LATEST NEWS

गुलाब की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर क्षेत्र में फैल रहा गुलाब की खुशबू, व्यापारियों को मिल रहा ताजा फूल

गुलाब की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर क्षेत्र में फैल रहा गुलाब की खुशबू, व्यापारियों को मिल रहा ताजा फूल युवाओं एवं ग्रामीणों को मिला रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर स्थानीय प्रशासन उद्यानिकी फसलों को दे रहा बढ़ावा सफलता की कहानी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिले के विकासखंड ग्राम कमलाडांड़ में फूलों की खेती ने एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है। यहां के किसान एबी अब्राहम ने पारंपरिक खेती छोड़कर गुलाब की खेती में हाथ आजमाया और अब वह इस क्षेत्र में न केवल अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। गुलाब की खेती से जहां उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के इस छोटे से गांव के किसान, जो पहले गेहूं, धान, और मक्का जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते थे, अब उद्यानिकी फसलों की ओर तेजी से रुझान दिखा रहे हैं। एबी अब्राहम इस बदलाव के मुख्य उदाहरण हैं, जिन्होंने एक एकड़ भूमि में डचरोज गुलाब की खेती शुरू की। फूलों की खेती न केवल उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी, बल्कि इसके माध्यम से उन्हें उम्मीद से कहीं अधिक मुनाफा भी हुआ। अब उनके खेत में गुलाब की खुशबू फैली हुई है, जिसे वह आसपास के शहरों और कस्बों में बेच रहे हैं। एबी अब्राहम द्वारा उगाए गए गुलाब की मांग पूरे सरगुजा संभाग और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती शहरों में बढ़ रही है। मनेन्द्रगढ़ और आस-पास के बाजारों में भी उनकी आपूर्ति की जा रही है। फूलों की खेती से उन्हें मिलने वाला मुनाफा पारंपरिक फसलों की तुलना में कई गुना अधिक है। खास बात यह है कि फूलों की खेती में अधिक लागत की आवश्यकता नहीं होती, जिससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति को तेजी से सुदृढ़ कर पा रहे हैं। गुलाब की खेती न केवल एबी अब्राहम के लिए लाभकारी साबित हो रही है, बल्कि इसने ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं। फूलों की देखभाल, तुड़ाई, पैकिंग, और परिवहन से जुड़े कार्यों में कई स्थानीय लोगों को काम मिला है। जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं और अधिक बढ़ सकती हैं। फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय है। उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे फूलों की खेती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अधिक से अधिक लाभ कमा सके। एबी अब्राहम की मेहनत और प्रशासन के सहयोग से फूलों की खेती ने कमलाडांड़ में एक नई दिशा और गति प्राप्त की है। फूलों की खेती ने न केवल एबी अब्राहम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दी है। अब वह स्थानीय स्तर पर एक सफल किसान के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और सही दिशा में कदम बढ़ाकर अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है। पारंपरिक फसलों से हटकर फूलों की खेती करना उनके लिए न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक रूप से भी एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हुआ है। एबी अब्राहम के खेतों में खिले गुलाबों की विभिन्न प्रजातियों से पूरा कमलाडांड़ क्षेत्र सुगंधित हो रहा है। गुलाब की खेती के कारण गांव का माहौल भी बदल रहा है। अब हर तरफ फूलों की खुशबू फैली हुई है, जिससे न केवल किसानों का जीवन बेहतर हो रहा है, बल्कि पर्यावरण में भी सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। कमलाडाड़ के किसान एबी अब्राहम की फूलों की खेती की सफलता ने न केवल उनके जीवन को संवारा है, बल्कि इसने पूरे गांव में रोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश भी फैलाया है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह पहल आने वाले समय में और भी विस्तार ले सकती है, जिससे क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी और वे भी उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ाएंगे।

3 महीने अलग-अलग दिन रद्द रहेगी छपरा- दुर्ग ट्रेन, छत्तीसगढ़-रायपुर में बढ़ेगी यात्रियों की समस्या

रायपुर. रेलवे अब मौसम वैज्ञानिक भी बन गया है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, यह रेलवे को महीनों पहले से पता रहता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, रेलवे द्वारा पूर्वानुमान लगाकर ट्रेनों को रद्द करना बता रहा है. रेलवे के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा रहेगा. छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक सारनाथ एक्सप्रेस को 3 माह के लिए अलग-अलग दिनों में रद्द कर दिया गया है. 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक अलग अलग दिनों में 15159/15160 छपरा- दुर्ग-छपरा नहीं चलेगी. हजारों यात्रियों ने महीनों पूर्व इस ट्रेन में कंफर्म टिकट ली थी लेकिन अब सभी टिकट रद्द हो गई है. इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे ज्यादा पिंडदान करने प्रयागराज जाने वाले यात्री हलाकान होंगे. रेलवे ने 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर, जनवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी और फरवरी माह में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 फरवरी को नहीं चलेगी. इसी तरह 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसंबर, जनवरी माह में 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 जनवरी और फरवरी माह में 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी, 2025 को यह गाड़ी नहीं चलेगी.

टेकऑफ करते ही टूटी खिड़की, जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जगदलपुर जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर दोपहर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के महज 12 मिनट बाद ही खिड़की टूटने के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के एक हिस्से की खिड़की टूटने से यह आपात स्थिति उत्पन्न हुई. पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को सुरक्षित रूप से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया. यह लैंडिंग 1 बजकर 12 मिनट पर कराई गई. राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एयरलाइंस की टीम द्वारा तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जब इंडिगो ने 70 यात्रियों में से कुछ को फ्लाइट टिकट के पैसे वापस किए, तो कुछ यात्रियों ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करा लिया.

सूरजपुर में हुई थी प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, छत्तीसगढ़-मनेंद्रगढ़ के मां और बेटी के जनाजे को एसपी ने दिया कंधा

मनेंद्रगढ़। सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की सोमवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. वहीं मंगलवार को मां और बेटी का जनाजा गृह ग्राम मनेंद्रगढ़ से उठाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर जनाजा को कंधा दिया. मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा कब्रिस्तान में मां और बेटी के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया. अंतिम यात्रा में सभी समुदायों के लोग उपस्थित रहे. वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा. बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’. जिसपर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया. उसने होटल से खौलते हुए कड़ाई भरी तेल फेंक दिया. इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया. मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कर में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया. लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली. फ़िलहाल, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है.

कारण की तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के स्कूल में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश मिली है. मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था. मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था. वह ई-रिक्शा चलाता था. मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी. सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया. घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा. रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था. स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव

रायपुर चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी. रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे. सामान्य सीट इसलिए दावेदार अधिक दक्षिण विधानसभा की सीट सामान्य वर्ग की श्रेणी में आती है. यानी इस सीट के लिए किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है. यही वजह है कि यहां दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी. यह सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में है. ऐसे में भाजपा के सामने अपनी परंपरागत सीट को बचाए रखने की चुनौती होगी. वहीं कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि इस बार दक्षिण में अपनी जीत हासिल करे. भाजपा का गढ़ है रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां से भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल 1990 से 2023 तक लगातार आठ विधानसभा चुनाव जीते हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 60 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव हराया था. 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को एक लाख नौ हजार दो सौ तीरसठ वोट और कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 41 हजार 544 वोट मिले थे. बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को रायपुर से प्रत्याशी बनाया था, जहां जीत हासिल करने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस ने बनाई है 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपचुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए कांग्रेस ने 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है. यह समिति पूरी चुनावी तैयारियों पर नजर रखेगी. कांग्रेस की उपचुनाव समिति में 6 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायक समेत सीनियर नेताओं को जवाबदारी दी गई है, जिसमें पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, रुचिर गर्ग और उधो राम वर्मा शामिल हैं.

5 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर में जब्त बाइक नशे में छुड़ाने पहुंचे युवक ने की थानेदार की पिटाई

जशपुर। जब्त बाइक को छुड़ाने शराब के नशे में थाने पहुंचे आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे और अन्य परिचितों के साथ मिलकर पुलिस निरीक्षक की पिटाई कर दी. मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दुलदुला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू 13 अक्टूबर की रात थाने में बैठे थे, इस दौरान जब्त बाइक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लुकस कुजूर पिता जोहन कुजूर शराब के नशे में अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ टीआई से गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी. टीआई ने उन लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वे दुर्व्यवहार करते रहे. मामला बिगड़ता देख लुकस कुजूर के साथ उसकी पत्नी मुमताज कुजूर, बेटे शाहिल कुजूर के अलावा अरविंद मिंज पिता प्लासियुस मिंज, प्रवीण लकड़ा पिता इग्नासियुस लकड़ा, अनमोल टोप्पो पिता फबियानुस टोप्पो और मनीष तिर्की पिता सुनील तिर्की के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 221 और 224 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं मौके से फरार दो लोगों की पतासाजी की जा रही है.

बीजेपी का सूरजपुर हादसे पर बड़ा हमला, छत्तीसगढ़ में आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती है कांग्रेस

रायपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की हत्या के मामले में एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुंडा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है. यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुंडावाहिनियां प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं. प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों. राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है. खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है. दिल्ली में पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था. कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है. संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे, वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था. उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियां बहाने में नहीं हिचक रही है.

राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार स्थगित

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह 14 अक्टूबर से पांच नवंबर 2024 के बीच होना था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है। बता दें कि पीएससी में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। इसके वजह से पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ गई। पुराने सदस्यों की संख्या के अनुसार साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया था। अब फिर से साक्षात्कार के लिए बोर्ड का गठन होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित होगी। यही वजह है कि राज्य सेवा परीक्षा-2023 के लिए पूर्व में निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को स्थगित किया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कोंडागांव कोण्डागांव पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जो पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, वाय अक्षय कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसा ऐंठ रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को हरियाणा के नूंह जिले से पकड़ा गया है। 7 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी प्रकाश नारायण सिंह ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे ‘Akshay Kumar IPS’ नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी, जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद, 3 अक्टूबर को आरोपी ने अशोक कुमार नामक एक व्यक्ति का स्थानांतरण होने की बात कहकर उसका सामान बेचने का झांसा दिया और प्रार्थी से पैसे जमा करवाए। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक टीम गठित कर सायबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया। लगातार तीन दिन तक हरियाणा के नूंह जिले में आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने के बाद, पुलिस ने ग्राम देवला नगली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वो मोबाइल बरामद किया गया, जिससे फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरमान खान (20 वर्ष) और मोहम्मद सादिक (19 वर्ष) शामिल हैं, जो दोनों हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ ही साइबर ठगी के इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास में मुरिया दरबार में शामिल होने पहुचें, इस दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक राशि का बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया, दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय को जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है, इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है, मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों के प्रदर्शित फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों की सराहना की। साथ ही प्रतीकात्मक रथ के समीप फोटो भी खिंचवाई। इस “दसराहा पसरा” में 75 दिवसीय दशहरा उत्सव में होने वाले मुख्य विधि विधान – पाट जात्रा, डेरी गढ़ाई, काछन गादी, रैला देवी पूजा, जोगी बिठाई, रथ परिक्रमा, बेल पूजा, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर रैनी-बाहर रैनी काछन जात्रा, कुटुम्ब जात्रा एवं डोली विदाई की जीवन्त प्रतिकृति स्थापित कर जन सामान्य एवं पर्यटकों को सुलभ जानकारी देने का प्रयास किया गया है। प्रसिध्द बस्तर दशहरा पर्व छत्तीसगढ़ की अनुठी सांस्कृतिक विशेषतापूर्ण एवं बस्तर के जन-जातियों की आराध्य देवी दन्तेश्वरी तथा स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा विधान के रूप में मनाया जाता है, तहसील कार्यालय में पहले से चली आ रही परंपरा अनुसार दशहरा पर्व में शामिल होने वाले क्षेत्र के सभी देवी देवता, आंगादेव, देवी की छत्र की उपस्थिति का दर्ज इसी स्थल पर किया जाता रहा है, इसलिए प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय को अन्य स्थल पर स्थांनातरित कर पुराने तहसील कार्यालय को दसराहा पसरा के लिए चिन्हांकित कर दिया गया है, इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी,महापौर सफिरा साहू और अधिकारी उपस्थित थे। सीएम साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना जगदलपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मुख्यमंत्री श्री साय के साथ बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद भंजदेव, वनमंत्री केदार कश्यप वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, फंदे पर लटकी मिली लाश, टीएस बाबा ने सरकार पर साधा निशाना

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. युवती की मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच पीड़ित परिवार की ओर से भी दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं. सूरजपुर में पीड़िता की मां ने मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं अंबिकापुर में पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इधर जिस जगह युवती बरामद हुई थी वहीं पर इस मामले में आरोपी बनाए गए युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली है. अब इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है. पीड़िता के पिता के मुताबिक, श्रीनगर में 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम देखने गई थी. रावण दहन के बाद छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रही थी. इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला. छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा. कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी. कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था. पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी. छात्रा ने सहेलियों से घर चलने की बात कही. इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा. घर छोड़ने का झांसा देकर गैंगरेप रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी, छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल ले गया. वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए. सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया. फिर जानलेवा हमला भी किया. सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले. परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे. इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई. दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा. होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी. सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो के मुताबिक युवती के पिता की रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाने में 13 अक्टूबर को कांता सिंह के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है. उस समय युवती के पिता या छात्रा ने जो जानकारी दी, उसके हिसाब से एफआईआर लिखी गई है. अंबिकापुर जाकर वे अगर गैंगरेप की जानकारी दे रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी. कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी इस मामले में कांग्रेस ने 7 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. इसमें वरिष्ठ नेता बालकृष्ण पाठक को समिति के संयोजक बनाए गए हैं. कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. आरोपियों की तीन दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है. सिंहदेव ने कहा – प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने साय सरकार पर निशाना साधा है. सिंहदेव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गई है. सिंहदेव ने कहा कि दशहरा के दिन सूरजपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो जाती है और पुलिस एफआईआर नहीं करती. सूरजपुर में पुलिस परिवार के दो लोगों की विभत्स हत्या हो जाती और आरोपी फरार हो जाता है. हर कहीं पुलिस फेल साबित हो रही है. सरकार कहीं नज़र ही नहीं आ रही.

नाबालिग आरोपी को साथ ले गई पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव का निकला एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला

राजनांदगांव। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का मुंबई पुलिस ने पता लगा लिया है। मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची और यहां से एक नाबालिग को अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के सन सिटी निवासी अग्रवाल परिवार के 17 वर्षीय नाबालिग ने सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम होने की अफवाह फैलाई थी। मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान को इमजरेंसी में नई दिल्ली में लैंड करवाया गया था। मुंबई पुलिस की विशेष पांच सदस्यीय टीम सोमवार शाम राजनांदगांव पहुंची थी। शाम को ही नाबालिग को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में मुंबई ले गई। एक दिन पहले बम की झूठे मैसेज सामने आने के बाद तत्काल मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम बनाई, जिसमें 2015 बैच के आईपीएस को कमांड दी। टीम को मुंबई पुलिस के डीसीपी मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया ने लीड किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग काफी शातिर है। इससे पहले भी उसने कई लोगों के मोबाइल फोन को हैक किए थे, जिसकी शिकायत शहर के कोतवाली थाना में हुई थी और जांच की जा रही है। चार माह पहले इसी नाबालिग ने ट्रेन को उड़ाने का मैसेज इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेलवे डीजी को भेजा था। हाल ही में 26 सितंबर को उसने नींद की दवा खाकर आत्महत्या करने का वीडियो बनाकर राजनांदगांव रेंज के आईजी को मैसेज किया था। कारोबारी का बेटा है आरोपी – अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग शहर के एक कारोबारी का बेटा है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कई घंटे चली थी जांच, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु – विमान को दिल्ली में लैंड करवाया गया। सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा गया। इसके बाद विमान की जांच की गई। चप्पा-चप्पा तलाशने के बाद भी विमान में कुछ नहीं मिला। अधिकारियों को समझ आ गया था कि यह एक फर्जी मैसेज था। इसके बाद विमान ने न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। वहीं, मुंबई में पुलिस ने मैसेज करने वाले की जांच शुरू कर दी।

सरकार ने जारी किया धान और मक्का की MSP खरीदी का रिमाइंडर

रायपुर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार इस साल धान के अलावा मक्का की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी, जिसके लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है. किसानों को धान और मक्का किसान के रूप में अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई से ही शुरू हो गई. इसकी समय सीमा 31 अक्टूबर करीब आते ही राज्य सरकार ने किसानों को एक रिमाइंडर जारी किया है. खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2024-25 के सीजन में नये पंजीयन के अलावा फसल एवं रकबे में सुधार भी किया जा सकता है तथा इसके लिए ऑनलाइन कैरी फॉरवर्ड भी किया जा सकता है. इसके साथ ही किसान अपने उत्तराधिकारियों के पंजीकरण के लिए भी तहसील कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. ताकि धान बेचने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिल सके. उन्हें रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा एकीकृत किसान पोर्टल में धान एवं मक्का उपार्जन योजनाएं भी शामिल हैं. जिन किसानों ने पिछले खरीफ सीजन 2023-24 में पंजीकरण कराया था, वे अब बिना पंजीकरण के सरकारी खरीद में भाग ले सकेंगे. यह कार्य एकीकृत किसान पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों के नवीन पंजीकरण के साथ-साथ पहले से पंजीकृत किसानों की फसल एवं क्षेत्रफल की जानकारी भी पंजीकृत की जा सकेगी. सहकारी समिति द्वारा यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जा रही है.

मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग

मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की सूरजपुर मेंएक आदतन बदमाश ने हत्या की है, आज उनका अंतिम संस्कार मनेंद्रगढ़ में हुआ मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सूरजपुर में सोमवार को प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की हत्या बदमाशों ने कर दिया था। वहीं आज मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का गमगीन माहौल में जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा पड़ा। मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सभी समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजा निकाला गया। तालिब शेख की पत्नी और बेटी के जनाजे में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दुखी तालिब शेख और उनके परिजनों को सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक ने दिया कंधा प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बल शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक ने जनाजे को कंधा भी दिया। पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने साथी को इस दुख के समय में सांत्वना देते रहे। डिप्टी सीएम ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा सूरजपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा, सूरजपुर में जो घटना हुई है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की है। इस घटना में जो भी गुनहगार होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आरोपी के पास राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं, जो उसके राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाती हैं। लेकिन उसे सिर्फ एक आरोपी के तौर पर देखा जाना चाहिए और उसी के हिसाब से जांच होनी चाहिए। दंगे जैसी स्थिति थी, जिसे रोका गया। हत्यारे के परिवार को सुरक्षित रखा गया है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को सजा मिले     स्थिति नियंत्रण में है विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी मनेन्द्रगढ़ में इस घटना को लेकर गहरा शोक फैला हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जनाजे के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद गरमाया माहौल सूरजपुर जिले में सोमवार को डबल मर्डर के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्साई भीड़ ने एसडीएम पर भी हमला कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह से एसडीएम को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। जिसके बाद से ही इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet