LATEST NEWS

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कसर नहीं रहेगी

ग्वालियर उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जायेगी। उपनगर ग्वालियर में मूर्तरूप ले रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रगति की यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी । यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में लगभग तीन करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पार्षद श्री विवेक सोनू त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, श्रीमती रेखा चंदन राय, श्री अरुण बाजपेई, श्री चिंटू परमार, श्री हरी बाबू शिवहरे, श्री हेमंत नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिले इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपनगर ग्वालियर में स्वास्थ्य और शिक्षा में बेहतर कार्य किया गया है। सिविल हॉस्पिटल हजीरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह सुविधा दे रहा है। शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनकर तैयार है, जहां बच्चों को किसी प्राइवेट विद्यालय से अच्छी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर में विकास कार्य बहुत ही तेजी से किये जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 32, 3 व 4 में 3 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें वार्ड 32 में न्यू कुशालनगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड, श्रुति एंक्लेव में डामरीकरण निर्माण, न्यू चंदन नगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माणकार्य, विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, इंदिरा एनक्लेव पार्क में दो कक्ष, बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, डी ब्लॉक में सीसी रोड निर्माण कार्य, खेड़ापति कॉलोनी में पेवर ब्लॉक कर, विकास नगर श्रुति एनक्लेव गांधीनगर न्यू प्रेम नगर, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में पार्क डेवलपमेंट कार्य, गणेश मंदिर शिंदे की छावनी प्रणाली निर्माण कार्य, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में डामरीकरण कार्य, विकास नगर डामरीकरण, शिंदे की छावनी पठार वाली चौक पर सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं रवि नगर पार्क। इसके साथ ही वार्ड 3 में डीआरपी लाइन पेट्रोल पंप के बगल से स्कूल तक सीसी निर्माण कार्य एवं वार्ड 4 सदाशिव नगर की विभिन्न गलियों में सड़क एवं सीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

मिशन लाइफ को गंभीरता से लें, विस्तृत कार्ययोजना बनाकर करें काम : श्री कुशवाह

ग्वालियर “मिशन लाइफ” को संबंधित विभागों के अधिकारी गंभीरता से लें। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए इसमें कोई ढ़िलाई न हो। सभी विभाग मिशन लाइफ की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और उसे क्रियान्वित करने के लिये कैलेण्डर भी निर्धारित करें। यह बात सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही। उन्होंने ग्वालियर की दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था के लिये मूर्तरूप लेने जा रही चंबल प्रोजेक्ट में पाइप लाईन बिछाने का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में महत्वपूर्ण चंबल प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, एलीवेटेड रोड, निर्माणाधीन सड़कें व विकास कार्यों सहित केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा भी की गई। शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया “मिशन लाइफ” अभियान जलवायु परिवर्तन के गंभीर दुष्परिणामों से न केवल पर्यावरण और लोगों की जिंदगी बचाने पर केन्द्रित है, बल्कि इसका सीधा संबंध आर्थिक प्रगति से भी है। इसलिये सभी संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाकर मिशन की गतिविधियों को धरातल पर लाएं। उन्होंने कहा इस मिशन में ऊर्जा व जल का संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना, ई-वेस्ट व अन्य कचरे में कमी लाना, टिकाऊ खाद्य व्यवस्था एवं स्वस्थ जीवन शैली शामिल है। सांसद श्री कुशवाह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के तहत प्रोजेक्ट तैयार करें। इन्हें मंजूरी दिलाकर केन्द्र व राज्य सरकार से धनराशि दिलाई जायेगी। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर व भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार व वन मंडलाधिकारी श्री अंकित पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांसद श्री कुशवाह ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंबल प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे को निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द एनओसी जारी करें, जिससे पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि पर्याप्त संख्या में पाइप का निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा कराया जा चुका है।  बैठक में विधायक श्री मोहन सिंह राठौर ने भी जिले के ग्रामीण अंचल के विकास एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। संयुक्त निरीक्षण कर वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी करें दिशा की बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जोर देकर कहा कि वन विभाग की एनओसी न मिलने की वजह से विकास कार्य प्रभावित न हों। इसके लिये सभी संबंधित विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करें और एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने बैठक में मौजूद वन मण्डलाधिकारी से कहा कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही जिस स्तर से भी एनओसी जारी होना हो, तत्परता से जारी कराई जाए। श्री कुशवाह ने कहा सोन चिरैया अभ्यारण्य से डीनोटिफाइड हुए क्षेत्र में स्थित गाँवों में वन विभाग की एनओसी की वजह से मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य रूकने नहीं चाहिए। वन विभाग के अधिकारी इन गाँवों से संबंधित विकास कार्यों के लिये तत्परता से एनओसी जारी कराएं। डीपीआर के अनुसार हों रेलवे स्टेशन के काम, श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के सभी काम डीपीआर के अनुसार कराए जाएं। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर बनाए गए पुल की सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। दुर्घटना की पुनरावृत्ति कदापि न होने पाए। श्री कुशवाह ने कहा कि जल्द ही रेलवे के डीआरएम के साथ बैठक कर रेलवे स्टेशन के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर भौतिक रूप से 54 प्रतिशत व वित्त्तीय रूप से 49 प्रतिशत काम हो चुका है। एलीवेटेड रोड के पहले चरण के कार्यों को पहले पूरा कराएं सांसद श्री कुशवाह ने एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पहले पूर्ण कराने के लिये कहा, जिससे प्रथम चरण का उपयोग हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में 232 स्लैब डाले जाने हैं, इनमें से 100 स्लैब डाले जा चुके हैं। नहर टूटने की जाँच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कराएँ एफआईआर वीरपुर बांध भरने के लिये ककैटो-पहसारी बाँध से बनाई गई नहर के एक स्थान पर टूट जाने की बात सामने आने पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने नाराजगी जताई। उन्होंने समिति गठित कर इसकी जाँच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नहर को दुरुस्त कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएँ। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीरपुर तालाब के भराव क्षेत्र में अतिक्रमण न होने पाए, इसका खास ध्यान रखा जाए।  

भोपाल के कॉलेज छात्रों ने वन विभाग और नगर निगम के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

भोपाल भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वन विभाग, तिंसा फाउंडेशन और नगर निगम ने मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य कलियासोत को पॉलीथीन से मुक्त करना है। शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र स्वेच्छा से इस अभियान में जुटे हैं। नगर निगम के कर्मचारी और वन विभाग का फ्रंटलाइन स्टाफ भी इस अभियान में सक्रिय है। यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और भोपाल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान के अनुसार कलियासोत डैम क्षेत्र एक बाघ भ्रमण क्षेत्र है। यह इलाका प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है। स्थानीय लोग इसे भोपाल की ऑक्सीजन बेल्ट कहते हैं। यह अभियान क्षेत्र के इकोसिस्टम और शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा। अभियान में नगर निगम अपर आयुक्त श्री देवेंद्र चौहान, बीएनएस कॉलेज के डायरेक्टर श्री विपिन धोटे, उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान और वन परिक्षेत्राधिकारी श्री शिवपाल पिपर्दे सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का खातेगांव दौरा, धमाके में जान गंवाने वाले पंकज सांकलिया के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की

 खातेगांव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को खातेगांव क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कई परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।मंत्री चौहान सबसे पहले कन्नौद में भाजपा के दिवंगत नेता रामप्रसाद यादव के घर पहुंचे। इसके बाद खातेगांव में भाजपा के दिवंगत नेता शंभुकुमार बाकलीवाल के परिजनों से मिले और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह घटना बहुत ही दुखद है, उसमें दो परिवार संदलपुर के पूरी तरह तबाह हो गए। एक परिवार में तो केवल एक बेटी बची है नैना और कोई बचा नहीं है। केवल उसकी दादी है और इस परिवार में तो उसे मूल परिवार से कोई नहीं बचा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का आभारी हूं की परिवारों की चिंता की जा रही है। शिवराज ने कहा कि वे बच्ची नैना की शिक्षा दीक्षा की पूरी व्यवस्था करेंगे। नैना को हर महीने ₹5000 वाला आशीर्वाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। बच्ची की डिजिटल कान्वेंट स्कूल में निशुल्क उसकी पढ़ाई होगी। इसके बाद गुजरात पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले पंकज सांकलिया के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की। फिर वे संदलपुर में इसी हादसे में मारे गए 9 लोगों में से दो परिवारों से मिलने गए। कार्यक्रम के अनुसार, संदलपुर के बाद उन्हें सलकनपुर जाना था। इस दौरे में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी उनके साथ रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि जो पैसा खाते में आने वाला है उसको फिक्स डिपॉजिट करेंगे, और फिक्स डिपाजिट जो राशि है जब नैना बड़ी होगी तो बाढ़ के 75 लाख रुपया हो जाएगी, पढ़ाई की व्यवस्था भी हो रही। भविष्य में नैना समाज के आशीर्वाद से पढ़ लिखकर आगे बढ़े इसके पूरा प्रबंध किया गया है। मैं दुर्घटना में जो दिवंगत हुए हैं, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। भोपाल से देवास जा रहे शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल, हुआ बड़ा हादसा भोपाल से देवास जा रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई है। काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मचा हड़कंप जैसे ही गाड़ी पलटी, काफिले में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय शिवराज सिंह दूसरी गाड़ी में सवार थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन सतर्क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

राम राजा सरकार का दरबार दिल्ली से आए फूलों से सजेगा, 25 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू का लगेगा भोग

निवाड़ी रामनवमी के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्रीराम नवमी पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। जिसमें आज राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कोलकाता से आए कारीगर और दिल्ली से आए दो ट्रक फूलों से राम राजा सरकार का दरबार सजाया जाएगा। साल में दो बार ही होती है मंगला आरती निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व पर तीन दिवसीय खास आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रूप में पूजते हैं, ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर हर साल खास आयोजन किए जाते हैं। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। 6 अप्रैल को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12:00 बजे जहां विधि-विधान से भगवान के जन्मोत्सव की रस्म अदा की जाएगी। तो इसी दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा की खास बात यह होती है कि यहां पर मां कौशल्या की जगह रानी कुंवर गणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं 7 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे मंगला आरती होगी तो 8 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। बता दें कि, श्रीराम नवमी के बाद की मंगला आरती का यहां पर विशेष महत्व होता है। वर्ष में दो बार ही भगवान की मंगला आरती की जाती है। बनाए जा रहे 25 क्विंटल बूंदी के शुद्ध देशी घी के लड्डू राम राजा मंदिर के व्यवस्थापक तहसीलदार सुमित गुर्जर ने बताया कि, भगवान के जन्मोत्सव पर मंदिर के प्रांगण को सजाने के लिए दिल्ली से दो ट्रक फूल मंगाए गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता से कारीगर भी आए हैं। जो इन फूलों से मंदिर को सजाएंगे। वहीं श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 क्विंटल बूंदी के शुद्ध देशी घी के लड्डू बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मंदिर की फूलों से आकर्षक सज्जा की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोशाक धारण करेंगे। ओरछा नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने बताया कि, रामनवमी के दिन ओरछा में पधार रहे श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे नगर में लाइट की व्यवस्था की गई है। खंभों पर जगह-जगह लाइट लगाई जाएगी। और पूरी नगर को झालरों से सजाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व मंत्री पटेल के पिताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल के अमरपाटन स्थित निवास पहुंचकर श्री पटेल के पिताजी के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि दीं और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

डगवेल रिचार्ज विधि से होगा भूजल पुनर्भरण, प्रदेश में एक लाख कुओं को रिचार्ज करने का लक्ष्य

भोपाल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान में भूजल पुनर्भरण के लिए डगवेल रिचार्ज विधि अपनाने का निर्णय लिया है। इसमें राज्य में एक लाख कुओं को रिचार्ज करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह पहल विशेष रूप से कृषकों को रबी की फसलों की सिंचाई हेतु स्थायी जल स्रोत उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। डगवेल रिचार्ज विधि: सरल, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीका डगवेल रिचार्ज विधि उथले जलभृत के पुनर्भरण का एक सरल और सुलभ उपाय है। इस विधि में वर्षा जल को रिचार्ज पिट/फिल्टर के माध्यम से कुंओं में प्रवाहित किया जाता है, जिससे भूगर्भीय जल स्तर में वृद्धि होती है। यह विधि भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करती है और लंबे समय तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। कुओं का चयन और रिचार्ज पिट का निर्माण इस योजना में उन कुओं का चयन किया जाएगा जिनमें जल स्तर 10 मीटर से अधिक है और जो बरसात के बाद दिसंबर-जनवरी तक जल युक्त रहते हैं। मनरेगा अंतर्गत निर्मित कपिलधारा कुओं को भी इस योजना में सम्मिलित किया जा सकता है, यदि उनमें पूर्व में रिचार्ज पिट का निर्माण नहीं हुआ है। रिचार्ज पिट/फिल्टर का निर्माण कुंए से 3 से 6 मीटर की दूरी पर किया जाएगा। इसके लिए विशेष संरचना बनाई जाएगी जिसमें विभिन्न आकार के पत्थरों और मोटे रेत की परतें बिछाई जाएंगी, ताकि जल शुद्धिकरण और बहाव में कोई बाधा न आए। पाइप लाइन से यह पानी सीधे कुंए में पहुंचेगा और वहां से प्राकृतिक रूप से जलस्तर को पुनर्भरित करेगा। समाज की भागीदारी भी होगी अहम निजी कुओं की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित हितग्राही की होगी, वहीं सार्वजनिक कुओं की देखरेख ग्राम पंचायतें करेंगी। इससे जनभागीदारी सुनिश्चित होगी और जल संरक्षण की भावना जन-जन तक पहुंचेगी। राज्य सरकार का यह प्रयास जल संकट से जूझते ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी समाधान के रूप में उभरेगा। यह अभियान किसानों के जीवन को समृद्ध बनाने में सहायक होगा। जल पुनर्भरण भू-जल संवर्धन और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।  

प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है। “श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान श्रीलंका सरकार द्वारा उन विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो। यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है और भारत-श्रीलंका के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत भी है।  

एआई में भी अच्छाई और बुराई दोनों हैं, यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका उपयोग कैसे करते हैं: सीएम मोहन यादव

नई दिल्ली/भोपाल दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में शनिवार को ‘सोशल इंप्लीकेशंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हुए। सीएम मोहन यादव ने बदलते दौर में एआई की बढ़ती हैसियत पर बात की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि आज के समय में यह अत्यंत प्रासंगिक विषय है जिस पर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम जन कल्याण और सुशासन के लिए विज्ञान आधारित प्रणालियों का उपयोग करने की दिशा में काम कर रहे हैं, साथ ही आवश्यक सावधानियां भी सुनिश्चित कर रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाना सराहनीय है। मैं इस पहल के लिए बधाई देता हूं। सीएम यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं। जिसमें से एक में वे एआई को लेकर फैले भ्रम पर बात करते दिखे। उन्होंने कहा, “जब कंप्यूटर और इंटरनेट आए, तो लोगों को डर था कि नौकरियां चली जाएंगी और घर बर्बाद हो जाएंगे। हर चीज में अच्छी और बुरी बातें होती हैं। वैसे ही, एआई में भी अच्छाई और बुराई दोनों हैं। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका उपयोग कैसे करते हैं।” इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “‘सोशल इंप्लीकेशंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता कर प्रबुद्धजनों के समक्ष अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं शासन-प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में एआई की संभावनाएं अनंत हैं। जब सम्पूर्ण विश्व एआई में अपना भविष्य तलाश रहा है, तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एआई के वैश्विक पावरहाउस के रूप में उभर रहा है। निश्चित रूप से यह तकनीकी क्रांति “विकसित भारत 2047 के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अहम भूमिका निभाएगी।” इस मौके पर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि एआई पर बहुत बात हो चुकी है। लेकिन, हमारा फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हमारे किसान भाइयों को लेकर भी होना चाहिए। किसान जब एआई का इस्तेमाल करे तो वह खेती की फोटो लें और बता पाए कि धान-गेंहू की खेती में कीड़ा लगा है या नहीं। इसमें खाद की जरूरत कब पड़ेगी। इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो छोटी चीजें हैं, उन्हें एआई का इस्तेमाल कर दूर करना होगा। डॉक्टरों को एक-एक आगे चलते हुए शोध करना होगा।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 200 रुपए से शुरू होने वाली आरामदायक और किफायती ठहरने की सुविधा का शुभारंभ हो गया

भोपल मध्य प्रदेश के पहले पॉड होटल की शुरुआत भोपाल रेलवे स्टेशन में की गई है। स्टेशन पर यात्रियों को मात्र 200 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से आरामदायक और किफायती सुविधा मिलेगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर इसे बनाया गया है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा।इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। पॉड होटल यह रहेगा किराया फैमिली पॉड (20 बेड): 3 घंटे- 400, 6 घंटे- 700, 12 घंटे – 1100, 24 घंटे- 1500, 48 घंटे-3000 मल्टी बेड पॉड (जेंट्स, 40 बेड): 3 घंटे – 200, 6 घंटे-350, 12 घंटे – 700, 24 घंटे-900, 48 घंटे- 1800 मल्टी बेड पॉड (लेडीज, 18 बेड): 3 घंटे – 200, 6 घंटे- 350, 12 घंटे – 700, 24 घंटे- 900, 48 घंटे- 1800 क्या है पॉड होटल? पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान से प्रेरित एक अनोखी अवधारणा है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, जो कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की जा रही है, जिसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी और लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। देश का दूसरा  पॉड होटल यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा। यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है। यह सुविधा किन यात्रियों के लिए है उपयोगी? – कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों के लिए। – ट्रेन बदलने या लेट ट्रेन की स्थिति में। – परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों के लिए। पॉड होटल में मिलेगी यह सुविधा 1-    एसी: हर पॉड में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री गर्मी से राहत पा सकेंगे। 2-    वाइ-फाइ: यात्रियों को इंटरनेट का सुचारु रूप से उपयोग करने के लिए हाई-स्पीड वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 3-    बिस्तर और तकिया: पॉड्स में आरामदायक बिस्तर और तकिए की व्यवस्था की गई है। 4-    टॉयलेट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग): स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा प्रदान की गई है। 5-   गर्म पानी के लिए गीजर: ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गीजर लगाए गए हैं। 6-   लॉकर और लगेज रूम: यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर और लगेज रूम की सुविधा है। 7-   चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए प्रत्येक पॉड में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध है। 8-  फायरफाइटिंग सिस्टम: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पॉड होटल में फायरफाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 9–   टीवी: मनोरंजन के लिए प्रत्येक पॉड में टीवी की सुविधा दी गई है। 10-  मेकअप मिरर: यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड्स में मेकअप मिरर उपलब्ध कराया गया है। 11-   सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा के लिए होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था है। 12-. सिंगल पॉड  58 पॉड बनाए गए हैं। 13– फैमिली 20 पॉड  इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं।  मुंबई सेंट्रल में 2021 में शुरू हुआ था पहला पॉड होटल यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है। यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा, जो 2021 में शुरू हुआ था। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आरामदायक ठहराव के लिए प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह तैयार हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। इस अवसर पर रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के पॉड उपलब्ध हैं, इसमें सिंगल और फैमिली पॉड शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है, अगले दो दिन में इसका किराया तय हो जाएगा  

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को 23 अप्रैल से 6 मई तक रद्द कर दिया गयाम 6 के रूट बदले

भोपाल  छत्तीसगढ़ में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. बता दें कि रेल्वे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को 23 अप्रैल से 6 मई तक रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है. रेलवे प्रशासन ने बताया है कि राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं. ट्रेनें क्यों रद्द की गईं रेलवे प्रशासन ने बताया कि राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है. इस कारण ट्रेनें रद्द की गई हैं. इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ये ट्रेनें हुई कैंसिल-     25 अप्रैल से 6 मई तक 78803 गोंदिया-कटंगी मेमू स्पेशल     25 अप्रैल से 6 मई तक 78804 कटंगी-गोंदिया मेमू स्पेशल     4 मई को 58205 रायपुर-नैनपुर पैसेंजर     5 मई को 58206 नैनपुर-रायपुर पैसेंजर     5 मई को 68743 गोंदिया-नैनपुर मेमू पैसेंजर     5 मई को 68744 नैनपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर     2 मई से 6 मई तक 68861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू पैसेंजर     3 मई से 7 मई तक 68862 झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर     23, 26, 28, 30 अप्रैल और 03, 05 मई तक 11754 रीवा-नैनपुर एक्सप्रेस     24, 27, 29 अप्रैल और 01, 04, 06 मई तक 11753 नैनपुर-रीवा एक्सप्रेस     4 मई को  22905 ओखा-हावड़ा एक्सप्रेस     6 मई को 22906 हावड़ा-ओखा एक्सप्रेस     4 मई को 12145 लोकमान्य तिलक-पुरी एक्सप्रेस     6 मई को 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस     2 मई को 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस     4 मई को 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस     2 एवं 4 मई को 12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मेल एक्सप्रेस     4 एवं 6 मई को 12809 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हावड़ा मेल एक्सप्रेस     2 से 6 मई 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस     3 से 7 मई तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस     3 मई को 12410 हज़रत निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस     5 मई को 12409 रायगढ़-हज़रत निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस     4 से 6 मई तक 12070 गोंदिया-रायगढ़ एक्सप्रेस     5 से 7 मई तक 12069 रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस     5 मई को 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत     5 मई को 20826 नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत     4 मई को 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस     6 मई को 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस     1 मई को 22648 थिरुवनंथपुरम-कोरबा एक्सप्रेस     3 मई को 22647 कोरबा-थिरुवनंथपुरम एक्सप्रेस     5 मई को 22815 बिलासपुर-इरनाकुलम एक्सप्रेस     7 मई को 22816 इरनाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस     4 मई को  22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस     6 मई को 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस     4 मई को 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस     5 मई को 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस     1 मई को 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस     4 मई को 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस     29 अप्रैल एवं 3 मई को 17007 सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस     2 मई एवं 6 मई को 17008 दरभंगा-सिकंदरबाद एक्सप्रेस     2 मई को 17321 वास्कोडिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस     5 मई को 17322 जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस     2 मई को 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस     4 मई को 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस.     30 अप्रैल तथा 1, 3, 4 एवं 6 मई को 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस     2, 3, 5, 6 एवं 8 मई को 12808 हज़रत निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस     3 मई को 22512 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस     6 मई को  22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस     3 मई को 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस     5 मई को 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां 01. दिनांक 05 मई 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी, जबलपुर एवं इटारसी होकर चलेगी. 02. दिनांक 03 मई 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार- लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी, जबलपुर, इटारसी एवं भुसावल होकर चलेगी. 03. दिनांक 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को कन्याकुमारी से चलने वाली 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलहारशाह, नागपुर, इटारसी एवं जबलपुर होकर चलेगी. 04. दिनांक 27 अप्रैल एवं 04 मई 2025 को बनारस से चलने वाली 16368 बनारस-कन्याकुमारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर, इटारसी, नागपुर एवं बलहारशाह होकर चलेगी. 05. दिनांक 04 मई 2025 को गया से चलने वाली 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर, इटारसी, नागपुर एवं बलहारशाह होकर चलेगी. 06. दिनांक 06 मई 2025 को चेन्नई से चलने वाली 12390 चेन्नई- गया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलहारशाह, नागपुर, इटारसी एवं जबलपुर होकर चलेगी. बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां 01. दिनांक 25,29 अप्रैल एवं 01,02 एवं 06 मई 2025 को जबलपुर से चलने वाली 22174 जबलपुर- चांदाफोर्ट एक्सप्रेस बालाघाट जंक्शन में समाप्त होगी. 02. दिनांक 25,29 अप्रैल एवं 01,02 एवं 06 मई 2025 को चांदाफोर्ट से चलने वाली 22173 चांदाफोर्ट- जबलपुर एक्सप्रेस बालाघाट जंक्शन में समाप्त होगी. 03. दिनांक 01 से 05 मई 2025 तक टाटा से चलने वाली 18109 टाटा- नैनपुर एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 04. दिनांक 03 से 07 मई 2025 तक नैनपुर से चलने वाली 18110 नैनपुर-टाटा एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 05. दिनांक 01 से 05 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 12105 गोंदिया-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 06. दिनांक 02 से 06 मई 2025 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली 12106 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल- गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 07. दिनांक 01 से 05 मई 2025 तक कोल्हापुर से चलने वाली 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 08. दिनांक 03 से 07 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 09. दिनांक 23 अप्रैल से 05 मई 2025 तक गरहा से चलने वाली 68818 गरहा- गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 10. दिनांक 24 अप्रैल से 06 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 68817 गोंदिया-गरहा एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 11. दिनांक 25 अप्रैल से 06 मई 2025 तक जबलपुर से चलने वाली 51707 जबलपुर- गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 12. दिनांक 25 अप्रैल से 06 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 13. … Read more

भोपाल से देवास जा रहे शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल, हुआ बड़ा हादसा

सीहोर भोपाल से देवास जा रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई है। काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मचा हड़कंप जैसे ही गाड़ी पलटी, काफिले में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय शिवराज सिंह दूसरी गाड़ी में सवार थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन सतर्क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

देह व्यापार से जुडी महिलाओं को अब पुलिस न तो पकड़ सकेगी और न ही आरोपी बना सकेगी

भोपाल देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को अब पुलिस न तो पकड़ सकेगी न ही आरोपी बना सकेगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की और भोपाल, इंदौर पुलिस कमिश्नर के साथ ही सभी जिलों के एसपी को भेजी। इसके अनुसार यदि होटल और ढाबों में अनैतिक व्यापार किया जा रहा है तो केवल होटल या ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी न कि वहां काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ। विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की तरफ से जारी गाइडलाइन में लिखा है कि कुछ जिलों में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत पंजीबद्ध अपराध में होटल एवं ढाबों के संचालकों द्वारा पैसा लेकर होटल एवं ढाबों के कमरों को, वेश्यालयों के रूप में चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा दबिश देने के बाद बरामद की गई महिलाओं को आरोपी बनाया जाता है।   सुप्रीम कोर्ट दे चुकी है आदेश इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर कहा गया है कि यदि होटल और ढाबों में अनैतिक व्यापार किया जा रहा है तो केवल होटल या ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन में साफ लिखा है कि वहां काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट के बुद्धदेव कर्मास्कर विरुद्ध पश्चिम बंगाल राज्य एवं अन्य में मामले में दिए आदेश का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि वेश्यालयों पर छापों के दौरान यह ध्यान रखा जाए कि स्वेच्छा से लैंगिक कार्य करना अवैध नहीं है। केवल वेश्यालय चलाना अवैध है। ऐसे मामलों में सेक्स वर्कर को गिरफ्तार, दंडित अथवा परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यह कदम तब उठाया गया है जब पुलिस द्वारा बार-बार दबिश के दौरान महिला सेक्स वर्कर्स को आरोपी बना दिया जाता था, जबकि वे कई बार केवल शोषित होती थीं। अब, इस पर स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिनके अनुसार पुलिस को इन महिलाओं के साथ पीड़ित और शोषित व्यक्तियों जैसा व्यवहार करना चाहिए, न कि उन्हें दोषी ठहराना। महिला सेक्स वर्कर्स को आरोपी बनाने की समस्या वर्षों से, प्रदेश में ढाबों और होटलों में संचालित वेश्यालयों पर जब भी पुलिस कार्रवाई करती, तब उन स्थानों से पकड़ी जाने वाली महिलाएं अक्सर अपराधी करार दी जाती थीं। होटल संचालकों और ढाबा मालिकों द्वारा इन महिलाओं को सेक्स वर्क के लिए काम पर रखा जाता था, लेकिन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों में केवल वेश्यालय संचालक ही आरोपित होते थे, जबकि महिला सेक्स वर्कर्स को भी गिरफ्तार कर लिया जाता था और उन्हें आरोपी बना दिया जाता था। इस मामले में पुलिस की कार्यवाही को लेकर कई तरह की आलोचनाएँ भी उठ रही थीं, क्योंकि यह महिलाएँ अक्सर अपने विवशता, गरीबी या अन्य सामाजिक कारणों के चलते इस व्यवसाय में शामिल होती थीं, न कि अपनी इच्छा से। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश और पीएचक्यू के निर्देश इस संबंध में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने अपने निर्देश में कहा कि कई जिलों में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड किए गए अपराधों में अक्सर देखा जाता है कि होटल संचालक और ढाबा मालिक पैसा लेकर अपने प्रतिष्ठानों में वेश्यालय चलाते हैं। ऐसे मामलों में महिला सेक्स वर्कर्स को आरोपी बना दिया जाता था, जो कि उचित नहीं था। साथ ही, उन्होंने 21 सितंबर 2023 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि “वेश्यालयों में दबिश के दौरान स्वैच्छिक लैंगिक कार्य अवैध नहीं है। केवल वेश्यालय चलाना अवैध है, सेक्स वर्कर को गिरफ्तार कर दंडित या परेशान नहीं किया जाना चाहिए।” सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश के तहत यह सुनिश्चित किया गया था कि सेक्स वर्कर्स को केवल शोषित और पीड़ित के रूप में देखा जाए, न कि अपराधी के रूप में। निर्देशों का पालन और प्रभाव पीएचक्यू ने इस फैसले के आधार पर एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब इन स्थानों से पकड़ी गई महिला सेक्स वर्कर्स को न तो गिरफ्तार किया जाए, न ही किसी प्रकार का शोषण किया जाए। इन महिलाओं के साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाएगा और यदि वे किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं हैं तो उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया जाएगा। इस दिशा में पुलिस अधिकारियों को कठोर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी महिला सेक्स वर्कर के अधिकारों का उल्लंघन न हो। साथ ही, पुलिस को यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि महिला सेक्स वर्कर के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति से पेश आया जाए। सकारात्मक प्रभाव और सामाजिक दृष्टिकोण यह कदम मध्य प्रदेश में महिला अधिकारों और समाज में सेक्स वर्कर्स के प्रति सम्मान की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। इस फैसले से जहां एक तरफ महिला सेक्स वर्कर्स को मानसिक और शारीरिक शोषण से बचाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ इस कदम से यह भी संदेश जाएगा कि किसी भी महिला को उसकी इच्छा के बिना अपराधी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, विशेषकर यदि वह किसी सामाजिक, आर्थिक या शोषण के कारण इस व्यवसाय में शामिल हो। इस बदलाव के बाद, वेश्यावृत्ति से जुड़ी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है, जो समाज में लिंग समानता और महिला अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। आगे की राह इस फैसले के साथ, राज्य पुलिस अब उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए तैयार है, जो कभी कानून के शिकंजे में फंस जाती थीं। हालांकि, अब यह जरूरी होगा कि सरकार और समाज मिलकर ऐसी महिलाओं के लिए रोजगार और शिक्षा जैसी योजनाओं का विस्तार करें, ताकि वे शोषण के बजाय अपने जीवन में सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

एसडीएम ने कहा कि CrPC और IPC तो सामान्य कानून हैं, जरूरत पड़ने पर NSA लगाया जाएगा, फिर नहीं देखेंगे चांद-सूरज

सेंधवा संसद से वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कुछ मुस्लिम संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है दूसरी तरफ रविवार को रामनवमी से पहले देशभर के जिलों में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है इस बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एसडीएम आशीष कुमार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त अंदाज में चेतावनी दी है बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाने में रामनवमी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने दो टूक कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सीआरपी और आईपीसी तो बहुत सामान्य बात है, राज्य सुरक्षा कानून, रासुका (NSA) जो लगाना होगा लगाएंगे, ऐसा करने वाले दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे. मध्य प्रदेश का सेंधवा वही जगह है जहां पर 2022 में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद विवाद हुआ था और प्रशासन ने दंगाइयों के मकान तोड़े थे. तब से स्थानीय प्रशासन रामनवमी के जुलूस को लेकर काफी संवेदनशील है और इसी वजह से त्योहार से एक दिन पहले सेंधवा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में बड़वानी पुलिस अधीक्षक, सेंधवा एसडीएम, सेंधवा थाना प्रभारी सहित के पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारी और शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने कहा एसडीएम होने के नाते कॉनून व्यवस्था को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि यहां तो बहुत प्यार से बात हो रही है लेकिन एक बार फिर से बोल दूं की मेरा बहुत ज्यादा फोकस कानून व्यवस्था को लेकर है अशांति फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए एसडीएम ने कहा कि अगर इस तरह की कोई घटना पता लगती है या कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो मैं किसी खास समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बोल रहा हूं, जिसके द्वारा भी ऐसा करने की सूचना मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमसे जो भी मदद आपको चाहिए, आप जरूर बोलिए. हमारे फोन 24 घंटे ऑन रहते हैं और ऑफिस खुले रहते हैं. हम सभी आपकी सेवा में हमेशा तत्पर हैं. लेकिन अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी और यह बात सभी के लिए पहले से ही बोली जा रही है.    

सलकनपुर में मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, डिवाइडर से टकराई स्कूटी, पति की मौत, पत्नी और बच्ची घायल

सलकनपुर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। देवी धाम सलकनपुर में मंदिर रोड पर भैरव घाटी के समीप एक स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई,  जिसमें रियांश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी पत्नी और बच्ची घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक रियांश चौधरी एवं उनकी पत्नी स्मिता चौधरी एवं बेटी स्कूटी द्वारा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें भोपाल पिपलानी निवासी रेयांश चौधरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी स्मिता चौधरी एवं उनकी बेटी को चोट आई है, जिनका रेहटी प्राथमिक उपचार कर होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet