LATEST NEWS

203 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई कर बिलासपुर रेल मण्डल ने रचा इतिहास

  बिलासपुर बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर काम करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने की ओर अग्रसर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर मण्डल ने 100 मिलियन टन माल ढुलाई के मील के पत्थर को हासिल किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का यह कीर्तिमान बिलासपुर मंडल द्वारा सिर्फ 203 दिनों में पूरा किया गया। इसके पूर्व पिछले वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन माल ढुलाई 225 दिनों में किया गया था। इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान रासायनिक खाद, खनिज, तेल आदि है।यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के निर्देशन एवं अन्य शाखाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस उपलब्धि के अवसर पर मंडल सभाकक्ष में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस लक्ष्य के असली कर्मयोगी रेल कर्मचारी हैं जो दूरस्थ कोयला के खदान क्षेत्रों में पदस्थापित हैं और लदान लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को उन्होने याद किया जो अपने पारिवारिक जीवन को छोडकर कर्म के मार्ग पर चल रहे हैं।उनके शब्दों में सही मायने में वे ही रेल के कर्मयोगी एवं साधक हैं। बिलासपुर मंडल पावर हाउस को कोल प्रदान करने वाला सबसे बड़ा मंडल है और यहाँ के कर्मयोगियों की वजह से ही जग सारा रोशन है। सभी कर्मचारियों ने गर्व से इस अवसर पर उल्लास प्रकट किया।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस में दावेदारों की होड़, कई नेता पार्टी कार्यालय से दूर

रायपुर  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस शुरू से ही बैकफुट पर जाती हुई दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए प्रत्याशी की घोषणा करने के साथ बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है, लेकिन कांग्रेस अब भी आंतरिक कलह में फंसी हुई है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यहां से सिर्फ एक ही नाम का पैनल एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) को भेज दिया गया है। जिसमें सिर्फ आकाश शर्मा का ही नाम है। इसकी वजह से वहां से नारजगी का सामना पीसीसी को करना पड़ रहा है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि टिकट की घोषणा में एक दिन और विलंब हो सकता है। इसी बीच कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भी कांग्रेस से फार्म खरीदने वाले निगम सभापति प्रमोद दुबे के समर्थकों ने नारेबाजी भी कर दी थी, इन सभी समीकरणों को देखा जाए, तो अंतर्कलह का दौर अभी से ही शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है और दक्षिण का किला फतेह करने की दिशा में बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा में बूथ मैनेजमेंट गुरु को माने जाने वाले सांसद बृजमोहन अग्रवाल स्वयं इस उपचुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। रविवार को ही उन्होंने रायपुर शहर के सभी विधायकों के साथ चर्चा की और दक्षिण में चुनाव प्रचार से लेकर आगे की रणनीति तय की गई। बूथ और वार्डों पर रहेगा पूरा जोर भाजपा द्वारा बीते दिनों हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के हिसाब से आगे की रणनीति तय की जा रही है। इसके लिए पहले उन वार्डों और बूथों पर फोकस किया जा रहा है, जहां भाजपा की लीड कम रही। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकित कर यहां ज्यादा-ज्यादा से प्रचार करने पर फोकस किया जा रहा है। कांग्रेस में कई दावेदार कार्यालय से गायब दक्षिण विधानसभा की सीट खाली होने के बाद से ही कांग्रेस में दावेदारों की होड़ सी लग गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक दी। इसके बाद कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पार्टी कार्यालय से भी किनारा कर लिया है और अब वे इस पूरे चुनाव से ही खुद को हटा रहे हैं।

सीजी में युवाओं के लिए खुशखबरी: सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार निकली भर्ती

रायपुर छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार भर्ती का नोटिफकेशन जारी कर दिया है. इन पदों लिए 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में सीजीपीएससी की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर युवाओं से कहा है कि अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाओ. जारी अधिसूचना के अनुसार एसआई के 278 पदों के अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) , 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल हैं. इन आवेदन पत्रों की जांच के बाद पीएससी की ओर से लिखित परीक्षा ली जाएी. परीक्षा के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे, जो भर्ती के लिए जरूरी अर्हताओं को पूरा करेंगे.

हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने पर सस्पेंड, छत्तीसगढ़-धमतरी में न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षक

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। जहां प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में गुड़ाखु करने की शिकायत करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने इसकी शिकायत करने वाले एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब शिक्षक इंसाफ को लेकर दर-दर भटक रहा है। डुबान क्षेत्र के माध्यमिक शाला बरबांधा में पदस्थ शिक्षक हनुमंत लाल सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्कूल में बच्चों के सामने गुड़ाखू करते हैं। जिसका गलत असर बच्चों पर पड़ सकता है। जिसको लेकर उन्होंने दोनों प्रधान पाठक का वीडियो बनाकर बीईओ के पास वीडियो भेजा था। वहीं शिकायत के बाद उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसे ही सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक का कहना है कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उल्टा उनके ऊपर ही कार्रवाई कर दिया गया है। ऐसे में अब शिक्षक निलंबन समाप्त करने शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। बहरहाल, इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

खाद्य विभाग द्वारा मिठाई दुकानों का किया जा रहा संघन निरीक्षण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुंदा इत्यादि खाद्य की आपूर्ति की आशंका होती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दीपावाली त्यौहार को हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लिंग राज सिदार, सह अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निर्देशानुसार से जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण के साथ मिलावटी मिठाई विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित मिठाई की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से काजू कतली एवं मेसर्स होरीलाल सुरेशचंद्र मिष्ठान भण्डार, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़, से मिठाई गुलाब जामुन का विधिक (Enforcement) नमूना जब्त कर परीक्षण/विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण/विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी।

जिन्दल पैंथर सीमेंट की बड़ी छलांग, 15 लाख टन क्षमता के साथ “ग्रीन सीमेंट” क्रांति की शुरुआत

रायपुर जिन्दल समूह के एक अभिन्न अंग, जिन्दल पैंथर सीमेंट (जेपीसी) ने ओडिशा के अंगुल में अपनी पहली सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट शुरू कर एक बड़ी छलांग लगाई है। 15 लाख टन प्रतिवर्ष (1.5 एम.टी.पी.ए.) क्षमता की यह अत्याधुनिक यूनिट श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के अंगुल इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट से निकलने वाले लगभग 10 लाख टन (1 एम.टी.पी.ए.) ब्लास्ट फर्नेस स्लैग का इस्तेमाल सीमेंट बनाने में करेगी। बड़ी बात यह है कि पूरे सीमेंट उद्योग जगत में सबसे कम क्लिंकर का उपयोग कर यह यूनिट न्यूनतम कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ेगी, जो जिन्दल समूह की एक बड़ी योजना का हिस्सा और उसकी प्रतिबद्धता है। ग्रीन सीमेंट की दिशा में अग्रसर जिन्दल पैंथर सीमेंट की अंगुल ग्राइंडिंग यूनिट का उद्देश्य मध्य और पूर्वी भारत के उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाला पोर्टलैंड स्लैग और कंपोजिट सीमेंट बनाना है। खास बात यह है कि जेएसपी में स्टील उत्पादन प्रक्रिया से निकले अपशिष्ट (वेस्टेज) का पुनः उपयोग करके जिन्दल पैंथर सीमेंट कार्बन फुटप्रिंट घटाने और दीर्घकालिक औद्योगिक प्रथाओं को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम कर रहा है। आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जेपीसी जिस तरह आगे बढ़ रहा है, वह जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के बड़े पैमाने पर कार्बन फुटप्रिट घटाने के उद्देश्यों से मेल खाता है, जो पूरे समूह को एक हरित एवं स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में अग्रसर करेगा।   भविष्य की योजनाएं जिन्दल पैंथर सीमेंट ने अब अंगुल और रायगढ़ यूनिटों में उत्पादन क्षमता को 70 लाख टन प्रतिवर्ष (7 एम.टी.पी.ए.) तक बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसमें 2160 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह विस्तार क्षेत्र में बुनियादी ढांचा निर्माण के लिए बढ़ती विश्वसनीय सामग्रियों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सीमेंट उद्योग में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगा । पूर्वी भारत का पहला वन-स्टॉप शॉप (एक ही स्थान पर समस्त निर्माण सामग्री) बनने की दिशा में अग्रसर  जेपीसी का सीमेंट और जेएसपी का रीबार (सरिया)  प्रसिद्ध ‘जिंदल पैंथर’ ब्रांड के अंतर्गत संयुक्त रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक-एक व्यक्ति को एक ही स्थान पर स्टील और सीमेंट उपलब्ध कराकर  एक सरल समाधान प्रदान करना है। इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से ग्राहकों को गुणवत्ता, सुविधा और प्रतिस्पर्धी दरों का लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, जेपीसी के सीईओ श्री रोहित वोहरा ने कहा, “अंगुल ग्राइंडिंग यूनिट शुरू होना एक बेहतरीन भविष्य निर्माण की दिशा में हमारा एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लो-कार्बन सीमेंट और बाजार का हमारा नया मॉडल पूर्वी भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा ही, एक हरित धरती के निर्माण के सपने साकार करने में भी हमारा मददगार साबित होगा।” जिन्दल पैंथर सीमेंट (जेपीसी) के बारे में जिन्दल पैंथर सीमेंट (जेपीसी), जिन्दल समूह का एक अंग है, जो उच्च गुणवत्ता वाले, लो-कार्बन सीमेंट का उत्पादन कर रहा है। यह अंगुल और रायगढ़ में ग्राइंडिंग यूनिटों का सुव्यवस्थित संचालन कर देश की निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्यावरण अनुकूल पोर्टलैंड स्लैग और मिश्रित सीमेंट का उत्पादन कर रहा है। जिन्दल पैंथर सीमेंट सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन और देश के बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑटो चालक की मदद से पीड़िता ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रायपुर दिवाली के पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने आई नागपुर के गिरोह की दो महिला उठाईगिरी पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। यह घटना लाखेनगर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी महिलाओं को दबोचा। दरअसल, एक ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला यात्री का आरोपित महिलाओं ने पांच हजार रुपये से भरा पर्स पार कर दिया था। दूसरे ऑटो चालक की सजगता ने इस वारदात को उजागर किया, जिसने पीड़िता को सूचना दी। शिव वाटिका, अश्वनीनगर निवासी अनिता देवांगन (56) सोमवार की दोपहर 3:30 बजे टिकरापारा गई थीं। वहां से उनकी बहन दुर्गा देवांगन ने उन्हें बूढ़ेश्वर मंदिर तक छोड़ दिया और लौट गईं। बूढ़ेश्वर चौक से अनिता एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर अश्वनीनगर जाने लगीं, जिसमें पहले से दो पुरुष बैठे थे। ऑटो में महिला यात्रियों को बनाती हैं शिकार मंगल होटल के पास दो महिलाएं लाखेनगर जाने का बहाना बनाकर अनिता के करीब बैठ गईं। लेकिन उन्होंने लाखेनगर में उतरने के बजाय अश्वनीनगर के पास उतरने का निर्णय लिया। इसी दौरान, एक अन्य ऑटो चालक ने अनिता को चेतावनी दी कि, “मैडम, आप अपना पर्स चेक कर लीजिए, अभी जो महिलाएं ऑटो से उतरी हैं, वे उठाईगीर है।” अनिता ने तुरंत अपना बैग खोला और देखा कि पांच हजार रुपये से भरा उनका पर्स गायब था। इस बीच, दोनों महिलाएं भी वहां से जा चुकी थीं। ऑटो चालक और अनिता ने आसपास महिलाओं की तलाश की, तो वे एक किराना दुकान में दिखीं। चालक की मदद से अनिता ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वे पर्स चोरी करने से इंकार करती रहीं। पीड़िता ने बुला लिया पुलिस इस दौरान, ऑटो चालक ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। अनिता ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके थैले में गायब पर्स पाया गया। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को पुरानी बस्ती पुलिस थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर जिले के ग्राम कन्हान की हीराबाई खन्ना गायकवाड (40) और केसर कैलाश लोंढे (45) हैं। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने पर्स चुराने की बात स्वीकार कर ली और बताया कि वे शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में उठाईगिरी और चोरी की घटनाएं अंजाम देने के लिए आई थीं। पुलिस उनके गिरोह से जुड़े अन्य महिलाओं और पुरुषों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

तेलीबांधा शूटआउट मामले में अमन साहू को दोबारा रिमांड पर लेगी पुलिस

रायपुर  गैंगस्टर अमन साहू को लेकर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बड़ा राजफाश किया है। उनका कहना है कि जांच में यह साफ हो गया है कि उसका अंतराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से सीधे कोई कनेक्शन नहीं है, हालांकि कुछ शूटर जरूर दोनों गैंग के लिए काम करते है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि आरोपियों के कार्य करने के तरीके का पता करने की कोशिश कर रहे हैं। अमन साहू के साथ गैंग की महिला सदस्य समेत 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमन को दोबारा रिमांड पर लेकर तेलीबांधा शूटआउट मामले में पूछताछ होगी। शूट आउट को झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने अंजाम दिया था। एक हफ्ते पहले लाया गया है रायपुर अमन साहू झारखंड के सरायकेला जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वांरट पर पिछसे हफ्ते सोमवार 14 अक्टूबर की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया था। रायपुर पहुंचने के बाद उसे सीधे क्राइम ब्रांच के आफिस में रखा गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रंगदारी वसूलने कराई थी फायरिंग पुलिस के मुताबिक अमन साहू ने छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के डायरेक्टर प्रहलाद राय अग्रवाल से रंगदारी वसूलने डराने के इरादे से दफ्तर के बाहर फायरिंग कराई थी। हालांकि पूछताछ में अमन ने इस फायरिंग में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया था। मामले में झारखंड से दो और हरियाणा के सिरसा से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि अभी मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अफसरों का कहना है कि मुख्य शूटर के काफी करीब पुलिस पहुंच गई है। उसकी किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। गैंगस्टर अमन साहू आज कोर्ट में होगा पेश झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को प्रोडेक्शन वारंट पर दोबारा रिमांड पर लेने तेलीबांधा पुलिस की ओर से सोमवार को सीजीएम कोर्ट में आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने मंगलवार 22 अक्टूबर को अमन साहू को पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को दिनदहा़ड़े तेलीबांधा रिंगरोड स्थित पीआर ग्रुप के आफिस के बाहर शूटआउट मामले में अमन साहू की गिरफ्तारी करने के साथ ही पूछताछ करने सात दिन की रिमांड पर लेने आवेदन पेश किया जायेगा।

दीपावली पर पटाखा जलाते समय सावधानी बरतने की अपील

बिलासपुर, दीपावली पर्व के दौरान पटाखा जलाते समय नागरिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील जिला अग्निशमन अधिकारी ने की है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान लायसेंस प्राप्त पटाखा दुकानदारों से पटाखा खरीदने के साथ पटाखा की गुणवत्ता को भी ध्यान में रखते हुए पटाखा खरीदे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो। बड़े बिल्डिंगों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थो से दूर किसी मैदान, पार्क या खुले स्थानों में पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी अपने नजदीक रखें। आग से संबंधित चोटो और जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते हैं। पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे हैं। पटाखे फोड़ने के बाद इस्तेमान किए गए पटाखों का पानी की बाल्टी में सुरक्षित तरीके से निपटारा करें, ताकि किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना न हो। एक बार में एक पटाखा जलाएं, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई पटाखे जलाने से बचें। पटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुरक्षित दूरी रखें। पटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्याम में रखें, जिससे कि उसकी चिंगारी घरों या व्यक्तियों की ओर न उड़े। पटाखे जलाते समय क्या ना करें- पटाखे कभी भी घर के अन्दर, खिडकियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर ना जलाएं। पटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचें क्योकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं। ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखों का उपयोग ना करें, पटाखों की सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर या वाहनों जैसी वस्तुओं से दूर रखें। यदि कोई पटाखा नहीं जलता है तो उसे दोबारा जलाने का प्रयास ना करें, और कुछ देर इंतजार करने के बाद उसका सुरक्षित रूप से निपटारा करें। यह ध्यान में रखें की पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाए जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध का सकते है। तेल के दियों या मोमबत्तियों को जलते हुए उपेक्षित ना छोड़ें, विशेष रूप से पर्दों या ज्वलनशील पदार्थों के पास। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार ना करें।

टेढ़े पैर वाले तीन सौ बच्चों का सफल ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सिम्स अस्पताल के डाक्टरों का कमाल

बिलासपुर. बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। साथ ही परिजनो का निजी अस्पताल मे होने वाले लाखो रूपये के खर्च होने से बचाया जा रहा है। दरअसल बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के डाक्टरो ने मिलकर टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो को का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है जो बच्चे ढंग से चल फिर पाने मे असमर्थ थे वो बच्चे ऑपरेशन के बाद अब बच्चे दौड भाग कर रहे है सिम्स अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और अस्पताल के टीम के द्वारा ये संभव हुआ है। डाक्टर दिपक जांगडे ने बताया की टेढे मेढे पैर वाले बच्चो का यह जन्मजात बिमारी है।किसी बच्चो का एक पैर तो किसी का दो पैर पर यह विकृति रहती है शुरूआती समय मे लोगो को जानकारी नही रहती थी इसलिए इसतरह की समस्या पर किसी प्रकार इलाज भी नही करवाते थे इस वजह से बच्चो का पैर वैसे ही रह जाता था।  लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल मे इन समस्याओ का इलाज शुरू हुआ जिसके बाद 300 बच्चो का सफलतापूर्वक इलाज कर उनके पैर सीधा किया गया।जन्म से दो वर्ष के बच्चो को प्लास्टर लगाकर बाद मे छोटा ऑपरेशन कर जुता पहनाया जाता है।जिससे उनके पैर सीधे हो जाते हैं। फिलहाल सिम्स अस्पताल के ओपीडी मे रोज 1 से 2 मरीज पहुंच रहें हैं।

हथियार सप्लायर आरोपी को क्यों मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, फोन पर कर रहा बातचीत और रिश्तेदार मिल रहा

रायपुर राजधानी रायपुर में हथियार सप्लाई करने वाले लोकेश अग्रवाल (सोनू) को न्यायिक हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इस पर ड्रग्स सप्लायर प्रोफेसर गैंग को भी हथियार सप्लाई करने का आरोप है। आरोपित सांस की बीमारी बताकर 19 अक्टूबर से अंबेडकर (मेकाहारा) अस्पताल के वार्ड नंबर 8 में भर्ती है, जबकि जांच में जब सभी रिपोर्ट नार्मल आई है। अस्पताल में लोकेश बिना हथकड़ी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात करता है। पुलिसकर्मियों के सामने खुलेआम फोन पर बात करता है, जबकि उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी वार्ड के बाहर तैनात किए गए हैं, लेकिन आने वालों के जांच नहीं होती। 23 सितंबर को पकड़ा था पुलिस ने आरोपी लोकेश अग्रवाल को टिकरापारा और एसीसीयू की टीम ने 23 सितंबर को पकड़ा था। लोकेश पर प्रोफेसर गैंग के सदस्य शुभम को एक लाख रुपये में पिस्टल बेचने का आरोप था। आरोपित शुभम को कस्टडी में लेने के दौरान पुलिस ने ड्रग्स के साथ पिस्टल भी बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में लोकेश अग्रवाल ने शुभम को पिस्टल देने की बात कही थी। सांस लेने में तकलीफ होने की बताई थी शिकायत मेकाहारा पहुंचते ही आरोपित सोनू ने डाक्टरों से सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। सोनू की शिकायत के बाद डाक्टरों ने बीपी, चेस्ट और आक्सीजन लेवल की जांच की थी। सोनू की रिपोर्ट के अनुसार उसका बीपी 110, आक्सीजन लेवल 100 प्रतिशत है। जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट बंद सेंट्रल जेल रायपुर में कोयला, शराब घोटाले के मामलों में जेल में बंद आरोपितों को वीआईपी सुविधा बंद कर दी गई है। बताया गया है कि ईडी के आरोपी सूर्यकांत तिवारी, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और समीर बिश्नोई समेत महिला रूपों भी जेल में जाने के बाद वहां की स्पेशल बैरक में रखे गए थे। जहां इन्हें विप सुविधा मिल रही थी। अब यह सुविधा समाप्त करते हुए इन चारों को सामान्य बैंक में भेज दिया गया है। अब अस्पताल में रसूख का खेल चल रहा है।

सीएम साय ने सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में सदस्यों से मांगे सुझाव

जशपुर छत्तीसगढ़ में साय सरकार के गठन के बाद आज जशपुर में पहली बार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं. बैठक की शुरुआत होते ही सीएम साय ने प्राधिकरण के सदस्यों से उनके सुझाव रखने को कहा. जिसके बाद एक सदस्य की मांग पर उन्होंने सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर की और गन्ना उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए. सदस्य ने बैठक में बताया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है. लेकिन लोग निजी बाजार से महंगे में पौधे खरीदते हैं. इस समस्या को सुनकर सीएम साय ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने बंद नर्सरी को शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही सदस्यों को उनकी मांग के सन्दर्भ में पत्र प्रस्ताव देने की भी बात कही है. इस बैठक में सीएम साय ने प्राधिकरण अंतर्गत नए काम जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर स्वीकृत करने के निर्देश दिए. इसके अलावा पुराने काम, जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि छोटे छोटे काम को जल्द पूरा करें. कार्य पूर्ण होने में विलंब नहीं होना चाहिए.

मास्टरमाइंड से पिस्टल बरामद, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में तालिब शेख की पत्नी-बेटी की हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपियों को मौत की सजा की मांग की जा रही है। रविवार को सूरजपुर में प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के पुतलों को फांसी दी गई। वहीं पुलिस ने मास्टरमाइंड कुलदीप साहू से पिस्टल बरामद कर लिया है। कुलदीप साहू ने डबल मर्डर से एक दिन पूर्व आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर जानलेवा हमला कर गर्म तेल डाल फरार हो रहा था इसी दौरान भागते वक्त पुलिस पर पिस्टल से 8 राउंड फायरिंग की थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इतना ही नही अफसरों की माने तो जल्द ही कुलदीप के द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए इमारत को बुलडोजर से गिरने की तैयारी भी कर रही है। उक्त घर को ढहाने के पश्चात उसमे पार्क बनाने की तैयारी नगर पालिका कर रही है। वही कुलदीप साहू की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। गुरुवार को पुलिस को तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मिली थी। पुलिस उसकी अतिरिक्त रिमांड नहीं मांगेगी। मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग तालिब शेख की मां मैमूना शमीम और बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मां ने कहा कि, इस घटना से हम लोग टूट गए हैं। 15 दिन के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं तालिब के बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। चाकू से गोदकर की थी हत्या दरअसल 13 अक्टूबर की रात कुलदीप साहू ने दो साथियों NSUI जिलाध्यक्ष सीके चौधरी और रिंकू सिंह के साथ मिलकर हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की चाकुओं से हत्या कर दी थी। उनके शवों को आरोपियों ने कार में डालकर 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। आरोपियों का पुतला फांसी पर लटकाया रविवार को संयुक्त पुलिस परिवार ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के पुतलों को फांसी दी गई। उक्त मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर 15 दिनों में आरोपियों को फांसी देने की मांग संयुक्त पुलिस परिवार ने की। संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान के आह्वान पर रविवार को कोतवाली के सामने स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में लोग जुटे थे। विरोध प्रदर्शन में सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल भी शामिल हुए। हालांकि प्रदर्शन में सूरजपुर पुलिस परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए। इस दौरान केके अग्रवाल ने कहा कि आरोपी कुलदीप के अवैध घर और बाउंड्रीवाल को गिराने नगर पालिका तैयार है। प्रशासन का साथ मिले तो प्रशासन और नगर पालिका उसके अवैध घर को ढहा देगी। उस जगह पर पार्क बनाया जाएगा। पिस्टल व कार की चाबी पुलिस ने की जब्त कुलदीप साहू को हत्या के बाद भागते हुए पुलिस ने रात में पकड़ने की कोशिश की थी। हालांकि तब तक पुलिस को दोहरे हत्याकांड की जानकारी ही नहीं थी। कुलदीप साहू ने विश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा की टीम पर पिस्टल से फायरिंग की थी। अलरिक लकड़ा ने कुलदीप पर 8 राउंड फायर किया था। पुलिस ने कुलदीप साहू की निशानदेही पर करवां में सहयोगी सूरज साहू के घर के पीछे स्थित केले के पेड़ों में छिपाए गए पिस्टल को बरामद कर लिया है। करवां से ही कुलदीप साहू का मोबाइल और कार की चाबी भी बरामद की गई है। कुलदीप साहू की रिमांड आज समाप्त हो रही है। आरोपी का साला को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप के साले ग्राम खड़गवां निवासी नीलकेश्वर साहू (26) को भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

19 वर्षों से नौकरी कर पाए प्रमोशन, छत्तीसगढ़-कोरिया में ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से बनी शिक्षिका

कोरिया. कोरिया जिले में एक महिला शिक्षिका प्रमोशन पाने के लिए ऐसे अंकसूची का इस्तेमाल की जो फर्जी है। हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने वाली संस्था हिंदी साहित्य सम्मेलन से ग्रेजुएशन का प्रचारपहले शिक्षाकर्मी वर्ग 3 से वर्ग दो बनी महिला शिक्षिका का है जिसके द्वारा हिंदी साहित्य सम्मेलन नामक संस्था इलाहाबाद की फर्जी अंकसूची लगाकर आज दिनांक तक सरकारी खजाने को चूना लगा कर मजे से लाभ लिया जा रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं वर्तमान में विकासखंड सोनहत के पूर्व माध्यमिक शाला कैलाशपुर की प्रधानपठिका रेशमा पांडे की जिनकी प्रथम नियुक्ति 30/09/1998 को मध्य प्रदेश शिक्षाकर्मी भर्ती तथा सेवा भर्ती नियम 1997 के वर्णित दिशा एवं निर्देशों के अनुसार हुई थी यहां तक तो सब ठीक था लेकिन लगभग 8 साल बाद शिक्षिका ने अपना दिमाग चलाते हुए हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद नामक संस्था फर्जी संस्था फर्जी हम इसलिए कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में अभी तक इस संस्था का कोई भी पंजीकरण नहीं है और गूगल से मिली जानकारी के अनुसार इस संस्था को सिर्फ हिंदी भाषा का प्रचार प्रचार करने का अधिकार था नाटक ना कि स्नातक की उपाधि देने का की अंक सूची बनवाकर इनके द्वारा शिक्षाकर्मी वर्ग 2 में पदोन्नति का लाभ दिनांक 30.7.2006 को ले लिया गया और आज दिनांक तक प्रधानपठिका बनकर शान से सेवा दे रही है लेकिन प्रशासन की नजर इन पर आज तक नहीं पड़ी ताज्जुब की बात है कि कैसे तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना उक्त अंक सूची की जांच किए, बिना उसके सत्यापित हुए उक्त अंक सूची के आधार पर शिक्षिका को पदोन्नति दे दी जाहिर सी बात है इसमें मोटी रकम खर्च हुई होगी और महोदिया शिक्षा कर्मी वर्ग 2 बन गई और आज प्रधानपठिका बनी बैठी है। अब देखना है कि प्रशासन ये मामला सामने आने के बाद  कोई कार्यवाही करता है अथवा इसी तरह मुकदर्शक बना रहता है और अपने सरकारी खजाने से ऐसे भ्रष्ट लोगों को लाभ देता रहता है हमें ये सारी जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत शिक्षा विभाग से ही प्राप्त हुई है। अब देखना है शिक्षा विभाग अपने ही कागजों को झूठलाता है अथवा कोई कड़ी कार्यवाही कर ऐसे भ्रष्ट लोगों को कड़ा संदेश देता है। हमारे पास मामला नहीं आया – अभी तक हमारे पास मामला नहीं आया है हमारे पास लिखित में शिकायत आने दीजिए हम इस पर जांच कर उचित और वैधानिक कार्रवाई जरूर करेंगे। – जितेंद्र गुप्ता, डीईओ कोरिया

खेत में पानी देते समय लगा करंट, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मौत

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम रूप मरकाम कल अपने गृह ग्राम पशुपतिपुर में खेत में पानी पटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पंचायत सचिव संघ ने दुख व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार राम रूप मरकाम अपने गृह ग्राम पशुपति पूर्व में रविवार के दोपहर खेत मे पानी पटा रहे थे इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद उन्हें वाड्रफ नगर अस्पताल ले जाया गया जहां आज इलाज के दौरान आज उनकी सुबह 9 बजे के करीब मृत्यु हो गई। पंचायत सचिव राम रूप मरकाम पंचायत सचिव के हक के जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ाई लड़ी थी।सौम्य स्वभाव,मिलनसार एवं पंचायत सचिव के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने वाले राम रूप मरकाम के आकस्मिक निधन की खबर खेलते ही पूरे प्रदेश के पंचायत सचिवों में शोक की लहर दौड़ गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet