LATEST NEWS

कोंडागांव में 60 हजार और सुकमा में 25 हजार का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़ में नशे पर वार

सुकमा/कोंडागांव. फरसगांव पुलिस ने एक अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 39.370 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से रायपुर की और अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से बिना नंबर की टी०व्ही०एस० अपाचे मोटर सायकल भी जप्त की गई, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। फरसगांव पुलिस को दो अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरकोट से रायपुर की ओर जाने वाली एक मोटर साइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर फरसगांव-माकड़ी मेन रोड पर नाकेबंदी की गई, जहां से आरोपी पराग मंडल (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उड़ीसा के उमरकोट क्षेत्र का निवासी है। ओडिशा से गांजे की तस्करी सुकमा में सुकमा सपा के नेतृत्व में गांजे और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहांथाना पुसपाल क्षेत्र में लगभग पच्चीस हजार रुपये की कीमत वाला मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य 06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज रायपुर  जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।         जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि उन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। इसके लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए तीव्र गति से तकनीकी विश्लेषण द्वारा डीपीआर निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विगत 06 माह में 43 सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप सभी सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आगामी 01 वर्ष में सभी को पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया हैं।        लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के पत्थलगांव के अंतर्गत 73.30 करोड़ रुपयों के 25 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसमें 10.94 करोड़ की लागत के एन.एच.43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक 8 किमी सड़क मार्ग, 7.98 करोड़ रूपए लागत के बगीया से सूजीबहार तक के 8.70 किमी सड़क मार्ग, 5.57 करोड़ रूपए लागत के लैलूंगा, कोतबा से लवाकेरा तक के 5.18 किमी सड़क मार्ग, 4.28 करोड़ लागत के 3.5 किमी के कांसांबेल मुसकुटी तक सड़क मार्ग, 4.03 करोड़ रूपए लागत के बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक सड़क मार्ग, 3 करोड़ रूपए लागत के 1.2 किमी के करजटोली से रजौटी तक सड़क मार्ग सहित 25 सड़क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।         लोक निर्माण विभाग के जशपुर के कार्यपालन अभियंता विरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जशपुर में 39.89 करोड़ रुपयों के 18 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 3.39 करोड़ लागत के चांडीडांड हत्ता हल्काटोली तक के 2.36 किमी सड़क मार्ग, 4.75 करोड़ लागत के एस.एच 17 मुख्य मार्ग से ढोगाअम्बा जामचुआ तक 3.26 किमी सड़क मार्ग, 3.6 करोड़ रूपए लागत के बनकोम्बों से घटमुंडा तक के 3.4 किमी सड़क मार्ग, 2.57 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से छोटाबनई तक के 2.4 किमी सड़क मार्ग, 2.45 करोड़ रूपए लागत के एन.एच. 43 खड़सा से कोमड़ो तक के 1.94 किमी सड़क मार्ग, 2.38 करोड़ रूपए लागत के भुड़केला से लवानदी पुल तक के 2.10 किमी सड़क मार्ग, 2.33 करोड़ रूपए लागत के खरवाटोली से बांधाटोली तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से कारीताला तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.29 करोड़ रूपए लागत के बहराखैर से जुड़वाईन तक के 1.63 किमी सड़क मार्ग सहित 18 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

NIA ने अबूझमाड़ क्षेत्र में की छापे मारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

नारायणपुर भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने छापामारी की है. अबकी बार कौशलनार इलाके में छापा मारा गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी. मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था. इनमें से एक बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा निवासी 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह रतन दुबे की हत्या में शामिल था. घटना की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी. इस साल फरवरी महीने में एनआईए ने रतन दुबे मर्डर केस को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की. मामले में एजेंसी ने पहले ही एक आरोपी धनसिंग कोर्राम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है.

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा, BJP पार्षदों का हंगामा, विपक्ष ने महापौर को कहा झूठा

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा एक बार फिर हंगामे का शिकार हो गई, जब भाजपा पार्षदों ने लाइट मेट्रो ट्रेन के मुद्दे पर जमकर विरोध किया। जैसे ही सभा शुरू हुई, विपक्षी पार्षदों ने लाइट मेट्रो ट्रेन से जुड़े सवालों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा पार्षदों ने महापौर का फर्जी मेट्रो MoU का बोर्ड लेकर सभापति के डायस पर चढ़ गए और मेयर से रायपुर की जनता से माफी की मांग करने लगे। इस मुद्दे पर बहस इतनी बढ़ गई कि सदन में माहौल गर्म हो गया। महापौर पर आरोप, सभापति से तीखी नोकझोंक सभा की शुरुआत में ही भाजपा पार्षद अमर बंसल और सभापति प्रमोद दुबे के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बंसल ने महापौर को “झूठा” करार दिया और महापौर के बोर्ड को हटाने की मांग की। इसके जवाब में सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि बंसल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे सदन में और अधिक तनाव बढ़ गया। लाइट मेट्रो ट्रेन के सवाल पर हंगामा नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने सवाल उठाया कि महापौर ने लाइट मेट्रो ट्रेन के सवाल को अचानक से क्यों हटा दिया। उन्होंने महापौर से इस मुद्दे पर जवाब दिलवाने की मांग की और महापौर पर आरोप लगाया कि वे जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। विपक्ष ने महापौर को “झूठा महापौर” कहते हुए जवाबदेही की मांग की, जिससे सदन का माहौल और अधिक गरमा गया। सदन स्थगित, पार्षदों का प्रदर्शन सभापति प्रमोद दुबे ने स्थिति को संभालने के लिए सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन इससे पहले विपक्षी पार्षद सभापति की टेबल तक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभापति ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है और उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। महापौर द्वारा 8 पार्षदों के प्रश्न निरस्त हंगामे के बीच, महापौर ने 8 पार्षदों के सवालों को निरस्त कर दिया, जिससे विपक्ष का आक्रोश और बढ़ गया। विपक्षी पार्षदों ने सवालों को निरस्त किए जाने का विरोध किया और इसे जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश करार दिया। सामान्य सभा में बार-बार हो रहे विवाद रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में लगातार विवाद और हंगामे होते रहे हैं, जिससे नगर के विकास से जुड़े कई मुद्दे प्रभावित हो रहे हैं। इस बार लाइट मेट्रो ट्रेन का मुद्दा प्रमुख विवाद का कारण बना है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई।

खेत में काम करते समय हादसा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डंपर पलटने से ड्राइवर की मौत

रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर खेत में डंपर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर ग्राम दमास में विद्युत प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। दोपहर में डंपर चालक बैजु कुल (35) अपने वाहन में यहां मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। इस दौरान वाहन के अनियंत्रित होकर खेत में पलट जाने की घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत की खबर स्थानीय ग्रामीणों ने धरमजयगढ़ थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि चालक एमपी का रहने वाला था। बीते कुछ दिनों से धरमजयगढ़ क्षेत्र में ही अपने रिश्तेदार के यहां रहते हुए डंपर चलाने का काम करते आ रहा था। आज दोपहर हुई घटना में उसकी मौत हो गई।

पूजा सामग्री बना रही थीं पत्नी, छत्तीसगढ़-गौरेला में भाजपा नेता के घर सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग

गौरेला. गौरेला स्टेशन रोड में रहने वाले भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के घर में उनकी पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट हो गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भाजपा नेता और उनकी पत्नी आग से झुलसे गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही आनन-फानन में घर में मौजूद मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी घर के बाकी सदस्यों को सुरक्षित करने लगे। आसपास के लोग भी आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बराबर धधक रही थी। इसके बाद पेंड्रा से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान आग की चपेट में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी भी आ गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पेंड्रा के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मनीष अग्रवाल को चेहरा आग से झुलसा है तो उनकी पत्नी का हाथ आग से झुलस गया है। साथ ही घर में रखा काफी सामान भी आग से जलकर खाक हो चुका है।

जुगाड़ी बेटा बना वायरल बॉय, छत्तीसगढ़-बालोद में स्कूल जाने के लिए कबाड़ से बनाई ई-बाइक

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पिता ने अपने बेटे की दिक्कतों को देखते हुए स्कूल के लिए एक साइकिल से ई-बाइक बना दी। पिता ने जुगाड़ से ई-बाइक बनाई है। अब बेटे को 20 किलोमीटर दूर स्कूल जाने में परेशानी नहीं होती है। बालोद जिले के ग्राम दुचेरा के एक पिता संतोष साहू ने अपने पुत्र के स्कूल जाने की परेशानियों को देखते हुए कबाड़ के सामान से एक ई-बाइक का निर्माण कर दिया। अब पूरे प्रदेश में यह ई-बाइक चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साहू का पुत्र किशन साहू कक्षा आठवीं में पढ़ता है। सेवा आत्मानंद स्कूल में पढ़ना शुरू किया है जो कि जिले के ग्राम पर जिंदा में है और इसके गांव से लगभग उसकी दूरी 20 किलोमीटर है। संतोष कुमार ने बताया कि मेरे बेटे के स्कूल जाने में काफी तकलीफ होती थी। कभी बस छूट जाती थी तो कभी वापस आने के लिए बस नहीं मिलती थी। इसके लिए मैंने दिमाग लगाया कुछ इंटरनेट का सहारा लिया और फिर बेटे के लिए एक साइकिल बनाई। अब मेरा बेटा मजे से स्कूल जाता है और अपने समय पर वापस लौट आता है।

‘स्वच्छता परमो धर्मः थीम सॉन्ग किया लॉन्च, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव कार्यक्रम में पहुंचे

बिलासपुर. बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च कर दिया है। दरअसल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा तैयार कराए गए। इस गाने के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने, जागरुक और प्रेरित किया गया है। गाने में प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से जन भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई है। गाने में प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से जन भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई है। वीडियो सॉन्ग की रिलीज के दौरान विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री कुंदन कुमार और सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।

दो दिनों बाद उत्तर और मध्य भागों में बरसेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में फिर से होगी बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर यूटर्न ले लिया है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस बीच गर्मी, उमस और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। इस बार मानसून उत्तरी और मध्य भागों में मेहरबान रहेगा। इन भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। आज शुक्रवार को एक दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। इससे गर्मी और उम्र से लोगों को राहत मिलेगी। आज भी प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में मानसून ने यूटर्न ले लिया है। इसके वजह से छह अक्टूबर से उत्तर और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। इस बीच प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। वहीं दूसरी ओर मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बता दें कि इन दोनों मानसून की सक्रियता कम होने की वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा और बीजापुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बीजापुर/दंतेवाड़ा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चार अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे।  वे इन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01:50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2:10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे। यहां वे 2:15 बजे सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय 2:20 बजे वहां मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3:35 बजे पुलिस लाईन बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा करने के बाद 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:5 बजे रायपुर लौटेंगे।

परेतिन दाई भरती हैं सूनी गोद, छत्तीसगढ़-बालोद के मंदिर में ‘डायन’ को पूजते हैं लोग

बालोद. वैसे तो लोग प्रेत, प्रेतात्मा या फिर डायन नाम से ही डर जाते हैं क्योंकि इसको बुरी शक्ति माना जाता है। मगर झिंका गांव के लोगों की आस्था ऐसी है कि ये डायन (परेतिन माता) को माता मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। इसका एक छोटा सा मंदिर भी है। सिकोसा से अर्जुन्दा जाने वाले रास्ते पर स्थित मंदिर को परेतिन दाई माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। झिंका सहित पूरे बालोद जिले के लोग परेतिन दाई के नाम से जानते हैं। नवरात्र में यहां विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है और इस मंदिर में ज्योत भी जलाई गई है, आइए जानते हैं इस मंदिर की कहानी। झींका गांव की सरहद में बने परेतिन दाई मंदिर का प्रमाण उसकी मान्यता आस्था का वो प्रतीक है, जिससे आज इस मंदिर को पूरे प्रदेश में जाना जाता है। ग्रामीण गैंदलाल मिरी ने बताया कि बालोद जिले का यह मंदिर पहले एक पेड़ से जुड़ा हुआ था। माता का प्रमाण आज भी उस पेड़ पर है और उसके सामने शीश झुकाकर ही कोई आगे बढ़ता है। आज भी लोग गुजरते हैं तो शीश नवाकर गुजरते हैं और यहां पर जो कोई भी मनोकामना मांगते हैं, वो पूरी जरूर होता है। विशेष रूप से परेतिन दाई सूनी गोद को भरती हैं।

छत्‍तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस पर स्कूल-कॉलेज और सरकारी कर्मियों की रहेगी छुट्टी, एक नवंबर को अवकाश की घोषणा

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर, शुक्रवार को प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि 1 नवंबर को सभी सरकारी संस्थानों और कार्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होगा, वहां सामान्य कामकाज जारी रहेगा। राज्योत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने 5 नवंबर को जिलास्तरीय एकदिवसीय राज्योत्सव मनाने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा, राजधानी रायपुर में मुख्य राज्योत्सव समारोह 4 या 5 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है। मुख्य आयोजन की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। स्थापना दिवस की महत्ता 1 नवंबर का दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन 2000 में राज्य का गठन हुआ था। राज्य स्थापना दिवस पर हर साल विविध सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष भी राज्योत्सव का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास, समृद्धि और संस्कृति को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दे दिए हैं।

2 अक्तूबर गांधी,शास्त्री,जयंती पं गंगा प्रसाद पुण्य तिथी में भव्य आयोजन

बिलासपुर. 2 अक्तूबर महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं गांधीवादी स्व पं गंगा प्रसाद बाजपेयी की पुण्य तिथी में  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों परिवार,साहित्यकार,वरिष्ठ पेशनर्स,कलाकार,शिक्षक एवं मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह पर ऐतिहासिक आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर स्कूल में माननीय अमर अग्रवाल वरिष्ट विधायक एवं पूर्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ विनय पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग की अध्यक्षता,मुरली खंडेलवाल अध्यक्ष छग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उतराधिकारी की उपस्थिति में सोत्साह सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि मै सभी सेनानियों के योग्यदान को सलाम करता हूँ । मुझे गर्व है कि मेरे नगर के भी स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय योग्यदान रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के साथ पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ बिलासपुर के स्मृति शेष पं गंगा प्रसाद बाजपेयी का पुण्य स्मरण इसलिये किया जा रहा है कि मात्र 12 वर्ष की अवस्था में शा बहु उ मा शाला स्कूल भवन में यूनियन ज़ेक उतराकर तिरंगा फहराना बालपन की अतिस्मरणीय घटना है । मै बधाई देता हूँ चन्द्र प्रकाश बाजपेयी को उन्होंने गांधीजी, शास्त्री जी के सत्य,अहिंसा तथा जय जवान जय किसान का नारा देकर इन दोनों विभूतियों  के साथ पं बाजपेयी सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सामंजस्य से इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया । उन्होंने कहा आज़ादी की लड़ाई में सेनानियों के साथ साहित्यकार,शिक्षक,कलाकारों का सम्मान कर मुझे प्रश्नता की अनुभूति हो रही है । अध्यक्षीय आसंदी से डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पं गंगा प्रसाद बाजपेयी के बचपन में स्वातंत्र समर में अपूर्व साहस परिचय देने वाले स्मृति शेष बाबूजी के अवदान को स्मरण करते हुये बाजपेयी परिवार के प्रादर्श को प्रस्तुत किया । उन्होंने ऐसे आयोजन की सार्थकता बतलाते हुये बिलासपुर सांस्कृतिक नगरी में ऐसे कार्यक्रम उल्लेखनीय प्रतीत होते है ।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुरली खंडेलवाल ने कहा सवतंत्रता संग्राम के महानायक महात्मा गांधी की सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये पं गंगा प्रसाद बाजपेयी को नमन करते हुये सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा की गांधी जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है । कार्यक्रम के प्रारम्भ में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं पं गंगा प्रसाद बाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा वन्दे मातरम् गीत गाया भारत स्काउट एण्ड गाइड के बच्चों ने सर्व धर्म प्रार्थना की ।स्वामी आत्मानंद शा बहु उ मा शाला दयालबं, शहीद अविनाश शर्मा कन्या स्कूल सरकंडा,ड्रीम लैण्ड हायर सेकेन्ड्री स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत सुनाकर अभिभूत कर दिया। अमर अग्रवाल ने पं गंगा प्रसाद बाजपेयी स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार,साहित्यकार,वरिष्ठ पेशनर्स,शिक्षक एवं मेघावी छात्रों का श्रीफल,शाल,स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं में सर्व प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य सर्वश्री मुरली खंडेलवाल,राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,महेश दुबे,शलेंद्र राठौर,डॉ रत्नावली,अनिल तिवारी,सी पी देवरस,हर्ष मिश्रा,डॉ शकुंतला जितपुरे ,मनीष धर दीवान,श्रीमती नीरजा दिवेदी,डॉ रश्मि बाजपेयी ,राधिका पिपलवा,श्यामा पांडेय,अशोक रंज्जन,श्रीमती जानकी तिवारी,नवीन कलवानी,डॉ विश्वनाथ रमेश श्रीवास,पुष्पा तिवारी,पुखराज जौहरी,डॉ आर ए शर्मा,अनुपम मिश्रा,चन्द्र शेखर,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,डॉ उषा किरण बाजपेयी,साहित्यकार सर्वश्री गिरधर शर्मा,डॉ अजय पाठक,महेश श्रीवास,प्रीति प्रसाद,विष्णु तिवारी वरिष्ठ पेशनर्स डॉ प्रभाकर पांडेय,डॉ पुष्पा दीक्षित,डॉ शीला तिवारी,भारती भट्टाचार्य,मंगला देवरस ताई कलाकार सर्वश्री किरण बाजपेयी,रीना पाल,दिप्ती मेहता,निवेदिता सरकार,कान्हा सोनी,सविता कुशवाहा शिक्षक सम्मान अनिल तिवारी,भूपेन्द्र शर्मा,विजय यादव,विद्या भूषण शर्मा,डॉ रश्मि धुर्वे,प्रफुल्ल शर्मा,मेधावी छात्र स्नेह साहू,चंचल वस्त्रकार,प्रिन्सी कुर्रे,रीना खान्डे,आयुष तिवारी,पायल साहू,रागनी साहू,आसना साहू,सूची पांडेय,विद्या पांडेय,दिव्या पांडेय क़ा श्रीफल,साल,स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ते देकर मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल,अध्यक्ष डॉ विनय पाठक,विशिष्ठ अतिथि मुरली खंडेलवाल एवं अध्यक्ष स्मृति आयोजन समिति चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने सम्मानित किया अपने संदेश में श्री बाजपेयी ने कहा कि 2 अक्तूबर को गांधीजी व शास्त्री जी को स्मरण करते हुये पुण्य तिथी पर प्रातः स्मरणीय पं गंगा प्रसाद बाजपेयी को याद करना साथ ही सेनानी परिवार के साथ साहित्यकार,वरिष्ठ पेशनर्स,कलाकार,शिक्षक,मेघावी छात्रों का सम्मान इस कार्यक्रम की विशेषता कही जा सकती है ताकि पिताश्री स्मृति शेष पं गंगा प्रसाद बाजपेयी की राष्ट्रीय विचार धारा फलीभूत होती रहे । आयोजन का आभार प्रदर्शन चन्द्र शेखर बाजपेयी अधिवक्ता एवं पूर्व पार्षद चन्द्र प्रदीप बाजपेयी सचिव बाजपेयी स्मृति समिति  एवं सफल संचालन डॉ उषा किरण बाजपेयी ने किया उक्त भव्य आयोजन में नग़र  के भारी संखिया में भारत स्काउट एण्ड गाइड के रोवर,रेंजर,बच्चे,महिलायें,नवजवान एवं बुजुर्ग शामिल रहें जिनमे प्रमुख रूप से डॉ सोम यादव प्रदेश मुख्य आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड,अरविंद दीक्षित,राकेश पांडेय,बीना यादव,प्रभात मिश्रा,चन्द्र कला, राजेश त्रिवेदी,सानू त्रिवेदी,अच्युत तिवारी,हर्षा,त्रिवेणी भोई,चन्द्र कला त्रिवेदी,,भावना बाजपेयी,पप्पू सिंह,चित्रलेखा वस्त्रकार,ज़िला संघ स्काउट गाइड के बीना यादव संतोष त्रिपाठी,लता यादव,देवव्रत मिश्रा,पुष्पा शर्मा,सुनीता यादव,गौरी शंकर मिश्रा,सस्मिता शर्मा,पार्वती कौशिक,रागनी चौधरी,शत्रुघन सूर्यवंसी,संतोष तम्बोली,शशांक विश्वकर्मा,निधी कश्यप,निखिल सिंह,प्रियंका यादव,आदि उपस्थित रहें ।आयोजन के अंत में उपस्थित सभी जनो को स्वल्पाहार दिया गया

कलेक्टर बोले- पटवारी सीधे जनता से जुड़कर फील्ड में कार्य करें

महासमुंद. राजस्व सेवाओं को बेहतर ढंग से लागू करने व नवाचार के लिए आज जिले के पटवारियों का प्रशिक्षण नव किरण अकादमी महासमुंद में आयोजित की गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशिक्षण में पटवारियों को जनता से जुड़ाव के लिए उनसे सतत संबंध बनाने और फील्ड विजिट के दौरान उनसे चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की पहली सीढ़ी है। वे ग्रामीण इलाकों में लगातार किसानों और नागरिकां से मिलते रहे तथा उनके समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करने का प्रयास करें। जो समस्याएं तहसीलदार या अनुविभागीय स्तर की है उसके लिए भी पहल करें। आज नवकिरण अकादमी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी तहसीलों से 20-20 पटवारी जो की स्मार्ट फोन का उपयोग अच्छे से जानते हो उन्हें स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि, ग्राम पटेल और वरिष्ठ नागरिकों को जोड?े कहा गया है। उन्होंने प्रशिक्षण में राजस्व सेवाओ में नवाचार के लिए अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा इंद्राज, त्रुटि सुधार, आय जाति निवास के संबध मे पटवारियां को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सीमांकन का निराकरण आरआई के मार्गदर्शन में समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। त्रुटि सुधार संबंधी खातों का भी संकलन कर तीन माह के भीतर त्रुटि सुधार का निराकरण करें। ग्राम स्तर पर अतिक्रमण पंजी का निर्माण करते हुए शासकीय भूमि में हुए अतिक्रमण को अनिवार्य रूप से दर्ज करें और नए अतिक्रमण को रोके। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी में रकबा संशोधन के संबंध में शिकायत मिल सकती है जिसे तत्काल जांच कर कार्रवाई किया जाए। इसी तरह नक्शा बंटाकन का कार्य भी आगामी 06 माह में पूर्ण करें। नक्शा अपडेशन के लिए प्रत्येक पटवारी प्रति सप्ताह लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के संबंध में विशेष ग्राम सभा में भी प्रस्ताव पारित कराएं और स्कूली बच्चों के नाम जुड़वाएं। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, भू अधीक्षक प्रमोद एवं 6 तहसीलों के 120 पटवारी मौजूद थे।  

स्कूल, आंगनबाड़ी में खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर का मंत्री देवांगन ने किया वितरण

कोरबा. जिले के स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज भी लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे निकलने वाले धुंए से संस्था में काम करने वाली माताओं, बहनों एवं पढ?े वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 4900 संस्थाओं में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन देकर संस्थाओं को धुआं मुक्त किया जा रहा है। अब इन संस्थाओं में बच्चों को पौष्टिक नाश्ता व भोजन कम समय में उपलब्ध हो सकेगा। उक्त बातें कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शालाओं, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास को गैस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कही। मंत्री देवांगन कहा कि संस्थाओं में परंपरागत तरीके से लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाने के लिए बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई भी होती है। जिसके दुष्परिणाम पर्यावरण असंतुलन के रूप में देखे जा सकते हैं। संस्थाओं में घरेलू गैस कनेक्शन से संस्थागत माताओं बहनों को खाना पकाने में सुविधा होगी ही, इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से जिले के संस्थाओं को परंपरागत तरीके से चूल्हे पर खाना बनाने से निकलने वाले धुंए से मुक्ति मिलेगी। इसके आगामी समय में निश्चित ही सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को घरेलू गैस कनेक्शन की राशि डीएमएफ मद से दी जा रही है। इसके साथ ही गैस रिफिलिंग में होने वाले व्यय की राशि भी डीएमएफ मद से प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले शासकीय बालक विद्यालय कोरबा के वैभव लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह, शासकीय साडा कन्या विद्यालय के जागृति महिला स्वसहायता समूह, शासकीय प्राथमिक शाला अंधरी कछार के जय अम्बे महिला स्वसहायता समूह, शासकीय विद्यालय मुड़ापार के अंजनीपुत्र स्वसहायता समूह को गैस सिलेण्डर प्रदाय किया। इसके साथ ही प्रीमैट्रिक बालक अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास नोनबिर्रा पाली, आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले श्रीमती रथबाई, कुसुमबाई बुधवारी, ज्योतिकपल मुड़ापार को घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्रदान किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि संस्थागत कर्मचारियों, बच्चों के स्वास्थ्य पर पड?े वाले विपरीत प्रभाव को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ावा देने के लिए  स्कूल, आश्रम, छात्रवास, आंगनबाड़ी में लकड़ी से खाना बनाने की मुक्ति के लिए संस्थाओं को घरेलू गैस कनेक्शन की योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम छात्रावासों में भोजन के लिए 50 प्रतिशत राशि सरकार से अनुदान मिलता है। इसके साथ ही शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के 2100 स्कूलों के लिए 1.5 करोड़, महिला बाल विकास अंतर्गत 2600 आंगनबाड़ी केंद्रों में 02 करोड़ रूपए एवं आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत 200 छात्रावास आश्रमों के लिए 13 लाख रूपए की राशि का घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। संस्थाओं में घरेलू गैस कनेक्शन करने पर करीब 03 करोड़ 63 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे, जिसकी राशि डीएमएफ मद से प्रदाय की गई है। संस्थाओं को यह सुविधा लंबे समय तक मिलती रहे इसका ध्यान रखते हुए वार्षिक गैस रिफलिंग के लिए शिक्षा विभाग के लिए 04 करोड़ रूपए, महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2.5 करोड़ रूपए तथा आदिम जाति विकास विभाग के लिए 01 करोड़ रूपए कुल राशि 7.5 करोड़ रूपए व्यय होंगे। व्यय राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर दिनेश नाग आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet