LATEST NEWS

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम

  अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 07 मई को रात्रि 10ः14 बजे ट्रेन द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे तथा 08 मई को प्रातः 10ः31 बजे रेलवे स्टेशन अनूपपुर पहुंचेंगे व बिजुरी हेतु प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः20 बजे बिजुरी पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा। अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 07 मई को रात्रि 9ः15 बजे कटनी से उमरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10ः15 बजे वन विश्राम गृह उमरिया पहुंचेंगे। रात्रि 11 बजे उमरिया से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 1ः00 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक ने गुना, अशोकनगर एवं गंजबासोदा स्टेशनों का किया निरीक्षण

गुना–रानी कमलापति रेलखंड पर संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा भोपाल,  पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज गुना–रानी कमलापति रेलखंड का गहन निरीक्षण करते हुए गुना, अशोकनगर एवं गंजबासोदा रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों, संरक्षा मानकों तथा यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति की स्थिति का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने गुना से बीना तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, समपार क्रॉसिंग्स एवं सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। गुना स्टेशन: रनिंग स्टाफ से संवाद और संरक्षा उपकरणों की जांच गुना स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन यार्ड, प्लेटफॉर्म शेड, रनिंग रूम, क्रू लॉबी, सर्कुलेटिंग एरिया एवं टिकट काउंटर का निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति एवं विकास कार्यों का जायज़ा लिया। रनिंग रूम एवं क्रू लॉबी में उपलब्ध सुविधाओं की जांच करते हुए उन्होंने स्टाफ से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी कार्य स्थितियों की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। यार्ड में इंटरलॉकिंग प्रणाली, प्वाइंट्स, क्रॉसिंग्स तथा सिग्नलिंग उपकरणों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने पुनर्विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महुगुड़ा के पास स्थित एलएचएस संख्या 68 (लिमिटेड हाइट सबवे) का स्थल निरीक्षण किया, जो समपार संख्या 68 पर बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को संरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, मुंगावली के पास स्थित समपार संख्या 16 पर प्रस्तावित एलएचएस निर्माण योजना का भी जायजा लिया गया तथा शीघ्र कार्यारंभ के निर्देश दिए गए। अशोकनगर स्टेशन: इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म मूल्यांकन अशोकनगर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म के किनारे स्थापित सुरक्षा संकेतों, ट्रैक की वर्तमान स्थिति, स्टेशन यार्ड की संरचना, सिग्नलिंग प्रणाली तथा स्टेशन भवन के विभिन्न हिस्सों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यात्री प्रतीक्षालयों, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा शौचालयों की मौजूदा सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इन्हें और अधिक स्वच्छ, सुलभ एवं यात्री अनुकूल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। गंजबासोदा स्टेशन: विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा गंजबासोदा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्री सूचना प्रणाली, शेड, लाइटिंग और टिकट घर का अवलोकन किया। निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल अभियंता (मध्य) श्री के.के. निगम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) श्री नरेन्द्र लोधी , वरिष्ठ मंडल अभियंता (कर्षण परिचालन) श्री सचिन शर्मा , वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री राव अभिषेक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री संजय मानोरिया, मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) श्री प्रमोद पंडीत जाधव सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।  

मध्यप्रदेश में एमबी पावर की 1600 मेगावाट विस्तार योजना को मिला स्थानीय समर्थन

अनुपपुर एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट ताप विद्युत विस्तार परियोजना को उस समय महत्वपूर्ण गति मिली, जब मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के दिशा-निर्देशों के तहत यह जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसमें दो अतिरिक्त 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अनुपपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप पांडे उपस्थित रहे। यह जनसुनवाई शासकीय महाविद्यालय, लहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने परियोजना के प्रति सशर्त समर्थन जताया। जहां एक ओर रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में संयंत्र की भूमिका को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने उत्सर्जन में संभावित वृद्धि, जल स्रोतों के उपयोग और निगरानी तंत्र की पारदर्शिता को लेकर कंपनी से सवाल पूछे। इन बिंदुओं पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानकों के सख्त पालन का आश्वासन दोहराया और स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास में निवेश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वहीं स्थानीय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने मौजूदा थर्मल पावर प्लांट में 2×800 MW के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के वृद्धि के लिए अपने समर्थन  की बात कही, इन प्रतिनिधियों में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता श्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री भूपेंद्र सिंह, बीजेपी नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद जैतहरी अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्री रवि राठौर शामिल थे। पर्यवेक्षकों ने यह विशेष रूप से नोट किया कि अब ग्रामीण समुदाय के लिए सूचित भागीदारी कर रहे हैं और उत्तरदायित्व की भी अपेक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी किस हद तक अपने विकासात्मक लक्ष्यों को टिकाऊ और समावेशी विकास के साथ संतुलित कर पाती है।

समदड़िया माल में गिरे बम, पांच घायल, आग लगी, चीख-पुकार के साथ मची भगदड़, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्यु

जबलपुर शहर के बीचों बीच स्थित समदड़िया माल में शाम करीब चार बजे एक के बाद एक दो बम गिरे। बम के धमाकों से माल की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। माल के प्रथम तल पर स्मोक बम भी आग गिरा और चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया। माल में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। माॅल में हमले की खबर मिलते ही सायरन बज उठे। एक-एक कर पुलिस, एंबुलेेंस, नगर निगम के फायर फाइटर के वाहन सायरन बजाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी आ गई। माॅल में फंसे लोगों को जमीन पर लेटने, टेबिल मेच के नीचे छिपने की सलाह देते हुए उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यु शुरू हो कर दिया। चारों तरफ बारूद का धुंआ फैलने से लोगों काे सांस लेने में परेशानी हो रही थी लिहाजा लोगों को मास्क दिए गए और कपड़े से मुंह ढंकने की सलाह दी गई। नगर निग के फायर फाइटर वाटर वाउचर से पानी की बौछारें कर आग बुझाने में जुटे रहे। जबकि पुलिस और होमगार्ड के जवान सहित अन्य रेस्क्यु दल अन्य कर्मचारी माल में फंसे लाेगाें को सुरक्षित बहार निकालने में जुट गए। आम नागरिकों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की एक टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी के लिए सुरक्षा चक्र बनाना शुरू कर दिया है तत्काल पुलिस ने प्लास्टिक की रिबन से क्षेत्र को कवर कर दिया है। ताकि एक सुरक्षित दूरी बनी रहे और किसी बाहरी व्यक्तियों को नुकसान न पहुंचे। दरअसल ये सीन सिविल डिफेंस माकड्रिल का था। पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बने तनाव के हालात पर देश में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को भी परखा जा रहा था। सिविल डिफेंस माक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमलों और आतंकी गतिविधियों जैसे आपातकालीन हालात में देश की प्रतिक्रिया प्रणाली को परखना है। पहलगाम हमले के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया है। इस अभ्यास में सभी स्तरों पर नागरिकों की भागीदारी से सामूहिक जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जबलपुर में समड़िया माल सहित गोहलपुर गारमेंट क्लस्टर, गाेरखपुर थाना और सिहोरा में इसी तरह की मॉकड्रिल की गई। स्ट्रेचर कम पड़े तो कंधों पर उठाकर लाए माक ड्रिल के तहत हुए सिविल डिफेंस की टीम सक्रिय हो गई थी। कलेक्टर, एसपी सहित निगमायुक्त भी पहुंच गए थे। एनडीआरएफ, एनसीसी कैडेट्स और होमगार्ड के जवान बचाव एवं राहत कार्य में जुटे रहे। धमाके में धुएं के कारण माल के अंदर कई लोगों का दम घटने लगा तुरंत सिविल डिफेंस की टीम में सदस्य ने अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को बचाव के तरीके बताए। रास्ता खाली कराया गया। आकस्मिक रास्ते से धमाके में घायल हुए लोगों को बाहर निकल गया एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। माक ड्रिल के दौरान मरीज को निकालने के तरीके से लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचने तक के तमाम पहलुओं पर अभ्यास किया गया। स्ट्रेचर कम पड़ने पर लोगों को कंधे में उठकर बाहर निकाला गया। चौथी मंजिल पर फंसे लोगों को टर्न टेबल लैडर के जरिये उतारा गया।  

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त

भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व और नागरिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता का दिया परिचय : उप मुख्यमंत्री देवड़ा  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आंतकवादी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व, क्षमता और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दुनिया को दिया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि भारतीय सेना की एयर स्ट्राईक से पूरे देश में प्रसन्न्ता का वातावरण है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले में पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि बदला धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर किया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी एवं देश के साथ खड़े है।  

आतंकवाद पर करारा प्रहार ऑपरेशन सिंदूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आतंकवाद पर करारा प्रहार ऑपरेशन सिंदूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल पूरे देश में खुशी की लहर प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्त किया आभार भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निर्णायक और योजनाबद्ध कार्रवाई की गई है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की गई कार्यवाही पर मीडिया से विचार साझा करते हुए कहा कि देश की जनता को भरोसा था कि मोदी जी पहलगाम में हुए उस कायराना हमले का, जिसमें हमारी बहनों और माताओं के सिंदूर को उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया था, ठोस और निर्णायक जवाब जरूर देंगे। आज पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार आतंक के बड़े अड्डों को ध्वस्त कर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री मोदी को इस दृढ़ और साहसी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समस्त देशवासी एकजुट हों। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हम सभी एक स्वर में राष्ट्रहित में खड़े हों और सरकार का समर्थन करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के सफल संचालन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले को सहन नहीं करेगा और हर हमले का जवाब दोगुनी ताकत से देगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुपोषण मुक्त झाबुआ के लिए चलाए गए मोटी आई नवाचार की हुई सराहना

प्रदेश के सभी शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बच्चों के पोषण और सही शारीरिक विकास के लिए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आयुष विभाग परस्पर समन्वय से करें कार्य:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुपोषण मुक्त झाबुआ के लिए चलाए गए मोटी आई नवाचार की हुई सराहना मुख्यमंत्री ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी शहरों में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित “सखी-निवास” सुविधा का विस्तार उन औद्योगिक क्षेत्रों में भी किया जाए, जहां महिला कर्मचारी अधिक संख्या में हैं। बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उनके कौशल उन्नयन के लिए विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और पोषण की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आयुष विभाग निश्चित कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करें। आंगनवाड़ी भवनों की उपलब्धता और रख रखाव के लिए नगरीय निकायों और पंचायतराज संस्थाओं से भी आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की मंत्रालय में समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में कुपोषण मुक्त झाबुआ के लिए चलाए गए “मोटी आई” अभियान पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। नवाचार को अनुकरणीय बताया गया। समीक्षा में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, विभागीय प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूखी बली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ियों में पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक माह में कार्य योजना प्रस्तुत की जाए। प्रोटीन युक्त भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चना और अन्य प्रोटीन स्रोत अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। दुग्ध संघों से आंगनवाड़ी के बच्चों को दूध भी आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाए। गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को भी सम्पूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक इकाइयों के साथ मंदिरों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग भी आंगनवाड़ियों की बेहतरी के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए प्रसव की संभावित तिथि से पहले सुदूरवर्ती ग्रामों तथा अन्य स्थानों से अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं के रहने तथा उनकी देखरेख के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय-सीमा निर्धारित कर यह सुनिश्चित किया जाए की सभी जिलों में आंगनवाड़ियां शासकीय भवनों में संचालित हों। इसके लिए स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के उपलब्ध भवनों का भी उपयोग किया जाए। जिला स्तर पर पंचायत राज संस्थाओं, नगरीय निकायों के सहयोग तथा सांसद-विधायक निधि, डीएमएफ एवं अन्य संसाधनों से प्राथमिकता के आधार पर आंगनवाड़ियों के लिए भवनों का निर्माण कराया जाए। भवनों में जहाँ पर्याप्त स्थान और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हों, वहीं आंगनवाड़ियों का संचालन हो। मिशन शक्ति में हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए प्रदेश में संचालित 57 वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से वर्ष 2024-25 में 31 हजार 726 महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला हेल्प लाइन-181 से इस वर्ष 82 हजार 552 महिलाओं को सहायता दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में 58 लाख 70 हजार हितग्राहियों को एक हजार 878 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। सशक्त वाहिनी नवाचार में 11 हजार 321 युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया और 156 युवतियां विभिन्न शासकीय विभागों में चयनित हुईं। बैठक में मिशन वात्सल्य, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन, पोषण भी पढ़ाई भी, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना की समीक्षा भी हुई।  

एमपी में सांची दूध के रेट बढ़े:आज से दो रुपए प्रति लीटर महंगा; अमूल ने 6 दिन पहले बढ़ाए थे दाम

भोपाल मदर डेयरी और अमूल के बाद मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित दुग्ध संघ सांची का दूध भी 7 मई यानी आज से 2 रुपए लीटर महंगा हो गया है। डीटीएम 180 एमएल को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है। 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। जिनके अग्रिम कार्ड 15 मई तक बन चुके हैं, उन्हें पुरानी दरों पर ही दूध मिलेगा। घी के दाम भी 20 रूपए प्रति लीटर बढ़े हैं, 1 लीटर 630 का होगा।  सांची दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। दुग्ध संघ की ओर से नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू की गईं हैं। इधर, बढ़े दूध के दाम को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज से क्या होंगे दूध के दाम आज से प्रदेशभर में सांची दुग्ध संघ द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के तहत अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल 33 रुपए से की जगह अब 34 रुपए में मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर का रेट 65 से 67 रुपए कर दिया गया है। स्टेंडर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल 31 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 28 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 26 रुपए और चाह दूध एक लीटर 60 रुपए में मिलेगा। अमूल भी बढ़ा चुका दूध के दाम सांची दूध की कीमतों में परिवर्तन के बाद दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी कीमतें रद्द मानी जाएंगी। बता दें कि, इससे पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए थे। एक लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर दूध पर एक रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, मदर डेयरी इससे पहले दूध के दामों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी ग्वालियर में अलर्ट मोड पर एयरफोर्स और फाइटर प्लेन, एयरपोर्ट से सभी शहरों की उड़ानें रद्द

ग्वालियर भारत ने कल देर रात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया है। इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सभी एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। एयरफोर्स और फाइटर प्लेन अलर्ट मोड़ पर हैं। वहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई, दिल्ली सहित सभी शहरों की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी है। बता दें कि आज मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मॉक ड्रिल है जिसमें ग्वालियर शहर का नाम भी शामिल है। वहीं, राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट से भी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई, दिल्ली समेत देशभ के सभी शहरों की फ्लाइटों की आवाजाही रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने फ्लाइट रद्द होने की पुष्जाटि भी कर दी है। ग्वालियर समेत 5 जिलों में आज मॉक ड्रिल बता दें कि, आज मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मॉक ड्रिल भी की जानी है। इनमें ग्वालियर शहर के साथ-साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी में भी आयोजित की जा रही है। इस संबंध में तमाम तयारियां पूरी करली गई हैं।

यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने हायर सेकंडरी, हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, कीर्तिमान रच शाला का नाम किया रोशन ।

The students of Universal International Public School, Amla performed excellently in Higher Secondary and High School Board Examinations and created many records and brought laurels to the school. हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित युनिवर्षल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के मेधावी विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हायर सेकेण्डरी, एवं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में बेहतर एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आमला सहित अपनी शाला का नाम रोशन किया । विद्यार्थियों की उपलब्धि पर शाला परिवार ने बुधवार सम्मान समारोह का आयोजन कर बोर्ड परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें बधाई प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की । शाला से प्राप्त जानकारी अनुसार यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के 29 विद्यार्थी मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना सम्मानित होंगे । कक्षा 12वीं बोर्ड और कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने तहसील आमला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिर कीर्तिमान स्थापित किया। इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों ने बधाई देते हुए सम्मानित किया । सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों  में क्रमशः श्रुति पंडाग्रे 87%,85, इंसिया मुस्तफा 85.80% ,मोनीष खान 85.20%,वंश नागले 84.40%,भव्या चौहान 84.20% ,मुस्कान सूर्यवंशी 84%,खुशी झरबडे 83.80,इंद्राणी छेरकी 83%,सुरभि डेंगे 82.80%,चेतना वर्मा 82%,अश्विनी टहरिया 81.40%,कृष्णा छतवानी 81.20% ,केतन सातपुते 80.80% ,हिमांशु निरापूरे 80%,शिफा नाज 80%, मानस धाकड़ 79.6%,शिवम गारगे 79.40%, हर्ष माछिवाल 79.20%, हुस्नप्रीत हुडे 78.60%,अभिलाषा निषाद 78.40%,शशांक चिमोटे 78.40%,सृजल सोनी 78.20%,मिफता खान70%, इकरा खान 77.80%,70%,भाग्यश्री कापसे 76.40% ,मोनिका वामनकर 75.80% ,शादिया अली 75.60% ,प्राची माकोड़े 75.40%और इशिता बोरकर 75.20%शामिल है ।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर समिति के सभी सदस्यों शिक्षकों एवं प्राचार्या द्वारा बधाई दी गई।  कक्षा दसवीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों में चेताली अड़लक 92.6% ,निवेदिता खातरकर 92.2% ,गगन वराठे 88.6% भूमिका बिंजवे 86.6% ,अंश यादव 86.2% (मयंक गोहे 84.6% ),नयन वराठे 84.4% ,माही 82% ,दिशा सूर्यवंशी 81% ,याशिका 80.4% ,गरिमा 80.2% ,पंकज 79% दिपांशु 77.6% ,डाली 76.2% ,प्रियांशु 75.2%  प्रतीक 74.8% शामिल है।

विभागीय नीतियों/नियम से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन 09 मई को

अनूपपुर  जिले में विभागीय नीतियों/नियम एवं RAMP योजना से अवगत कराने हेतु 09 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें एमपी एमएसएमई डेवलपमेंट पालिसी 2025, एमपी एमएसएमई लैण्ड रूल 2025, एमपी स्टार्ट अप पालिसी 2025, LEAN, IPR एवं ZED स्कीम आदि से अवगत कराया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर के महाप्रबंधक श्री आर.एस.डावर ने जिले के उद्यमी, लघु उद्योग संघ, व्यापारी संघ एवं उद्योग/व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में उपस्थित होकर विभागीय नीतियों/नियमों की जानकारी से अवगत होकर लाभ प्राप्त करें।

भारत माता की धरती पर, भारत की आन-बान-शान पर प्रहार करेगा, वो दुनिया के किसी भी कोने में छोड़ा नहीं जाएगा: जीतू पटवारी

भोपाल मध्य प्रदेश समेत पूरे भारत में भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का जश्न मनाया जा रहा है। परिवारों में घरों में खुशियां और गर्व नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) और भारत की सैन्य ताकतों से आग्रह किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पूरा देश आज गर्व कर रहा है। सेना ने जो कार्रवाई की है, वह गर्व की बात है। हम सब एक जुट हैं, पूरा देश एक जुट है। ये कार्रवाई पूरे विश्व के लिए एक संदेश है। सेना की इस कार्रवाई पर गर्व है। जानें और क्या बोले जीतू? भारत ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया है, ये पूरे विश्व के लिए एक संदेश है… कि भारत माता की धरती पर, भारत की आन-बान-शान पर प्रहार करेगा, वो दुनिया के किसी भी कोने में छोड़ा नहीं जाएगा।पूरा देश एकजुट है, एक साथ है, सेना ने जो कार्रवाई की इससे पूरे देश में हर्ष है। पाकिस्तान की जो ये नफरत वाली नीति है, जो घृणा की नीति है, अब उसको अपने गिरेबान में झांकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जो नफरत उसने फैलाई, उससे ना उसका भला होगा, ना उसके नागरिकों का। एक तरह उसे नफरत की नीति की राजनीति से बचना चाहिए। दुनिया से और देश से माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी और सेना से किया आग्रह जीतू पटवारी ने पीएम मोदी और भारत की सैन्य ताकतों से आग्रह किया है, कहीं भी आतंकवादी छिपे हों, जो भारत की धरती पर नुकसान करते हों, उन्हें नेस्तोनाबूद कर दो, ताकि भविष्य में कभी भी कोई भी भारत माता पर प्रहार की हिम्मत ना कर सकें। पहलगाम में दुर्दांत घटना हमारे नागरिकों की हत्या नहीं थी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा कि पहलगाम की घटना केवल हमारे नागरिकों की हत्या नहीं थी, बल्कि वो भारत का मूल मर्म, प्रेम-भाईचारे, मोहब्बत के अस्तित्व पर प्रहार था।

HC ने टाइगर रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर संचालित आरा मशीनों को हटाने के निर्देश किए जारी

जबलपुर मध्यप्रदेश के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पर्यावरणीय सुरक्षा को लेकर जबलपुर उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने टाइगर रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर संचालित सभी आरा मशीनों और अन्य काष्ठ आधारित उद्योगों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश उमरिया निवासी सीमांत रैकवार द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया गया है। याचिका में कहा गया था कि उमरिया शहर के विनायक टाउन क्षेत्र में संतोष गुप्ता नामक व्यापारी द्वारा संचालित आरा मशीन से न केवल ध्वनि और वायु प्रदूषण फैल रहा है, बल्कि यह वन क्षेत्र के समीप नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही है। सीमांत रैकवार ने इसकी शिकायत वन विभाग और जिला प्रशासन से की थी, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि न केवल संबंधित आरा मशीन नियमों का उल्लंघन कर रही है, बल्कि इस प्रकार के अन्य काष्ठ उद्योग भी बफर जोन के भीतर चल रहे हैं, जो पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा हैं। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि टाइगर रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर स्थापित सभी आरा मशीनों और काष्ठ उद्योगों की जांच कर 90 दिनों के भीतर उन्हें बंद किया जाए। इसके साथ ही वन विभाग, पार्क प्रबंधन और जिला प्रशासन को कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय ने इस मामले में वन विभाग की निष्क्रियता पर भी नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “आप जंगलों को समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।” यह टिप्पणी इस बात को रेखांकित करती है कि वन संरक्षण को लेकर न्यायपालिका कितनी गंभीर है। यह आदेश भारत सरकार द्वारा 16 नवंबर 2016 को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दिया गया है, जिसमें टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर प्रतिबंध के स्पष्ट निर्देश हैं। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी और उनके सहायक रुद्र प्रताप द्विवेदी ने प्रभावशाली पैरवी की।  

सीएम मोहन यादव का बयान: ये न्याय है, अब आतंकियों के चेहरे पर खौफ दिखना चाहिए

भोपाल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो होता है. पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे पूरा देश गौरवान्वित है. वहीं सीएम मोहन यादव ने एक वीडियो भी जारी किया है.  जानिए सीएम ने क्या कहा? मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह होता है, हमारी सेना ने भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान अपनी शक्ति संपन्न है, ये दिखा दिया कि सेना दुश्मनों से निपटने में सक्षम है. पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर आतंकवादी स्थान पर जो भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, उससे पूरा देश गौरवान्वित है. पूरा देश आनंद में है, ऑपरेशन सिंदूर इस नाम से ही स्पष्ट है सिंदूर पर हाथ लगाने वाले गलत निगाह दौड़ने वाले ऐसे लोगों को जिस ढंग से भारतीय सेना ने अपने इस ऑपरेशन का जवाब दिया वह दृश्य हमें अपने सामने दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम हर वह स्थान वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से देख रहा है, उसको मिट्टी में मिला देंगे. प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री गृह मंत्री सभी को बधाई, पूरे देश ने एकजुटता दिखाई थी, यह हमारे लिए गौरव की बात है, हम चट्टान की तरह खड़े हैं मध्य प्रदेश भी उन राज्यों में से है जो प्रधानमंत्री चाहेंगे वह वैसा करेंगे हम हर स्थिति में उनके साथ हैं.” मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “भारतीय सेना का पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आज फिर से सामने आया है. पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस तरह से कायराना हमला किया, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला करके उन्हें तबाह करने का काम भारतीय सेना ने किया है.” भारतीय सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी इंडियन आर्मी ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर…पहलगाम आतंकी हमला, न्याय हुआ, जय हिंद।’ CM मोहन यादव ने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए ‘भारत माता की जय’ लिखा। क्या बोले एमपी के मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री का काम है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह नया भारत है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिखा ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी क्या बोलीं? पहलगाम हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की भी जान चली गई थी. उनकी पत्नी जेनिफर ने कहा, ‘वो जो चार आतंकवादी थे, उन्हें भी मारना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों के चेहरे पर खौफ आना चाहिए। जो उन्हें ये सब सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए। जेनिफर ने कहा कि यह बदला अधूरा नहीं रहना चाहिए। लोगों ने जताई खुशी इस कार्रवाई के बाद देश भर में लोगों ने खुशी जताई है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सेना को बधाई दी है। सरकार ने कहा है कि वह देश की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों पर किए गए सटीक मिसाइल हमलों के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्साह का माहौल है.  मुस्लिम समुदाय ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए सुबह-सुबह चौराहों पर तिरंगा लहराया, एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सराहना की. भोपाल के पुराने शहर, जहांगीराबाद और पीर गेट जैसे इलाकों में सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग तिरंगे झंडे लेकर सड़कों पर निकले. उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ ने कहा, ”पाकिस्तान पर मिसाइलें गिरते देख दिल को सुकून मिला. यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. पाकिस्तान को हर बार ऐसी ही मुंह की खानी होगी.” एक अन्य निवासी रुखसार बानो ने कहा, ”हमारी सेना ने पहलगाम हमले का बदला लिया. हम सब भारतीय हैं और इस कार्रवाई पर गर्व करते हैं.” लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और गले मिलकर बधाई दे रहे थे. इस कार्रवाई को 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जवाब माना जा रहा है, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे.    CM मोहन यादव का बयान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को बधाई दी. कहा, ”प्रधानमंत्री  मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं. हमारी सेना मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्तिशाली है, जो दुश्मनों को सबक सिखाने में सक्षम है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब दिया. पूरा देश गौरवान्वित और आनंदित है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम स्पष्ट करता है कि सिंदूर पर हाथ डालने वालों और गलत निगाह रखने वालों को सेना ने जवाब दिया है.” डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री के एक पुराने बयान को याद करते हुए कहा, ”मैं उस दृश्य को याद करता हूं, जब श्री मोदी ने कहा था कि भारत की ओर गलत निगाह डालने वाला हर स्थान और व्यक्ति मिट्टी में मिल जाएगा. यह परिणाम सबने देखा. मैं आतंकियों के खात्मे के इस प्रहार के लिए प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, सरकार, और पहलगाम हमले पर एकजुटता दिखाने वाले सभी भारतवासियों को बधाई देता हूं.” उन्होंने आगे कहा, ”हम सभी PM मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. राज्य सरकार उनके हर कदम के साथ है. भारतीय वीरता का परचम फहराते हुए दुश्मनों को सबक सिखाया गया है, जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है. इस ऑपरेशन में किसी नागरिक को हानि नहीं हुई, केवल आतंकी ठिकाने निशाना बने. यह 56 इंच के साहस और सामर्थ्य को दर्शाता है.”  

ऑपरेशन सिंदूर : इंदौर से जम्मू और जोधपुर की फ्लाइट कैंसिल

 इंदौर इंदौर के जम्मू और और जोधपुर जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यह दोनों ही फ्लाइट इंदौर से सुबह रवाना होती हैं। यह सूचना एयरलाइंस ने यात्रियों को भेजे गए मैसेज और जारी की गई एडवाइजरी में दी है। हालांकि सुबह फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने तक कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में यहां पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। वे एयरलाइंस से अपने रिफंड की मांग करने लगे और कुछ ने तो अपनी यात्रा कुछ समय बाद में करने का मन बनाते हुए टाल दी। इंडिगो की सुबह की है दोनों उड़ानें इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस की सुबह के समय पर जम्मू और जोधपुर के लिए दो उड़ानें हैं। पहली जम्मू के लिए सुबह 9 बजे है जो कि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचाती है। वहीं, दूसरी जोधपुर के लिए सुबह 10.40 बजे है जो कि सुबह 1 घंटा 50 मिनट बाद 12.20 बजे जोधपुर पहुंचाती है। इन दोनों ही फ्लाइट को बुधवार को कैंसिल कर दिया गया।  यात्रियों को मिलेगा रिफंड या अगली फ्लाइट     ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात के तौर पर देशभर में 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट के संचालन को कैंसिल किया है। इसमें इंदौर की भी दो फ्लाइट जम्मू और जोधपुर की प्रभावित हुई है। इसके यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से दो तरह की सुविधा मिल सकेगी। इसमें टिकिट कैंसिल करवाने पर जहां पूरा रिफंड मिल पाएगा तो दूसरे विकल्प के तौर पर वे इसी कंपनी की फ्लाइट बाद के समय के लिए बुक कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की लग गई भीड़ इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह फ्लाइट से रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए। असल में दोनों ही फ्लाइट के समय में 1 घंटा 40 मिनट का ही अंतर था तो ऐसे में दोनों ही फ्लाइट के यात्री लगभग एक ही समय पर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इसके बाद जब वे काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी मिली। ऐसे में यात्रियों ने पहले तो दूसरी कंपनी की फ्लाइट से इन शहरों के लिए फ्लाइट टिकिट देने की मांग रखी। जिसे एयरलाइंस ने मना कर दिया। इसके बाद एयरलाइंस ने उन्हें रिफंड व अन्य नियमों की जानकारी दी। श्रीनगर की वाया दिल्ली उड़ान भी कैंसिल बताया गया कि इंदौर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर के लिए भी उड़ान जाती है। श्रीनगर तक जाने के लिए जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इंदौर से फ्लाइट रात को दिल्ली के लिए रवाना होती है और वहां से सुबह पांच बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरता है। श्रीनगर, जम्मू के अलावा लेह, चंडीगढ़,बीकानेर, जोधपुर, अमृतसर भुज और जामनगर की उड़ानें भी निरस्त हुई है,क्योकि यह शहर पाकिस्तान के सीमा के करीबी शहरों में शामिल है। एयरलाइंस कंपनियों ने गुरुवार सुबह एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल सिर्फ बुधवार की उड़ानें निरस्त की गई है। सीमावर्ती विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद है। वहां जाने वाले विमान दूसरे शहरों में भी जाते है, इस कारण देश के अन्य शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet