LATEST NEWS

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप और यौन उत्पीड़न मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रज्वल काफी प्रभावी व्यक्ति हैं। रेवन्ना की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि चार्जशीट के मुताबिक शुरुआती शियाकत में आईपीसी की धारा 376 नहीं लगाई गई थी। बेंच ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट के 21 अक्टूबर के आदेश में दखल नहीं दिया जाएगा। रोहतगी ने कहा छह महीने बाद वह कोर्ट जाने की उन्हें छूट दी जानी चाहिए। बेंच ने कहा कि इसपर वे कुछ नहीं कह सकते और फिर याचिका खारिज कर दी। बता दें कि अगस्त में एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ 2144 पेज की चार्जशीट फाइल की थी। चार्जशीट में प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली महिला के यौन शोषण की बात भी कही गई थी। इसके अलावा उनके खिलाफ दो और यौन उत्पीड़न के मामलों का जिक्र इसमें था। इससे पहले प्रज्वल रेवन्ना ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी थी। हाई कोर्ट ने हासन के पूर्व सांसद की दो अग्रिम जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। प्रज्वल होलेनरसिपुरा से जद (एस) विधायक एच डी रेवन्ना के पुत्र और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप हैं कि उन्होंने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उनका वीडियो भी बनवाया। लोकसभा चुनाव से पहले वीडियो लीक हो गए थे। इसके बाद वह काफी दिनों तक गायब रहे और फिर एक वीडियो मेसेज भेजने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी

कनाडा कनाडा में हिन्दू सभा मंदिर में बवाल के बाद अब खालिस्तानियों की नजर भारतीय मंदिरों पर भी है। खबर है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दे दी है। इसके अलावा उसने कनाडा में ही दो और मंदिरों का भी जिक्र किया है। हाल ही में पन्नू ने वीडियो जारी कर भारत सरकार को धमकी दी है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में पन्नू ने अयोध्या को ‘हिंसक हिन्दुत्व विचारधारा की जन्मस्थली’ करार दिया है। वीडियो में खालिस्तान समर्थक को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘…कनाडा अयोध्या नहीं है। आरएसएस, बजरंग दल, बीजेपी के लोगों ने कनाडा में गुरुद्वारा साहब पर हमलों की कोशिश की है। अब हम आपकी अयोध्या की बुनियाद हिलाने जा रहे हैं…।’ कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को धमकी वीडियो में पन्नू ने हिन्दू सभा मंदिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी धमकी दी है। उसने कहा, ‘घर में घुसकर मारेंगे का नारा लगा रहे और खालिस्तान समर्थक रैली पर हमला करने वाले हिन्दू सभा मंदिर के समर्थकों, तुम सब 1984 डेथ स्क्वॉड की संतान हों, जिसने सिख नरसंहार किया।’ पन्नू ने आगे कहा, ‘अगर हमने किसी भी कनाडाई-भारतीयों को भारतीय तिरंगा लहराते हुए देखा तो आपको सिखों और कनाडा का दुश्मन मान लिया जाएगा। याद रहे कि युद्ध खालिस्तान समर्थक और भारत सरकार के बीच है। भारतीय-कनाडाई दूर रहें और सुरक्षित रहें…। भारतीय-कनाडाई या तो कनाडा के साथ वफादार रहें या कनाडा छोड़ दें।’ कनाडा में निशाना बनेंगे मंदिर वीडियो के अनुसार, पन्नू का कहना है, ‘भारतीय राजनयिकों के लिए अगली चुनौती 16 नवंबर को टोरंटों में कालिबारी मंदिर और 17 नवंबर को ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर में मिलेगी।’ हाल ही में हिन्दू सभा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं पर खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने हमला कर दिया था। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने घटना का वीडियो भी शेयर किया था। इस घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की थी। साथ ही भारत सरकार ने भी इसपर चिंता जाहिर की थी।

महानगर में इन दुकानदारों को मिली सिर्फ 15 दिन की मोहलत, फिर होगा बड़ा एक्शन

लुधियाना नगर निगम द्वारा महानगर में सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। यह संकेत कमिश्नर आदित्य द्वारा सोमवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों के अलावा दुकानदारों द्वारा कई फुट बाहर तक सामान रखने की वज़ह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। कमिश्नर के मुताबिक इस तरह कब्जे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई तो कब्जे करने वालों को दिक्कत होगी। कमिश्नर ने कहा कि पहले फेस्टिवल सीजन के दौरान छूट दी गई थी और अब सर्दियों के दौरान लुधियाना के अंदरूनी इलाके में भीड़ बढ़ जाती है जिसके मद्देनजर कब्जाधारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है जिसके बाद भी खुद कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी।  

दिवाली में पटाखे जलने पर बोला सुप्रीम कोर्ट, टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी धर्म प्रदूषण को बढ़ावा नहीं देता

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा समय में पटाखों के प्रतिबंध का खुला उल्लंघन करते हुए एक वार्षिक गतिविधि है। यहां तक ​​कि दिवाली के कई दिनों बाद भी, न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी धर्म प्रदूषण को बढ़ावा नहीं देता। पटाखे फोड़ने से हो रहा मौलिक अधिकारों का हनन दिल्ली के वार्षिक वायु गुणवत्ता संकट पर एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति अगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि कोई भी धर्म ऐसी किसी भी गतिविधि को प्रोत्साहित नहीं करता है जो प्रदूषण पैदा करती है। अगर इस तरह से पटाखे फोड़ें जाते हैं तो यह नागरिकों के स्वास्थ्य के मौलिक अधिकार को भी प्रभावित करता है। पटाखों पर प्रतिबंध के लिए बनाए स्पेशल सेल अदालत ने पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने जो किया वह महज दिखावा है। आपने केवल कच्चा माल जब्त किया है। अदालत ने कहा कि जितनी सख्ती से पटाखों पर प्रतिबंध होना चाहिए था, उतनी गंभीरता से नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पटाखों पर प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए स्पेशल सेल बनाने का निर्देश दिया है। 25 नवंबर तक पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की रखी मांग अदालत ने दिल्ली सरकार से 25 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पटाखे फोड़ने के बाद उनसे निकले जहरीले कैमिकल के कण बादलों की चादर पर बिखर जाते हैं। इससे लोगों को सांस लेने में समस्याएं होती हैं और भी अन्य तरह के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। राजधानी दिल्ली में बीते सात दिनों से कई इलाकों में एक्यूआई का लेवल 400 के आस-पास बना हुआ है। इससे लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा बना हुआ है।

ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर शख्स ने परिवार के 4 सदस्यों का कत्ल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली

वॉशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करने वाले शख्स ने परिवार के 4 सदस्यों का कत्ल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली। उसने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर जान ली थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 7 नवंबर को यह मामला सामने आया, जब अमेरिका के मिनेसोटा स्थित एक घर से शव बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी की एक्स पार्टनर एरिन अब्रामसन और उसके बेटे जैकब नेफ्यू का शव बरामद हुआ था। इसके अलावा पड़ोस के ही एक अन्य अपार्टमेंट से उस शख्स की पत्नी कैथरीन नेफ्यू और उसके बेटे ओलिवर नेफ्यू का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को घर से ही 46 साल के एंथनी नेफ्यू का शव भी बरामद हुआ। पुलिस की जांच में पता चला कि उसने खुद ही कनपटी से बंदूक सटाकर गोली मार ली थी। पुलिस चीफ माइक सेनोवा ने कहा कि परिवार को मारकर खुद जान देने वाले एंटनी नेफ्यू मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने लगातार कई पोस्ट सोशल मीडिया पर किए थे, जिसमें उन्होंने वामपंथी और डोनाल्ड ट्रंप विरोधी विचार पेश किए थे। जुलाई में नेफ्यू ने एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि मेरी मानसिक सेहत और दुनिया में एक साथ शांति नहीं रह सकती। इसका कारण धर्म है।’ नेफ्यू का कहा था कि मैं धार्मिक कट्टरपंथ से भयभीत हूं, जो मेरे परिवार पर थोपे जा रहे हैं। नेफ्यू ने लिखा था कि मैं चाहूंगा कि सच बोलने के लिए मुझे भी क्रूस पर चढ़ा दिया जाए। असल में लोग समझते हैं कि मैं और मेरे बच्चे शैतान हैं और वे ईसा विरोधी हैं। यही नहीं एक पोस्ट में नेफ्यू ने रिपब्लिकंस पर भड़कते हुए लिखा था कि इन लोगों ने महिलाओं के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। वे ऐसे रिश्तों से भी नहीं निकल पा रही हैं, जहां उन्हें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में नेफ्यू ने बराक ओबामा, ट्रंप, जो बाइडेन और कमला हैरिस की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उसने ट्रंप के तस्वीर के साथ हेट शब्द लिखा था, जबकि अन्य नेताओं की तस्वीर के सामने उम्मीद, राहत और ग्रोथ लिखा था।

फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी में विदाई के समय हुई फायरिंग, दुल्हन के सिर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

फिरोजपुर फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.     मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी थी और जब वहां से विदाई होने लगी, तो किसी ने गोली चला दी क्योंकि गोली लड़की को लग गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि गोली किसने चलाई थी. वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि लड़की के सिर पर गोली लगी है अभी हालत नाजुक बनी हुई है.

मनोहर लाल खट्टर ने कहा- अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया

हरियाणा केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। यह समारोह एनटीपीसी और एनएचपीसी स्थापना दिवस के रूप में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया है। जिस गांव में लोग शादी करने जाते हैं, वहां पहले ही पूछते हैं कि आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती है। जहां 24 घंटे बिजली आती है, वहीं सबसे ज्यादा रिश्ते आते हैं। दरअसल मनोहर लाल ने बिजली की अहमियत बताते हुए अपने पुराने समय को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे, तब गांव में बिजली नहीं आती थी। आजादी के कई सालों बाद वहां बिजली आई। जब बिजली आई तो लोगों ने काफी जश्न मनाया, मानो उनकी खुशियों में चार चांद लग गए हों। जगमग योजना के तहत लोगों को हुआ काफी फायदा बिजली के मामले में हरियाणा सरकार का कहना है कि गांवों में औसतन 20 से 22 घंटे बिजली रहती है। साल 2016 और 17 में लगभग 12 से 13 घंटे ही गांवों में बिजली आया करती थी। जगमग योजना के तहत लोगों को काफी फायदा हुआ है।

मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कड़े तेवर दिखाई दिए और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे

अंबाला हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर जनता दरबार में एक्शन मोड़ में दिखाई दिए। उन्होंने हर सोमवार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी शिकायत लेकर अंबाला छावनी की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंची। विज के जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कड़े तेवर दिखाई दिए और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बार अंबाला कैंट के ही लोगों की शिकायतें सुनेंगे विज बता दें कि इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि अनिल विज पूरे प्रदेश की नहीं सिर्फ अंबाला कैंट के ही लोगों की शिकायतें सुनेंगे। आज के जनता दरबार के दौरान ज्यादातर समस्याएं बिजली, पानी, साफ-सफाई, नाले नालियों की ज्यादातर समस्याएं जनता दरबार में देखने को मिली है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कई समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेने के भी निर्देश दिए। विज ने कहा कि वे कैंट क्षेत्र से विधायक है तो सिर्फ कैंट की शिकायतें सुनेंगे। पूरे प्रदेश की शिकायतें मुख्यमंत्री देखेंगे। अनिल विज ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई हो दोबारा से शिकायतें रिपीट न हो। कांग्रेस पार्टी नहीं कई धड़ों का समूह है- अनिल विज विधानसभा सत्र 3 दिन के लिए लगने जा रहा है लेकिन कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई। जिस पर अनिल विज ने कहा नेता पार्टी या धड़े का होता है, लेकिन सामुहिक नहीं होते। कांग्रेस पार्टी नहीं कई धड़ों का समूह है। ये आपस में मिलकर कर नहीं सकते। इसलिए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा। जनता दरबार में आए फरियादी ने अंबाला छावनी में बिजली चोरी की शिकायत दी है। बिजली डिपार्टमेंट को हजारों बार कम्पलेंट की‌। परंतु हमारी नहीं सुनी। अब हम कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पास पहुंचे हैं और हमें विश्वास है कि हमारी यहां सुनवाई होगी। वहीं नगर निगम को लेकर भी शिकायत आज जनता दरबार में सुनने को मिली है, उस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक्शन लिया और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

CJI संजीव खन्ना आज भी अमृतसर में अपने पैतृक घर की तलाश कर रहे हैं, अमृतसर जाने पर हर बार खोजते हैं

नई दिल्ली जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। इस बीच उनके पैतृक घर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। CJI संजीव खन्ना आज भी अमृतसर में अपने पैतृक घर की तलाश कर रहे हैं। इस घर को आजादी से पहले उनके दादा सरव दयाल ने बनवाया था। CJI खन्ना के करीबी सूत्रों ने बताया है कि जब भी वह अमृतसर जाते हैं तो वह कटरा शेर सिंह जरूर जाते हैं। उनके लिए यह पड़ाव एक तरह की तीर्थयात्रा है। समय के साथ यह इलाका बदल गया है लेकिन जस्टिस खन्ना अभी भी अपने दादा के को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि जस्टिस खन्ना के दादा और दिग्गज एचआर खन्ना के पिता सरव दयाल अपने समय के मशहूर वकील थे। वे 1919 के जलियांवाला बाग कांड के लिए गठित कांग्रेस कमेटी में शामिल थे। उस समय के आसपास उन्होंने दो घर खरीदे थे। उनका एक घर जलियांवाला बाग के पास कटरा शेर सिंह में और दूसरा हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में था। जस्टिस खन्ना कटरा शेर सिंह के घर को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। 1947 में आजादी के समय कटरा शेर सिंह के घर को उजाड़ कर उसमें आग लगा दी गई थी। हालांकि बाद में उनके दादा ने इसकी मरम्मत करवाई थी। ‘बाउजी’ का घर एनडीटीवी ने करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि जब चीफ जस्टिस खन्ना पांच साल के थे तो वे एक बार अपने पिता के साथ उस घर में गए थे। घर पर एक बोर्ड लगा था जिस पर ‘बाउजी’ लिखा था। यह बोर्ड आज भी डलहौजी के घर में रखा हुआ है। मुख्य न्यायाधीश खन्ना हमेशा याद करते हैं कि कैसे उनके दादाजी उनसे कहा करते थे कि छुट्टियों में स्कूल की किताबें न लाएं क्योंकि जो शिक्षा वे देंगे वह किताबों में भी नहीं मिलेगी। जानकारी के मुताबिक सरव दयाल की मौत के बाद 1970 में अमृतसर वाला घर बेच दिया गया था। चीफ जस्टिस खन्ना को वह घर आज भी याद है। इसलिए जब भी वे अमृतसर जाते हैं तो कटरा शेर सिंह जाते हैं और उस घर को खोजने की कोशिश करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा

देहरादून विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय (सीपीए) सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए महिला समूहों के उत्पाद व मार्केटिंग की व्यवस्था को देखा जाएगा। मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इसकी सराहना करते हुए सीपीए ने उत्तराखंड आकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों का अध्ययन करने पर सहमति जताई है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही उन्होंने कहा, उत्तराखंड में महिलाओं की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं। राज्य स्थापना के 25 सालों में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला समूह के उत्पादों की मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफार्म हो रही है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही है। जहां से उत्पादों को बाजार में पहुंचाया जा रहा है। सीपीए सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। उत्तराखंड में आज महिलाएं पंचायत व निकायों में कई पदों को संभाल रही हैं। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगला विधानसभा सभा सत्र पेपरलेस होगा। इसके लिए विधानसभा के सभी रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करने का काम चल रहा है।

देहरादून में महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती, महिला नीति के ड्राफ्ट में विशेष बजट प्रावधान

देहरादून उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया जाएगा। उनके लिए महिला नीति के तहत अलग से बजट देने का प्रावधान रहेगा। राज्य महिला आयोग ने सुझाव दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं को तो नहीं रोका जा सकता लेकिन उनके प्रभाव को कम करने के लिए पहाड़ की महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी जा सकती है। आयोग ने देखा है कि आपदा आने पर सबसे ज्यादा उन क्षेत्रों की महिलाएं हिम्मत दिखाती हैं वह अपने बच्चों और परिवार की खातिर पहाड़ जैसा हौसले रखती हैं। दुर्गम परिस्थितियों में भी चूल्हा-चौका जोड़ने से लेकर बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालती हैं इसलिए महिला नीति में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं के लिए विशेष बजट रखने का सुझाव दिया गया, जिसे राज्य में जल्द लागू होने जा रही महिला नीति के ड्राफ्ट में शामिल कर लिया गया है। महिलाओं से बातचीत के आधार पर सर्वे जारी इस सिलसिले में महिला सशक्तिकरण विभाग की टीम धरातल पर काम कर रही है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ 13 अक्तूबर को गोपेश्वर और चमोली के दौरे पर हैं, जहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं से बातचीत के आधार पर सर्वे जारी है। राज्य की ओर से महिला नीति तैयार की जा रही है, जिसमें राज्य महिला आयोग के कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल किए गए हैं। आयोग ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक तौर पर अधिक सशक्त बनाने का सुझाव दिया है, ताकि वह प्राकृतिक आपदा की स्थिति में परिवार के भरण-पोषण के लिए किसी की मोहताज न हो। -कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

लालकुआं में वह एक होटल में रुके और सुबह की ट्रेन पकड़कर कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे, होटल में मिला शव

उत्तराखंड जादवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का शव उत्तराखंड में एक होटल में पाया गया है। 44 साल के प्रोफेसर का गला और कलाई कटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यही लगता है कि प्रोफेसर मैनाक पाल ने खुदकुशी की है। मानिकपाल के परिवार में पत्नी, बेटी और मां-बाप हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। उनके दोनों दोस्त घूमने निकल गए जबकि वह कोलकाता वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। लालकुआं में वह एक होटल में रुके और सुबह की ट्रेन पकड़कर कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने दोस्तों से बताया था कि वह अपनी बेटी को याद कर रहे थे और इसलिए घर लौटना चाहते थे। शुक्रवार को उनका परिवार उन्हें फोन कर रहा था। जब बात नहीं हुई तो उन्होंने होटल में फोन किया। होटल के स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा तो पाया कि पाल का शव बाथरूम में पड़ा था। उनके गले और कलाई पर गहरे निशान थे और चारों ओर खून पड़ा हुआ था। मैनाक पाल जादवपुर यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालय के टीचर्स असोसिएशन की तरफ से कहा गया कि शिक्षक के तौर पर उनको बहुत सम्मान मिलता था। असोसिएशन के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी हैरान हैं। पाल एक अच्छे व्यक्ति थे और स्टूडेंट्स से भी बहुत अच्छे संबंध थे। पाल ने प्रेसिडेंसी कॉलेज कोलकाता से पढ़ाई की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल गवर्नेंट कॉलेज में पढ़ाने लगे। 2022 में वह जादवपुर विश्वविद्यालय में आए थे।

पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने कल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे , लेंगे भाग

लुधियाना भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि, वह 12 नवंबर को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा वह एक स्कूल का भी दौरा करेंगे और वहां छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में  पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का विषय ट्रांसफार्मिंग एग्री फूड सिस्टम इन फेस ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड एनर्जी ट्रांजिशनज रखा है। इसके बाद वह लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वह छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

आज देहरादून की सड़कों पर जिलाधिकारी और कप्तान एक साथ निकले बाइक पर, शहर में बढ़ी हलचल

देहरादून राजधानी देहरादून की सड़कों पर सोमवार को जिलाधिकारी और कप्तान एक साथ एक ही बाइक पर निकले। पुलिस की लंबी कतार भी दोनों के पीछे चली। यह देख शहर में हलचल भी बढ़ गई। दरअसल, दोनों  महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क,  ड्रेनेज,  आदि समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह साथ में निकले। राजधानी में पहला पिंक बूथ पलटन बाजार में स्थापित कर नारी सुरक्षा को समर्पित किया गया था। यह सामान्य पुलिस बूथ नहीं है, महिला सुरक्षा के लिए इसके बड़े मायने हैं। इसे डीएम सविन बंसल ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कराया है।पलटन बाजार में प्रयोग सफल होने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में पिंक बूूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला अपराध से जुड़ी हर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। थानाक्षेत्र में खुलने वाले पिंक बूथ की मानीटरिंग थाना प्रभारी करेंगे।   डीएम सविन बंसल ने बताया कि अन्य स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां महिला सुरक्षा के लिहाज से ऐसे बूथ खोलने की जरूरत है। खासकर बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के आसपास ऐसे बूथ खोले जाएंगे। इसमें जरूरत के अनुसार महिला आरक्षी की तैनाती की जाएगी। देहरादून में गुलाबी रंंग के यह पुलिस बूथ महिला सुरक्षा के लिए मुस्तैद नजर आएंगे। दरअसल, पिंक बूथ एक हेल्प डेस्क है, जो महिलाओं की सुरक्षा व अन्य मुद्दों में सहायता करेगा। बूथ पर सिर्फ महिला पुलिस की तैनाती रहेगी।I

कनाडा में भारतीय कौंसुलेट का एक कैंप में अलबार्टा में लगना था, लेकिन इसमें हिंसा के डर से कैंसिल कर दिया

ओटावा कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद से ही तनावपूर्ण माहौल है। देश में रह रहे हिंदू समुदाय के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। भारतीय कौंसुलेट का एक कैंप में अलबार्टा में लगना था, लेकिन इसमें हिंसा के डर से कैंसिल कर दिया गया। यह कैंप वैंकुवर स्थित इंडियन कौंसुलेट की ओर से आयोजित होना था। इन घटनाओं के चलते हिंदू समुदाय के बीच डर का माहौल है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के अनुसार देश के ज्यादातर हिंदुओं का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। ऐसा तब है, जब कनाडा की सरकार को लेकर वहां हिंदुओं का भरोसा कमजोर हुआ है। पिछले दिनों हुए मंदिर पर हमले ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। खबर मिली है कि अलबार्टा में जहां कैंप होना था, वहां खालिस्तानी प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उन्हें स्थानीय पुलिस ने थोड़ी दूरी पर ही रोक लिया था। रविवार रात को खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस की ओर से बयान में कहा गया था कि हम भारतीय डिप्लोमैट्स की ओर से होने वाले कैंप में बाधा पहुंचाएंगे। सिख्स फॉर जस्टिस ने कहा कि हम कनाडा में लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पस का विरोध करते रहेंगे। उसने ग्रेटर टोरंटो एरिया में 16 और 17 नवंबर को आयोजित होने वाले कैंपों का भी जिक्र किया था। बता दें कि टोरंटो स्थित भारतीय कौंसुलेट ने बीते सप्ताह ही ऐलान किया था कि वह कुछ कौंसुलर कैम्पस को रद्द करेगा। उसका कहना था कि हम ऐसा फैसला इसलिए ले रहे हैं क्योंकि कनाडा की सरकार ने सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में हम कुछ कैंपों को रद्द ही कर रहे हैं। इस बीच विश्व हिंदू परिषद कनाडा के सर्वे में कहा गया है कि हिंदुओं के बीच नाराजगी है। वॉइस ऑफ कनैडियन हिंदू के सर्वे में कहा गया है कि 98.5 फीसदी हिंदुओं को जानकारी है कि मंदिर पर हमला हुआ है। वहीं ओंटारियो और ब्रिटिश कोलंबिया के 95 फीसदी हिंदुओं का कहना है कि इन हमलों के बाद हम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। इसके अलावा 98 फीसदी हिंदू ऐसे हैं, जिन्होंने जस्टिन ट्रूडो सरकार के रुख को खराब या बेहद खराब करार दिया है। इसके अलावा कनाडा की कानूनी एजेंसियों को लेकर भी 96 फीसदी लोगों ने ऐसी ही राय जताई है। इस सर्वे में 1000 से ज्यादा कनाडाई हिंदुओं ने हिस्सा लिया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet