैसे व्यस्त इलाके से होकर गुजरेगा. रूट प्लान में काफिला गुजरने के आधे घंटे पहले रास्ते बंद रहेंगे. राष्ट्रपति सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के हाथों में रहेगी. उनके निर्देशन में शहर के अलग-अलग इलाकों में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे. इसके लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है. दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 25 अक्टूबर सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात. शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. 26 अक्टूबर सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा. सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान. सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

शिफ्टिंग की बजाय रेलवे ने काट दिए कई वृक्ष, मौके पर मिले ठूंठ और लकड़ियों के टुकड़े

बिलासपुर वृक्षों की शिफ्टिंग की सूचना देकर रेलवे हरियाली ही साफ कर दी। मौके पर मिले ठूंठ और लकड़ियों के टुकड़े इसका प्रमाण है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के इस मामले की शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्हें बड़ी संख्या में ठूंठ मिले। इसके अलावा कटाई के संबंध में जब मौके पर मौजूद ठेकेदार व कर्मचारियों से अनुमति के दस्तावेज मांगें तो वह नहीं उपलब्ध करा सके। हालांकि कुछ पेड़ों को नई जगह पर शिफ्ट किया गया। टीम ने उस जगह का भी मुआयना किया। लेकिन, अधिकांश वृक्ष सूख चुके थे। जिसे देखकर विभाग का अमला नाराज हुआ। उन्होंने कहा कि पेड़ एक से दूसरी जगह पर स्थानांतरित करना आसान नहीं होता है। यह वृक्ष भी जीवित रहेंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। जिस जगह पर हरे- भरे वृक्षों के ठूंठ व कटी लकड़ियां मिलीं है, दरअसल वहां रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के बेहतर रखरखाव के लिए डिपो का निर्माण करा रही है। स्थानांतरित की बजाय रेलवे पेड़ों को काट दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को बिलासपुर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर अन्य वनकर्मियों को लेकर जांच करने पहुंचे। टीम पहले उस जगह पर पहुंची, जहां से वृक्षों को स्थानांतरित करने की बात कही जा रही थी। एफसीआई गोदाम के इस हिस्से में टीम को कई वृक्षाें के ठूंठ नजर आए। इतना ही नहीं वृक्षों की कटाई के बाद लकड़ियां एक किनारे डंप की गई थी। कुछ दूर आगे भारी मात्रा में वृक्षों के ऊपरी हिस्से की कटी डंगाल पड़ी हुई थी। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई की गई है। हालांकि इस जगह पर रेलवे ने कुछ पेड़ शिफ्ट किए हैं। लेकिन, वह भी सूख गए है। वृक्षों को देखकर टीम हैरान भी रही। उनका कहना था कि रेलवे ने वृक्षों को उखाड़कर यहां लगा दिया। इससे रिप्लांट किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। वन विभाग रेलवे ने किसी तरह अनुमति नहीं ली है। विभाग ने बताया इन प्रक्रियाओं का करना होता है पालन, जो नहीं किया     किसी भी पेड़ दोबारा लगाने के लिए उखाड़ा नहीं जाता बल्कि खोदकर निकाले जाते हैं ताकि जड़ के साथ मिट्टी भी निकले।     जहां पेड़ लगने हैं, वहां की मिट्टी और जहां पहले लगे थे, उन दोनों की मिट्टी परीक्षण कराया जाता है। मिलान होने पर प्लांटेशन होता है। परीक्षण लैब में कराना है।     पुराने जगह से ज्यादा के हिस्से में प्लांटेशन करने के लिए गड्डा खोदा जाता है।     पटाव के लिए वहीं मिट्टी लानी पड़ती है। इसके बाद 15 दिन तक का गोबर डाला लाता है। तब जाकर उस जगह पेड़ लगाए जा सकते हैं।     प्लांटेशन का समय जून व जुलाई का महीना होता है।     दोबारा पेड़ लगाने के लिए उसे उखाड़ने के 90 मिनट बाद रोपण करना अनिवार्य होता है।     डंगालों की छटाई होनी चाहिए। ताकि तेज हवा या अन्य कारणाें से पेड़ की जड़ न हिले। ट्रैक्टर से हो रहा था परिवहन जांच के दौरान टीम को एक ट्रैक्टर भी नजर आया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसी से कटे पेड़ों की लकड़ियों का परिवहन कर रहा है। रेलवे ने शिफ्टिंग की योजना बनाई थी तो पेड़ काटकर लकड़ियों को कहा डंप किया जा रहा है, यह भी जांच का विषय है।

मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 6 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. सीमेंट से भरी एक ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई. मृतक बच्ची, कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

आंदोलन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षक घायल, छत्तीसगढ़-कांकेर में पेड़ से टकराई कार

कांकेर. प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया. पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी शिक्षकों को मामूली चोट आई है. दरअसल,  प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है. इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है. OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है. शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है. ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 5 सूत्री मांगें — 0- मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए. 0- पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण किया जाए. 0- पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक को पुरानी पेंशन को निर्धारित करते हुए भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 के जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए. 0- उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डबल बैच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश जारी किया जाए. 0- शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाए. जुलाई 2019 से देयतिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ और सीजीपीएफ खाता में किया जाए.

पारिस्थितिक तंत्र में आई समृद्धि, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार के बारनावापारा अभयारण्य में मिली नई तितलियां

बलौदाबाजार। बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित बटरफ्लाई मीट के दौरान छात्रों, शोधार्थियों और पर्यावरणविदों ने तितलियों की ऐसी प्रजातियों की खोज की. इन नई प्रजातियों की पहचान से अभयारण्य की पारिस्थितिक तंत्र की समृद्धि और विविधता का संकेत मिलता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई तितलियों का अध्ययन करने से पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी. बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित बटरफ्लाई मीट के दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं की टीम ने बटरफ्लाई के जीवन चक्र को पूरा होते देखा. मीट के समापन पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदन्ती सीतानदी टायगर रिवर्ज रायपुर सातोविशा समाजदार और डीएफओ मयंक अग्रवाल शामिल हुए. बारनवापारा अभयारण्य में बटरफ्लाई मीट के आयोजन का उद्देश्य अभ्यारण्य के पारिस्थितिकी तंत्र और तितलियों की विविधता का अध्ययन करना था. इस मीट में छात्रों, पर्यावरणविदों और शोधकर्ताओं ने मिलकर तितलियों की विभिन्न प्रजातियों का सर्वेक्षण किया. वन विभाग का लक्ष्य न केवल तितलियों की नई प्रजातियों की पहचान करना था, बल्कि उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाना भी था. मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता ने बताया कि हम प्रयास कर रहे हैं कि दिसंबर माह में बर्ड सर्वे का आयोजन हो. बारनवापारा अभ्यारण्य में पक्षी विहार बनाया गया है, जहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय पक्षी हर समय मौजूद रहते हैं. इसके अलावा ठंड के मौसम में विदेशी पक्षियों का आगमन भी होता है, इसलिए इस बार पक्षियों की गणना भी की जाएगी. यह गणना दिसंबर और जनवरी माह के मध्य किया जाएगा. इस आयोजन में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा. मुख्य वन संरक्षक सातोविशा समाजदार ने कहा कि जंगल को जंगल की तरह रखना जरूरी है. तितलियाँ और पक्षी वातावरण में होने वाले परिवर्तन की पहले ही सूचना दे देती है. आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसको बचाने के लिए जंगल का होना आवश्यक है, बगीचे से काम नहीं चलेगा. पशु-पक्षियों के साथ जंगल नितांत आवश्यक है. बारनवापारा अभयारण्य के अधीक्षक आनंद कुदरया, परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा सुनिल खोब्रागढ़े, परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी जीवन लाल साहू, परिक्षेत्र सहायक बारनवापारा गितेश बंजारे, परिक्षेत्र सहायक रामपुर गोपाल प्रसाद वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, नंद कुमार बघेल, नेहरू राम निषाद ने प्रतिभागियों को बारनवापारा अभयारण्य के अलग-अलग स्थानों का दौरा कराया गया.

25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री जनमन योजना का फीडबैक लेंगी

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के अपने दूसरे प्रवास पर 25 अक्टूबर 2024 को रायपुर आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना का फीडबैक लेने के साथ-साथ प्रदेश की आदिवासी संस्कृति और विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगी। राष्ट्रपति नवा रायपुर में आदिवासियों से मुलाकात करेंगी, जिसमें वह उनके अनुभव और योजनाओं की जानकारी को टटोलेंगी। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आदिवासी संस्कृति पर आधारित किताबों का विमोचन भी करेंगी, जो इस समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रकट करती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद, वह तुरंत रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद, वह दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। राजभवन में कुछ समय बिताने के बाद, राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद, शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी। पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक मरम्मत और साफ-सफाई के बाद, संग्रहालय 26 अक्टूबर से फिर से खुल जाएगा। राष्ट्रपति का 26 अक्टूबर का कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण रहेगा। सुबह 9:00 बजे वह रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी, और फिर 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए रवाना होंगी। वहां, वह सुबह 11:00 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से लौटकर, वह रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अंत में, शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 25 अक्टूबर का कार्यक्रम 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंंचेगी। राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। यहां से दोपहर 3 बजे एनआइटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू शाम छह बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 26 अक्टूबर का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी। सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11:00 बजे आइआइटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

आज और कल निकालेंगे रैली, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में भरे नामांकन

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के आकाश शर्मा और भाजपा के सुनील सोनी ने एक साथ आज नामांकन भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा 24 अक्टूबर को और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को रैली निकालकर फिर से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के समय दोनों का आमना-सामना हुए, तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश ने सुनील सोनी और बृजमोहन अग्रवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अब तक रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें से एक राइट टू रिकाल पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। हालांकि इस सीट में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है। अब तक किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने या न किसी तीसरे पार्टी ने दमखम के साथ कदम रख पाया है। रायपुर नगर दक्षिण उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। दूसरी ओर 21 अक्टूबर को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल 0- उप चुनाव- 13 नवंबर 0- मतगणना- 23 नवंबर 0- नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 0- नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, आकाश शर्मा को बाहरी बताकर भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ियों का अपमान: पूर्व सीएम बघेल

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज नामांकन भरा. शर्मा की नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई. रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. नामांकन रैली से पहले गांधी मैदान में कांग्रेस की सभा हुई, जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला. भूपेश बघेल ने कहा, झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ रायपुर दक्षिण का उप चुनाव हो रहा है. सरकार के ग्यारह महीना की नाकामी को उपचुनाव के माध्यम से आईना दिखाना है. पूरे प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ की पढ़ाई निम्न स्तर पर जा रही है. रायपुर अपराध और नशा का गढ़ बन चुका है. बघेल ने कहा, इस शहर की जनता ने बृजमोहन को वोट देकर चुनाव जिताया था, लेकिन बीजेपी बृजमोहन और सुनील सोनी को निपटाने में तूल गई है. हमारे प्रत्याशी को बाहरी कहा जा रहा है, वो भी बृजमोहन अग्रवाल कह रहे हैं तो मुझे शर्म आ रही है. पूरे दक्षिण में ज्यादातर लोगों का पता बाहर का है. ये आकाश शर्मा का नहीं पूरे छत्तीसगढ़ियों का अपमान है. सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे बृजमोहन : बघेल भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के राज में नशे की गोलियां और नशे की दवाइयां बिक रही है, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के युवा बिगड़ रहे हैं. भाजपा के विष्णुदेव साय की सरकार में चाकूबाजी, गोलीबारी और हत्याएं हो रही है. इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है. रायपुर दक्षिण में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं. चाकूबाजी में हत्याएं, लूट डकैती हो रही है. बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे हैं. बघेल ने कहा, महापौर, आरडीए अध्यक्ष और सांसद रहते हुए सोनील सोनी ने एक काम नहीं किया है. दक्षिण की जनता अब ऊब गई है. इस बार बदलाव तय है. हमारे प्रत्याशी युवा आकाश है, जिसके साथ पूरे दक्षिण का आशीर्वाद है. भाजपा ने बृजमोहन के चेहरे को हटा दिया और मिटा दिया है. भाजपा अब हार मान चुकी है. युवा शक्ति को हमें दिखाना है : महंत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, हमारे नवजवान साथी आकाश शर्मा को टिकिट मिला है तो हम सभी को युवा जोश के साथ चुनावी मैदान पर उतरना है. हमारे आलाकमान ने आकाश पर भरोसा जताया है. युवा शक्ति को हमें दिखाना है. इस बार भाजपा का इतिहास बदलेगा : बैज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन फॉर्म भरने आए हैं. ऐतिहासिक जनसैलाब और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति आकाश शर्मा के जीत का बहुत बड़ा संदेश दे रही है. हमारे प्रत्याशी भाजपा का इतिहास बदलकर जीत दर्ज करेंगे.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-सक्ति में जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची 10वीं की छात्रा

सक्ति. सक्ति जिले में 10 वीं की छात्रा ने जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची है। तबियत खराब होने पर सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,किस कारण से 10 वीं की छात्रा ने जहर सेवन किया है अभी पता नहीं चला सका है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार आज बुधवार को जैजैपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा नाबालिग लड़की  स्कूल पहुंची थी। इस दौरान तबियत बिगड़ी और उल्टी होने पर स्कूल प्रबंधक ने उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जहर सेवन करने की बात सामने आई, नाबालिक लड़की का उपचार जारी है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,किस कारण से जहर सेवन किया है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रायपुर दक्षिण में 11 पार्षद रहते हुए भी कांग्रेस विधानसभा और लोकसभा में पिछड़ी

रायपुर दक्षिण का रण शुरू हो चुका है। इस पूरे विधानसभा क्षेत्र में 19 वार्ड आते हैं। जहां कांग्रेस के 11 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के सिर्फ आठ पार्षद हैं। इसके बावजूद कांग्रेस को न तो लोकसभा चुनाव में बढ़त मिली है और न ही विधानसभा चुनाव में। आंकड़ों के अनुसार 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ महंत रामसुंदर दास को 67,719 मतों से पराजित किया था, जबकि इसके ठीक छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में इससे भी ज्यादा मतों का अंतर रहा। बृजमोहन अग्रवाल ने सिर्फ इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ 89,153 मतों की लीड हासिल की थी। ऐसे में इस बार भी कांग्रेस के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा का रण आसान नहीं दिखाई देता है, क्योंकि एक ओर पार्टी के बड़े नेताओं की अनदेखी की वजह से पार्टी में अंतर्कलह देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के लिए कोई पूर्व सांसद रहते निष्क्रियता के आरोपों की वजह से सुनील सोनी के लिए यह लीड बनाए रखना बड़ी चुनौती रहेगी। भाजपा का जनसंपर्क, इधर दीपक भर रहे जोश नामांकन दाखिल करने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का जनसंपर्क अभियान शुरू हाे गया है। वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रदेशाधक्ष दीपक बैज ने उद्बोधित करते हुए जोश भरा। साथ ही जी जान लगाकर दक्षिण के रण में आकाश को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का भी आह्वाहन किया। दोनों ही पार्टियों के लिए बूथ मैनेजमेंट जरूरी दक्षिण विधानसभा में कई ऐसे वार्ड हैं, जहां कांग्रेस को अच्छी खासी लीड मिलती है। जिसमें मौदहापारा, संजय नगर जैसे इलाके शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर ब्राह्मण पारा, सुंदर नगर, पुरानी बस्ती जैसे इलाके भाजपा को लीड दिलाते आ रहे हैं। ऐसे में बूथ मैनेजमेंट के सहारे ही दक्षिण का किला फतह किया जा सकता है। इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प किसी भी पार्टी के सामने नहीं दिखाई देता है। फैक्ट फाइल 19 वार्ड विधानसभा क्षेत्र में 9 कांग्रेसी पार्षद 2 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के समर्थक 8 भाजपाई पार्षद 67,719 मतों का अंतर विधानसभा में 89,153 मतों की लीड लोकसभा चुनाव में

लॉरेंस विश्नोई गैंग से है कनेक्शन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गैंगस्टरअमन साहू के चुनाव लड़ने की मांग अस्वीकारी

बिलासपुर. गैंगस्टर अमन साहू की याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की मांग को अस्वीकार किया। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दायर करने की मांग को हाईकोर्ट लेकर पहुंचे थे। सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में हुई। अमन साहू का लॉरेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन का भी मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोपी अमन साहू झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगा। बड़कागांव से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद के खिलाफ अमन साहू चुनाव लड़ेगा। अमन साहू इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में है और वो जेल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बड़कागांव विधानसभा सीट से गैंगसटर अमन साहू की ओर से पर्चा दाखिल करने के लिए बुधवार को नामांकन फॉर्म खरीदा कया गया। अमन साहू के नाम पर अधिवक्ता विधान चंद्र और संजय घोष ने नामांकन पर्चा खरीदा। नामांकन फार्म खरीदने के दौरान अमन साहू की मां और जीजा भी मौजूद थे। कौन है अमन साहू? रांची के एक छोटे से गांव मलबे के रहने वाले अमन साहू के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। जानकारों का कहना है कि अमन पहले एक हार्डकोर माओवादी था। बाद में उसने 2013 में अपना खुद का गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू के गैंग के सदस्यों ने बर्बरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। उस समय रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी। आरोप है कि अमन साहू ने अपने कुछ शूटर रायपुर भेजे थे, और उसकी हिट लिस्ट में शहर के कई व्यापारियों के नाम शामिल थे। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग अमन का कनेक्शन ? 13 जुलाई 2024 को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी, जिसका आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही लगाया गया है। बताया जाता है कि अमन साहू का फेसबुक अकाउंट ‘अमन सिंह’ नाम का व्यक्ति कनाडा से ऑपरेट करता है, जबकि एक अन्य अकाउंट ‘सुनील राणा’ नाम का व्यक्ति मलेशिया से देखता है। अमन खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि वह बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में हाईटेक हथियार प्राप्त करता था। अमन को महंगे कपड़ों का भी शौक है। माना जा रहा है कि अमन साहू से पूछताछ के बाद और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एनआईए कर चुकी है छापेमारी इसी साल जनवरी में एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले में तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी। इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए। उस समय अमन साहू पलामू जेल में बंद था, लेकिन उसका टेरर नेटवर्क झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। हाल के महीनों में उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच के दौरान ये बात भी सामने आ चुकी है कि उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं।

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या

राजनांदगांव. राजनांदगांव. राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. इस वारदात को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. कोतवाली थाना राजनांदगांव की पुलिस की जांच के बाद ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा. पुराना रेस्ट हाउस के पास हत्या : राजनांदगांव कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कोतवाली थाना को सूचना मिली कि पुराना रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद तत्काल पेट्रोलियम टीम पहुंचकर व्यक्ति को पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. धारदार हथियार से कई बार कर युवक की हत्या की गई है. फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि किन कारणों से युवक की हत्या की गई. पूछताछ की जा रही है. – घटनाक्रम के समय दो लोग थे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है. इसी संबंध में जांच की जा रही है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. – एमन साहू, टीआई, कोतवाली थाना

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet