LATEST NEWS

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टीविटी एवं क्रियान्वयन के लिए समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने राज्य की समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की उपलब्धता एवं अमेंडेड भारत नेट अभियान के बेहतर क्रियान्वयन तथा निरंतर समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अमेंडेड भारत नेट समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उर्जा, लोक निर्माण,वन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचालक सह-आयुक्त पंचायत राज संचालनालय सदस्य होंगे। मुख्य महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति द्वारा प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार अमेंडेड भारत नेट की बैठक और त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की समीक्षा की जायेगी।  

राशन की कालाबाजारी की सूचना के आधार पर कलेक्टर ने दोनों दुकान संचालक औरअध्यक्ष के खिलाफ FIR करवाई

जबलपुर  कलेक्टर के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए दो राशन दुकान संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है , आरोप है कि जबलपुर के परियट पिपरिया शासकीय उचित मूल्य की दुकान की अध्यक्ष और विक्रेता ने मिलकर अपनी दो दुकानों से 23 लाख रुपए के राशन की कालाबाजारी कर दी। सूचना के आधार पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने जांच के बाद दोनों दुकान संचालक और दुकान अध्यक्ष के खिलाफ FIR करवाई है। टीम गई तो दुकान में ताला लटका मिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि हितग्राही दुकानों के चक्कर काट काट परेशान हो गए लेकिन उन्हें कोई राशन नहीं मिला लेकिन उनके नाम की पर्ची जरूर कट गई। दुकान की अध्यक्ष शहाना बेगम और विक्रेता इमरान मंसूरी है। पुलिस ने बताया कि वार्ड-76 में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाता है जिसको लेकर हितग्राहियों ने शिकायत की थी। दुकान अक्सर बंद रहने से राशन नहीं मिलता। जिसके बाद जांच टीम 13, 15 और 17 मई को परियट पिपरिया दुकान गई, लेकिन दुकान में ताला लटका मिला और तो और वहां दुकान का कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। हितग्राहियों के नाम आवंटन बता गड़बड़झाला अधिकारियों ने दुकान के पास से ही इमरान को फोन करके बुलाया, ताकि दुकान में मौजूद स्टॉक जांच की जा सके, लेकिन वह नहीं आया। वहीं एक टीम इसी सहकारी भंडार की चितरंजन दास वार्ड की दुकान का निरीक्षण करने 15 मई को ही पहुंची, तो वह भी बंद मिली। विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें राशन नहीं दिया गया, लेकिन उनकी पर्ची निकाल ली गई। जांच में सामने आया कि दोनों दुकानों से 8 लाख 59 हजार रुपए का गेहूं, 14 लाख 82 हजार रुपए का चावल और दो हजार रुपए की शक्कर का आवंटन हितग्राहियों के नाम बता कुल 29 लाख रुपए के राशन का गड़बड़झाला किया था। जांच के बाद गोहलपुर थाने में सहायक आपूर्ति अधिकारी ने एफआइआर दर्ज कराई।

कलियासोत नदी के बफर जोन में 1100 निर्माण, एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार नोटिस दे रहे

भोपाल महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नदी के जलभराव क्षेत्र में बने 36 बंगलों को 17 मई को ढहा दिया गया। लेकिन, भोपाल की कलियासोत नदी के जलभराव क्षेत्र और इसके बफर जोन में 1100 निर्माणों को अभी तक हटाने प्रक्रिया भोपाल में प्रशासन ने शुरू नहीं की। जिला प्रशासन रटा रटाया जवाब देता है।  एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार नोटिस दे रहे हैं। जल्द कार्रवाई करेंगे। यह जवाब पिछले 12 सालों से मिल रहा है। महाराष्ट्र में एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पांच साल में ही कार्रवाई की, लेकिन भोपाल में कलियासोत में 12 साल बाद भी कुछ नहीं हुआ। जबकि, एनजीटी व हाईकोर्ट कई बार निर्देश दे चुका हैं। नदी तालाब किनारे बड़े निर्माण -कलियासोत रिजर्वायर में 11 बड़े बंगले, फार्म हाउस व रेस्टोरेंट -नदी से 33 मीटर में 58 से अधिक बड़े प्रोजेक्ट में लाखों के फ्लैट -बड़ा तालाब एफटीएल से 50 मीटर में 12 होटल समेत 300 पक्के निर्माण -मोतिया तालाब, नवाब सिद्दीक हसन, बाग मुंशी हुसैन तालाब के अंदर तक फिलिंग -केरवा डैम के अंदर तक 2000 डंपर की फिलिंग कर निर्माण के लिए जगह बनाई -बड़ा तालाब कैचमेंट का 22 फीसदी हिस्सा आवंटित, 32 फीसदी में निर्माण कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर का कहना है कि तय निर्देश के अनुसार जांच, सर्वे और नोटिस देकर कार्रवाई तय की जा रही है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही कार्रवाई तय करेंगे।

नरसिंहपुर कृषि उद्योग समागम 2025 आज से: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 3 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

नरसिंहपुर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक मौजूद रहे। मंच पर पहुंचे अतिथियों का मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री उदयप्रताप सिंह ने स्वागत किया फिर राष्ट्रीय गान के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरु हुआ। किसान उद्योग समागम कार्यक्रम में किसान पंजीकरण कार्यालय, किसान सहायता केंद्र से कृषि में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों का मेला भी लगा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, सरकार पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया है। ऑपरेशन सिंदूर का लोहा दुनिया ने माना है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा देश राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लौह पुरुष की तरह फैसला लिया। ये दिग्गज भी कार्यक्रम में मौजूद नरसिंहपुर में कृषि समागम मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में उपराष्ट्रति की पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। वहीं, राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण कुशवाह, गोविंद सिंह राजपूत, ऐंदल सिंह कंषाना, प्रहलाद सिंह पटेल, राव उदय प्रताप सिंह और राज्यसभा सांसद माया नरोलिया मौजूद थीं। अबकी बार आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा भारत उपराष्ट्रपति ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि, जिसने सिंदूर मिटाया, उसे धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा में घुसकर सेना ने क्या सटीक बमबारी की। कोई प्रमाण नहीं मांग रहा, जिन्हें चोट लगी, उन्होंने खुद प्रमाण दे दिया। अब हर व्यक्ति राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत है। ये बड़ी उपलब्धि है। भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। जो 70 साल में नहीं हुआ, वो कठोर निर्णय पीएम ने लिया। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, ये बड़ा संदेश दिया है। दुनिया की तीसरी महा शक्ति बनने वाला है भारत उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने बड़ी आर्थिक उछाल लगाई। हम बड़ी कमजोर स्थिति में थे। आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है। हमने जापान जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है। विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गांव से निकलता है। पूंजी किसान के पास है। इससे अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। धनखड़ बोले- देश का भविष्य खेतों में लिखा जाएगा धनखड़ ने कहा कि अमेरिका में किसान परिवार की आय सामान्य परिवार से ज्यादा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सांसद, विधायक कृषि आधारित उद्योग गांव को गोद लें। उसके विकास का संकल्प लें। किसान एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दें। भारत का भविष्य खेतों में लिखा जाएगा। सीएम बोले- प्रदेशभर में लगाए जाएंगे किसान मेले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 2002-03 से आज तक 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आयहुई है। आने वाले समय में बिजली बिल से मुक्ति मिल जाएगी। 32 लाख किसानों को सोलर पंप देने की योजना लागू की है। यहां प्रदर्शनी के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र आए हैं। फसल का उत्पादन बढ़ेगा। कृषि आधारित फूड प्रोसेसिंग कम है। इसी के मकसद से किसान मेला शुरू हुआ है। 3 दिन तक प्रदर्शनी लगेगी। किसान सब्सिडी के जरिए जो यंत्र चाहेंगे, उन्हें सरकार देगी। नरसिंहपुर में 102 हेक्टेयर में नए कृषि आधारित फूड पार्क तैयार किया जा रहा है। 1300 करोड़ से ज्यादा के उद्योग के नए संकल्प लेकर आकार लेंगे। किसान को मिलेगा 5 रुपए में परमानेंट बिजली कनेक्शन सरकार ने मद्य प्रदेश के किसान तो 5 रुपए में परमानेंट बिजली कनेक्शन मुहैय्या कराने का फैसला लिया है। किसानों को पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बंटवारा, रजिस्ट्री और नामांतरण को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में किसान मेले लगाए जाएंगे। अगले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- इसके बाद सीहोर के पास 12-13 अक्टूबर को बड़ा मेला आयोजित किया जाएगा।

पांचवीं मंजिल से बीमार बुजुर्ग… दूसरी मंजिल पर लिफ्ट के गड्ढे में रातभर फंसा रहा, मौत

खंडवा  बवासीर की बीमारी से परेशान एक 65 वर्ष से बुजुर्ग ने जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पांचवी मंजिल से कूदने के बाद वह दूसरी मंजिल पर जाकर निर्माण दिन लिफ्ट के गड्ढे में फंसा रहा। सुबह किसी ने उसे दूसरी मंजिल पर फंसा हुआ देखा तो पुलिस को सूचनादी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ के साथ बुजुर्ग को दूसरी मंजिल से निकला। बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए पोस्टमार्टम रूम भेजा है। बवासीर से परेशान था बुजुर्ग     मामला रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सूरज को निवासी 65 वर्षीय मोहनलाल पुत्र शंकर लाल बवासीर की बीमारी से परेशान था। उसमें खून की कमी थी। डॉक्टर के अनुसार बुजुर्ग में 5 ए चबी खून ही बचा था। जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर मेल मेडिकल वार्ड क्रमांक 5 में बुजुर्ग गुरुवार से भर्ती था। बुजुर्ग मोहनलाल शाम के समय स्टाफ को यह कहकर वार्ड से निकला कि वह शौच के लिए जा रहा है। उसने बाथरूम का अंदर से गेट लगा दिया। उसके बाद खिड़की से छलांग लगा दी।

लोकायुक्त की टीम कड़ी कार्रवाई, किसान से 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पटवारी को रंगेहाथों पकड़ा

छतरपुर मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों-कर्माचारियों पर लगातार लोकायुक्त की टीम कड़ी कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में रोजाना सरकारी दफ्तरों में रिश्वत लेते अधिकारियों-कर्माचारियों को रंगेहाथों पकड़ा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। घूसखोरी का नया मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। यहां किसान से 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पटवारी को रंगेहाथों पकड़ा है। सीमांकन की एवज में पैसे की मांग छतरपुर जिले के ग्राम पंचायत नौगांव में करारा हल्का में पदस्थ पटवारी पंकज दुबे को सोमवार को उसके निवास पर सागर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। बता दें कि पटवारी पंकज दूबे ने किसान दयाराम राजपूत से सीमांकन की एवज में पैसे की मांग की थी। किसाम ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त टीम से की। पटवारी से पूछताछ जारी सागर लोकायुक्त टीम(lokayukta team) ने शिकायात के बाद सोमवार की सुबह नौगांव में बिजली ऑफिस के बगल में पंकज दुबे पटवारी के निज निवास पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में टीम को सफलता मिली। लोकायुक्त ने पटवारी को 5000 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं पटवारी के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR सहित अन्य रिकॉर्ड जप्त कर लिए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थें। फिलहाल पटवारी से पूछताछ जारी है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल राज्य शासन द्वारा राज्य में 8वीं आर्थिक गणना, 2025-26 के सुचारू रूप से संचालन की तैयारियो, प्रगति की निगरानी तथा समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव/मुख्य सचिव द्वारा नामित अधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। समिति में प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त, नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा एवं प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एन.एस.ओ) क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफ.ओ.डी) सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, सदस्य/राज्य चार्ज अधिकारी तथा आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय को सदस्य-सचिव/ राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। समिति मुख्यत: आर्थिक गणना के संचालन में तैयारियों, प्रगति की निगरानी तथा आने वाली प्रशासनिक एवं तकनीकी समस्याओं का नियमित आधार पर समीक्षा और समाधान करेगी। राज्य में पर्याप्त संख्या में सुपरवाइजर्स की तैनाती तथा मासिक आधार पर क्षेत्रीय कार्य की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। राज्य में पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना, राज्य और एन.एस.ओ (एफ.ओ.डी) के पर्यवेक्षकों द्वारा किए पर्यवेक्षण के आधार पर डेटा की शुद्धता पर रिपोर्ट तैयार करना, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों को सहयोग के लिए संवेदनशील बनाना तथा जिला-स्तरीय प्राप्त फीडबैक की निगरानी करना तथा यदि कोई समस्या हो तो उसका समाधान समिति द्वारा किया जायेगा।  

महाविद्यालय परिसर को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवॉल बनाने की मिली मंजूरी, परिसर होगा सुरक्षित

बीना  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लंबी मांग के बाद बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने को स्वीकृति मिली है। यह निर्माण 155.90 लाख रुपए में होना है और इस कार्य की निर्माण एजेंसी बिल्डिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन है। यह कार्य कुछ माह बाद शुरू होने की उम्मीद है।  महाविद्यालय परिसर को सुरक्षित करने के लिए पूर्व में भी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया था, जो जर्जर हो गई है और कई जगह गिर भी चुकी है। बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण अंदर मवेशी पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर में लगे पेड़ सुरक्षित नहीं हैं। खेल मैदान भी खराब हो रहा है। साथ ही असामाजिक तत्व भी अंदर पहुंच जाते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था और जनभागीदारी समिति में भी प्रस्ताव रखा था। प्राचार्य डॉ. एमएल सोनी ने बताया कि बाउंड्रीवॉल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके बनने से परिसर सुरक्षित होगा। जनभागदारी समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर यह मांग की गई थी। मुख्य गेट से होगी एंट्री बाउंड्रीवॉल बनने के बाद विद्यार्थियों की एंट्री एक ही गेट से होगी और बाहरी व्यक्ति सीधे अंदर नहीं पहुंच पाएंगे। अभी जगह-जगह से बाउंड्रीवॉल टूटी होने से विद्यार्थियों के अलावा अन्य व्यक्ति अंदर पहुंच जाते हैं।

इंदौर: एमवाय अस्पताल में लापरवाही उजागर होने से बचने मीडिया का अस्पताल में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया !

इंदौर एमपी के इंदौर में स्थित एमवाय अस्पताल (Maharaja Yashwantrao Hospital or MYH) में वहीं के स्टाफ द्वारा किराये के कर्मचारियों से कैजुअल्टी में काम कराने के खुलासे के बाद प्रबंधन मनमानी को दबाने में जुट गया है। आए दिन अस्पताल की लापरवाही उजागर होने से किरकिरी न हो, इसलिए एमवायएच अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने मीडिया का अस्पताल में प्रवेश प्रतिबंधित (Media Banned) कर दिया है। दलील दी कि कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों के फोटो-वीडियो बनाने से परेशानी होती है। इसलिए मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाई है। मालूम हो, एमवायएच में एवजियों का मामला उजागर होने से प्रबंधन की काफी फजीहत हुई थी। अस्पताल के कुछ लोगों ने कैजुअल्टी में काम करने के लिए 500 रुपए रोज पर अनाधिकृत रूप से कर्मचारियों को रख लिया था। यह काम वर्षों से चल रहा था, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने एक्शन नहीं लिया। मामला उजागर होने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सख्ती के तौर पर मरीजों के साथ आने वालों से मुख्य गेट पर पूछताछ की जा रही है। कैजुअल्टी में मरीज के साथ एक ही परिजन को नियमानुसार जाने की अनुमति है। मरीजों की आवाज खामोश करने की साजिश मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध का काला आदेश मरीजों की पीड़ा को खामोश करने की साजिश है। अस्पताल में सेवाभावी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कमी नहीं है। वे हर पल इस प्रयास में रहते हैं कि किस तरह मरीज की पीड़ा कम की जाए। तकलीफ उन्हें है जो सरकारी नौकरी में आराम की गुंजाइश तलाशते हैं। वे नहीं चाहते हैं कि उनके अस्पताल से नदारद होने या मनमानी करने की बात उजागर हो। अस्पताल में मीडियाकर्मी या और किसी को मरीजों के इलाज में अड़चन बनने की इजाजत नहीं है। लेकिन, इस काले आदेश को वापस लेना होगा। मामले में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना होगा। ताकि मनमर्जी जारी रहे एमवायएच में डॉक्टरों के समय पर नहीं आने, मरीजों से दुर्व्यवहार और इलाज में लापरवाही उजागर होती रहती है। मरीजों के परिजन से मारपीट, शव ले जाने में एंबुलेंस माफिया की मनमानी और निजी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने जैसे घटनाक्रम साबित हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि इन्हें दबाने के लिए अधीक्षक ने मीडिया पर प्रतिबंध का आदेश दिया है। चार दिन बाद भी नहीं लगे फोटो एमवायएच में पीजी स्टूडेंट्स द्वारा बाहरी लोगों को किराये पर रखकर ओटी टेक्नीशियन व ड्रेसर का काम लिया जा रहा था। मामले में कार्रवाई नहीं हुई और नौकरी पर रखे एवजियों के फोटो भी नहीं लगाए गए। पुलिस को भी सूचना नहीं दी है। नाम सामने नहीं आने से पुलिस पूछताछ नहीं कर पा रही है।

उज्जैन महाकालेश्वर में इस साल 6 सवारियां निकाली जाएँगी, शेड्यूल जारी

उज्जैन सावन-भादौ महीने में उज्जैन महाकालेश्वर में बाबा महाकाल की सवारी (Mahakal Sawari 2025)की को लेकर महाकाल मंदिर समिति की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगर आप भी महाकाल की सवारी के लिए उत्सुक हैं। तो आपको बता दें कि इस साल 2025 में 11 जुलाई को सावन (Sawan 2025) का महीना शुरू हो रहा है। सावन के इस महीने में महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई को और आखिरी या शाही सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी। 2024 में निकाली गई थीं सात सवारियां, बाबा ने बैलगाड़ी पर किया था नगर भ्रमण बता दें कि पिछले साल 2024 में सावन-भादौ (Sawan Bhado 2024) महीने में कुल 7 सवारियां निकाली गई थीं। 22 जुलाई को पहली और 2 सितंबर को अंतिम या शाही सवारी का आयोजन किया गया था। बता दें कि पिछले साल महाकाल बैलगाड़ी पर बैठकर नगर भ्रमण पर निकलते थे और भक्तों का हाल जानते थे। इस साल 6 सवारियां यहां जाने सवारियों की डेट –इस साल 2025 में 11 जुलाई से सावन मास आरंभ, यहां देखें जुलाई से अगस्त तक महाकाल सवारी की पूरी डेट लिस्ट… जुलाई 2025 (July 2025) में महाकाल सवारी – पहली सवारी – 14 जुलाई – दूसरी सवारी – 21 जुलाई – तीसरी सवारी- 28 जुलाई अगस्त 2025 (August 2025) में महाकाल सवारी – चौथी सवारी- 4 अगस्त – पांचवी सवारी- 11 अगस्त – छठी या शाही सवारी- 18 अगस्त भक्तों के साथ सावन सोमवार उपवास पर रहेंगे महाकालेश्वर बता दें कि सावन-भादौ के महीने में बाबा महाकाल भक्तों के साथ स्वयं भी उपवास रखते हैं। इस दौरान उपवास रखे हुए ही वे अपने भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकल पड़ते हैं। महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ता है। बता दें कि इस बार नागपंचमी का पर्व 29 मई को मनाया जाएगा।

01417/01418 पुणे–दानापुर–पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप)

01417/01418 पुणे–दानापुर–पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी  भोपाल गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 01417/01418 पुणे – दानापुर – पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 01417 पुणे – दानापुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 01417 पुणे – दानापुर विशेष ट्रेन दिनांक 28 मई 2025 (बुधवार) एवं 01 जून 2025 (रविवार) को पुणे स्टेशन से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:05 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01418 दानापुर – पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 01418 दानापुर – पुणे विशेष ट्रेन दिनांक 30 मई 2025 (शुक्रवार) एवं 03 जून 2025 (मंगलवार) को सुबह 08:30 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 01:50 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 17:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पुणे जं., दौंड चॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड जं., भुसावल जं., खंडवा, इटारसी जं., जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा जं., दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

नगर पालिका का एक कर्मचारी महिला के साथ रंगरलियां मनाने आया, हिंदू संगठन ने किया हंगामा

दमोह दमोह जिले के हटा में खचना नाका के पास नेहरू पार्क में रविवार शाम एक घटना हुई। यहां नगर पालिका का एक कर्मचारी एक महिला के साथ रंगरलियां मनाने आया। उसने पार्क का बाहर का गेट बंद कर ताला लगा दिया ताकि कोई शक न करे। लेकिन सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पार्क पहुंचे। तब वह कर्मचारी महिला के साथ वहां से भाग गया। यह पूरा घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जब इस बारे में सीएमओ को बताया गया, तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक भी आए। उन्होंने पास के वाचनालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और ताला लगाने, महिला के अंदर जाने और बाहर से ताला लगाने की फुटेज मिली। महिला ताला देख अपनी चप्पल छोड़कर पास के दूसरे गेट से बाहर निकल गई। हिंदू संगठन के लोग भी वहां आ गए। कर्मचारी ने ताला लगाकर भागने से पहले महिला को बाइक से उसके घर छोड़ा। बताया गया कि कर्मचारी की पार्क में ड्यूटी थी। पार्क में काम करने वाले दो कर्मचारी बंदू रैकवार और परसू पटेल भी मौके पर आए। बंदू ने बताया कि दोपहर 12 बजे उन्होंने गेट का ताला लगाकर घर चले गए थे और चाबी गेट के ऊपर रख दी थी। बाद में कौन आया, उन्हें पता नहीं। सीएमओ राजेंद्र खरे ने कहा कि अगर कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग इस घटना को मंदसौर में भाजपा नेता के वायरल वीडियो के बाद हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। समय रहते हिंदू संगठन के लोग पहुंचकर मामला रोका।

नगर निगम का स्वीमिंग पूल 10 करोड़ में तैयार हुआ हुक्का बार बनकर रह गया

उज्जैन  उज्जैन में नगर निगम द्वारा पिछले दिनों शहरवासियों के लिए बनवाए गए स्वीमिंग पूल की फजीहत होना शुरु हो गई है। इसकी ताजा बानगी बयां करता एक वीडियो स्वीमिंग पूल परिसर में वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां कई परिवार और बच्चे भी मौजूद थे।  बताया जा रहा है कि, यह स्विमिंग पूल करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका संचालन रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नाम की एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस स्वीमिंग पूल को 31 मार्च 2025 को ही शहर के आम लोगों के लिए खोला गया है। लेकिन, शहर के युवाओं द्वारा स्वीमिंग पूल क्षेत्र को हुक्का लाउंज बना देने से यहां की निगरानी और संचालन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एंट्री पॉइंट पर पी रहे थे हुक्का वायरल हुए वीडियो के बारे में बताया गया है कि यह वीडियो शाम 4:45 बजे का है। इस दौरान कई लोग अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। पूल के प्रवेश द्वार पर दो युवक हुक्का पी रहे थे। वीडियो बनाने वाले युवक ने जब इस पर आपत्ति जताई तो हुक्का पी रहे युवकों ने उसी को समझाइश देना शुरू कर दिया। लोगों ने जताया आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि स्विमिंग पूल एक ऐसी जगह है जहां परिवार और बच्चे मनोरंजन एवं खेल के लिए आते हैं। ऐसे में प्रवेश द्वार पर हुक्के जैसे नशीले पदार्थों का सेवन न केवल अनुचित है, बल्कि यह बच्चों और परिवारों के लिए असुरक्षित माहौल भी बनाता है। वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि “हम अपने बच्चों को तैराकी सिखाने और मनोरंजन के लिए यहां लाते हैं, लेकिन अगर ऐसी गतिविधियां होंगी, तो हम कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?” नगर निगम नजर रखे यह घटना उज्जैन के स्विमिंग पूल के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि निजी कंपनी को ठेके पर देने के बावजूद नगर निगम की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह सुविधा के संचालन और वहां की गतिविधियों पर नजर रखे। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे मैंने वायरल वीडियो देखा है। हम कार्रवाई करेंगे। जांच कराएंगे कि हुक्का पूल के अंदर कैसे लाया गया और कंपनी को भी नोटिस जारी किया जाएगा। मुकेश टटवाल, महापौर, उज्जैन वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों का कहना है कि, इस तरह की गतिविधियां बिना रोक-टोक हो सकती हैं तो ये न सिर्फ असुरक्षा का संकेत तो है ही, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, इस मामले में नगर निगम और कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जनभावनाओं को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि, प्रशासन जल्द ही इस मामले में जांच के आदेश दे सकता है। साथ ही, नागरिकों के हित सर्वोपरि मानकर आगे सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की व्यवस्था कर सकता है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे नरसिंहपुर, कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ

नरसिंहपुर उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 36 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 60 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 2 घंटे से ज्यादा रुकेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ का करीब 2 घंटे 20 मिनट प्रवास रहेगा। ये दोपहर 12.15 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से नरसिंहपुर में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। दोपहर 12.25 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक कृषि उद्योग समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे भोजन करने के बाद 2.10 बजे कार्यक्रम से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.15 बजे से 2.25 बजे तक विदाई कार्यक्रम होगा। ये दोपहर 2.25 बजे हेलिकॉप्टर से जबलपुर के प्रस्थान करेंगे। मंत्री भी रहेंगे मौजूद समागम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई अन्य विशिष्टजन भी शामिल रहेंगे। 325 बसों से आएंगे किसान समागम में किसानों-हितग्राहियों को लाने के लिए 325 बसें अधिग्रहित की गई हैं। वहीं कई विभागों के अमले को भी हितग्राहियों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने अमले के साथ बैठक कर आयोजन स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11.15 बजे नरसिंहपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। पना, छाछ, कढ़ी समेत चार तरह की सब्जी का जायका लेंगे निवेशक निवेशकों के भोजन के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से आम का पना, मसाला छाछ प्रमुखता से परोसा जाएगा। सब्जियों में आलू गोभी, जीरा कोफ्ता, भिंडी मसाला, पनीर और कढ़ी भी होगी। शहर की दाल, चावल, बाजरा, ज्वार, गेहूं की रोटी भी परोसी जाएगी। किसानों-हितग्राहियों के लिए अलग मेन्यू बनाया गया है। इसमें उन्हें पूडी, सब्जी, अचार, मीठा, पानी आदि मिलेगा। मीडियाकर्मियों व ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए पैक्ड भोजन बांटा जाएगा। दो बजे तक नहीं मिलेगा बसों को प्रवेश नरसिंहपुर शहर से प्रतिदिन गाडरवारा, सागर, सिवनी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा आने-जाने वाली बसों का आज सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं होगा। जबलपुर, सिवनी से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन पेट्रोल पंप के पास एनएच 44 से रहेगा। छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन एनएच 44 सिंहपुर चौराहे फ्लाई ओव्हर के पास से रहेगा। गाडरवारा, सागर एवं राजमार्ग चौराहे से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन खैरीनाका के पास से रहेगा। सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया, मालवाहक एवं व्यवसायिक वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक मुशरान पार्क से रेलवे स्टेशन तक प्रतिबंधित रहेंगे। मंडी चौराहा पर उतारे जाएंगे हितग्राही जबलपुर, सिवनी, मंडला व डिंडोरी, छिंदवाड़ा से आने वाले हितग्राहियों के वाहन एनएच 44 के निर्माणाधीन पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन परशुराम तिराहा होकर मंडी चौराहा पहुंचेगें। रायसेन, सागर एवं दमोह करेली, खैरीनाका, गुलाब चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, आष्टांग तिराहा, सांकल तिराहा से ढाबा होते हुए मंडी चौक पहुंचेगें। हितग्राहियों को स्थानीय मंडी चौराहे पर उतारा जाएगा। जहां से 100 मीटर दूर कार्यक्रम स्थल पहुंचाने यातायात पुलिस तैनात रहेगी। मुख्य रोड पर यह वैकल्पिक व्यवस्था शहर में मुशरान पार्क से सुभाष चौक मेन रोड पर यातायात का अत्याधिक दबाव होने से सभी प्रकार के भारी वाहनों का नरसिंहपुर शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त समय में सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन सुभाष चौक से आष्टांग चिकित्सालय, सांकल तिराहा, सुनका चौराहा, मुशरान पार्क से होकर सिंहपुर तिराहा वाले मार्ग का उपयोग कर सकते है। प्लेटफॉर्म 2 से आ-जा सकेंगे यात्री सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के सामने वाली रोड पर यातायात का दबाव रहेगा। इसलिए रेलवे यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म नम्बर 2 का उपयोग करें। शहर से प्लेटफार्म नम्बर दो पर जाने के लिए बरगी बिज से होकर एनएच 44 से होकर रॉसरा ग्राम से होते हुए रेलवे प्लेटफार्म नम्बर दो पहुंचनें के मार्ग का उपयोग कर सकते हैं  

शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, तस्करी कर MP में बेचने लाई गई लाखों रुपये की शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

भोपाल भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब और वाहन जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुखबिर से मिली सूचना क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली, जिसकी तस्दीक के लिए टीम टीटी नगर क्षेत्र, माता मंदिर,मेनिट चौराहे पर रवाना हुई, मौके पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पत्रकार कालोनी पहुचे जहाँ म.न 21 के सामने गली में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खडी दिखी जिसमें तीन लडके बैठे दिखे जिन्हे हमराह स्टाफ मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो (1) अजय डाकसे पिता जगदीश डाकसे उम्र 25 साल निवासी B/5 ब्लाक न. 07- BDA कालोनी सलैया भोपाल (2) प्रमोद चैतन्य पिता प्रभूलाल चैतन्य उम्र 25 साल निवासी ब्लाक नं. A-12/8-BDA कालोनी सलैया भोपाल (3) धीरज कपिल पिता रमेश कपिल उम्र 24 साल निवासी ईश्वर नगर रेडीशन के पीछे सलैया भोपाल का बताया कार को चेक किया तो कार की पीछे की शीट में खाकी रंग की पुठे की पेटियाँ दिखी जिनके संबंध में पूछने पर तीनों व्यक्ति द्वारा पेटियाँ स्वयं की होना बताया और  शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। भोपाल में बेचने लाये हरियाणा में बनी शराब   उधर भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध शराब पर एक्शन लिया है, पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पत्रकार कालोनी गली टीटी नगर में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खड़ी है जिसमें तीन-चार व्यक्ति बैठे है। कार के अंदर पीछे की सीट पर शराब की पेटियाँ रखी है। ये लोग शराब को बेचने के लिए ग्राहक का इन्तजार कर रहे हैं। शराब बेचने आये तीन आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें बैठे तीनों लोगों को दबोच लिया , तीनों आरोपी अजय डाकसे, प्रमोद चैतन्य और  धीरज कपिल भोपाल के सलैया क्षेत्र के रहने वाले निकले, पूछताछ में उन्होंने शराब उनकी ही बताई , पुलिस नेजब शराब का लाइसेंस मांगा तो उनपर नहीं मिला। हरियाणा में बनी 225 लीटर देसी शराब जब्त    पुलिस ने शराब की सभी 25 पेटियों को उतार लिया पेटियों में 50-50 क्वार्टर 180 ml के थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 225 लीटर देसी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग बताई गई है पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों की आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। चेक करने पर मिली अवैध शराब पेटियो को कार मे से निकाल चैक करने पर 25 पेटी सफेद देशी प्लेन मदिरा की थी । प्रत्येक पेटी को खोलकर चैक करने पर 50-50 क्वार्टर 180 एमएल के थे। देशी सफेद प्लेन शराब की कुल 25 पेटी 1250 क्वाटर कुल 225 लीटर देशी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग मुताबिक जप्ती पत्रक तैयार किया गया । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet