LATEST NEWS

गजब है बिहार! न सड़क, न नदी, 3 करोड़ की लागत से खेत में बना डाला पुल

Bihar is amazing! No road, no river, bridge built in the field at a cost of Rs 3 crore

Bihar is amazing! No road, no river, bridge built in the field at a cost of Rs 3 crore अररिया ! बीते कई महीनों से बिहार पुलों की वजह से बदनाम हो रहा है. आए दिन गिरते पुल भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं. पुल को लेकर अब एक नया मामला ऐसा सामने आया है जिसे सुन और देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. राज्य के अररिया जिले के एक गांव में अनोखा पुल बना डाला. इसके लिए 3 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे. पुल के दोंनो ओर सड़क ही नहीं है. हैरान करने की दूसरी वजह ये है कि अक्सर पुलों का निर्माण नदी, नहर और नालों के लिए किया जाता है, लेकिन जिस जगह यह पुल बनाया गया है वहां इनमे से कुछ भी नहीं है. सोशल मीडिया पर इस अनोखे पुल की तस्वीरें जमकर शेयर हो रहीं हैं. अररिया के जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. पुल को एक खेत के बीच में बनाया गया है. उसके दोनों ओर ग्रामीणों की निजी जमीन है. ये पुल क्यों और किस लिए बनाया गया इसकी जांच की जा रही है. इसके लिए जिलाधिकारी ने जांच टीम बनाई है. मौके पर जाकर जानकारी इकट्ठा की जाएगी. उनका साफ कहना है कि जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. 6 महीने पहले हुआ अनोखे पुल का निर्माणयह अनोखा पुल जिले के रानीगंज ब्लॉक के गांव परमानंदपुर में किया गया है. सोशल मीडिया पर इस अनोखे पुल की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं. लोग इसको पोस्ट कर बिहार सरकार पर तीखे सवाल कर रहे हैं. गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, 6 महीने पहले इस पुल का निर्माण रुरल वर्क्स डिपार्टमेंट्स (RWD) ने किया था. हैरत की बात यह है कि इस पुल के लिए कोई कनेक्टिविटी नहीं है. दोनों ओर कोई सड़क नहीं बनाई गई है. विभाग द्वारा इस पुल के साथ करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क बननी थी. लेकिन पुल के आसपास सरकारी जमीन नहीं है बल्कि किसानों की निजी जमीन है. ऐसे में यहां पुल तो बन गया लेकिन कोई सड़क नहीं बनी. दोनों ओर नहीं हैं सड़कग्रामीणों का कहना है कि यह पुल किसी इस्तेमाल का नहीं है. 6 महीने से यह सिर्फ शोपीस बना हुआ है. उन्होंने बताया कि जहां पुल बना है एक मृत प्राय नदी दुलरदेई के लिए बनाया गया है. इस नदी में बरसात के दिनों में ही पानी नजर आता है. वहीं पुल निर्माण करने वाले विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि जमीनी विवाद के कारण आगे का काम रुका हुआ है. उनका कहना है कि यह पुल नहीं बल्कि एक बॉक्स कलवर्ट है जिसका इस्तेमाल जल मार्गों के लिए किया जाता है. उन्होंने बताया कि इसका निर्माण ग्रामीण सड़क योजाना के अंतर्गत किया गया है. अररिया जिलाधिकारी इनायत खान ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

Tirupati Balaji : जाने का बना रहे हैं मन, तो जाने से पहले मंदिर के बारे में जान लें कुछ खास बातें

If you are planning to visit Tirupati Balaji then know some special things about the temple before

If you are planning to visit Tirupati Balaji then know some special things about the temple before going तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है, जहां हर दिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह पवित्र मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमाला में स्थित है, जो भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है। कहा जाता है कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान वेंकटेश्वर मानवता को ‘कलियुग’ की कठिनाइयों और क्लेशों से मुक्ति दिलाने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। इस अवधारणा के अनुसार, इस क्षेत्र को कलियुग वैकुंठम के रूप में जाना जाता है, और भगवान को कलियुग प्रत्यक्ष दैवम के रूप में जाना जाता है। आइये जानते हैं तिरुपति मंदिर के बारे में कुछ रोचक तथ्य। तिरुपति मंदिर के कुछ रोचक तथ्य भगवान तिरुपति बालाजी की जो मूर्ति रखी गई है वह गर्भगृह के मध्य में खड़ी हुई प्रतीत हो सकती है, लेकिन यह मूर्ति वास्तव में गरबा गुड़ी के दाहिने कोने की ओर थोड़ी सी है। तिरुपति बालाजी मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर मंदिरों में आता है और यहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिससे इसने टूरिस्ट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। तिरुपति बालाजी मंदिर के गर्भगृह में देवता की मूर्ति के सामने रखे गए मिट्टी के दीपक भी बुझते नहीं हैं। ये दीपक कब जलाए गए और किसने जलाए, इसके बारे में कोई विश्वसनीय रिकॉर्ड नहीं है। जब आप मुख्य मूर्ति की पीठ पर अपना कान लगाते हैं, तो आपको एक गरजते हुए समुद्र की आवाज सुनाई देती है। पहाड़ियों के बारे में एक तथ्य यह है कि,इनमें में से एक पर स्वामी का चेहरा है। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह सो रहें हैं और आप वास्तव में उनका चेहरा देख सकते हैं। कहा जाता है कि यह मूर्ति इतनी मजबूत है कि कभी क्षतिग्रस्त नहीं हो सकती है। जब सिनामोमम कैम्फोरा पेड़ से प्राप्त कच्चा कपूर या हरा कपूर किसी पत्थर पर लगाया जाता है, तो इससे वस्तु पर दरारें पड़ जाती हैं। लेकिन, श्री तिरुपति बालाजी की मूर्ति पर कपूर की अस्थिर रासायनिक प्रतिक्रियाओं को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। भगवान वेंकटेश्वर का अभिषेक करने के लिए उपयोग की जाने वाली वस्तुएं केवल जंगल से एकत्र की जाती हैं। हिंदू मंदिरों में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पैसों में करोड़ों की विदेशी मुद्रा होती है, RBI उस पैसे को बदलने में TTD बोर्ड की मदद करता है। तिरुपति बालाजी- दर्शन नियम तिरूपति बालाजी मंदिर के सामान्य तौर पर दर्शन सुबह 6.30 बजे से शुरु हो जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि जब आप तिरुपति दर्शन करने जाते हैं तो, यहां दर्शन करने के भी कुछ नियम भी हैं। नियम के अनुसार दर्शन करने से पहले आपको कपिल तीर्थ पर स्नान करके , कपिलेश्वर के दर्शन करने होते हैं। इसके बाद ही वेंकटाचल पर्वत पर जाकर बालाजी के दर्शन करने चाहिए। वहीं इसके पश्चात देवी पद्मावती के दर्शन करें। यहां ये भी जान लें कि पद्मावती देवी का मंदिर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पत्नी पद्मावती लक्ष्मी जी को समर्पित है। माना जाता है कि जब तक भक्त इस मंदिर के दर्शन नहीं करते, तब तक आपकी तिरुमला की यात्रा पूरी नहीं होती।

Rupee-Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, महंगाई का लगेगा झटका

Rupee-Dollar: Historical fall in rupee against dollar, inflation will be shocked

Rupee-Dollar: Historical fall in rupee against dollar, inflation will be shocked Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपया ऑलटाइम लो पर जा लुढ़का है. करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.96 के निचले लेवल तक जा फिसला है. इस गिरावट के बाद एक डॉलर के मुकाबले रुपया 84 के लेवल तक जाता दिख रहा है. पिछले सेशन में रुपया 83.86 के लेवल पर क्लोज हुआ था. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की शेयर बाजार में बिकवाली के बाद डॉलर की डिमांड बढ़ने के चलते रुपये में ये कमजोरी आई है. डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावटमंगलवार के कारोबारी सत्र में फॉरेक्स मार्केट के खुलने पर एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.84 रुपये पर खुला लेकिन विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की भारी डिमांड के चलते रुपया 83.96 के लेवल तक नीचे जा फिसला जो कि एक डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट है. फिलहाल एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.94 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. डॉलर की मांग में बढ़ोतरी आई है तो दो दिन के कारोबारी सत्र में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 13,400 करोड़ रुपये के स्टॉक्स बेच डाले जिसमें केवल सोमवार 5 अगस्त, 2024 को 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्टॉक्स बेचे हैं. सस्ते कच्चे तेल के फायदे पर फिरेगा पानीडॉलर के मुकाबले रुपये में आई ये कमजोरी भारत के लिए बुरी खबर है. भारत के लिए इंपोर्ट महंगा हो सकता है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है और ये 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है जो भारत के अच्छी खबर साबित हो सकती थी. लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी कच्चे तेल में गिरावट के फायदे पर पानी फेर सकता है. भारत अपने ईंधन खपत को पूरा करने के लिए 80 फीसदी आयातित कच्चे तेल पर निर्भर है. ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के बाद डॉलर में भुगतान कर कच्चा तेल आयात करने के लिए भारतीय तेल कंपनियों को ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे. दाल-खाने का तेल होगा महंगाभारत में दाल की कीमतें वैसे ही आसमान छू रही है. देश में दाल की खपत को पूरा करने के लिए भारत को बड़े पैमाने पर दाल इंपोर्ट करना पड़ रहा है. ऐसे में रुपये में कमजोरी और डॉलर की मजबूती के चलते दालों का आयात महंगा हो जाएगा जिसका असर घरेलू कीमतों पर पड़ सकता है. भारत खाने के तेल की खपत को पूरा करने के लिए भी आयात पर निर्भर है. सोने की ज्वेलरी होगी महंगीदेश में इस महीने में रक्षा बंधन के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है जिसमें सोने की ज्वेलरी की डिमांड बढ़ जाती है. रुपये में कमजोरी का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ सकता है क्योंकि भारत अपने खपत के लिए आयातित सोने पर निर्भर है. 23 जुलाई, 2024 को पेश हुए बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कमी के बाद सोने के दामों में तेज गिरावट आ गई और सोना 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. लेकिन रुपये में कमजोरी के चलते सोने के दामों में गिरावट से होने वाले फायदे पर पानी फिर सकता है. महंगे आयातित सोने के चलते सोने की ज्वेलरी महंगी हो सकती है. महंगी हो सकती है कारें-गैजेट्स !भारत बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर ऑटोमोबाइल पोर्ट्स का इंपोर्ट करता है. एक तो देश में मानसून सीजन के चलते ऑटोमोबाइल सेल्स में गिरावट देखी जा रही है. रुपये में कमजोरी के बाद ऑटो पार्ट्स का इंपोर्ट महंगा हो जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स का आयात भी डॉलर में मजबूती से महंगा होगा. जिससे त्योहारी सीजन में कारें या गैजेट्स खरीदने के लिए ज्यादा पैसा चुकाने होंगे. विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावटविदेशी मुद्दा भंडार 671 बिलियन डॉलर के ऑलटाइन हाई को छूने के बाद नीचे आ गया है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर डॉलर की डिमांड बढ़ने से रुपये में कमजोरी आ रही है. डॉलर के मुकाबले रुपये को और ज्यादा गिरने से बचाने के लिए आरबीआई अपने रिजर्व से डॉलर बेच सकता है. ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आ सकती है.

मुझे मालिक नहीं, भाई कहो.. क्या हुआ जब राहुल गांधी ने मोची रामचैत को किया फोन

Call me brother, not master.. What happened when Rahul Gandhi called cobbler Ramchait?

Call me brother, not master.. What happened when Rahul Gandhi called cobbler Ramchait? उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले सप्ताह एक मोची की दुकान पर गए थे. इस दौरान राहुल गांधी ने अपने हाथ से जुते की सिलाई की थी और बाद में मोची को एक मशीन भेजी थी. अब मोची रामचैतने राहुल गांधी के लिए रिटर्न दिया है, जो राहुल गांधी को खूब पसंद आया है. मोची रामचैत ने चमड़े का काला जूता बनाकर भेजा है, जो राहुल को खूब पसंद आए. इसके बाद उन्होंने रामचैत को फोन किया और धन्यवाद दिया. हालांकि, इस दौरान जब रामचैत ने राहुल को मालिक कहकर संबोधित किया तो उन्होंने टोक दिया और कहा कि मुझे मालिक नहीं, भाई कहो. राहुल गांधी ने शेयर किया 5 मिनट का वीडियो राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा कि पिछले दिनों सुल्तानपुर से वापस आते वक्त रास्ते में जूतों के कारीगर रामचेत जी से मुलाकात हुई थी, उन्होंने मेरे लिए प्रेम भाव से अपने हाथों से बनाया एक बहुत ही कम्फर्टेबल और बेहतरीन जूता भेजा है. राहुल गांधी ने कहा कि कामगार परिवारों के ‘परंपरागत कौशल’ में भारत की सबसे बड़ी पूंजी छिपी है. देश के कोने-कोने में अलग-अलग स्किल वाली ऐसी करोड़ों प्रतिभाएं हैं. अगर इन ‘भारत बनाने वालों’ को जरूरी समर्थन मिले तो वह अपनी ही नहीं, देश की भी तकदीर बदल सकते हैं. मुझे मालिक नहीं, भाई कहो: राहुल गांधी जब रामचैत ने राहुल गांधी के लिए 2 जोड़ी जूते भेजे तो उन्होंने रामचैत को फोन किया और धन्यवाद दिया. राहुल ने कहा, ‘आपने मेरे लिए बहुत सुंदर जूता भेजा है. बहुत बहुत धन्यवाद.’ इसके बाद रामचेत ने कहा कि आपने हमे बहुत ऊपर उठा दिया है मालिक. इस पर राहुल गांधी ने उन्हें टोका और कहा कि आप मालिक ना कहो, भाई कहो. मालिक शब्द अच्छा नहीं है. 26 जुलाई को रामचैत की दुकान पर गए थे राहुल बता दें कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर गए थे. इस दौरान उन्होंने रामचेत नाम के मोची से मुलाकात कर उनके काम और मुश्किलों के बारे में जाना था. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक चप्पल भी सिली थी. अब राहुल गांधी ने इस मुलाकात का पूरा वीडियो ‘एक्स’ पर शेयर किया है. कुलियों के एक समूह ने सोमवार (5 अगस्त) को दिल्ली राहुल गांधी से मुलाकात की और उनके साथ अपनी परेशानियों को शेयर किया. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं.

पानी पर रेल चलाने वाले पहला देश बना भारत : लोगों ने रेल मंत्री को दिया धन्यवाद महोदय

India became the first country to run a train on water

India became the first country to run a train on water: People thanked the Railway Minister, Sir. रेल मंत्री की मेहनत को सलाम

राहुल गांधी की बात पर भरी संसद में शिवराज ने बोल दी बड़ी बात: देखें विडियो

Shivraj said a big thing in the Parliament filled with Rahul Gandhi's words

Shivraj said a big thing in the Parliament filled with Rahul Gandhi’s words राहुल की बात पर भरी संसद में शिवराज ने कह दी ऐसी बात कि कांग्रेसी बस सुनते रह गए…!

भारतीय बैडमिंटन स्टार : पेरिस में हार के बाद पीवी सिंधु ने लिया संन्यास?

Indian badminton star: PV Sindhu retires after defeat in Paris?

Indian badminton star: PV Sindhu retires after defeat in Paris? PV Sindhu Retirement Update: पीवी सिंधु (PV Sindhu) के लिए पेरिस ओलंपिक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. भारतीय स्टार शटलर को बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल के प्री क्वार्टर फाइनल यानी राउंड 16 से बाहर होना पड़ा. राउंड 16 में सिंधु को चीन की बिंग जियाओ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. हार के बाद सिंधु ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने 2028 में खेले जाने वाले ओलंपिक को लेकर बात की. बता दें कि राउंड 16 में पीवी सिंधु को चीन की बिंग जियाओ के खिलाफ 21-19, 21-14 से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के साथ सिंधु का लगातार तीसरे ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना चूर हो गया. हार के साथ सिंधु का अभियान खत्म हो गया. हार के बाद सिंधु से 2028 के लॉस एंजिल्स के ओलंपिक के बारे में पूछा गया. सिंधु ने जवाब देते हुए कहा, “अभी अगले ओलंपिक में चार हैं. मैं वापस जाकर थोड़ा आराम करूंगी. ब्रेक लेने के बाद देखूंगी कि क्या है. चार साल बहुत लंबा वक़्त है. फिलहाल वापस जाने का वक़्त है. मैं वो नतीजा नहीं दे पाई, जिसकी मुझे उम्मीद थी. यह दुखद है, लेकिन यह एक सफर है.” इसके अलावा भारतीय स्टार ने मुकाबले को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वह खुद पर काबू नहीं रख सकीं. भारतीय शटलर ने कहा, “मुझे लगता है कि मुझे अपनी गलतियों पर काबू रखना चाहिए, खासकर दूसरे मैच में. यह दुखद है कि मैं इसे जीत में नहीं बदल पाई. पहले मैच में स्कोर एक वक़्त पर 19-19 था. मैं हर प्वाइंट के लिए लड़ती रहीं. हम दोनों ही लड़ रहे थे. आप आसान खेल या आसान अंक की उम्मीद नहीं कर सकते. मुझे डिफेंसिव छोर पर गलतियों पर काबू रखना चाहिए. पिछले दो ओलंपिक में जीते थे मेडल गौरतलब है कि पीवी सिंधु ने पिछले दोनों ओलंपिक में मेडल जीते थे. 2016 के रियो ओलंपिक में भारतीय शटलर ने सिल्वर मेडल जीता था. इसके अलावा 2020 को टोक्यो ओलंपिक में सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा किया था. इस बार पेरिस ओलंपिक में उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि इस ओलंपिक में उनके हाथ कोई भी मेडल नहीं लग सका.

महाराष्ट्र सरकार ने दो शहरों का नाम बदलने का फैसला : औरंगाबाद-उस्मानाबाद का नाम

Maharashtra government decided to change the name of two cities: Name of Aurangabad-Osmanabad

Maharashtra government decided to change the name of two cities: Name of Aurangabad-Osmanabad Aurangabad-Osmanabad Cities Name Change: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (2 अगस्त) को महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले को हरी झंडी दी, जिसमें राज्य के दो शहरों का नाम बदलने का फैसला किया गया था. महाराष्ट्र सरकार के जरिए राज्य के औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. देश की शीर्ष अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया. दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसने राज्य सरकार के फैसले में किसी तरह की वैधानिक चुनौती नहीं देखी और उसे सही ठहराया. इसके बाद याचिकाकर्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. उन्हें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आएगा. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अदालत ने इस याचिका को खारिज कर महाराष्ट्र सरकार के फैसले को हरी झंडी दिखा दी. फैसले की न्यायिक समीक्षा की जरूरत नहीं: सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नाम बदलना सरकार का अधिकार होता है. इसकी न्यायिक समीक्षा की जरूरत नहीं होती है. हाईकोर्ट ने आपकी बात सुनकर ही विस्तृत आदेश दिया है. हम उसमें दखल नहीं देंगे. इससे पहले 8 मई को हाई कोर्ट ने औरंगाबाद का नाम बदल कर छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने के राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया था. कोर्ट ने कहा था कि फैसला कानूनी रूप से सही है. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उस पर मोहर लगाई है.

केरल: वायनाड में जहां भूस्खलन ने मचाई थी तबाही, वहां पहुंचे राहुल-प्रियंका

Kerala: Rahul-Priyanka reached the place where landslide caused devastation in Wayanad.

Kerala: Rahul-Priyanka reached the place where landslide caused devastation in Wayanad. केरल के वायनाड में अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा लोग लापता हैं. 8000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को सीएम विजयन ने रिव्यू मीटिंग की. सीएम ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड के चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे हैं, जहां 30 जुलाई को भूस्खलन हुआ था. राहुल और प्रियंका वायनाड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी करेंगे. बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा लोग लापता हैं. वहीं, 8000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुबह 7 बजे तक कुल 256 पोस्टमॉर्टम किए गए हैं, जिनमें शवों के हिस्से भी शामिल हैं. इस प्रकार ये पूरे 256 शव नहीं हैं बल्कि कुछ शवों के अंग भी इसमें शामिल हैं. हमने 154 शव जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. सेना लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. मुंडक्कई और चूरलमाला सबसे ज्यादा प्रभावितमुंडक्कई और चूरलमाला सबसे ज्यादा प्रभावित वाला इलाका है. यहां काफी नुकसान हुआ है. दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 190 फुट लंबा ‘बेली ब्रिज’ बनाया गया है. मुंडक्कई शहर में लगभग 450 से 500 घर थे मगर मुंडक्कई अब वायनाड के नक्शे से मिट चुका है. यहां कुछ भी नहीं बचा. कीचड़ और पत्थरों के अलावा कुछ भी नहीं है. बेली ब्रिज का निर्माण पूरा- CM विजयनवायनाड भूस्खलन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि आज एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. उसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक भी हुई. बैठक में विपक्षी नेताओं ने भी हिस्सा लिया. मैं सेना के जवानों के प्रयासों की सराहना करता हूं. उन्होंने हमें बताया है कि फंसे हुए ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया है. मिट्टी के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए मशीनरी लाना मुश्किल था और पुल बनाने से यह काम आसान हो गया. बेली ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. सीएम बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगासीएम विजयन ने आगे कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा. बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है. पुनर्वास कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा, जैसा कि हमने पहले की स्थितियों में भी किया है. मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे लोगों से मिलने और शिविरों के अंदर शूटिंग करने से बचें. आप उनसे शिविरों के बाहर बात कर सकते हैं, व्यक्तियों की गोपनीयता की रक्षा करना महत्वपूर्ण है. लोकसभा में भी उठा मुद्दावायनाड लैंडस्लाइड का मुद्दा लोकसभा में भी बुधवार को उठाया गया था. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहा कि यह समय केरल के वायनाड की जनता के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने का है. इसके लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है. राहत, बचाव एवं पुनर्वास के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे. शाह ने सदन को यह भी बताया कि वह आपदा प्रबंधन पर इसी सत्र में एक विधेयक भी लाएंगे. मंत्री ने कहा कि सरकार केरल की जनता को आश्वस्त करना चाहती है कि वह उनको किसी भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ेगी.

नई संसद की छत से टपक रहा पानी, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कहा,,,,,

Water dripping from the roof of the new Parliament, Akhilesh Yadav shared the video and said,,,,

Water dripping from the roof of the new Parliament, Akhilesh Yadav shared the video and said,,,, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम भारी बारिश हुई. इससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा. भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया था. वहीं नई संसद भवन की छत से बारिश के दौरान पानी टपने लगा था. इसका वीडियो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया है. अखिलेश यादव ने यह वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहाँ पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे. क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है.’ उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए आगे लिखा, ‘जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…’ दरअसल, भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव से संसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

INDIA Alliance Rally: भाजपा ने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डाला- अखिलेश

INDIA Alliance Rally: BJP put Kejriwal in jail for selfishness- Akhilesh

INDIA Alliance Rally: BJP put Kejriwal in jail for selfishness- Akhilesh दिल्ली ! मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जंतर मंतर पर एक बड़ी रैली हो रही है। रैली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचे राम गोपाल यादवमंच पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मात्र एक साल तक ही चलेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आप आदमी पार्टी के साथ है। वहीं शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उद्धव गुट का डीएनए और इंडिया गठबंधन का डीएनए एक है। गुजरात के जो दो तानाशाह हैं वो सबसे डरपोक हैं। जब हमारी सरकारी आयेगी तो बताएंगे की ईडी और सीबीआई क्या है। यही इन दोनो तानाशाह को भी जेल में डालेगी। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा। अखिलेश बोले– भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डालासमाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजीवाल के पक्ष में रैली की गई थी। उसमे भी कहा गया था कि अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यूपी ने इस बार भाजपा को हरा कर अपना फैसला समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताया है। भाजपा को यह पता होना चाहिए कि जनता उनके खिलाफ है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कहा कि मैंने चुनाव से पहले एक बात कही थी कि दिल्ली (केंद्र सरकार) के पास कई ऐसे संगठन हैं, जो समय-समय पर नेताओं को परेशान करते हैं, वो संगठन उन्हें न्याय नहीं मिलने देते… अगर हम सत्ता में आए तो हम ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। हमारे लोकतंत्र में किसी पर झूठा आरोप नहीं लग सकेगा।

INDIA Alliance Rally: अरविंद केजरीवाल की हेल्थ और गिरफ्तारी पर INDIA गठबंधन की रैली

INDIA Alliance Rally: INDIA Alliance Rally on Arvind Kejriwal's health and arrest

INDIA Alliance Rally: INDIA Alliance Rally on Arvind Kejriwal’s health and arrestDelhi AAP Rally Live Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हेल्थ को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार बीजेपी पर हमलावर है। आप ने बीजेपी पर सीएम केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत और उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ आज मंगलवार यानी 30 जुलाई को इंडिया गठबंधन के तमाम नेता जंतर-मंतर पर रैली में हिस्सा लेंगे। यह रैली आज दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सोमवार को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में INDIA ब्लॉक मंगलवार यानी 30 जुलाई को रैली करेगा। इस रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल के नेता हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का बार-बार गिर रहा शुगर लेवल- संजय सिंह आप सांसद ने कहा कि तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेल में सीएम केजरीवाल का बार-बार शुगर लेवल गिर रहा है। वहीं, पार्टी ने केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके शुगर लेवल में 3 जून से 7 जुलाई के बीच 34 बार गिरावट आई है। अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश- आतिशी दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश है।

12810 Howrah-Mumbai Derail: झारखंड रेल हादसे के बाद रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

12810 Howrah-Mumbai Derail: Railways issues helpline numbers after Jharkhand train accident

12810 Howrah-Mumbai Derail: Railways issues helpline numbers after Jharkhand train accident रांची (12810 Howrah Mumbai Derailment)। मंगलवार तड़के झारखंड में भीषण रेल हादसा हो गया। हावड़ा-मुंबई मेल पहले से बेटरी से उतरी मालगाड़ी से जाकर टकरा गई। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से पहले राजखरसावां और बड़ाबंबू के बीच हादसा हुआ। यात्री गाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरने से अब तक 2 की मौत की सूचना है, जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरटाटानगर: 06572290324चक्रधरपुर: 06587 238072राउरकेला: 06612501072, 06612500244हावड़ा: 9433357920, 03326382217रांची: 0651-27-87115.एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993पी एंड टी 022-22694040मुंबई: 022-22694040नागपुर: 7757912790

केरल : भूस्खलन ने मचाई तबाही, 24 लोगों की मौत, नदी में तैरते शव, सड़कें-ब्रिज टूटे, 200 घर तबाह…

Kerala: Landslide caused devastation, 24 people died

Kerala: Landslide caused devastation, 24 people died, bodies floating in the river, roads and bridges broken, 200 houses destroyed… Wayanad Landslides: नदी में तैरते शव, टूटी हुईं सड़के और ब्रिज… ये तबाही भरा नजारा केरल के वायनाड का है. यहां भीषण लैंडस्लाइड की चपेट में करीब 200 घर आ गए. अब तक 23 लोगों की मौत की खबर है. सैकड़ों लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. सेना मलबे में फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना बना रही है. इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं. उधर, इस हादसे पर पीएम मोदी और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है. केरल के वायनाड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार को तड़के 4 घंटे में 3 बड़े लैंडस्लाइड हुए. भूस्खलन की चपेट मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा आ गए. इन गांवों के सैकड़ों घर भूस्खलन के चलते मलबे में दब कर तबाह हो गए. अकेले चूरलमाला में 200 घरों को नुकसान पहुंचा है. नदी में बहते मिले 6 शव मनोरमा न्यूज के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि अट्टामाला में ग्रामीणों को नदी में बहते हुए 6 शव मिले हैं. वहीं, सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित चूरलमाला हुआ है. यहां घरों के बाहर खड़े वाहन, दुकानें और घर भूस्खलन की चपेट में आ गए. केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी KSDMA ने बताया कि फायर फोर्स और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. इसके अलावा एनडीआरएफ की और टीमें भी वायनाड पहुंच रही हैं. इसके अलावा रेस्क्यू में मदद के लिए कन्नूर डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स को भी वायनाड जाने का आदेश दिया गया है. हालांकि, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान भी ठीक से नहीं चल पा रहा है. ‘स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है PMO’ केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (पीएमओ) ने दक्षिण भारत में भारतीय वायु सेना, नौसेना और सेना स्टेशनों को वायनाड में बचाव और राहत कार्यों में मदद करने का आदेश दिया. उन्होंने बताया कि पीएमओ ने स्थिति पर करीब से नजर रखी है और वह राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य दोनों सरकारें वायनाड के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मिलकर काम कर रही है.

कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु चक्रव्यूह में फँस गया और मारा गया- उसी प्रकार आज 21वीं सदी का कमल के आकार का चक्रव्यूह भारत को फँसा रहा : राहुल गांधी 

similarly, today the lotus-shaped Chakravyuh of the 21st century is trapping India: Rahul Gandhi

Abhimanyu got trapped in the Chakravyuh in Kurukshetra and was killed – similarly, today the lotus-shaped Chakravyuh of the 21st century is trapping India: Rahul Gandhi नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु चक्रव्यूह में फँस गया और मारा गया – एक ऐसा चक्रव्यूह जिसे छह लोग नियंत्रित करते थे, और जिसे कमल के आज 21वीं सदी का कमल के आकार का चक्रव्यूह भारत को फँसा रहा है। आज 21वीं सदी का कमल के आकार का चक्रव्यूह भारत को फँसा रहा है और इसे मोदी, शाह, अडानी, अंबानी, डोभाल और भागवत नियंत्रित कर रहे हैं। इस आधुनिक चक्रव्यूह ने हमारे – युवाओं को बेरोज़गारी और पेपर लीक के चक्रव्यूह में फँसा दिया है – किसानों को कर्ज के चक्रव्यूह में – मध्यम वर्ग को टैक्स के चक्रव्यूह में – एमएसएमई को टैक्स आतंकवाद के चक्रव्यूह में – जवानों को अग्निपथ के चक्रव्यूह में – एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यकों को अन्याय के चक्रव्यूह में उदाहरण के लिए, 2.5% पर शिक्षा बजट 20 वर्षों में सबसे कम है। और वित्त मंत्री ने पेपर लीक के बारे में बात तक नहीं की।  भारत ब्लॉक ने इस चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए पहला कदम उठाया है और तब तक लड़ता रहेगा जब तक कि भय के इस माहौल की जगह शिव जी की बारात नहीं आ जाती, जहाँ समान अवसर, न्याय और स्वतंत्रता हो। भाजपा को युवाओं को अभिमन्यु समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। वे अर्जुन हैं और इस चक्रव्यूह से मुक्त हो जाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88