LATEST NEWS

आम आदमी पार्टी ने ED, CBI व केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी के बाद से भड़के हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर में ED, CBI और केंद्र सरकार का पुतला फूंका है सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी से देशभर के आम आदमी पार्टी में आक्रोशित है। इसी कड़ी में गुरूवार को आम आदमी पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने आप नेत्री मनीक्षा सिंह तोमर के नेतृत्व में शहर के फूल बाग चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए ED, CBI और केंद्र सरकार का पुतला फूंका है और कहा कि प्रधानमंत्री कितने भी जुल्म कर लें हम डरने वाले नहीं है। उनका कहना है कि हमरी बढ़ती ताकत से मोदी सरकार घबराई है इसलिए ED,CBI से हमारे नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद थे। मोदी सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी बता दें कि सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद नाराज कार्यकर्ता फूल बाग चौराहे पर इकट्ठा हुए थे और कार्यकर्ताओं ने जहां पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला हाथ में उठाकर चौराहे का चक्कर लगाए और पुतले को आग लगा दी कार्यकर्ता जलता हुआ पुतला लेकर चल रहे थे, आखिर में कार्यकर्ताओं ने पुतले को सड़क पर पटक कर उसे जूते से भी रौंदा। भाजपा भय का माहौल बनाना चाहती है:-मनीक्षा तोमर आप नेत्री मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सही लोगों को, जमीन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करती नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है, भारतीय जनता पार्टी भय का माहौल बनाना चाहती है क्योंकि संजय सिंह मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आने वाले समय में कई चुनावी रैली करने वाले थे और इससे पूरी भाजपा सरकार डरी हुई है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, पीछे हटने वाले नहीं हैं ।

दो भागों में बंटा छिंदवाड़ा

भोपाल/ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सीएम शिवराज ने अपना आखिरी दांव चल दिया है। बीती रात सीएम शिवराज की कैबिनेट बैठक में मैहर के साथ ही पांढुर्ना को नया जिला बनाने के आदेश जारी कर दिये हैं। इन दोनों को जिला बनाने को ऐलान पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके थे। शिवराज सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले अपने फैसले पर अमल कर दिया है। छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना और सौसर को मिलाकर पांढुर्ना नया जिला बनाया गया है। नव घोषित पांढुर्ना जिले में सौसर और पांढुर्ना तहसील के सभी 137 पटवारी हलकों को शामिल किया गया है। चुनावी साल में लंबे समय से की जा रही मांग पर अब अमल किया गया है। ये फैसला सीएम शिवराज की आखिरी कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया है। सीएम शिवराज ने इसी साल पांढुर्ना को मध्य प्रदेश का जिला बनाने का ऐलान किया था, इस जिले में पांढुर्ना के अलावा सौसर विधानसभा सीट भी है। यानी कांग्रेस के कब्जे वाली इन दोनों सीटों पर शिवराज सिंह चौहान ने जिला बनाकर बड़ा दांव खेला है। इस नए जिले के स्वरूप से छिंदवाड़ा के वर्तमान परिवेश में परिवर्तन साफ तौर पर देखा जा सकेगा। हालांकि, इसके पहले भी सीएम दो चुनावों में पांढुर्ना को जिला बनाने की घोषणा कर चुके थे। लेकिन इस बार इसे अमल में भी लाया गया है। केबिनेट में मोहर लगते ही जारी हुआ राजपत्र। मध्यप्रदेश केबीनेट की हुई बैठक में पांढुर्ना को भी नवीन जिला बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ एवं तत्काल अधिकृत नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के अपर सचिव के हस्ताक्षर के जारी इस आदेश में यह उल्लेखित है कि मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 13 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार एतद द्वारा इस आदेश के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से नवीन जिला पांढुर्ना (मुख्यालय पांढुर्ना) का गठन करती है। जिसमें पांढुर्ना तहसील के समस्त 74 हल्के तथा सौसर तहसील के समस्त 63 हल्के मिलाकर कुल 137 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। पांढुर्ना जिले के गठन उपरांत छिंदवाड़ा जिले में शेष 12 तहसीलें क्रमश: अमरवाड़ा, उमरेड, चांद, चौरई, छिंदवाड़ा, छिंदवाड़ा नगर, जुन्नारदेव, तामिया, परासिया, बिछुवा, मोहखेड़ एवं हरई के समस्त 686 हल्के शेष रहेंगे गोटमार मेले के लिए प्रसिद्ध है पांढुर्ना। प्रशासनिक दृष्टि से आज का पांढुर्ना जिला कल तक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक तहसील और नगर रहा है। छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से इस शहर की दूरी लगभग 95 किमी है। जबकि प्रदेश की राजधानी से यह नगर लगभग 264 किमी के दूरी पर है। ‘जाम’ नदी के किनारे बसा यह शहर नेशनल हाईवे-69 (NH-69) और दक्षिण पूर्व मध्य-रेलवे मार्ग पर स्थित है। जाम नदी के किनारे स्थित पांढुर्ना को भारतवर्ष ही नहीं पूरी दुनिया में सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध गोटमार (पत्थर मार) मेले के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर नगर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही कई प्रसिद्ध मंदिर व दार्शनिक स्थल भी पांढुर्ना में मौजूद हैं। प्रमुख कृषि उत्पादक क्षेत्र है पांढुर्ना। पांढुर्ना मध्य प्रदेश के एक प्रमुख कृषि उत्पादक क्षेत्र है, जहां से सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। इस नगर और आसपास की उपजाऊ भूमि पर यहां के कृषक समुदाय मूंगफली, सोयाबीन, कपास, गेहूं, अरहर, चना, मूंग, ज्वार, मक्का, उड़द आदि अनाजों से अपना निर्वाह करते हैं। साथ ही यहां कद्दू, लौकी बरबटी हरी सब्जियों के साथ संतरा जैसे फल का भी उत्पादन किया जाता है। ये उत्पाद न केवल स्थानीय विक्रय केन्द्रों को बल्कि और अंतर-राज्यीय मंडियों में भी भेजा जाता है। शहर के आस-पास ऑयल मिलें और धागा मिलें भी स्थापित की गई हैं। आदिवासी बाहुल्य इलाका है पांढुर्ना। नव घोषित जिला पांढुर्ना एक बहुल आदिवासी इलाका है। यहां की विधानसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है, पांढुर्ना से नीलेश उइके विधायक है। जबकि सौसर से विजय रेवनाथ चौरे विधायक हैं। पांढुर्ना की जनसंख्या लगभग तीन लाख, दस हजार पांच सौ (3,10,500) के आसपास हैं। जबकि सौसर की जनसंख्या लगभग दो लाख, चालीस हजार (2,40,000) के आसपास है। इस हिसाब से नव घोषित जिले की जनसंख्या तकरीबन पांच लाख, पचास हजार (5,50,000) है। जिसमें से लगभग आधी आबादी आदिवासियों की है। पांढुर्ना से छिंदवाड़ा की दूरी 90 किलोमीटर है। ऐसे में यहां के रहवासियों को छिंदवाड़ा आने में काफी परेशानी होती थी। लंबे समय से पांढुर्णा को जिला बनाने की मांग की जा रही थी। आज पूरी हुई है। अजय देव शर्मा को मिली पांढुर्ना की कमान। मध्य प्रदेश नव घोषित जिले पांढुर्ना के लिए सरकार ने पहले कलेक्टर की नियुक्ति कर दी है। आईएएस अधिकारी अजय देव शर्मा को पांढुर्ना जिले का पहला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अजय देव शर्मा की वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जैन में पदस्थ थे। अजय देव शर्मा 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। नव घोषित पांढुर्ना जिले में नवागत कलेक्टर के लिए भवन सज कर तैयार हो गया है। मध्य प्रदेश में अब 55 जिले होंगे। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की कैबिनेट में दोनों नए जिलों की घोषणा पर मोहर लगने के बाद में राज्य शासन ने पांढुर्ना और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के अमल में आने के बाद अब मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 55 हो गई है। इसी कड़ी में इसके पूर्व रीवा क्षेत्र के मऊगंज को 53 वां जिला बनाया था। पांढुर्ना अहम क्यों? बीजेपी ने पांढुर्ना को जिला बनाने की घोषणा करके एक नया दांव खेल दिया है। छिंदवाड़ा पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। ऐसे में बीजेपी के पांढुर्ना को जिला बनाने की कवायद को बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अभी छिंदवाड़ा पूरा जिला एक लोकसभा क्षेत्र है। पांढुर्ना के जिला बनने के बाद छिंदवाड़ा लोकसभा में दो जिले हो जाएंगे।

मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं:- शिवराज

ग्वालियर। बीजेपी के दिल्ली नेतृत्व के हाथों में चली आ रही मध्यप्रदेश विधानसभा की कमान के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभाओं के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में विधानसभा चुनाव की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले रखी है। इसका उदाहरण भी केंद्रीय बीजेपी द्वारा जारी की जा रही विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में साफ तौर पर देखा जा रहा है। अब तक बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित चार सांसदों को विधानसभा का टिकट देकर चुनावी समर में भूचाल ला दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर लड़ा जाएगा या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है। दिल्ली से जारी इस उठापटक का दर्द सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभाओं में उनकी जुबां पर भी आ रहा है। यहां गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी सभाओं में लगातार जिस तरह की बातें कह रहे हैं उन बातों को लेकर जहां आगामी विधानसभा चुनाव में उनके मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर सन्देह की स्थिति निर्मित हो गई है। इसके साथ ही इन बातों से विपक्ष को भी बार बार शिवराज सिंह पर तंज कसने के मौका मिल रहा है। जिस प्रकार से भाजपा ने चुनाव प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी की हैं और इन सूचियों में अभी तक ना तो सीएम शिवराज सिंह का टिकट फाइनल किया है और ना ही अभी तक पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई घोषणा की है, उससे विपक्ष ने सीएम शिवराज सिंह को लेकर यहां तक कह दिया है कि पता नहीं इसबार भाजपा उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी भी या नहीं। हम आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गृह विधानसभा बुधनी की में सभा को संबोधित करते हुए जनता से पूछा कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसके पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान यह कहकर भी खलबली मचा चुके हैं कि मुझे पद का कोई लालच नहीं है। इतना ही नहीं बुदनी विधानसभा के लाड़कुई में कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा, ” बहनों मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। मेरी बहना, ऐसा भैया मिलेगा नहीं, मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा तुम्हें “। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मेरे लिए राजनीति का मतलब जनता की सेवा है। आपको बता दें, इस बार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने हाथों में ले रखी है। विधानसभा प्रत्याशियों की अब तक दो सूची बीजेपी ने जारी की है। दोनों ही सूची में 39-39 नाम हैं, जबकि एक नाम सिंगल है। इस सूची को देखकर सहज नजर आ रहा है कि विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में मध्यप्रदेश के कद्दावर नेताओं की पलभर के लिए भी नहीं चल पा रही है। भाजपा ने चुनाव प्रत्याशियों के नामों को लेकर बहुत बड़ा फेरबदल किया है। कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को अभी तक चुनावी समर में उतार चुकी है और कई दिग्गज नेताओं और सांसदों के नाम अगली सूचियों में आने की प्रबल सम्भावनायें नजर आ रहीं हैं लेकिन वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और उनके विधानसभा क्षेत्र को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की खामोशी ने राजनीतिक हलकों में अटकलों और चर्चाओं का का बाजार गर्म कर दिया है। इन अटकलों और चर्चाओं के बीच अब पक्ष और विपक्ष सभी भाजपा की आगामी सूचियों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं,इनके साथ ही इंतजार तो हमें भी है। चलते चलते मीर तकी मीर के कलाम की एक पंक्ति याद आई आप लोग भी गौर करें। “इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या,आगे-आगे देखिए, होता है”

डबरा एसडीएम, पद पर रहने लायक नहीं, सीएम से करेंगीं शिकायत:- इमरती देवी

ग्वालियर। डबरा तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर एक किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में एसडीएम के असंवेदनशील बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत करने की बात कही है। जनसुनवाई में शिकायत का निराकरण न होने से परेशान किसान ने तहसील परिसर में ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों व पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से किसान को बचा लिया लेकिन जब इस घटना के बाद डबरा एसडीएम प्रखर सिंह से पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि आगे इस तरह की घटना न हो, उसके लिए आपके क्या प्रयास रहेंगे तो उनका जवाब था “हम हर जगह उपस्थित तो नहीं रह सकते हैं, लोग जो करना चाहें स्वतंत्र हैं”। शिवराज और महाराज से करूंगी शिकायत:- इमरती देवी एसडीएम प्रखर सिंह द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भी भारी आक्रोश जताया है। इतना ही नहीं, इमरती ने एसडीएम द्वारा दिए गए इस गैर ज़िम्मेदाराना बयान पर सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत करने की भी बात कही है। इमरती देवी ने कहा की जिस पद के यह अधिकारी हैं, उस पद की जिम्मेदारी संभालना इनका काम है। चाहे फिर वह जिम्मेदारी आम इंसान को लेकर हो या किसान को लेकर। एसडीएम द्वारा कोई कुछ भी करने को स्वतंत्र है वाली बात पर इमरती ने सवाल किया ‘तो फिर अधिकारी शहर में क्या कर रहे हैं। हमारा डबरा हर बात में खुद ही सक्षम है फिर यहां ऐसे अधिकारी की पोस्टिंग की क्या जरूरत।’ उन्होने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कल को अगर किसान इनके सामने पेट्रोल डालकर आग लगाएगा तब भी यह क्या बैठकर देखते ही रहेंगे और कहेंगे करो जो करना है। इमरती देवी ने कहा कि एक अधिकारी द्वारा कहे गए ऐसे शब्द बेहद ही निंदनीय हैं और मैं इसकी शिकायत सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया से निश्चित ही करूंगी। जहां एक और हमारे सीएम, हमारे महाराज सिंधिया और हम सभी जनप्रतिनिधि और जन सेवक रात में 12 बजे भी अगर किसी व्यक्ति को परेशानी हो उसके लिए मौजूद रहते हैं तो यह कर्तव्य एक अधिकारी का भी होता है। अधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठकर तनख्वाह पाने के लिए नहीं होता है। अधिकारी को आमजन खासकर किसान के लिए बेहद नरम होना चाहिए और उनकी परेशानियों को तसल्ली से सुनना चाहिए। एसडीएम की बात करते हुए इमरती ने यह भी कहा कि सिर्फ अतिक्रमण हटाना ही इनका काम नहीं है, जनता की सेवा करना इनका काम है। आखिर में इमरती देवी ने कहा कि वह निश्चित तौर पर एसडीएम को डबरा से हटाने के लिए सीएम से मांग करेंगी। यह है पूरा मामला। पिछोर के बाबूपुर क्षेत्र निवासी कैलाश परिहार की गांव में 15 बीघा के लगभग जमीन है। जिस पर वह खेती करता है। पिछले काफी समय से जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। किसान का कहना है कि वह लगातार जनसुनवाई में भी आवेदन देता है, लेकिन उसकी आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। किसान ने गांव के ही दबंग राजा बघेल,अमर सिंह बघेल,हरि सिंह ,बेताल ने जमीन के रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत वो कई बार जनसुनवाई में कर चुका है, लेकिन जब समस्या का समाधान न होने पर वो आक्रोशित हो गया और पीपल के पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया। किसान को देखकर आसपास के लोग और तहसील के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने उसे पेड़ से उतारा। इसके बाद प्रशासन ने किसान को पुलिस थाने भेजा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और दो समर्थक मंत्रियों के खिलाफ परिवाद मामले अगली सुनवाई, 20 नवम्बर को।

ग्वालियर। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं। इसी तरह के एक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके दो समर्थक मंत्रियों के खिलाफ दायर परिवाद पर ग्वालियर जिला कोर्ट के MP/MLA विशेष न्यायलय में सुनवाई हुई। जानकारी के अनुसार बिगत अप्रेल माह में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ओर भाजपा के राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर एक दूसरे पर टिपणियां की थीं और इसी मामले में सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों ने भी सिंधिया का पक्ष लेकर दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी कर दी थी। इस ट्विटर वॉर को लेकर दिग्विजय सिंह समर्थकों ने ग्वालियर जिला कोर्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थन में उतरे मध्य प्रदेश सरकार के दोंनो मंत्रियों तुलसी सिलावट और महेंद्र सिसौदिया के खिलाफ परिवाद दायर कर दिया था। ग्वालियर जिला कोर्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थके मंत्रियों तुलसी सिलावट और महेंद्र सिसौदिया के खिलाफ परिवाद पर MP/MLA कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इंदरगंज थाना पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने परिवादी एडवोकेट नितिन शर्मा से जांच के स्टेटस रिपोर्ट के लिए बिंदु की मांग की।परिवादी ने कोर्ट से 7 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट का आग्रह की है। फिलहाल कोर्ट ने परिवादी के आग्रह को मंजूर कर लिया है और ग्वालियर एसएसपी को परिवादी के जांच बिन्दुओं के आधार पर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही है। ऐसे में एसएसपी ग्वालियर को अब 20 नवंबर को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसके अलावा 20 नवम्बर को ही परिवादी एड नितिन शर्मा के जांच कथन कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे। यह है मामला। 21 अप्रैल को उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के लिए कहा था कि “हे महाकाल… कांग्रेस में अब कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा मत करना” जवाब में सिंधिया ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर जवाब में लिखा था कि “हे प्रभु महाकाल… दिग्विजय सिंह जैसा देश विरोधी भारत में पैदा ना हो। ” 21 अप्रैल को ही तुलसी सिलावट ने भी एक ट्वीट किया था- जिसमें उन्होंने लिखा था कि हे महाकाल, ब्रह्मांड में दिग्गी राजा जैसा तत्व सूक्ष्म रूप में भी कहीं जन्म ना लें. धर्म, समाज, देश, मनुष्यता की रक्षा करो हे राजाधिराज। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा था- हे तीनों लोकों के स्वामी महाकाल प्रभु दिग्विजय सिंह जी जैसे व्यक्ति को जिसने कांग्रेस का पूरा बंटाधार कर दिया, मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया, महाकाल प्रभु से कामना है कि दिग्विजय सिंह को अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा करना था। पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट पर परिवादी ने उठाये सवाल। नितिन शर्मा ने बताया कि तीनों मंत्रियों ने खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था इसके बाद हमने तीनों को लीगल नोटिस भेज माफी मांगने का आग्रह किया। समय सीमा में आग्रह न मानने पर परिवाद दायर किया था। नितिन शर्मा ने कोर्ट में क्रिमिनल परिवाद दायर करने का आग्रह किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद क्रिमिनल परिवाद दायर किया था। वहीं इस मामले से जुड़ी जांच की स्टेटस रिपोर्ट इंदरगंज थाना पुलिस को पेश करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज इंदरगंज थाना पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की। पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट पर परिवादी ने सवाल खड़े किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर साइबर सेल के जरिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट की जांच की गई। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर ट्वीट कर बयान दिए हैं. ऐसे में पूर्व सीएम के खिलाफ टिप्पणी किए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन क्रिमिनल परिवाद दायर करने वाले याचिकाकर्ता का ग्राउंड सही नहीं है, वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सीधे ताल्लुक नहीं रखते हैं। पुलिस के इस रिपोर्ट पर परिवादी ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति मामले पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। ऐसे में अब परिवादी के बिंदुओं के आधार पर जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एसएसपी ग्वालियर को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भोपाल स्टेट मीडिया सेंटर के लिए किया भूमिपूजन।

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकार समाज और सरकार के मध्य सेतु की भूमिका निभाते हैं। पत्रकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज होते हैं। पत्रकारिता एक धर्म है, जिसके निर्वहन के लिए पत्रकार युद्ध, बाढ़, भूकम्प जैसी विपरीत स्थितियों में भी जीवन दांव पर लगाकर कार्य करते हैं। जब विपत्तियों में लोग सुरक्षित स्थान खोजते हैं, तब पत्रकार समाधान खोजते हैं। यह कहना था मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मालवीय नगर भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर के लिए भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लघु समाचार पत्रों को एक माह के अंतराल से विज्ञापन जारी करने और 70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड प्रदान करने की घोषणा की। हर साल पांच महिला पत्रकारों को महिला विकास कार्यों पर अध्ययन के लिए फैलोशिप प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकार समाज को प्राप्त वो आश्वासन है, जिनके होने से सुनवाई सुनिश्चित है। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों के स्याही का अमूल्य योगदान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता लोकतंत्र के प्राण हैं। मध्यप्रदेश की भूमि से पंडित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता के पुरोधा बने। इसी धरती पर श्री हरिशंकर परसाई जैसे व्यंग्यकार हुए जिन्होंने समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। स्व. श्री वेदप्रताप वैदिक ने हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए कार्य किया। स्व. श्री प्रभाष जोशी ने नई भाषा दी। एक दौर था जब स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों ने भागीदारी की और परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने का कार्य किया। आपातकाल के खिलाफ भी पत्रकार लड़े। कोविड के कठिन दौर में पत्रकारों ने अपना दायित्व निभाया। पत्रकार समाजसेवी भी होते हैं, उनका सरोकारों से ऐसा रिश्ता होता है, जैसे शरीर और आत्मा का रिश्ता। मीडिया सेंटर बनेगा पत्रकारिता के छात्रों का गुरूकुल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के दौर में कहीं-कहीं विश्वसनीयता का संकट देखने को मिलता है। संवाद, संचार और सम्पर्क पत्रकारिता के प्राण होते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि स्टेट मीडिया सेंटर इन पत्रकारों के संवाद, खबरों के संचार और हमारे सम्पर्क का केन्द्र बनेगा। यह केन्द्र पत्रकारिता के छात्रों का गुरूकुल बनेगा। यह केन्द्र वरिष्ठों के अनुभवों और युवाओं की ऊर्जा का उपयोग करेगा। साथ ही पुराने घर की स्मृतियां भी संजोएगा। पत्रकार भवन के पुनर्निर्माण का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकार भवन की नींव रखने वाले पुरोधा पत्रकारों का स्मरण भी किया और इस पत्रकार भवन में एक युग में पत्रकारों से भेंट और पत्रकार वार्ता आयोजित करने के अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत 7 सितम्बर को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में इस मीडिया सेंटर के संबंध में घोषणा की थी जिसे आज मूर्त रूप देते हुए भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ है। अब पत्रकार बंधु इस मीडिया सेंटर के रूप में पुराने पत्रकार के भवन की यादों के साथ नए आंगन में प्रवेश करेंगे। पत्रकार भवन के पुनर्निर्माण का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशभर से पधारे पत्रकारों को स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वैदिक अनुष्ठान के साथ किया भूमिपूजन। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकार भवन परिसर में अनुष्ठान और विधि-विधान पूर्वक स्टेट मीडिया सेंटर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने शिला पट्टिका का अनावरण भी किया। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच पर आते ही प्रदेश के सभी जिलों से आये समस्त पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौधा भेंट कर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्टेट मीडिया सेंटर की विशेषताओं और पत्रकार कल्याण पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रत्येक जिले के पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री। स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन के औपचारिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के जिलों से पधारे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, टी.वी. कैमरा पर्सन और प्रेस छायाकारों से भेंट कर संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान पत्रकारों के साथ भोजन में शामिल हुए। कैसा होगा स्टेट मीडिया सेंटर का स्वरूप। भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण 28 करोड़ रुपए की लागत से होगा। यह सर्व सुविधा युक्त मीडिया सेंटर होगा। इस सेंटर में निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम है। अगले दो वर्ष में निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। कुल 66 हजार 981 वर्गफीट में तीन मंजिल के भवन में लोअर ग्राउण्ड फ्लोर पर वाहन पार्किंग, ड्रायवर्स रूम, मेंटेनेंस रूम, बैंक, शॉप्स और डिस्पेंसरी निर्माण होगा। ग्राउण्ड फ्लोरपर एक्जीबिशन हॉल, आर्ट गैलरी, मिनी ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, रिसेप्शन कक्ष, कॉरीडोर, बैंक्वेट हॉल, बैंडमिंटन कोर्ट, रेस्टारेंट, टेरिस गार्डन होंगे। प्रथम मंजिल पर लायब्रेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टी मीडिया रूम, लाउन्ज, जिम्नेशियम और इन्डोर गेम हॉल होगा। दूसरे मंजिल पर ओपन टेरिस, वर्किंग स्पेस, केबिन मिनी मीटिंग रूम, क्यूबिकल वर्क स्टेशन होंगे। तीसरी मंजिल पर पत्रकारों के लिए वर्क स्पेस, न्यूज और मीडिया के ऑफिस स्पेस रहेगा। जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने की चल रही है कार्यवाही – जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास में प्रदेश भर से पत्रकार आए हैं। पत्रकार लोकतंत्र को वरदान बनाने का कार्य करते हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को बीमारू प्रदेश होने की पहचान को समाप्त कर तेजी से विकास कर रहे प्रदेश की पहचान दी है। अब हम नहीं जमाना कहता है कि मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश में शामिल हो रहा है। उन्होंने समय-समय पर सभी वर्गों के हित में कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकारों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली। गत 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में स्टेट मीडिया सेंटर प्रारंभ करने के साथ पत्रकारों को जिला स्तर पर भूखंड प्रदान करने की घोषणा की थी। जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी प्रारंभ हो गई है। … Read more

33 सांसदों और 74 विधायकों के ख़िलाफ़ नफ़रती भाषण के मामले: एडीआर

सोर्स – न्यूज़ क्लिक नई दिल्ली: एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने सभी मौजूदा सांसदों और विधायकों के अलावा पिछले पांच वर्षों में देश में हुए चुनावों में असफल उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया है। विश्लेषण से पता चलता है कि कई मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने ख़िलाफ़ ‘‘नफरती भाषण’’ से संबंधित मामलों की घोषणा की है। यह विश्लेषण सांसदों और विधायकों द्वारा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दिए गए हलफनामों पर आधारित है। विश्लेषण के अनुसार, 33 सांसदों ने अपने ख़िलाफ़ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है, जिनमें से सात उत्तर प्रदेश से, चार तमिलनाडु से, तीन-तीन बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना से जबकि दो-दो असम, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से तथा एक-एक झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा और पंजाब से हैं।

लोकतंत्र का खात्मा, पत्रकारिता को खत्म करने से ही गुज़रता हैं। – जिग्नेश मेवानी

लोकतंत्र का खात्मा, पत्रकारिता को खत्म करने से ही गुज़रता हैं। फंडिंग का मामला यदि सही भी मान लिया जाए, तो उसमें आतंकवादी की धाराएं कैसे लगाई जा सकती हैं? जिग्नेश मेवानी जिग्नेश मेवानी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए एक विडिओ पोस्ट के हवाले से

“हमने जातिगत जनगणना की वकालत की है और जातिगत जनगणना वर्तमान समय की मांग – कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल

मोदी कैबिनेट की मंत्री ने किया जातिगत गनगणना का समर्थन अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग की हमने जातिगत जनगणना की वकालत की है और जातिगत जनगणना वर्तमान समय की मांग है

भाजपा नेता पूर्व मंडी उपाध्यक्ष व निर्दलीय जनपद सदस्य सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी लालबर्रा अंतर्गत आने वाले ग्राम रामजीटोंला में आज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष रामजी माने सहित निर्दलीय जनपद पंचायत सदस्य बने दीपक कावरे व अठारह नवयुवकों ने कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए है। ग्राम पंचायत पांढरवानी के ग्राम रामजीटोंला में श्रीमती अनुभा मुंजारे अपने जनसम्पर्क व कांग्रेस पार्टी प्रदेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आगामी विधानसभा चुनाव में 11 वचन व कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु पहुँची इस दौरान ही डेढ़ दर्जन ग्रामीणजनों ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांन्ग्रेस में शामिल हुए हैं इन ग्रामीण जनों को कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुभा मुंजारे, लालबर्रा पांढरवानी सरपंच व जिला कांग्रेस सचिव अनीस खान, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोहर अग्रवाल, जिला कांग्रेस सचिव श्रीमती उषा मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव व रमपुरी सरपंच कन्हैया राहंगडाले, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नितिन सांखला, ब्लाक कांग्रेस सचिव मुनेंद्र ठाकरे, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार टेम्भरे, वरिष्ट कांग्रेसी डॉ रामप्रसाद पंचेश्वर ने कांग्रेस पार्टी का गमछा व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में रामजी माने, दीपक कावरे, ईश्वरी सिंघनधुपे, विष्णु बाहेश्वर, निगम ठाकरे, जितेंद्र पंचेश्वर, श्यामलाल खैरवार, सुरेंद्र नागेश्वर, मुकेश कावरे, पप्पू कावरे, कमल कावरे, उमेश पंजरे, हरीश माने है जिसमे ज्यादातर युवा शामिल है जो विधानसभा चुनाव में प्रथम बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे व सरपंच अनीस खान, मनोहर अग्रवाल, कन्हैया राहंगडाले, अनिल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए छेत्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन को आड़े हाथ लेकर कांग्रेस पार्टी की आगामी योजनाओं व कांग्रेस सरकार बनने पर कमलनाथ जी के किये गए वचन पत्र व जनहितैसी योजनाओं के बारे मे बताया, इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में सेवक पंचेश्वर, कृष्ण कुमार लरहे, शैलेष केकती, नईम खान, चमन पंचेश्वर, दिलचंद, तपेश पंजरे, भगत राम पंचेश्वर, दुलीराम महाजन, सहित सैकड़ों महिलाएं व नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री अपनी एकाध उपलब्धि बता कर जाए चुनाव आते ही घड़ियाली आंसू की बरसात करते है

बुरहानपुर। चुनाव आते ही अपने घड़ियाली आंसू का उपयोग करने शिवराज सिंह जी बराबर जनता के दरबार मे चले जाते है,वहां जाकर अपनी झूठ की मशीन में से सैंकड़ों वादे,प्रलोभन, निकाल कर जनता को संबोधित करते हैं। फिर जाते ही सब भूल जाते,वे आज तक इतना फेंक चुके है कि वे भी भूल गए कि अब क्या फेकना है ? क्या नही..? उक्त आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अजय सिंह रघुवंशी ने कल बुरहानपुर आ रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से कुछ प्रश्न पूछे हैं और जवाब एक ही लाइन में मांगा है कि शिवराज सिंह जी बुरहानपुर के लिए मात्र अपनी एक उपलब्धि बता दे बस।एक उपलब्धि भी बता देते है तो उनका यहाँ आना सार्थक है,अन्यथा केवल चुनावी फ़ेंकम्फाक से ज्यादा कुछ नही। श्री रघुवंशी ने कहा जिले में फसल की कई बार नुकसानी के बाद आज तक एक बार भी मुआवजा नही मिला,क्या इस बात पर मुख्यमंत्री कुछ कहेगे आज? बाढ़ पीड़ित आज तक मुआवजे के लिए पीडित दर दर भटक रहे है,क्या इस मामले में कुछ घोषणा करने वाले है शिवराज जी।? किसान फसल बीमा,प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए आज भी किसान गुहार लगा रहे है,क्या बीमा पॉलिसी की घोषणा करेंगे,मुख्यमंत्री जी.? बुरहानपुर की सड़कें देखकर थोड़ी सी शर्म आ जाये तो अपने सांसद,महापौर,जिला पंचायत,जनपद पंचायत अध्यक्षो के होते हुए भी सड़को की दुर्दशा पर क्या अफसोस प्रकट करेंगे मुख्यमंत्री महोदय.? शासकीय अस्पताल में महिला डॉक्टर,एनेस्थिया, आदि स्टाफ को लेकर रोज बवाल होता है,कई मौते हो रही है,अधिकतर मरीजो को बाहर रेफर कर दिया जा रहा है,क्या डॉक्टरों की व्यवस्था करने आ रहे है घोषणा वीर.? बुरहानपुर में आज तक एक भी उधोग की सौगात ना देकर उल्टे ताप्ती मिल बन्द करा दी,पावरलूम की स्थिति बाद से बदतर कर दी।फिर भी किस मुंह से किस उपलब्धि को गिनाने आ रहे है मुख्यमंत्री जी कमलनाथ जी की मात्र 15 माह की सरकार में बुरहानपुर को इंडस्ट्रीयल पार्क की अनुमति दे दी गई थी,किन्तु आपकी सरकार ने आते ही पूरी योजना ठण्डे बस्ते में डाल दी,क्या आज इस बात की घोषणा होगी कि उक्त योजना प्रारम्भ की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ऐसी अनेको समस्याएं जिले में स्थापित है जो आपकी सरकार से 20 साल में भी हल नही हो पाई, श्री रघुवंशी ने शिवराजसिंह जी को झूठ की मशीन निरूपित करते हुए झूठे घोषणा वीर की उपाधि प्रदान की।

शहर में फैली गंदगी, कचरे के अंबर और महामारी फैलने के अंदेशे को देखते हुए कलेक्टर के नाम खुला पत्र

कटनी। सफाई मित्रों की हड़ताल के कारण पूरा शहर गंदगी से भर रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाते हुए महापौर माधव नगर स्टेशन पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पर सन्देश दे रही हैं. शहर को भले ही गंदगी से निजात नहीं मिली लेकिन कागजों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मन गया। शहर वासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्रा ने आज शहर में फैली गंदगी, कचरे के अंबर और महामारी फैलने के अंदेशे को देखते हुए कटनी कलेक्टर के नाम खुला पत्र लिखा है।

विकास विरोधी लोगों को देश ने 60 साल दिए थे:-मोदी

ग्वालियर। चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने एमपी के सबसे बड़े राजनैतिक केंद्र ग्वालियर चंबल को हजारों करोड़ों की सौगातें दीं। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जहां डबल इंजिन की सरकार के फायदे बताए तो वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एक साल में किसी भी सरकार ने इतने विकास कार्य नहीं किए जितने मेरी सरकार ने एक दिन में किए हैं। सत्ता के भूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे। 60 साल कम नहीं हुए थे। उनके पास भी मौका था, नहीं कर पाए। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को लेकर कहा कि ये जो विकास कार्य हैं ये डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि मेरी सरकार बीते वर्षों में मध्य प्रदेश को बीमारु राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में ले आई है। यहां से अब हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। क्या 2014 से पहले दिव्यांग शब्द सुना था। उन्हें पहले की सरकारें बेसहारा छोड़ दिए जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी चिंता की। आज ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए सौगात मिली है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। इतने सालों तक छोटे किसानों को किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूछा। हमारे देश में ढाई करोड़ ऐसे हैं, जो मोटा अनाज उगाते हैं। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को दुनियाभर के बाजारों में ले गए। किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना से हमने ऐसे लोगों के बारे मे हमने सोचा, उन्हें आगे बढ़ाने का हमने सोचा। इनको आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी ने ली है। केंद्र सरकार ने ली है। डबल इंजिन की सरकार है विकास की गारंटी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतने विकास काम सामने आए हैं, जो कोई सरकार एक साल में भी नहीं कर सकती। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर थक गए होंगे। मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर बनने वाले हैं। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिले। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत बने हैं। एमपी में आठ लेन की सड़कें बन रही हैं। मध्य प्रदेश के मेरे परिजनों को बहुत बधाई। साथियों ये इतने सारे काम हैं, ये डबल इंजिन के साझा प्रयासों का फल है। जब दिल्ली और भोपाल में जनता को समर्पित सरकार होती है, तो ये काम तेजी से होते हैं। डबल इंजिन की सरकार यानी एमपी का डबल विकास। हमारी सरकार मप्र को देश के टॉप 10 में ले आई है. अब एमी को टॉप थ्री में ले जाएंगे। उन्होंने जनता से पूछा कि जाना चाहिए कि नहीं। ये काम कौन कर सकता है, ये गारंटी कौन दे सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका एक वोट मप्र को टॉप तीन में ला सकता है। हर वोट ये सपना साकार करेगा। मेरे परिजनों एमपी का विकास और लोग नहीं कर सकते। विकास की गारंटी डबल इंजिन की सरकार है। युवाओं को लेकर हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज इतने विकास कार्य सामने आ चुके हैं, जो कोई सरकार एक साल में नहीं कर पाई। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर लोग थक गए होंगे मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश करने वाले हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ कर दिया है. प्रदेश के युवाओं को लेकर हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिल सकेंगे। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत होने वाले हैं। ग्वालियर से सुमावली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का शुभारंभ हुआ। 411 करोड़ की लागत वाली गाड़ी को पीएम ने हरी झंडी दिखाई है। ग्वालियर और मुरैना के गरीब लोगों को इस ट्रेन से लाभ होने वाला है। ये ट्रेन 38 किमी दूरी को तय करने वाली है। दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते हैं, जिनके पास न तो कोई नई सोच है और न तो कोई रोड मैप है। इनकी केवल एक ही सोच है, भारत के विकास से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। उन्होंने कहा आगे कहा, ये अपनी नफरत में भारत की उपलब्धियों को भूल जाते हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का गौरवगान हो रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। मगर जिनको कुर्सी के सिवा कुछ नहीं दिखता, उनको देश का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि भारत 9 सालों में दसवें नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है, लेकिन विकास विरोधी लोग ये दावा करने में लगे हैं कि ऐसा हुआ ही नहीं है। वो आज भी जात-पात को बांटने का पाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया। देश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, विकास विरोधी कुछ लोगों को देश ने 60 साल दिये थे, उनके पास विकास करने का मौका था। फिर भी वह नहीं कर पाये. ये उनकी नाकामी है। उन्होंने कहा कि वह तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे और आज भी वही काम कर रहे हैं। वह तब से लेकर आज तक समाज को जाति- पाती में बांटने का पाप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग पहले … Read more

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई मेमू ट्रैन को हरि झंडी, नरेंद्र तोमर लेकर पहुंचे सुमावली।

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर मेला मैदान पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में ग्वालियर-सुमावली रेल मार्ग का वर्चुअल उदघाटन किया साथ ही मंच से रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जबकि केन्द्रीय मंत्री व मुरैना के दिमनी से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर से सुमावली तक मेमू ट्रेन में अपने समर्थकों के साथ सफर भी किया। बिरलानगर रेलवे स्टेशन से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मेमू ट्रेन में बैठे और आम यात्रियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सुमावली रेलवे स्टेशन पहुँचे। ग्वालियर से सुमावली रेलमार्ग के बीच स्थित बिरलानगर, रायरू, बामोर गाँव व अम्बकेश्वर स्टेशन पर स्थानीय निवासियों ने हर्षोल्लास व उमंग के साथ मेमू ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नेरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का कार्य बहुत जल्द पूर्ण किया जाएगा। जिसके बाद अंचल के लोगों का आवागमन बहुत सुलभ हो जाएगा। मेमू ट्रेन 3 अक्टूबर से प्रतिदिन अपने समयानुसार संचालित होगी। यह ट्रेन सुमावली के दिन में तीन फेरे लेगी। मेला मैदान में आयोजित हुए ग्वालियर – सुमावली रेलमार्ग व मेमू ट्रेन के उदघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण एवं महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार व मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की हुंकार

ग्वालियर/भिंड। कांग्रेस के अभेद किले के रूप में पहचान रखने वाली मध्य प्रदेश के भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में हुंकार भरते नजर आ रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह का विजय ध्वज कई वर्षों से लगातार बुलंद है। भारतीय जनता पार्टी ने लहार विधानसभा सीट पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2018 चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक रसाल सिंह का टिकिट काटकर युवा नेता अमरीश शर्मा उर्फ गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भिंड जिले की सबसे हॉट सीट लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने कांग्रेस का अभेद किला तोड़ने के लिए ब्राह्मण समाज के युवा नेता अम्बरीष शर्मा (गुड्डू) को चुनाव मैदान में उतारकर एक बड़ा दांव खेला है। अम्बरीष शर्मा को विधानसभा टिकिट मिलने के बाद भिंड प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। लश्कर रोड पर उनके समर्थकों ने फलों से तोलकर उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफ़िला देर शाम लहार पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया। अम्बरीष शर्मा को टिकिट मिलने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। अब यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा कि अम्बरीष शर्मा कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होंगे या फिर इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह का दबदबा कायम रहेगा। इसके साथ ही देखने वाली बात तो यह भी है कि टिकिट काटे जाने से नाराज दिखाई दे रहे पूर्व विधायक रसाल सिंह को अम्बरीष शर्मा और भाजपा कैसे मैनेज करेंगे। क्योंकि अंदरखाने खबर यह भी है कि रसाल सिंह और उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के फैंसले से नाराज हैं और बगावत करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं चर्चा तो यह भी है कि रसाल सिंह किसी दूसरी पार्टी के टिकिट पर लहार विधानसभा चुनाव के मैदान में ताल ठोक सकते हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने बनाया कांग्रेस का गढ़ हम आपको बता दें कि लहार विधानसभा क्षेत्र जो कांग्रेस का अभेद किला माना जाता है यहां से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह लगातार सात बार के विधायक है। जिनके सामने भाजपा ने अमरीश शर्मा को उतारा है। लहार विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस सीट पर 1990 से लगातार कांग्रेस के गोविंद सिंह चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि, गोविंद सिंह पहला चुनाव जनता दल से लड़ा था। 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके गोविंद मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा बन गए हैं और लहार विधानसभा सीट सियासत के लिए हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। जातीय समीकरण और कुल वोटर चुनाव आयोग के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, लहार विधासभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या करीब 2.44 लाख है। इसमें महिला वोटरों की संख्या करीब 1.09 लाख और करीब 1.34 पुरुष मतदाताओं की संख्या है। इस विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां ठाकुर, ओबीसी और ब्राह्मण समाज निर्णायक स्थिती में हैं। 38 सालों से नहीं खुला BJP का खाता साल विधायक पार्टी 2018 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 2013 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 2008 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 2003 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 1998 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 1993 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस 1990 डॉ. गोविंद सिंह जनता दल 1985 मधुरा प्रसाद महंत भाजपा आखिरी चुनाव के परिणाम साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह को 9,073 वोटों से हराया था। इस दौरान गोविंद सिंह को 62,113 और रसाल सिंह को 53,040 वोट मिले थे। जबकी भाजपा से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर चुनाव लड़े अम्बरीश शर्मा 31 हजार मत लेकर तीसने नंबर पर रहे थे। इस बार भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में डॉ. गोविंद सिंह का चुनावी मैदान में उतरना तय है। भाजपा ने युवा नेता अम्बरीष शर्मा (गुड्डू) को लहार से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उम्मीद की जा रही है कि पूर्व विधायक और भाजपा नेता रसाल सिंह यदि पार्टी से बगावत कर किसी और पार्टी के टिकिट पर मैदान में उतरते हैं तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet