LATEST NEWS

IMD ने जारी किया अलर्ट- 5 और 6 अक्टूबर भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर तक मानसून के बाद (उत्तर-पूर्वी मानसून) के मौसम में दक्षिणी प्रायद्वीप के पांच प्रमुख क्षेत्रों—तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत और सुदूर दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। अक्टूबर के दौरान कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 4 अक्टूबर: मध्य प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना। 5 और 6 अक्टूबर: असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया, मैरिटल रेप अपराध नहीं: केंद्र सरकार

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया है। केंद्र ने कहा कि यौन संबंध पति-पत्नी के बीच संबंधों के कई पहलुओं में से एक है, जिस पर उनके विवाह की नींव टिकी होती है। ये मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक है। इसका समाज पर सीधा असर पड़ता है। इसके साथ ही केंद्र ने यह तर्क भी दिया कि अगर ‘वैवाहिक बलात्कार’ को भी अपराध घोषित किया जाता है, तो ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। संबंध को साबित करना चुनौतीपूर्ण केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि तेजी से बढ़ते और लगातार बदलते सामाजिक एवं पारिवारिक ढांचे में संशोधित प्रावधानों के दुरुपयोग से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि किसी व्यक्ति के लिए यह साबित करना मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होगा कि संबंध के लिए सहमति थी या नहीं। बलात्कार विरोधी कानून शादी में जीवनसाथी से उचित यौन संबंध की अपेक्षा तो की जाती है, लेकिन ऐसी अपेक्षाएं पति को अपनी पत्नी को उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं देती हैं। केंद्र ने कहा कि बलात्कार विरोधी कानूनों के तहत किसी व्यक्ति को ऐसे कृत्य के लिए दंडित करना असंगत हो सकता है। क्रूरता पर दंडात्मक कानून संसद ने पहले ही विवाहित महिला की सहमति को सुरक्षित रखने के लिए उपाय प्रदान किए हैं। केंद्र ने कहा कि इन उपायों में विवाहित महिलाओं के साथ क्रूरता करने पर दंडात्मक कानून शामिल हैं। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कानून है, जो विवाहित महिलाओं की मदद कर सकता है।

दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा परिवार

बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर सिलेरियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार पूरा परिवार सकुशल बाहर निकल आया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित जानकारी के मुताबिक यह हादसा दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास हुआ। कार के मालिक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को इस्माईल गांव में स्थित अपने ससुराल से दिल्ली के दिचाऊं कला ले जा रहा था। वह फल लेने के लिए रोहद टोल प्लाजा के पास रुका था। जब उसने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक गाड़ी के अंदर धुंआ और दुर्गंध आने लगी। इसके बाद तुरंत गाड़ी चालक ने अपने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। इसके साथ ही कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। जिनकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कार में आग कैसे लगी। फिलहाल कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की पीड़िता डॉक्टर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की पीड़िता डॉक्टर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मूर्ति को विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बनवाया है। मूर्ति बनाने वाले कलाकार असित सैन के मुताबिक, ‘क्राई ऑफ द ऑवर’ नाम की इस प्रतिमा में पीड़िता की जिंदगी के आखिरी लम्हों में में उसकी पीड़ा और भय को दर्शाया गया है। एक ऊंचे स्लैब पर स्थापित इस मूर्ति में एक महिला जैसी आकृति रोते हुए दिखाई दे रही है और इसे आरजी कर के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास लगाया गया है। अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, “यह प्रतिमा पीड़िता की नहीं है बल्कि उसके द्वारा झेले गए दर्द और यातना और चल रहे विरोध का प्रतीक है।” हालांकि ट्रेनी डॉक्टर की मूर्ति की स्थापना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे अपमानजनक और असंवेदनशील बताया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “क्या आप चाहेंगे कि उनकी प्रतिमा लगाई जाए? उनके पीड़ा भरे चेहरे के साथ ऐसा ना करें। यह जो भी बकवास है यह बेहद परेशान करने वाला है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यह कितना असंवेदनशील है इस से आश्चर्यचकित हूं। किसी के दर्द को अमर कर दिया जाना। किसी को सिर्फ़ यौन शोषण के लिए जाना जाना। मुझे उम्मीद है कि इस मूर्ति को जल्द हटा दिया जाएगा।” TMC नेता कुणाल घोष ने की आलोचना तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने भी प्रशिक्षु डॉक्टर की प्रतिमा स्थापित करने पर डॉक्टरों की आलोचना की है और कहा कि यह पीड़िता का नाम और पहचान उजागर करने के सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने ट्वीट किया, “कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। कला के नाम पर भी नहीं। विरोध प्रदर्शन होंगे और न्याय की मांग की जाएगी। लेकिन मूर्ति में दर्द से कराहती लड़की का चेहरा ठीक नहीं है। पीड़िता की तस्वीरों या मूर्तियों का इस्तेमाल न करने के दिशा-निर्देश हैं।” हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे- डॉक्टर वहीं इस मामले पर इंडिया टुडे ने आरजी कर अस्पताल के डॉ. देबदत्त के हवाले से बताया, “हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है या अदालत के आदेश की अनदेखी नहीं की है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक मूर्ति है। हम अथॉरिटीज को दिखाना चाहते हैं कि क्या हुआ था और उसे कैसे पीड़ा हुई। हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।” डॉक्टर्स की मांगे गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर मंगलवार से दोबारा हड़ताल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर सितंबर में किए गए वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने हड़ताल के 42 दिनों के बाद आंशिक रूप से सेवाएं फिर से शुरू कर दी थीं लेकिन अब उन्होंने वापस काम रोकने का फैसला किया है और आरोप लगाया है कि चिकित्सा कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने जैसी प्रमुख मांगों को लागू नहीं किया गया। बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाना, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा और चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त प्रोटोकॉल शामिल हैं।

सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास के शीर्ष नेता रावी मुश्ताहा को किया ढेर

इजरायल इजरायली सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया। यह हमला उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर पर किया गया था, जिसे हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली सेना के मुताबिक, मुश्ताहा और कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह हमले के दौरान वहीं शरण लिए हुए थे। इजरायली सेना के बयान के अनुसार, “मुश्ताहा हमास के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमास की बल तैनाती से जुड़े फैसलों पर उनका सीधा प्रभाव था।” समेह अल-सिराज हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालते थे, जबकि समी औदेह एक महत्वपूर्ण कमांडर थे। मुश्ताहा को हमास के शीर्ष नेता यह्या सिनवार का करीबी माना जाता था, जिसे 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। सिनवार के फिलहाल गाजा में कहीं छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। गाजा पर जारी इजरायली हमले उधऱ इजरायल के गाजा पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में दक्षिणी गाजा में भीषण हवाई हमले किए गए, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह हमले तब किए गए जब इजरायल पर ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई थीं। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायल ने गाजा में लगातार हमले तेज कर दिए हैं। लेबनान में भी बमबारी इजरायल की बमबारी सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं है। लेबनान पर भी इजरायली हवाई हमले जारी हैं। ताजा हमलों में बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह हमला लेबनान की सरकार के मुख्यालय के पास हुआ, जिसे अब तक का सबसे करीबी इजरायली हमला माना जा रहा है।

कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, हुई मौत

रेवाड़ी हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रजनीश ने बताया कि बीती शाम को जब वह महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास घूम रहा था तो एक कैंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया और गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। घायल के पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह गांव डहीना का पीतेंद्र प्रकाश है, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदलापुर यौन शोषण मामले में क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार किया

ठाणे बदलापुर यौन शोषण मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच अब दोनों आरोपियों को एसआईटी को सौंप देगी, जो इस पूरे मामले में जांच कर रही है। बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई है। बता दें कि एक सफाई कर्मचारी ने दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जानकारी के अनुसार अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से बदलापुर स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर गोली चला दी था। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी शिंदे के एनकाउंटर पर कोर्ट ने भी सवाल उठाया। महाराष्ट्र सरकार से कोर्ट ने कहा था, “हम यह कैसे मान लें कि चार अफसर एक आरोपी को संभाल नहीं पाए। हथकड़ी भी लगी थी, अगर सेल्फ डिफेंस जैसी स्थिति थी तो आरोपी के पैर पर गोली मारते हैं, सिर में नहीं।” इस एनकाउंटर की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। आयोग इस बात की जांच करेगा कि अक्षय शिंदे की मौत कैसे हुई थी और इसके अलावा आयोग इसके कारणों तथा परिणामों का विश्लेषण भी करेगा। आयोग यह जांच करेगा कि क्या कोई व्यक्ति, समूह या संगठन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना के लिए जिम्मेदार था। आयोग यह जांच करेगा कि पुलिस ने घटना के दौरान क्या उचित उठाए थे और इससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगा। इस मुठभेड़ को लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना की। सुप्रिया सुले ने कहा था कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में महायुति सरकार का रवैया भयावह है! पहले एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और अब मुख्य आरोपी की हिरासत में हत्या कर दी गई! यह न्याय प्रणाली की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। यह महाराष्ट्र के लोगों को न्याय से वंचित करता है जिसके वे हकदार हैं।  

मंत्री सुरेखा ने सामंथा-चैतन्य नागा पर दिया बयान सोशल मीडिया पर बिना शर्त बयान वापस लते हुए अपना मकसद बताया

हैदराबाद तेलंगाना की वन एवं पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा ने अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के तलाक को लेकर दिया गया बयान वापस ले लिया है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना शर्त बयान वापस लते हुए अपना मकसद बताया है। सामंथा द्वारा उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद, सुरेखा ने ‘एक्स’ पर अपना मकसद स्पष्ट किया। कहा टिप्पणियों का उद्देश्य उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि एक नेता द्वारा महिलाओं को नीचा दिखाने पर सवाल उठाना था। मंत्री ने सामंथा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल आत्म-शक्ति के साथ जीवन में जिस तरह से आगे बढ़ी हैं, उसकी प्रशंसा करती हैं, बल्कि उनके लिए एक आदर्श भी हैं। मंत्री ने लिखा, “यदि आप या आपके प्रशंसक मेरी टिप्पणियों से आहत हैं, तो मैं बिना शर्त अपनी टिप्पणियों को वापस लेती हूं।” दरअसल, मंत्री सुरेखा ने मीडिया के सामने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने स्टार कपल नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु के तलाक की वजह भी केटीआर को बताया था। कहा था कि बतौर मंत्री उन्होंने कई अभिनेत्रियों के फोन टैप कराए और फिर ब्लैकमेल भी किया। सामंथा, नागा चैतन्य, उनका परिवार, सब इससे वाकिफ हैं। उनके इस बयान पर केटी रामा राव ने मानहानि का नोटिस भेजा था और 24 घंटे के भीतर माफी न मांगने पर लीगल एक्शन की धमकी दी थी। केटीआर ने 2 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मानहानि का नोटिस चस्पा किया। जिसमें लिखा था कि अगर उनके क्लाइंट से 24 घंटों के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो वो कोर्ट पहुंचेंगे। नोटिस में लिखा गया है कि कुछ मीडिया हाउस संग मिलकर मंत्री उन पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। लिखा है कि कोंडा सुरेखा अडागोलू ने सामंथा-नागा चैतन्य का नाम लेकर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही हैं और इस तरह मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। वहीं, मंत्री की इस टिप्पणी पर एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने इंस्टास्टोरी में एक महिला के तौर पर दूसरी महिला की इज्जत करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा, कोंडा सुरेखा..मुझे आशा है कि आपको एहसास होगा कि एक मंत्री के रूप में आपके शब्द काफी अहमियत रखते हैं। मैं आपसे किसी की गोपनीयता के प्रति जिम्मेदार और सम्मानजनक होने की अपील करती हूं। मेरा तलाक एक निजी मामला है और मेरा आग्रह है कि आप इसके बारे में अटकलें लगाने से बचें। नागा चैतन्य ने भी मंत्री के बयान को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने लंबे चौड़े सोशल पोस्ट में लिखा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए सेलेब्स का नाम लेना शर्मनाक है।  

पंचायत चुनाव: लेने गए थे चुनाव के लिए फार्म लेकिन रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने के चलते पहुंच गए जेल

फिल्लौर (भाखड़ी) सरपंच अभी बना नहीं, सरपंची के फार्म लेने आए व्यक्ति में इतना जोश आ गया कि मामूली सी बात पर रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने लग पड़ा। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा गांव में होने वाले पंचों-सरपंचों के चुनावों की घोषणा के बाद स्थानीय बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर फार्म लेने वाले उम्मीदवार काफिलों की शक्ल में गांवों से आ रहे हैं। लोगों में चुनावों को लेकर उत्साह के चलते शहर की प्रमुख नवांशहर रोड जहां तहसील कॉम्प्लैक्स, एस.डी.एम. कर्यालय के साथ डी.एस.पी. का दफ्तर भी है वहां प्रातः से लेकर शाम 6 बजे तक जाम लगा रहता है। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को भारी मुशक्कत करनी पड़ रही है। दोपहर बाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब सरपंची का फार्म लेने आया गांव लोहगढ़ का एक उम्मीदवार गुरजीत सिंह जो अपनी कार में परिवार के साथ आया था वह बिना किसी की प्रवाह किए कार को मेन रोड के बीच ही खड़ा कर फार्म लेने अंदर चला गया जिसके चलते वहां जाम लग गया। जाम समाप्त करने के लिए गांव सैफाबाद के अशोक कुमार जोकि वह भी सरपंची का फार्म लेने आए थे उन्होंने कार में बैठी महिला से आग्रह किया की वह उनकी कार को एक तरफ कर देते हैं जिससे जाम समाप्त हो जाएगा। जैसे ही अशोक कुमार ने गाड़ी को एक तरफ साइड पर खड़ा किया तभी गुरजीत सिंह भी वहां पर पहुंच गया। अपनी कार को सड़क के बीच से हटाने को लेकर गुरजीत सिंह इस कदर खफा हो गया कि उसने रिवाल्वर निकाल अशोक कुमार को धमकाते हुए कहा कि उसकी कार में एक ओर रिवाल्वर पड़ी थी वह हर वक्त अपने पास दो रिवाल्वर रखता है उसकी हिम्मत कैसे पड़ गई उसकी कार कोई साइड पर करने की। उसने उसकी कार में से जो दूसरी रिवाल्वर चोरी कर ली है वह उसे अभी वापस करे नहीं तो उसके अंजाम बुरे भुगतने पड़ेगे। व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर देख वहां माहौल तनावपूर्ण बन गया। अशोक कुमार ने उससे कहा कि उसने केवल साइड कार में की है वह उसकी तलाशी ले सकता है। उसने उसकी कोई रिवाल्वर चोरी नहीं की। तभी वहां पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को दबोच उसके हाथ से रिवाल्वर पकड़ उसे थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव अचार संहिता लगने के कारण उक्त व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर के कानून की उल्लंघना की है जिसके अंतर्गत गुरजीत सिंह पर मुकदद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जिस किसी के पास भी लाइसैंसी हथियार है वह जमां करवा दे। उक्त घटना के बाद उक्त व्यक्ति की सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रही है। सरपंच बना नहीं पहले ही रिवाल्वर निकाल धौंस जमाने लग पड़ा अगर सरपंच बन जाता तो न जाने क्या कर देता।

मोदी सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में MV Act में संशोधनों का प्रस्ताव पेश करेगी

नई दिल्ली सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रस्ताव दिया है। जिसमें मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) को दावों के समाधान के लिए 12 महीने की समय-सीमा देना और मोटरसाइकिलों को कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (अनुबंध गाड़ी) के तहत शामिल करके उनके व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति देना शामिल है। इसमें रैपिडो और उबर जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा उनके उपयोग की अनुमति देना भी शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज का मतलब यात्रियों को ले जाने के लिए किराए पर लिए गए वाहन हैं। जबकि मौजूदा कानून कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के तहत सभी वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति देता है। वहीं, प्रस्तावित संशोधन का मकसद मोटरसाइकिलों के संबंध में कानूनी स्पष्टता प्रदान करना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कुछ राज्यों द्वारा राइड-हेलिंग सर्विस के लिए दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के मद्देनजर किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय यात्री सुरक्षा को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोटरसाइकिलों को शामिल करने के लिए ‘कैब एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस’ को संशोधित कर रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले 67 प्रस्तावित संशोधनों में ‘शैक्षणिक संस्थानों की बसों’ की नई परिभाषा और हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को उनके सकल भार (ग्रॉस वेट) के आधार पर वर्गीकृत करने का प्रस्ताव शामिल है। पहली बार, तिपहिया वाहनों की परिभाषा भी सुझाई गई है। ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट के एक मामले के बाद किए गए हैं। एक प्रमुख संशोधन में ‘शैक्षणिक संस्थान बस’ को किसी भी वाहन के रूप में फिर से परिभाषित करने की कोशिश की गई है। जिसमें चालक को छोड़कर छह से ज्यादा व्यक्ति होते हैं, जो छात्रों और कर्मचारियों के परिवहन के लिए संस्थान द्वारा स्वामित्व में, लीज पर या किराए पर लिया जाता है। मंत्रालय ने ड्राइवरों और नियोक्ताओं की जवाबदेही बढ़ाने के लिए ऐसी बसों द्वारा किए गए ट्रैफिक उल्लंघन के लिए दंड को दोगुना करने का भी प्रस्ताव किया है।   सरकार सुप्रीम कोर्ट को दिए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए शीघ्र संसदीय मंजूरी के लिए दबाव बना रही है। जो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हल्के वाहन लाइसेंस वाला व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक के भार रहित परिवहन वाहन को चला सकता है। जिसे ‘माल हल्के मोटर वाहन’ के रूप में जाना जाता है। एक अन्य प्रस्तावित संशोधन राज्यों को कैब एग्रीगेटर्स, ऑटोमेटेड टेस्ट स्टेशनों (एटीएस) और ‘मान्यता प्राप्त ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों’ के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जिसके लिए आवेदन जमा करने के छह महीने के भीतर फैसला लेना आवश्यक होगा। अगर राज्य इस समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शोर गुल ख़त्म, मतदान 5 अक्टूबर को, बीजेपी-कांग्रेस के बीच टक्कर

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है । अब 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होने जा रहा है । हरियाणा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में है। लेकिन, कुछ सीटों पर निर्दलीय और कांग्रेस-भाजपा के बागियों ने चुनाव दिलचस्प बना दिया है। वहीं हरियाणा में 30 से ज्यादा सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है। इस पूरे चुनाव में जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे ही केंद्र में है। यदि जातिगत समीकरणों के लिहाज से देखें ती राज्य की आबादी में 221% हिस्सेदासी रखने वाला एससी बोट महत्वपूर्ण और निर्णायक हो गया है। जहां कांग्रेस तगड़ी चुनौती पेश कर रही है. वहीं भाजपा ने मोदी की 4. शाह व योगी की 6-6 सभाएं कराकर पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि इन सबसे इतर निर्दलीय और दोनों बड़े दलों के बागियों ने मुकाबला रोचक कर दिया है। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा रहा, जिसे दोनों दलों ने अपने-अपने हिसाब से उठाया। महंगाई और स्थानीय मुद्दे जैसे परिवार पहचान पत्र, सम्पति आईडी, सड़क, पानी भी चर्चा में रहे। किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे की गूंज तो बहुत रही, लेकिन इन पर पार्टियां अपने घोषणा पत्रों से इस ज्यादा कुछ नहीं कह पाई। अब 5 अक्टूबर को पता चलेगा कि हरियाणा के रण में मतदान का मन किसकी तरफ जाता है । वहीं 8 अक्टूबर को मतगणना होगी ।

30 हजार लोगों से ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एल्विश-भारती समेत 5 को समन

नई दिल्ली एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान@फुकरा इंसान, पूर्व झा के साथ कॉमेडियन भारती और रिया चक्रवर्ती एक नए मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने HiBox निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में इन सभी का नाम सामने आया है. ये कंपनी के मुख्य साजिशकर्ता और रजिस्ट्रार में से एक है, साथ ही भुगतान गेटवे का मालिक भी है और निवेश पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए चार बैंक खातों का मालिक भी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट के मुताबिक इन यू ट्यूबर्स को नोटिस इशू किया गया है उनमें एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान@फुकरा इंसान और पूर्व झा का नाम शामिल है. सभी को 4 अक्टूबर को पूछताछ के लिए शामिल होने का नोटिस दिया गया. कल सभी से पूछताछ किया जा सकता है. इसके सभी चार बैंक खातों को ब्लॉक कर दिया गया है और कुल लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली गई है. कुछ सह-साजिशकर्ता अभी भी फरार हैं. FSO यूनिट, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस ने “HIBOX” एप्लिकेशन जिसमें गारंटीड रिटर्न देने का वादा किया गया था, में निवेश के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. IFSO यूनिट, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिसद्वारा “HIBOX” धोखाधड़ी से जुड़े दो मामलों की जांच की जा रही है. अब तक कुल 151शिकायतें एक साथ जोड़ी गई हैं. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके चार बैंक खाते हैं, इन खातों में 18 करोड़ रुपये जब्त किए गए. लगभग 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स/यूट्यूबर्स को नोटिस जारी किये गये हैं. “EASEBUZZ” और “PHONEPE” की भूमिका की जांच जारीहै. IFSO यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से 30,000 से अधिक लोगों को ठगने वाले बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है. इस धोखाधड़ी में निवेशकों को 1% से 5% तक की दैनिक ब्याज दर के झूठे आश्वासन देकर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था. कई पीड़ितों को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स द्वारा इस ऐप में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में स्पेशल सेल phone pay (फोन पे) का रोल और पेमेंट गेटवे की पड़ताल कर रही है ये दोनों पेमेंट मोड हैं जो स्पेशल सेल के रडार पर है. वहीं कॉमेडियन भारती को स्पेशल सेल ने स्मन्स भेजा है. रिया चक्रवर्ती को भी स्पेशल सेल IFSO जल्द स्मन्स करेगी.

जालंधर पुलिस के 42 अधिकारी सम्मानित, दिये नकद ईनाम, बेमिसाल प्रयासों के लिए हुए सम्मानित

जालंधर पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने वीरवार को 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन मेहनती अधिकारियों को बेमिसाल प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 के साथ सम्मानित किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों को जनताक सुरक्षा के प्रति अपनी अणथक वचनबद्धता के चलते नकद इनामों से भी नवाजा गया है। समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर जालंधर ने इन मेहनती अधिकारियों की तहे दिल से सराहना की। उन्होंने बताया कि कुल 42 पुलिस अधिकारियों को 7.5 लाख रुपये से अधिक के नकद इनामों के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी दिए गए हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों में सात इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर, 11 सहायक सब-इंस्पेक्टर, पांच हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने शहर में अमन-चैन को बनाए रखने के लिए अनथक प्रयासों और अडोल वचनबद्धता के लिए इन अधिकारियों की सराहना की।

पठानकोट: चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए, हुई मौत, सोचा न था हो जाएगा ऐसा

पठानकोट पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए। एन.डी.आर.एफ. और पुलिस द्वारा दरिया में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान विनय महाजन निवासी बसंत कॉलोनी के रूप में हुई है और बेटे की तलाश अभी जारी है।   मौके पर मौजूद मौहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर के समय बाप-बेटा पूजा सामग्री प्रवाह करने के लिए चक्की दरिया के पास आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर न पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।    पुलिस द्वारा एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें विनय महाजन का शव बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि पूजा सामग्री प्रवाह करते समय उनका पैर फिलसने से यह हादसा हुआ लगता है। अभी भी एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा विनय महाजन के बेटे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है। 

इजरायली सेना का बड़ा दावा- एक और दुश्मन हुआ ढेर, एयर स्ट्राइक में हमास के प्रमुख रावी मुश्तहा की हुई मौत

यरूशलम इजरायल (Israel) की सेना ने हमास (Hamas) के तीन वरिष्‍ठ नेताओं को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (Israel Defense Forces) ने गुरुवार को कहा कि तीन महीने पहले एक हमले में गाजा में हमास के तीन सीनियर लीडर मारे गए थे. इनमें हमास सरकार का प्रमुख रावी मुश्‍तहा भी शामिल है. मुश्‍तहा को हमास प्रमुख याह्या सिनवार का करीबी माना जाता है. इजरायल की सेना गाजा में करीब एक साल से हमास के खिलाफ हमले कर रही है. आईडीएफ ने एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा कि गाजा पट्टी में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा और हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सुरक्षा विभाग को संभालने वाले समेह अल सिराज और एक कमांडर सामी औदेह की मौत हो गई. इजरायली सेना ने कहा कि तीनों कमांडरों ने उत्तरी गाजा में एक भारी सुरक्षा वाले अंडरग्राउंड कैंपस में शरण ली थी. इस जगह का इस्तेमाल वे अपने कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में भी करते थे. 3 महीने पहले किया था हमला IDF ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘लगभग 3 महीने पहले गाजा में IDF और ISA के संयुक्त हमले में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिसमें गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा, हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो और हमास की लेबर कमेटी में सिक्योरिटी पोर्टफोलियो रखने वाले समेह अल-सिराज, हमास के सामान्य सुरक्षा तंत्र के कमांडर समी औदेह शामिल हैं. IAF के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा में एक किलेबंद और अंडरग्राउंड कंपाउंड में छिपे आतंकवादियों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया.’ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा इजरायल IDF ने आगे कहा, यह कंपाउंड हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में काम करता था और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक इसके अंदर रहने में सहूलियत थी. IDF ने कहा कि वह 7 अक्टूबर के नरसंहार के लिए जिम्मेदार सभी आतंकवादियों को खोजना जारी रखेगा और इजरायल को धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा. मुश्तहा हमास के एक टॉप नेता याह्या सिनवार का करीबी सहयोगी था, जिसने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश रचने में मदद की थी, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे. पिछले सप्ताह लेबनान के बेरूत में एक हमले में इजरायल ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को भी मार गिराया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet