LATEST NEWS

हरियाणा की जीत पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा ने मनाया जश्न

रायपुर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी पर राजधानी में भाजपा नेताओं ने जबर्दस्त जश्न मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और जयघोष करके विजय जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को भाजपा के प्रति बढ़ते जन विश्वास का परिचायक बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विस्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है। इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। श्री देव ने कहा कि हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर जिस विभाजनकारी टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही है, हरियाणा ने भी उसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को गांव-गरीब-किसान-मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा की जनता ने भी आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त रखकर विकास का मार्ग चुन लिया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरियाणा की जनता के हम आभारी हैं कि उसने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, जिसकी वजह से हरियाणा में कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्टाचार के कांग्रेसी मंसूबे धराशायी हुए हैं। अब हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी कर वहाँ सुशासन स्थापित करने की रफ्तार और तेज होगी। हरियाणा विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। श्री साव ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद को नमन करते हुए भाजपा वचनबद्ध है कि हम जन आकांक्षा और अपेक्षा की कसौटी पर खरे उतरेंगे। श्री साव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के साजिशाना मंसूबों का अंधेरा छँटा है, सुशासन का सूरज निकला है और विकासपूर्ण उज्जवल भविष्य का कमल खिला है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हरियाणा के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा समेत देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति भारी अविश्वास है, जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखा है। हरियाणा के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी और हरियाणा को विकास के शिखर पहुँचाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर अब हरियाणा में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नित-नए अध्याय लिखेगी और अपने वादों को पूरा कर जन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी। श्री शर्मा ने कहा कि इस लगातार तीसरी जीत के साथ हरियाणा में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार हरियाणा के सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके हरियाणा को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल कपट के कांग्रेसी टूलकिट-एजेंडे से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए प्रदेश की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री शर्मा ने कहा कि संविधान और आरक्षण के नाम झूठ फैलाने वाले राहुल गांधी की राजनीतिक यात्राओं को हरियाणा की जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

एक ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या, स्कूल के पास फेंका शव

बीजापुर जिले के भोपालपटन थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पोषणपल्ली नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण कन्हैया ताती पिता हुंगा ताती उम्र 55 वर्ष पर मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से  निर्ममतापूर्वक हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को दुब्बापारा पोषणपल्ली पुराना स्कूल के पास फेंक दिया। घटना स्थल पर शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर पुलिस पंहुच गई है, जांच जारी है। लेकिन अभी तक किसी ने भी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। उल्लेखनिय है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है, जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लगभग रोजना कायराना करतूत को अंजाम देते हुए ग्रामीणों एवं युवाअ‍ों पर मुखबीरी का आरेप लगाकर हत्या को अंजाम दिया जा रहा है नक्सलीयों द्वारा मुखबीरी का आरेप लगाकर हत्या को अंजाम देने की वारदात बीजापुर  में सबसे अधिक देखी जा रही है।जिस पर अंकुश लगाना पुलिस एवं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए 1.46 लाख से अधिक पौधे

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अनुरूप, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने परिचालन क्षेत्रों में 1,46,675 पौधे रोपे हैं। यह पहल माननीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा जुलाई 2024 में देश भर के कोयला एवं खान उद्योग के सरकारी उपक्रमों में शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान का हिस्सा थी। एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों और मध्य प्रदेश के 3 जिलों में 56 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने अपने खनन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले समुदायों को 25,000 पौधे वितरित किए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को और बढ़ावा मिला। स्वच्छता ही सेवाझ् ने दी अभियान को नई गति “एक पेड़ माँ के नामझ् के तहत वृक्षारोपण प्रयासों को 2024 के “स्वच्छता ही सेवाझ् अभियान के हिस्से के रूप में और मजबूत किया गया। इस अभियान के हिस्से के रूप में, एसईसीएल ने अतिरिक्त 4,200 पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता दोनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बल मिला। कुसमुंडा खदान ने 501 लाख टन कोयला उत्पादन के उपलक्ष्य में 501 पौधे लगाए स्श्वष्टरु की कुसमुंडा खदान, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोयला खदान है, ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 501 लाख टन (50 मिलियन टन) कोयला उत्पादन की उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक ही दिन में 501 पौधे लगाकर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। इस पहल ने एसईसीएल के राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ एसईसीएल के हरित विकास को बढ़ावा देने के प्रण को मजबूती दी। कोयलांचल में वन विकास के लिए संकल्पित है एसईसीएल: पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में 26 लाख पौधे लगाए जाएंगे एसईसीएल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान पर अगले पांच वर्षों में 169 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। राज्य वन विकास निगम के साथ साझेदारी में, कंपनी का लक्ष्य 2023-24 और 2027-28 के बीच छत्तीसगढ़ में 26 लाख और मध्य प्रदेश में 12 लाख से अधिक पौधे लगाना है। तेजी से हरित आवरण के लिए क्रांतिकारी मियावाकी तकनीक वनीकरण प्रयासों में और तेजी लाने के लिए, स्श्वष्टरु ने अभिनव जापानी मियावाकी तकनीक शुरू की है, जो तेजी से हरित आवरण विकास को बढ़ावा देती है। गेवरा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में इस पद्धति का उपयोग करके एक पायलट परियोजना पहले ही शुरू की जा चुकी है। अपनी स्थापना के बाद से, एसईसीएल ने अपने परिचालन क्षेत्रों में 3 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं जिससे अंचल में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूती प्रदान की है।

जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 लाख के गांजे के साथ 2 अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज जीपीएम पुलिस ने 41 लाख के गांजे के साथ 2 अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1 महीने के भीतर करीब 485 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है. बता दें कि सीएम साय ने रायपुर में एसपी-कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली थी. CM ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर जोर दिया था. इसी कड़ी में आज आईपीएस भावना गुप्ता ने पुनः अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्रवाई की है. एसपी ने साइबर सेल जीपीएम और पेंड्रा थाने की संयुक्त टीम को पतगंवा के पास तैनात किया था. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर XL 6 वाहन में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 41 लाख रूपये बताई जा रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जा रहे थे. एक महीने के भीतर तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जब्त जीपीएम पुलिस ने एक महीने के भीतर तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जब्त किया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ बाते जा रहा है. वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख है बरामद किया है. इसके अलावा आरोपियों के फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन खाते होल्ड करवाएं गए हैं. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है. सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्रवाई की गई है. अंतरराज्यीय तस्करों पर कार्रवाई में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक नवीन बोरकर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक रणछोड़ सेंगर एएसआई गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, संतोष बंजारे आरक्षक राजेश शर्मा, दुष्यंत मसराम, महेंद्र परस्ते, सुरेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रपाल आर्मो, हेमसिंह ध्रुव और खोडरी चौकी के एएसआई अशोक कश्यप, पियूष तिर्की, राजाराम बसंत की भूमिका रही.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई कांफ्रेंस ब्रोशर का किया विमोचन, डॉ पाठक ने किया अभिनंदन

रायपुर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया आगामी 46 वीं पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कांफ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा आज किया गया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई की आगामी कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस कांफ्रेंस से उभरते छत्तीसगढ़ की विराट छवि पूरे देश में जाएगी। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का बुकें भेंटकर अभिनंदन किया तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी के कांफ्रेंस के उद्देश्यों को बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने इस मौके पर पब्लिक रिलेशन्स के विभिन्न प्रकाशनों तथा जी -20 पर लिखी अपनी मौलिक रचना एवं सूचना के अधिकार पर एक पुस्तक माननीय डॉ रमन सिंह जी को भेंट की।  इस अवसर पर नेशनल सेक्रेटरी डॉ पी.एल.के. मूर्ति, डॉ रागिनी पाठक, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली सहित अन्य पदाधिकारीगण सर्व श्री डॉ कुमार सिंह तोप्पा, सुश्री सोनाली दत्ता, सुश्री रुखसार परवीन, सुश्री रितु लता तारक उपस्थित रहे।

चुनरी यात्रा के लिए एमपी नगर, सीएसईबी कॉलोनी में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन

रायपुर, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन  नवरात्र के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों, मंदिर और डांडिया उत्सव में सम्मिलित होकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना की। सीएसईबी विद्युत गृह विद्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर माता की चुनरी की पूजा अर्चना की। धर्म जागरण मातृ शक्ति द्वारा आयोजित यात्रा में अधिक संख्या में महिलाएं और पदाधिकारियों के साथ मंत्री श्री देवांगन भी चुनरी यात्रा में शामिल हुए। यहां से मंत्री श्री देवांगन सीएसईबी कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण में सम्मिलित हुए। जहां मंत्री श्री देवांगन ने मां गायत्री की आरती की साथ ही पुराण का श्रवण किया। सीएसईबी कॉलोनी स्थित महिला मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में मंत्री श्री देवांगन शामिल होकर मां जगदम्बा की आरती की। समिति की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने कीचन शेड के निर्माण के लिए 5 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की।।इसी तरह एमपी नगर में भव्य दुर्गा पंडाल में मंत्री श्री देवांगन ने मत्था टेक कर पूरे नगर वासियों की मंगल के लिए कामना की।   कोरबा के वार्ड क्रमांक 23 पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर में आयोजित गरबा उत्सव में मंत्री श्री देवांगन शामिल होकर गरबा ग्राउंड में मातृ शक्ति के साथ मां जगमदम्बा की आरती की।उन्होंने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। यहां से मंत्री श्री देवांगन नगर निगम आवासीय परिसर स्थित गरबा उत्सव में शामिल होकर सभी को नवरात्र पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन के साथ कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, नेता प्रतिपक्ष हितान्नद अग्रवाल, पार्षद अब्दुल रहमान, अभिषेक पालीवाल, राम त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे।

राजभवन में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक साहू ने राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को माना कैंम्प दुर्गा उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री श्यामा चक्रवर्ती, श्री शुभंकर रे, श्री भीमा विश्वास, श्री विश्वनाथ पाल तथा श्री मनिटोल विश्वास उपस्थित थे।

मनेंद्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना से लोगों को मिल रहा है लाभ : स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर, छत्तीसगढ़ के नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध थी, किंतु उच्च जोखिमवाली गर्भवती महिलाओं को सीजेरियन आपरेशन हेतु अक्सर दूसरे अस्पतालों का रूख करना पड़ता था। वर्तमान में स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से अब जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो में गर्भवती महिलाओं को  सीजेरियन आपरेशन की सुविधा भी मिल रही है। सीजेरियन की सुविधा उपलब्ध होने से अब गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो में सिजेरियन सेक्शन का लाभ मिलने कारण जिले के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों जैसे भरतपुर की गर्भवती महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का प्रयास है कि जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। जायसवाल के लगातार प्रयास से ही किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस के लिए भटकना नहीं पड़ता है। मरीजों की इस कठिनाइ को देखते हुए नवीन जिला एम.सी.बी के अंतर्गत हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – मनेन्द्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर की स्थापना से स्थानीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी दोनों बीमारी से ग्रसित किडनी मरीजों का डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।  इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया है। श्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी जिले के साथ ही पूरे प्रदेश मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि भी हो रही है, जिसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है।

ठग गिरोह के 35 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी

भाटापारा. बलौदाबाजार भाटापारा जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में लगातार ठगी का मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ लिया है। पुलिस ने ठग गिरोह में लगभग 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। खरसिया से सभी ठग की गिरफ्तारी हुई है। बलौदाबाजार जिला पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहीं, जगदलपुर जिले में बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया हैं। जानकारी के अनुसार, भाटापारा मंडी के पास खड़ी ट्रकों से पहिये, जैक और बैटरी चोरी होने की कई रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज की गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 सितंबर की रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में 21 नग पहिया, जैक और बैटरी के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जब्त किया हैं।

राजस्व मंत्री वर्मा ने तिल्दा-नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

रायपुर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा-नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री श्री वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से मिलकर  उनका हाल पूछा और उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की। उन्होनें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। श्री वर्मा ने इस दौरान अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों के कार्य और व्यवहार के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली । राजस्व मंत्री ने ओपीडी और वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही ओपीडी पंजीयन काउंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मरीजों की बेहतर देखभाल और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

हरियाणा के पूर्व सीएम लाल खट्टर को सीएम साय और मंत्री गोयल ने दी अनोखी टेलीफोनिक बधाई!

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे. इस दौरान मंत्री गोयल के पास हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फोन जीत की खुशी को लेकर था. बातचीत के दौरान मंत्री गोयल ने खट्टर से मुख्यमंत्री साय की भी बात कराई, जिसमें उन्होंने बेहतर चुनाव संचालन की बात कहते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. मुख्यमंत्री साय की मंत्री गोयल के साथ बैठक छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कृषि उत्पादों के प्रमाणीकरण, अंतरराष्ट्रीय निर्यात की संभावनाएं और प्रदेश में स्पेशल इकनॉमिक जोन (SEZ) की स्थापना पर विचार किया जा रहा था. बैठक के दौरान अचानक पीयूष गोयल के फोन की घंटी बजी. स्क्रीन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम चमक रहा था. हाल ही में हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी, और यह फोन उसी खुशी की खबर लेकर आया था. केंद्रीय मंत्री गोयल ने तुरंत फोन उठाया और खट्टर को बधाई देते हुए कहा, “मनोहर जी, आपको और आपकी पूरी टीम को बधाई! आपने हरियाणा की जनता का दिल जीतने में शानदार काम किया है. आपकी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों का यह प्रतिफल है.” इसके बाद, गोयल ने फोन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर बढ़ाया. मुख्यमंत्री साय ने फोन पर खट्टर को बधाई देते हुए कहा, “आपने बहुत अच्छे तरीके से चुनाव का संचालन किया है. हरियाणा में भाजपा की यह जीत आपके कुशल नेतृत्व का प्रमाण है. आप और आपकी सरकार ने जनता के विश्वास को फिर से जीता है.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा की यह सफलता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है. उन्होंने खट्टर से आशा जताई कि उनकी सरकार आने वाले समय में हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. बैठक के दौरान, पीयूष गोयल और विष्णुदेव साय ने यह भी चर्चा की कि हरियाणा की जीत भाजपा के लिए एक नया उत्साह लेकर आई है और इससे पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, “हमारी सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उनका परिणाम हमें हरियाणा की जनता ने दिखाया है. इस जीत के साथ, हमें अब आने वाले समय में और भी बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना होगा.”

भूपेश बघेल के करीबी को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट से केके श्रीवास्तव की जमानत याचिका ख़ारिज

बिलासपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 15 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में चीफ जस्टिस की अदालत ने श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। बता दें कि, फरार चल रहे श्रीवास्तव को पुलिस ने भगोड़ा करार दे दिया है। श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इस वादे के एवज में रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत ने 10 से 17 जुलाई 2023 के बीच 15 करोड़ रुपये श्रीवास्तव को दिए थे। हालांकि कंपनी को कोई काम नहीं मिला, जिससे ठगी का मामला सामने आया। इसके बाद कंपनी की ओर से तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। तब से पुलिस श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव की तलाश कर रही है। केके श्रीवास्तव गिरफ्तारी से बचने के लिए, हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। श्रीवास्तव की याचिका पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने पिछले दिनों सुनवाई करते हुए इस पर कड़ी टिप्पणी की थी। चीफ जस्टिस ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए इसे ‘बहुत बड़ी ठगी’ ( ह्यूज फ्राड) करार दिया था। आज केके श्रीवास्तव की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस मुरलीधरन ने पैरवी की।

हरियाणा चुनाव से लगा झटका, छत्तीसगढ़-कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने बताया अप्रत्याशित और अकल्पनीय परिणाम

रायपुर। हरियाणा विधानसभा के लिए जारी मतगणना के बीच रुझानों में पिछड़ने से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है. इसकी बानगी वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू के बयान में नजर आती है, जिन्होंने इसे अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि ऐसा सोचा भी नहीं था. हरियाणा के रुझानों पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि सोचा नहीं था कि ऐसे चुनाव परिणाम आएंगे. उम्मीद कर रहे थे कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है. जैसा रुझान रहा एमपी- छत्तीसगढ़ और अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में, सभी जगह एग्जिट पोल में फेल हो रहे हैं. किसी भी एजेंसी के सर्वे में कांग्रेस के पिछड़ने की बात नहीं थी. इसे लेकर प्रश्न चिन्ह उठता है. उन्होंने कहा कि राज्य में किसान, महिला, युवा – सभी सरकार से नाराज़ थे. इन सभी को देखते हुए हमारी पार्टी ने मैनिफ़ेस्टों तैयार किया गया था, इसका फ़ायदा मिलता. जनादेश को स्वीकार करेंगे, लेकिन गिनती पूरी होने तक उम्मीद है.

शासन पानी की समस्या दूर नहीं किया तो नपं झगराखाण्ड में उग्र आंदोलन-विकाश पाण्डेय

मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकाश पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विशेष सोनी एवं खोंगापानी ब्लाक अध्यक्ष मो० कासिम द्वारा आज दिनांक: 08.10.2024. कलेक्टर  एमसीबी को पानी ना उपलब्ध हो पाने की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया. जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि, झगराखांड नगर पंचायत में पिछले दो महीने से पीएचई द्वारा बंद पानी सप्लाई के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया है. साथ ही मांग की गयी है कि, जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाये. विकास पांडेय ने आगे कहा की बड़े दुर्भाग्य का विषय है की मंत्री जी की विधानसभा में लोगों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है. सोशल मीडिया में अपनी वाह वाही करवाने वाले स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झगराखांड नगर पंचायत में अपने जन्मदिन के अवसर पर 4 से 5 चौराहों में केक काटा, पर लगता है केक खाये नहीं. विकास पांडेय ने आगे कहा की मंत्री जी अगर केक खाते तो पानी भी मांगते, मगर उन्हें पता है कि झगराखांड नगर पंचायत में पानी की भीषण समस्या है, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री जी बिना केक खाये ही रवाना हो लिए. विकास पांडेय ने बताया कि, झगराखांड नगर पंचायत की जनता कई महीनों से शुद्ध व साफ पानी की मोहताज है. झगराखांड क्षेत्र के मुख्य बाजार में लगा कोरिया नीर भी बंद है. पानी हर प्राणी की मूलभूत जरूरत है और शासन व प्रशासन द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध ना करा पाना सत्ता की नाकामी को दर्शाता है. जिला सचिव विकास पांडेय ने कहा की आम आदमी पार्टी झगराखांड नगर पंचायत के हर व्यक्ति के साथ पूरी ताकत से खड़ी है और हमारा अनुरोध है कि जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों को रोजाना पानी की व्यवस्था करायी जाये. इस मामले पर  जल्द और उचित सुनवाई ना होने की दशा में आम आदमी पार्टी जिला इकाई नगर पंचायत भवन का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी.

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में होमगार्ड के पति की टांगी मारकर हत्या

कोरबा। जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet