LATEST NEWS

हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाईल फोन पर ई-केवायसी की सुविधा भी उपलब्ध : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  प्रदेश में पीडीएस अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों की ई-केवायसी कराने के लिए 9 से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि  हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाईल फोन पर ई-केवायसी की सुविधा भी गुरूवार से उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिए “मेरा ई-केवायसी” ऐप प्रदेश में लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से राशन लेने वाले वृद्ध, दिव्यांग एवं बच्चों  सहित कोई भी हितग्राही किसी भी एन्ड्राइड मोबाईल फोन से अपना और अपने परिजन का आधार नम्बर ओटीपी दर्ज करके घर बैठे ई-केवायसी कर सकते हैं। शिविर लगाकर किया जा रहा ई-केवायसी मंत्री राजपूत ने बताया है कि ऐप के साथ ही राशन लेने वाले हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर जिले में गांव और वार्ड  स्तर पर ई-केवायसी कराने के लिए शिविर लगाये जा रहे हैं।  शिविर में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, वार्ड प्रभारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक  के दल द्वारा पीओएस मशीन को शिविर में ले जाकर हितग्राहियों के अंगूठे लगाकर उनकी ई-केवायसी की जा रही है। खाद्य मंत्री ने की ई-केवायसी कराने की अपील खाद्य मंत्री राजपूत ने प्रदेश के सभी राशन लेने वाले हितग्राही, जिन्होने अभी तक ई-केवायसी नहीं करवाई है, उन सभी से अपील  की है  कि अभियान के तहत मोबाईल फोन अथवा पीओएस मशीन से अतिशीघ्र अपनी और अपने परिवारजनों की शत-प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण करायें। इससे मई माह से आप सभी को सुविधापूर्वक राशन प्राप्त हो सकेगा।  

महाकाल मंदिर में नियुक्ति से पहले पुलिस वेरिफेक्शन आवश्यक

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थापित महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी फेमस है. महाकाल मंदिर में हर दिन बड़ी हस्तियों से लेकर आम श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. वहीं महाकाल मंदिर के दर्शन और प्रसाद को लेकर भी नए-नए नियम आते रहते हैं. इसी तरह खबर है कि ठगी से बचने के लिए महाकालेश्वर मंदिर में अब कोई भी नई नियुक्ति बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नहीं हो सकेगी. नियुक्ति से पहले चेक होगा पुलिस रिकॉर्ड एसपी प्रदीप शर्मा ने इस संबंध में महाकाल मंदिर के प्रशासक को एक आधिकारिक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति की नियुक्ति से पहले उसका पुलिस रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से जांचा जाएगा. यह कदम हाल ही में सामने आए ठगी और अवैध वसूली के मामलों के बाद उठाया गया है. एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि “ठगी को देखते हुए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है.” मंदिर में ठगी के मामलों के बाद लिया फैसला कुछ समय पहले दर्शन और भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी के मामलों में 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी. इन आरोपियों में मंदिर के कर्मचारी भी शामिल थे. वहीं भस्म आरती बुकिंग और दर्शन के नाम पर भी फर्जीवाड़ा सामने आया था. जिसमें मंदिर की आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई. इन मामलों में शामिल कर्मचारियों को हाल ही में 90 दिनों बाद जमानत मिली है. मंदिर प्रशासन को सतर्क रहने की अपील इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर समिति को सतर्क रहने की सलाह दी है. अब हर नई नियुक्ति से पहले पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है, क्योंकि लगातार देखने में आ रहा था कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी हो रही थी. इसी के साथ अब महाकालेश्वर मंदिर में नई भर्ती होने से पहले पुलिस सत्यापन करना जरूरी होगा. इसको लेकर उज्जैन एसपी ने पत्र लिखकर महाकाल प्रबंधन समिति को कहा है.

प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागों में किसान मेला आयोजित करेगी। उज्जैन संभाग में 3 मई को मंदसौर में पहला किसान मेला आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी संभागों में किसान मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन मेलों में किसानों को कृषि, खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित नवीनतम जानकारी दी जायेगी। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मेले में प्रदर्शनी के माध्यम से भी किसानों को कृषि तकनीकों और कृषि उपकरणों की जानकारी दी जायेगी। मंत्री कंषाना ने बताया कि अक्टूबर में एक राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने एक साल में 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा है, जिससे किसानों को ऊर्जादाता बनने में मदद मिलेगी। सरकार ने इसके लिए अभियान शुरू कर किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विजन के अनुरूप राज्य सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी कल्याण के लिए मिशन शुरू कर दिया है। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। ‘मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन’ के तहत अब कृषि से सम्बद्ध विभागों की योजनाएं एक मंच पर समन्वित रूप से क्रियान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है और इस क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं। किसानों की आय, कृषि उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन में वृद्धि के साथ खाद्य प्र-संस्करण और कृषि से उत्पादित कच्चे माल पर आधारित औद्योगिक इकाई स्थापित करने जैसे हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों और गौ-पालकों की आय बढ़ाने के साथ कुपोषण दूर करने की दिशा में सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है।  

गर्भवती माताओ को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए- प्रभारी कलेक्टर

गर्भवती माताओ को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए- प्रभारी कलेक्टर मातृ शिशु मृत्यु दर की प्रभारी कलेक्टर ने समीक्षा कर स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश अनूपपुर प्रभारी कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने मातृ शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले को गर्भवती माताओ को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक देखभाल के लिए परामर्श प्रदान करने गर्भवती माताओ की समय-समय पर जांच व उपचार तथा मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा आज जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ शिशु मृत्यु दर की समीक्षा के दौरान उक्ताशय के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते सभी प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभारी कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएनसी में हाइजीन स्टैंडर्ड नार्म का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा।    उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित संचालित करने के लिए चिकित्सकों के अटैचमेंट को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन सुविधा का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए जिससे मरीजो को उनके अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं सहजता से प्राप्त हो सके। प्रभारी कलेक्टर श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने स्वास्थ्य सेक्टर सुपरवाइजर से लंबित सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की समीक्षा की गई तथा संबंधितो को लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि लंबित स्थिति रहने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

सभी भू-स्वामियों को रोजगार दिलाने हम प्रयासरत-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

सभी भू-स्वामियों को रोजगार दिलाने हम प्रयासरत-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री ने आमाडांड़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 22 लाभार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र अनूपपुर  मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार  लगातार प्रयास कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। यह हमारा दायित्व है कि जिन लोगों ने विकास के लिए अपनी भूमि दी है, उन्हें उनका समुचित अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की केन्द्र और राज्य सरकार लोगों के कल्याण एवं हित के लिए दिन रात मेहनत कर रही है तथा मध्य प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल आज आमाडांड़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।   कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण के एवज में 22 भू-स्वामियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मंत्री श्री जायसवाल ने सभी लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

मंत्री सिंह ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षकों की अटेंडेंस को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उज्जैन और नरसिंहपुर जिले में तत्काल लागू किया जाये

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता के लिये विद्यार्थियों से जुड़े सभी कार्य निर्धारित कैलेण्डर में पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति के लिये ऑनलाइन व्यवस्था की प्रशंसा की। मंत्री सिंह ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षकों की अटेंडेंस को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उज्जैन और नरसिंहपुर जिले में तत्काल लागू किया जाये। मंत्री सिंह गुरूवार को लोक शिक्षण संचालनालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह, पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी विनय निगम विशेष रूप से उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशील रूख रखने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूल शिक्षा से जुड़ी केन्द्रीय योजनाओं में राज्य को मिलने वाली राशि को प्राप्त करने के लिये विशेष पहल की जाये। मंत्री सिंह ने कहा कि विभाग में ऐसी व्यवस्था की जाये कि सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान समय पर हो जाये। जन-प्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्र पर विभाग की ओर से शीघ्र कार्यवाही पत्र भेजने की व्यवस्था की जाये। योजना के क्रियान्वयन की स्थिति बैठक में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 82 लाख विद्यार्थियों को पाठ्‌य पुस्तकों का वितरण होना है। विभाग द्वारा 60 प्रतिशत पाठ्य पुस्तकों के वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। कक्षा 1 से 8 तक के करीब 60 लाख विद्यार्थियों को यूनिफार्म डीबीटी के माध्यम से दिये जाने की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में निशुल्क साइकिल, छात्रवृत्ति, लैपटॉप, स्कूटी वितरण की प्रक्रिया समय-सीमा में किये जाने की जानकारी दी गई। बैठक में माध्यमिक शाला से हाई स्कूल, हाई स्कूल से हायर सेकण्डरी स्कूल के उन्न्यन की जानकारी दी गई। उन्नयन की कार्यवाही इस वर्ष 15 जून तक पूरी कर ली जायेगी। सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. गोयल ने बताया कि ग्रीष्म काल में उन स्कूलों की पहचान कर ली जायेगी, जो जर्जर हो गये हैं। उनके वैकल्पिक स्थान, अतिरिक्त कक्ष निर्माण मरम्मत संबंधी कार्य प्राथमिकता के साथ किये जायेंगे। मरम्मत कार्य के लिये 149 करोड़ और अतिरिक्त कक्षा निर्माण के लिये 100 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। बैठक में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लेब की भी जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि 45 हजार 500 हायर सैकेण्डरी, 1 लाख 62 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टेबलैट प्रदाय किये जा चुके हैं। 75 हजार माध्यमिक शिक्षकों को टेबलैट प्रदान किये जाने की कार्रवाई की जा रही है। स्टार्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत 52 सीएम राइज स्कूलों में रोबोटिक्स लैब की स्थापना की जा रही है। 458 पीएमविद्यालयों में अटल टिंकेरिंग लेब स्थापित की जा रही है। बैठक में फर्नीचर व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई।  

मंत्री सारंग ने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार रूपरेखा करें निर्धारित

भोपाल केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में दिये गये निर्देशों के परिपालन में सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में गुरूवार को उच्च स्तरीय बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार रूपरेखा निर्धारित कर कार्य-योजना बनाई जाये। बैठक में अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक वर्णवाल भी उपस्थित थे। सहकारिता एक्ट और गाइडलाइन के अध्ययन के लिये कमेटी मंत्री सारंग ने कहा कि कमेटी गठित कर सहकारिता एक्ट और गाइडलाइन का अध्ययन किया जाये। यह कमेटी अपनी अनुशंसा उच्च स्तर पर प्रस्तुत करेगी। बैठक में कमेटी के सदस्यों में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज गुप्ता, अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य पी.एस. तिवारी, संयुक्त आयुक्त के.के. द्विवेदी और एच.एस.बघेला को शामिल किया गया है। देशभर के सहकारिता अधिकारी समझेंगे सीपीपीपी मंत्री सारंग ने को-ऑपरेटिव पब्लिक प्रायवेट पाटनरशिप (सीपीपीपी) मॉडल पर एक वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश भी दिये। वर्कशॉप में देशभर के सहकारिता से जुड़ें अधिकारियों को सीपीपीपी मॉडल का प्रजेटेंशन दिया जायेगा। आगामी 20 जून को यह प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये गये। मंत्री सारंग ने सीपीपीपी मॉडल के माध्यम से सहकारी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। सीपीपीपी मॉडल के तहत प्रदेश में सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मॉडल न केवल आर्थिक विकास को गति देगा बल्कि रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा। पैक्स का विस्तार मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में अभी 10 हजार प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियां है। सभी जिला अधिकारियों को इसको विस्तार करते हुए 26 हजार का लक्ष्य देकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये जाये। पैक्स का विस्तार टाइम लिमिट में करें। उन्होंने कहा कि 637 नई समितियों के गठन की कार्ययोजना बनाकर अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि जहां-जहां नई सोसायटियाँ गठित की जाना है वहां लक्ष्य तय कर त्वरित गति से कार्य किया जाये। उन्होंने नवाचार के संबंध में जेआर और डीआर की वीडियो क्रॉन्फेसिंग कर आवश्यक मार्गदर्शन दिये जाने के भी निर्देश दिये। बैठक में समितियों के चुनाव संबंध में भी चर्चा की गई। निवेश विंग की स्थापना बैठक में बताया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उच्च स्तर से निर्णय के बाद सहकारिता क्षेत्र में निवेशकर्ताओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ एक स्थान पर सुनिश्चित करने के लिये “निवेश विंग आई डब्ल्यू” बनायी गई है। इसमें अम्बरीष वैद्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज गुप्ता और प्रबंध संचालक बीज संघ महेन्द्र दीक्षित समन्वय अधिकारी होंगे। निवेश विंग में मुख्य संयोजक सुगुंजन राय और सहायक समन्वयक श्रीमती प्रियंका शाक्य रहेगी। बैठक में प्रबंध संचालक विपणन संघ आलोक कुमार सिंह, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक मनोज पुष्प, उप सचिव मनोज सिन्हा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज गुप्ता, प्रबंध संचालक सहकारी संघ ऋतुराज रंजन, प्रबंध संचालक बीज संघ महेन्द्र दीक्षित और संयुक्त आयुक्त अम्बरीष वैद्य उपस्थित थे।  

भाजपा युवा मोर्चा ने आज अंबेडकर चौराहा पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया

सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे• पी•नड्डा जी एवं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी•डी शर्मा जी एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के नेतृत्व मे तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिला सिंगरौली द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस के द्वारा लगातार देश को गुमराह किए जाने के विरोध में आज दिनांक 17 अप्रैल को अंबेडकर चौराहा पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट Shivam Shukla जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री Rajendra Singh Parmar जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री Saurabh Gupta जी,जिला उपाध्यक्ष श्री Raju Baba Ambesh Dwivedi ,जिला महामंत्री राजू केशरी भाजपा सिंगरौली  ,श्री शशांक विक्रम सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोनू शाह ,शशांक अग्रहरि,मनीष द्विवेदी,विक्रम सिंह परमार,आकाश पाण्डेय ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा,प्रवेश सिंह,विवेक सिंह, महेश शाह,सुभाष,चंदन,उमेश शाह मंडल महामंत्री गुरुप्रीत सिंह सरदार एवं अन्य सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा सिंगरौली के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

वीआईटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के आईपीआर सेल ने एमपीसीएसटी भोपाल के सहयोग से 17-18 अप्रैल 2025 को “भविष्य को सशक्त बनाने के लिए आईपीआर जागरूकता” पर डब्ल्यूआईपीओ-सूचीबद्ध दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी की। प्रो वीसी डॉ. टी.बी. श्रीधरन ने भविष्य के नवाचारों को आकार देने में आईपीआर के महत्व पर जोर दिया, जबकि मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीत कोनार, डीन आर एंड डी, आईआईएसईआर भोपाल ने विचारों को प्रभावशाली उत्पादों में बदलने पर बात की। विशिष्ट अतिथि डॉ. एन के चौबे ने विचारों की रक्षा करने की आवश्यकता का उल्लेख किया। रजिस्ट्रार के.के. नायर ने शिक्षा जगत में रचनात्मकता की रक्षा के महत्व को रेखांकित किया। संयोजक डॉ. शिव मंजरी गोपालिया ने सभी का स्वागत किया और आईपीआर साक्षरता की आवश्यकता, दायरे और भागीदारी पर प्रकाश डाला। एमपीसीएसटी भोपाल द्वारा उत्प्रेरित और समर्थित इस कार्यक्रम में पेटेंट, कॉपीराइट और नवाचार नीति पर अग्रणी विशेषज्ञों और इंटरैक्टिव सत्रों की विशेषता थी। एडवोकेट राकेश सोनी ने आईपीआर के व्यावहारिक पहलुओं को प्रस्तुत किया।  डॉ. अक्षरा मकरारिया, वित्त प्रमुख, अनुसंधान एवं विकास, तथा आईपीआर सेल के सदस्य डॉ. मोनिका संकट, डॉ. सनाय नाहा, तथा डॉ. अंकुर बेहर को उनके समर्पण और प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद। इस सेमिनार ने वास्तव में आईपीआर-सचेत शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए वीआईटी भोपाल की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

सीआरपीएफ ने आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी गतिविधियों में निभाई अहम भूमिका: केन्द्रीय मंत्री शाह

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : केन्द्रीय मंत्री शाह देश की आंतरित सुरक्षा में सीआरपीएफ का अदम्य साहस और समर्पण सराहनीय सीआरपीएफ ने आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी गतिविधियों में निभाई अहम भूमिका राष्ट्र की सुरक्षा के‍लिये सीआरपीएफ जवानों ने वीरता का प्रदर्शन कर बलिदान दिया सीएपीएफ में अब महिला कर्मियों की हो रही है भर्ती आयुष्मान कार्ड और आवास योजना का भी दिया जा रहा है लाभ केन्द्रीय मंत्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल विशिष्ट सेवाओं के लिये सुरक्षा बल कर्मियों को किया पुरस्कृत नीमच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। इस प्रण को पूरा करने में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जहां जरूरत होती है, सीआरपीएफ के जवान सदैव कर्तव्य पथ पर तत्पर रहते हैं। देश का जब भी स्वर्णिम इतिहास लिखा जाएगा, उसमें सीआरपीएफ के शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार को नीमच स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले की प्रभारी मंत्री सुनिर्मला भूरिया, सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेन्‍द्र प्रताप सिह, क्षेत्र के लोकसभा सांसद सुधीर गुप्‍ता, राज्‍यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर सहित जिले के तीनों विधायक व अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ के कर्मियों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सीआरपीएफ की आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी गतिविधियों, शांति स्थापना के कार्यों में निभाई गई भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि “जहां सीआरपीएफ है, वहां चिंता करने की कोई बात नहीं”। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आज सीआरपीएफ के 3 लाख जवान देश में कानून-व्यवस्था और शांति स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। देश की संसद पर आतंकी हमले और श्रीराम जन्मभूमि पर हमले जैसी मुश्किल समय में कई बार सीआरपीएफ जवानों ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करते हुए बलिदान दिया। केन्द्रीय मंत्री शाह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्रों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक देश की सुरक्षा में सीआरपीएफ के योगदान को कोई भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा सीएपीएफ कर्मियों को आयुष्मान कार्ड और आवास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सीआरपीएफ में अब महिलाओं की भी भर्ती हो रही है। उनके लिये भी आवास सुविधा विकसित की जा रही है। सीआरपीएफ को आधुनिक बनाए रखने के लिये केन्द्र सरकार की ओर से उत्कृष्ट सुविधा प्रदान की जा रही है। सीआरपीएफ को 2708 वीरता पदक प्राप्त हुए हैं, जो अद्भुत वीरता के परिचालक हैं। स्थापना दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में सीआरपीएफ की 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। शाह ने कहा कि आज की परेड जवानों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने वीरता पदकों के लिए चयनित जवानों को सम्मानित कर विशिष्ट सेवाओं के लिये सुरक्षा बल के जवानों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में कोबरा, आरएएफ वैली क्यूएटी और डॉग स्क्वॉड जैसी विशेष इकाईयों द्वारा प्रभावशाली एवं आकर्षक प्रदर्शन किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने सीआरपीएफ परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीआरपीएफ के स्‍थापना दिवस समारोह की परेड के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सीआरपीएफ कैम्प नीमच के परिसर में ‘’राष्‍ट्र सेवा में समर्पित सीआरपीएफ के विभिन्‍न आयाम चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सीआरपीएफ की स्‍थापना से अब तक फोर्स द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं विभिन्‍न गतिविधियों को चित्रों के माध्‍यम से प्रदर्शित किया गया। उल्लेखनीय है कि 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड इस वर्ष 17 अप्रैल को विस्तारित समारोहों के अन्तर्गत आयोजित की गई। सामान्यतः सीआरपीएफ दिवस प्रतिवर्ष 19 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि 1950 में इसी दिन भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सीआरपीएफ को ध्वज प्रदान किया था। इस वर्ष नीमच में आयोजन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यहीं 27 जुलाई 1939 को ब्रिटिश शासन के दौरान ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस’ की स्थापना हुई थी। स्वतंत्रता के बाद, 28 दिसंबर 1949 को सरदार पटेल ने इसे “केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)” नाम दिया। आज सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है हर चुनौतीपूर्ण मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में डटे रहकर, “सेवा और निष्ठा” के अपने मूल मंत्र को चरितार्थ कर रहा है।  

सोनिया-राहुल के खिलाफ भोपाल में BJYM का प्रदर्शन: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भोपाल नेशनल हेराल्ड मामले में बयानबाजी के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं…नेशनल हेराल्ड मामले में जमकर सियासत हाे रही है। जहां कल कांग्रेस ने चार्ज शीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम आने के बाद ED दफ्तर के बाहर  प्रदर्शन किया….तो वहीं आज राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया… यह विरोध प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामला और कांग्रेस की दबाव की नीति के खिलाफ था,कांग्रेस पार्टी लगातार ED और जांच एजेंसियों को टारगेट कर रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश के सामने सच्चाई आए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा, कांग्रेस इस देश में भ्रम और झूठ फैलाने का प्रयास कर रही है। उनके खिलाफ मामला दर्ज है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस नेता सड़क पर उतरकर जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस नेता उस भ्रष्टाचार की जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्होंने किया है। यह उनका झूठा प्रयास है। इसी के खिलाफ युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया है। देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए। उसके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा भी सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासन ने बीजेपी युवा मोर्चा को कांग्रेस कार्यालय की तरफ जाने से रोका जिसके बाद कार्यकर्ता बैरिकेटिंग में चढ़ गए और राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ नारे लगाए। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया…जिसको पुलिस ने अग्निशामक यंत्र की मदद से बुझाया बीजेपी युवा कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस जांच एजेंसियों को टारगेट करना और उनपर दबाव बनाना बंद करे कांग्रेस अदालत को जवाब दे।

भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 8 का उद्घाटन

भोपाल समारोह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के सीएम और स्थानीय सांसद अनिल बलोनो जी की मौजूदगी में हुआ। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में 14.58 किमी लंबी सुरंग संख्या 8 भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग बनने जा रही है। वर्तमान में रेल सुरंग – उधमपुर श्रीनगर बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के कटरा-बनिहाल खंड पर खारी और सुंबर स्टेशनों के बीच 12.75 किमी सड़क सुरंग – 9.02 किमी – अटल सुरंग को मनाली-लेह राजमार्ग में सबसे लंबी सड़क सुरंग माना जाता है। मुख्य विशेषताएं 12 स्टेशन, 19 बड़े पुल, 38 छोटे पुल परियोजना की कुल लंबाई: 125.20 इसमें से 83% सुरंग है (104 किमी) 14.72% खुले तटबंध हैं (18.4 किमी) 2.21% महत्वपूर्ण पुल हैं (3.07 किमी) मुख्य सुरंग की कुल लंबाई 104 किमी और सुरंगों की संख्या 16 है परियोजना की कुल सुरंग की लंबाई 213.57 किमी है (104 किमी की 16 मुख्य सुरंग, 97.72 किमी की 12 एस्केप सुरंग और 7.05 किमी क्रॉस पैसेज) सबसे लंबी सुरंग: 14.58 पुल की लंबाई: आधा किमी श्रीनगर पुल संख्या 09 पुल की ऊंचाई 46.9 मीटर गौचर पुल 15 सबसे लंबा पुल: 125 मीटर देवप्रयाग पुल 06 सुरंग: 6.00 किमी से आगे, संरेखण सुरंगों में है। 16 सुरंगों को 10 पैकेजों में विभाजित किया गया है। डीडी और पीएमसी अनुबंधों ने सभी पैकेजों में डिजाइन का काम पूरा कर लिया है। सभी सुरंगों के सुरंग निर्माण कार्य एक साथ शुरू हुए। वर्तमान सुरंग निर्माण प्रगति (मुख्य सुरंग, एस्केप सुरंग, एडिट और क्रॉस पैसेज सहित) 213 किमी के कुल दायरे के मुकाबले 195 किमी है। लंबी सुरंगों के शीघ्र पूरा होने की सुविधा के लिए सुरंग खुदाई के अतिरिक्त कार्य-मुख बनाने के लिए विभिन्न सुरंगों में आठ एडिट की पहचान की गई थी और मुख्य सुरंग निर्माण कार्य शुरू होने से पहले उन्हें पूरा कर लिया गया था। सुरंग निर्माण और टी-08 सुरंग आईआर में 2014 तक सुरंग की कुल लंबाई 125 किमी थी और 2014 से सुरंग निर्माण का काम 468.08 किमी यानी 3.7 गुना हो चुका है यह हिमालयी भूगर्भीय भूभाग में सुरंग निर्माण में टीबीएम का पहला सफल प्रयोग है और भारतीय रेलवे में पहला टीबीएम सिंगल शील्ड 9.11 मीटर उत्खनन व्यास ने 10.4 किमी सुरंग बनाई है एनएटीएम ने 4.11 किमी सुरंग बनाई है। टीबीएम को लॉन्च करने के लिए पोर्टल ओ1 से पहले 600 मीटर एनएटीएम द्वारा किया गया था। पोर्टल 2 जनसू छोर से एनएटीएम ने लगातार काम किया। 1. भूवैज्ञानिक सेटिंग: संरचना: सुरंग मुख्य रूप से जौनसार समूह के चांदपुर संरचना से होकर गुजरती है। चट्टान का प्रकार: मुख्य चट्टान इकाई चांदपुर फिलाइट है, जिसमें शामिल हैं: क्वार्टजाइट चट्टानों के अंतर्संबंधों के साथ क्वार्जिटिक और शिस्टोज फिलाइट क्वार्ट्ज शिराओं की उपस्थिति 2. चट्टान द्रव्यमान विशेषताएँ: संरचना: बहुत बारीकी से संयुक्त और पत्तेदार अपक्षय और शक्ति: थोड़ा से मध्यम रूप से अपक्षयित और मध्यम रूप से कमजोर से मध्यम रूप से मजबूत चट्टान द्रव्यमान भूवैज्ञानिक परिवर्तनशीलता: सुरंग संरेखण के साथ चट्टान द्रव्यमान की स्थिति में उच्च परिवर्तनशीलता। 3. जांच बाधाएँ: पहुँच की कठिनाई: ऊबड़-खाबड़ हिमालयी इलाके के कारण चुनौतीपूर्ण पहुँच, जिसके कारण सीमित भूवैज्ञानिक डेटा मिलता है। भूवैज्ञानिक जाँच: प्रारंभिक बोरहोल: 7 नग, कुल लंबाई 1196 मीटर। अतिरिक्त बोरहोल: 2 नं., कुल लंबाई 1077 मीटर 4. ओवरबर्डन: अधिकतम ओवरबर्डन: 800 मीटर (लगभग 1 किमी), न्यूनतम ओवरबर्डन: 70 मीटर सुरंग का व्यवहार: निचोड़ना, बहुत अधिक निचोड़ने का व्यवहार अपेक्षित है, विशेष रूप से कमजोर चट्टान द्रव्यमान स्थितियों और गहराई के कारण औसत से उच्च ओवरबर्डन स्थितियों के तहत। TBM सुरंग निर्माण में प्रमुख चुनौतियाँ 1. भूगर्भीय जटिलता: विषम चट्टान स्थितियों की उपस्थिति – खराब से मध्यम और कठोर चट्टान तक – उत्खनन और समर्थन के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियाँ पेश करती है। सुरंग मार्ग के लगभग 20% हिस्से में निचोड़ने वाली ज़मीन की स्थिति, निर्दिष्ट स्टॉप को छोड़कर निर्बाध TBM संचालन की आवश्यकता होती है। मध्यम से उच्च ओवरबर्डन और गहरे बैठे भूस्खलन में बड़ी विकृतियाँ/गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं। 2. TBM संचालन और बाधाएँ: निर्माण के दौरान चल रही भूवैज्ञानिक और भूभौतिकीय जाँच के साथ-साथ बिना रुके TBM प्रगति की आवश्यकता। निचोड़ने वाले क्षेत्रों में TBM के फंसने का जोखिम। TBM को बिना किसी अनिर्धारित ठहराव के कठिन भूभाग और बदलती ज़मीनी स्थितियों से गुजरना चाहिए, जिसके लिए उच्च सिस्टम विश्वसनीयता और उत्तरदायी समर्थन की आवश्यकता होती है। 3. जल प्रवेश: दो प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जल प्रवाह की पहचान की गई है, जिसकी अधिकतम प्रवाह दर 2000 एलपीएम है, जो उपकरण, सुरक्षा और प्रगति दर के लिए जोखिम पैदा कर रहा है। नालास स्थानों में संभावित जल। 4. अन्य चुनौतियाँ: लॉजिस्टिक्स और परिवहन: 30 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामग्री और खंडों का निरंतर परिवहन, मानसून के मौसम के प्रभावों (जैसे, भूस्खलन, सड़क बंद होना) और यात्रा (तीर्थयात्रा) के मौसम में यातायात की भीड़ से जटिल सामग्री और खंड वितरण निर्बाध रहना चाहिए, जिससे रसद और आपूर्ति श्रृंखला विश्वसनीयता पर दबाव पड़ता है। बैकफ़िल ग्राउटिंग सिस्टम: ग्राउट पाइपलाइन सिस्टम 11 किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है, जिसके लिए लगातार सफाई और रखरखाव की आवश्यकता होती है; विभिन्न भूवैज्ञानिक और संरचनात्मक स्थितियों के कारण सुरंग खंडों में विभिन्न मिश्रण डिज़ाइनों के लिए अनुकूलन समानांतर निर्माण गतिविधियाँ: कई निर्माण गतिविधियों का एक साथ निष्पादन: क्रॉस पैसेज, सुरंग खुदाई और टीबीएम ऑपरेशन लॉजिस्टिक्स रेलवे पुल: कुल 19 प्रमुख पुल, 5 महत्वपूर्ण और 38 छोटे पुल। महत्वपूर्ण पुल गंगा जी पर 1, चंद्रभागा जी पर 1 और अलकनंदा जी पर 3 हैं 19 प्रमुख पुलों में से 08 प्रमुख पुल पूरे हो चुके हैं। तीन महत्वपूर्ण पुल पूरे हो चुके हैं, एक चंद्रभागा जी पर और दो अलकनंदा जी पर। ऋषिकेश में एनएच/एसएच पर एक आरओबी और एक आरयूबी का निर्माण पूरा हो चुका है। गौचर, श्रीनगर और सिवाई में कार्य स्थलों तक पहुँच के लिए 03 प्रमुख सड़क पुल पूरे हो चुके हैं। शेष महत्वपूर्ण और प्रमुख पुलों (11 की संख्या) पर काम प्रगति की अग्रिम अवस्था में है। कमीशनिंग लक्ष्य: वीरभद्र – योग नगरी ऋषिकेश खंड 20.03.2020 को चालू हुआ। परियोजना में सुरंग निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रैक कार्य, इलेक्ट्रिकल, ओएचई और एसएंडटी कार्यों की योजना बनाई गई है और जल्द ही शुरू हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में गेहूं की MSP पर खरीदी जारी, सीहोर ने नया रिकॉर्ड बनाया, अभी तक 5 लाख 29 हजार 482 टन की हुई खरीदी

 सीहोर   समर्थन मूल्य केंद्रों पर इस साल किसानों की गेहूं बेचने की होड़ लगी हुई है। एक माह की खरीदी में ही इस बार सीहोर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले साल पूरे सीजन में 5 लाख 6 हजार 40 टन गेहूं खरीदा गया था। इस बार सिर्फ एक महीने में 5 लाख 29 हजार 482 टन की खरीदी हो चुकी है। इस तरह सीहोर प्रदेश में सबसे आगे निकल गया है, जबकि उज्जैन 4 लाख 68 हजार टन के साथ दूसरे नंबर पर है। इस सीजन में किसान बड़ी संख्या में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आ रहे हैं। इस बार मौसम अनुकूल रहा। फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक बारिश ने साथ दिया। कटाई के समय मौसम साफ रहा। इससे फसल की निकासी में कोई रुकावट नहीं आई। किसानों को उपज का भुगतान भी 3 से 7 दिन में मिल रहा है। साथ ही 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी मिल रहा है। इसके अलावा खुले बाजार और मंडी में गेहूं के दाम कम है। इसके कारण किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य केंद्रों पर ले जा रहे हैं। समर्थन केंद्रों पर किसानों की उपज बेचने भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में 820 करोड़ रुपये का हो चुका भुगतान इस सीजन में 15 मार्च से खरीदी शुरू हुई थी। 15 अप्रैल तक 5 लाख 29 हजार टन गेहूं खरीदा जा चुका है। पिछले साल खरीदी 20 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चली थी। इस बार 5 मई तक ही खरीदी होनी है। यानी कुल 51 दिन का समय मिलेगा। इसके बावजूद अगले 20 दिन में 1.25 लाख से 1.50 लाख टन गेहूं और खरीदे जाने की उम्मीद है। अब तक जिले में 4 लाख 22 हजार टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। किसानों को 820 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पूरे सीजन में अब तक 1376 करोड़ की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 1203 करोड़ के ईपीओ जनरेट हो चुके हैं। किसानों के खातों में 1192 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। 61 हजार 296 किसान बेच चुके अपनी उपज इस बार 88 हजार 292 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें से 61 हजार 296 किसान अब तक अपनी उपज बेच चुके हैं। जिले में 240 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। शुरुआत में ही 140 केंद्रों पर खरीदी शुरू कर दी गई थी। पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदी 5 दिन पहले शुरू हुई। मंडी में इस बार गेहूं के भाव कम हैं। मिल क्वालिटी गेहूं 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम में बिक रहा है। जबकि समर्थन मूल्य पर ज्यादा दाम मिल मिल रहे रहे हैं। इसलिए किसान मंडी की बजाय खरीदी केंद्रों पर गेहूं बेच रहे हैं। भुगतान की व्यवस्था भी बेहतर हुई है। पिछले साल 10 से 15 दिन में भुगतान होता था। इस बार 3 से 7 दिन में पैसा मिल रहा है। यही वजह है कि इस बार खरीदी में रिकॉर्ड बना है। गेहूं खरीदी में सीहोर नंबर 1 इस संबंध में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आकाश चंदेल ने बताया कि गेहूं खरीदी में सीजन में अभी तक सीहोर नंबर वन पर है। इस साल अभी तक 5 लाख 29 हजार मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है।  

अपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन को मिलेगा लोक संपर्क सम्‍मान

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया, भोपाल अपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन को मिलेगा लोक संपर्क सम्‍मान राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर पीआरएसआई भोपाल द्वारा 20 अप्रैल को र‍वीन्‍द्र भवन में किया जाएगा सम्‍मानित, 24 महिला पत्रकारों को मिलेगा अचला एवं उदिता अवार्ड   भोपाल  पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के भोपाल चैप्‍टर द्वारा रविवार, 20 अप्रैल 2025 को आयोजित किये जाने वाले राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री संजय कुमार जैन को लोक संपर्क सम्‍मान से सम्‍मानित किया जाएगा। यह सम्‍मान रवीन्‍द्र भवन भोपाल के गौरांजनी सभागार में प्रात: साढ़े दस बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। पीआरएसआई भोपाल चैप्‍टर के अध्‍यक्ष श्री मनोज द्विवेदी ने बताया है कि राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘’रिस्‍पॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशंस’’ विषय पर विशेष व्‍याख्‍यान का आयोजन किया जाएगा। पीआरएसआई भोपाल चैप्‍टर द्वारा आयोजित राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश के पत्रकारिता मीडिया, टी.वी. मीडिया और कार्पोरेट मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकारों, टी.वी. एंकरों और जनसंपर्क प्रोफेशनल्‍स को अचला और उदिता सम्‍मान से सम्‍मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में माखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्‍वविद्यालय भोपाल के वाइस चांसलर श्री विजय मनोहर तिवारी, वरिष्‍ठ पत्रकार और राजनीतिक विशलेषक श्री गिरिजा शंकर, द टाईम्‍स ऑफ इंडिया ग्रुप मुंबई की वरिष्‍ठ फिल्‍म संपादक श्रीमती रेखा खान, जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय नई दिल्‍ली की एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ मीडिया स्‍टडीज डॉ. अर्चना कुमारी एवं पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट श्री एस.पी.सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।   गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की 70 वर्ष पुरानी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में लगभग 27 चेप्टर कार्यरत हैं। इन्‍हें मिलेगा अचला-उदिता सम्‍मान : डॉ. सुधा वर्मा, डॉ. सोनाली नरगुंदे, प्रो. पी. शशिकला, सीमा शिवेन्‍द्र, स्‍वाति पाराशर, रेखा खान, डॉ. अल्‍पना त्रिवेदी गिरि, ज्‍योति रात्रे, डॉ. दीपिका सक्‍सेना, अंजलि पाण्‍डे, पलक दीक्षित, गरिमा श्रीवास्‍तव, सुप्रिया सिंह, मिली मिश्रा, श्रद्धा सुमन, आकांक्षा पाण्‍डे, सदब खान, तनुश्री देसाई, पूजा चक्रवर्ती, गरिमा सिंह, करिश्‍मा कोतवाल, मीना पाटीदार, मेघा जैन एवं ऋतू साहू को सम्मानित किया जाएगा।

मुखिया मोहन यादव ने लिखा कि गर्मी का मौसम,अपनों के साथ,लस्सी का स्वाद…

नीमच गर्मी का मौसम हो और ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए तो क्या ही कहने। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नीमच में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक दुकान पर लस्सी का स्वाद लिया। इसका वीडियो खुद सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर डाला है। आज मोहन यादव सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के मौके पर नीमच आए थे। यहां उन्होंने इस अवसर पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में भाग लिया। मोहन यादव के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह भी थे। मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने लिखा कि गर्मी का मौसम,अपनों के साथ,लस्सी का स्वाद…आज नीमच प्रवास के दौरान कार्यकर्ता बंधुओं के साथ लस्सी का आनंद लिया। इसके साथ उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक 46 सेकेंड का वीडियो भी डाला है। मोहन यादव के इस वीडियो पर लोगों ने भी अलग-अलग कॉमेंट किए हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया आपका व्यवहार बड़ा सरल स्वभाव का है। दूसरे ने लिखा कि आप की ड्रेस तथा जैकेट एकदम से मैचिंग है..शॉप की अम्बिएंस के साथ।आप का चाहने वाला बिहार से। इससे पहले आज नीमच में 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजि हुआ था। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की थी। मोहन यादव ने सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में लिखा कि CRPF के जवानों के हौसले ने हृदय को गर्व से भर दिया…नीमच की धरती पर 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह में शामिल होकर हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस,समर्पण और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet