LATEST NEWS

मांगलिया जाने के लिए 20 किमी चक्कर लगाकर जाना होगा, आरओबी बनाने के लिए पूरी तरह से फाटक हुआ बंद

इंदौर मांगलिया-सांवेर मुख्य मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। करीब एक साल बंद सांवेर रोड की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। इस मार्ग पर आने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को मांगलिया आने-जाने के लिए 20 किमी लंबा चक्कर लगाकर सफर करना होगा। इनको सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास, डकाच्या या शिप्रा होकर आना-जाना करना होगा।   लोग हो रहे परेशान सांवेर से आने वाले लोगों को भी शिप्रा या डकाच्या का मार्ग चुनना होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा मांगलिया का आरओबी बनाया जा रहा है। 32 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। शनिवार रात से निर्माण कार्य में गति लाने के लिए फाटक बंद किया गया है। मांगलिया से सांवेर रोड की ओर जाने वालों को परेशानी उठानी होगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर वह आवागमन कर सकते हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाए। वहीं आमजन को कम से कम परेशानी हो। किसानों ने शुरू किया विरोध रेलवे फाटक एक साल के लिए बंद करने के निर्णय को लेकर क्षेत्र में विरोध भी शुरू हो गया है। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा प्लेथिको के पास स्थित पुराने मार्ग को (रेलवे गेट न. 244) थोड़ा सुधार दिया जाता, तो हजारों ग्रामीणों को रोजाना 20 किलोमीटर का बेवजह चक्कर लगाने से राहत मिल सकती थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो विरोध और तेज होगा।

चार बीघा जमीन पर जबरन जुताई को लेकर परिवार के लोगों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो सगे भाई घायल

गुना मध्य प्रदेश के गुना जिले के लंबा चक गांव में मीणा परिवार के दो गुटों के बीच रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दो सगे भाई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चार बीघा जमीन पर जबरन जुताई को लेकर इनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान फरसे और कुल्हाड़ी से पिता और बेटों पर हमला किया गया। घायल प्रेम नारायण ने बताया कि एक दिन पहले भी सानई पुलिस को भी हमला होने की सूचना दी गई थी। विवाद में जिस युवक की मौत हो गई उसका नाम राम लखन मीणा है। घायलों के नाम अरविंद, भारत और प्रेम नारायण मीणा हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल अरविंद को भोपाल रेफर किया गया है।

बहनों को रक्षाबंधन पर बढ़कर मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

जबलपुर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनायोजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर दी जाएगी। पांच साल में यह राशि तीन हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। वह शनिवार को जबलपुर के कुंडम के समीप ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 41 लाख रुपये से बने सांदीपनि विद्यालय भवन और 12 करोड़ 63 लाख से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथावत रहेंगी। वर्तमान में लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की मंशा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बने। इसी संकल्प के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है। 1400 करोड़ रुपये से आकार लेगा गोमुख जलाशय गोमुख जलाशय लोकार्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर और मंडला जिले के किसानों के लिए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गोमुख जलाशय बनाया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि गोमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर के क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसमें जबलपुर जिले के 14 हजार 900 हेक्टेयर और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं।

ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत रेल परिसर में अवैध शराब परिवहन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही

17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज भोपाल रेल परिसरों में सुरक्षा एवं निगरानी को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल की रेल सुरक्षा बल और राज्य पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया। भोपाल पोस्ट से सहायक उपनिरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र उपाध्याय, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह तथा जीआरपी के प्रधान आरक्षक दीपक खेड़कर द्वारा भोपाल स्टेशन के बीना की साइड आउटर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान बाबूराम पुत्र कालपी (उम्र 55 वर्ष, निवासी शिवपुरी, नई दिल्ली) को संदिग्ध रूप में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद तीन बैगों से कुल 17 बोतल अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग – 14 बोतल, ब्लैक डॉग – 03 बोतल), प्रत्येक 750 एमएल, कुल मात्रा 12.750 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹21,800/- पाई गई, को बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात जीआरपी द्वारा मौके पर ही कार्यवाही करते हुए शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाना भोपाल पर धारा 34 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत रेल परिसरों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु आरपीएफ-जीआरपी की टीमें निरंतर सतर्कता अभियान चला रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा रेलवे परिसरों को अपराध मुक्त बनाना विभाग की प्राथमिकता है। रेल प्रशासन आमजन से अपील करता है कि रेल परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी आरपीएफ या जीआरपी पोस्ट को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

निरस्त होगी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर को बिठाने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी

भोपाल पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर (मुन्नाभाई) बैठाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों की कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) में उम्मीदवारी जल्द ही निरस्त की जाएगी। ईएसबी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के बीच इस संबंध में बातचीत हुई है। मामले में अभी तक नौ जिलों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारी रद किए जाने के बाद इनकी जगह प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवारों को लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा आपराधिक कृत्य, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई की गई है। उधर, मामले को लेकर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आइजी कानून व्यवस्था अंशुमान सिंह ने बताया कि साल्वरों से पूछताछ से नई जानकारियां सामने आने की आशा है। एक साल्वर बिहार व एक दिल्ली का भी है। दो आधार केंद्र संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। जो अभ्यर्थी ज्वाइन करने नहीं आ रहे हैं वे भी नहीं बच पाएंगे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। इस परीक्षा में 6423 अभ्यर्थी सफल हुए थे, इनमें लगभग 3500 ही अभी तक ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे हैं। ज्वाइनिंग की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है। परीक्षा में 1333 महिलाओं का भी चयन हुआ था, पर फर्जीवाड़े कोई महिला अभ्यर्थी शामिल नहीं है। जांच में जुटा यूआईडीएआई इस बीच गुरुवार और शुक्रवार को इस मामले में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आधार अपडेशन की उन कमियों के बारे में बताया है जिसका लाभ उठाकर अभ्यर्थी और साल्वर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। दरअसल, केंद्र व दूसरे राज्यों में कई परीक्षाएं आधार बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर कराई जाती हैं। ऐसे में यूआईडीएआई इस फर्जीवाड़े के आधार पर कोई सुधार करेगा तो इससे अन्य परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा की आशंका बहुत कम हो जाएगी। अभी तक यह माना जा रहा था कि आधार बायोमैट्रिक सत्यापन में सेंध नहीं लग सकती, पर जालसाजों ने इसका रास्ता भी निकाल लिया है। पुलिस आरक्षक भर्ती     पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में कुल पद – 7411     लिखित परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी – 6,52,057     चयनित अभ्यर्थी – 55,220     शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद चयनित – 6423     नोट- ओबीसी आरक्षण के चलते 13 प्रतिशत पद रोके गए। ऐसे की गड़बड़ी कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा के पूर्व अपने आधार कार्ड का बायोमैट्रिक संशोधन करा अपने नाम के साथ साल्वर का बायोमैट्रिक जुड़वाया। लिखित परीक्षा के ठीक बाद अभ्यर्थी ने फिर बायोमैट्रिक अपडेट कराया, जिससे वह खुद शारीरिक दक्षता परीक्षा में बैठ सके। ज्वाइनिंग के पहले अभ्यर्थियों की सहमति से बायोमैट्रिक अपडेशन की हिस्ट्री निकाली गई। बार-बार अपडेट पर संदेह बार-बार इसे अपडेट कराने वालों को संदेह के घेरे में लिया गया। इनके हस्ताक्षर नूमना, हस्तलिपि, फिंगर प्रिंट लिए गए। परीक्षा के दौरान इनके द्वारा फिंगर प्रिंट, हस्तलिपि के सैंपल के आधार पर जांच कराई गई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की वास्तविक लोकेशन भी पता कराई गई। इसमें भिन्नता पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कहां कितनी एफआईआर हुईं मुरैना में सात, शिवपुरी में छह, श्योपुर में दो, इंदौर, दतिया, ग्वालियर, आलीराजपुर, राजगढ़ तथा शहडोल में एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इसमें एक जिले में एक एफआईआर में दो प्रकरण हैं।

भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे पर समपार सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर भोपाल मंडल में एक सप्ताह तक चलाया गया विशेष जनजागरूकता अभियान विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में रेल संरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग एवं सिग्नल विभागों के संयुक्त प्रयासों से भोपाल मंडल के लगभग 70 व्यस्ततम समपार फाटकों पर सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटकों को सुरक्षित पार करने के नियमों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए | लगभग 85 समपार फाटकों में से 40 से अधिक अत्यधिक व्यस्त समपार फाटकों को इस अभियान में सम्मिलित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत खिड़किया स्टेशन पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 195, समपार फाटक क्रमांक 189A (तलवडिया-बीड  के मध्य), निशातपुरा – संत हिरदाराम नगर के मध्य स्थित फाटक संख्या 114, निशातपुरा – सुखी सेवनिया के मध्य फाटक संख्या 255 और 256 सहित कई अन्य गेटों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को पंपलेट वितरित कर, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से जागरूक किया गया। विशेष रूप से मिसरोद स्टेशन के समीप स्थित समपार फाटक क्रमांक 246 पर भोपाल मंडल की सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को समपार फाटक पार करने की सही और सुरक्षित प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री ममलेश यादव सहित सभी संरक्षा सलाहकार उपस्थित रहे। इस अभियान में प.म. रेल भारत स्काउट एवं गाइड संगठन तथा सांस्कृतिक अकादमी, भोपाल मंडल के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का  आयोजन किया गया एवं काउंसलिंग के दौरान न सिर्फ रेल कर्मचारी, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और सड़क उपयोगकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस जागरूकता अभियान की सराहना की। रेल प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि समपार फाटकों पर फाटक बंद होने की स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें। ट्रेन की गति अनुमान से अधिक होती है और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सभी से अनुरोध है कि अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें।  

सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना के प्रमुख उद्देश्य म.प्र. पॉवर मैनेज़मेंट कंपनी लिमिटेड को कम दर पर विद्युत उपलब्ध कराना : मंत्री शुक्ला

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना से किसानों की ऊर्जा आवश्यकताएं होगी पूरी: मंत्री  शुक्ला सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट10 जून को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित होगी  सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना के प्रमुख उद्देश्य म.प्र. पॉवर मैनेज़मेंट कंपनी लिमिटेड को कम दर पर विद्युत उपलब्ध कराना : मंत्री  शुक्ला भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इस दिशा में कुसुम “सी” योजना से अधिक से अधिक जोड़ने और उन्हें लाभान्वित करने के लिये “सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट” 10 जून को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित होगी। उन्होंने बताया है कि ‘’सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना” के प्रमुख उद्देश्य म.प्र. पॉवर मैनेज़मेंट कंपनी लिमिटेड को कम दर पर विद्युत उपलब्ध कराना है। कृषकों की ऊर्जा आवश्यकताओं, मुख्य रूप से सिंचाई आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, उनके करीब सौर ऊर्जा का उत्पादन कर, आय के अवसर उपलब्ध करवाते हुए, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना लागू की गयी है। समिट के मुख्य आकर्षण समिट में योजनांतर्गत सौर संयंत्रों की स्थापना के लिये जारी की जाने वाली निविदा की जानकारी दी जाएगी। समिट में शासकीय संस्थाओं द्वारा अपनायी जाने वाली स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएंगी। इसमें बैंकों एवं इनवर्टर निर्माताओं से परियोजनाओं की वित्तीय एवं तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी। सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना की मुख्य विशेषताएं सूर्य मित्र कृषि फीडर योजनातर्गत कुसुम “सी” में सब-स्टेशन की 100 प्रतिशत क्षमता तक की परियोजनाओं की स्थापना में केन्द्रीय अनुदान का लाभ लेने का विकल्प भी प्रदान किया जा रहा है। योजना में 1900 से अधिक विद्युत सब-स्टेशन एवं 14500 मेगावॉट क्षमता, सौर परियोजनाओं के चयन हेतु उपलब्ध कराये गये है। इस योजना में रिएक्टिव पॉवर प्रबंधन से अतिरिक्त आय होगी। इसमें स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोज़गार सृजन के उचित अवसर मिलेंगे। योजना में वित्त पोषण की सुगमता के लिए बैंकों से समन्वय किया जायेगा। साथ ही परियाजनाओं में एआईएफ के तहत 7 वर्षों तक 3 प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी।  

चंदन नगर से कालानी नगर लिंक रोड पर मार्किंग के लिए बिछेगी सेंटर लाइन, 60 फीट चौड़ी सडक़ बनाने की तैयारी

 इंदौर चंदन नगर से कालानी नगर तक बनने वाली लिंक रोड की चौड़ाई को लेकर नया विवाद उत्पन्न हो गया है। नगर निगम इस सड़क की चौड़ाई 60 फीट रखना चाहता है, जबकि रहवासी इसे 40 फीट करने पर अड़े हुए हैं। निगम का तर्क है कि यह सड़क चंदन नगर और एयरपोर्ट रोड के ट्रैफिक को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसलिए इसकी चौड़ाई 60 फीट रखना आवश्यक है। दूसरी ओर, रहवासियों का कहना है कि वर्तमान में यह सड़क कहीं 20 तो कहीं 25 फीट चौड़ी है। यदि इसे 60 फीट करने के बजाय 40 फीट किया जाए, तो कई मकान टूटने से बचाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा किया। टीम तैयार कर रही प्रभावित मकानों की लिस्ट टीम उन लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिनके मकान सड़क की चौड़ाई 60 फीट रखने की स्थिति में प्रभावित हो रहे हैं। निगम ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट आवंटित करने के लिए तैयार है, लेकिन रहवासी सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि उन्हें विस्थापित किया गया, तो उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो जाएगा। रहवासी ईद के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग करेंगे। महापौर परिषद की मिल चुकी है स्वीकृति निगम चंदन नगर से एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी के लिए 60 फीट चौड़ी लिंक रोड बनाने की योजना बना रहा है। महापौर परिषद सम्मेलन में इस पर स्वीकृति भी मिल चुकी है। यह सड़क चंदन नगर चौराहा से नगीन नगर, नंदन नगर और कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक बनाई जाएगी। कालानी नगर का हिस्सा पहले से बना हुआ है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नंदन नगर तक कुछ मकान चौड़ीकरण में प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों के मकान पूरी तरह से जा रहे हैं, उन्हें पीएम योजना में आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। हवासी माने और टीम ने दोबारा पहुंचकर मार्किंग शुरू की। प्रस्तावित सड़क का रूट अब नंदन नगर और मोहता बाग होते हुए कालानी नगर तक तय किया गया है। पहले यह लिंक रोड एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाई जानी थी, लेकिन 1600 से अधिक बाधक सामने आने के कारण रूट में बदलाव किया गया। नगर निगम के मुताबिक, इस निर्माण कार्य के तहत चंदन नगर क्षेत्र में लगभग 150 से 200 मकान प्रभावित होंगे। महापौर परिषद की हालिया बैठक में इस सड़क के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए 25 करोड़ रुपए के टेंडर स्वीकृत किए गए हैं। सोमवार को जहां विरोध के चलते सर्वे और सेंट्रल लाइन का काम रोकना पड़ा था, वहीं निगमायुक्त के हस्तक्षेप और पुनर्वास के आश्वासन के बाद मंगलवार को यह कार्य दोबारा शुरू किया गया। आसान नहीं होगी शिफ्टिंग पार्षद पति रफीक खान का कहना है कि यह शिफ्टिंग आसान नहीं होगी। कोई घर के बाहर पंचर की दुकान चला रहा है, तो कोई चाय की। ऐसे में यदि इन्हें शिफ्ट किया गया, तो उनके व्यवसाय का क्या होगा? चौड़ाई 60 के बजाय 40 फीट कर दी जाए, तो अधिकांश मकान टूटने से बच जाएंगे। निश्शुल्क देने होंगे आवास नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास निश्शुल्क प्रदान करने होंगे। कुछ सप्ताह पहले ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए थे। कोर्ट ने आरई-2 की जद में आ रहे लीजधारकों को निश्शुल्क आवास उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। आयुक्त ने की सुलझाने की कोशिश इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा इस मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। उन्होंने कांग्रेस पार्षद रफीक खान से चर्चा की और फिर उन्हें नगर निगम में बुलवाकर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर के साथ उनकी मीटिंग कराई गई। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि पहले सर्वे करके यह देख लिया जाए कि कितने मकान का कितना हिस्सा सडक़ के कारण तोडऩा पड़ेगा। जब यह आंकड़े सामने आ जाएंगे, तब व्यवस्थापन के बारे में फैसला लिया जाएगा। इस पर कांग्रेस पार्षद भी सहमत थे। अब आज से नगर निगम की टीम द्वारा चंदन नगर क्षेत्र में सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। जिनके मकान पूरे टूटेंगे उन्हें कितने फ्लैट देने होंगे     सेंट्रल लाइन डालने के बाद मकानों पर निशान भी लगा दिए गए हैं। सड़क की चौड़ाई 60 फीट रखने की स्थिति में जिन लोगों के मकान पूरी तरह टूट रहे हैं, उनके परिवार का सर्वे चल रहा है। पता लगाया जा रहा है कि कितने फ्लैट देने होंगे और कहां दिए जा सकते हैं। रहवासी चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे हैं, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। – डीआर लोधी, अधीक्षण यंत्री नगर निगम इंदौर  

इंदौर-धार रेल लाइन का काम तेज, इस साल के अंत तक इंदौर से धार तक ट्रेन चलाई जाएगी

इंदौर इंदौर शहर का डेड एंड खत्म करने के लिए इंदौर-दाहोद रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के इंदौर-धार रेल लाइन का काम तेज कर दिया है। पहले इस साल के अंत तक इंदौर से धार तक ट्रेन चलाई जाएगी। इस क्षेत्र में आज तक ट्रेन नहीं पहुंची है। पीथमपुर, सागौर, गुणावद, टीही में पटरियां बिछाने, स्टेशनों और ब्रिजों का काम तेजी से चल रहा है। सालों से अटका है प्रोजेक्ट 204.76 किमी में इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट वर्षों से अटका है। प्रोजेक्ट के लिए 1873.10 करोड़ रुपए मिले हैं। सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने बताया कि इंदौर-धार तक करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। धार लाइन से इंदौर का दाहोद, छोटा उदयपुर के जरिये मुंबई-गुजरात से सीधा जुड़ाव होगा। रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण टीही टनल का काम अंतिम दौर में है। धार तक 21 ब्रिज बनने हैं, जिनमें से 19 का काम पूरा हो गया है। धार का स्टेशन मांडू के जहाज महल की प्रतिकृति में बनाया जा रहा है। इन रूटों पर चल रहा काम     इंदौर से टीही : 21 किमी-राऊ से धार के लिए रेल लाइन जानी है। राऊ से टीही तक 21 किमी ट्रैक बना है। टीही तक मालगाड़ियों का संचालन जारी है।     टीही से पीथमपुर : 8.29 किमी-इस हिस्से की लाइन टीही से शुरु होती है। टीही से पीथमपुर तक पटरियां बिछ चुकी हैं। राऊ से ट्रैक और पटरियों के बीच टनल का काम अंतिम दौर में है।     पीथमपुर से सागौर : 9.12 किमी-पीथमपुर से सागौर के बीच पटरियां बिछ गई हैं। पीथमपुर में स्टेशन की फिनिशिंग बाकी है। भूमि अधिग्रहण के कारण कुछ काम बाद में होगा।     सागौर से गुणावद : 15.14 किमी-4 किमी के हिस्से में ट्रैक डल गया है। बाकी में अर्थ वर्क का काम हो चुका है। पटरियां बिछाई जानी हैं। दो ब्रिज का काम शेष है, बाकी काम हो गए हैं। स्टेशन का काम अंतिम दौर में है।     गुणावद से धार: 14.02 किमी-9.8 किमी तक पटरियां डाली जा चुकी हैं। 2 ब्रिज का काम चल रहा है। धार में स्टेशन का स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। अर्थ वर्क के बाद पटरियां डाली जाएंगी। यहां स्टेशन मांडू के जहाज महल की तर्ज पर बनाया जा रहा है। धार से आगे तिरला तक अर्थ वर्क चल रहा है।

पश्चिमी रिंग रोड इंदौर और धार जिले के गांवों से गुजरेगा, NHAI ने मुआवजा राशि बढ़ाई, सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा

इंदौर  पश्चिमी रिंग रोड की मुआवजा राशि 600 करोड़ रुपये से बढ़कर एक हजार करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) ने इंदौर और धार जिले में पश्चिमी रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों का मुआवजा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इंदौर जिले की तीन तहसीलों में 795 करोड़ रुपये और धार जिले की पीथमपुर तहसील में लगभग 200 करोड़ रुपये का मुआवजा पारित किया गया है। इस मुआवजा राशि के अवार्ड पारित हो चुके हैं, जिससे किसानों के खातों में राशि जल्द ही जमा होगी। पहले किसान कर रहे थे विरोध पश्चिमी रिंग रोड को लेकर किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने मुआवजा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया, जिससे किसानों का विरोध समाप्त हो गया। इसके बाद जिला प्रशासन और एनएचआई ने निजी जमीनों का सर्वे और मैपिंग का कार्य किया। 64 किमी लंबे पश्चिमी रिंग रोड में इंदौर और धार जिले की 570.5678 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसमें 98.5133 हेक्टेयर शासकीय जमीन है। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया कि पहले मुआवजे का आकलन कलेक्टर की गाइडलाइन के आधार पर किया गया था। किसानों की मांग के बाद तहसीलों में जमीनों की औसत बिक्री और खरीदी की जांच कर मुआवजे का पुनः आकलन किया गया। पहले 600 करोड़ रुपये का मुआवजा निर्धारित था, जो अब बढ़कर 1000 करोड़ रुपये हो गया है। सांवेर में सबसे अधिक 473 करोड़ मुआवजा सांवेर तहसील में सबसे अधिक 473 करोड़ रुपये का मुआवजा पारित किया गया है। जिले की तीन तहसीलों के 26 गांवों के 998 किसानों को 795 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। सांवेर तहसील के नौ गांवों के 512 किसानों को 473 करोड़ रुपये, देपालपुर के पांच गांवों के 153 किसानों को 140 करोड़ रुपये और हातोद के 12 गांवों के 333 किसानों को 182 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। धार जिले की पीथमपुर तहसील में भी लगभग 200 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को मिलेगा। इस मुआवजे से किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

MP में 2 हजार से अधिक डॉक्टरों की भर्ती, MPPSC ने शुरू की प्रक्रिया, मेरिट के अनुसार होगी पोस्टिंग

भोपाल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुलाई से दो हजार डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस और पीजी करने वाले बंध-पत्र डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विभाग ने बंधपत्र डॉक्टरों से नियुक्ति स्थल के लिए पोर्टल के जरिए 30-30 विकल्प मांगे हैं। डॉक्टर 12 जून तक विकल्प पोर्टल पर बता सकेंगे। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। जुलाई माह में इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। अभी ऐसे हालात     प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अभी डॉक्टरों की कमी     4167 पद चिकित्सा विशेषज्ञों के स्वीकृत, 2563 पद इनमें खाली     5439 पद मेडिकल ऑफिसर के स्वीकृत, 1424 पद हैं खाली     639 डेंटल सर्जन के पद स्वीकृत, 392 पद इनमें खाली इसलिए पासआउट विद्यार्थियों की तैनाती कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेते समय छात्रों को 10 लाख रुपए का ग्रामीण सेवा बॉण्ड भरना होता है। इसके तहत एमबीबीएस और इंटर्नशिप पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में १ साल चिकित्सा सेवा देना अनिवार्य है। पीजी छात्रों के लिए अवधि 5 साल तक है। ऐसा न करने पर 10 लाख जमा करने होते हैं। मेरिट के अनुसार होगी पोस्टिंग विभाग ने शुक्रवार से पोर्टल खोला है। इस पर विकल्प और अन्य जानकारी मिलेगी। डॉक्टरों को लॉगिन आइडी और पासवर्ड मोबाइल पर भेजे हैं। पोर्टल पर जिला व संस्थावार रिक्तियों की जानकारी मिलेगी। हर स्वास्थ्य संस्था के सामने रिक्तियों की संख्या दिखेगी। वरीयता के आधार पर संस्था चुननी होगी। एक डॉक्टर अधिकतम 30 विकल्प चुन सकेंगे। फिर के अनुसार पोस्टिंग होगी। ऐसे डॉक्टरों को शासन मानदेय देगी। पिछले साल ऐसे डॉक्टरों का मानदेय 55 हजार रुपए प्रतिमाह था। विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से साक्षात्कार के बाद की जाएगी। प्रत्येक विशेषज्ञता के लिए चयन सूची अलग-अलग जारी होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विशेषज्ञों के कुल तीन हजार 725 पदों से 1800 से अधिक रिक्त हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि विज्ञापित पदों में से लगभग 60 प्रतिशत ही मिल पा रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों के 1200 से अधिक पद रिक्त वर्ष 2023 में सीधी भर्ती से विशेषज्ञों के 888 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, पर इनमें 506 ही मिले। कारण, एक तो आरक्षित पदों पर निर्धारित योग्यता के अनुसार डॉक्टर नहीं मिल पाते। दूसरा, जिनका चयन होता है, उनमें कुछ ज्वाइन भी नहीं करते। इसी तरह से चिकित्सा अधिकारियों के कुल पांच हजार 329 पदों में से 1200 से अधिक पद रिक्त हैं। 50 प्रतशित पद संविदा से भरने का प्रविधान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पद विज्ञापित करने के बाद आयोग ने पिछले माह शुद्धि पत्र भी जारी किया था। इसमें 50 प्रतशित पद संविदा से भरने का प्रविधान किया गया है। संविदा के अभ्यर्थी नहीं मिलने से यह पद ओपन श्रेणी से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला अस्पतालों में सहायक प्रबंधक के 68 और प्रदेश भर के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से नए अस्पताल बन रहे हैं उसी के अनुरूप नए पद सृजित करने की भी प्रक्रिया भी चल रही है।  

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की हनीमून यात्रा दुखद अंत में बदली, राजा रघुवंशी की वो बातें, जो सोनम की बहन ने अब बताईं

इंदौर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी के बाद शुरू हुआ हनीमून अचानक एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गया. 22 मई को शिलांग पहुंचे राजा और उनकी पत्नी सोनम की रहस्यमयी गुमशुदगी ने सनसनी फैला दी. राजा की लाश मिलने के बाद सोनम का कोई पता नहीं चल पाया है. होटल में पहुंचे से लेकर लावारिस स्कूटी मिलने तक के सबूत इस मामले की गहराई और भी बढ़ा रहे हैं. शिलांग की वादियों में हुई इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सोनम कहां है और राजा की मौत के पीछे क्या राज छुपा है? राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी. शादी के महज 9 दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे. वहां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के बाद 22 मई को वे शिलांग रवाना हुए. घरवालों के अनुसार, दोनों का प्लान सिर्फ असम तक जाने का था, लेकिन वे अचानक शिलांग कैसे और क्यों पहुंचे, यह सवाल अब गहरा रहस्य बन गया है. शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो 22 मई का बताया जा रहा है. इस फुटेज में दोनों को एक होटल के बाहर स्कूटी से आते और बैग रखते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वे स्कूटी से घूमने निकल जाते हैं. यह वही स्कूटी है, जो बाद में 25 किलोमीटर दूर एक पार्किंग में लावारिस हालत में मिली थी. वीडियो में सोनम ने सफेद शर्ट पहने दिखी, जो बाद में राजा के शव के पास बरामद कपड़ों से मेल खाती है. राजा की मां ने आखिरी बार 23 मई को दोपहर डेढ़ बजे सोनम से मोबाइल पर बात की थी. इस कॉल में सोनम ने बताया था कि वे लोग किसी जंगल में घूमने आए हैं, जहां एक झरना भी है. इसके आधे घंटे बाद, यानी 2 बजे सोनम का फोन बंद हो गया और फिर कभी ऑन नहीं हुआ. इसके बाद 26 मई को राजा और सोनम के भाई शिलांग पहुंचे और ईस्ट सोहना पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसी दौरान उन्हें एक तस्वीर में स्कूटी का नंबर दिखा, जिससे पता चला कि वह स्कूटी एक टूरिस्ट रेंटल एजेंसी से ली गई थी. पूछताछ में पता चला कि स्कूटी 22 मई को राजा ने किराए पर ली थी. 23 मई की सुबह 6 बजे दोनों होटल से चेकआउट कर गए थे. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. 24 मई की रात मवालखियत से 25 किलोमीटर दूर ओसरा हिल्स की पार्किंग में वही स्कूटी लावारिस हालत में मिली. इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी शुरू की. 28 मई को जंगल में दो बैग मिले, जिनकी पहचान राजा और सोनम के भाई ने की. फिर 2 जून को विजाडोंग पार्किंग लॉट के नीचे एक खाई में राजा की लाश मिली. शव की पहचान दाहिने हाथ पर बने टैटू से हुई. शव के पास एक सफेद लेडी शर्ट, एक पेंट्रा टैबलेट और एक मोबाइल स्क्रीन बरामद हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शिलांग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अब बड़ा सवाल है कि सोनम कहां है? उसके साथ क्या हुआ? क्या यह हत्या है या कुछ और? क्या दोनों को किसी षड्यंत्र के तहत मारा गया या वे किसी खतरनाक हालात में फंस गए? शिलांग पुलिस की तफ्तीश जारी है, लेकिन इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है. राजा रघुवंशी की वो बातें, जो सोनम की बहन ने अब बताईं सूख चुके आंसुओं से भरी आंखें, पथराए हुए चेहरे और बदहवास हालत… बुधवार की शाम एक शव जब इंदौर के पलासिया इलाके में पहुंचा तो कुछ ऐसा ही मंजर था। परिवार तो जैसे टूट ही चुका था। कुछ देर शव को घर पर रखने के बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई और रीजनल पार्क मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ये शव था राजा रघुवंशी का, जो चंद रोज पहले ही अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। परिवार दोनों के लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन वापस केवल राजा की लाश लौटी। सोनम अभी भी लापता है। वो कहां है, उसके साथ क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं पता। शादी के बंधन में बंधे इस कपल से किसी की क्या दुश्मनी थी, जो इनसे सारी खुशियां छीन ली गईं। आखिर, सिलसिलेवार ये पूरी कहानी समझते हैं। वो 11 मई 2025 का खूबसूरत दिन था, जब मध्य प्रदेश के इंदौर में दो प्यार भरे दिल, अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ जीने मरने का वचन लेते हैं। नाम था राजा रघुवंशी और सोनम। नई जिंदगी में कदम रखने की खुशी और आंखों में बहुत सारे सपने लिए, दोनों 20 मई को हनीमून के लिए निकलते हैं। पहले सोचा था कि कश्मीर की वादियों में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घूमेंगे, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय को चुना। राजा और सोनम बेंगलुरू होते हुए असम के गुवाहाटी पहुंचते हैं और मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद मेघालय के शिलॉन्ग के लिए रवाना हो जाते हैं। दोनों एक होमस्टे में रुकते हैं और अगले दिन किराए की स्कूटी लेकर घूमने निकल जाते हैं। कुछ देर बाद ही दोनों का संपर्क परिवार से टूट जाता है। जब काफी देर तक बात नहीं होती, तो परिवार परेशान हो जाता है और मेघालय पुलिस को मामले की खबर दी जाती है। हर तरफ राजा और सोनम की तलाश शुरू हो जाती है। मोबाइल बंद हो चुका था, दोनों की आखिरी लोकेशन की भी कोई जानकारी नहीं। परिवारों वालों का दिल डर से भरा हुआ था कि ठीक 11 दिन बाद, 2 जून को को राजा रघुवंशी की लाश एक झरने के पास खाई में मिलती है। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी और पास में एक दाओ (बड़े साइज का चाकू) भी मिलता है। मौके पर जो हालात थे, उन्हें देखकर अंदाजा हो जाता है कि किसी ने बेरहमी के साथ राजा की हत्या की है। सोनम अभी भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सीहोर नगरपालिका के विकास के लिये 50 करोड़ रुपये देने के साथ ही अनेक घोषणाएं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 113 करोड़ 45 लाख 59 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम आवास, कल्याणी पेंशन, परिवार सहायता, संबल, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर नगर पालिका को विकास कार्यों के लिये 50 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीहोर की यह पावन धरती वर्ष 1857 में हुए स्वतंत्रता संग्राम के क्रांति बिगुल की साक्षी है। जिस प्रकार जलियांवाला बाग में स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए, उसी प्रकार इस पावन धरती पर 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए जो योजनाएं और विकास के कार्य प्रारंभ किए, उन्हें आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। प्रदेश की लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण के लिए बनी योजना की राशि को तीन हजार रूपये तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाए तो उनकी फसल सोना हो जाती है। सीहोर जिले के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने के बाद भोपाल एवं अन्य क्षेत्रों के साथ ही सीहोर जिला भी विकास के नये दौर में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश को विकसित करने और बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास की दौड़ में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश एवं प्रदेश के निरंतर विकास की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेंहू की खरीदी की जा रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मध्यप्रदेश में आज 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं और आने वाले 02 साल के भीतर प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने देश के दुश्मनों को घर में घुसकर मारने का काम किया है, इस महान कार्य में देश की जनता ने भी सरकार का एकजुट होकर साथ दिया है। भारत जियो और जीने दो की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। हमारा सदैव यह प्रयास है कि जनता के विकास, मान, सम्मान और स्वाभिमान में कभी कोई कमी न आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द एक विकसित भारत का निर्माण हो। विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ जनता की सहभागिता आवश्यक है। जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत का निर्माण नहीं किया जा सकता। देश को विकसित बनाने के लिए देश के प्रत्येक गांव को विकसित बनाना होगा, इसके लिए जनता को सरकार के साथ मिलकर कार्य करना होगा। प्रत्येक नागरिक को अपने गांव को विकसित बनाने का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी का यह दायित्व है कि हम जल एवं बिजली का संरक्षण करें। अपने गांव, शहर को स्वच्छ और नशामुक्त बनाएं। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा, सरकार का निरंतर प्रयास है कि कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास किया जाए, जिससे किसानों की आय बढ़ाई जा सके और अधिक से अधिक बहनों को लखपति दीदी बनाया जाए, जिससे महिलाएं सशक्त बनें। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के पत्र का वाचन करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की 2018 की आवास प्लस सूची के तहत बचे हुए 7 लाख 85 हजार 356 मकानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है, जिनकी लागत राशि 9 हजार 424 करोड़ 3 लाख रूपये है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिल सके, इसके लिए प्रदेश में सर्वे किया जा रहा है और पात्रतानुसार हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में मनरेगा के लिए 06 हजार 263 करोड़ रूपये का लेवर बजट स्वीकृत किया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि को विकसित बनाने के लिए वैज्ञानिक किसानों को घर-घर जाकर तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। इससे कृषि को मुनाफे का व्यवसाय बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर सीहोर विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया और जिले एवं सीहोर नगर की विभिन्न विकास की आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावड़ी बाई, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ 59 लाख 65 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम घटावदा में 4 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की घटावदा से कोचवी वाया तोपाखेड़ा बालाजी पंहुच मार्ग का भूमि-पूजन किया। उन्होंने 1 करोड़ 75 लाख 53 हजार की घटावदा से बलकेश्वर महादेव पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम लिम्बवास में 2 करोड़ 23 लाख 84 हजार रु से निर्मित होने वाले लिम्बवास से आपुखेड़ी मार्ग का भूमि- पूजन भी किया। ग्राम लुनाहेड़ा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में पौधारोपण किया उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम लुनाहेड़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए, पर्यावरण की रक्षा करें। जल का संरक्षण करें। स्वच्छ भारत अभियान में भाग ले। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गारंटी कार्ड है। यह प्रत्येक पात्र गरीब व्यक्ति को इलाज की गारंटी है। कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज होता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीमार व्यक्ति देश के किसी भी चिकित्सालय में अपना इलाज करा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं के निर्माण से हर खेत तक पानी पहुंचाया जा रहा है। आने वाले समय में हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। हर घर में नल से शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। सरकार द्वारा किसानो को किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। किसानों को बिना ब्याज के ऋण, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन जैसी अनेक योजनाएं के लाभ सीधे मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रत्येक नागरिक के जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है। जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री मदनलाल राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। 

सीहोर में सोया किसान सम्मेलन: विशेषज्ञों ने किया किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान

भोपाल  सीहोर जिले के सिरादी ग्राम पंचायत में सोया किसान सम्मेलन का आयोजन सॉलिडेरिडाड, सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, यूपीएल लिमिटेड, आईसीएआर-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय-आरएबीआई, भारतखंड कंसोर्टियम और ग्राम पंचायत सिरादी की संयुक्त भागीदारी से आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य सोयाबीन फसल की उन्नत तकनीकी एवं रीजनेरेटिव पद्धति से संरक्षित पर्यावरण अनुकूलता सुनिश्चित करते हुए अधिकतम उत्पादन प्राप्त करना। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश मोटवानी, महाप्रबंधक सॉलिडेरिडाड ने बताया कि जलवायु-अनुकूल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से यूरोपियन-भारत साझेदारी कार्यक्रम के तहत पुनर्नियोजी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए साझा मंच निर्मित किया गया। सम्मेलन में आगामी खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सार्थक सत्रों और संवादों की श्रृंखला चलाई गई। किसानों को रीजनेरेटिव कृषि पद्धतियों के प्रमुख सिद्धांतों, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम करने के बारे में जागरूक किया गया। भारत सरकार की यह पहल राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन की महत्वाकांक्षा के साथ सीधे तालमेल रखती है, जो टिकाऊ और उत्पादक सोयाबीन खेती के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। सम्मेलन को सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इंदौर के कार्यकारी निदेशक डॉ. डीएन पाठक, आईपीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. अनिल, राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र, इंदौर के कृषि वैज्ञानिक डॉ राकेश वर्मा और डॉ. राघवेंद्र नारगुंड, डॉ. लक्ष्मी सिंह, सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एमडी व्यास, सॉलिडरिडाड की ओर से डॉ. सुरेश मोटवानी, डॉ. अनिल खरे, श्री हिमांशु बेस ने संबोधित किया। विशेषज्ञों द्वारा किसानों की जिज्ञासाओं का भी त्वरित समाधान किया गया। इस अवसर पर सीहोर जिले के प्रगतिशील किसानों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अन्वेषा ने किया। आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत सिराडी के सरपंच श्री रघुवीर सिंह ने किया। आयोजन में विशेष भूमिका श्री अनिल मुकाती की रही। सम्मेलन में 600 से अधिक सोयाबीन किसानों ने भाग लिया, कृषि विभाग, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ और खाद्य तेल मूल्य श्रृंखला के हितधारक भी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet