LATEST NEWS

सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई एआर मुरुगादॉस की डायरेक्टेड और सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर जारी हो गया है। 30 मार्च को आने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में गाने और टीजर के बाद ट्रेलर ने उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस मूवी में भाईजान अपने डैशिंग अवतार से दर्शकों को दिल जीत रहे हैं। 3:27 मिनट के ट्रेलर में सलमान खान देश के मसीहा बने हैं। वह लोगों की मदद कर रहे हैं। भ्रष्ट लोगों को रास्ते से हटा रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि रश्मिका मंदाना की मौत के बाद सलमान का किरदार वायलेंट बन जाता है। फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर पहले 30 हजार फैंस के साथ एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होना था। लेकिन सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। क्योंकि बीते कुछ महीनों से उनके साथ जो अनहोनी हो रही है, उससे हर कोई शॉक्ड है। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च इवेंट करके टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। नहीं तो, बाकी फिल्मों की तरह इसका भी ट्रेलर धूम-धड़ाके के साथ जारी किया जाता। फिर इसे एक थिएटर में कम लोगों के बीच रिलीज किया गया। जहां पिता सलीम खान और सलमान खान पहुंचे थे। सलमान खान की ‘सिकंदर’ कमा लेगी पहले दिन 100 करोड़? सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रविवार को आ रही है। ‘टाइगर 3’ भी उनकी रविवार को ही रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर लोगों को वैसे तो काफी उम्मीद है कि ये सुपरडुपर हिट होगी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 100 करोड़ कमा लेगी। अब देखना होगा कि लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारत में अब वह मंगलवार, 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। वहीं, विदेशों में बुकिंग फरवरी से ही जारी है। आप अगर इस फिल्म की टिकट बुक करना चाहते हैं तो बुक माय शो की साइट या एप डाउनलोड करके घर बैठे कर सकते हैं। फर्स्ड डे-फर्स्ड शो के लिए ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि इस फिल्म के गाने और टीजर में सलमान खान का अवतार देख फैंस बुकिंग के लिए तैयार बैठे हैं।

केन्द्रीय जेल जबलपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी का निरीक्षण, बंदियों से संवाद

District and Sessions Judge Alok Awasthi’s inspection of Central Jail Jabalpur, interaction with prisoners जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर। आज दिनांक को केन्द्रीय जेल जबलपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी जी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शक्ति वर्मा जी एवं जिला विधिक सेवा अधिकारी, बी. ड़ी दीक्षित जी द्वारा भ्रमण किया गया, एवं दण्डित एवं विचाराधीन बंदियों से संवाद किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के करकमलों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जेल आर्केस्ट्रा द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दण्ड़ित एवं विचाराधीन बंदियों के साथ संवाद किया गया। आगे न्यायाधीश द्वारा जेल का भ्रमण किया गया एवं पाठशाला का निरीक्षण किया गया। जेल प्रशासन की ओर मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक (प्रशासन), श्रीमती रूपाली शर्मा उप जेल अधीक्षक, हिमांशु तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक, राहुल चौरसिया लेखापाल एवं सुभाष यादव द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को जेल का भ्रमण एवं निरीक्षण कराया गया।

अल्लू ने शाहरुख-सलमान को फीस के मामले में भी छोड़ा पीछे,A6 के लिए चार्ज किए इतना

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म ने साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी जमकर कमाई की। वहीं, अब अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जवान मूवी के डायरेक्टर एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर एक मेगा-बजट ‘पैरेलल यूनिवर्स’ फिल्म ‘A6’ बना रहे हैं, और इसके लिए तैयारी का काम जोरों पर चल रहा है। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए अल्लू ने मोटी रकम वसूली है और इसी के साथ ही वो भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन जाएंगे। आइए जानते हैं अल्लू की फीस? एटली की A6 के लिए अल्लू ने वसूली मोटी रकम पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म डायरेक्टर एटली के साथ करने जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने निर्माता सन पिक्चर्स के साथ 175 करोड़ रुपये की डील साइन की है, साथ ही मुनाफे में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी का बैकएंड सौदा भी किया है। यह अब तक किसी अभिनेता द्वारा किया गया सबसे बड़ा फ्रंट-एंड डील है, और अल्लू ने अगस्त 2025 से एटली और सन पिक्चर्स के लिए तारीख भी बुक कर दी हैं। सलमान खान की फीस प्री-प्रोडक्शन में लगने वाले समय के आधार पर, अगस्त से अक्टूबर के बीच फिल्म को शुरू करने का विचार है। ए6 को वीएफएक्स पर आधारित एक लेवल पर बनाने की बात की जा रही है। बता दें कि सलमान खान की मौजूदा फीस 100 करोड़ रुपये है। फिल्म की शूटिंग 2025 के सेकंड हाफ में शुरू होने की उम्मीद है। पुष्पा 2 की कमाई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 175.1 करोड़ की शानदार कमाई की। फिल्म में एक बार फिर से अल्लू और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीता।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ की रिलीज को एक साल पूरे, कुणाल खेमू बोले- ‘सुनानी चाहिए और भी कहानी’

मुंबई, अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपनी अगली फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार हैं, जिसकी कहानी तैयार है। कुणाल ने इंस्टाग्राम पर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के तीन पोस्टर शेयर किए, जिन पर लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो ‘मडगांव एक्सप्रेस’… एक साल हो चुका है, तो अब और भी कहानी सुनानी चाहिए। मैंने अगली फिल्म की कहानी पूरी कर ली है। जल्द ही इस बारे में और जानकारी दूंगा। ‘मडगांव’ एक्सप्रेस का हिस्सा रहे सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।” कुणाल को आईफा के 25वें सीजन में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला था। अभिनेता ने उन पर विश्वास और उत्साह का फल बताया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने लिखा था, “आईफा! मैं अभी भी डेब्यू कर रहा हूं। मडगांव एक्सप्रेस के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू के लिए आईफा का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह पुरस्कार उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा उत्साह बढ़ाया। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” उन्होंने टीम का धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, “स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक के तौर पर मुझ पर भरोसा करने और मेरे विजन का समर्थन करने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद। फिल्म के हर एक कलाकार का शुक्रिया। आप लोग शानदार हैं और आपने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया। मेरे सभी तकनीशियनों ने मुझ पर भरोसा किया और मेरे विजन को स्क्रीन पर निभाने में मेरी मदद की।” खेमू ने अपने परिवार को चीयरलीडर और सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सभी क्रिएटर्स को फिल्म की सराहना करने के लिए धन्यवाद दिया। खेमू ने फिल्म को कवर करने और इसे प्यार और सराहना देने के लिए मीडिया का भी आभार जताया। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी बचपन के दोस्तों डोडो, आयुष और पिंकू पर आधारित है, जो काफी लंबे समय के इंतजार के बाद गोवा जाने की तैयारी करते हैं। उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे पूरा सफर ही अजीब मोड़ ले लेता है। डार्क-कॉमेडी की कहानी को लिखने के साथ इसका निर्देशन भी कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।  

पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ 16 मई को होगी रिलीज

मुंबई, पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’,16 मई को रिलीज होगी। फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को पुलकित सम्राट और डेब्यूटेंट इसाबेल कैफ की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। जहां पुलकित सम्राट का चार्म, वहीं इसाबेल कैफ की नई स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हास्य, रोमांस और एक भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानी का मिश्रण है, जो हर उम्र के दर्शकों के दिल को छूने का वादा करती है। पुलकित सम्राट ने कहा, मुझे एक अच्छी कहानी और बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने की खुशी है। इस फिल्म से जुड़े निर्माताओं का इतना विश्वास देखकर अच्छा लग रहा है कि इतने सारे अड़चनों और डेट बदलावों के बावजूद, हम आखिरकार इसे रिलीज़ करने जा रहे हैं। यह वर्षों की मेहनत और प्यार का नतीजा है, और अब मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता। इसाबेल कैफ, जो इस फिल्म में ‘नूर’ की भूमिका निभा रही हैं, ने साझा किया, इस फिल्म का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव रहा। पुलकित और निर्देशक धीरज के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। हमने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। निर्देशक धीरज कुमार ने कहा, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ प्यार और एकता का एक सशक्त संदेश देने वाली फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को यह याद दिलाने का काम करेगी कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म हर दिल को छू जाएगी। फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का निर्माण शरवण कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज, दीपक धर, अज़ान अली, सुनील राव ने किया है, जबकि जावेद देवरियावाले सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में साहिल वैद, प्रियंका सिंह, दिवंगत ऋतुराज सिंह, मेघना मलिक, दिवंगत अरुण बाली, नीला मुल्हेरकर, मनु ऋषि चड्ढा, प्रशांत सिंह, राजकुमार कनौजिया, मेहुल सुराना, श्रुति उल्फत और सज्जाद डेलाफरूज़ जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल है। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के तहत रिलीज़ होगा। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इनसाइट इंडिया, एंडेमोल शाइन इंडिया, येलो एंट प्रोडक्शंस, शुर्भी एंटरटेनमेंट, अज़ान एंटरटेनमेंट और यू एंटरटेनमेंट के सहयोग से देशभर में 16 मई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।  

19 सितंबर को रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म जॉली एलएलबी 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आये। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय और अरशद दोनों सितारे साथ नजर आयेंगे। फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘अक्षय कुमार-अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3′ की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है। स्टार्स- अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा के रूप में) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी के रूप में), निर्देशक सुभाष कपूर।’  

जानी-मानी एक्ट्रेस अवनीत कौर बचपन से ही रही फेमस

मुंबई मनोरंजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस अवनीत कौर बचपन से ही फेमस रही हैं। इन बीते सालों में उन्होंने कई प्रोजेक्ट पर काम किया है और काफी फेमस भी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अवनीत ने एक चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया जो होली के जश्न के दौरान हुई थी, जहां एक आदमी ने उनके साथ बदतमीजी की थी। उन्होंने बताया कि जब वह छोटी थीं, तो अगर कोई लड़का उनके साथ बदतमीजी करता था, तो वह उन्हें बैट से मारती थीं। अवनीत ने यह भी बताया कि उस घटना के दौरान उन्होंने उस आदमी से कैसे निपटा जिसने उनके साथ बदतमीजी की थी। अवनीत कौर ने खुलासा किया, ‘होली के दौरान मैंने एक लड़के से कहा था कि वह मुझे न मारे लेकिन उसने मेरे बम पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया। मैंने सोचा, ‘बेटे, तू तो गया। पहले तो तूने देखा नहीं कि कितनी खतरनाक लड़की हूं।’ अवनीत ने उस लड़के को बहुत मारा घटना के बाद की कहानी बताते हुए अवनीत ने कहा, ‘फिर उस लड़के की मम्मी आई थीं मेरी मम्मी के पास, ‘आपकी लड़की ने मेरे लड़के को धो दिया।’ मम्मी ने कहा, ‘क्योंकि उसने धोने वाला काम किया और क्या करे?’ मां ने किए हैं बड़े त्याग उसी इंटरव्यू में अवनीत ने जलंधर में अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक की अपनी जर्नी के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि उनकी मां ने उनके लिए क्या क्या किया है। उन्होंने डांस इंडिया डांस (डीआईडी) और झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट होने के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी मां को कम उम्र में सगाई हो जाने के कारण आगे की पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

अक्षय कुमार ने ‘केसरी 2’की रिलीज डेट आउट, फिल्म का टीजर इस दिन लॉन्च करेंगे

मुंबई बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी 2019 की हिस्टोरिकल पीडियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी’ के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. साथ फिल्म के टीजर और रिलीज डेट से पर्दा भी हटा दिया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. 22 मार्च को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ‘केसरी 2′ के बारे में अपडेट साझा किया है. खिलाड़ी कुमार ने केसरी 2 का एक क्लिप पोस्ट किया है. क्लिप में स्लेट्स पर लिखा था, साहस से भरी क्रांति. केसरी चैप्टर 2.’ क्लिप में फिल्म के टीजर की तारीख की झलक दिखाया है, जिसमें बताया गया कि केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज किया जाएगा. क्लिप शेयर करते हुए अक्षय ने एक्स पर लिखा है, ‘कुछ लड़ाइयां हथियारो से नहीं लड़ी जाती. केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा.’ उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिल्म 18 अप्रैल 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी. क्लिप से लगता है कि ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित होगा. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सीक्वल में 1919 के नरसंहार के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए बैरिस्टर सी. शंकरन नायर की लड़ाई को दिखाया जा सकता है. ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे. ‘केसरी’ ने शुक्रवार यानी 21 मार्च 2025 को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे किए. फिल्म ने ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता की कहानी बताई है, जिन्होंने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी की रक्षा की थी. ईशर सिंह के किरदार में अक्षय कुमार की भूमिका को काफी पसंद किया गया था. फिल्म को सिख बहादुरी के लिए एक श्रद्धांजलि थी.

2025 में इन 8 फिल्‍मों के भरोसे है हॉलीवुड इंडस्‍ट्री

लॉस एंजिल्स बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्‍में लगातार ढेर हो रही हैं। हाल के दिनों में ‘पुष्‍पा 2’ और ‘छावा’ के अलावा कोई भी फिल्‍म बंपर कमाई का जादू नहीं चला सकीं। फिल्‍में लगातार रिलीज हो रही हैं और लगातार पिट भी रही हैं। लेकिन यह हाल सिर्फ भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री का नहीं है। हॉलीवुड की फिल्‍मों का भी हाल ऐसा ही है। बल्‍क‍ि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद हॉलीवुड की फिल्‍मों की कमाई का ग्राफ जिस तेजी से गिरा है, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो सकी है। 2025 की पहली तिमाही भी थकी हुई बीती है। हालांकि, आगे टॉम क्रूज की ‘मिशन: इस्‍पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग’, ‘सुपरमैन’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी फिल्‍मों से उम्‍मीद बंधी हुई है। ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 8.6 बिलियन डॉलर (73,971 करोड़ रुपये) रही। जबकि 2019 में कोरोना महामारी से पहले यही कमाई 11.4 बिलियन डॉलर (98,055 करोड़ रुपये) से करीब 25% कम है। 2023 में एक्‍टर्स-राइटर्स की हड़ताल से भी हुआ नुकसान हॉलीवुड को कोरोना महामारी के बाद एक बड़ा झटका साल 2023 में लगा, जब फिल्‍म इंडस्‍ट्री राइटर्स और एक्‍टर्स लेखक हड़ताल पर चले गए। इस कारण जो फिल्‍में बन रही थीं, उनका बजट बढ़ गया। क्‍योंकि फिल्‍मों की शूटिंग बीच में रुक गई। शूट के लिए जो सेट्स बनाए गए थे, उन्‍हें हड़ताल के कारण लंबे समय तक यूं ही रखना पड़ा और किराया भरना पड़ा। अप्रैल में लास वेगास में जमा होंगे इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज हॉलीवुड में फिल्म बिजनस के सबसे बड़े नाम अगले महीने की शुरुआत में लास वेगास में ‘सिनेमाकॉन समिट’ में इकट्ठा होने वाले हैं। समझा जा रहा है कि इसमें इंडस्‍ट्री के हालात पर चर्चा होगी। इस सम्‍मेलन में हॉलीवुड के स्टूडियोज और मल्टीप्लेक्स मालिकों का जमावड़ा होगा। इनमें एएमसी एंटरटेनमेंट, सिनेमार्क और सिनेवर्ल्ड के साथ-साथ छोटे शहरों में सिंगल स्‍क्रीन थिएटरों के मालिक और उनके अधिकारी भी होंगे। ‘अनोरा’ के डायरेक्‍टर ने कहा था- ऐसे तो खत्‍म हो जाएंगे इसी महीने ऑस्‍कर अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान जब ‘अनोरा’ को बेस्‍ट पिक्‍चर समेत 5 पुरस्‍कार मिले, तब फिल्‍म के लिए बेस्‍ट डायरेक्‍टर चुने गए सीन बेकर ने फिल्ममेकर्स, ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और दर्शकों से सिनेमाघरों को सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘थिएटर जाने का एक्‍सपीरियंस अब खतरे में है। महामारी के दौरान थ‍िएटर स्क्रीन्‍स की संख्या कम हो गई है। अगर हम इस ट्रेंड को नहीं बदलते हैं, तो हम अपनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खो देंगे।’ OTT पर रिलीज का इंतजार करते हैं दर्शक रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से लिखा गया है कि दर्शक अभी भी बड़े बजट की फ‍िल्में देखते हैं, लेकिन वे अब इसे घर पर बैठकर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और इसी में खुश हैं। यह बहुत आम बात है कि अब फिल्‍में तीन से आठ हफ्तों के भीतर OTT पर स्ट्रीम होने लगतीक है। जबकि पहले इसमें कम से कम तीन महीने लगते थे। टॉम क्रूज पूरा करेंगे बॉक्‍स ऑफिस का ‘मिशन: इम्‍पॉसिबल’ हालांकि, हॉलीवुड को इस साल आगे के महीनों में कुछ बड़ी फिल्‍मों से कमाई की उम्‍मीद है। इनमें ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ शामिल है, जो लंबे समय से चल रही इस एक्शन फ्रेंचाइजी में टॉम क्रूज की आखिरी फ‍िल्म हो सकती है। यह फिल्‍म 23 मई को रिलीज होगी। ब्रैड पिट की F1, डेविड कोरेंसवेट की ‘सुपरमैन’ कर सकती है कमाई इसी तरह, 27 जून को रिलीज हो रही ब्रैड पिट की ‘F1’ से भी खूब उम्‍मीदें हैं। ब्रैड पिट ने इस फिल्‍म में फॉर्मूला 1 ड्राइवर की भूमिका निभाई है। इसके बाद 11 जुलाई को वार्नर ब्रदर्स अपनी नई ‘सुपरमैन’ फिल्‍म रिलीज करेंगे, जिसका डायरेक्‍शन ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ के निर्माता जेम्स गन कर रहे हैं। फिल्‍म में डेविड कोरेंसवेट लीड रोल में हैं। मार्वल की अपकमिंग फिल्‍मों पर है कमाई का भरोसा मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एंटी-हीरो टीम ‘थंडरबोल्ट्स’ भी 2 मई को रिलीज होगी और गर्मियों के फ‍िल्मी सीजन की शुरुआत करेगी। उसके बाद जुलाई के अंत में 25 तारीख को ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्‍ट स्‍टेप्‍स’ रिलीज होगी। नंबवर और दिसंबर में ‘विकेड 2’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से उम्‍मीदें साल के आख‍िर में, नवंबर और दिसंबर में छुट्टियों और त्‍योहारों के बीच म्यूज‍िकल बॉक्स ऑफ‍िस की दूसरी फिल्म ‘विकेड: पार्ट 2’ 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसी तरह एनिमेशन फिल्‍म ‘जूटोपिया 2’ भी 26 नवंबर को रिलीज होगी। जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ साल के आख‍िर में 19 दिसंबर को रिलीज होगी। 2025 में कमाई में हो सकती है 9 बिलियन डॉलर की कमाई बाजार के जानकार, अनुमान लगा रहे हैं कि 2025 पिछले साल की तुलना में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई में मामूली लेकिन थोड़ी वृद्धि करेगा। साल 2025 में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्‍स ऑफिस की कमाई 9 बिलियन डॉलर (77389 करोड़ रुपये)तक पहुंचने के आसर हैं।

करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने इंस्टाग्राम शेयर की तस्वीर

मुंबई करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में, बिग बॉस 18 के विनर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड चुम और एक बच्चे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। क्लिक में करणवीर और चुम सीधे कैमरे की ओर देखते हुए दिखाई दे रहे थे और बाद वाले ने अपनी बाहों में एक छोटे बच्चे को भी पकड़ा हुआ था। कैमरे के लिए पोज देते हुए वे अजीबोगरीब एक्सप्रेशन बनाते हुए भी दिखाई दिए। लेकिन सबसे प्यारा था ट्विटर पर वायरल हुआ लोगों का कमेंट। वैसे बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस तस्वीर ने लोगों का दिल जरूर जीत लिया है, जो अब इसे दिन की सबसे प्यारी फोटोज में से एक कह रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस फोटो पर बड़े प्यारे कमेंट किए हैं और दोनों से कहा है कि अब जल्दी से परिवार के बारे में सोचें। इसे यहां देखें: इस बीच, चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बारे में बात करें तो दोनों ने बिग बॉस 18 के घर में प्यारा बॉन्ड शेयर किया और अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। शो के फिनाले के बाद, न्यूज 18 से बातचीत में चुम से पूछा गया कि उनका करणवीर मेहरा के साथ रोमांटिक रिश्ता है या नहीं। उन्होंने इस पर कहा था कि ‘यह दोस्ती जारी रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए दोस्ती नहीं बनाई है, दोस्ती घर के बाहर भी जारी रहेगी।’ करण ने बताया क्या है क्या नहीं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या दोनों रोमांटिक रूप से जुड़े हैं, तो चुम ने हंसते हुए कहा, ‘मुझे यह नहीं पता।’ हाल ही में, करण ने चुम के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी और ब्रूट इंडिया को बताया, ‘चुम और मैं अभी नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। हम बिग बॉस में जिस तरह से शुरुआत की थी, उसी तरह से शुरुआत कर रहे हैं, हम मिल रहे हैं, ‘हैलो, हाय कैसे हो कर रहे हैं’ क्योंकि बिग बॉस के घर में हमें अलग-अलग काम और अलग-अलग बाधाओं से गुजरना पड़ा।’

अल्लू अर्जुन ने मेरे लिए जो किया, वो बॉलीवुड में किसी ने नहीं किया: गणेश आचार्य

मुंबई कोरियोग्राफर-डायरेक्टर गणेश आचार्य ने बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि साउथ के स्टार्स को भी कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन को कोरियोग्राफ किया था, और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गणेश आचार्य ने कहा है कि बॉलीवुड के विपरीत साउथ के लोग तकनीशियनों को अधिक सम्मान देते हैं। यह बात उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल से बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में बहुत ईगो फैला हुआ है, जोकि नहीं होना चाहिए। गणेश आचार्य ने कहा कि बॉलीवुड के किसी भी कलाकार ने आज तक उनकी तारीफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स को अल्लू अर्जुन से सीखना चाहिए कि कैसे सबको साथ लेकर चला जाता है। गणेश आचार्य ने अल्लू अर्जुन को कई गानों में कोरियोग्राफ किया है और पहले भी काफी बार साथ काम कर चुके हैं। गणेश आचार्य ने साउथ में काम करने का शेयर किया एक्सपीरियंस गणेश आचार्य से भारती ने पूछा कि आप साउथ में गाने करने जाते हो तो मजा आता है? उन्होंने कहा, ‘बहुत मजा आता है। क्या तकनीशियनों की रिस्पेक्ट है। मैंने ‘पुष्पा 2′ के गाने किए, पांच-दस दिन काम किया उन पर तो अल्लू अर्जुन ने मुझे खुद फोन किया। तारीफ की कि आपकी वजह से हुआ है।’ ‘बॉलीवुड के किसी आर्टिस्ट ने फोन नहीं किया पर अल्लू अर्जुन ने किया’ गणशे आचार्य ने आगे कहा, ‘मुझे आज तक बॉलीवुड के किसी आर्टिस्ट ने फोन नहीं किया कि मास्टर जी आपने क्या गाना किया। लेकिन अल्लू अर्जुन ने किया। उन्होंने कहा कि मास्टर जी आपने कमाल का गाना किया है। मुझे आपकी वजह से लोग अप्रीशिएट कर रहे हैं।’ गणेश आचार्य ने फिर बताया कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस पार्टी में बुलाया था, और वहां उन्होंने जो देखा, उससे हैरान रह गए थे। वह बोले, ‘मुझे हैदराबाद सक्सेस पार्टी में बुलाया। मैंने सोचा कि वहां लोग आएंगे, खाएंगे-पीएंगे और बातें करें। लेकिन मैंने देखा कि वहां एक बड़ा स्टेज लगाया था। वहां लाइटमैन, स्पॉटबॉय और बड़े लोग बैठे हैं। अल्लू अर्जुन, मैं और सुकुमार मिलकर एक-एक लाइटमैन को अवॉर्ड दे रहे थे। ये मैंने लाइफ में पहली बार देखा। तो ये वहां पर है। ये यहां (बॉलीवुड) में क्यों नहीं है?’ ‘कुछ गंदगी की वजह से इंडस्ट्री खराब हो रही है’ उन्होंगे आगे कहा, ‘मैं अपनी इंडस्ट्री की बुराई नहीं कर रहा। हमारी इंडस्ट्री हमारे लिए भगवान है, जहां हम पढ़के आए। लेकिन कुछ गंदगी की वजह से ये खराब हो रही है। उसको साफ करना चाहिए। हमारे इंडस्ट्री वालों को ध्यान देना चाहिए। मैं पूरी इंडस्ट्री को गंदा नहीं बोलूंगा, कुछ लोग हैं। मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि प्लीज अपने टेक्नीशियंस पर ध्यान दो, स्क्रिप्ट पर ध्यान दो। बाकी चीजें भी रखो, पर हर किसी को उसके काम तक रखो।’ स्टार्स को खुश करने के लिए आखिरी मिनट पर बदल देते हैं कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने बताया कि अकसर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स स्टार्स को खुश करने के लिए आखिरी मिनट पर सीन बदल देते हैं, और कोरियोग्राफर और तकनीशियनों की कोशिशों को नजरअंदाज कर देते हैं। वह बोले, ‘मैंने कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर देखे हैं, जो स्टार्स की पीठ पीछे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सामने चुप हो जाते हैं। डायरेक्टर, आर्टिस्ट के पीठ पीछे बोलता है और आर्टिस्ट, डायरेक्टर की पीठ पीछे। डायरेक्टर स्टार के सामने चुप हो जाता है। वो स्टार्स को खुश करने के लिए आखिरी समय में कोरियोग्राफी बदल देते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि कोरियोग्राफर एक गाने को कोरियोग्राफ करने में कितनी मेहनत करता है।’

अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ का प्रोमो जारी

मुंबई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी’ 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने आज ‘केसरी चैप्टर 2’ का दमदार प्रोमो भी जारी कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म की छोटी सी झलक साझा की है। फिल्म का प्रोमो अक्षय कुमार ने जारी किया। प्रोमो जारी करने के साथ ही ‘केसरी चैप्टर 2’ के टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। बात करें प्रोमो की तो वीडियो में लिखा है कि साहस को दिखाती एक क्रांति। वहीं, प्रोमो साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ लड़ाईयां हथियारों से नहीं जीती जातीं।’

कौन होंगा आमला ब्लाक कांग्रेस का नया अध्यक्ष, चर्चाओ का बाजार गर्म

Who will be the new president of Amla Block Congress, discussions are abuzz. हरिप्रसाद गोहेआमला ! काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए नामो को लेकर क्षेत्र में सरगर्मियां बढ़ने लगी है नए अध्यक्ष को लेकर तरह, तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी आमला के नए अध्यक्ष पद को लेकर शहर सहित अंचल के ग्रामों में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है । गौरतलब हो की लगातार हार का दंश झेल रही कांग्रेस नए ब्लॉक प्रमुख के लिए जहां एक ओर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े खानदानी कांग्रेसी कार्यकर्ता किसी परंपरागत कांग्रेसी को ब्लॉक अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं, वही अन्य युवा कांग्रेस नेता भी इस बार कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बनने अपनी मंशा जाहिर करते देखे जा रहे है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर एवं ग्रामीण अंचल के निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व आमला ग्रामपंचायत के सरपंच, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित जमीदार स्व ठाकुर गोपाल सिंह चंदेल जी के पौत्र एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के पूर्व अध्यक्ष एवं सरपंच संघ आमला के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर शिवपाल सिंह चंदेल के पुत्र चंद्रशेखर सिंह चंदेल को कांग्रेस संगठन के जमीनी मजबूती के लिए अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं। पीढी दर पीढी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कांग्रेस परिवारों को लगता है कि चंद्रशेखर सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, किसानों के साथ ही शहरी शिक्षित युवाओं का भी समर्थन प्राप्त होगा ।अपने सरल सहज व्यक्तित्व के कारण जनप्रिय,उच्च शिक्षित युवा चंद्रशेखर सिंह चंदेल अपने छात्र जीवन से ही छात्र एवं युवा राजनीति के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बरहाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के दावेदारों में नमो की चर्चा आम है, कौन होंगा आमला का नया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिसका अभी करना हॉगा इंतजार ?

पटवारी ही क्यों? हर घोटाले में छोटे कर्मचारियों पर गिरी गाज, बड़े अधिकारी रहे सुरक्षित!

Why only Patwari? In every scam, the smaller employees were punished, the big officers remained safe! सिवनी ! जिले के एक खरीदी केंद्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब भी किसी विभाग में कोई गड़बड़ी होती है, तो सबसे पहले कार्रवाई केवल पटवारी पर ही क्यों होती है? क्या घोटाले केवल पटवारी ही करते हैं, या फिर बड़े अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाते हैं? इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिस घोटाले में खाद्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए थी, उसमें कार्रवाई एक निर्दोष पटवारी पर कर दी गई, जो उस समय अवकाश पर था और एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण अपनी ड्यूटी पर मौजूद भी नहीं था। बिना गहन जांच के, बिना किसी ठोस आधार के उसे निलंबित कर दिया गया। यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों? क्या केवल पटवारी ही जवाबदेह हैं? यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी घोटाले का ठीकरा पटवारी पर फोड़ा गया हो। ऐसा लगता है कि जैसे ही कोई मामला तूल पकड़ता है, तो विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए सबसे आसान शिकार पटवारी को ही बनाते हैं। बड़े अधिकारियों पर कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, न ही उनकी भूमिका की जांच की जाती है। सरकार और प्रशासन को यह तय करना होगा कि क्या न्याय केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रहेगा? क्या हमेशा घोटालों का ठीकरा पटवारियों पर ही फोड़ा जाएगा? जब तक इस अन्यायपूर्ण परंपरा को रोका नहीं जाएगा, तब तक न तो पारदर्शिता आएगी और न ही कोई ठोस सुधार हो पाएगा। अब समय आ गया है कि दोषियों की सही पहचान हो और बिना पक्षपात के दोषियों पर कार्रवाई की जाए – चाहे वे किसी भी पद पर क्यों न हों!

कोर्ट में पेश नहीं होने पर जया प्रदा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया गया है। उन पर अदालत की सुनवाई में बार-बार अनुपस्थित रहने के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति मिलने के बाद भी अभद्र टिप्पणी मामले में जया प्रदा बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए तीन अप्रैल तारीख तय कर दी। कोर्ट ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसका मतलब यह है कि पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर सकती है।   क्या है पूरा मामला? दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर के कटघर क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता, जिनमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ और रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां शामिल थे, ने भाषण दिया था। आरोप है कि इस दौरान जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इस पर रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे, जिसके लिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद वे बृहस्पतिवार को सुनवाई में शामिल नहीं हुईं।  फिलहाल, इस मामले पर जया प्रदा या उनके वकील की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि क्या वे जल्द ही कोर्ट में हाजिर होती हैं या फिर पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet