LATEST NEWS

पाक ने युद्ध के नियमों को ताक पर रखकर नागरिक विमानों की आड़ में सैन्य विमानों की उड़ानें संचालित कीं : सोफिया कुरैशी

नई दिल्ली/जम्मू भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर लगातार सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  पाकिस्तान ने युद्ध के नियमों को ताक पर रखकर नागरिक विमानों की आड़ में सैन्य विमानों की उड़ानें संचालित कीं और भारतीय सीमा में मेडिकल केंद्रों और स्कूल परिसरों को जानबूझकर निशाना बनाया। भारत ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का घोर उल्लंघन करार दिया है। केंद्र सरकार ने एक विशेष प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि बीती रात पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें जम्मू-कश्मीर और पंजाब के प्रमुख केंद्र जैसे उधमपुर, पठानकोट और बठिंडा शामिल हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। विदेश सचिव ने बताया कि पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई यह कार्रवाई उकसावे की श्रेणी में आती है, लेकिन भारत ने संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी प्रकार की तनाववृद्धि नहीं चाहता, जब तक पाकिस्तान भी संयम दिखाए। सरकार के अनुसार, पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया और कुल 26 शहरों को निशाना बनाया गया। अधिकांश हमलों को भारत ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सेना की अधिकारी कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने न केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, बल्कि श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हमले किए। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पूरी पश्चिमी सीमा पर सैन्य गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी बीच शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भारत ने पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेसों पर जवाबी कार्रवाई की। शनिवार सुबह भारत सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि फतेह-1 मिसाइल हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने सटीक और निर्णायक स्ट्राइक की, जिससे पाकिस्तान की सैन्य संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा।   सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की उकसाने वाली कार्रवाई पर भारत ने तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया दी। भारतीय वायुसेना ने रफीकी, मुरीद, चकलाला और रहीमयार खान सहित पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य केंद्रों पर लक्षित हमले किए। उन्होंने बताया कि इन जवाबी कार्रवाइयों में भारत ने विशेष रूप से ध्यान रखा कि आम नागरिकों और संरचनाओं को न्यूनतम नुकसान पहुंचे। ऑपरेशन के दौरान सटीक हथियारों और आधुनिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया, जिससे केवल सैन्य ठिकानों को ही लक्ष्य बनाया गया। कर्नल कुरैशी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय उड्डयन नियमों की अनदेखी करते हुए अपने सैन्य विमानों को नागरिक एयर रूट्स की आड़ में उड़ाया, जो एक गंभीर उल्लंघन है। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है…”  

ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई में मारे गए 5 शीर्ष आतंकवादियों की हुई पहचान

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाई में मारे गए 5 शीर्ष आतंकवादियों की पहचान हो गई है। ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों से जुड़े थे और भारत के खिलाफ साजिशों में सक्रिय थे। पाकिस्तान से मिली खुफिया जानकारी और सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों को मरने के बाद सम्मान मिलना एक वैश्विक मंच पर उसकी दोहरी नीति को उजागर करता है। इन आतंकियों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है। 1. मुदस्सर खादियान (लश्कर-ए-तैयबा) मुरीदके स्थित मरकज तैयबा का प्रभारी मुदस्सर खादियान ऑपरेशन की रात में वहीं मौजूद था। वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ढांचे का अहम हिस्सा था। पाकिस्तान में मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी अबू जुंदाल के अंतिम संस्कार में मुदस्सर भी शामिल था, जहां पाकिस्तानी सेना ने जुंदाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर पाक सेना प्रमुख, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल सहित पंजाब पुलिस के आईजी ने श्रद्धांजलि दी। 2. हाफिज़ मुहम्मद जमील (जैश-ए-मोहम्मद) जमील, जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा बहनोई था। ऑपरेशन वाले दिन वह बहावलपुर स्थित अपने घर में सो रहा था। वह मरकज सुभानअल्लाह का प्रभारी था और आतंकवादी विचारधारा फैलाने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने तथा जैश के लिए फंडिंग इकट्ठा करने में शामिल था। 3. मोहम्मद यूसुफ अजहर (जैश-ए-मोहम्मद) मसूद अजहर का साला और “उस्ताद” के नाम से कुख्यात, यूसुफ जैश के हथियार ट्रेनिंग कार्यक्रमों का नेतृत्व करता था। वह जम्मू के कई आतंकी हमलों और आईसी-814 विमान अपहरण जैसे मामलों में वांछित था। यह आतंकवादी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। 4. खालिद उर्फ अबू आकाश (लश्कर-ए-तैयबा) अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाला खालिद, जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था। ऑपरेशन के समय वह घर में था और वहीं मारा गया। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जहां पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग मौजूद थे। 5. मोहम्मद हसन खान (जैश-ए-मोहम्मद) PoK में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा हसन, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में प्रमुख भूमिका निभा चुका था। उसे जैश की रणनीति और जमीनी ऑपरेशनों का अहम व्यक्ति माना जाता था।

भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए जबरदस्त जवाबी हमलों के बाद चीन की यह ‘नरम भाषा’ कई सवाल खड़े कर रही

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर चीन ने एक बार फिर ‘शांति’ और ‘संयम’ की घिसी-पिटी अपील दोहराई है। हालांकि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले और उसके बाद भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए जबरदस्त जवाबी हमलों के बाद चीन की यह ‘नरम भाषा’ कई सवाल खड़े कर रही है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा,“हम भारत और पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वे क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखें और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचें जिससे तनाव बढ़े।” लेकिन इस अपील के पीछे का सच यह है कि चीन पाकिस्तान का घनिष्ठ सहयोगी रहा है और इन तनावों में उसकी भूमिका ‘मूक समर्थक’ की तरह रही है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, वहीं पाकिस्तान ने दो रात लगातार 26 ड्रोन हमले भारत के सैन्य ठिकानों पर किए, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया। बावजूद इसके, चीन ने पाकिस्तान की तरफ झुकाव वाला रवैया अपनाया। इस बीच बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन के सरकारी अखबार को कड़ी चेतावनी दी कि वे पाकिस्तानी दावों पर आधारित फर्जी खबरें फैलाने से बाज़ आएं। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर कहा“ऐसी भ्रामक पोस्ट करने से पहले फैक्ट चेक करें। पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा शेयर की जा रही पुरानी तस्वीरों से सावधान रहें” ।

भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाक तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और महान बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।” हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों में, उप-राष्ट्रपति वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक की सराहना करते हैं। ट्रंप के अलावा, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी भारत और पाक के बीच युद्धविराम पर सहमति बनने का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ”पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक खत्म हो गई है इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने समकक्ष एस जयशंकर को फोन करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने की अपील की है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई करते हुए जानबूझकर आम नागरिकों और चिकित्सा केंद्रों को निशाना बना रहा है। वहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी आर्मी के एक कैंप का भी खात्मा कर दिया गया है। दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से बात की है। उन्होंने मुनीर को भारत के साथ तनाव कम करने के लिए कहा है। इससे पहले पाकिस्तान की सीमा से सटे भारत के जम्मू, फिरोजपुर, सिरसा समेत 26 शहरों में धमाकों की खबर है। कल देर रात तक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और रॉकेट्स के जरिए हमले किए जाते रहे हैं। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान की तरफ से देर रात को फतह मिसाइल के जरिए भारत पर हमला किया गया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सिरसा के पास ही हवा में नष्ट कर दिया। रात को पाकिस्तान की तरफ से की गई इस हिमाकत का जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेसों को निशाना बनाया है। हालांकि अल सुबह हुए कई धमाकों के रिहायशी इलाकों में टकराने की खबर है। इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान की तरफ से तमाम रॉकेट्स और ड्रोन्स के जरिए हमला किया गया था। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सभी को इंटरसेप्ट करके नष्ट करता रहा था। आपको बता दें कि यह पूरी परिस्थिति पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद से निर्मित हो रही है। इस हमले में कुल मिलाकर 28 लोग मारे गए थे। भारतीय सेना ने इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों से बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और गुरुवार शाम को रॉकेट्स से हमला कर दिया। गोलीबारी रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक DGMO ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सीजफायर की पुष्टि की भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी कर दी है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!’ भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत – पाक तनाव के बीच चारों धामों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, हेली सेवाएं बंद

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ हेली सेवा को रोक दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से अगले आदेशों तक हेली सेवाएं निलंबित रहेंगी। सूत्रों की बात मानें तो गंगोत्री-बदरीनाथ के लिए भी हेली सेवाएं को बंद किया जा सकता है। पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। चारधाम यात्रा रूट पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया है। विदित हो कि 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट को 4 मई को दर्शनार्थ खोला गया था। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 30 मई को खोले जा चुके हैं। पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में दिन के अलावा रात में भी चेकिंग की जा रही है। प्रमुख चौराहों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है। चारों धामों में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात ऑपरेशन सिंदूर के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। चारों धामों में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। तीर्थ यात्रियों की जांच भी की जा रही है। पुलिस की ओर से चारों धामों के आसपास संदिग्धों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। रात-दिन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है। चारों धामों में 25 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड चारधाम का विधिवत शुभारंभ 30 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही हो गया है। यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन करने को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। चारधाम में अब तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। चारों धामों में से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है। उत्तराखंड के सभी धार्मिक-पर्यटन स्थलों में सुरक्षा बढ़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों सहित टॅरिस्ट स्पॉट में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। यूपी, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों की जांच पड़ताल की जा रही है। तीर्थ यात्रियों और टूरिस्टों की भी चेकिंग भी जारी है। किसी भी संदिग्ध को तुरंत ही पकड़कर कर पुलिस स्टेशन पर पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट उत्तराखंड में ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, बागेश्वर आदि शहरों में पुलिस की ओर से गश्त को बढ़ा दिया गया है। डीएम ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अस्पताल स्टाफ को किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क व तैयार रहने के निर्देश दिए। आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, बेड आदि की उपलब्धता की जानकारी ली है। वहीं पुलिस व एसएसबी टीम जगह-जगह कांबिग कर रही है।

India Pakistan Tension के बीच IMF ने पाक को दिए 8500 करोड़ रुपए

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज प्रदान करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी पुष्टि की। पीएमओ ने बताया कि आईएमएफ ने शुक्रवार (9 मई, 2025) को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को तत्काल लगभग 1 अरब डॉलर की राशि देने की मंजूरी दे दी है। PMO के बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर की किस्त को मंजूरी देने और इसके खिलाफ भारत की मनमानी को विफल करने पर संतोष व्यक्त किया है।” बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और देश विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत ने जताया कड़ा विरोध भारत ने शुक्रवार को आईएमएफ के पाकिस्तान को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर का नया ऋण देने के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि इस धन का दुरुपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए हो सकता है। भारत ने इस मुद्दे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की महत्वपूर्ण बैठक में मतदान से दूरी बनाए रखी। मतदान के परिणाम पाकिस्तान के पक्ष में रहे और उसे आईएमएफ से ऋण प्राप्त हो गया। भारत ने एक जिम्मेदार सदस्य देश के रूप में पाकिस्तान के खराब पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों पर चिंता व्यक्त की। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली इस धनराशि का उपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। ‘आतंकी संगठनों को जा रहा IMF का पैसा’ भारत ने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता अप्रत्यक्ष रूप से उसकी खुफिया एजेंसियों और आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की मदद करती है, जो भारत पर हमलों को अंजाम देते रहे हैं. IMF पर निर्भर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बता दें कि कंगाली से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था IMF सहायता पर बुरी तरह निर्भर है. भारत के इस मतदान से दूरी बनाने को IMF और अन्य बहुपक्षीय वित्तीय संस्थाओं को यह संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है कि पाकिस्तान को बिना ठोस कदम उठाए वित्तीय मदद देना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. कैसे सोचता है अंतर्राष्ट्रीय समुदाय… जम्मू-कश्मीर के सीए उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय” कैसे सोचता है कि उपमहाद्वीप में मौजूदा तनाव कम हो जाएगा, जब आईएमएफ अनिवार्य रूप से पाकिस्तान को उन सभी आयुधों के लिए प्रतिपूर्ति करेगा, जिनका उपयोग वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई अन्य स्थानों को तबाह करने के लिए कर रहा है। वैश्विक समुदाय के लिए खतरनाक संदेश- बोला भारत गौरतलब है कि विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) ऋण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आईएमएफ बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें भारत ने अपना विरोध दर्ज किया। इस बैठक में पाकिस्तान के लिए एक नए लचीलापन और स्थिरता सुविधा (आरएसएफ) ऋण कार्यक्रम (1.3 अरब डॉलर) पर भी चर्चा हुई। भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले को बार-बार पुरस्कृत करने से वैश्विक समुदाय को एक खतरनाक संदेश जाता है। इससे वित्तपोषण करने वाली एजेंसियों और दाताओं की प्रतिष्ठा खतरे में पड़ती है तथा वैश्विक मूल्यों का उपहास होता है।

भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान एहसास हो गया कि उसकी सबसे भरोसेमंद लाइफ लाइन भी अब छीन ली गई

नई दिल्ली भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान को यह एहसास हो गया कि उसकी सबसे भरोसेमंद लाइफ लाइन भी अब छीन ली गई है. इतिहास पर गौर करें तो पाकिस्तान इस भरोसे से भारत के साथ टकराव में रहा है कि अगर हालात मुश्किल हुए तो अमेरिका उसकी मदद करेगा, जिसके पास वह SOS लेकर दौड़ा चला आएगा. लेकिन भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान से सॉफ्ट लैंडिंग की सुविधा अब छीन ली है. परमाणु हमले की खोखली धमकी पाकिस्तान की मानसिकता को समझने और अमेरिका पर उसकी निर्भरता को समझने के लिए साल 1999 की गर्मियों को याद करना अहम है, जब पाकिस्तान ने कारगिल की रणनीतिक रूप से अहम मानी जाने वाली पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी. पाकिस्तान को सजा दिए बिना जाने देने के लिए तैयार न होते हुए भी भारत ने एक साहसिक कदम उठाया. उस समय सेना की स्ट्राइक टुकड़ियों को अपने बेस कैंप छोड़ने की तैयारी करने को कहा गया था. लगभग उसी वक्त अमेरिकी स्पाई सैटेलाइट ने राजस्थान में ट्रेनों पर लोड किए जा रहे भारतीय टैंकों और भारी तोपों की तस्वीरें कैद कीं. मैसेज साफ था कि भारत कारगिल में घुसपैठ का बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर हमला करने वाला था. सेना के इस कदम से पहले पाकिस्तान हमेशा की तरह ही इनकार और धमकी की रणनीति अपना रहा था. सार्वजनिक मंचों पर नवाज शरीफ सरकार कारगिल में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार कर रही थी. साथ ही वह यह भी संकेत दे रही थी कि अगर भारत ने संघर्ष को बढ़ाने की हिम्मत की तो परमाणु विकल्प भी अपना सकती है. दूसरों से मदद मांगने की आदत लेकिन जैसे ही शरीफ को भारतीय सीमा पर हलचल के बारे में पता चला, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिलने की इच्छा जताई. बैठक में शरीफ कारगिल से अपने लड़ाकों को वापस बुलाने और नियंत्रण रेखा (LoC) की पर स्थिति बहाल करने पर सहमत हो गए. 12 जुलाई को शरीफ टीवी पर देश को समझा रहे थे कि अब घुसपैठियों का कारगिल में रहना जरूरी नहीं रह गया है. इसके तुरंत बाद कारगिल में संघर्ष खत्म हो गया. कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के बर्ताव से हमें दो अहम बातें पता चलती हैं. पहली, अपने परमाणु ब्लैकमेल और शेखी बघारने के बावजूद पाकिस्तान भारत के साथ पारंपरिक युद्ध लड़ने से कतराता है. दूसरी, जब भी वह खुद को बचाना चाहता है, तो वह अपनी इज्जत बचाने के लिए वॉशिंगटन (या अंतरराष्ट्रीय समुदाय) पर निर्भर हो जाता है. अमेरिका ने दिया जोर का झटका लेकिन इस बार वॉशिंगटन ने सम्मानजनक तरीके से बाहर निकलने का विकल्प बंद कर दिया है. फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में वॉशिंगटन की भागीदारी से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को तनाव थोड़ा कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, यह मूल रूप से हमारा कोई काम नहीं है और इसका अमेरिका से कोई लेना-देना नहीं है.’ वॉशिंगटन के इस साफ संकेत के बीच कि भारत और पाकिस्तान को मामले को सुलझाने के लिए छोड़ दिया गया है, रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने इस्लामाबाद पर एक और बम गिराया है. ट्रंप की पूर्व सहयोगी हेली ने एक्स पर एक पोस्ट में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खुद का बचाव करने और जवाबी कार्रवाई करने के अधिकार का बचाव किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को पीड़ित की भूमिका निभाने का अधिकार नहीं है. पाकिस्तान का मददगार रहा है US इस बार वॉशिंगटन की तटस्थता पिछले संघर्षों के दौरान उसके ऐतिहासिक पाकिस्तान समर्थक रुख के बिल्कुल उलट है. साल 1971 में, अमेरिका ने भारत को रोकने के लिए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले एयरक्राफ्ट कैरियर USS एंटरप्राइज के नेतृत्व में अपनी 7वीं फ्लीट को बंगाल की खाड़ी में तैनात किया था. इसी तरह 2001 में, जब भारतीय संसद पर आतंकी हमलों के बाद दोनों देश युद्ध की कगार पर थे, तो वॉशिंगटन ने संकट को कम करने के लिए अपने दूतों को नई दिल्ली भेजा था. कुछ साल पहले, जैसा कि रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने एक्स पर बताया था, जो बाइडेन प्रशासन ने F-16 बेड़े को अपग्रेड करने में पाकिस्तान की मदद की थी. लेकिन वेंस का बयान दिखाता है कि 1971 के बाद से वॉशिंगटन कितनी दूर आ गया है और वह भारत के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है. अब बचे हैं सिर्फ गिनती के दोस्त अब तक पाकिस्तान का समर्थन सिर्फ कुछ ही सहयोगी देशों तक सीमित रहा है, मुख्य रूप से चीन, तुर्की और अज़रबैजान. यह पाकिस्तान के बढ़ते अलगाव को दर्शाता है, क्योंकि सऊदी अरब और यूएई जैसे पारंपरिक सहयोगियों ने संतुलित या भारत समर्थक रुख अपनाया है. जी-20 और खाड़ी देशों को ब्रीफिंग सहित भारत के कूटनीतिक संपर्क ने उसकी आतंकवाद विरोधी कथनी के लिए काफी सहानुभूति जुटाई है. कारगिल के बाद से भारत ने रक्षात्मक रुख से हटकर आक्रमणकारी और जवाबी रणनीति अपनाई है, जैसा कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में देखा गया. सीधी कार्रवाई की इस रणनीति ने भारत को हिम्मत दी है और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पर उसकी निर्भरता कम की है. इस बीच पाकिस्तान अपने सहयोगियों पर बहुत ज़्यादा निर्भर हो गया है. उसकी कमज़ोर अर्थव्यवस्था, बढ़ते कर्ज का बोझ, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा और बलूचिस्तान में अशांति और कमज़ोर राजनीतिक नेतृत्व ने भारत के साथ पारंपरिक युद्ध को अस्थिर बना दिया है, जिसकी वजह से इस्लामाबाद को कूटनीतिक तरीके से बाहर निकलने की कोशिश करनी पड़ रही है.  

USAF का दल कतर एयरवेज की उड़ान से ढाका हवाई अड्डे पर पहुंचाम क्या होने वाला है

ढाका  अमेरिकी एयरफोर्स (USAF) के अधिकारियों की एक टीम बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंची है। चार सदस्यों की यह टीम कतर एयरवेज की फ्लाइट OR-641 से 8 मई को ढाका के शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इस टीम की आमद का मकसद ‘एक भारी कार्गो विमान’ के ढाके आने से पहले व्यवस्था देखना है। इन अधिकारियों के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। ढाका में जो विशाल कार्गो आ रहा है, उसे कथित तौर पर बांग्लादेश सीमा के जरिए म्यांमार में भेजा जाएगा। इसमें खतरनाक हथियार होने का अंदेशा है। हाल ही में ये रिपोर्ट भी सामने आई थी कि अमेरिका की ओर से बांग्लादेश की सीमा के जरिए म्यांमार के विद्रोही गुटों को सैन्य मदद भेजी जा रही है। नार्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, USAF के जो सदस्य ढाका पहुंचे हैं। उनमें तारा लिन एलेग्जेंड्रिया स्ट्राइडर (लॉजिस्टिक्स डायरेक्टर), डेविड थॉमस रीफेनबर (DFS ग्रुप लिमिटेड में प्रोडक्ट सेल्स मैनेजर) माइकल कोडी थैकर (लॉजिस्टिक्स और फ्लीट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर) और स्टाफ सार्जेंट मार्टिन लुकास वैननोर्सडॉल हैं। ये सभी ढाका के गुलशन इलाके में वेस्टिन होटल में ठहरे हैं। अल उदेद बेस कनेक्शन बांग्लादेश की सुरक्षा सेवा के सूत्रों का कहना है कि ढाका आए USAF अधिकारी अल उदेद एयर बेस से जुड़े हैं। यह एयर बेस दोहा से 65 किलोमीटर दूर है। अल उदेद एयर बेस को अबू नखला एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यहां कई सैन्य संसाधन और गठबंधन सेनाएं मौजूद हैं। यह इराक में अमेरिकी अभियानों के लिए मुख्यालय और लॉजिस्टिक्स बेस के रूप में काम करता है। यहां खाड़ी क्षेत्र की सबसे लंबी हवाई पट्टी है। अल उदेद में USAF का 379वां एयर एक्सपेडिशनरी विंग है। यह US सेंट्रल कमांड और रॉयल एयर फोर्स के नंबर 83 ग्रुप RAF का होम बेस है। 379वां एयर एक्सपेडिशनरी विंग कई क्षेत्रों में लड़ाकू हवाई शक्ति और आवश्यक कार्य जैसे एरोमेडिकल इवैक्यूएशन और इंटेलिजेंस सपोर्ट प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने किया है कतर दौरा बांग्लादेश आर्मी के चीफ जनरल वकार उज जमां 3 मई को दो दिन के कतर दौरे पर गए थे.।उनके साथ ब्रिगेडियर जनरल गुलाम मोहीउद्दीन अहमद भी थे, जो ऑर्डनेंस ऑर्गनाइजेशन डायरेक्टरेट के डायरेक्टर हैं। उन्होंने भी कतर एयरवेज की फ्लाइट QA-639 से यात्रा की थी। ऐसे में इस भारी कार्गो के अब बांग्लादेश में आने से कई तरह की चर्चा जोर पकड़ रही है। बांग्लादेश की सुरक्षा सेवा के सूत्रों ने बताया कि चारों USAF अधिकारी ढाका में तब तक रहेंगे, जब तक कि बड़े कंटेनरों वाला कार्गो विमान शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं आ जाता है। इसमें घातक हथियार हो सकते हैं, जिनको सड़क मार्ग से बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर भेजा जा सकता है। अगर ये अत्याधुनिक हथियार हैं, तो आने वाले समय में म्यांमार के गृहयुद्ध में बड़े बदलाव दिख सकते हैं।

पाकिस्तान पानी की मौत मरेगा, भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के पांच गेट खोल दिए

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं. अब यह टकराव सैन्य मोर्चे के साथ अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है. आज शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोल दिए गए, जिससे पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव तेज हो गया है. एजेंसी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है. आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किए. इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट देखी जा रही है. इसी बीच आज शनिवार सुबह 6:15 बजे जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोले गए. इससे पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी का प्रवाह एकदम तेज हो गया है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के बहाव को रोकने के लिए सलाल और बगलिहार डैम के गेट बंद कर दिए थे, जिससे पाकिस्तान में चिनाब का जलस्तर घटकर 2-3 फीट तक पहुंच गया था. अब भारी बारिश और डैम का जलस्तर अधिक हो जाने के बाद गेट खोल दिए गए हैं. जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि भारत अब सिंधु जल संधि को लेकर भी कठोर निर्णय ले सकता है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें भारत को सतलुज, रावी और ब्यास नदियों पर अधिकार मिला था, जबकि सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया. यह संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत इस संधि की समीक्षा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं. हालांकि, भारतीय सेना की तैयारियों और एयर डिफेंस सिस्टम की मुस्तैदी से ये सभी हमले विफल कर दिए गए.  

भारत ने श्रीनगर में सेना ने एक्टिव किया एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

श्रीनगर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों मुल्क जंग के मुहाने पर खड़े हैं और सेनाएं लामबंद हैं. बीती रात दोनों देशों की तरफ से मिसाइल हमले हुए हैं. भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को निशाना बनाया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने श्रीनगर सहित कई सरहदी इलाकों में सेना का जमावड़ा शुरू कर दिया है. वहीं, सूत्रों ने बताया है कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है. जम्मू में गोलीबारी से नुकसान पाकिस्तान की ओर से रात को हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान और संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ये गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही है. अखनूर में ब्लैकआउट पाकिस्तान की तरफ से लगातार किए जा रहे हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में रात से ही ब्लैकआउट का ऐलान किया गया है. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है, जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे. दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 जगहों पर ड्रोन देखे गए हैं, इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं. इन जगहों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं. एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिसके बाद एक स्थानीय परिवार के सदस्य घायल हो गए. घायलों को मेडिकल सहायता दी गई है और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की तलाशी ली गई है. रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीय सशस्त्र बल बड़े स्तर पर सतर्कता बरत रहे हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक किया जा रहा है और उनसे निपटा जा रहा है. स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है और जहां भी जरूरी हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है. नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में, को घर के अंदर रहने, जरूरी आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जा रही है. इंडियन एयर डिफेंस यूनिट्स ने नष्ट किए पाकिस्तान के ड्रोन, इंडियन आर्मी ने बताया भारत-पाकिस्तान के बीच मची तनातनी के बीच इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट में ताजा अपडेट दिया है. भारतीय सेना ने कहा बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह करीब 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया. इंडियन आर्मी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान की कोशिश अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी. भारत-पाक तनाव के चले लखनऊ पुलिस की छुट्टियां रद्द भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए लखनऊ में पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को तत्काल अवकाश रद्द कर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए गए हैं. छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी रद्द करने का आदेश भेजा जा रहा है. जॉइंट सीपी लॉ एंडर ऑर्डर ने छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी किया है. पंजाब के कई शहरों में अलर्ट, सुनी गईं सायरन की आवाजें भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का बुरा असर पंजाब में बड़े स्तर पर पड़ा है क्योंकि यह सीमावर्ती राज्य है. अमृतसर प्रशासन ने कहा कि हम रेड अलर्ट पर हैं. लोगों से घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है. फ़िरोज़पुर और बठिंडा इलाके में हवाई हमले हुए और सायरन की आवाजें भी सुनी गईं. J-K: रामबन में खोले गए चिनाब नदी पर बने बगलिहार डैम के कई गेट पाकिस्तान की ओर से बीते दो दिनों से भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. शनिवार सुबह को जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट डैम के कई गेट खोल दिए गए हैं. PAK की गोलीबारी में राजौरी के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर की गई जान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर में राजौरी के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर (ADDC) राज कुमार थप्पा की जान चली गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थप्पा के निधन को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. श्रीनगर में सेना ने एक्टिव की एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. इस बीच भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली को सक्रिय कर दिया है. यह जानकारी रक्षा सूत्रों की ओर की तरफ से आई है. भारत के हमलों से खौफजदा होकर पाकिस्तान श्रीनगर समेत सरहदी इलाकों में अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा कर रहा है. जम्मू शहर में पाकिस्तानी गोलीबारी से नुकसान पाकिस्तान की ओर से रात को हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

सरकार ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन मार गिराए, देश के 32 एयरपोर्ट बंद…पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट जानिए

नई दिल्ली भारत के मिलिट्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया गया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि उनके 3 एयरबेस पर अटैक किया गया है। हालांकि, भारत ने अब तक हमला करने की पुष्टि नहीं की है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा कदम उठाते हुए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है. यह निर्णय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से जारी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के तहत लिया गया है. DGCA के अनुसार, इन हवाई अड्डों से सभी प्रकार की नागरिक उड़ान सेवाएं 9 मई से 14 मई 2025 तक (भारतीय समय अनुसार 15 मई सुबह 5:29 बजे तक) अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान कोई भी सिविल विमान ग्राउंड लेवल से लेकर अनलिमिटेड ऊंचाई तक उड़ान नहीं भर सकेगा. ये प्रतिबंध पूरी तरह सुरक्षा और ऑपरेशनल कारणों के आधार पर लगाए गए हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की पुष्टि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये निर्णय किसी भी संभावित हवाई खतरे विशेषकर ड्रोन से होने वाले हमलों  से बचाव की रणनीति का हिस्सा है. पाकिस्तान से लगती सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं, जिनमें से कुछ में आयुध होने की आशंका जताई गई है. इन ड्रोन का संभावित उद्देश्य भारत के सैन्य ठिकानों या रणनीतिक नागरिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना हो सकता है. कौन से एयरपोर्ट रहेंगे बंद प्रभावित हवाई अड्डों में शामिल हैं: अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, हिंडन, अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जोधपुर, जैसलमेर, भुज, बीकानेर, लेह, शिमला, कुल्लू, और कई अन्य. इन हवाई अड्डों को इसलिए चुना गया है क्योंकि ये सभी सीमावर्ती या सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित हैं, जहां से उड़ानों पर संभावित खतरा सबसे अधिक है.साथ ही, दिल्ली और मुंबई FIR (Flight Information Region) में आने वाले 25 प्रमुख एयर ट्रैफिक सर्विस रूट्स को भी बंद कर दिया गया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी सैन्य या आपातकालीन परिस्थिति में हवाई मार्ग पूरी तरह सेना के नियंत्रण में रहे और नागरिक उड़ानों को इससे कोई खतरा न हो. बंदी पूर्ण रूप से अस्थायी सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह बंदी पूर्ण रूप से अस्थायी है और परिस्थिति की समीक्षा के आधार पर इसे आगे बढ़ाया या समाप्त किया जा सकता है. सभी एयरलाइंस और चार्टर ऑपरेटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी उड़ानों की योजना वैकल्पिक मार्गों और हवाई अड्डों के माध्यम से बनाएं और यात्रियों को पूर्व जानकारी दें. देखी गई ड्रोन गतिविधियां ड्रोन गतिविधियां जिन स्थानों पर देखी गई हैं, उनमें बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फाजिल्का, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, लालगढ़ जट्टा और कुवारबेट जैसे स्थान प्रमुख हैं. रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में सेना की चौकसी और एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत किया गया है. हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित इस निर्णय से हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा सैन्य हालात को देखते हुए यह कदम पूरी तरह सावधानी और राष्ट्रहित में उठाया गया है. भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की घुसपैठ या आतंकवादी हरकत को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. पढ़िए पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट्स… 1.पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करने का ऐलान किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलाफ होने वाले अभियान का नाम ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस रखा गया है। ये जानकारी ऐसे समय में आई है जब शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि भारत ने उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया है। रावलपिंडी के बास नूर खान एयरबेस, चकवाल के पास मुरीद और पूर्वी पंजाब के झांग जिले में रफीकी एयरबेस के पास धमाके सुने गए हैं। 2. भारतीय सेना का पलटवार, पाकिस्तान पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड ध्वस्त भारतीय सेना पाकिस्तान के हवाई हमलों का ताबड़तोड़ जवाब दे रही है। पिछले दो दिन से रात के वक्त भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी मिसाइलों को जमींदोज करने के बाद आज भारतीय सेना ने उसके आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई पर जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। इस वीडियो में भारतीय सेना पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर रही है। भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है। 3. भारत में 32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद, PM मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के दिग्गजों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मौजूदा सीमा हालात और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की। वहीं मौजूदा तनाव को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर सहित 32 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। ये एयरपोर्ट 14 मई तक बंद रहेंगे। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने इन शहरों से उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम संभावित पाकिस्तानी हमलों से नागरिकों की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 4. भारत ने सिंधु का पानी किया डायवर्ट, चार राज्यों में होगा इस्तेमाल भारत ने सिंधु नदी के पानी को लेकर एक कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि सिंधु नदी के पानी का उपयोग राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लिए किया जाएगा। यह कदम 2019 के पुलवामा हमले के बाद लिया गया, जब भारत ने पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी देना बंद कर … Read more

पाकिस्तानी सेना जिन आतंकी लॉन्च पैड से ड्रोन हमले कर रहे थी, भारतीय सेना ने जमींदोज कर दिया

नई दिल्ली पाकिस्तानी सेना बीती रात से भारत के सैन्य और रिहायशी ठिकानों पर लगातार हमला कर रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना दे रही है. भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड नष्ट कर दिए हैं. पाकिस्तानी सेना जिन आतंकी लॉन्च पैड से ड्रोन हमले कर रहे थी. उन्हें भारतीय सेना ने जमींदोज कर दिया है. पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को किस कदर तबाह कर पड़ोसी मुल्क की कमर तोड़ दी है. इससे पहले पाकिस्तान ने भारत की पश्चिमी सीमा पर भारत के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजौरी के साथ-साथ पंजाब के जालंधर में धमाका हुआ. पाकिस्तान की ओर से भारत के रिहायशी इलाकों पर ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पठानकोट में सुबह-सुबह तेज धमाके सुनाई दे रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए 8 और 9 मई की रात भारत की पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की थी. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था. सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें कि आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान गुरुवार को जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक हिन्दुस्तान के करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया.  

पीसीबी ने बचे पीएसएल के मुकाबले यूएई में खेलने का किया था एलान, लेकिन दुबई ठुकरा सकता है प्रस्ताव

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित करने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) चिंतित है। दरअसल, पीसीबी ने शुक्रवार को एलान किया था कि बाकी बचे पीएसएल के मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि, अब खबर आई है कि पाकिस्तान की पीसएल कराने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। अंतिम आठ मैच अब यूएई में खेले जाएंगे पीसीबी ने शुक्रवार को कहा कि अंतिम आठ मैच अब यूएई में खेले जाएंगे। पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में खेले जाने थे। बयान में कहा गया है कि मैचों की तारीख, समय और मैदान समय आने पर साझा किए जाएंगे। ईसीबी ठुकरा सकता है प्रस्ताव समाचार एजेंसी एएनआई ने ईसीबी के सूत्र के हवाले से कहा- यूएई में दक्षिण एशियाई लोगों की विविधतापूर्ण आबादी है जो क्रिकेट का आनंद लेते हैं। ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच पीएसएल जैसे टूर्नामेंट की मेजबानी करने से सद्भाव बिगड़ सकता है, सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है और समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। लीग छोड़ना चाहते हैं विदेशी खिलाड़ी इससे पहले गुरुवार को पीसीबी ने रावलपिंडी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच निर्धारित मैच को रद्द कर दिया था। ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि लीग में भाग लेने वाले अंग्रेजी खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।  

उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश की संभावना, पूर्वी भारत में आज से लू की नई लहर हो सकती है शुरू

नई दिल्ली पूर्वी भारत में आज से लू शुरू हो सकती है, जबकि अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने आज से 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि 11-12 मई के दौरान ऊपरी हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों, 10-14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, 11-14 मई के दौरान बिहार और ओडिशा, 12-12 मई के दौरान झारखंड और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में आईएमडी ने कहा था कि मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिल सकती है। लेकिन कभी-कभी आंधी-तूफान से गर्मी पिछले साल के भीषण स्तर तक नहीं पहुंच पाएगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा था कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। महापात्रा ने बताया कि अप्रैल में देश में 72 दिन लू के दर्ज किए गए।  अप्रैल में राजस्थान और गुजरात में सामान्य से अधिक लू के दिन (छह से 11 दिन) और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में (चार से छह दिन) दर्ज किए गए, जबकि सामान्य तौर पर दो से तीन दिन होते हैं। पूर्वी-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के आस-पास के हिस्सो में एक से तीन दिन लू के दर्ज किए गए, जो सामान्य से दो से तीन दिनों सेथोड़ा कम है। आईएमडी ने कहा कि 10 मई से पूर्वी भारत में फिर से हीटवव शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि 10 मई से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों और उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के अधिकांश स्थानों पर 12 मई तक गर्मी और सूखे की स्थिति बने रहने की संभावना है, क्योंकि इस क्षेत्र में शुष्क हवाएं पश्चम से उत्तर-पश्चिम की ओर चलेंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet