LATEST NEWS

2 बच्चों की मां पर चढ़ा प्यार का भूत, लड़की के साथ घर छोड़कर फरार, लेकिन बाद में जो हुआ…

ग्वालियर  जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने ही पड़ोस में रहने वाली युवती के प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ भाग गई। मामला तब उजागर हुआ जब दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को 10 दिन बाद जयपुर से वापस लाया है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के डबरा के पीछोर तिराहा निवासी एक 28 वर्षीय महिला को पड़ोस में रहने वाली ही एक 23 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि बीते 1 अप्रैल को दोनों अपना घर छोड़कर फरार हो गईं। दिलचस्प बात यह है कि 23 वर्षीय युवती ने बिल्कुल युवक का वेश धारण कर लिया था, ताकि किसी को शक न हो। जब दोनों के गायब होने की खबर परिजनों को लगी तो उन्होंने डबरा सिटी थाने में अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की और लगभग 10 दिन की मशक्कत के बाद जयपुर से दोनों को बरामद कर वापस डबरा लाया। दोनों युवतियां साथ रहने पर अड़ीं एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि दोनों ही युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों परिवारों को सलाह दी है कि वे आपसी समझदारी से इस मुद्दे को सुलझाएं और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचें। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सतर्कता से इसे हैंडल कर रही है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने महिला को गुटखा खाने पर टोका, उन्होंने महिला से वादा लिया कि वो अब इसे नहीं खाएगी

शिवपुरी  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक महिला को गुटखा खाते हुए पकड़ लिया। वे महिला से कह रहे हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए खराब है। इसके बाद वे उसके बैग से गुटखा निकलवाते हैं और उसे फिंकवा देते हैं। सिंधिया महिला से यह वादा भी लेते हैं कि आज के बाद वो इसे नहीं खाएगी। सोशल मीडिया पर सिंधिया के इस कदम की तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में एक हितग्राही सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां वे हितग्राहियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे इसी दौरान मुंह में गुटखा दबाए एक महिला हितग्राही उसने सर्टिफिकेट लेने पहुंची। महिला को गुटखा खाते देख केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टोक दिया। जब महिला मंच पर पहुंची तो सिंधिया ने उसके बैग से गुटखा निकालकर फिकवाया और बोले-अभी भले ही मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली तो बुरा लगा होगा, लेकिन यह तुम्हारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। शिवपुरी के खनियाधाना में हुआ कार्यक्रम खनियाधाना में गुरुवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच करोड़ आवास बनाने का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य कोई भी बिना आवास के नहीं रहे। 2030 तक सभी को खुद का घर देने की संकल्पना सरकार ने 2030 तक सभी को खुद का आवास देने की संकल्पना की है। पिछोर में ही 13 विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं। चंदेरी से पिछोर तक 415 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। यह सरकार की तरफ से क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। कार्यक्रम को पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छह करोड़ 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन द्वारा लोन वितरण, पशुपालन विभाग के आचार्य विद्यासागर योजना और पशुधन के, स्वामित्व अधिकार अभिलेख और आगजनी से फसल क्षति राशि, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया।

मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद

भोपाल मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के 42 जिलों, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन शामिल हैं, उनमें तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिससे लू का प्रभाव खत्म हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर और दक्षिण मध्यप्रदेश में अधिक प्रभाव, 17 जिलों में बदलेगा मौसम शुक्रवार को मध्यप्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के 17 जिलों- श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभागों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 12 और 13 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तन बना रहेगा। धार और रतलाम में सबसे अधिक गर्मी, तापमान 42 डिग्री पार गुरुवार को प्रदेश में गर्मी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसमें धार और रतलाम सबसे गर्म शहरों के रूप में सामने आए। धार में तापमान 42.3 डिग्री और रतलाम में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा में 42.1 डिग्री, जबकि गुना और नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री रहा। इसके अलावा टीकमगढ़ और दमोह में 41.8 डिग्री, सागर में 41.5 डिग्री, खरगोन और नौगांव में 41 डिग्री, मंडला में 40.8 डिग्री, तथा सिवनी और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भी तेज गर्मी, कहीं-कहीं राहत की फुहारें   राज्य के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, शिवपुरी में बारिश हुई, जिससे वहां के लोगों को कुछ राहत मिली। इसके अलावा कई शहरों में बादल छाए रहने से मौसम अपेक्षाकृत नरम बना रहा। कुल मिलाकर, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।  

दमोह में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मिशन अस्पताल की कैथ लैब को सील कर दिया

दमोह दमोह जिले के मिशन अस्पताल में पिछले दिनों सात मौतों के मामले ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने अस्पताल की कैथ लैब को सील कर दिया है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, और पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जांच टीम की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की एक टीम, जिसमें डॉ. राजेश नामदेव, डॉ. विक्रांत चौहान, प्रशांत सोनी, प्रहलाद पटेल और नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी शामिल थे, मिशन अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले ब्लड बैंक और डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कैथ लैब की जांच की और कैथ लैब को सील कर दिया। यह कार्रवाई डॉक्टर विक्रांत चौहान, डॉ. राजेश नामदेव और नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के हस्ताक्षर से की गई। ब्लड बैंक की स्थिति टीम के सदस्यों ने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। डॉक्टर प्रहलाद पटेल और डॉक्टर प्रशांत सोनी ने बताया कि ब्लड बैंक में सब कुछ ठीक था, लेकिन एक चूक सामने आई। ब्लड बैंक प्रभारी, रिटायर्ड डॉक्टर पीसी स्वर्णकार मौके पर नहीं मिले। डॉक्टर पटेल ने इसे लापरवाही माना और कहा कि उन्हें जांच के समय अस्पताल में मौजूद रहना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे, और तब तक यह तय नहीं होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। कैथ लैब सील होने से समस्या कैथ लैब को सील किए जाने के बाद मिशन अस्पताल की प्रबंधक पुष्पा खरे ने चिंता जताई। उनका कहना था कि लैब को सील करने से टेम्परेचर मेंटेन नहीं होगा, जिससे लगभग 8 करोड़ रुपये की मशीन खराब हो सकती है। यह वही लैब है, जहां आरोपी डॉक्टर ने मरीजों की हार्ट सर्जरी की थी। पुलिस की आगे की कार्रवाई आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद यह मिशन अस्पताल पर पहली बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उन स्थानों पर जांच शुरू कर दी है, जहां से आरोपी ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री ली थी। यह जांच इस मामले को और अधिक स्पष्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।

पीथमपुर में प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, इंदौर से मंगाई एक हजार लीटर फोम, रेत-मिट्‌टी की दीवार बना रहे

धार  पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिग्नेट पाइप फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि इसका धुआं लगभग 10 किलोमीटर दूर से साफ नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां, एसडीआरएफ की टीम और तीन अलग-अलग थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का अभियान देर रात से जारी है। प्लास्टिक पाइप बनाने का होता है काम फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप बनाने का काम होता है। कच्चे माल में आग पकड़ने ने के कारण लपटें ने विकराल रूप ले लिया। एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर ने बताया कि सुलावट स्थित एक उद्योग में आग लगी है , यह कंपनी पाईप का निर्माण करती है। नगर पालिका, प्रशासन, नगरीय प्रशासन, पुलिस फायर स्टेशन के दमकल अभी बचाव में यहां लगा हुआ है। इस पर काबू करने का प्रयास कर रहे है। आग तड़के करीब ढाई बजे लगी, लेकिन अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। विशेष फायर फाइटर फोम मंगवाया थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट से भी विशेष फायर फाइटर और फोम मंगवाया गया है। रेत के कई ट्रक आग को नियंत्रित करने के लिए फैक्ट्री के अंदर भेजे गए हैं। अब तक 25 डंपर रेत का उपयोग किया जा चुका है। दो क्रेन जलकर राख इस हादसे में फैक्ट्री में खड़ी दो क्रेन पूरी तरह जल गई हैं। आसमान में काला धुआं अब भी नजर आ रहा है। आग बुझाने के कार्य में लगभग 70 फायर फाइटर, 150 से अधिक नगर पालिका कर्मचारी, एसडीएम, तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला समेत पुलिस बल लगातार जुटा हुआ है। इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर नियंत्रण के लिए एक हजार लीटर फोम मंगवाने के निर्देश दिए। पिछले साल भी लगी थी आग गौरतलब है कि पिछले साल 11 जून को भी इसी फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसे बुझाने में 11 घंटे से अधिक समय लगा था। तब भी 20 से अधिक दमकलें, रेत-मिट्टी और फोम का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया था। तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह ने कहा कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही आग पूरी तरह बुझा ली जाएगी। हालांकि, फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फील्ड डेटा संग्रहण हेतु मोबाइल ऐप्स की सुविधा दी जाएगी एवं कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पहल पर मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था के सहायक संगठन ‘व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया’ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्रदेश में नदियों के उद्गम क्षेत्रों में वाटरशेड विकास तथा पारंपरिक चंदेला-बुंदेला तालाबों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए यह महत्वपूर्ण कदम । इस समझौते का उद्देश्य राज्य में जल संरक्षण और संवर्धन को वैज्ञानिक ढंग से सशक्त करना है। यह एमओयू ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत कार्यान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जलग्रहण क्षेत्रों में कार्य योजना बनाना, वैज्ञानिक प्रशिक्षण देना, समुदाय आधारित जागरूकता अभियान चलाना और जल प्रबंधन को सशक्त करना प्रमुख उद्देश्य हैं। इस अवसर पर ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की ओर से व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया के अध्यक्ष रोहित सिक्का एवं मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद की ओर से आयुक्त अवि प्रसाद ने हस्ताक्षर किए। व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया द्वारा पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न हितधारकों और ग्रामीण समुदायों को जल संरक्षण, जल प्रदूषण नियंत्रण एवं जल गुणवत्ता सुधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसरो सहित अन्य एजेंसियों से प्राप्त रिमोट सेंसिंग डेटा के आधार पर वैज्ञानिक कार्य योजना तैयार की जाएगी। जल संचयन की संभावनाओं को SIPRI सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा और इसमें सुधार हेतु तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। मनरेगा के अमले को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ई-डीपीआर) बनाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। फील्ड डेटा संग्रहण हेतु मोबाइल ऐप्स की सुविधा दी जाएगी एवं कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी। जल हितधारकों को युवा नेतृत्व प्रशिक्षण, जल चेतना शिविर जैसे कार्यक्रमों से जोड़कर समुदाय-नियंत्रित जल प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा। स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को पानी संबंधी मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। जल नीति और अधिनियमों के प्रति सभी हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा की जाएगी। इस समझौते के तहत तैयार की गई कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा के नियमानुसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो कार्य मनरेगा में अनुमन्य नहीं हैं, उन्हें अन्य स्रोतों से वित्तीय संसाधन जुटाकर पूरा किया जाएगा। यह सहयोग प्रदेश में जल संरक्षण को एक व्यापक सामाजिक आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।  

भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

 भोपाल  श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन मे देर रात्रि तक  कोलार क्षेत्र एवं नीलबड़,रातीबड़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर आबकारी की टीम ने दबिश दी । दौरान दबिश नटखट रेस्टोरेंट, ट्री चैप्टर,वाइट आर्किड,बेसिल,वन माल्ट,कंट्री साइड मिडोज,हाइड आउट आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए ।आज की कार्यवाही में कुल 33 प्रकरण पंजीबद किए ।एक अन्य कार्यवाही में दिन के समय कलखेड़ा में आरोपी राजा कश्तवार के कब्जे से 25 पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण दर्ज किया ।वहीं कल देर रात को रातीबड़ क्षेत्र के गुरु होटल पर उपनिरीक्षक श्रीमती वर्षा उईके ने टीम सहित दबिश दी जहां से 6  महंगी शराब की बोतल एवं लगभग 4 पेटी बीयर की जप्त कर संचालक के विरुद्ध विधिवत प्रकरण कायम किया । कार्यवाहीयों में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा ।ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी।

सम्मेलन में सहकारिता के क्षेत्र में नवाचारों और उपलब्धियों की होगी प्रस्तुति :मंत्री सारंग

भोपाल रवीन्द्र भवन, भोपाल में 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सहकारिता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की व्यवस्थाएं एवं जन सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन को भव्य और जनोपयोगी बनाने की दिशा में प्राथमिकता बैठक के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन न केवल सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि आने वाले समय की दिशा और दशा तय करने का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सम्मेलन की प्रत्येक गतिविधि सुव्यवस्थित, उद्देश्यपूर्ण और जनोपयोगी होनी चाहिए, जिससे सहभागी लाभार्थियों और आमजन को सकारात्मक संदेश जाए। सम्मेलन में सहकारिता के क्षेत्र में नवाचारों और उपलब्धियों की होगी प्रस्तुति राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान सहकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों) के व्यवसाय विविधीकरण के अंतर्गत हुए प्रयासों की लघु फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी। सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण :         चिन्हित पैक्स के व्यवसाय वृद्धि हेतु स्वीकृत ऋण पत्रों का वितरण।         पैक्स बांगरोद, जिला रतलाम को धर्मकांटा स्थापना हेतु ₹15 लाख का प्रोजेक्ट ऋण (जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रतलाम)।         पैक्स मेंहदवानी, जिला मंडला को कोदो-कुटकी ग्रेडिंग प्लांट स्थापना हेतु ₹60 लाख का प्रोजेक्ट ऋण (जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मंडला)।         पैक्स गोगांवा, जिला खरगोन को सुपर मार्केट निर्माण हेतु ₹120 लाख का ऋण (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम)।         चिन्हित दुग्ध सहकारी संस्थाओं को माइक्रो एटीएम का वितरण, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।         नए सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, जिससे वे खेती-बाड़ी के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगे।         एचपीसीएल द्वारा पैक्स सुसनेर, जिला आगर मालवा को पेट्रोल पंप आवंटन का एल.ओ.आई. प्रदान किया जाएगा।         पैक्स सांची, जिला रायसेन और मेजेस्टिक ग्रुप, मंडीदीप के बीच पूसा बासमती धान के कल्टीवेशन और प्रोक्योरमेंट हेतु सीपीपीपी के अंतर्गत अनुबंध किया जाएगा।         जन औषधि केंद्र, पैक्स कुआं, जिला कटनी को ड्रग लाइसेंस का वितरण भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सस्ती एवं सुलभ दवाएं उपलब्ध होंगी।  

निजी भूमि से पेड़ काटने की अब ऑनलाइन मिलेगी अनुमति, कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान दिया जाएगा, निगरानी भी होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निजी भूमि पर पेड़ काटने की अनुमति अब आनलाइन दी जाएगी। अभी तक सरपंच को इसके अधिकार थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सरपंचों के इस अधिकार को वापस लेकर स्थगित कर अनुमति की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। पंचायतराज संचालक छोटे सिंह ने सभी जिला कलेक्टरों को परिपत्र भेजकर कहा है कि अब ग्रामीणों की निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई की अनुज्ञा संबंधी प्रक्रिया पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। वर्तमान अप्रैल माह से किसी भी प्रकार का सरपंच द्वारा जारी किया गया ऑफलाइन अनुज्ञा पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन पत्र की प्रविष्टि एवं स्वीकृति की प्रक्रिया से पंचायत के पदाधिकारियों, सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और इस कार्य की प्रभावी निगरानी की जाएगी।   13 जनवरी 2023 में इसके लिए पटवारी की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया था। बता दें कि इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की निजी भूमि पर पेड़ कटाई की अनुमति देने का अधिकार ग्राम पंचायत के सरपंच को दिया गया था। राजस्व विभाग के राजपत्र के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ों को काटे जाने के लिए पटवारी की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया था।  

पेयजल समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने ली मैराथन बैठक

जयपुर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद पेयजल की मांग और उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री निवास पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मी में जनता को अगर पानी के लिए परेशान होना पड़ा, तो जिम्मेदार अफसरों की खैर नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ी है, ऐसे में आमजन को बढ़ी हुई मांग के अनुसार पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला कलक्टर्स कंटीन्जेंसी प्लान के अनुसार पेयजल प्रबंधन स्वयं की देखरेख में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की किसी तरह की किल्लत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को भी पेयजल की कोई दिक्कत नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पीएचईडी के फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहें और बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें। तेजी से पूरे करें नए हैण्डपम्प, नलकूप लगाने और पुरानों की मरम्मत के काम— मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए नए हैण्डपम्प, नलकूप लगाने, पुराने हैण्डपम्प, नलकूपों की मरम्मत, पाइपलाइनों को दुरस्त करने सहित पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण के सभी कार्य 15 मई से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टरों को एक-एक करोड़ रुपए का अनटाइड फंड उपलब्ध करवाया गया है। अधिकांश जिलों में इस फंड का उपयोग करते हुए स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू कर दिये गए हैं। उन्होंने शेष जिलों के जिला कलक्टरों को भी स्वीकृतियां शीघ्र जारी कर कार्य दी गई समयसीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 मई से पहले गत वर्ष बजट में स्वीकृत सभी हैंडपम्प और नलकूपों को चालू कर दिया जाए तथा इस बजट में स्वीकृत किए गए 1000 नए नलकूप और 2500 नए हैण्डपम्प की वित्तीय स्वीकृति भी जल्द जारी कर कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। बैठक में बताया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अप्रैल माह में 2 लाख 35 हजार से अधिक हैण्डपम्पों की मरम्मत की गई है। गत वर्ष बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 नलकूप और 10 हैण्डपम्प स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 800 से अधिक नलकूप और 1400 हैण्डपम्प इस माह के अंत तक क्रियाशील हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 142 करोड़ रुपए के 1244 कार्य और शहरी क्षेत्रों में 68 करोड़ रुपए के 153 कार्य स्वीकृत कर जरूरत के अनुसार नलकूपों की गहराई बढ़ाने, पाइप लाइन डालने और बदलने तथा पम्पसेट आदि की मरम्मत के काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य अभी तक भी प्रारम्भ नहीं हुए हैं, वे 10 दिन के भीतर शुरू कर आगामी 15 मई से पहले पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जुलाई तक गर्मी के पीक सीजन में टैंकरों से पेयजल की मांग पूरी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 82 करोड़ और शहरी क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। कंट्रोल रूम नम्बरों का करें व्यापक प्रचार-प्रसार— मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएचईडी अधिकारी बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय बना कर रखें ताकि पीक लोड के कारण बिजली ट्रिपिंग, फॉल्ट आदि की स्थिति में भी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हो। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम्स के नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। नहरबंदी के दौरान रखें जल भंडारण की पूरी व्यवस्था— मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में नहरबंदी के दौरान भी पेयजल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए उन्होंने स्वयं हनुमानगढ़ और गंगानगर के दौरे के दौरान अधिकारियों से चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की है। पेयजल की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नहरबंदी के दौरान पहले माह में आंशिक क्लोजर ही रखा गया है और पेयजल के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूर्ण नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचईडी अधिकारियों को जल भंडारण की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी माह जारी होंगे जेजेएम के 5 हजार वर्क ऑर्डर— मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हमारे आग्रह पर जल जीवन मिशन की अवधि वर्ष 2028 तक बढ़ा दी है। उन्होंने जल जीवन मिशन में शेष वर्क आर्डर शीघ्र जारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रेल माह में 5 हजार करोड़ के कार्यादेश जारी कर जेजेएम के कार्यों को गति प्रदान की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाने के लिए संचालन एवं संधारण नीति शीघ्र जारी किये जाने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीएचईडी) श्री भास्कर ए. सावंत ने बताया कि विभाग की वृहद परियोजनाओं में कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से इनके कार्य करवाए जा रहे हैं। अक्टूबर 2025 तक 59 परियोजनाओं के लिए 44 हजार 889 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी जाएगी। इसके लिए फंड की व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हुडको, आरईसी जैसी संस्थाओं के माध्यम से भी ऋण की व्यवस्था की जा चुकी है। बढ़े हुए जल शुल्क की अधिसूचना जारी की जाकर हुडको से ऋण प्राप्त करने की कार्रवाई जारी है।    

कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यालयों में दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित: जिला शिक्षा अधिकारी

भोपाल भोपाल जिले में तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यालयों में दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर 9 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 8वीं तक की किसी भी शाला में दोपहर 12 बजे के बाद अध्यापन कार्य नहीं होगा।  

SC-ST के हजारों कर्मचारियों की पदावनति का खतरा बना रहेगा

भोपाल मध्य प्रदेश में जहां एक ओर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के हजारों कर्मचारियों पर डिमोशन की तलवार लटक रही है। ये वे कर्मचारी हैं, जिन्हें 2002 के प्रमोशन में आरक्षण नियम के तहत पदोन्नति दी गई थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने अप्रैल 2016 में इस नियम को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद इन प्रमोशंस की वैधता पर सवाल उठ गए। सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जहां यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश हैं। लेकिन अंतिम निर्णय तक SC-ST कर्मचारियों की पदावनति का खतरा बना हुआ है।   प्रमोशन में आरक्षण का इतिहास सन् 2002 में तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने SC-ST वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए नियम बनाए थे। इन नियमों के आधार पर 2016 तक कई कर्मचारियों को पदोन्नति मिली। इससे SC-ST वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी फायदा हुआ, वे लगातार ऊंचे पदों पर पहुंचते गए। दूसरी ओर, ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के कर्मचारी, जो वरिष्ठ थे, प्रमोशन में पीछे छूट गए। इस असमानता के खिलाफ मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां सभी तथ्यों पर विचार के बाद नियम को रद्द कर दिया गया। हाई कोर्ट के फैसले से इन कर्मचारियों के डिमोशन की स्थिति बन गई, जिसे रोकने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। सुप्रीम कोर्ट का रुख सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसका मतलब है कि जिन कर्मचारियों को 2002 के नियम के तहत प्रमोशन मिला, उनकी स्थिति अभी सुरक्षित है, लेकिन यह सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी। विधि एवं विधायी जैसे विभागों में जो नई प्रमोशंस दी गई हैं, उनमें स्पष्ट लिखा है कि ये सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेंगी। ऐसे में SC-ST कर्मचारियों पर अनिश्चितता का साया बना हुआ है। यदि सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखता है, तो इन कर्मचारियों को पदावनत होना पड़ सकता है। सपाक्स की मांग: सभी वर्गों के हितों का ध्यान सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) के अध्यक्ष केपीएस तोमर ने कहा कि 2002 के नियम से अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ। उनका तर्क है कि SC-ST कर्मचारी मेरिट के आधार पर अनारक्षित पदों पर पहुंच गए और आरक्षित पद भी हासिल किए, जिससे उन्हें दोहरा लाभ मिला। तोमर ने सुप्रीम कोर्ट के नागराज प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि प्रमोशन में प्रतिनिधित्व और दक्षता को आधार बनाना चाहिए। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों में आरक्षण खत्म कर वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन लागू किया गया है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही होना चाहिए। सरकार की नई रणनीति प्रमोशन का रास्ता निकालने के लिए सरकार नए नियम बनाने की तैयारी में है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि फिर से 36% SC-ST और 64% अनारक्षित पदों का फॉर्मूला लाया गया, तो यह विवाद को और बढ़ाएगा। सपाक्स और कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा जाए। सरकार प्रमोशन में संतुलन नहीं लाती, तो यह मुद्दा और जटिल हो सकता है। कर्मचारी चाहते हैं कि प्रमोशन का आधार वरिष्ठता और प्रदर्शन हो, न कि केवल आरक्षण।  

गौ-सेवा सहित जनकल्याण के कार्य होंगे निंरतर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संत, महात्मा ज्ञान और सन्मार्ग के हैं प्रेरणा पुंज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमारे संत, महात्मा ज्ञान और सन्मार्ग के प्रेरणा पुंज हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गौ-सेवा सहित जनकल्याण के कार्य होंगे निंरतर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव  महावीर जयंती पर रवीन्द्र भवन में हुआ विशेष कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौमाता की सेवा सहित जनकल्याण के विभिन्न कार्यों को संतजन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त कर निरंतर रूप से कार्य करेगी। हमारे संत, महात्मा ज्ञान और सन्मार्ग के प्रेरणा पुंज हैं। भगवान महावीर ने अहिंसा, संयम, सत्य, समर्पण के मूल्यों को महत्व दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराज जी और अन्य संतों के आशीर्वाद से राज्य सरकार महावीर स्वामी के सिद्धांतों का पालन करते हुए  जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रही है। मु ख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन सभागम, भोपाल में  गुरूवार की शाम आयोजित महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव और मुनि प्रमाणसागर जी महाराज के 38वें दीक्षा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जैन संप्रदाय के विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनन्दन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महावीर और हमारे अन्य आराध्यों से भारत की विशेष पहचान विश्व में बनी है। विश्व के अधिकांश देशों में विभिन्न प्रकार के संघर्षों से संस्कृति की धारा प्रभावित हुई लेकिन भारत ऐसा राष्ट्र है जो संतों, मुनियों के बताए मार्ग पर आज भी चल रहा है।  भारत में सन्मार्ग पर चलने की गौरवशाली परम्परा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुनि प्रमाणसागर जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए कहा कि दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, इनमें से अनेक देशों की संस्कृति कहां गई, किसी को पता नहीं चला। दुनिया भले उलझन में रहे लेकिन भारतमाता ने कई संस्कृतियों को पल्लवित-पोषित किया है। भगवान महावीर स्वामी ने जीवन का रहस्य भी समझाया है। अपरिग्रह, त्याग, ब्रह्मचर्य, समर्पण के मूल्यों को उन्होंने स्थापित किया। आचार्य विद्यासागर जी को देखकर भगवान महावीर का स्मरण होता था। आचार्य विद्यासागर जी महाराज जीते जी देवत्व को प्राप्त हो गए। उनके बारे में लिखे साहित्य को पढ़ने पर यह ज्ञात होता है कि वैचारिक रूप से वे कितने समृद्ध थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुनि से मुख्यमंत्री निवास पधारने का अनुरोध भी किया। सत्ता के साथ श्रद्धा हो तो संस्कृति प्रतिष्ठित होती है मुनि प्रमाणसागर जी महाराज  ने कहा कि आज देश का सौभाग्य है देश और देश के  कई राज्यों में धर्मधारी सत्ता में हैं। सत्ता के साथ श्रद्धा हो, तो संस्कृति प्रतिष्ठित होती है। हमारी संस्कृति पर अनेक आघात भी हुए, लेकिन आज भी संस्कृति का स्वरूप सुरक्षित है। एआइ और रोबोट आ जाने से कार्य में सुविधा हो सकती है, लेकिन ये यंत्र संवेदना से दूर हैं। मनुष्य के पास संवेदना की शक्ति है। यदि संवेदना नहीं है तो मनुष्य भी रोबोट और यंत्र ही कहलाएंगे। हमने ऐसी धरा पर जन्म लिया है जहां उत्तम विरासत प्राप्त हुई है। भौतिक समृद्धि स्थाई  समृद्धि नहीं है। आध्यात्मिक मजबूती को आदर्श बनाने की आवश्यकता है। आचार विचार हीनता का कोई स्थान न होतो जीवन सफल और सार्थक होता है। आधुनिकता के साथ कार्य के प्रति ईमानदारी हो, तो परमात्मा भी मनुष्य को सक्षम बनाता है। राज्य सरकार के गौ सेवा के प्रयास महत्वपूर्ण और सराहनीय हैं मुनिप्रमाणसागर जी महाराज  ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के गौ सेवा के प्रयास महत्वपूर्ण और सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-शालाओं में गायों के लिए आहार की राशि दोगुनी करने की घोषणा को मंत्रि-परिषद की स्वीकृति दिलवाई और इस तरह के प्रयास निंरतर कर रहे हैं, जो हमारी संस्कृति और गौरवशाली परम्परा को सशक्त बनाते हैं। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के पदाधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से अभिनन्दन किया गया। मनोज वांगा ने स्वागत उदबोधन दिया। महावीर जन्मोत्सव पर उपस्थित मुनि संघ और अनेक संतों के साथ जैन धर्मावलंबी बड़ी सख्या में उपस्थित थे।  ‘  

कटनी में बनाया जा रहा ग्रेड सेपरेटर एक एलिवेटेड वायडक्ट, मालगाड़ियों का बायपास होगा

जबलपुर  देश के सबसे लंबे रेल फ्लाईओवर (ग्रेड सेपरेटर) का अप लाइन ट्रैक तैयार हो गया है। दो दिन पूर्व मालगाड़ी दौड़ाकर ट्रैक की संरचना की आंतरिक जांच की गई और ट्रायल सफल रहा। पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत मध्य प्रदेश के कटनी में बनाया जा रहा यह ग्रेड सेपरेटर एक एलिवेटेड वायडक्ट है। यह रेल फ्लाईओवर कटनी जंक्शन, न्यू कटनी जंक्शन और कटनी मुड़वारा स्टेशन के ऊपर से बनाया गया है। ये मालगाड़ी के लिए बायपास मार्ग के रूप में कार्य करेगा। अप लाइन सिंगरौली और बीना रेल लाइन को ग्रेड सेपरेटर के माध्यम से सीधा जोड़ती है। बिलासपुर से बीना रेल लाइन को सीधे जोड़ने वाली डाउन लाइन के शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। वर्षांत तक यह एलिवेटेड वायडक्ट रेलवे फ्लाईओवर पूर्ण कर लिए जाने की तैयारी है। ग्रेड सेपरेटर के बन जाने पर मालगाड़ियां कटनी के स्टेशनों को सीधे पार कर जाएंगी। इससे यात्री ट्रेनों के आवागमन का मार्ग सरल होगा। संरक्षा कमियों को जांचा सिंगरौली मार्ग पर कटंगी खुर्द से दमोह रेलमार्ग पर न्यू मझगवां तक कटनी होकर ग्रेड सेपरेटर के अपलाइन की दूरी 15.85 किलोमीटर है। यहां ट्रैक का काम पूरा होने पर दो दिन पूर्व मालगाड़ी चलाकर ट्रायल लिया गया। ट्रैक में संरक्षा कमियों को जांचा गया। ट्रायल में मिली कमियों को दूर किया जा रहा है। ग्रेड सेपरेटर के 17.52 किलोमीटर लंबे डाउन लाइन के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। कुल 34 किलोमीटर लंबे इस ग्रेड सेपरेटर पर अप और डाउन लाइन का ट्रैक एक वायडक्ट का निर्माण करता है। परियोजना पूरी होने और आंतरिक ट्रायल में सफल रहने पर कमिश्नर रेल सेफ्टी (सीआरएस) को बुलाया जाएगा। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ होगा। मालगाड़ियों का बायपास होगा ग्रेड सेपरेटर कटनी में रेल बायपास का कार्य करेगा। इसका निर्माण इस प्रकार से किया जा रहा है कि मालगाड़ियों को कटनी जंक्शन, न्यू कटनी जंक्शन और कटनी मुड़वारा के स्टेशन एवं यार्ड में प्रवेश न करना पड़े। बिलासपुर और सिंगरौली की ओर से आने वाली मालगाड़ियां स्टेशन एवं यार्ड के ऊपर से जाकर सीधे बीना रेल लाइन से संपर्क स्थापित कर सकें। इसके बनने से मालगाड़ियों का यात्रा समय बचेगा। अतिरिक्त मालगाड़ियां चलाना संभव होगा। सीआरएस का निरीक्षण कराया जाएगा     कटनी ग्रेड सेपरेटर का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। शेष कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। अप लाइन पर अभी संरक्षा संबंधी कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उसके बाद सीआरएस का निरीक्षण कराया जाएगा। – हर्षित श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम मध्य रेल  

यातायात व्यवस्था सुधारने ट्रैफिक पुलिस ने अनूठा प्रयोग शुरू किया, नियम का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक मित्र बनाया जाएगा

जबलपुर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अनूठा प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले को दो घंटे के लिए ट्रैफिक मित्र बनाया जाएगा। हरे रंग की जैकेट पहनाकर दो घंटे के लिए सडक़ पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए खड़ कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत तीन पत्नी चौक से की गई है। नई व्यवस्था के तहत पहले ही दिन नियम का उल्लंघन करने वाले तीन दोपहिया और चार ऑटो चालकों को ट्रैफिक मित्र बनाकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ ड्यूटी लगाई गई।  पहले दिन आया सुधार तीन पत्ती चौक और सडक़ पर ऑटो चालकों को इस कार्रवाई का पता चला तो उन्होंने गार्डन के पास लाइन से एक के पीछे एक ऑटो खड़े किए। उध्र, शास्त्री ब्रिज जाने वाले मार्ग पर तीन पत्ती बस स्टॉप के पास खाली जगह पर ऑटो खड़े किए गए।  इसलिए की कवायद यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से पुलिस जुर्माना वसूलती है तो वे लगाकर सिफारिश कराते हैं। कई बार पुलिस को उन्हें बिना जुर्माना के छोडऩा पड़ता है। कुछ लोगों के पास जुर्माना भरने के लिए रुपए नहीं होते। इसलिए यह कवायद शुरू की गई है।  ये करना होगा रेड लाइट जप : सिग्नल पर खड़े होकर ड्यूटी स्टॉप लाइन ब्रेक : स्टॉप लाइन पर ड्यूटी नो पार्किंग में वाहन : नो पार्किंग में ड्यूटी तीन पत्ती चौक पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को दो घंटे ड्यूटी करनी होगी। उसे ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ लोगों को भी जागरूक करना होगा। यह प्रयोग अन्य चौराहों पर भी किया जाएगा।     संतोष कुमार शुक्ला, डीएसपी, ट्रैफिक

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet