LATEST NEWS

नगर पालिका का एक कर्मचारी महिला के साथ रंगरलियां मनाने आया, हिंदू संगठन ने किया हंगामा

दमोह दमोह जिले के हटा में खचना नाका के पास नेहरू पार्क में रविवार शाम एक घटना हुई। यहां नगर पालिका का एक कर्मचारी एक महिला के साथ रंगरलियां मनाने आया। उसने पार्क का बाहर का गेट बंद कर ताला लगा दिया ताकि कोई शक न करे। लेकिन सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पार्क पहुंचे। तब वह कर्मचारी महिला के साथ वहां से भाग गया। यह पूरा घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जब इस बारे में सीएमओ को बताया गया, तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक भी आए। उन्होंने पास के वाचनालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और ताला लगाने, महिला के अंदर जाने और बाहर से ताला लगाने की फुटेज मिली। महिला ताला देख अपनी चप्पल छोड़कर पास के दूसरे गेट से बाहर निकल गई। हिंदू संगठन के लोग भी वहां आ गए। कर्मचारी ने ताला लगाकर भागने से पहले महिला को बाइक से उसके घर छोड़ा। बताया गया कि कर्मचारी की पार्क में ड्यूटी थी। पार्क में काम करने वाले दो कर्मचारी बंदू रैकवार और परसू पटेल भी मौके पर आए। बंदू ने बताया कि दोपहर 12 बजे उन्होंने गेट का ताला लगाकर घर चले गए थे और चाबी गेट के ऊपर रख दी थी। बाद में कौन आया, उन्हें पता नहीं। सीएमओ राजेंद्र खरे ने कहा कि अगर कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग इस घटना को मंदसौर में भाजपा नेता के वायरल वीडियो के बाद हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। समय रहते हिंदू संगठन के लोग पहुंचकर मामला रोका।

नगर निगम का स्वीमिंग पूल 10 करोड़ में तैयार हुआ हुक्का बार बनकर रह गया

उज्जैन  उज्जैन में नगर निगम द्वारा पिछले दिनों शहरवासियों के लिए बनवाए गए स्वीमिंग पूल की फजीहत होना शुरु हो गई है। इसकी ताजा बानगी बयां करता एक वीडियो स्वीमिंग पूल परिसर में वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां कई परिवार और बच्चे भी मौजूद थे।  बताया जा रहा है कि, यह स्विमिंग पूल करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका संचालन रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नाम की एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस स्वीमिंग पूल को 31 मार्च 2025 को ही शहर के आम लोगों के लिए खोला गया है। लेकिन, शहर के युवाओं द्वारा स्वीमिंग पूल क्षेत्र को हुक्का लाउंज बना देने से यहां की निगरानी और संचालन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एंट्री पॉइंट पर पी रहे थे हुक्का वायरल हुए वीडियो के बारे में बताया गया है कि यह वीडियो शाम 4:45 बजे का है। इस दौरान कई लोग अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। पूल के प्रवेश द्वार पर दो युवक हुक्का पी रहे थे। वीडियो बनाने वाले युवक ने जब इस पर आपत्ति जताई तो हुक्का पी रहे युवकों ने उसी को समझाइश देना शुरू कर दिया। लोगों ने जताया आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि स्विमिंग पूल एक ऐसी जगह है जहां परिवार और बच्चे मनोरंजन एवं खेल के लिए आते हैं। ऐसे में प्रवेश द्वार पर हुक्के जैसे नशीले पदार्थों का सेवन न केवल अनुचित है, बल्कि यह बच्चों और परिवारों के लिए असुरक्षित माहौल भी बनाता है। वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि “हम अपने बच्चों को तैराकी सिखाने और मनोरंजन के लिए यहां लाते हैं, लेकिन अगर ऐसी गतिविधियां होंगी, तो हम कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?” नगर निगम नजर रखे यह घटना उज्जैन के स्विमिंग पूल के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि निजी कंपनी को ठेके पर देने के बावजूद नगर निगम की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह सुविधा के संचालन और वहां की गतिविधियों पर नजर रखे। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे मैंने वायरल वीडियो देखा है। हम कार्रवाई करेंगे। जांच कराएंगे कि हुक्का पूल के अंदर कैसे लाया गया और कंपनी को भी नोटिस जारी किया जाएगा। मुकेश टटवाल, महापौर, उज्जैन वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों का कहना है कि, इस तरह की गतिविधियां बिना रोक-टोक हो सकती हैं तो ये न सिर्फ असुरक्षा का संकेत तो है ही, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, इस मामले में नगर निगम और कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जनभावनाओं को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि, प्रशासन जल्द ही इस मामले में जांच के आदेश दे सकता है। साथ ही, नागरिकों के हित सर्वोपरि मानकर आगे सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की व्यवस्था कर सकता है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे नरसिंहपुर, कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ

नरसिंहपुर उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 36 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 60 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 2 घंटे से ज्यादा रुकेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ का करीब 2 घंटे 20 मिनट प्रवास रहेगा। ये दोपहर 12.15 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से नरसिंहपुर में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। दोपहर 12.25 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक कृषि उद्योग समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे भोजन करने के बाद 2.10 बजे कार्यक्रम से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.15 बजे से 2.25 बजे तक विदाई कार्यक्रम होगा। ये दोपहर 2.25 बजे हेलिकॉप्टर से जबलपुर के प्रस्थान करेंगे। मंत्री भी रहेंगे मौजूद समागम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई अन्य विशिष्टजन भी शामिल रहेंगे। 325 बसों से आएंगे किसान समागम में किसानों-हितग्राहियों को लाने के लिए 325 बसें अधिग्रहित की गई हैं। वहीं कई विभागों के अमले को भी हितग्राहियों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने अमले के साथ बैठक कर आयोजन स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11.15 बजे नरसिंहपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। पना, छाछ, कढ़ी समेत चार तरह की सब्जी का जायका लेंगे निवेशक निवेशकों के भोजन के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से आम का पना, मसाला छाछ प्रमुखता से परोसा जाएगा। सब्जियों में आलू गोभी, जीरा कोफ्ता, भिंडी मसाला, पनीर और कढ़ी भी होगी। शहर की दाल, चावल, बाजरा, ज्वार, गेहूं की रोटी भी परोसी जाएगी। किसानों-हितग्राहियों के लिए अलग मेन्यू बनाया गया है। इसमें उन्हें पूडी, सब्जी, अचार, मीठा, पानी आदि मिलेगा। मीडियाकर्मियों व ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए पैक्ड भोजन बांटा जाएगा। दो बजे तक नहीं मिलेगा बसों को प्रवेश नरसिंहपुर शहर से प्रतिदिन गाडरवारा, सागर, सिवनी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा आने-जाने वाली बसों का आज सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं होगा। जबलपुर, सिवनी से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन पेट्रोल पंप के पास एनएच 44 से रहेगा। छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन एनएच 44 सिंहपुर चौराहे फ्लाई ओव्हर के पास से रहेगा। गाडरवारा, सागर एवं राजमार्ग चौराहे से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन खैरीनाका के पास से रहेगा। सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया, मालवाहक एवं व्यवसायिक वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक मुशरान पार्क से रेलवे स्टेशन तक प्रतिबंधित रहेंगे। मंडी चौराहा पर उतारे जाएंगे हितग्राही जबलपुर, सिवनी, मंडला व डिंडोरी, छिंदवाड़ा से आने वाले हितग्राहियों के वाहन एनएच 44 के निर्माणाधीन पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन परशुराम तिराहा होकर मंडी चौराहा पहुंचेगें। रायसेन, सागर एवं दमोह करेली, खैरीनाका, गुलाब चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, आष्टांग तिराहा, सांकल तिराहा से ढाबा होते हुए मंडी चौक पहुंचेगें। हितग्राहियों को स्थानीय मंडी चौराहे पर उतारा जाएगा। जहां से 100 मीटर दूर कार्यक्रम स्थल पहुंचाने यातायात पुलिस तैनात रहेगी। मुख्य रोड पर यह वैकल्पिक व्यवस्था शहर में मुशरान पार्क से सुभाष चौक मेन रोड पर यातायात का अत्याधिक दबाव होने से सभी प्रकार के भारी वाहनों का नरसिंहपुर शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त समय में सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन सुभाष चौक से आष्टांग चिकित्सालय, सांकल तिराहा, सुनका चौराहा, मुशरान पार्क से होकर सिंहपुर तिराहा वाले मार्ग का उपयोग कर सकते है। प्लेटफॉर्म 2 से आ-जा सकेंगे यात्री सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के सामने वाली रोड पर यातायात का दबाव रहेगा। इसलिए रेलवे यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म नम्बर 2 का उपयोग करें। शहर से प्लेटफार्म नम्बर दो पर जाने के लिए बरगी बिज से होकर एनएच 44 से होकर रॉसरा ग्राम से होते हुए रेलवे प्लेटफार्म नम्बर दो पहुंचनें के मार्ग का उपयोग कर सकते हैं  

शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, तस्करी कर MP में बेचने लाई गई लाखों रुपये की शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

भोपाल भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब और वाहन जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुखबिर से मिली सूचना क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली, जिसकी तस्दीक के लिए टीम टीटी नगर क्षेत्र, माता मंदिर,मेनिट चौराहे पर रवाना हुई, मौके पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पत्रकार कालोनी पहुचे जहाँ म.न 21 के सामने गली में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खडी दिखी जिसमें तीन लडके बैठे दिखे जिन्हे हमराह स्टाफ मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो (1) अजय डाकसे पिता जगदीश डाकसे उम्र 25 साल निवासी B/5 ब्लाक न. 07- BDA कालोनी सलैया भोपाल (2) प्रमोद चैतन्य पिता प्रभूलाल चैतन्य उम्र 25 साल निवासी ब्लाक नं. A-12/8-BDA कालोनी सलैया भोपाल (3) धीरज कपिल पिता रमेश कपिल उम्र 24 साल निवासी ईश्वर नगर रेडीशन के पीछे सलैया भोपाल का बताया कार को चेक किया तो कार की पीछे की शीट में खाकी रंग की पुठे की पेटियाँ दिखी जिनके संबंध में पूछने पर तीनों व्यक्ति द्वारा पेटियाँ स्वयं की होना बताया और  शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। भोपाल में बेचने लाये हरियाणा में बनी शराब   उधर भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध शराब पर एक्शन लिया है, पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पत्रकार कालोनी गली टीटी नगर में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खड़ी है जिसमें तीन-चार व्यक्ति बैठे है। कार के अंदर पीछे की सीट पर शराब की पेटियाँ रखी है। ये लोग शराब को बेचने के लिए ग्राहक का इन्तजार कर रहे हैं। शराब बेचने आये तीन आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें बैठे तीनों लोगों को दबोच लिया , तीनों आरोपी अजय डाकसे, प्रमोद चैतन्य और  धीरज कपिल भोपाल के सलैया क्षेत्र के रहने वाले निकले, पूछताछ में उन्होंने शराब उनकी ही बताई , पुलिस नेजब शराब का लाइसेंस मांगा तो उनपर नहीं मिला। हरियाणा में बनी 225 लीटर देसी शराब जब्त    पुलिस ने शराब की सभी 25 पेटियों को उतार लिया पेटियों में 50-50 क्वार्टर 180 ml के थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 225 लीटर देसी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग बताई गई है पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों की आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। चेक करने पर मिली अवैध शराब पेटियो को कार मे से निकाल चैक करने पर 25 पेटी सफेद देशी प्लेन मदिरा की थी । प्रत्येक पेटी को खोलकर चैक करने पर 50-50 क्वार्टर 180 एमएल के थे। देशी सफेद प्लेन शराब की कुल 25 पेटी 1250 क्वाटर कुल 225 लीटर देशी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग मुताबिक जप्ती पत्रक तैयार किया गया । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बोगदा पुल के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

भोपाल भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जा रहा है। इसके लिए  आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा निर्माण कार्य के दौरान 28 मई से 27 जून तक यातायात डायवर्ट रहेगा, भोपाल पुलिस ने इस क्षेत्र के लिए डायवर्सन प्लान बनाया है। प्रतिबंधित मार्ग भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज एवं प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। हल्के व दो पहिया वाहन के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा। डायवर्सन मार्ग भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए- प्रभात चैराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा -परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) – 80 फीट रोड़- स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-संगम टाॅकीज तिराहा होकर भारत टाॅकीज एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफाॅर्म नंबर 6 से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाॅकीज तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अषोका गार्डन) से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे। प्रतिबंधित मार्ग भारी, मध्यम वाहन, बस : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल चौराहे से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। हल्के और दो पहिया वाहनों के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा। डायवर्सन मार्ग भारी, मध्यम और बस के लिए : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर, प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज-संगम टॉकीज तिराहा होकर प्लेटफॉर्म नंबर-6 पहुंच सकेंगे। भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 से प्रभात चौराहा की ओर आने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, परिहार चौराहा से प्रभात चौराहा की ओर आ सकेंगे। हल्के और दो पहिया वाहन बोगदा पुल से भारत टॉकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से शिव मंदिर तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।  हल्के वाहन/दो पहिया वाहन- बोगदा पुल से भारत टाॅकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से षिव मंदिर (जिंसी के सामने) तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। पुलिस का जनता से अनुरोध नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें,    

HC ने 31 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग को दी प्रसव की अनुमति, दुष्कर्म से जन्मे बच्चों के लिए पॉलिसी बनाने के आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में 31 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग को बच्चे को जन्म देने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह फैसला नाबालिग और उसके माता-पिता की बच्चे को जन्म देने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नाबालिग को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने और बच्चे के जन्म के बाद उसकी देखभाल करने का भी निर्देश दिया है। जस्टिस विनय सराफ की पीठ ने दिया आदेश साथ ही, कोर्ट ने यह भी कहा है कि MTP (Medical Termination of Pregnancy) अधिनियम मेडिकल बोर्ड को गर्भावस्था की समाप्ति पर राय बनाते समय गर्भवती की शारीरिक और भावनात्मक भलाई का भी मूल्यांकन करने की अनुमति देता है। जस्टिस विनय सराफ की अवकाशकालीन एकलपीठ ने यह आदेश दिया। सुनवाई में कोर्ट ने की अहम टिप्पणी कोर्ट ने कहा कि MTP अधिनियम मेडिकल बोर्ड को सुरक्षा प्रदान करता है, जब वे गर्भावस्था की समाप्ति के बारे में सद्भावपूर्वक राय बनाते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि मेडिकल बोर्ड को अपनी राय बनाते समय सिर्फ MTP अधिनियम के मानदंडों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें गर्भवती महिला की शारीरिक और भावनात्मक स्थिति का भी ध्यान रखना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि मेडिकल बोर्ड को अपनी राय और परिस्थितियों में किसी भी बदलाव के लिए ठोस कारण बताने चाहिए। गर्भावस्था की समाप्ति के मामलों में गर्भवती महिला की सहमति सबसे महत्वपूर्ण है। नाबालिग के साथ हुआ था दुराचार यह मामला मंडला जिले के खटिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एडीजे (अतिरिक्त जिला जज) कोर्ट को जानकारी दी थी कि एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार हुआ है और वह गर्भवती है। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि नाबालिग के पेट में पल रहा भ्रूण 29 सप्ताह और 6 दिन का है। डॉक्टरों ने कहा था कि अगर गर्भपात किया जाता है तो नाबालिग की जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद एडीजे कोर्ट ने इस मामले को हाईकोर्ट में भेजा था। पीड़िता और माता-पिता ने जताई थी इच्छा हाईकोर्ट में नाबालिग और उसके माता-पिता ने एक पत्र पेश किया। उस पत्र में उन्होंने गर्भावस्था जारी रखने और बच्चे को जन्म देने की इच्छा जताई थी। कोर्ट ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी राय दी है कि भ्रूण 29 सप्ताह से अधिक का है। इसलिए, गर्भपात करने से नाबालिग की जान को खतरा हो सकता है। राज्य सरकार वहन करेगी बच्चे का खर्च कोर्ट ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नाबालिग को बच्चे को जन्म देने के लिए डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम के माध्यम से सभी उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया से संबंधित सभी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गर्भावस्था के दौरान, बच्चे के जन्म के समय और उसके बाद डॉक्टरों द्वारा सभी आवश्यक देखभाल और सावधानी बरती जाएगी। प्रसव के बाद नाबालिग की देखभाल की जाएगी और राज्य सरकार का यह कर्तव्य होगा कि वह स्थापित मानदंडों के अनुसार बच्चे की देखभाल करे। 12 तक की पढ़ाई रहेगी फ्री कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि बच्चे को कक्षा 12 तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। बच्चे के वयस्क होने तक उसे सभी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पीड़ित और बच्चे का नाम किसी भी तरह से उजागर नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार को उठाने चाहिए कदम कोर्ट ने राज्य सरकार को यौन उत्पीड़न, बलात्कार या अनाचार से बचे बच्चों के लिए भोजन, आश्रय, शिक्षा और सुरक्षा की सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक नीति बनाने पर विचार करने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर नाबालिग और उसके माता-पिता प्रसव के बाद बच्चे को गोद देना चाहते हैं, तो राज्य सरकार को इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कानूनी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अब गवाह कोर्ट में गवाही दे सकेंगे, कई बार दूर तक जाने की परेशनी से निजात मिल सकेगी

भोपाल अदालतों में गवाहों की पेशी में कई बार केस में देरी की परेशानी अब बीते जमाने की बात होने वाली है. केंद्र सरकार की न्यायश्रुति योजना के तहत मध्य प्रदेश में पुलिस अब करीब 2000 स्थान चिन्हित कर वहां वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम बनाने की तैयारी में है. दरअसल, यह देखा गया है कि कई बार सिर्फ गवाहों की गैर-मौजूदगी की वजह से अदालत को केस की अगली सुनवाई के लिए तारीख देनी होती है. ज्यादातर ममलों में यह वह गवाह होते हैं जिनकी पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अहम भूमिका होती है. जैसे- प्रत्यक्षदर्शी, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, केस से जुड़े आईओ (इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर) या मेडिकल ऑफिसर. वहीं, कई बार केस से जुड़े ऐसे अधिकारीयों या कर्मचारियों का ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन कोर्ट की सुनवाई के दौरान गवाही में सिर्फ ‘हां’ या ‘ना’ कहने के लिए उन्हें उसी शहर या इलाके की कोर्ट में आना होता है, जहां कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने केस में योगदान दिया हो. लेकिन देखा गया है कि कई बार अलग-अलग कारणों से यह गवाह कोर्ट समय पर नहीं पहुंच पाते और कोर्ट को अगली तारीख देनी पड़ती है, जिससे सुनवाई में अनावश्यक देरी होती है और केस लंबा खींचता जाता है. अब केंद्र सरकार इसी समस्या को दूर करने के लिए न्यायश्रुति योजना के तहत पुलिस थानों और एसपी कार्यालय, सीएसपी कार्यालय और एसडीओपी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम बनाने के लिए फंड देने वाली है. पुलिस कमिश्नर प्रणाली वाले भोपाल और इंदौर शहर में एसीपी कार्यालय में इसकी व्यवस्था की जाएगी. इस योजना के तहत स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो साउंडप्रूफ केबिन तैयार करेगा, जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह गवाह कोर्ट में गवाही दे सकेंगे और सिर्फ गवाही देने के लिए उन्हें कई बार दूर तक जाने की परेशनी से निजात मिल सकेगी.  

हत्या और बलात्कार के आरोप 5 लोग हैं जेल में बंद… 18 महीने बाद जीवित लौटी महिला

झाबुआ झाबुआ जिले के थांदला में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी आरोपी डेढ़ साल से सलाखों के पीछे थे। पुलिस ने चार्जशीट भी फाइल कर दी थी और केस की सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच गई थी। लेकिन इसी बीच वही महिला थाने पहुंच गई, जिसकी हत्या बताई जा रही थी। उसने कहा, “मैं जिंदा हूं और मजदूरी कर रही थी।” महिला का डीएनए कराया गया, जिससे यह साफ हो गया कि उसकी हत्या नहीं हुई थी। इस खुलासे के बाद हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को रिहा करने के आदेश दिए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की। 14 सितंबर 2023: जब शव को ललिता मान लिया गया यह पूरा मामला थांदला की रहने वाली ललिता नाम की महिला से जुड़ा है। 14 सितंबर 2023 को पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश कटारे को पानी में एक महिला की लाश तैरती दिखी। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था—चेहरा नहीं था और दोनों हाथ भी कटे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। ललिता के माता-पिता और रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान ललिता के रूप में की। बिना डीएनए जांच के पुलिस ने यह मान लिया कि शव ललिता का ही है। शाहरुख ने कबूल किया गुनाह जांच में सामने आया कि ललिता की दोस्ती शाहरुख नामक युवक से थी और वह आखिरी बार उसी के साथ देखी गई थी। पुलिस ने शाहरुख को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान शाहरुख ने कबूल किया कि 500 रुपए को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने साथियों- इमरान, एजाज, सोनू और अजीम—के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारकर ललिता की हत्या कर दी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तब से सभी आरोपी जेल में थे। मार्च 2025 में ललिता जिंदा थाने पहुंची मामले ने तब नया मोड़ लिया जब मार्च 2025 में ललिता खुद थांदला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी के लिए बाहर गई थी और उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। पुलिस हैरान रह गई। शव की शिनाख्त करने वाले ललिता के माता-पिता भी चौंक गए। उन्होंने कहा कि शव की कद-काठी और कपड़े देखकर उन्होंने ललिता के रूप में पहचान की थी, लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का अहसास हो रहा है।

नौतपा के पहले दिन 10 डिग्री कम रहा पारा, आज भी जबलपुर समेत 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा के पहला दिन नहीं तपा, भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश का दौर रहा। साथ ही मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई शहरों में बारिश हुई। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ खजुराहो में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच सका। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार दिन का तापमान 10 डिग्री कम है। सोमवार को इंदौर, जबलपुर सहित 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में आंधी और बारिश की संभावना है। मंडला में आधा इंच पानी गिरा रविवार को मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई शहरों में पानी गिरा। मंडला में करीब आधा इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट रही। यहां बादल छाए रहे। सिर्फ एक शहर खजुराहो में ही पारा 40 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदले होने की संभावना जताई है। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मलाजखंड में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 31 डिग्री, बैतूल में 31.5 डिग्री और सिवनी में 32 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री दर्ज रहा। मंडला में आधा इंच बारिश, खजुराहो में पारा 40 डिग्री पहुंचा रविवार को मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल और कई अन्य शहरों में बारिश हुई। मंडला में लगभग आधा इंच पानी गिरा। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट आई। यहां बादल छाए रहे। केवल खजुराहो में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मलाजखंड में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 31 डिग्री, बैतूल में 31.5 डिग्री और सिवनी में 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग क्या कह रहा ? सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने कहा कि तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण मौसम का हाल बदला हुआ है। इसी वजह से अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम ? 26 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। 27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 28 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। मई में बारिश-आंधी का दौर, दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलती हे तो रातें भी गर्म रहती हैं, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग रहा। लगातार 19 दिन तक बारिश हुई है। ऐसे में रविवार-सोमवार से गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया। खासकर छतरपुर जिले के खजुराहो-नौगांव, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, उज्जैन, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर में गर्मी का असर रहा। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद ही गर्मी का असर तेज होने की संभावना है। इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी मौसम विभाग की मानें तो मई महीने के आखिरी दिनों में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 46-47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल में भी बारिश-गर्मी का असर रहा अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 … Read more

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दी जानकारी

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में जून माह में तीन तिथियों पर होंगी महत्वपूर्ण गतिविधियां प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दी जानकारी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माह तीन ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होंगी जिनका मध्यप्रदेश और देश के लिए विशेष महत्व है। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है इस नाते यह दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह पर्यावरण दिवस भी है, और राज्य सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिकाधिक प्रयास कर रही है। जल गंगा संर्वधन अभियान का औपचारिक शुभारम्भ गुड़ी पड़वा से हो चुका है। प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ यह अभियान निरंतर 30 जून तक चलेगा। जनप्रतिनिधि और आम नागरिक अभियान में व्यापक भागीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया से चर्चा में जून माह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण दिवस के पश्चात 9 जून को महत्वपूर्ण तिथि है जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सफल 11 साल पूरे होने का भी दिन है। यह विशेष उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लगातार तीन कार्यकाल के लिए सरकार बनाने के लिए बधाई के पात्र हैं, बल्कि उन्होंने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री जी के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। इन ऐतिहासिक निर्णयों में चाहे वो ट्रिपल तलाक का विषय हो या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सभी समुदायों की ओर से मिलकर पूरा करवाना हो या फिर पाकिस्तान को तीन बार तगड़ा जवाब देने की कार्यवाही जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर करने की त्वरित कार्यवाही हो और साथ ही सीमाओं पर चीन का सामना करना हो, यह सभी ऐसे निर्णयों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीएसटी लागू करने से लेकर कई बदलाव, बदलते दौर के भारत में देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व का ही यह प्रमाण है कि भारत का महत्व बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के ठोस प्रयासों ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। काला दिवस से स्मरण किया जाता है लोकतंत्र का महत्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में काला दिवस माना जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में जनता ने आपातकाल का प्रतिकार भी लिया। वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 25 जून को इस काले दिवस का स्मरण कर पूरे राष्ट्र में लोकतंत्र के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य हो रहा है। आगामी माह व्यापक स्तर पर इस तिथि पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उद्योग वर्ष में किसानों को देंगे सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार 26मई को नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी पधार रहे हैं। हमारी कृषि आधारित व्यवस्थाओं, कृषि यंत्रों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कारखानों की स्थापना और इनसे मिलने वाले रोजगार,फसलों के संवर्धन और उपार्जन की दृष्टि से किसानों को उचित मूल्य दिलवाने का प्रयास है। प्रदेश में प्रसंस्करण इकाइयों की क्षमता बढ़ाने का अभियान संचालित होगा। उद्योग वर्ष में किसानों को महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। नरसिंहपुर के कृषि उद्योग समागम में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन, एआई आधारित उपकरणों और जैविक खेती के जीवंत प्रादर्श किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। अनेक विभाग स्टॉल लगाकर शासकीय कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे।  

जबलपुर स्टेशन पर 4 दिन का मेगा रेलवे ब्लॉक, मदनमहल से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

जबलपुर  पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन में विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते 27 मई से 30 मई तक चार दिन के लिए प्रतिदिन तीन घंटे का रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रानी कमलापति- अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन (गाड़ी नंबर 22187-22188) की सेवाओं में आंशिक बदलाव किया गया है। अब 27 से 30 मई तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन 22187 मदनमहल स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन मदनमहल से अधारताल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं 27 से 30 मई तक अधारताल से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन 22188 मदनमहल स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन अधारताल से मदनमहल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार     गाड़ी संख्या 22187, जो रानी कमलापति से अधारताल जाती है, 27 से 30 मई तक मदनमहल स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी। यानी यह ट्रेन इन तारीखों में मदनमहल से आगे अधारताल तक नहीं जाएगी।     वहीं गाड़ी संख्या 22188, जो अधारताल से रानी कमलापति आती है, इन्हीं तारीखों में मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी। यानी यह ट्रेन अधारताल से मदनमहल तक नहीं चलेगी। इधर… ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन आज से रोज ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन अब हर दिन किया जाएगा। सोमवार से ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यह ट्रेन अभी तक सप्ताह में केवल पांच दिन चलाई जा रही थी। इसे नियमित रूप से चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। भोपाल से यह ट्रेन दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी और रात 11:58 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ग्वालियर से सुबह 6:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इधर, प्रयागराज से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक नियमित रूप से चलने वाली ट्रेन नंबर 11802 का संचालन सोमवार से ग्वालियर तक किया जाएगा। यह ट्रेन सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर शाम 5:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद रात नौ बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी। इसी दिन से यह ट्रेन नियमित हो जाएगी।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की छोटी आंत बाहर, दो गिरफ्तार, डॉक्टर ने किए कई खुलासे

खंडवा खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में आदिवासी महिला से निर्भया कांड जैसा दरिंदगी का मामला सामने आया है। शनिवार को गैंगरेप के बाद 45 साल की महिला की मौत हो गई। रविवार को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान प्राइवेट पार्ट पर कट के निशान, पेट में आंतरिक चोट, छोटी आंत बाहर मिली। साक्ष्य के लिए पीएम की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी हरि और सुनील को गिरफ्तार कर लया है। दोनों पीड़िता के परिचित हैं।  खंडवा एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार, पीड़िता शादी समारोह में आई थी। उसके साथ हरि नाम का व्यक्ति था। शादी के बाद पीड़िता को एक महिला उसके घर छोड़ने गई। यहां से पीड़िता हरि के साथ उसके घर आई। कुछ देर बाद ही एक अन्य व्यक्ति सुनील भी आ गया। रात में दोनों ने गैंगरेप किया। अत्यधिक ब्लीडिंग से महिला की मौत हो गई। कांग्रेस ने अपने स्तर पर मामले की जांच को तीन सदस्यीय दल बनाया है। इसमें महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ और विधायक झूमा सोलंकी शामिल हैं। यह दल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट सौंपेगा। परिवार की लापरवाही, नहीं ले गए अस्पताल पीड़िता(Khandwa Tribal Women Gangrape) ने परिजन को बताया कि गैंगरेप की जानकारी के बाद पीड़िता जब परिवार को मिली तब वह बातचीत कर रही थी। उसे ब्लीडिंग हो रही थी। पीड़िता ने परिवार के सदस्यों को आरोपी सुनील और हरि के नाम बताए। इसके बाद सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पीड़िता को घर में रखा। इस दौरान मौत हो गई। इसके बाद डायल 100 को सूचित किया। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, आदिवासी के साथ ऐसी घटना ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह हैवानियत किसी सभ्य समाज की नहीं, बल्कि जंगलराज की तस्वीर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि अब चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। आप ऐसे कितने शर्मनाक मामलों पर चुप रहेंगे। क्यों आपकी पुलिस और प्रशासन अपराधियों के सामने बेबस नजर आते हैं। महिला सुरक्षा को लेकर आपकी सरकार की जिम्मेदारी कहां है। अब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, सिर्फ दिखावे नहीं। बेटे से बोली थी- अब मैं नहीं बचूंगी पीड़िता के बेटे ने बताया कि मां शादी समरोह में गई थी। रात को घर नहीं लौटी। हमें लगा कि वो वहीं रुक गई होगी। गांव की एक महिला ने बताया कि वो हमारे आंगन में बैठी है। तब हम वहां पहुंचे तो मां बेहोश अवस्था में थी। हमने उन्हें पानी पिलाया और होश में लाए। मां ने कहा कि मेरे साथ गलत हुआ है, अब मैं नहीं बचूंगी। सुनील और हरि ने मेरे साथ जबर्दस्ती की। पूर्व पीसीसी चीफ बोले- बहन-बेटी सुरक्षित नहीं खंडवा में हुए गैंगरेप के मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा खालवा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मप्र में हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों में महिलाओं से अत्याचार पर हम प्रथम स्थान पर हैं। खालवा कांड को लेकर मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं क्षेत्र के मंत्री दुष्कर्मियों पर क्या कार्यवाही करेंगे यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए। यह है पूरा मामला रविवार को एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 मई को एक गांव में शादी समारोह में पीड़िता शामिल हुई थी। उसके साथ हरि भी था। शादी समारोह के बाद पीड़िता उसके साथ इसी समारोह में शामिल एक अन्य महिला को उसके घर छोड़ने गई थी। लगभग 6:30 बजे दोनों ने उस महिला को खेत वाले घर पर छोड़ा। उसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पर आई। वहां पर कुछ देर बाद सुनील भी आ गया। हरि के घर पर सुनील, हरि व पीड़िता को देखा गया था। घटना स्थल पर पुलिस को महिला की बच्चेदानी बाहर निकलने जैसी कोई स्थिति नहीं दिखी। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, जिससे अन्य चीजों का खुलासा हो पाएगा। जिला अस्पताल में मेडिकल की फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सीमा सूते और जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डूडबे द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। तीनों ने साथ में पी थी शराब पड़ोस के एक व्यक्ति ने तीनों को रात में शराब पीते हुए देखा। इसके बाद सुबह हरि की मां ने देखा कि पीड़िता घायल अवस्था में उसके आंगन में बैठी हुई थी। इस पर उसने पीड़िता के घर वालों को सूचित किया। पीड़िता के घरवाले आए और घर चले गए। इसके बाद पीडिता ने बताया कि सुनील और हरि ने उसके साथ जबर्दस्ती की।

शराब माफियाओं का तंडाव, चाचा-भतीजे की गोली मारकर की हत्या, वारदात से फैली सनसनी

मुरैना अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफ़ियाओं ने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह यह वारदात सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाटापुरा नहर पुलिया के पास हुई है। महेंद्र भदौरिया और उसका भतीजा सौरभ भदौरिया आबकारी शराब ठेकेदार की दुकानों का काम संभालते हैं। दोनों को सूचना मिली कि दिमनी से गोपी-पंचोली गांव की तरफ़ अवैध शराब की गाड़ी जा रही है। चाचा भतीजे ने अवैध शराब की गाड़ी को रोकने के लिए अपनी बोलेरो गाड़ी सड़क पर लगा दी। इसी बीच अवैध शराब लेकर जा रहे हैं माफ़ियाओं ने सीधे फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से सौरभ और महेंद्र भदौरिया की मौक़े पर ही मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं। घटना के बाद से दिमनी सिहोनिया से लेकर जिला अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल है। इधर…कार से ले जाई जा रहीं 24 पेटी अवैध शराब की जब्त मुरैना के बानमोर थाना पुलिस ने शनिवार की रात को थाने के सामने हाइवे पर कार में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा है। आरोपित पुलिस को देखकर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को पता चला कि हाइवे पर कार में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। इसी सूचना पर थाने के सामने चेकिंग की। इसी बीच चालक ने पुलिस को देखकर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 07 सीबी 3179 को जब्त किया। जिसकी तलाशी ली तो उसमें पांच पेटी बीयर की, 19 पेटी देशी शराब की भरी हुई थीं। पुलिस ने मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नयापुरा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी शिशुपाल कुशवाह गांव के रामवरन कुशवाह के बीच शनिवार को विवाद हो गया। इसी विवाद पर दोनों ही पक्ष हाथों में लाठियां लेकर आमने सामने आ गए और एक दूसरे की मारपीट कर दी। जिससे दोनों ही गुट चोटिल हुए। पुलिस ने शिशुपाल कुशवाह की फरियाद पर आरोपित हाकिम कुशवाह, रामलखन कुशवाह, रामवरन कुशवाह व सुनील कुशवाह के खिलाफ तथा रामवरन कुशवाह की फरियाद पर आरोपित शिशुपाल, दिनेश, धर्मसिंह व बंटी कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- क्षिप्रा नदी के किनारे विकास कार्यों को प्रमुखता से लिया

भोपाल महाकाल की पावन नगरी उज्जयनी में गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 4 एवं 5 जून को क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा आयोजित की जायेगी। यह परिक्रमा प्रतिवर्ष गंगा दशहरा पर्व पर की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण के लिये 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर ज्येष्ठ शुल्क पक्ष नवमीं से ज्येष्ठ शुल्क दसवीं गंगा दशहरा के अवसर पर दो दिवसीय माँ क्षिप्रा परिक्रमा आयोजित की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी क्षिप्रा तीर्थ के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरण के लिये सभी से सहभागिता के लिये आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि परिक्रमा में विद्वतजन, विषय-विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और समाज के सभी वर्ग शामिल होकर क्षिप्रा संरक्षण कार्य में संलग्न रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा के दौरान पर्यावरणविद्, जीव और वनस्पति वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गयी परीक्षण रिपोर्ट प्रतिवर्ष शासन को भेजी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी के किनारे विकास कार्यों को प्रमुखता से लिया गया है। क्षिप्रा परिक्रमा में घाटों का निर्माण, मंदिरों का पुनर्निर्माण, क्षिप्रा नदी का शुद्धिकरण और खान डायवर्सन योजना और नौका-विहार जैसे कार्य किये जा रहे हैं। क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में व्यवस्था निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन श्री श्रीराम तिवारी ने बताया कि क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएँ की जायेंगी। इसमें नगर निगम उज्जैन द्वारा परिक्रमा मार्ग की सफाई, रामघाट, दत्त अखाड़ा, गुरुनानक देव घाट और राणोजी की छत्री घाट के साथ परिक्रमा मार्ग के घाटों की साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा। क्षिप्रा नदी की सफाई, फव्वारे, मंदिरों की पुताई एवं विद्युत साज-सज्जा का कार्य किया जायेगा। दत्त अखाड़ा, गुरुनानक घाट, रामघाट, चुनरी-पूजन स्थल और भजन संध्या स्थल पर हैलोजन लगाये जायेंगे। नगर निगम द्वारा यात्रा के पहले-दूसरे दिन 4 एवं 5 जून को दत्त अखाड़ा घाट क्षेत्र, गुरुद्वारा नानक साहिब में विश्राम व्यवस्था की जायेगी। प्रति वर्षानुसार यात्रियों की सुविधा के लिये त्रिवेणी, रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट पर टेंट, मंच, विद्युत व्यवस्था की जायेगी। क्षिप्रा परिक्रमा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण की मेंटेनेंस गैंग द्वारा मार्ग का चिन्हीकरण एवं चुनरी व्यवस्था के साथ यात्रा मार्ग पर मुरम का भराव कर रास्ता तैयार किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिक्रमा के साथ एम्बुलेंस, डॉक्टर तथा पड़ाव स्थलों पर चिकित्सा व्यवस्था की जायेगी। यात्रा के दौरान सम्पूर्ण परिक्रमा स्थल एवं मार्ग पर पुलिस व्यवस्था रहेगी। साँची दुग्ध संघ द्वारा श्रीखण्ड एवं छाछ की व्यवस्था की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह में भजन संध्या की व्यवस्था, वीआईपी अतिथियों की व्यवस्था और सेक्टर बनाकर परिक्रमा मार्ग पर अधिकारियों को नियुक्त किया जायेगा। यात्रा में विभिन्न ग्रामों की सहकारी समितियों का सहयोग भी लिया जायेगा। जिला पंचायत द्वारा परिक्रमा मार्ग पर आने वाले ग्रामों में छाँव व जलपान की व्यवस्था की जायेगी। क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में पुरातत्व दल विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के डॉ. आर.सी. ठाकुर, अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर, डॉ. रमण सोलंकी, पुराविद् विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, प्रो. डॉ. विजय कुमार वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना विक्रम विश्वविद्यालय डॉ. हेमंत लोधवाल, प्राचीन भारतीय इतिहास, विक्रम विश्वविद्यालय डॉ. निहाल सिंह, वनस्पति विज्ञान विक्रम विश्वविद्यालय और भारत स्काउट एण्ड गाइड एवं राष्ट्रीय छात्र सेना शामिल रहेंगे।  

कैंसर रोगियों के जीवन में प्रसन्नता का संचार करता बिराट हॉस्पिटल

भोपाल साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी का जबलपुर में स्थापित विराट हॉस्पिटल ‘स्वालम्बी नारी, सशक्त राष्ट्र’ की अवधारणा को साकार कर रहा है। कैंसर की जंग हार चुके रोगियों के उपचार और उनकी सेवा के लिए इस हॉस्पिटल का समर्पण सराहनीय है। साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने विराट हॉस्पिटल को प्रारंभ से ही कैंसर रोगियों के लिये सेवा और उपचार के आदर्श केन्द्र की स्थापना के संकल्प की सिद्धि की साधना स्थली बनाया। इस समर्पण भाव के कारण विराट हॉस्पिटल कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान औऱ सम्मान अर्जित कर सका है। साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी का यह प्रकल्प असाध्य रोगों के उपचार और सेवा सुश्रूषा की प्रेरणा स्थली बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर प्रवास के दौरान इस अस्पताल का अवलोकन करेंगे। कैंसर रोगियों के जीवन में प्रसन्नता का संचार करता बिराट हॉस्पिटल कैंसर मरीजों की जीवन के अंतिम समय में विराट हॉस्पिटल में की जा रही देखभाल की ऐसे ही तारीफ नहीं की जाती, बल्कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान यहां भेजा जाना इसका प्रमाण है। कैंसर रोगियों के चेहरे पर यहां सेवाभाव से की जा रही देखभाल को लेकर संतोष देखा जा सकता है। ज्ञानेश्वरी दीदी ने बताया कि शुरूआत में लगता था कि ऐसे कैंसर मरीजों की देखभाल कैसे की जा सकेगी, जिनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है, डॉक्टर भी जबाब दे चुके हैं और परिवार भी उनका साथ छोड़ चुका है, लेकिन लोगों, दानदाताओं और कॉरपोरेट कंपनियों के सहयोग से धीरे-धीरे सारी व्यवस्थाएं होती गई और पिछले करीब बारह वर्षों में ढाई हजार से अधिक कैंसर मरीजों की सेवा की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि विराट हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों को चाय, दूध, नास्ता और दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मरीज के परिवार के एक सदस्य को भी यहॉं रहने की अनुमति है उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी हॉस्पिटल की ओर से की जाती है। भोजन पौष्टिक हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजन पकाने में बायो गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। परिसर में उगाई गई आर्गेनिक सब्जियां ही भोजन में परोसी जाती हैं। परिसर स्थित गौशाला की गायों का दूध मरीजों को दिया जाता है। साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने बताया कि करीब सवा तीन एकड़ में फैले विराट हॉस्पिटल का पूरा परिसर इको फ्रेंडली है। यहाँ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। हॉस्पिटल परिसर से निकला प्रदूषित पानी माँ नर्मदा में न मिले इसके लिये यहाँ दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाये गये हैं। इनसे साफ किया गया पानी परिसर में लगे पेड़-पौधों की सिंचाई और निस्तार में इस्तेमाल किया जाता है। अब उपचारात्मक सुविधाएं देने की तैयारी, बनेगा कैंसर अस्पताल कैंसर से जंग हार चुके मरीजों की जीवन के अंतिम समय में देखभाल करने वाले विराट हॉस्पिटल परिसर में अब कैंसर के नये मरीजों को उपचारात्मक सेवाएं देने 75 बिस्तरों का तीन मंजिला अस्पताल भी बनाया जा रहा है। विराट हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अखिलेश गुमास्ता ने बताया कि अस्पताल का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। दान दाताओं और कार्पोरेट्स के सहयोग से यहाँ ब्रेकी थेरेपी जैसी अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है इससे कैंसर मरीजों का उपचार शुरू भी कर दिया गया है। भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर से अनुमति मिलते ही यहाँ स्थापित कोबाल्ट मशीन से भी कैंसर मरीजों की रेडियो थेरेपी शुरू की जाएगी। सर्जरी की जरूरत वाले कैंसर मरीजों के लिये इस नये भवन में सर्जिकल वार्ड भी बनाया जा रहा है। विराट हॉस्पिटल की संस्थापक ज्ञानेश्वरी दीदी मूल रूप से हरियाणा के पिंजौर की रहने वाली हैं। अपने गुरु ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावराजी महाराज से दीक्षा लेने के बाद साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने समाजसेवा के लिए अलग-अलग शहरों में भ्रमण किया। नर्मदा नदी के किनारे बसा जबलपुर शहर पसंद आया और इसे ही उन्होंने अपना कर्मक्षेत्र बना लिया। साध्‍वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने बताया कि उनकी इच्छा एक ऐसा परिसर बनाने की थी, जहां जीवन के अंतिम समय में कैंसर मरीजों को पारिवारिक माहौल में रखकर इलाज और सेवा की जा सके।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet