LATEST NEWS

युवाओं से लाखों की ठगी मामले में गिरफ्तार किए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा

सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित आर्थिक अपराध सेल की विशेष पुलिस टीम ने कनाडा भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए की कबूतरबाजी (ठगी) करने के मामले में एकैडमी संचालक  सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया  है। इस संबंध में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए युवकों की पहचान एकैडमी संचालक हसनीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी संतावाली, यादविंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी संतनगर तथा अनमोल पुत्र बुटा सिंह निवासी करीवाला जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर जहां ठगी की राशि बरामद की जाएगी। वहीं पर अन्य आरोपियों के बारे में नाम पता मालूम कर उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। भूषण ने बताया कि राजेंद्र कुमार पुत्र रतन लाल निवासी समैण जिला फतेहाबाद की शिकायत पर रानियां थाना में वोग वेयर एकैडमी संचालक व अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी आर्थिक, अपराध सेल सिरसा को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार समैण निवासी राजेंद्र कुमार अपने बेटे संदीप को कनाडा भेजने के लिए एक एकैडमी संचालक व उसके साथियों से संपर्क किया था।  पत्राचार के दौरान एकैडमी संचालक तथा उसके अन्य साथियों ने षड़यंत्र रचा तथा कनाडा भेजने वाले युवक संदीप के ग्रेजुवेटी अकाऊंट में पैसे न डालकर किसी अन्य  के खाते में डालकर करीब 8 लाख रुपए की ठगी व धोखाधड़ी की। युवक संदीप के पिता राजेंद्र कुमार ने जब इस संबंध में जब पुलिस को सूचित किया तो पुलिस अधीक्षक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आर्थिक अपराध सेल की टीम को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  उधर, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इंमीग्रेशन सैट्रर संचालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आपके द्वारा बरती थोड़ी सी सावधानी आपको ठगी का शिकार होने से बचा सकती है, इसलिए विदेश जाने से संबंधित कार्यों को लेकर हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजैटों से ही संपर्क करें तथा पैसों का भुगतान करने से पूर्व उस एजैंट के बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।  

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, सभी संबंधित पक्षों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों को सुलझाना चाहिए

नई दिल्ली मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजरायल पर एक बड़े मिसाइल हमले को अंजाम दिया। इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार है, लेकिन संघर्ष को और भड़कने से रोकना भी जरूरी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि सभी संबंधित पक्षों को “बातचीत और कूटनीति” के माध्यम से मुद्दों को सुलझाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर भारत गहरी चिंता जता रहा है और उसने सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। भारत ने यह भी कहा कि संघर्ष के क्षेत्रीय आयामों को फैलने से रोकने की जरूरत है, और बातचीत के जरिए समाधान तलाशा जाना चाहिए। ईरान ने इजरायल पर एक साथ 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो हाल के इतिहास में सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार, इस हमले में पहली बार हाइपरसोनिक फत्ताह मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। बताया गया कि 90% मिसाइलें इजरायल के लक्ष्यों को भेदने में सफल रहीं। हालांकि, इजरायल और अमेरिका के नेतृत्व वाले रक्षात्मक गठबंधन ने इनमें से अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इजरायल में अलार्म बजने के बाद लोग महफूज स्थानों पर शरण लेने लगे। यरुशलम और जॉर्डन नदी घाटी में विस्फोट की तेज आवाजें सुनाई दीं। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि पश्चिमी तट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बता दें कि मध्य पूर्व में पिछले एक साल से उथल-पुथल जारी है, जब हमास ने इजरायल पर अभूतपूर्व हमला किया था। इस संघर्ष में अब तक 1200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया है। गाजा में युद्ध के कारण अब तक 41,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।भारत ने सभी पक्षों से शांति और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का आग्रह करते हुए कहा है कि संघर्ष को बड़ा रूप लेने से रोकना आवश्यक है।  

रोहतक में भाजपा कल करेगी घोषणा पत्र जारी, जेपी नड्डा जारी करेंगे संकल्प पत्र

हरियाणा हरियाणा के लिए भाजपा कल रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं कर सकती है। मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है। वहीं कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र दिल्ली से जारी करेगी। इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे।इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। इस फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।

प्रदेश भाजपा प्रभारी की हुई अचानक तबीयत खराब, डाक्टरों को करना पड़ा ऑपरेशन

रोहतक हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान अचानक आज पेट में दर्द शुरू हुआ था और उन्हें आनन फानन में दिल्ली बाईपास स्थिति हॉली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि उन्हें अपेंडिक्स का दर्द हुआ है जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा है और डॉक्टर सतीश पुनिया पूरी तरह से ठीक है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।  

‘परिवर्तन महारैली’ के दौरान मोदी ने जनता से की अपील, कहा- रोटी, बेटी और माटी बचाने के लिए भाजपा की सरकार बनाइए

हजारीबाग हजारीबाग में ‘परिवर्तन महारैली’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड में रोटी, बेटी और माटी को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से राज्य में जो ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाली गई है, वह झारखंड में सिर्फ सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि झारखंड की बेटियों, यहां की माटी और यहां की रोटी को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी है कि यहां सरकार बनने पर इन तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। आज की ‘परिवर्तन सभा’ के साथ झारखंड में बदलाव की नई सुबह की शुरुआत होगी। आज एक ओर केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, तो दूसरी ओर झारखंड की मौजूदा सरकार इसे विकास की पटरी से उतारने में लगी है। यहां का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-झामुमो-राजद का गठजोड़ है। पीएम मोदी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर वोट लेने वालों ने ऐसी खुली लूट मचा रखी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। झारखंड तभी आगे बढ़ेगा, जब ये सरकार हटेगी। भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जन-जन के सपनों को पूरा करने की संकल्प यात्रा है। इस यात्रा को यहां की जनता का अपार आशीर्वाद, स्नेह और जनसमर्थन मिला है। कांग्रेस पर आदिवासियों की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर लाई गई। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया है। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिया है। हम सब प्रेम से भगवान बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ कहते हैं। आज उनके नाम पर हमारी सरकार ने ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ शुरू किया है। उन्होंने राज्य की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोलती है। इसके लोगों ने गरीबों, आदिवासियों और सेना की जमीन तक को लूटा। कोयले की खुली लूट मची है। बालू के ठेके-पट्टे के नाम पर लूट हो रही है। ये लोग गरीब आदिवासियों के नाम पर योजनाओं का पैसा भी खा जाते हैं। उन्होंने झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना को भ्रष्टाचार का नया ठिकाना करार देते हुए कहा कि जब चुनाव नजदीक आए हैं, तो ये लोग बड़े-बड़े वादे कर धूल झोंकना चाहते हैं। झारखंड के लोगों को झूठ की दुकान वालों से सावधान रहना है। झूठ की नई जलेबियां परोसने से पहले ये लोग पुराने वादों का हिसाब तो दे दें। उन्होंने पूछा कि इन्होंने बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने, नौकरियां देने, हर महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर हर माह दो हजार रुपए देने का वादा किया था, उन वादों का क्या हुआ। प्रदेश सरकार के संरक्षण में पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों रुपए की कमाई की जा रही है और पैसा मालिकों के पास ऊपर तक पहुंच रहा है। पेपर लीक ने नौजवानों की जिंदगी को तबाह कर दिया है। यह सरकार युवा भाई-बहनों को भला नहीं कर सकती।

अफ्रीकन रिवर्स ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों में हाथियों को मारने की योजना का जमकर किया विरोध

लुसाका जाम्बिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण निकाय अफ्रीकन रिवर्स ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों में हाथियों को मारने की योजना का विरोध किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार संगठन ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन की घटनाओं का न केवल लोगों पर बल्कि वन्यजीवों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कुछ दक्षिणी अफ्रीकी देशों द्वारा जंगली जानवरों को मारने का प्रस्ताव लाया जा रहा है,जो मानव और वन्यजीव कल्याण के लिए सही नहीं है। अफ्रीकन रिवर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबसन सिकला ने कहा, ”वन्यजीवों को मारने से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ जाएगा। पशुओं की आबादी कम होने के साथ टूरिज्‍म में भी घाटा होगा।” सिकला ने आगे कहा, ”हमारा संगठन संबंधित सरकारों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर सही उपायों को लागू करने के लिए तैयार है, जिससे 95 प्रतिशत हाथियों और अन्य वन्यजीवों को मारे जाने से बचाया जा सकेगा और सूखे से प्रभावित लगभग 60 प्रतिशत लोगों को भोजन भी मिल सकेगा।” उन्होंने बताया कि अफ्रीकी रिवर्स ने इसके लिए 2024-2025 क्षेत्रीय परियोजना विकसित की है, जिसका उद्देश्य हाथियों और अन्य वन्यजीवों को बचाना है। इसके साथ ही दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र में जलवायु-जनित भूख से जूझ रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है। सिकाला ने बताया कि इस परियोजना के जरिए मनुष्यों और वन्य जीवों के लिए उपयुक्त राहत खाद्य पैकेजों के वितरण के साथ प्रभावित क्षेत्रों में जानवरों को पानी की आपूर्ति देने के साथ प्रभावित संरक्षित पार्कों में बोरहोल खोदने और बांध बनाने के लिए देशों को सहायता प्रदान करना शामिल है। बता दें कि अल नीनो की घटनाओं के कारण 2023-2024 के दौरान कई दक्षिणी अफ्रीकी देश गंभीर सूखे से ग्रस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिणी अफ्रीका के कई भागों में 100 वर्षों से भी अधिक समय में सबसे खराब सूखा पड़ा है, वहीं 40 वर्षों में सबसे कम वर्षा हुई है।

JJP को लगा झटका, मतदान से 3 दिन पहले जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

पानीपत हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटका लगा है। वोटिंग से 3 दिन पहले पानीपत ग्रामीण से जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने पार्टी छोड़ बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है। बीजेपी में ग्रामीण सीट से दावेदारी कर रहे रघुनाथ कश्यप ने टिकट न मिलने पर 10 सितंबर को पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद वे जजपा में शामिल हो गए थे। शामिल होने के बाद जजपा ने उन्हें टिकट दिया था। टिकट मिलने के बाद वे जजपा के लिए वोट मांग रहे थे, लेकिन बुधवार को अचानक ही उन्होंने जजपा का भी दामन छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। रघुनाथ को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। इसके साथ ही पानीपत ग्रामीण सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महिपाल ढांडा को अपना समर्थन दे दिया है।

रेलवे विभाग द्वारा 2 स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही है जोकि दशहरा व दीवाली पर चलेंगी, धनबाद से जम्मू तवी तक चलाई जाएंगी

पंजाब त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है और कल से नवरात्रे भी शोरू होने जा रहे हैं। ऐसे में कई रेलगाड़ियों में भीड़ आम ही देखने को मिल जाती है। नवरात्रों के चलते श्रद्धालु माता वैष्णो देवी में मां के दर्शन के लिए जाते हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। यात्रियों की सुविधा के लिए और भीड़ को मेंटेन करने के स्पेश ट्रेनें चलाने के आदेश जारी हो गए हैं। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी जाने के लिए वेटिंग 400 के आसपास है। नवरात्रों के ध्यान में रहते हुए रेलवे विभाग ने श्रद्धालुओं की संख्या में 5 गुना बढ़ौतरी की है। रेलवे विभाग द्वारा 2 स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही है जोकि दशहरा व दीवाली पर चलेंगी। ये ट्रेने धनबाद से जम्मू तवी तक चलाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 10.10 बजे चलकर अगली रात 10.40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बुधवार को जम्मू तवी रात 11.25 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद दोपहर 2.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। रास्ते में उक्त स्पेशल ट्रेन पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, सरहिंद, अम्बाला छावनी, पानीपत, सोनीपत, पुरानी दिल्ली, टुण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम,  देहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। बता दें कि कैंट स्टेशन पर डिवैल्पमैंट कार्य के चलते 9 अक्तूबर तक 62 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा जिसमें 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 5 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व 5 ट्रेनें शार्ट आर्गेनाइज्ड की जाएगी, 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट होगा जबकि 23 ट्रेनें रिशैड्यूल-रैगुलेशन में रहेगी। इसी क्रम में शान-ए-पंजाब व शताब्दी जालंधर नहीं आएगी बल्कि इनका परिचालन लुधियाना, फगवाड़ा से किया जाएगा। प्रभावित होने वाली 62 ट्रेनों में अधिकतर ट्रेनों जालंधर से संबंधित है जिसके चलते जालंधर, लुधियाना, अमृतसर के यात्रियों को अधिक परेशानी होगी।

सेना लेबनान में घुसकर हिजबुल्ला आतंकियों को अपना निशाना बना रही, जवाबी कार्रवाई में इजरायल का एक जवान मारा गया

गाजा पट्टी इजरायल की सेना अब लेबनान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई कर रही है। सेना लेबनान में घुसकर हिजबुल्ला आतंकियों को अपना निशाना बना रही है। इसी बीच, जवाबी कार्रवाई में इजरायल का एक जवान मारा गया है। जमीनी कार्रवाई के बाद पहले जवान की मौत इजरायली सेना ने अपने जवान की मौत की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि लेबनान में युद्ध में कमांडो ब्रिगेड का 22 वर्षीय एक जवान मारा गया। लेबनान में घुसी इजरायली सेना इजरायली सेना ने लेबनान के नागरिकों से सीमावर्ती इलाके में स्थित घर खाली करते हुए दूसरी जगह जाने को कहा है। हालांकि, हिजबुल्ला ने इजरायली सेना के लेबनान में घुसने से इनकार किया था।

ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों को निलंबित किया

ईरान ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है। हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने इजरायल और लेबनान के लिए अपनी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया मध्य पूर्व में स्थिति पर पैनी नजर रख रही है एयर इंडिया ने बुधवार (2 अक्टूबर) को घोषणा की कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी करते हुए अपने नेटवर्क में संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिमों के लिए अपनी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन कर रही है। “हमारी सभी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन किसी भी संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिम के लिए किया जाता है, चाहे वह मध्य पूर्व में हो या हमारे रूट नेटवर्क के किसी अन्य हिस्से में। एयर इंडिया ने कहा कि  हमारे नॉन-स्टॉप संचालन पर न्यूनतम प्रभाव के साथ जोखिम वाले क्षेत्रों से बचने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो समायोजन किए जाते हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।’’ उड़ानें रोकने वाली प्रमुख एयरलाइंस में लुफ्थांसा, केएलएम, एमिरेट्स और स्विस भी शामिल हैं। इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरानी एयर स्पेस में उड़ानों को रोक दिया है। इन एयरलाइनंस ने  बढ़ाया उड़ानों का निलंबन KLM: ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए, साल के अंत तक तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। Lfthansa : 30 नवंबर तक बेरूत, 31 अक्टूबर तक तेल अवीव, और 14 अक्टूबर तक तेहरान के लिए उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। Egypt Airlines: बेरूत (Beirut) के लिए सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। Royal Jordanian: ने वर्तमान स्थिति के कारण लेबनान की राजधानी के लिए उड़ानें रद्द की हैं। Emirates, Iran Air, Iraqi Airways, Gulf Air and Qatar Airways ने भी  Beirut  के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।शारजाह स्थित Air Arabia and Flydubai Airlines ने भी बेरूत के लिए उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। ITA एयरवेज: तेल अवीव के लिए उड़ानों का निलंबन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। British Airways: तेल अवीव के लिए उड़ानें 7 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। Air Frace: पेरिस-तेल अवीव और पेरिस-बेरूत उड़ानें 8 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।  

पाक सेना कर रही लोगों को ‘गायब’, जिसके खिलाफ बलूचिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर लोग

इस्लामाबाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में वहां की सेना अपने ही नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। पाकिस्तानी सेना पर लोगों को जबरन अगवा करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके खिलाफ बलूचिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में परिवार अपने लापता परिजनों की वापसी की मांग कर रहे हैं और सेना द्वारा किए जा रहे जुल्मों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। बलूचिस्तान के प्रमुख शहरों पांजगुर, खरान और पसनी में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पांजगुर में दो भाइयों की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें सबीर नूर और आबिद नूर को सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। दोनों की कोई खबर नहीं मिलने पर स्थानीय लोग चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की सड़क को जाम कर बैठे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सेना के खिलाफ नारे लगाते हुए अपने अपनों की वापसी की मांग कर रहे थे। इस विरोध ने पूरे इलाके में यातायात को ठप कर दिया है। खरान में पिछले पांच दिनों से धरना चल रहा है, जहां चार लापता व्यक्तियों की रिहाई की मांग हो रही है। इनमें एक स्थानीय व्यापारी अमानुल्लाह मुहम्मद हसानी समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर खरान बाज़ार से अगवा किया गया था। यहां भी प्रदर्शनकारियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है, जो अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह, पसनी के तटीय क्षेत्र में भी प्रदर्शनकारी मुख्य राजमार्ग पर धरने पर बैठे हुए हैं। 13 अप्रैल को सुरक्षा बलों द्वारा दूर मुहम्मद शफकत और अब्दुल सलाम बक़ी के अगवा होने के बाद से यहां के लोग उनके वापस लौटने की मांग कर रहे हैं। बलूचिस्तान के इन शहरों में हो रहे प्रदर्शनों में जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जबरन उठाकर अज्ञात स्थानों पर ले जा रही है। परिवारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके लापता परिजनों को सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

मध्याह्न भोजन खाने के बाद सात और बच्चे बीमार पड़े, अब तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हुई

ठाणे (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र में ठाणे शहर के समीप एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जिससे अभी तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हो गयी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आठ से 11 वर्ष की आयु के इन बच्चों को मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, मितली, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में मंगलवार को 38 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात सात और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध मलगांवकर ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और अगर उनकी स्थिति ठीक पायी जाती है तो उन्हें बुधवार दोपहर तक छुट्टी दे दी जाएगी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मंगलवार को बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन किया था। एक अन्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को भोजन में चावल और मोठ की सब्जी परोसी गयी थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को परोसे गए भोजन के नमूने एकत्रित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में पांच छात्रों ने बेचैनी की शिकायत की और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाई और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।’’ बच्चों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।  

राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला, पंजाब में 15 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने आगामी 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां पर रोक लगा कर दी है। राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ विशेष हालात में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। राज्य में 13937 गांव पंचायत है। जिन में चुनाव करवाए जाने है। 96 हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती चुनाव में 1 करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। 96 हजार पुलिस कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी में तैनाती की जाएगी। चुनाव में माहौल खराब न हो इसके लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। इस बार पंचायत चुनाव पार्टी चुनाव निशान पर नहीं होंगे। यह कोशिश की जा रही है कि सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो। लेकिन इसके बावजूद राज्य में कहीं न कहीं से हिंसा की खबरें आ रही है। लोगों के लिए स्पेशल नंबर शुरू किया गया चुनाव को लेकर सेक्टर 17 चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोगों के लिए एक स्पेशल नंबर शुरू किया गया है जहां पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक शिकायतों को सुना जाएगा। उधर डीजीपी गौरव यादव ने निर्देश दिए है कि सब डिवीजन स्तर पर तैनात डीएसपी हर सप्ताह एसएसपी और सीपी के साथ बैठक करेंगे। किस जिले में कितनी आपराधिक वारदातें हुई कितने अपराधियों को पकड़ा गया इस का फीडबैक दिया जाएगा। हर महीने डीजीपी स्तर के अधिकारी राज्य के पूरे क्राइम को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं त्यौहारों के लिए सीजन में पार्किंग व अन्य लोगों की सुरक्षा को सही करने के लिए सभी एसएसपी और सीपी को प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पडे़।

ब्लू लाइन पर यात्रियों को हुई परेशानी, अब समस्या का समाधान हुआ यात्रियों को समय पर ट्रेन मिली

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को बुधवार को ब्लू लाइन पर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब समस्या का समाधान हो गया और यात्रियों को समय पर ट्रेन मिल रही है। डीएमआरसी (DMRC) ने एक्स पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी थी। द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के लिए जाने वाली मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही थी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह भी जानकारी दी है कि अन्य लाइनों पर सर्विस सामान्य है। बता दें कि इस दौरान यात्रियों को समस्या का सामना पड़ा। कुछ यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे, जबकि कुछ यात्री अन्य वाहन जैसे बस या कैब से अपने स्थान की ओर चले गए।  

ग्रामीण भारत अब भारत के विकास का निष्क्रिय पर्यवेक्षक नहीं है, बल्कि वह इसका सक्रिय चालक है: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छोटे शहरों और कस्बों में ऋण-संचालित खपत में जबरदस्त वृद्धि की सराहना करते हुए इसे एक ‘क्रांतिकारी बदलाव’ बताया। उन्होंने कहा कि ये सब प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के कारण संभव हुआ है।टियर 2, 3 और 4 शहरों और यहां तक कि इससे भी आगे के क्षेत्रों में घरेलू खपत में निर्णायक वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका प्रमाण छोटे शहरों और कस्बों में दोपहिया वाहनों, एसी, रेफ्रिजरेटर, स्मार्टफोन और एफएमसीजी की बिक्री में वृद्धि है। वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार, ग्रामीण भारत अब भारत के विकास का निष्क्रिय पर्यवेक्षक (मूक दर्शक) नहीं है, बल्कि वह इसका सक्रिय चालक है। हाल ही में अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाने वाली प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत 53 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे करोड़ों ग्रामीण भारतीय पहली बार औपचारिक वित्तीय प्रणाली (फॉर्मल फाइनेंशियल सिस्टम) में शामिल हुए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि 80 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय वयस्कों के पास अब औपचारिक वित्तीय खाते (फॉर्मल फाइनेंशियल अकाउंट) हैं, जो 2011 में केवल 50 प्रतिशत थे। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन के अभियान का परिणाम है, जिसने आधुनिक भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि ग्रामीण भारत में 62 प्रतिशत दोपहिया वाहन खरीद अब ऋण द्वारा संचालित होते हैं, जो शहरी क्षेत्रों में 58 प्रतिशत से अधिक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन की बिक्री में भी जबरदस्त वृद्धि हुई है। उद्योग के अनुसार, विभिन्न उपभोक्ता वित्त व्यवस्था (फाइनेंसिंग) विकल्पों ने इस शानदार वृद्धि को संभव बनाया है। सरकार के अनुसार, इन बैंक खातों में 2.3 लाख करोड़ रुपये की जमा राशि जमा हुई है और इसके परिणामस्वरूप 36 करोड़ से अधिक मुफ्त रुपे कार्ड जारी किए गए हैं, जिन पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है। मार्च 2015 में पीएमजेडीवाई खातों की कुल संख्या 14.7 करोड़ थी, जिसमें 15,670 करोड़ रुपये जमा थे, जो जमा राशि बढ़कर 53 करोड़ हो गई है, जिसमें कुल शेष राशि 2.31 लाख करोड़ रुपये है। बैंक खातों की संख्या और जमा राशि में वृद्धि इस योजना की वित्तीय समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार, भारत की ग्रामीण आबादी को पहले एक ऐसी व्यवस्था ने छोड़ दिया था जो “वित्तीय समावेशन” की बातें तो करती थी, लेकिन वास्तव में गरीबों तक ऋण पहुंच का विस्तार करने में बाधाएं खड़ी करती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व ने ग्रामीण गरीबों को वित्तीय प्रणाली में लाने और उनकी क्षमता को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए कई प्रो-पुअर सुधारों और कल्याणकारी नीतियों को लागू किया है, जबकि विपक्ष ने प्रगति को अवरुद्ध किया। आरबीआई ने हाल ही में कहा कि चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) की दूसरी तिमाही में घरेलू खपत में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि मुख्य मुद्रास्फीति में कमी आ रही है और ग्रामीण मांग में पहले से ही सुधार हो रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet