LATEST NEWS

शेयर में मोटा मुनाफे का झांसा देकर 400 लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में एक साधारण चाय बेचने वाले भूनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में यह मामला सामने आया, जहां पुलिस ने इस ठगी के मास्टरमाइंड भुवनेश्वर साहू को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह वही शख्स है, जिसने चाय का ठेला चलाने से लेकर करोड़ों की ठगी तक का सफर तय किया। भुवनेश्वर साहू ने खुद को शेयर बाजार में बड़ा खिलाड़ी बताते हुए सैकड़ों लोगों को यह भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेंगे तो उन्हें दोगुना मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे देकर लोगों का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये का निवेश करवा लिया। उसके इसी झांसे में आकर 400 से अधिक लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी। कैसे हुआ ठगी का खुलासा? मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद निवासी कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुबेर ने बताया कि भुवनेश्वर ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का वादा किया था और इस वादे पर भरोसा कर उसने 7 लाख रुपये भुवनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो भुवनेश्वर का फोन बंद मिला और वह गायब हो गया। इसके बाद कुबेर को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार शिकायत मिलते ही पुलिस ने ठगी के मामले की जांच शुरू की और पाया कि भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू ने मिलकर लगभग 400 लोगों से ठगी की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भुवनेश्वर का नाम आरंग थाने में भी दर्ज है, जहां उसके खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। धमतरी में भुवनेश्वर साहू की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर और उसके साथी मनोहर साहू के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है और ठगी से खरीदी गई करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठगी से जुटाई गई रकम का एक बड़ा हिस्सा डीमैट खाते में निवेश किया गया था, लेकिन वह भी डूब चुका है। 100 करोड़ की ठगी का जाल पूछताछ में भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने 400 से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगा है। इस ठगी के जरिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा की है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

प्रत्याशियों का नामांकन भी शुरू, 25 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं नामांकन

रायपुर जिला निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी है। अब रायपुर दक्षिण क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अधिसूचना हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर और सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स के कार्यालयों के सूचना पटल पर सार्वजनिक कर दी गई है। दूसरी ओर आज से ही निर्वाचन लड़ने के प्रत्याशियों का नामांकन भी शुरू हो गया है। प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन फॉर्म जमा कर सकेंगे। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 9 में जमा कर सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिनों में नामांकन नहीं लिया जाएगा। प्रत्याशी स्वयं या उसके किसी प्रस्तावक की ओर से निर्वाचन के लिए नामांकन जमा करा सकते हैं। नामांकन पत्र प्रारूप भी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक एक से ही प्राप्त कर सकते हैं। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 25 अक्टूबर तक निर्धारित समय में प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग 28 अक्टूबर को की जाएगी। अभ्यर्थी स्वयं या अपने किसी प्रस्तावक या लिखित पत्र द्वारा घोषित अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से लिखित सूचना पर अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर और समय दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी की सूची भी इसी दिन जारी होगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के  उप निर्वाचन के लिए मतदान बुधवार 13 नवंबर होगा। 23 नवंबर को रिजल्ट जारी किया जायेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाला अवैध क्लिनिक किया सील

बीजापुर जिले में संचालित अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. लोगों की जान से खिलवाड़ की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गायत्री मेडिकल स्टोर के ऊपर संचालित अवैध क्लिनिक पर दबिश दी और क्लिनिक को सील किया. टीम ने क्लिनिक में रखे समान और दवाइयों को भी जब्त किया. सीएमएचओ बीआर पुजारी ने कहा कि अवैध रूप से संचालित गायत्री क्लिनिक की लगातार शिकायतें आ रही थी. इस पर बीजापुर एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की. मौके से लगभग सात, आठ कार्टून दवाइयां, ब्लड सेम्पल, मशीनें, एनालाइजर व अन्य सामग्री बरामद कर पुलिस को सौंपी गई. जिले में और भी शिकायतें आ रही है. इन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

नाराज प्रेमी गला रेतकर प्रेमिका की कर दी हत्या, एक महीने से बातचीत थी बंद

बिलासपुर चिंगराजपारा में रहने वाली प्रियंका देवांगन कालेज की छात्रा थी। स्कूल के समय से ही उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू से थी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका दूसरे युवक के साथ बातचीत कर रही थी। इससे सागर नाराज था। इसी कारण से दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी। शुक्रवार की सुबह प्रियंका के स्वजन काम पर चले गए। युवती की बहन अपने दादा को लेकर अस्पताल गई थी। इस दौरान प्रियंका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सागर उससे मिलने घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर युवक ने धारदार हथियार से प्रियंका पर कई बार वार किया। इधर युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक से विस्तृत पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।  

तलाक-तलाक-तलाक कब खत्म होगा यह दर्द! पति ने पत्नी को छोड़ा, अब न्याय के लिए भटक रही महिला

रायपुर सरकार ने मुस्लिम समाज में तीन तलाक की प्रथा को भले की संज्ञेय अपराध की श्रेणी में डाल दिया हो, लेकिन कानून का भय अभी भी पुरुषों में नहीं है. इस बात का परिणाम राजधानी के मठ पुरेना स्थित गोकुल नगर की रहने वाली शबाना खान है, जिसके पति मोहम्मद खान ने तीन तलाक कहकर दो दशक पुराना संबंध खत्म कर दिया. महिला न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाने के बाद अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. रायपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने अपने अधिवक्ता साजिद खान के साथ पहुंची शबाना खान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि लगभग 24 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी नयापारा, फूल चौक निवासी मोहम्मद खान पिता अहमद खान के साथ हुई थी. लेकिन दो दशक तक चली शादी को तीन तलाक कहकर एक ही झटके में खत्म कर दिया. उन्होंने बताया कि पत्नी के तौर पर अपने पति की सेवा करने में कोई कमी नहीं की. 2021 में पति का एक्सीडेंट होने के कारण कमर, पैर और पिंडली की हड्डी टूट गई थी, और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लगभग 5 महीने तक वे बेड पर थे, इस दौरान उनका खाने-पीने के साथ लैट्रिन-बाथरूम, समय पर दवाई देने के साथ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने जैसे काम को बखूबी अंजाम दिया. यही नहीं पति ने उससे पैसे की आवश्यकता बताते हुए शादी में उपहार स्वरूप प्राप्त घर से मिले 22 तोला सोना, 40 तोला चांदी बेच दिया. इसके बाद मायके जाकर और रुपया लाने कहा. इस पर मना करने पर मारपीट और गाली-गलौज कर 28 नवंबर 2021 को घर से निकाल दिया, और मकान को भी बेच दिया. शबाना ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है, और वह उसी के साथ मंडी गेट पंडरी रायपुर में रह रहे हैं. यह सब पता चलने के बाद मैं भाई, जीजा और मामा के साथ उनसे मिलने गई, मुलाकात के दौरान पति भड़ककर गाली-गलौच करते हुए तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर कहा कि अब तू निकल जा मेरे घर से, तू मेरी बीवी नहीं रही, तू मेरे लिए हराम हो गई है, और दोबारा इस घर में आएगी तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा. शबाना ने बताया कि पति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने टिकरापारा थाना और महिला थाना रायपुर में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद अब पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं. महिला ने उम्मीद जताई कि पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाएगी.

दोहरे हत्याकांड में NSUI नेता का नाम आया सामने, खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग तो मचा बवाल

 सूरजपुर सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में NSUI के जिला अध्यक्ष का नाम आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. एक ओर जहां भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है वहीं कांग्रेस में आरोपी एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी के नियुक्ति को लेकर आपस में ही कलह शुरू हो गई है. कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को खत लिखकर इस पूरे मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पायलट को इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी चंद्रकांत चौधरी पहले से ही अपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और उनके द्वारा 2021-22 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसकी लिखित शिकायत करते हुए उसे पद से हटाने की मांग की थी. इस चिट्ठी में उन्होंने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.  भगवती राजवाड़े ने 2021-22 में सोनिया गांधी, मोहन मरकाम और भूपेश बघेल को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी. ‘संगठन ने की शिकायत की अनदेखी’ राजवाड़े ने सचिन पायलट को पत्र में लिखा है कि एनएसयूआई का नेता सीके चौधरी पर पहले से ही मारपीट, कोयला चोरी और नशाखोरी के मामले थानों में दर्ज हैं. उनकी नियुक्ति के दौरान भी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था. उन्होंने लिखा कि उनकी ओर से बार-बार राज्य संगठन से उसकी शिकायत की गई थी, लेकिन इसे अनदेखा किया गया. प्रदेश संगठन की कार्यशैली पर उठाए सवाल राजवाड़े ने पत्र में लिखा है कि दोहरे हत्याकांड के जघन्य अपराध में शामिल इस आरोपी ने पूरे जिले में कांग्रेस परिवार को शर्मसार कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स और जनमानस में ऐसी खबरें फैल रही है कि ऐसे आपराधिक व्यक्ति को पार्टी ने एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष बनाया है. मनमाने तरीके से की गई नियुक्ति ने आज पूरे प्रदेश के संगठानत्मक ढांचे के संचालन पर सवाल खड़ा कर दिया है. क्या है मामला? सूरजपुर में हेडकांस्टेबल की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इसमें सूरजपुर के पुराना बाजार निवासी कुलदीप साहू आरोपी है. वहीं अन्य आरोपियों में आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, फूल सिंह उर्फ रिंकू सिं, सूरजपुर के ग्राम नेवरा निवासी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी और ग्राम करवा लटोरी निवासी सूरज साहू का नाम शामिल है.

घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली कंट्रक्शन ठेकेदार की लाश, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर राजधानी रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर से एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. मृतक प्रतीक सैम्युल कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था. उसकी खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी, यह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या की है, लेकिन घर में अकेले होने के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं मिली. कल रात उनका मित्र उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी पर लटकी प्रतीक की लाश देखी फिर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

बर्थडे पार्टी में तलवार-चाकू लहराते चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर चौक के बीचोंबीच तलवार, चाकू लहराकर दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 4 चाकू और मौके से 14 बाइक जप्त किया गया है. सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार स्थित मैट्रिक चौक के बीच में खड़े होकर 15 से 20 युवक अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान हाथ में चाकू तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे. इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया, कहा- छात्रों को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या

अंबिकापुर  छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को एक हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। हॉस्टल में व्यवस्था देखकर मंत्री जी भड़क गए और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। दरअसल, राज्य के आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा भी की। छात्रावास की स्थिति देख भड़क गए मंत्री मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन की खराब स्थिति को देखकर अधीक्षक पर भड़क गए। उन्होंने हॉस्टल के अधीक्षक से मरम्मत कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी यहां शौचालय मरम्मत एवं पुट्टी का काम किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने गंभीरता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा। मंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने इसके साथ ही छात्रावास के दोनों ओर शौचालय निर्माण कराए जाने, कमरों एवं छत में टाइल्स लगवाने, भवन के सामने प्रवेशद्वार में पेवर ब्लॉक टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजे की मरम्मत के साथ-साथ नेट लगवाने, छत में शेड के बाद ड्रेनेज के लिए नाली हेतु निर्देशित किया। खेल के मैदान का भी किया निरीक्षण इसके साथ ही उन्होंने परिसर में छात्रों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष की अच्छी व्यवस्था हो। वहीं आवश्यकतानुसार शयन कक्ष में पंखे, लाइट, अलमीरा, टेबल, बेड आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई इस छात्रावास में हुई है। मंत्री नेताम ने छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

DMF घोटाला में निलंबित आईएएस रानू साहू 5 दिन के लिए ED की रिमांड ..

रायपुर निलंबित IAS रानू साहू अब छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED की रिमांड पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को जेल में बंद साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी रानू से हर दिन 7 घंटे तक पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने इसके लिए ED को 5 दिन का समय दिया है। दरअसल, ED ने रानू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गुरुवार को रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस दौरान रानू साहू की आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा- प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। रानू साहू बोलीं- एक साथ सारे केस लगा दीजिए निलंबित IAS ने कहा- कोल मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। उसके बाद भी एक के बाद एक केस लगाए जा रहे हैं। एक साथ सारा केस लगा दीजिए। रानू साहू ने कहा- जेल में रहते 16 महीने हो चुके हैं। एक-दो साल और रह सकती हूंं। रानू साहू ने आरोप लगाया कि उनका हेल्थ चेकअप नहीं किया जाता है। उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा-मुझे सोनोग्राफी और अन्य चेकअप करवाना है, लेकिन कई महीनों से यह नहीं हो पा रहा है। निलंबित IAS के वकील बोले- साजिश के तहत कर रहे प्रताड़ित वहीं रानू साहू के वकील फैसल रिजवी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केस की पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया- ED की ओर से DMF मामले 2023 में ECIR दर्ज कर ली गई थी, लेकिन अब तक कोई जांच नही की गई। जब रानू साहू को कोल मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है और लेकिन ACB के मामले कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। ऐसे में उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी पूछताछ स्पेशल कोर्ट ने निलंबित IAS रानू साहू से 7 घंटे पूछताछ की अनुमति दी है। EDके अधिकारी हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनसे पूछताछ कर सकेंगे। यह अनुमति 22 अक्टूबर तक के लिए दी गई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि, रानू साहू को उनके परिवार वालों से एक दिन छोड़कर मिलने की अनुमति होगी। 22 जुलाई 2023 को हुई थी रानू साहू की गिरफ्तारी रानू साहू को ED ने कोल स्कैम केस में 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। कोयला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास और दफ्तर में छापा मारा था। इसके बाद ईडी ने रानू साहू के घर छापा मारा था।

समय सीमा की बैठक सम्पन्न, जिले में भंडार गृह बनाने प्रस्ताव तैयार करने के दिये निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी.राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक आहूत की। उन्होंने समस्त विभागों से एपीसी की संभागीय बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा के साथ विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, मुख्य सचिव की वीसी की जानकारी, पिछले शिविर के लंबित मुद्दे, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, आगामी बैठक में शामिल होने वाले प्रस्तावों की जानकारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 21 अक्टूबर 2024 को सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक जिला जशपुर में होने वाली है बैठक से संबंधित लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत के सीएमओ को नगर पालिका चुनाव हेतु स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष का चिन्हांकन करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत चुनाव हेतु अभी से अच्छे शासकीय भवन तथा स्कूलों का चिन्हांकन करने के कहा, ऐसे भवनों को प्राथमिकता चुने जाने के लिए कहा जिसमें आने के लिए अलग और जाने के लिए अलग से द्वार हो। इसके साथ में भवनो पेयजल, प्रकाश, शौचालय सहित दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प और व्हील चेयर मतदान कक्षों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मतदान के लिए कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों की संख्या का आकलन कर अनुमानित संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने, जिले के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए निर्वाचन कार्य में बस, मिनी बस, पिकअप, बोलेरो आदि वाहन की व्यवस्था, रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिये। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तथा पहुंच विहीन मतदान केन्द्रों का पहले चिन्हांकन करने कहा गया। कलेक्टर ने बैठक में वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 73 कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जितने भी अधूरे कार्य है उनको जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। 73 कार्यों में 52 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 21 कार्य शेष है। जो कार्य पूर्ण हो चुके है उन कार्यों की पूर्णता उपयोगिता प्रमाण पत्र यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। पशुपालन विभाग को जिले में कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सुकर पालन कार्य योजना तैयार करने के साथ ही पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिलें आवारा मवेशियों पर रेडियम बेल्ट लगाने के साथ ही मवेशियों के मालिक की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में डेयरी उत्दापन को बढ़ाया देने के लिए शहरी क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्रों का चिन्हाकंन कर नेपीयर घास उगाकर पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराये जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने कहा। उन्होंने उद्यान विभाग एवं आयुष विभाग को समन्वय बनाकर जिले कार्य करने तथा आयुष विभाग को सभी ब्लॉकों में मेडिसीनल प्लांट लगाने के दिये निर्देश। उन्होंने सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार को केल्हारी और भरतपुर में भण्डार गृह बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही लंबित है उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा तथा चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराये। जिससे विभागों को भूमि आबंटन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। उन्होंने समस्त विभागों को जेम पोर्टल से सामग्री खरीदने हेतु रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच कर यथास्थिति से विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएमएफ मद से जो आवश्यक कार्य उनके प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त, मृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन, लंबित पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि के प्रकरणों का शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खोंगापानी तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, नगर में पसरा मातम

मनेंद्रगढ़-एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बीते गुरुवार को पोखरी दफाई के तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। जिनकी लाश आज शुक्रवार की सुबह तैरती हुई मिली है। घटना नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नम्बर 6 की है। घटना की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गांधी। मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दो बच्चे हैं, एक मुर्मू दफाई का है और एक पक्का दौड़ा दफाई का। दोनों बच्चे कल 3:00 बजे से घर से निकले थे , घर वापस नहीं आने पर उनके परिजन कल से खोज रहे थे और सुबह जब देखा तो यहीं पर का एक तालाब है वहां पर इनका शव तैरता हुआ नजर आया और कपड़े भी रखे हुए थे, इससे परिजन आशंका जता रहे है कि बच्चे खेलते हुए नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और इसी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रायपुर पुलिस ने पकड़ी सोने की बड़ी खेप, 10 करोड़ के सोने के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाटागांव बस स्टैंड में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. इसके साथ ही सोने की तस्करी कर रहे 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों के पास रखे बैग में करीबन 10 करोड़ का सोना बरामद किया गया. पुलिस तीनों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक करोड़ों का सोना शहर के कई बड़े सराफा कारोबारियों का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) को दे दी है. आईटी की ताम भी मौके पर पहुंची गई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि मौदहापारा इलाके में बीते सोमवार पुलिस को चेकिंग के दौरान 928 किलो चांदी की सिल्लियां मिली थी. चांदी का ये जखीरा आगरा से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था. जब्त चांदी की कीमत करीब 9 करोड़ आंकी गई. लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारी चांदी के मालिकों का पता नहीं लगा सके हैं.

दो लापता मासूमों की तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ के MCB जिले में दो लापता मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

एम्स रायपुर: डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट का वीडियो वायरल, एम्स प्रशासन आया हरकत में

रायपुर एम्स रायपुर (AIIMS) में एक डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बढ़ता देख एम्स प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. घटना प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई जा रही है, जहां एक मरीज के सीने की दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था, ऑपरेशन के बाद उसने सिरदर्द की शिकायत की थी. इसपर जब उसने डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के साथ मारपीट कर दी. घटना का विवरण मरीज बिलासपुर निवासी है और उसका ऑपरेशन हुआ था. उसने बताया कि सुबह हुए ऑपरेशन के बाद जब उसे रात 9:30 होश आया तो उसके सर में दर्द हो रहा था. उसने बताया कि सीने के राइट साइड ऑपरेशन हुआ और लेफ्ट साइड सिर में दर्द दे रहा था. मरीज ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी. पत्नी ने जब देखा तो सिर सुजा हुआ था, जैसे कोई मारा हो. इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम नहीं बता पाएंगे. ऑपरेशन थियेटर में जो डॉक्टर है वो बता पाएंगे. उसके बाद मरीज डॉक्टर का इंतजार करता रहा. डॉक्टर रात लगभग 11 बजे आए तो उनसे मरीज ने पूछा ‘सर दर्द’ कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई मारा है या खींचा है तो डॉक्टर ने कहा तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ऑपरेशन थियेटर हमें तुमको मार रहे थे. यह कहते हुए डॉक्टर ने मरीज को दो थप्पड़ जड़ दिया और पत्नी को भी धक्का दिया. हॉस्पिटल का स्टाफ भी डॉक्टर का सपोर्ट कर रहा है. और पुलिस को भी यह कह कर बुला दिया गया की भाग रहे थे. मामले में जांच के आदेश मरीज बिलासपुर निवासी है और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती है. वीडियो वायरल होने के बाद AIIMS अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जिंदाल ने कहा, घटना जिस जगह हुई है,वहां मौजूद सारे लोगों की बयान ली जाएगी. पूछताछ में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर दोषी होगा तो डॉक्टर पर भी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो के बाद से अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. बताया जा रहा है कि मरीज के करीब 10 परिजन डॉक्टर से मारपीट करने के लिए आ रहे थे. लेकिन सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. अब अस्पताल प्रशासन ने CCTV फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet