LATEST NEWS

MP : गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने पर कॉमेडियन को पीटा

इंदौर. देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी कर कॉमेडी करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने चलते शो में स्टैंड अप कॉमेडियन को पीट दिया। फिर आयोजक और कॉमेडियन को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए। वहां उनकी शिकायत की। घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे की है। हिंदरक्षक संगठन के नेता एकलव्य गौड़ ने बताया कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इनका एक शो जयपुर में भी कैंसल हो चुका है। इन्होंने गोधरा कांड के कारसेवक पर भी अभद्र टिप्पणी की। शो की जानकारी लगने पर हम भी टिकट लेकर शामिल हुए। मुझे इस शो की जानकारी नहीं वहीं कैफे के संचालक मुक्तांश जैन ने कहा- यह मेरा कैफे है। यहां नलिन साहेब नामक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने फैमिली पार्टी बताकर शो रखा था। इसके टिकट बेचे गए थे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं भी पता कर रहा हूं कि ये इवेंट कैसे और क्यों किया गया?

‘जान दे रहा हूं ताकि कोई हल निकले’, गाजीपुर बॉर्डर के धरनास्थल पर किसान ने लगाई फांसी

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। यहां गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को 75 साल के किसान कश्मीर सिंह ने शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान नेता अशोक धवाले ने बताया कि अब तक 50 किसानों की जान जा चुकी है। कश्मीर ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘सरकार फेल हो गई है। आखिर हम यहां कब तक बैठे रहेंगे। सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए मैं जान देकर जा रहा हूं। अंतिम संस्कार मेरे बच्चों के हाथों दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। मेरा परिवार, बेटा-पोता यहीं आंदोलन में निरंतर सेवा कर रहे हैं।’ किसान का शव बिना पोस्टमॉर्टम के परिजन को सौंप दिया गया है। यूपी पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है। किसान संगठनों ने आंदोलन के मद्देनजर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। कहा कि हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, कर रहे हैं और ऐसा ही करेंगे। हम लोग दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं, लेकिन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया है। इससे पहले 30 दिसंबर को किसान और सरकार के बीच 7वें दौर की बातचीत में पूरा समाधान तो नहीं निकला, लेकिन विवाद के 2 मुद्दों पर सहमति बन गई थी। अब 4 जनवरी को किसानों और सरकार के बीच अगली बैठक है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन गतिरोध खत्म हो सकता है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि 4 जनवरी को सकारात्मक नतीजे आएंगे।

दिल्ली जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी, आंसू गैस छोड़ी, कई किसान जख्मी

अलवर। अलवर के शाहजहांपुर खेड़ा हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार दोपहर ट्रैक्टरों पर सवार कुछ किसान पुलिस के बैरियर तोड़कर दिल्ली की ओर कूच कर हरियाणा में घुस गए। हरियाणा पुलिस के जवान जब तक किसानों को रोकते तब तक 10 से 15 ट्रैक्टर बॉर्डर से आगे निकल गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस छोड़ी। इसमें कई किसान चोटिल हो गए। बाद में किसान नेताओं ने सबको शांत कराया। उन्होंने कहा किसान शांतिपूर्वक ही आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इधर, हरियाणा सीमा में घुस चुके 10 से 15 ट्रैक्टर चालकों को हरियाणा पुलिस ने बावल में रोक रखा है। कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 10 से 15 ट्रैक्टर लेकर किसान एक साथ हरियाणा पुलिस की तरफ से बॉर्डर पर लगाए गए बैरियर हटाते हुए आगे निकल गए। कुछ सर्विस लेन की ओर से आगे बढ़ गए। काफी किसान एक साथ ट्रैक्टर लेकर आगे निकले तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और हल्का बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारी किसानों को खदेड़ा। इसमें कई किसानों को चोट आई है। हालांकि बाद में काफी किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया गया। मुश्किल से 10 से 15 ट्रैक्टर ही जा सके। आगे चलकर पुलिस ने उनको भी रोक दिया। किसान नेताओं ने संभाला मोर्चा इस घटनाक्रम से वहां हलचल मच गई। पीछे करीब दो किलोमीटर दूर तक के किसान बॉर्डर पर आ गए। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जुट गए। बाद में किसान नेता रामपाल जाट सहित अन्य ने उनको संभाला। यह भी कहा कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन चाह रहे हैं। कोई भी जबरदस्ती करते हुए आगे नहीं जाएगा। इसके बाद किसान वहां बैठ गए। शाहजहांपुर- खेड़ा बॉर्डर पर 12 दिसंबर से किसान आंदोलनरत हैं। बॉर्डर पर हाइवे पर ही डटे हैं। हाइवे पर दो किमी तक किसान तंबू लगाकर किसान पड़ाव डाल चुके हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। तभी आंदोलन खत्म करेंगे। लेकिन, सरकार कानून वापस लेने काे तैयार नहीं है। इस कारण किसान दिल्ली कूच करना चाहते हैं। लेकिन, बीच में ही बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस आगे नहीं जाने दे रही। ऐसे में किसान बॉर्डर पर भी पड़ाव डाले हुए हैं। यहां राजस्थान व हरियाणा के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के भी काफी किसान हैं। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के बॉर्डर पर पड़ाव डालने पहुंचने से एक दिन पहले 25 दिसंबर को हरियाणा पुलिस ने जयपुर- दिल्ली हाइवे की दूसरी लेन भी बंद कर दी थी। पुलिस को पहले अंदेशा था कि सांसद के आने के बाद किसान दिल्ली कूच कर सकते हैं। इससे पहले 12 दिसंबर से जयपुर से दिल्ली जाने वाली लेन पर किसान डटे हुए थे।

MP: झुग्गी का बिजली बिल आया हजारों में, ऊर्जा मंत्री देखने पहुंचे तो निकला 212 रुपये

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के भीम नगर की झुग्गी में रहने वाली एक महिला का बिजली का बिल 13 हजार से ज्यादा आया है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के दखल के बाद इसमें सुधार किया गया और महिला को 212 रुपये का संशोधित बिजली बिल दिया गया. दरअसल, भीम नगर की झुग्गियों में रहने वाली निर्मला बाई के पास 13 हजार से ज्यादा का बिजली बिल आया था. इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर निर्मला बाई का माथा ठनका और उन्होंने इसकी शिकायत सीधे ऊर्जा मंत्री के बंगले पहुंचकर की. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजली का ये बिल देखकर हैरान रह गए और सीधे महिला को अपनी कार में बैठाकर उसकी झुग्गी पहुंच गए. इसके बाद कॉल कर बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को बुलवाया गया. उर्जा मंत्री ने देखा कि महिला जिस झुग्गी में रहती है वहां ना तो टीवी है, ना फ्रिज और ना ही कूलर. रोशनी के नाम पर वहां एक बल्ब है. महिला ने मंत्री को बताया कि दो महीने पहले ही उनके घर मे बिजली का नया मीटर लगा है और ज्यादा खपत वाला कोई उपकरण ना होने के बावजूद ज्यादा बिल आया है. मंत्री के कहने पर बिजली कर्मचारियों ने बिजली मीटर की जांच की तो पाया कि खपत के मुताबिक निर्मला बाई का बिजली बिल सिर्फ 212 रुपए बनता है. इसके बाद महिला को हाथों हाथ 212 रुपये का संशोधित बिजली बिल दिया गया. बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए जिससे उन्हें बार-बार बिजली कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े और बिजली मीटर की अच्छी से जांच के बाद ही बिल दिए जाएं नहीं तो इससे विभाग की ही बदनामी होती है.

हरियाणा में निकाय चुनाव:7 में से 5 में भाजपा-जजपा हारी, अम्बाला में मेयर पद गंवाया

चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार को घोषित 7 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन को करारा झटका लगा। सत्ता में रहने के बावजूद यहां सात निकायों में से केवल दो में ही कमल खिल पाया। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच यह नतीजे भाजपा के लिए चेताने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस गुटबाजी की वजह से सिर्फ एक निकाय में ही जीत हासिल कर पाई। तीनों नगरपालिकाओं के चेयरमैन पद पर निर्दलीयों ने कब्जा किया। इनमें दो पर जजपा और एक पर भाजपा ने गठबंधन में सिंबल पर प्रत्याशी उतारे थे। पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल कांग्रेस से मेयर पद छीनने में कामयाब रहे। अम्बाला में भाजपा को मेयर पद गंवाना पड़ा। वहां पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जनचेतना पार्टी से उनकी पत्नी शक्ति रानी जीती हैं। भाजपा दूसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। राजनीति के जानकार भाजपा-जजपा गठबंधन की हार में किसान आंदोलन को प्रमुख वजह बता रहे हैं। जहां-जहां चुनाव थे, वहीं आंदोलन का ज्यादा असर है। अम्बाला से आंदोलन शुरू हुआ था। सोनीपत में ये अभी चल रहा है। टिकरी बॉर्डर के लिए सांपला से ही जाना पड़ता है। रेवाड़ी में धरने का असर धारूहेड़ा तक है। सिरसा और उकलाना में भी प्रदर्शन चल रहे हैं।

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर का शव मिला

बंगलुरू। कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर और JDS नेता एस एल धर्मेगौड़ा (64) का शव मंगलवार को चिकमगलूर के कडूर में रेलवे ट्रैक पर मिला। सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस भी फिलहाल सुसाइड के एंगल से ही जांच कर रही है। धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है सुसाइड नोट में विधान परिषद के हंगामे का जिक्र है। 15 दिसंबर को कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा-JDS और कांग्रेस के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की हुई थी। कांग्रेस सदस्यों ने धर्मेगौड़ा से भी धक्कामुक्की की थी और उन्हें चेयर से धकेल दिया था। इस घटना से धर्मेगौड़ा काफी परेशान थे। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक गौड़ा सोमवार शाम कार से अपने फार्महाउस से निकले थे, लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार और स्टाफ ने तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि गौड़ा रास्ते में अपने ड्राइवर को रोककर किसी से मिलने की बात कहकर अकेले आगे बढ़ गए थे। धर्मेगौड़ा का शव मिलने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा दुख जताया है। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा है कि धर्मेगौड़ा का जान पूरे राज्य का नुकसान है, वे एक सज्जन नेता थे।

गुजरात में भाजपा को झटका , भरूच सांसद ने पार्टी से इस्तीफा दिया

भरूच . गुजरात की भरूच लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रहे मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को मंगलवार को पत्र लिखा है। इसमें यह भी लिखा है कि वे जल्द ही संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस साल मई से लेकर दिसंबर तक PM और CM को पांच शिकायती पत्र लिखे थे। इसके बाद ही वे विवादों में आए। वसावा ने पांचों पत्रों में क्षेत्रीय मुद्दे उठाए थे। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि राज्य की आदिवासी लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाकर उनका शारीरिक शोषण कर उन्हें बेचा जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया था उनकी ओर से उठाए गए इस मुद्दे पर उन्हें आदिवासी इलाकों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा कि भारत के राजपत्र के माध्यम से नर्मदा जिला के 121 गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में शामिल किया गया है। जोन घोषित होते ही सरकारी लोगों का किसानों की जमीनों पर दखल बढ़ गया है। इन गांवों के रहवासियों को जानकारी दिए बगैर और उन्हें विश्वास में लिए बगैर इको सेंसिटिव जोन में रख दिया गया। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आदिवासी समाज की बहुत उपेक्षा की जा रही है। भाजपा सांसद रहे मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने पत्र में लिखा है कि भाजपा ने मुझे मेरी क्षमता से अधिक दिया। इसके लिए मैं पार्टी का आभारी रहूंगा। भाजपा सांसद रहे मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने पत्र में लिखा है कि भाजपा ने मुझे मेरी क्षमता से अधिक दिया। इसके लिए मैं पार्टी का आभारी रहूंगा। ये लिखा पत्र में… पत्र में वसावा ने लिखा है कि मेरी गलतियों के चलते पार्टी को नुकसान न पहुंचे, इसके चलते मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं। पत्र में आगे उन्होंने लिखा है कि भाजपा ने मुझे मेरी क्षमता से ज्यादा दिया है। इसके लिए मैं पार्टी का हमेशा आभारी रहूंगा। वहीं, मैंने भी पार्टी के साथ वफादारी निभाई है। साथ ही पार्टी और जिंदगी के सिद्धांत का पालन करने में बहुत सावधानी रखी है, लेकिन आखिरकार मैं एक इंसान हूं और इंसान से गलती हो जाती है, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं। वसावा ने ये भी कहा कि लोकसभा में सत्र शुरू होने से पहले वे सांसद पद से भी इस्तीफा दे देंगे।

MP में लव जिहाद के खिलाफ बिल को मंजूरी

भोपाल. मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 के ड्राफ्ट को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब इसे 28 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। शनिवार को सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को हरी झंडी मिली। इसमें कानून को और सख्त बनाने संबंधी फैसला लिया गया। इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कानून को सख्त करने की बात कह चुके हैं। कहा जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तेजी से यह कानून बनाया है, उसी की राह पर शिवराज सरकार भी आगे बढ़ रही है। बिल के 10 मुख्य पॉइंट बहला-फुसलाकर, धमकी देकर जबर्दस्ती धर्मांतरण और शादी करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान होगा। यह अपराध गैर जमानती होगा। धर्मांतरण और धर्मांतरण के बाद होने वाले विवाह के 2 महीने पहले डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को धर्मांतरण और विवाह करने और करवाने वाले दोनों पक्षों को लिखित में आवेदन देना होगा। बगैर आवेदन दिए धर्मांतरण करवाने वाले धर्मगुरु, काजी, मौलवी या पादरी को भी 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। धर्मांतरण और जबरन विवाह की शिकायत पीड़ित, माता- पिता, परिजन या गार्जियन द्वारा की जा सकती है। सहयोग करने वालों को भी मुख्य आरोपी बनाया जाएगा। उन्हें अपराधी मानते हुए मुख्य आरोपी की तरह ही सजा होगी। जबरन धर्मांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। इस प्रकार के धर्मांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं को डोनेशन देने वाली संस्थाएं या लेने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन भी रद्द होगा। इस प्रकार के धर्मांतरण या विवाह में सहयोग करने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध मुख्य आरोपी की तरह ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपने धर्म में वापसी करने पर इसे धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा। पीड़ित महिला और पैदा हुए बच्चे को भरण-पोषण का हक हासिल करने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश में गलत तरीके से धर्मांतरण पर रोक लगाने का कानून प्रभावी हो चुका है। राज्यपाल ने 28 नवंबर को इसे मंजूरी दी थी। कैबिनेट ने 24 नवंबर को इसका विधेयक पास किया था। योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान कहा था कि महिलाओं को सुरक्षा देने के मकसद से प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून लाया जाएगा। हरियाणा, कर्नाटक और भाजपा की सरकार वाले कुछ और राज्यों में भी ऐसा कानून लाने की कवायद चल रही है।  उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य था, जहां यह कानून पास किया गया। यूपी में भी इस कानून के तहत गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने और 10 साल की कठोरतम सजा का प्रावधान है।

UJJAIN : भाजयुमो की रैली पर पथराव करने वालों के प्रशासन ने घर तोड़े

उज्जैन। शुक्रवार शाम उज्जैन में राममंदिर के लिए धनराशि इकट्‌ठी करने के उद्देश्य से आयाेजित आरएसएस की बैठक के पहले कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर रहा है। पत्थरबाजों ने जिन घरों से पत्थर चलाए थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इन सभी मकानों को तोड़ा गया । शनिवार दोपहर प्रशासन ने ऐसे पत्थरबाजों के घरों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले दोपहर बेगमबाग इलाके में बने टीकाराम के मकान को तोड़ा जा रहा है। इसमें रेहाना पति नुरू किराए से रहती है। वहीं, अब्दुल हमीद के मकान पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसमें हिना पति शहजाद किराएदार हैं। दोनों के ही पत्थर फेंकते हुए वीडियो वायरल हुए थे। प्रशासन का तर्क है कि ये मकान नाले किनारे बने हैं। लोगों ने यहां अतिक्रमण कर लिया है। आधा दर्जन के करीब उपद्रवियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

MP : उज्जैन में भाजयुमो की रैली पर छतों से जबरदस्त पथराव

उज्जैन। मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पत्थर फेंके गए। यहां तक कि छतों से महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर मारे। घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। इलाके में मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। बजरंगदल कार्यकर्ता नवदीप रघुवंशी की शिकायत पर फिरदौस और अयाज को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिरदौस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी एफआईआर भारत माता मंदिर की ओर से चैतन्य आरुन्य ने दर्ज कराई गई, जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा रैली पर पथराव से मना किया तो समूह बनाकर पथराव किया और भारत माता मंदिर का बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिया। कंट्रोलरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस पत्थरबाजों की पहचान करने के फुटेज खंगाल रही है। विवाद की शुरुआत कहां से हुई, घटना कैसे बढ़ी, दोनों पक्षों में से पहले कौन उग्र हुआ ये सब बेगमबाग इलाके में प्रशासन के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। शाम करीब 6 बजे आरएसएस और एबीवीपी के 8-9 संगठनों की महाकाल मंदिर के पास माधव सेवा न्यास में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्‌ठा करने और जनजागरूकता के मुद्दे पर चर्चा होनी थी। इसी बैठक में शामिल होने के लिए रैली के रूप में कार्यकर्ता बाइक से महाकाल थाना क्षेत्र में माधव सेवा न्यास आ रहे थे। बेगमबाग इलाके में सड़क पर भीड़ होने के कारण रैली में शामिल बाइक सवार की किसी व्यक्ति से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। व्यक्ति ने बाइक सवार के साथ हाथापाई भी की। इसे देखते हुए दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही, संगठन के लोगों को मारना शुरू कर दिया। यही नहीं, साथ में चल रहे पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा। देखते ही देखते छतों से महिलाएं और बच्चे भी पथराव शुरू कर दिए। न्यास के पास पहुंचे फिर भी पथराव इसके बाद ये लोग आगे बढ़कर माधव सेवा न्यास के पास पहुंच गए। यहां भी लोगों ने छतों से पथराव किया। सूचना पर अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। मामले में एक संदेही को पकड़ा है। घायलों में प्रणय शर्मा, सागर बैरागी, करन बैरागी, प्रमोद कौरव, हेमंत रघुवंशी, योगेश, अग्निवेश जोशी, भूपेंद्र सेन, अभिषेक जोशी, युवराज व्यास, राघव शर्मा और संस्कार मेहता हैं। बेगमबाग की ड्रोन से निगरानी पुलिस ने बेगमबाग इलाके की प्रत्येक गतिविधियों की ड्रोन से निगरानी की तैयारी है। ड्रोन उड़ाकर प्रशासन यह पता लगाएगा कि किन-किन घरों की छतों पर पत्थर या अन्य सामान इकट्ठा हैं। देर रात इन पत्थरबाजों के खिलाफ हुई रिपोर्ट सरफराज अली पिता नवाब अली, फिरदौस, अयाज, वसीम, सोहेल चीना, गोलू बाबा, एजाज गंजा पिता ऐजू, अकरम भेड़ा का लड़का गुमटीवाला, मुन्ना टेकरे वाला, शाहरुख जलेबी, शहजाद पिता रशीद शाह और हिना का पति शहजाद समेत 30-40 अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 294, 147, 336 व 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। पथराव में ये हुए घायल करण बैरागी, सागर बैरागी, दीपक यादव, अर्जुन रामी, विधनेश जोशी, यश जोशी, भूपेंद्र, अभिषेक, प्रमोद, योगेश सांगते, अमय शर्मा, जयंत गरुड़।

शिवसेना बोली – UPA की जिम्मेदारी शरद पवार को सौंप देनी चाहिए, मोदी-शाह के सामने विपक्ष बेअसर

मुंबई। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच शिवसेना ने UPA अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि UPA की कमान शरद पवार को सौंपी जानी चाहिए। वर्तमान में सोनिया गांधी UPA की चेयरपर्सन हैं। शिवसेना की इस मांग के बाद एक बार फिर शिवसेना-कांग्रेस के बीच खटास बढ़ सकती है। कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख उनसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए योजनाओं को लागू करने को कहा था। सामना में छपे संपादकीय में लिखा है कि सोनिया ने अब तक UPA अध्यक्ष की भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन अब बदलाव करना होगा। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने के लिए आगे आना होगा। राहुल किसानों के साथ, लेकिन पवार सर्वमान्य नेता संपादकीय में लिखा गया है कि कई विपक्षी दल हैं जो यूपीए में शामिल नहीं हैं। उन दलों को साथ लाना होगा। कांग्रेस का अलग अध्यक्ष कौन होगा, यह साफ नहीं है। राहुल गांधी किसानों के साथ खड़े हैं, लेकिन कहीं कुछ कमी लग रही है। ऐसे में शरद पवार जैसे सर्वमान्य नेता को आगे लाना होगा। मोदी-शाह के आगे विपक्ष बेअसर सामना में लिखा गया कि अभी जिस तरह की रणनीति विपक्ष ने अपनाई है, वह मोदी और शाह के आगे बेअसर है। सोनिया गांधी का साथ देने वाले मोतीलाल वोरा और अहमद पटेल जैसे नेता अब नहीं रहे। इसलिए पवार को आगे लाना होगा। सरकार के मन में विरोधी दल का अस्तित्व ही नहीं दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन शुरू है। इस आंदोलन को लेकर दिल्ली के सत्ताधीश बेफिक्र हैं। सरकार की इस बेफिक्री का कारण देश का बिखरा हुआ और कमजोर विरोधी दल हैं। फिलहाल, लोकतंत्र में जो गिरावट आ रही है, उसके लिए भाजपा या मोदी-शाह की सरकार नहीं, बल्कि विरोधी दल सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। वर्तमान स्थिति में सरकार को दोष देने की बजाय विरोधियों को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। देश का विरोधी दल पूरी तरह से दिवालिएपन के हाशिए पर खड़ा है।

MP : दिग्विजय सिंह बोले- किसान विरोध कर रहे हैं लेकिन कांग्रेसी सो रहे हैं

भोपाल. मध्‍य प्रदेश. किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को ललकारा है. उन्‍होने कांग्रेस के लोगों को किसान आंदोलन में शामिल होने की सलाह दी है. दिल्‍ली की सीमाओं पर डटे किसानों को लेकर उन्‍होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्‍थान के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं क्‍योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ अन्‍याय किया है. वहीं मध्‍य प्रदेश के किसान भोले हैं लेकिन कांग्रेसी सो रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को ललकारते हुए कहा है कि उठो और आंदोलन में शामिल होकर इन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करो. दिग्विजय सिंह ने ये बातें एक स्‍कूल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही हैं.

MP : कुर्सी पीछे मिली तो भड़कीं प्रज्ञा ठाकुर; CM शिवराज के आने से पहले कार्यक्रम से चली गईं

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसी कार्यक्रम में कुर्सी पीछे मिलने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भड़क गईं और CM शिवराज के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही चली गईं। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। सांसद प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले अटल जी की प्रतिमा के उद्घाटन के दौरान CM शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, संगठन मंत्री सुहास भगत और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद ही पुराने शहर में इमामी गेट स्थित भाजपा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में सभी नेताओं को पहुंचना था। इसमें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल थीं। वह कार्यक्रम में पहुंचीं, लेकिन मंच पर उन्हें पीछे की कतार में कुर्सी दी गई, इससे वह भड़क गईं। उन्होंने बैठने से इनकार कर दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह कार्यक्रम में CM शिवराज के पहुंचने से पहले ही रवाना हो गईं। नेताओं की सभा के लिए कोरोना नहीं भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान इमामी गेट से जुमेराती तक हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग एकत्र हो गए। इनमें ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सवाल ये है कि क्या नेताओं की सभा के लिए, जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हों, वहां कोरोना को लेकर एहतियात नहीं बरता जाना चाहिए। ‘अटल भवन’ एक भवन है और कार्यकर्ता आत्मा सीएम शिवराज ने कहा कि यह ‘अटल भवन’ एक भवन है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा है। यह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाने का केंद्र बने। जनता को अगर कोई तकलीफ हो तो वो कार्यालय में बेधड़क आएं और उनकी तकलीफ दूर की जाए। इसके लिए हर वॉर्ड में 11 लोगों की दीनदयाल समिति बनेगी।

MP : बीजेपी नेताओं की सभा के लिए कोरोना नहीं, न मास्क और न नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

भोपाल। भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान इमामी गेट से जुमेराती तक हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग एकत्र हो गए। इनमें ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सवाल ये है कि क्या नेताओं की सभा के लिए, जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हों, वहां कोरोना को लेकर एहतियात नहीं बरता जाना चाहिए। राजधानी में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसी कार्यक्रम में कुर्सी पीछे मिलने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भड़क गईं और CM शिवराज के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही चली गईं। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। सांसद प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले अटल जी की प्रतिमा के उद्घाटन के दौरान CM शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, संगठन मंत्री सुहास भगत और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद ही पुराने शहर में इमामी गेट स्थित भाजपा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में सभी नेताओं को पहुंचना था। इसमें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल थीं। वह कार्यक्रम में पहुंचीं, लेकिन मंच पर उन्हें पीछे की कतार में कुर्सी दी गई, इससे वह भड़क गईं। उन्होंने बैठने से इनकार कर दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह कार्यक्रम में CM शिवराज के पहुंचने से पहले ही रवाना हो गईं।

सीएम शिवराज ने चेताया- आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद के बाबई में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर एक फिर से गुंडों को प्रदेश छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश छोड़ देना, नहीं तो 10 फीट जमीन के नीचे गाड़ दूंगा। सीएम शिवराज शुक्रवार को किसान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। CM शिवराज ने कहा कि ‘आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं, गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पूरे फॉर्म में है मामा अभी। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया। कहीं भवन बना दिया। कहीं ड्रग माफिया है। सुन लो रे! मध्यप्रदेश छोड़ देना,10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो, गुंडे, बदमाश, फन्ने खां यह कोई नहीं चलने वाले अब।’ सुशासन का मतलब है, बिना परेशानी के काम हो जाए CM ने कहा कि सुशासन का मतलब है, बिना लिए दिए, निश्चित समय सीमा में सरकार द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ जनता को मिल जाए और यह मैं सुनिश्चित करूंगा। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पावर, रसूख का इस्तेमाल करने वाले, जनता को परेशान करने वाले प्रदेश छोड़ दें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet