चंद्रबाबू नायडू से मोदी-शाह ने की बात, I.N.D.IA में जाने का सताने लगा डर
Modi-Shah talked to Chandrababu Naidu, started worrying about going to I.N.D.I.A.
Modi-Shah talked to Chandrababu Naidu, started worrying about going to I.N.D.I.A.
‘Who can be a better PM than Nitish Kumar’, JDU MLC Khalid Anwar’s statement चुनाव नतीजों के बीच जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बेहतर पीएम कौन हो सकता है. जेडीयू बिहार में बीजेपी की सहयोगी है.
Rahul Gandhi ahead from Rae Bareli seat by 3 lakh 98 thousand votes
Shivraj registers historic victory, defeats Congress candidate by 8 lakh votes
BJP’s compulsion, alliance is necessary: Modi’s guarantee extended करीब दो महीने चले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) के लिए आज नतीजों का दिन है। संसद के निचले सदन लोकसभा की कुल 543 में से 542 सीटों पर मतगणना जारी है। बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था। अब तक के रुझानों और नतीजों से यह साफ है कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन पहला मौका होगा, जब मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना है। नई सरकार गठन की कवायद शुरू कर दी गई है।
NOTA made record in Indore, figure crossed 1 lakh 85 thousand मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर अलग ही नतीजे देखने को मिल रहे हैं। यहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में नोटा को मतदाताओं ने 65 लाख 22 हजार 772 मत दिए थे, जो देश में डाले गए कुल वैध मतों का 1.06 प्रतिशत थे। देश में नोटा का प्रयोग करने में बिहार अग्रणी था। बिहार में आठ लाख 16 हजार 950 मतदाताओं ने नोटा में वोट दिया था। 2014 के लोकसभा के मुकाबले प्रदेश और देश में नोटा ने कम मत प्राप्त किए हैं, इससे स्पष्ट होता है कि मतदाता पसंद के उम्मीदवार को मत देना पसंद कर रहा है। वैसे वह कहीं भी मत दे पर अपने मत का उपयोग करना चाहिए। मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। इंदौर में एक लाख 70 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं। नोटा का सबसे अधिक वोट का रिकार्ड बिहार की गोपालगंज सीट का है। यहां पर नोटा को 51 हजार 660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे।
BJP’s dominance in MP: Shivraj ahead by more than 4 lakh votes in Vidisha मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, सागर की सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है। इन सीटों में से भी गुना, राजगढ़ और विदिशा सबसे हॉट सीट हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक विदिशा सीट पर शिवराज बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। सिंधिया भी गुना में भाजपा का परचम लहराने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, दिग्विजय सिंह अपने गढ़ में पिछड़ गए हैं। उनके राजनीतिक करियर के लिए यह परिणाम एक प्रकार से निर्णायक हो सकता है। यहां देखें भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल सीटों के परिणाम का हर लेटेस्ट अपडेट।
Rahul Gandhi ahead from Wayanad seat by 2 lakh 44 thousand votes
BJP candidates ahead on all seats in MP, Shivraj ahead by 3 lakh votes भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को क्लीन स्वीप से रोका था। एग्जिट पोल में भाजपा के इस बार क्लीन स्वीप का अनुमान लगाया गया था। इस बार भाजपा मप्र में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। यहां पढ़िए मध्य प्रदेश की सभी सीटों के चुनाव परिणाम का अपडेट
BJP’s Durgadas Uike is ahead from Betul by more than one lakh votes. बैतूल संसदीय क्षेत्र में हरदा जिले की दो, खंडवा जिले की एक और बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीट शामिल हैं। इनमें भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, हरसूद और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बैतूल संसदीय क्षेत्र में चार चरण की मत गणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास उईके एक लाख तीन हजार 92 वोट से आगे चल रहे हैं। चार चरण में हुई मतों की गिनती में बीजेपी के दुर्गादास उइके को कुल 2 लाख 27 हजार 408 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को चार चरण में कुल 1लाख 24 हजार 316 वोट प्राप्त हुए हैं। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित बैतूल संसदीय क्षेत्र में पिछले करीब तीन दशक (28 वर्ष) से मतदाता भाजपा के साथ खड़े हैं। आठ विधानसभा क्षेत्र वाली बैतूल लोकसभा सीट में चार विधानसभा क्षेत्र एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महाराष्ट्र की सीमा से सटे इस क्षेत्र को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन वर्ष 1996 में भाजपा ने जब स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा तो जनता ने उसे विजयी बना दिया। इसके बाद से क्षेत्र में लगातार भाजपा ही परचम लहरा रही है।
NOTA crosses one lakh in Indore, Lalwani ahead by five lakh votes
Rahul Gandhi ahead from Rae Bareli seat by 1 lakh 20 thousand votes लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती जारी है। बता दें रुझानों में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। खबर लिखे जाने तक एनडीए को 300 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडी गठबंधन के पास 200 से ज्यादा सीटें जाती दिख रही हैं। हालांकि कुछ राज्यों में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।
NOTA broke record: NOTA got 70,000 votes in Indore, counting continues इंदौर में BJP के Shankar Lalwani, बसपा के संजय सोलंकी और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला है। नोटा Nota भी रिकॉर्ड बनाने की ओर है।
BJP towards clean sweep in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो गई है। इनमें से कुछ सीटें जैसे गुना, विदिशा, छिंदवाड़ा, राजगढ़ के परिणाम पर सभी की नजर बनी हुई है। यहां सीट के नाम पर एक क्लिक कर पढ़े पल-पल की अपडेट।