LATEST NEWS

कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, 20 हजार वर्गफीट जमीन से अतिक्रमण हटाया

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। सोमवार सुबह सुपर कॉरिडोर में किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया। इसके बाद टीम अम्बिकापुरी एक्सटेंशन मंदिर और आईडीए की योजना 151 में शामिल करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य की 20 हजार वर्गफीट जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। रविवार को बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सोमवार सुबह अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सुपर कॉरिडोर पर कार्रवाई करने पहुंचे। यहां पर वन विभाग की आधा एकड़ जमीन से कब्जा हटाया। यहां पर आश्रम के साथ दो मंदिर निर्माण कर लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक आश्रम में कंप्यूटर बाबा के शिष्य रहते थे। इसी जमीन को मुक्त करवाने के लिए वन विभाग ने जिला प्रशासन को लिखा था। कार्रवाई के दौरान बाबा के नाम मिली रजिस्ट्री रविवार को कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा के नाम कुछ रजिस्ट्री मिली थी। जिसमें अजनोद में बाबा ने 10 लाख रुपए की 3 हेक्टेयर कृषि भूमी खरीदी थी। यहां मंदिर बनाकर जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए इसका उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन को बाबा के कई बैंक अकाउंट होने और उनमें असामान्य तरीके से पैसा जमा होने की भी शिकायतें मिली हैं। प्रशासन ने बाबा की जमीनों के साथ ही उनके खातों की भी जांच शुरू करवा दी है। भाजपा-कांग्रेस सरकारों में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा मिला था नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगाने में हुए कथित घोटाले के खिलाफ मार्च 2018 में यात्रा निकालने की घोषणा की थी। जिसके बाद शिवराज सरकार ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी बनाई, इसमें कम्प्यूटर बाबा को भी शामिल किया गया और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। लेकिन, सरकार बदली तो बाबा ने भी खेमा बदल लिया और कांग्रेस के पक्ष में चले गए। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी नर्मदा विकास के लिए समिति बनाकर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

शिवराज सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने वाले कम्प्यूटर बाबा का आश्रम तोड़ा, बाबा को जेल भेजा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के खिलाफ रविवार को अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कम्प्यूटर बाबा वही हैं जिन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा भी निकाली थी। प्रशासन ने 2 महीने पहले नोटिस दिया था इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर जम्बूडी हप्सी गांव में बाबा का आश्रम था। आरोप हैं कि गौशाला की 46 एकड़ जमीन पर कब्जा कर इसमें से 2 एकड़ जमीन पर आश्रम बना दिया गया। प्रशासन ने 2 महीने पहले कंप्यूटर बाबा को नोटिस देकर कागज पेश करने को कहा था। 2 हजार रुपए का फाइन लगाकर कब्जा हटाने के लिए भी कहा था। बाबा की तरफ से न तो कागज पेश किए गए, न ही कब्जा हटाया गया। ऐसे में ADM अजयदेव शर्मा रविवार सुबह नगर निगम की टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आश्रम तुड़वा दिया। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बाबा और उनके 4 सहयोगियों को पहले ही हिरासत में ले लिया था। कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के लिए यज्ञ करवाया था बाबा का तालुल्क राजनीति से रहा है। इसलिए, उन्होंने लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञासिंह का विरोध किया था और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में यज्ञ किया था। दिग्विजय सिंह ने बाबा का आश्रम तोड़े जाने को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। भाजपा-कांग्रेस सरकारों में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा मिला था नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगाने में हुए कथित घोटाले के खिलाफ मार्च 2018 में यात्रा निकालने की घोषणा की थी। जिसके बाद शिवराज सरकार ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी बनाई, इसमें कम्प्यूटर बाबा को भी शामिल किया गया और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। लेकिन, सरकार बदली तो बाबा ने भी खेमा बदल लिया और कांग्रेस के पक्ष में चले गए। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी नर्मदा विकास के लिए समिति बनाकर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

MP : भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज पर चला बुलडोजर

भोपाल। भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भीड़ जुटाने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसा है। एक दिन पहले पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत 7 के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अगले ही दिन प्रशासन ने बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बनी बिल्डिंग के एक हिस्से पर बुलडोजर चला दिया गया। यहां विधायक आरिफ मसूद का कॉलेज भी बना हुआ है। तीन घंटे में दो बार यहां बुलडोजर चलाकर अलग-अलग जगह स्थित सीढ़ी, बाथरूम आदि तोड़े गए हैं। आरिफ मसूद बोले- किसी धर्म के बारे में बुरा नहीं बोला इस बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मेरा प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण था। मैंने कभी किसी के धर्म के बारे में बुरा नहीं बोला। मेरे धर्म के बारे में जब बुरा बोला गया, उस पर रिएक्ट करने का मुझे संवैधानिक अधिकार है। सरकार मुझ पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि मेरे कॉलेज का भी कुछ हिस्सा तोड़ा गया है।

MP : उपचुनाव नतीजे के बाद शिवराज सरकार बचने के पूरे आसार, फिर बीजेपी खेमे में क्यों है धुकधुकी ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस जीत के दावे कर रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है है कि शिवराज सरकार को कोई खतरा नहीं नहीं है। इसके बाद भी बीजेपी खेमे में क्यों खलबली मची है ? बीजेपी नेता जीत के प्रति को आश्वस्त नहीं हैं ? भाजपा ने गुरुवार को लंच के बहाने 10 नवंबर को आने वाले उपचुनाव के परिणामों को लेकर होटल जहांनुमा रिट्रीट (लक्जरी रिजॉर्ट) में मंथन किया गया। होटल पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान जब लंच को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘ कार्यकर्ताओं के साथ फुरसत से बैठेंगे, खाना खाएंगे और गप्प भी करेंगे। इस लंच में भाजपा प्रबंध समिति ने चुनाव प्रभारियों से एक-एक सीट का फीडबैक लिया है। यहां पर हर सीट की जीत-हार की गणित बिठाई गई है। इसमें शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत शिवराज सरकार के तमाम मंत्री और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने शारदा विहार पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि संघ प्रमुख से मुलाकात में उपचुनाव और उसके परिणामों पर चर्चा हुई है। होटल में हुई बैठक में मीडिया की एंट्री नहीं दी गई। न ही इस बैठक की तस्वीरें पार्टी की तरफ से जारी की गईं। इससे जाहिर होता है कि बैठक में लंच से परे चुनाव परिणामों पर गहन मंत्रणा हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम हमेशा सुकून में रहते हैं, परिणामों की कोई चिंता नहीं है। कार्यकर्ताओं के चेहरे बता रहे हैं कि 10 नवंबर को नतीजे क्या आने वाले हैं। भाजपा किसी तरह की टेंशन में नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, आज उन्हें संगठन की तरफ से लंच दिया गया है। भाजपा को सबसे बड़ी चिंता 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को सरकार बरकरार रखने के लिए 9 सीटों की ही जरूरत है। जिन 28 सीटों पर चुनाव हुए, उनमें से 9 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा को इन सीटों पर मुंह की खानी पड़ी थी और दलित वर्ग पर पकड़ भी कमजोर हो गई थी। वर्ष 2000 से 2015 तक संघ ने इस वर्ग के बीच में मेहनत की थी और कांग्रेस से दूर कर दलित वर्ग का पार्टी से जोड़ने का किया था। लेकिन शिवराज सरकार इसे संभाल नहीं सकी, यही वजह है कि यह वर्ग कांग्रेस की तरफ झुक गया था।

MP : भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित को थमाया नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित शेजवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर ये कार्रवाई उपचुनाव के लिए हुए मतदान के अगले ही दिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते की गई है। उन्हें सात दिन में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना स्पष्टीकरण देना होगा। नोटिस में कहा गया है कि ‘सांची उपचुनाव के अधिकृत प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के खिलाफ निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों की गईं, जिसकी शिकायतें प्रदेश संगठन को मिलती रहीं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई। ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष 7 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें, वरना अनुशासात्मक कार्रवाई की जाएगी।’ इसके साथ ही भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के पिता व पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार और उनके बेटे सत्यपाल सिकरवार को को भी दिया कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्हें भाजपा की तरफ से ग्वालियर पूर्व सीट पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी, वह दोनों ही चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले थे। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है।

MP : चाइनीज पटाखे बेचे तो दो साल की सजा, लव जिहाद के लिए बनेगा सख्त कानून

भोपाल. मध्य प्रदेश में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगे पटाखे नहीं बिक पाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है। बुधवार को शिवराज सरकार ने गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण सहित कई निर्णय लिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लव जिहाद और शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में मान्य नहीं होगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है। इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने चाइनीज पटाखों पर बैन लगा दिया है। अगर बाजार में चाइनीज पटाखे बिकते मिले तो एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इसके अलावा बेटियों से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सीएम शिवराज ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अपराधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नियमित रूप से फॉलोअप किया जाएगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि दिवाली पर चाइना का सामान न खरीदें। उन्होंने लोगों से मिट्‌टी के दीये खरीदने की अपील की है, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले। अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1) (बी) के अंतर्गत अवैध पटाखों के भंडारण,‍ वितरण तथा विक्रय एवं उपयोग पर 2 साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए कोई भी चीनी पटाखों का भंडारण, वितरण, विक्रय अथवा उपयोग न किया जाए। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में रेत आदि खनिजों का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए। इसी के साथ जो लाइसेंसधारी ठेकेदार हैं, उन्हें संरक्षण दिया जाए। साथ ही, फर्जी चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो, जिससे कोई जनता को ठग ना सके। इस संबंध में केवल इन कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

आरएसएस की बड़ी बैठक भोपाल में , दिग्विजय सिंह ने पूछे सवाल

भोपाल। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘क्या वे भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करता है? भागवत जी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी इस बार मध्य क्षेत्र की टोली के साथ भोपाल के शारदा विहार में बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कोरोना काल में संघ द्वारा की गई सेवाओं की समीक्षा होगी। आदिवासियों के बीच में भ्रम फैलाने वाली संस्थाओं से निपटने व मजदूरों को मुख्य धारा में लाने की रणनीति बनाई जाएगी। बीते तीन महीने में संघ प्रमुख भागवत का यह तीसरा भोपाल दौरा है।

मधुबनी में रैली कर रहे नीतीश पर प्याज फेंके गए तो 5 बार बोले- फेंको, खूब फेंको

पटना। मधुबनी के हरलाखी में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में लोगों ने आलू -प्याज फेंका। हालांकि, इनमें से कोई भी आलू-प्याज सीएम तक नहीं पहुंचा। इस दौरान भी नीतीश रैली को संबोधित करते रहे और उन्होंने कहा- जितना फेंकना है, फेंकते रहो। नीतीश के सुरक्षाकर्मी जब विरोध करने वालों को रोकने पहुंचे तो नीतीश ने उन्हें भी रोक दिया। कहने लगे कि उन्हें रोकिए मत, फेंकने दीजिए। इसके बाद लोगों की ओर से आलू-प्याज फेंकना बंद हो गया। नीतीश ने इसके बाद तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। पूछा कि जो आज नौकरी देने की बात कह रहा है, 15 सालों में कितने लोगों को उसने नौकरी दी। नीतीश ने कहा, “हमने बिहार में अर्थव्यवस्था 24 हजार करोड़ से 2 लाख 11 हजार करोड़ तक पहुंचाई। प्रदेश का विकास किया। पहले की सरकार के दौरान बिहार को 7 सौ मेगावाट बिजली मिलती थी, इसे बढ़ाकर हमने 6 हजार मेगावाट कर दिया। घर-घर बिजली देने का काम किया। मधुबनी पेंटिग को उद्योग में परिवर्तन करने के लिए इसे आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी से जोड़ा। इसके प्रशिक्षण के लिए सौराठ में विद्यालय देकर मिथिला और मैथिली का मान बढ़ाया।

MP : प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को कई कट्‌टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी

भोपाल। प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा को कई कट्‌टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है। धमकी में उनका हश्र विहिप के कमलेश तिवारी की तरह करने के साथ कई आपत्तिजनक बातें की गई हैं। कुछ कमेंट पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी किए गए हैं। विधानसभा के सुरक्षा संचालक ने पुलिस महानिदेशक को इसकी शिकायत करते हुए प्रोटेम स्पीकर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर जावेद अख्तर, मोहम्मद कलीम, ए खान सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शर्मा ने फ्रांस के पोस्टर विवाद पर भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद द्वारा किए गए प्रदर्शन पर आपत्ति व्यक्त की थी। किसी जावेद अख्तर नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा कि उप्र में विहिप नेता कमलेश तिवारी का जो हाल किया था, वही तुम्हारा भी करेंगे। तुम्हारी ये बातें बहुत महंगी पड़ने वाली हैं। शर्मा ने धमकी मिलने के बाद कहा कि वे श्रीराम के भक्त हैं। श्रीराम ही मुझे कुछ बना या बिगाड़ सकते हैं। ऐसी धमकियों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

MP: सिंधिया पर कांग्रेस MLA को 50 करोड़ ऑफर करने का आरोप, दिग्विजय बोले- अब जवाब दें

धार। मध्य प्रदेश में उपचुनाव (MP By Election 2020) से ठीक पहले नेताओं की बयानबाजी और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जमकर जारी है. अब धार के बदनावर में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) के भाजपा (BJP) ज्वाइन करने के लिए आए ऑफर पर दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. सिंघार के इस बयान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को जवाब देना चाहिए. बदनावर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उमंग सिंघार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास थे. उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं, उस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्पष्टीकरण देना चाहिए. ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताना चाहिए उमंग सिंघार सच बोल रहे हैं या झूठ. इससे पहले उमंग सिंघार ने शनिवार शाम एक प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने उन्हें 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया था. दरअसल, इस बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऑफर देने वाले का नाम सार्वजनिक करने की बात कही थी. इसी के चलते शनिवार को उमंग सिंघार ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें भाजपा में आने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 50 करोड़ रुपए देने का और मंत्री पद से नवाजे जाने की बात कहीं थी. उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि मैंने उस समय सिंधिया को कहा था कि मेरे लिए सिद्धांत महत्वपूर्ण है ,पद प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण नहीं है.

MP : कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस ने पहली बार इस तरह के गद्दार और बिकाऊ देखे हैं

भोपाल . चुनाव प्रचार थमने से डेढ़ घंटे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा और खासतौर पर शिवराज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोग आते-जाते रहे हैं। कोई न कोई कारण रहा, लेकिन इस तरह की गद्दारी और बिकाऊ पहली बार देखी है। मुझे जनता पर पूरा विश्वास है। वह इसका जवाब 3 नवंबर को देगी। यह बात उन्होंने ग्वालियर में पत्रकारवार्ता में ही। सौदेबाजी का तीन महीने पहले पता था नाथ ने कहा कि उन्होंने शिलान्यास और नारियल फोड़ा। मौका मिला है, जनता को मूर्ख बनाने का। हमारी 15 महीने की सरकार रही। ढाई महीने लोकसभा चुनाव में गए। फिर तीन महीने सौदेबाजी में रहे। मैं मुख्यमंत्री था। मुझे तीन पहले से पता था कि सौदेबाजी चल रही है। मैंने कौन सी गलती की। यही ना कि सौदेबाजी नहीं की। मैं मध्यप्रदेश में यह नहीं होने देना चाहता था। पहले दिन से झूठ बोल रहे हैं कि किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कोई कर्जा माफ नहीं होगा। लेकिन विधानसभा में खुलकर बोले 22 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ। अगर सरकार रहती तो हर किसान का कर्जा माफ होता। अगर आगे कांग्रेस सरकार आई तो सबका कर्जा माफ होगा। मैंने उन्हें कभी नालायक नहीं कहा वे बोले आपने 10 दिन में क्यों नहीं किया। मैंने तो यह कहा था आप बहुत लायक है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें नालायक कह रहा हूं। किसी का अपमान नहीं किया। मैंने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कमलनाथ पापी है। मैं एक बात स्वीकार करना चाहता एक गलती मैंने की। सौदा नहीं किया। मुझे पता था इस तरह का सौदा हो रहा है। बस यही गलती की है। मुझे पूरा विश्वास है, ग्वालियर-चंबल के मतदाता इसका जवाब देंगे। सबसे ज्यादा सैनिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हैं। वीरों की जमीन है। इसके नाम को कलंकित नहीं होने देंगे। तीन तारीख को जनता जवाब देगी मुझे पूरा विश्वास है कि 3 तारीख को प्रदेश के मतदाता खासकर की ग्वालियर-चंबल के मतदाता मध्य प्रदेश के मान-सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए मध्य प्रदेश में विकास एक नया नक्शा बनाने के लिए वोट करेंगे। यह विश्वास है कि उनके पास सवाल रहेगा कि मान सम्मान की लड़ाई मानकर यह ऐसे कैसे हो गया। मैंने 40 साल में बहुत सारे इलेक्शन कमीशन देखे हैं। इसमें जाने की आवश्यकता नहीं है। 10 तारीख के बाद जनता इसका जवाब देगी। मैं मतदाताओं का बहुत सम्मान करता हूं।

MP : ज्योतिरादित्य सिंधिया की फिसली जुबान, कहा- पंजे का बटन दबाना है और इमरती को जिताना है

ग्वालियर। कमलनाथ को स्टार प्रचारक से हटाने के बाद से प्रदेश के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच डबरा इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह डाला कि ‘पंजे का बटन दबाना है और इमरती को जिताना है’। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया डबरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ के पंजे का बटन दबाना है और इमरती को जिताना है। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कहा कि पहला बटन दबाना है भाजपा को जिताना है।

दिग्विजय सिंह बोले – मेरी मोटी चमड़ी है…मुझे गालियाें से फर्क नहीं पड़ता गद्दार वो हैं जो 35 करोड़ में बिके

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के एक दूसरे पर जुबानी हमले जारी हैं। अपने ऊपर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी चमड़ी मोटी है और उन्हें गालियों से फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय ने कहा, ‘कुछ लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, लेकिन असल में गद्दार वे लोग हैं जो 35 करोड़ में बिक गए।’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दिग्विजय ने यह बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची से हटाने पर कहा, ‘यह चौंकाने वाला आदेश हुआ है। 21 अक्टूबर काे डबरा में कमलनाथ के बयान पर आयोग ने जवाब मांगा था। उन्हाेंने जवाब भी दे दिया था। 26 अक्टूबर को आयाेग ने उन्हें एक निर्देश दिया कि आप अपनी भाषा को संयमित रखें। कल के निर्णय में कमलनाथ के 13 अक्टूबर के भाषण का जिक्र करके उन्हें स्टार प्रचारक की सूची से ही बाहर कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्टार प्रचारक की सूची का अधिकार राजनीतिक दलों का है, आयोग को नहीं। इसलिए आयोग ने अपनी ही गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। कमलनाथ ने जो कहा उससे ज्यादा गंभीर और उससे ज्यादा भद्दी बातें कमलनाथ के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा ने कहीं हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह दोहरा मापदंड उचित नहीं है। गद्दार वे जो 35 करोड़ रुपए में बिक गए दिग्विजय ने कहा कि जनता चुनाव लड़ रही है, कितने कांग्रेसियों को बंद करोगे, बंद कर दो। 10 नवंबर को परिणाम आने के बाद पूरा प्रदेश दिवाली मनाएगा। खुद को गद्दार बताने के सवाल पर कहा कि मैंने यदि कोई गद्दारी की है तो मुझे स्वीकार है। लेकिन, वे जीते पंजे पर अब लड़ रहे हैं फूल पर तो ये गद्दारी उन्होंने की या मैंने की।

MP : भाजपा प्रत्याशी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आये बीजेपी नेताओं में खलबली

छतरपुर। बड़ामलहरा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को निमोनिया और कोरोना के लक्षण के कारण शुक्रवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया, देररात उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें खांसी, बुखार, निमोनिया और कोरोना के लक्षण दिखने के कारण गुरुवार की रात दमोह के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। निमोनिया के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है, इस कारण दमोह से शुक्रवार को दोपहर में 12 बजे चिरायु अस्पताल भोपाल के लिए रैफर कर दिया। भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी प्रचार अभियान के दौरान कुछ दिनों से अस्वस्थता महसूस कर रहे थे। पता चला कि वह बीच-बीच में उपचार भी ले रहे थे। गुरुवार को उन्होंने बड़ामलहरा नगर में भ्रमण किया, साप्ताहिक हाट में जनसंपर्क किया। नगर भ्रमण के दौरान उन्हें जुकाम, बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई। इस पर शाम करीब 6 बजे उनकी तबियत बिगड़ी तो जनसंपर्क बंद करके वह अपने कमरे में विश्राम करने चले गए थे। लेकिन हालत और बिगड़ने के कारण देर शाम को वह दमोह के लिए रवाना हुए। रात करीब 10 बजे उन्हें दमोह के स्टेशन चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। दमोह में उन्होंने कोरोना एंटीजन टेस्ट भी कराया था। वहां के डॉक्टरों ने फेफड़े में इंफैक्शन, निमोनिया होने के कारण शुक्रवार दोपहर भोपाल के चिरायु अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। दोपहर में एंबुलेंस से उन्हें भोपाल भेजा गया। बड़ामलहरा नगर में तीन निकले कोरोना मरीज गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी ने नगर बड़ामलहरा में जनसंपर्क किया था। शुक्रवार को बड़ामलहरा नगर के वार्ड नंबर 2 वन विभाग के पास 3 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। कहीं चुनाव के बहाने नेताओं की लापरवाही मंहगी न पड़ जाए। जनसंपर्क के दौरान लापरवाही पड़ सकती है भारी जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी का एक विशाल जुलूस गाजेबाजे के साथ पूरे नगर में निकाला गया। यहां प्रद्युम्न तो मुंह पर मास्क लगाए थे, लेकिन करीब 95 फीसदी लोगों के चेहरों पर मास्क गायब थे। इस रैली में सोशल डिस्टेंस नजर नहीं आया। कुल मिलाकर चुनाव के बहाने जानबूझ कर लोगों को खतरे में डाला गया। इससे पहले बुधवार को प्रद्युम्न लोधी घुवारा में भारी भीड़ के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मौजूदगी में हुई चुनावी सभा में शामिल हुए थे। इन दोनों ही कार्यक्रमों में भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, अब भी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए घूम रहे हैं।

MP : कमलनाथ की खुली चुनौती-कहा- शिवराज जी ! चैलेंज है मेरा, मंच पर आइए, बहस करिए

सागर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहस की सीधी चुनौती दे दी। सुरखी विधानसभा के बिलहरा में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार होती तो अब तक सभी किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ हो गया होता। शिवराजजी तो सिर्फ घोषणाएं करते हैं। अब तक 15 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। शिवराजजी, आपको मेरा चैलेंज है, मेरे साथ मंच पर आइए। आपकी 15 साल और 7 माह की सरकार के काम जनता को बताइए। मैं भी अपने 15 माह के कार्यकाल का आपको हिसाब देता हूं। कमलनाथ के भाषण के दौरान सभा पंडाल से जय-जय सियाराम के नारे लगते रहे। सांची विधानसभा के गैरतगंज में कमलनाथ ने कहा- शिवराजजी कलाकार तो बहुत अच्छे हैं। कभी मंच पर लेट जाएंगे, कभी घुटने टेक देंगे, आपने देखा ना? कहेंगे- जनता मेरी भगवान है। शिवराजजी, जनता आपकी भगवान नहीं है, ये माफिया आपका भगवान है। आप तो सलमान-शाहरुख को भी नीचा दिखा देंगे। मुंबई चले जाइए, मध्यप्रदेश का नाम रोशन कीजिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet