LATEST NEWS

समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने दिए निर्देश

रायपुर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह राज्य में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा  01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोडने के निर्देश दिए गए हैं।  निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 16 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बनाई जा रही है, जिसमें सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद सुधार का अवसर प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया निर्धारित की है, जिसके तहत मतदाता सुधार, नाम जुड़वाने या हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामवली उपलब्ध कराना बुधवार 16 अक्टूबर 2024 तक, दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे तक, दावा/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 तक, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार 04 नवम्बर 2024 तक तथा प्ररूप: क-1 में प्राप्त दावा का निराक?ण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तथा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी. डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालयं को सौंपना शनिवार 16 नवम्बर 2024 तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र करना मंगलवार 19 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।

आज जनदर्शन में आए 41 आवेदन, जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं पर कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी.बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक उर्मिला नामदेव निवासी सिविल लाइन मनेंद्रगढ दुकान के आगे दुकान संचालित करने के संबंध में, पूनम मौर्य निवासी जनकपुर जी.पी.एफ.सी.पी.एस. अथवा पेंशन विलंब होने के संबन्ध में, नानदाऊ बसोर निवासी माड़ीसरई भूमि के संबंध में, प्रेमवती निवासी झापर बिजली करेंट लगने से मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाने के संबंध में, मानमती निवासी मनेंद्रगढ़ फौती नामांतरण कराने के संबंध में, रामभरोस निवासी जमथान भूमि के संबंध में, सम्पत, राम बहादुर,बसंत लाल निवासी नेरुआ प्रस्ताव निरस्त करने के संबंध में, सिमरन निवासी मनेंद्रगढ़ कुछ छोटा मोटा काम दिलाने के संबंध में, देव सिंह निवासी खड़गवां पट्टा निरस्ती के संबंध में, अनुप कुमार सिंह निवासी रोकड़ा वन अधिकार पट्टा के संबंध में, शान्ता मिंज निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि सीमांकन के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी नेरूआ अवैध जंगल की कटाई पर रोक लगवाकर उचित कार्यवाही करने के संबंध में, सुरेश सिंह निवासी नेरुआ नया पंप लगवाने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी नेरूआ जांच में फर्जी पाया गया था एवं आज तक कार्यवाही ना होने के संबंध में, निर्मल सिंह श्याम निवासी सिरौली रनिंग वाटर का राशि भुगतान कराने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी सिरौली नौगई एवं सिरौली को तहसील मनेंद्रगढ़ में यथावत किए जाने के संबंध में, उग्रसेन निवासी नेरुआ संतोष यादव के व्दारा भ्रष्टाचार करने के संबंध में, शिवभजन निवासी नागपुर भूमि के संबंध में, समस्त ग्रामवासी घुटरा महुआ बिनने वाली जाली का वितरण न करने के संबंध में, अर्चना चतुर्वेदी निवासी परसगढ़ी भूमि के संबंध में, प्रेमा निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि के संबंध में, रामेश्वर दीवान निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि के संबंध में, राम कुमार निवासी बिरोरी डांड भूमि के संबंध में, हेतराम दुबे देवाडांड हैंडपंप के पास शोकता गड्ढा का पैसा न मिलने के संबंध में, हीरा सिंह निवासी कोथारी पट्टा प्राप्त करने के संबंध में, शिव बालक निवासी मुक्तियारपारा भूमि के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी सेमरा मुवाअजा नहीं मिलने के संबंध में, लल्लाराम निवासी गिद्धमुडी भूमि के संबंध में, राम सिंह निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि के संबंध में, लाखमन निवासी सल्का पट्टा निरस्तीकरण करने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी कर्री भूमि के संबंध में, फूलमती निवासी श्री रामपुर  50 वर्षो से काबिज भूमि का पट्टा देने के संबंध में, दीपनारायण निवासी बिछिया टोला भूमि के संबंध में, राम अवतार निवासी झगराखांण्ड भूमि के संबंध में, अब्दुल कालम अंसारी निवासी लेदरी जाति प्रमाण पत्र के संबंध में, समस्त वार्डवासी निवासी मनेंद्रगढ़ जबरन परेशान करने के संबंध में, हीरा सिंह निवासी लालपुर भूमि के संबंध में, भोला सिंह एवं वीर सिंह निवासी कटवार सोलर न लगने के संबंध में, राम अवतार निवासी झगराखांण्ड भूमि के संबंध मेंए जितेन्द्र कुमार निवासी उधनापुर आवास की राशि वापस करने के संबंध में एवं उषा निवासी मनेंद्रगढ़ ने नगर निवेश से ले.आउट स्वीकृति करने के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री देवांगन बोले- पक्का मकान के सपनों को पूरा करने प्रधानमंत्री श्री मोदी दृढ़ संकल्पित

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आज कोण्डागांव के ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय आवास मेला में जिले के प्रभारी मंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। आवास मेला के शुभारंभ से पहले मंत्री देवांगन ने जिले में लगभग 04 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सोच है कि विकास के साथ हर गरीब का पक्का मकान हो, हर घर में शौचालय हो, हर घर में शुद्ध पेयजल हो और रसोई धुंआमुक्त हो, इसी सोच के साथ कार्य करते हुए उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जरूरतमंदों के पक्का मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवास योजना के हितग्राहियों केे साथ धोखाधड़ी न हो, इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा सीधे उनके खाते में किश्त की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सबसे पहले राज्य के गरीबों के हित में निर्णय लेते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। मंत्री देवांगन ने आवास का सपना पूरा होने पर सभी हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम एवं नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ने भी सम्बोधित किया।     कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2011 के सर्वे सूची के अनुसार 36 हजार 811 परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल था, जिसमें वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कुल 15 हजार 994 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के 320 हितग्राहियों को दिया गया प्रमाण पत्र     कार्यक्रम में मंत्री देवांगन एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के 12 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतिकात्मक चाबी और 42 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार 266 हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही सभी हितग्राहियों को मिट्टी से बने दीये का भी वितरण किया गया।

27 करोड़ की लागत से बनेगा शुक्रवारी बाजार से स्टेशन तक फोरलेन

रायपुर रायपुर पश्चिम को फिर चमकाने में जुटे पूर्व मंत्री तथा दिग्गज भाजपा नेता राजेश मूणत के प्रयासों पर सीएम विष्णुदेव साय ने मुहर लगाते हुए गुढि?ारी को एक और फोरलेन सड़क प्रदान कर दी है। यह सड़क शुक्रवारी बाजार से शुरू होकर प्लेटफार्म-5 स्थित रेलवे फाटक को जोड़ेगी तथा पूरी तरह फोरलेन होगी। अभी यह सड़क कई जगह बेहद संकरी है। लगभग पौन किमी की इस सड़क के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 26.52 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी है। सड़क निर्माण की मंजूरी और फंड मंजूर करने के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सीएम विष्णुदेव साय, और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम क्षेत्र में सड़कों का इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ाने के लिए और बड़ी कोशिशें की जाएंगी। रायपुर पश्चिम के विधायक तथा तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत को इस विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का बड़ा और मजबूत इंफ्रास्र्ट्क्चर विकसित करने के लिए माना जाता है। रायपुर पश्चिम से गुजरनेवाली अन्य सड़कों के चौड़ीकरण तथा फ्लाईओवर्स का निर्माण मूणत के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुआ है। जहां तक शुक्रवारी से स्टेशन तक करीब 0.78 किमी के नए फोरलेन का सवाल है, राज्य शासन ने शासन  राज्य शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि इस सड़क के निर्माण का टेंडर जारी करने से पहले सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति ली जाए। इस सड़क पर पुल-पुलिया बनानी हो तो उसका ड्राइंग-डिजाइन भी फाइनल करवा लिया जाए। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भूअर्जन करना होगा। प्रस्ताव के अनुसार भूअर्जन की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर की मौजूदगी में होगा भव्य समापन कार्यक्रम

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन  के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने  उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव,  एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

निर्वाचन आयुक्त सिंह बोले-शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचन नामावली तैयार करने व्यापक प्रचार-प्रसार करें

रायपुर त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सभी जिला के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कहा है, जिससे शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली  का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। निर्वाचन आयुक्त सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली के प्रचार-प्रसार के साथ ही 16 अक्टूबर को अपने-अपने जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी जानकारी देने कहा है। निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रारंभिक प्रकाशन हेतु चिन्हांकित विविध स्थानों की जानकारी, दावें एवं आपत्तियों को प्राप्त करने हेतु निर्धारित स्थलों की पंचायतवार, निकायवार एवं वार्डवार कुल संख्या की विस्तृत जानकारी देने कहा है। इसी तरह दावें एवं आपत्तियों को प्राप्त करने तथा उनका निराकरण करने हेतु निर्धारित तिथियां, निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिले द्वारा जाबो अंतर्गत किये गये जागरूकता संबंधी कार्य सहित  निर्वाचन संबंधी आवश्यक विषय पर जानकारी मीडिया को देने कहा है।  जिससे मीडिया के माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारियां  लोगो तक पहुंच सके।

मुख्यमंत्री साय ने दोपहर का भोजन मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ किया

रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब बस्तर दशहरा में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण माँझी से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दोपहर के भोजन में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी, मिक्स वेज पकोड़ा, चौलाई भाजी, करेला प्याज आलू बैंगन बड़ी, झूडगा की सब्जी, रायता, पुड़ी, जीरा राइस, दाल तड़का का भी स्वाद लिया।

तोखन साहू के निज स्टाफ में मस्तूरी एसडीएम सिन्हा को एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी किया नियुक्त

रायपुर केंद्रीय आवास, शहरी कार्य मंत्री राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निज स्टाफ में मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा (डिप्टी कलेक्टर) को एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (एपीएस) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय आवास विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को जारी आॅफिस मेमोरेंडम में सिन्हा रिलीव करने के लिए निर्देशित किया गया है। अमित सिन्हा संसदीय क्षेत्र बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ संबंधी विभागीय विषयो एवं कार्यों को देखेंगे।

बारनवापारा अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का होगा आयोजन

रायपुर वन विभाग एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 अक्टूबर 2024 को अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम को प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पयार्वास एवं उनके महत्त्व के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएंगी। उक्त आयोजन की तीसरी कड़ी है। इसके पूर्व 2022 एवं 2023 में यह आयोजन किया गया था। विभाग द्वारा बटरफ्लाई मीट की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में भाग लेने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड भी जनरेट किया गया है जिसके माध्यम से आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। मीट में प्रतिभागी स्टूडेंट के 15 सौ रुपए एवं अन्य व्यक्तियों के लिए 2 हजार रुपए पंजीयन शुल्क रखा गया है। इसके साथ ही भाग लेने के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में 150 प्रजाति के तितली एवं मोथ पायी जाती हैं। जिसमे से वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की शेड्यूल वन की क्रिमसन रोज (पैचीलौप्टा हेक्टर) डनाइड इगली (हाइपो सिलिमस मिसीपस) शेड्यूल दो की सिपोरा निरिसा,होगारा एनेक्स, यूक्रीशॉप्स सीनेजस, जेनेलिया लेपीडिया रपेला वरुणा,लैंपिडर्स  बोइहन, तजुना शिप्स आदि  पाई जाती है। शेड्यूल छह के भी बहुत से प्रजातियां पाई जाती हैं। विगत तीन वर्षों से बारनवापारा अभ्यारण्य में 14-16 हाथियों का दल निवास कर रहा है। साथ ही साथ विगत 8 माह से एक बाघ लगातार अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। बारनवापारा नाम बार और नवापारा गाँव से मिलकर बना है। बारनवापारा अभ्यारण्य अपनी स्थापना के बाद से ही देश के हर हिस्से से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में स्थित है। अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.66 वर्ग किमी है। अभ्यारण्य की स्थलाकृति समतल और लहरदार इलाका है। ऊँचाई 640 मीटर समुद्र तल तक है। बालमदेही,जोंक और महानदी नदियाँ अभयारण्य की जीवन रेखा हैं जो अभयारण्य की जल कमी को पूरा करने के लिए अभयारण्य के साथ बहती हैं। वार्षिक वर्षा 1200 मिमी है इस अभ्यारण्य में सागौन, साल और मिश्रित वन की मुख्य वनस्पति है। पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए इसमें शिकार और शिकारियों का अच्छा घनत्व है। अभ्यारण्य के अंदर स्थित बलार जलाशय में कई आर्द्रभूमि पक्षी और मछलियाँ पाई जाती हैं। यह अभ्यारण्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए इकोटूरिज्म को बढ़ावा देता है। बारनवापारा तक पहुँचने के लिए रायपुर से सड़क मार्ग से दो घंटे का सफर करना पड़ता है। यह रायपुर से हृ॥53 पर 78वें किलोमीटर पर 106 किलोमीटर दूर है। पटेवा एक छोटा शहर है जहाँ बारनवापारा से 28 किलोमीटर की दूरी पर मौसम अनुकूल सड़क पर गाड़ी चलाकर पहुँचा जा सकता है।

डीईओ से मिलकर शिक्षक मोर्चा पदाधिकारीयो ने शीघ्र प्रधान पाठक पर पदोन्नति की मांग की

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पदोन्नति करने हेतु जिला संचालक द्वय ओमप्रकाश सोनकला एवं भानुप्रताप डहरिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय कुमार खंडेलवाल से मिलकर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर शीघ्र पदोन्नति करने के लिए ज्ञापन  सौपा गया।जिस पर डीईओ द्वारा 15/10/2024 को अंतिम दावा आपत्ति पश्चात दीपावली पूर्व पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना करने का आश्वस्त किया गया। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी वर्ग 3 इंद्रकुमार देवांगन को विगत 10 माह का लंबित वेतन भुगतान हेतु बात रखी गई जिस पर डीईओ द्वारा आवेदन लेकर उच्च कार्यालय को अवगत कराकर अतिशीघ्र वेतन दीपावली पूर्व भुगतान कराने की बात कही।डीईओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा से ओमप्रकाश सोनकला , भानुप्रताप डहरिया,आयुष पिल्ले,जीतेन्द्र मिश्रा,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा,गोपाल वर्मा,बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्ग सुरतान,मनोज मुछावड,मदन वर्मा,  अब्दुल आसीफ खान,कृष्ण कुमार जांगड़े,प्रफुल्ल मांझी, संतोष सोनवानी, जितेंद्र निषाद, इंद्रकुमार देवांगन, वर्षा दुबे सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

राजकुमार राव नहीं खरीद सकते महंगी कार, बताई बड़ी वजह

मुंबई, एक्टर राजकुमार राव पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘स्त्री-2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह उतने अमीर नहीं हैं जितना लोग सोचते हैं। एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ”मेरे पास उतना पैसा नहीं है जितना लोग सोचते हैं। लोग सोचते हैं कि मेरे पास 100 करोड़ हैं। घर लिया है, उसकी ईएमआई चुकानी है। इसकी रकम बहुत बड़ी है। ऐसा नहीं है कि पैसा नहीं है, लेकिन इतने सारे नहीं हैं। उदाहरण के लिए, अगर आज आप किसी शोरूम में जाकर 6 करोड़ रुपये की कार खरीदना चाहते हैं तो यह संभव नहीं है। राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या वह छह करोड़ की कार नहीं खरीद सकते, लेकिन क्या वह 50 लाख की कार खरीद सकते हैं? इस पर राजकुमार राव ने कहा, ”इस पर दोबारा चर्चा होगी, हम ले सकते हैं, लेकिन क्या हमें इसे लेना चाहिए? 50 लाख की कार खरीदना तनावपूर्ण लगता है। मैं 20 लाख की कार आसानी से खरीद सकता हूं। राजकुमार राव ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये उचित है जब एक्टर्स को एक रात में ज्यादा पैसे मिलते हैं। ये पैसा उनकी मानसिकता पर असर डालता है। राजकुमार राव के काम की बात करें तो उनकी अभिनीत फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। अब ये देखना अहम होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी। इसके साथ ही इससे पहले रिलीज हुई फिल्म स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म ने भारत में कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म जवान को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अक्षय कुमार, वरुण धवन, तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘मालिक’ से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है।

मुख्यमंत्री साय ने माडिया सराय में विकास कार्य हेतु 50 लाख रुपए की घोषणा की

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हमारी आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय को संबल मिला है। मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी बस्तर दशहरा का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उक्ताशय के उद्गार आज जगदलपुर के सिरहासार भवन में विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर माडिया सराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी हेतु जिला प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि मुरिया दरबार का आयोजन सदियों से होता आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है जिसे हम सभी एकजुट होकर श्रद्धा और सहकार की भावना के साथ हर्षोल्लास मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित दशराहा पसरा को बस्तर दशहरा पर्व में आए मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों को सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास बताया और कहा कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए निर्धारित बजट को 50 लाख रुपए कर दिया गया है। उन्होंने मुरिया दरबार में मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों की मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया। बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में बस्तर अंचल के मंत्री, सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी श्री कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष,बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माटी पुजारी श्री कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले देवी-देवताओं हेतु देव सराय की व्यवस्था तथा मांझी-चालकी, पुजारी, गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधा को राज्य सरकार के पहल की सराहना की। मुरिया दरबार में वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति श्री महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरणदेव ने बस्तरवासियों को बस्तर दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। आने वाले साल में इसे और अधिक  बेहतर और भव्यता के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेम्बरीन को मोबाइल भेट किया गया।  

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया सम्मानित

प्रतापपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वे भी आदिवासी समाज के ही बेटे हैं इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख- दुख व जरूरतों को समझते हैं। पूर्व की सरकार में प्रदेश का विकास रुका हुआ था। भाजपा सरकार अब तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व मोदी की गारंटी नाम से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है। आप लोगों के आशीर्वाद से ही सरगुजा संभाग की पूरी 14 सीटों पर भाजपा को विजय मिली। इसी का परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश की बागडोर संभालने सरगुजा संभाग से ही आने वाले आप सबके विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के लोगों के बीच करमा त्यौहार के प्रतीक करमदेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विभिन्न विभागों द्वारा जनहितैषी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा आदिवासियों का प्रमुख त्यौहार है। यह एकता का प्रतीक है। हमारी पुरानी परंपरा है। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए हमें प्रत्येक वर्ष करमा त्यौहार मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश की अति पिछड़ी जनजातियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश के पिछड़े हुए प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़कर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को अस्सी हजार करोड़ का पैकेज देगी। कार्यक्रम को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चलचित्र के माध्यम से स्वच्छता को लेकर प्रत्येक गांव में ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थ के बेहतर प्रबंधन के लिए हमर सुघ्घर गांव पहल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री माता राजमोहनी देवी की पुत्री रामबाई व समाज में बदलाव लाने वाले कर्मियों का भी सम्मान किया। प्रगति पत्र का विमोचन किया तथा जिलेवासियों के लिए प्रशासन तक अपनी समस्याओं, मांगों व सुझाव पहुंचाने के लिए समाधान सूरजपुर 24 घंटे के नाम से एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया। कार्यक्रम में विधायक शकुंतला सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल , आइजी अंकित गर्ग, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, प्रतापपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, भाजपा नेता प्रेमपाल अग्रवाल, आनंद मित्तल, अजीत शरण सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रवीण दुबे, अवधेश पांडेय, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम ललिता भगत, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक पोर्ते की मांगों पर मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं जिला स्तरीय सर्व आदिवासी समाज करमा महोत्सव के दौरान प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं। जिनमें प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौरा-जजावल मार्ग का जिर्णोद्धार, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, चार एंबुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी से संबंधित रेफरल सेंटर, रिंग रोड,पीएचई भवन, एडीएम कार्यालय तथा वाड्रफनगर में रजिस्ट्री कार्यालय, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम व चलगली मार्ग के जिर्णोद्धार की मांग शामिल थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने रेफरल सेंटर, एडीएम कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, चंदौरा -जजावल मार्ग व वाड्रफनगर में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम की मांगों को पूरी करने की घोषणा करने के साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक पोर्ते ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर उन्हें एक अभिनंदन पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम के समापन पश्चात विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी सिलौटा में दस लाख की लागत से मंगल भवन का निर्माण कराने की घोषणा की।  

नए स्कूल भवन के साथ 13 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पैरेंटस ने की तालाबंदी

बालोद छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में नए स्कूल भवन और शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर गांव के निवासियों और छात्र-छात्राओं ने प्राइमरी और हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के गेट के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ “हाय हाय” के नारे लगाए। इस दौरान करीब 200 से अधिक ग्रामीण, शाला समिति के सदस्य, पालक और छात्र उपस्थित थे। तालाबंदी की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, बीईओ बसंत बाघ सहित पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। गौरतलब है कि 26 सितंबर को ग्रामीणों ने नए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण और व्याख्याताओं, भृत्यों सहित रिक्त 13 पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे तालाबंदी करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान, जब एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने ग्रामीणों को समझाने के लिए उनसे पूछा कि वे किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं, कांग्रेस या भाजपा। इस सवाल पर ग्रामीण भड़क उठे। एसडीएम ने कहा कि यदि वे भाजपा के समर्थक हैं, तो उनकी सरकार है, ऐसे में तालाबंदी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस टिप्पणी ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश उत्पन्न कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। एसडीएम के सवाल पर उपसरपंच ने जताई नाराजगी उपसरपंच खेमराज पूरी गोस्वामी ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक सक्षम अधिकारी को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारा गांव कभी विवादित नहीं रहा, और हम सभी भाईचारे से रहते हैं। एसडीएम द्वारा फुट डालने का प्रयास किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम ने सरपंच से कहा था कि अगर वह भाजपा के हैं, तो चुप रहें। गांव के निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।

सपनों को साकार करने वालों में से एक थे ”मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी डॉ. अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम जिन्हें समस्त भारतवासी प्यार से ’’मिसाइल मैन’’ के नाम से जानते हैं, जिनका जीवन एक साधारण परिवार से उठकर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने की अद्भुत कहानी है। वे न केवल एक वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध हुए बल्कि अपने सरल और प्रेरक व्यक्तित्व के कारण वे देश के करोड़ों युवाओं के आदर्श बने। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव रामेश्वरम में हुआ। उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत साधारण था, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें उच्च नैतिक मूल्यों और शिक्षा के प्रति समर्पण की सीख दी। उनके पिता एक नाविक थे और उनकी माँ एक धार्मिक महिला थीं। डॉ. कलाम का बचपन संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया। बाल्यावस्था में ही उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अखबार बेचने का काम किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और अपनी शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। कलाम की शिक्षा का प्रारंभ रामेश्वरम के एक प्राथमिक विद्यालय से हुआ। वे एक प्रतिभाशाली छात्र थे और विज्ञान और गणित में विशेष रुचि रखते थे। उनके शिक्षक उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा उत्साहित रहते थे और उन्हें प्रेरित करते थे। आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने श्वार्ट्ज हायर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया, जहाँ उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और रुचि को और अधिक विकसित होने का अवसर मिला। विज्ञान के प्रति उनके लगाव ने उन्हें मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तक पहुँचाया, जहाँ उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया। यहाँ पर भी उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से सभी को प्रभावित किया। उनकी प्रतिभा और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में गहरी समझ और अद्वितीय ज्ञान दिया, जिसने भविष्य में भारत के अंतरिक्ष और रक्षा अनुसंधान में उनका मार्ग प्रशस्त किया। वैज्ञानिक करियर की शुरुआत अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ. कलाम ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में एक वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके प्रारंभिक कार्य ने उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से जोड़ दिया, जहाँ उन्होंने देश के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (SLV) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सफलता ने उन्हें वैज्ञानिक समुदाय में एक प्रमुख स्थान दिलाया। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम का नेतृत्व करने का अवसर दिया, जहाँ उन्होंने कई प्रमुख मिसाइलों के विकास में अहम योगदान दिया। इसके कारण ही उन्हें ’’मिसाइल मैन’’ के नाम से प्रसिद्धि मिली। उनकी देखरेख में भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया और कई मिसाइल प्रौद्योगिकियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अग्नि और पृथ्वी मिसाइल का किया विकास डॉ. कलाम का सबसे महत्वपूर्ण योगदान अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के विकास में था। यह मिसाइलें भारत की रक्षा क्षमता को एक नई ऊँचाई पर ले गईं। उनके नेतृत्व में भारत ने सामरिक महत्व की मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसने न केवल भारत की सैन्य शक्ति को मजबूत किया, बल्कि विश्व स्तर पर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। डॉ. कलाम के इस योगदान ने उन्हें भारत के रक्षा विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया। उनका दृष्टिकोण यह था कि देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका विश्वास था कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश के युवा अपनी सच्ची क्षमता को पहचान सकते हैं और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं । भारत के राष्ट्रपति के रूप में दिया महत्वपूर्ण योगदान विज्ञान और तकनीकी उपलब्धियों के बावजूद डॉ. कलाम का सबसे बड़ा सम्मान तब हुआ जब उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उनका राष्ट्रपति काल सादगी, ईमानदारी और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने राष्ट्रपति पद को न केवल एक संवैधानिक पद माना, बल्कि इसे जनसेवा का एक माध्यम समझा। राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनका सारा ध्यान युवाओं को प्रेरित करने पर था। वे नियमित रूप से छात्रों से मिलते रहे और उन्हें अपने सपनों का पीछा करने और जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते रहे। डॉ. कलाम का छत्तीसगढ़ से लगा रहा लगाव डॉ. कलाम ने छत्तीसगढ़ के विकास में भी कई महत्त्वपूर्ण योगदान दिए। वे विभिन्न अवसरों पर छत्तीसगढ़ आए और अपने विचारों तथा योजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की। 2006 में उन्होंने रायपुर जिले के आरंग तहसील के बकतारा में PURA (Providing Urban Amenities to Rural Areas) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में शहरी सुविधाएं प्रदान कर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना था। इस परियोजना के तहत 22 गांवों को शामिल किया गया, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार किए जाने की योजना बनाई गई थी। इसके साथ ही शिक्षक दिवस के मौके पर वह बेमेतरा आने वाले थे, लेकिन वह नहीं आ पाए थे. इसके बाद वह बेमेतरा आए और रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में लेक्चर दिया था, उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों पर श्ग्लोरी टू द ग्रेट पीपल ऑफ़ छत्तीसगढ़’ नाम की कविता लिखी थी । डॉ. कलाम ने रायपुर स्थित ही पुरखौती मुक्तांगन में एक अद्वितीय सांस्कृतिक संग्रहालय और विज्ञान पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने इस संग्रहालय को एक सीखने की प्रयोगशाला बताया, जहां लोग छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और जैव विविधता को समझ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया और राज्य को जैव ईंधन उत्पादन में अग्रणी बनने का सुझाव दिया। उनका यह सुझाव राज्य के किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बना और जैव ईंधन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोला। उनका मानना था कि युवा भारत के भविष्य के निर्माता हैं, और यदि उन्हें सही दिशा में प्रेरित किया जाए, तो वे देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं। डॉ. कलाम का दृष्टिकोण और नेतृत्व डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में प्रगति की। वे हमेशा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश के समग्र विकास में विश्वास … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet