LATEST NEWS

देश में यदि कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता -सरमा

पलवल इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की गूंज अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सुनाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने  पलवल की एक रैली के दौरान हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान से इरायल को शक्ति देने की प्रार्थना भी की। सरमा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनी तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद होगा और मामन खान हिंदुओं को बाहर निकाल देगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि देश के कोने-कोने से बाहर को बाहर निकालना है। उन्होंने कहा, ‘पूरे भारत में कांग्रेस ने तुष्टिकरण का महौल बनाकर रखा है। जहां भी जाओ कांग्रेस की एक ही बात है मियां और मुसलमान को कैसे अपने अपने जगह में ले जा सकता है। यदि देश में कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता। कांग्रेस ने बाबर को पालकर रखा था। अब बाबर की जगह रामलला आ गए, लेकिन देश के कोने-कोने में बाबर छिपे हैं। इन बाबर को हमें देश से धक्का मारकर निकालना है। इसके लिए भाजपा को बार-बार जितवाना है।’ हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता मामन खान का जिक्र करते हुए कहा, ‘वह कहते हैं कि हिंदुओं से हिसाब लेंगे। मैं मामन को कहना चाहता हूं आपने देखा है ना आंतक के खिलाफ इजरायल ने जैसा काम किया है, हमारे भारत में भी आतकंवाद के खिलाफ काम होगा। कोई आतंकवादी को बचा नहीं पाएगा। यह देश हिंदू ने बनाया है और कोई हिंदू से हिसाब नहीं ले सकता है। हिंदू ने इस देश को बनाया और हिंदू ही देश को सुपरपावर बनाएगा।’ सरमा ने कहा कि इजरायल ने नसरल्लाह को मार गिराया तो INDI गठबंधन रो रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या सीमा पर सैनिकों के मारे जाने पर ये लोग रोते हैं? उन्होंने कहा, ‘जब हिजबुल्लाह का कमांडर मरता है तो ये रोते हैं। मैं तो मन में यही कामना करता हूं कि विश्व में आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि वह आतंकवाद खत्म कर दे। हम शांतप्रिय लोगों के साथ हैं, लेकिन उनके साथ नहीं जो आतंकवाद को अपना धर्म मानते हैं। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि देश-विदेश में जितना नसरल्लाह है, सबका खात्मा हो जाए।’

हरियाणा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर की हुई घर वापसी

 महेंद्रगढ़ हरियाणा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा का करारा झटका लगा है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पूर्व सांसद और दलित नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। महेंद्रगढ़ की चुनावी रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। बड़ी बात यह है कि अशोक तंवर घंटे भर पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे लेकिन कुछ ही समय बाद उनका हृदय परिवर्तन हो गया। उनकी घर वापसी पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर (@Tanwar_Indian) कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वह हरियाणा कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्तूबर 2019 में उन्होंने हुड्डा से कथित मनमुटाव की वजह से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जब आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातें होने लगी तब उन्होंने जनवरी 2024 में आप का भी साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें खुद मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी में शामिल करवाया था। हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले अशोक तंवर ने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कांग्रेस ने अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने, पार्टी में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है, “कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से  लड़ाई लड़ी है. हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए. दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी. कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”

विवादित गाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली

 इंदौर मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक गाना पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा की शिकायत पर इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को डिलीट किया जा चुका है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से शिकायत देने के साथ यह मांग की गई है कि तुरंत मितेंद्र दर्शन सिंह का एक्स अकाउंट स्थाई रूप से बन कर दिया जाए। भाजपा ने कहा है कि इस तरह के वीडियो डालकर वह प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है, ‘मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाने के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।’ भाजपा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। पार्टी ने कहा, ‘जिन शब्दों का चयन किया ‘घर-घर में खौफ हो’ यह मध्य प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम जन में खौफ पैदा करने का इरादा रखता है।’ पुलिस को पैन ड्राइव में वीडियो भी सौंपा गया है।’ यूथ कांग्रेस नेता के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में बीएनएस की धारा 353(2) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। क्या है उस वीडियो में जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है उसमें गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ‘जीवन में छाया है घना अंधेरा, एमपी में फैला है रेप का डेरा। मोहन भैया से दूर रहना, अब रोएला लाडली बहना, खून से लाडली बहना। ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना। घर-घर में खौफ का साया हो, मोहन का इरादा है। अत्याचारी का मान बढ़े, कंस का यही इरादा है। आंखों से आंसू गिरते हैं, दिल डर से धरकते हैं, बिटिया बाहर निकलने से डरते हैं। खून से सनी लाडली बहना, ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना।’ वीडियो में मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस हरियाणा में पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही

रोहतम पिछले वर्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में मिली हार से आहत कांग्रेस हरियाणा में जीत की तलाश में है। इसके लिए पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मतभेदों को दूर करने के लिए अत्यधिक सावधानी से कदम उठा रही है। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी को इसमें उतनी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। राहुल गांधी ने भले ही दो कद्दावर नेताओं कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक मंच पर हाथ मिलवाया, लेकिन दोनों के रिश्ते उतने भी सहज नहीं हैं। कुमारी शैलजा से जब सीएम पद की उम्मीदवारी और भूड्डा से उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो दोनों के बीच की दूरी साफ झलकने लगी। उनसे जब पूछा गया कि आपकी हुड्डा से आखिरी बार बात कब हुई तो वह सोच में पड़ गईं। कुमारी शैलजा के बयान से यही बात लगती है कि दोनों के रिश्तों में आज भी दूरी बनी हुई है। कुमारी शैलजा ने कहा कि मैं याद करने की कोशिश कर रही हूं कि मेरी हुड्डा जी से आखिरी बार कब बात हुई थी। इंटरव्यू के दौरान ही कुमारी शैलजा ने बताया कि जब वह हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष थीं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी बात हो जाती थी। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों की बातचीत नहीं होती हैं। आपको बता दें कि प्रचार अभियान के अंतिम चरण में एकता का परिचय देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी धुर विरोधी और सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा को अंबाला जिले के नारायणगढ़ से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा शुरू करने से पहले हाथ मिलाकर बधाई दी थी। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पैतृक स्थान भी है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा -नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है

जुलाना(हरियाणा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनेश फोगाट के पक्ष में बुधवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अन्याय के खिलाफ अपने वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। भगवान ने कहा है कि जब-जब अन्याय होगा, वो लड़ाई लड़ने के लिए आपके बीच उतरेंगे। यही भगवान आपके दिल में हैं, आप कब खड़े होंगे, इस अन्याय के खिलाफ? विनेश फोगाट का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब फोगाट अन्याय के खिलाफ खड़ी हुई तो बड़े-बड़े नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया। मोदी जी भी इनसे नहीं मिले। विनेश को सड़क पर घसीटा गया, लेकिन फिर भी ये झुकी और टूटी नहीं, बल्कि ये ओलंपिक में गई और हमारे लिए लड़ीं। देश की जनता इनके साथ खड़ी रही, देश सत्य को पहचानता है। कुरुक्षेत्र और अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी गई थी, उसमें और आज की लड़ाई में कोई फर्क नहीं है। ये लड़ाई भी अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि जब नेता मंच पर आते हैं, तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब काम का समय आता है, तो हमें देखते तक नहीं हैं। मंत्री के बेटे द्वारा किसान कुचले जाते हैं। सरकार और नेताओं को बनाने का काम जनता करती है। नेताओं को अब टोकने का समय आ गया है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में आपके लिए कोई काम नहीं किया है। जब ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो मुझे हंसी आती है, इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा कि देश के सारे उद्योग आपने अपने दो मित्रों को दे दिया। ऐसा कानून लाने जा रहे थे, जिससे इस देश का किसान पिस जाता और आपके दो मित्रों को कानून का फायदा मिल जाता, लेकिन जनता ने पहचाना और संघर्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्यमेव जयते सिर्फ कहने वाली बात नहीं है, बल्कि ये हमारे संविधान में गढ़ी हुई है। आपके पास वोट की शक्ति है, जिससे आप अपना भविष्य बदल सकते हैं। इस बात को गहराई से समझ लीजिए। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव हुआ था, उसका नतीजा सबने देखा कि क्या हुआ? आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि आज छोटे व्यापारी और खेती किसानी करने वालों के रोजगार खत्म हो चुके हैं। इस सरकार की नीतियां ही आपके खिलाफ हैं। भाजपा अग्निवीर लेकर आई, जिसमें 4 साल की नौकरी है और कोई पेंशन नहीं है। युवा 4 साल बाद बेरोजगार हो जाए और फिर नौकरी ढूंढें। इसी तरह हरियाणा के लोगों को फैमिली आईडी के झांसे में फंसाकर, सरकारी सुविधाओं से दूर किया जा रहा है। हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने मंच से पूछा कि सरकार बनाता कौन है? नेताओं को कौन बनाता है? क्या आपके बिना हम आगे बढ़ सकते हैं? उन्होंने लोगों से अपील की कि आप लड़ाई लड़ो, हम सब साथ में लड़ेंगे, एक नई सरकार लाओ भाजपा के एक-एक नेता को दिखाओ की ये असत्य, लूट, भ्रष्टाचार ये सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं अपनी बेटी को बास्केटबॉल कैंप के लिए हरियाणा लेकर आई थी। मुझे उसके कैंप से लौटने तक इंतजार करना था। जहां मैं इंतजार कर रही थी, वहां से कुछ दूरी पर एक दादा जी खेतों में कटाई कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी कटाई सिखाइए। उन्होंने मुझे थोड़ी कटाई सिखाई और फिर कहा कि आप थक गए होगे, घर चलो थोड़ा आराम कर लेना। मैं उनके घर गई तो उनके परिवार ने मुझे चाय पिलाई, पराठे खिलाए और ढेर सारी बातें की। इस बात को 8-10 साल बीत गए हैं। आज भी जब कभी वे घर आते हैं तो घी, गन्ना या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं। यही अपनापन तो हरियाणा की संस्कृति और संस्कार हैं। प्रियंका ने कहा मेरी बेटी हरियाणा के लिए खेलती थी। एक बार मैं उसके साथ बास्केटबाल कैंप के लिए पांडिचेरी गई। वहां एक रितिका नाम की बच्ची थी, जो हरियाणा से थी और बास्केटबाल टीम की कैप्टन थी। उसे मैच के दिन 102 डिग्री बुखार था, लेकिन वो मेहनत के साथ खेली। हरियाणा की हर लड़की के दिल में कुछ कर गुजरने की आग होती है। विनेश ने भी ऐसा संघर्ष किया और जब मेडल जीतकर आई तो सभी को गर्व हुआ, पीएम मोदी उनसे मिले। लेकिन, फिर सरकार, सिस्टम से भरोसा उठ गया, क्योंकि विनेश और उसके साथियों के साथ अन्याय हुआ।

राजनाथ सिंह ने कहा – अब पूरी दुनिया में भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

यमुनानगर हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम 48 घंटों में सभी पार्टियां वोट पाने  के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  इसी कड़ी में  बुधवार को यमुनानगर के सढौरा विधानसभा के  भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में बिलासपुर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में वोट की अपील करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य नेता शामिल रहें। भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के लिए रक्षा मंत्री ने मांगा वोट बुधवार को बिलासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उमड़े जनसमूह को सढौरा से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव हुआ और चार महीने बाद अब विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यह सिलसिला देश में कहीं न कहीं चलता रहता है। जनता के हित के लिए इसी संसद में एक विधेयक एक देश एक चुनाव लेकर आए है। इनके साथ ही नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव साथ हो। हरियाणा का जवान कहीं न कहीं सेना में हर जगह मिलता है। अब पूरी दुनिया में भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे मत आइए। कांग्रेस ने वादे किए तो 55 वर्षों में देश विश्व में कद बढ़ा होता। पहले भारत की बात को दुनिया में गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज पूरी दुनिया भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल कहते है कि उनका हर कार्यकर्ता टाइगर और शेर है। लेकिन हमारा कार्यकर्ता सेवक बनकर कार्य करेगा। आज भारत दुनिया के सामने एक बड़ी ताकत बनकर खड़ा हो गया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर खड़ा है। अगर देश धनवान बनता है तो उससे राज्यों को लाभ मिलता है और सबका विकास होता है। जम्मू कश्मीर से कांग्रेस धारा 370 हटाने की बात करती है उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस की सरकार की हालत सबके सामने है। यहां बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। आपका भरपूर समर्थन चाहिए। कांग्रेस जम्मू कश्मीर में कह रही है की उनकी सरकार बनने पर धारा 370 हटाएंगे। यह सब झूठ फैला रहें है। अग्निवीर जवानों के लिए झूठ बोला जा रहा है। हमारी राज्य की सरकार ने उनके लिए नौकरियों के सभी दरवाजे खोल दिए है। चाहे अमरीका, चीन,ब्रिटेन सभी जगह यह व्यवस्था है। जो काम प्रधानमंत्री ने किया । दुश्मनों के घर में घुसकर एअर स्ट्राइक की। सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आज खुशहाल है। कांग्रेस ने किसानों ने कुछ नही किया। सेना का मनोबल नही टूटना चाहिए। यहां सेना के लेकर ही कांग्रेस सवाल उठाती है। चीन को लेकर यें न जाने क्या क्या बोला जाता है। गरीबी, रोजगार, महिलाओं की समस्याएं है इसकी चर्चा की जानी चाहिए। हम युवाओं को रोजगार देंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। हमारे सिख भाइयों के बारे में अमेरिका में जाकर गलत बोला जाता है। जबकि सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस बांटने का काम करती है।  

भाजपा ने जाट और दलित समुदाय की गोलबंदी की काट के लिए नई रणनीति बनाई, हर विधानसभा में अलग रणनीति

नई दिल्ली हरियाणा में 10 साल की ऐंटी-इनकम्बैंसी के बाद तीसरी बार सत्ता की रेस में उतरी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान नहीं है। एक तरफ जाटों की नाराजगी है और वे गोलबंद दिख रहे हैं तो वहीं दलितों के भी एक हिस्से में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में सेंध लगा दी थी। इससे भाजपा की चिंता बढ़ गई है, जो 2014 से 2024 तक हरियाणा में 4 चुनाव जीत चुकी है। लेकिन यह पहला मौका है, जब वह एक तरह से अग्निपरीक्षा से गुजर रही है। इस बीच खबर है कि भाजपा ने जाट और दलित समुदाय की गोलबंदी की काट के लिए नई रणनीति बना ली है। इसके तहत भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान खुद जुटे हैं। भाजपा गैर-जाट ओबीसी बिरादरियों में शामिल यादव, गुर्जर, सैनी, पाल, नाई, कुम्हार, खाती और कश्यप पर फोकस कर रही है। इसके अलावा ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी समुदाय के लोगों पर उसे समर्थन का भरोसा है। अग्निपथ स्कीम, किसान आंदोलन और फिर पहलवानों के आंदोलन के चलते जाटों का एक बड़ा वर्ग भाजपा के खिलाफ लामबंद दिखता है। स्थिति यह है कि जाटों का कहना है कि आईएनएलडी और जेजेपी को वोट देना भी विभाजन होगा। ऐसे में भाजपा के खिलाफ आगे दिख रही कांग्रेस को ही वोट दिया जाए। अब इसकी काट के लिए भाजपा ने विधानसभा वार प्लानिंग की है। खुद धर्मेंद्र प्रधान ये मीटिंगें ले रहे हैं। इन मीटिंगों में धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी भी रहते हैं। इनमें बताया जाता है कि कैसे भाजपा सरकार ने ओबीसी समुदाय के हित में कदम उठाए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुकाबले ओबीसी वर्ग के लोगों को ज्यादा टिकट बांटे हैं। धर्मेंद्र प्रधान खुद ओबीसी हैं और सैनी को भी भाजपा ने गैर-जाट ओबीसी में पकड़ के लिए ही प्रमोट किया था। अब उसी को पार्टी आम लोगों के बीच ले जा रही है। पार्टी का मानना है कि इस रणनीति के चलते वह यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल बेल्ट में सफल हो सकती है। इसके अलावा अहीरवाल कहलाने वाले रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और भिवानी में भी उसे उम्मीद है। ऐसा ही जिला फरीदाबाद भी है, जहां से भाजपा को बढ़त की उम्मीद है। इस क्षेत्र में गुर्जरों की अच्छी आबादी है और इसके अलावा दूसरे राज्यों के प्रवासी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।

जींद विधानसभा से गिल ने कहा किसान की शहादत पर और सरपंचों पर हुई लाठीचार्ज पर बीजेपी विधायक एक शब्द नहीं बोला

जींद हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार लिए अब सिर्फ 30 घंटे ही बचे हैं ऐसे में चाहे निर्दल प्रत्याशी हो या किसी पार्टी का प्रचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी कड़ी में जींद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल ने जींद में एक चुनावी रैली की। इस दौरान गिन ने बीजेपी जमकर जुबानी हमला बोला। गिल ने कहा किसान की शहादत पर और सरपंचों पर हुई लाठीचार्ज पर बीजेपी विधायक एक शब्द नहीं बोला। जनता को संबोधित करते हुए जींद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल ने कहा डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा जी को सहानुभूति मिली। जींद की जनता ने पलकों पर बिठाने का काम किया। एक बार नहीं एक बार-बार इलेक्शन में और दोबारा से आप लोगों ने विधानसभा पहुंचने का काम किया, लेकिन उम्मीद क्या थी ? उम्मीद ये थी जिस किसान, कमेरे मजदूर, पिछड़े, नौजवान ने झंडे और डंडे लगा कर के ढोल नगाड़े  बजा-बजा करके इन्हें बनाने का काम किया। लेकिन उसे भी भूल गए ? उन्होंने कहा कि जब 700 किसानों की शहादत हुई तो एक शब्द नहीं बोला । 36 बिरादरी की  हमारी आंगनवाड़ी  वर्कर पीटी गई  एक शब्द नहीं बोला। आशा वर्कर को पीटा गया। एक शब्द नहीं बोला, ये याद कीजिए 36 बिरादरी के चुने हुए सरपंचों को उनकी कमर पर लाठियों से डण्डे मार- मार करके पीटा गया। स्वाभिमान होता है सरपंच चुना हुआ प्रतिनिधि। जो राजनीति में सबसे पहले खड़े होकर सरपंच मैं बताना चाहता हूं उन भाइयों की बेइज्जती करने का काम किया एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि उल्टा हमें हमारे पर नमक छिड़कने का काम किया है। कहा किसान मजदूर ओछी मानसिकता का व्यक्ति है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने ललकारा था उसे  मैंने कहा था आदरणीय विधायक जी  हमारे लोग हमें अपशब्द बोलने की अनुमति नहीं देते हमारे बुजुर्गों ने किसी का अपमान करना सिखाया नहीं, आप जो हमारे लिए  अपशब्द बोल रहे हैं। आप हमारी किसानी और मजदूरी को आप दिव्य दिखाने का काम कर रहे हैं। मैंने बताया था इसी किसान ने मजदूर भाइयों ने किसान भाइयों ने आपको चंडीगढ़ का रास्ता दिखाया था, अगर ये उस गद्दी पर बिठा सकते हैं तो गद्दी पर से खींच भी सकते हैं।  

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर

छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा अब भाजपा का किला बन रहा है. कांग्रेस नेताओं के बाद अब जनता ने भी कमलनाथ से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिला संगठन ने 24 दिन में 2,69,235 सदस्य बना लिए. इस प्रकार छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में इंदौर शहर के बाद नंबर दो पर आ गया है. खास बात ये है कि पहली बार छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस से बीजेपी में आए लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता बढ़-चढ़कर ली है. एक दिन में बीजेपी ने जोड़े 39 हजार से ज्यादा सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रदेश में सदस्यता अभियान के अंतिम दिन 25 सितंबर को पूरी भाजपा सदस्यता के महाअभियान में जुटी. 25 सितंबर की सुबह 10.45 बजे से 26 सितंबर को साढ़े 10 बजे तक छिंदवाड़ा जिला भाजपा ने 39,241 सदस्य बनाए. जिससे छिंदवाड़ा जिले में सदस्य की संख्या 2,69,235 तक पहुंच गई है. वहीं पांढुर्ना जिले ने एक दिन में महज 7904 सदस्य बनाए गए. छिंदवाड़ा जिले में बीजेपी ने जोर-शोर से चलाया सदस्यता अभियान विधानसभा लक्ष्य सदस्यता     छिंदवाड़ा 81734 87647     चौरई 65249 51495     अमरवाड़ा 70134 54270     जुन्नारदेव 68590 41411     परासिया 68172 34415     सौंसर 62929 31593     पांढुर्ना 65810 27857 फिर भी लक्ष्य से दूर दोनों जिले, छिंदवाड़ा सम्मानजनक स्थिति में सदस्यता के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोटों के 75 फीसदी सदस्य बनाने का टारगेट दोनों जिलों को मिला. छिंदवाड़ा जिले को 3 लाख 57 हजार का टारगेट मिला. जबकि अब तक सदस्यता 2,69,235 हो पाई है. पांढुर्ना सदस्यता में फिसड्डी साबित हुआ. यहां 1,26,500 के टारगेट पर अब तक 59,450 सदस्य बन पाए. कम सदस्यता की वजह गुटबाजी और टीम भावना से काम नहीं होना माना जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का कहना है “जनता भाजपा के साथ है. लोग आगे आकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं. इसका नतीजा है कि हम इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं.? सदस्यता अभियान में भी बढ़ाई ताकत चुनावों में शिकस्त देने के बाद भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कांग्रेस को मात दे रही है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस का सबसे सक्रिय और अनुशासित संगठन था, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता। भाजपा ने जिस तरीके से अपनी सदस्य संख्या बढ़ाई है, अगले चुनाव में कांग्रेस के समक्ष मुश्किल खड़ी हो सकती है। पांढुर्ना जिले में 59,450 सदस्य बने भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के 75 फीसदी यानी 3 लाख 57 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 25 सितंबर तक 2,69,235 सदस्य ही बन पाए हैं। सदस्यता के मामले में पांढुर्ना जिला फिसड्डी साबित हुआ। यहां 1,26,500 के लक्ष्य के मुताबिक, 59,450 सदस्य बने हैं। यहां कम सदस्यता का मूल कारण नेताओं की आपसी गुटबाजी मानी जा रही है। पार्टी ने दूसरे चरण में सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। अभियान नहीं, देश को सशक्त करने का माध्यम सांसद ने कहा-जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्त करने का माध्यम भी है। अधिक से अधिक सदस्य बनाने कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं बूथ विजय अभियान का ही परिणाम है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता को लेकर जो कार्य पहले किए गए हैं, उससे भाजपा बूथों पर मजबूत हुई है। बूथों पर भाजपा को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। छिंदवाड़ा में शानदार प्रदर्शन देश के टाप पांच विधानसभा में छिंदवाड़ा विधानसभा शामिल है। भाजपा के सदस्यता अभियान में यहां सबसे अधिक सदस्य बनाने की जानकारी मिली है। जबलपुर में 2.5 लाख सदस्य बने है जबकि लक्ष्य 2.70 लाख सदस्य बनाने का है। लक्ष्य का प्रतिशत 79 पहै। प्रदेश में सदस्यता अभियान का प्रतिशत 79 प्रतिशत हो चुका है। बूथ के नेटवर्क को और अधिक सक्रिय करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त बूथ तंत्र हमारे पास है। आवश्यकता है उसे अधिक सक्रिय कर कार्य पर लगाने की। निश्चित रूप से अगर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे तो पार्टी निर्धारित लक्ष्य से आगे जाकर सदस्यता अभियान में देश में अपना एक रिकार्ड बनाएगी। शक्ति केंद्रां में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दिलाई भाजपा की सदस्यता विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मी बैन, इंजीनियर तरुण दुबे, एडवोकेट आशीष प्रजापति, जयंत सिंह , संतोष सिंह, रवि त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। दोनों बैठकों के दौरान सांसद आशीष दुबे, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर शरद जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, वीरेंद्र गुप्ता रिंकू विज उपस्थित रहे।  

गांधी जयंती पर विवादों में घिरे सीएम सिद्धारमैया, जूते उतरवाने का वीडियो हो रहा वायरल

बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए है और वो कर्नाटक के CM के पैरों से जूते उतार रहा है. इस वीडियो के सामने आने पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है और वो राष्ट्रीय ध्वज का भी सम्मान नहीं करती है. कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें कुर्सी बचाए रखने की चिंता है तो वो राष्ट्रीय ध्वज थामकर भी मंत्रमुग्ध हैं. महात्मा गांधी को नमन करने पहुंचे थे सीएम सिद्धारमैया दरअसल, सीएम सिद्धारमैया बुधवार सुबह गांधी भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद एक कार्यकर्ता को देखा जा रहा है कि वो सिद्धारमैया के जूते उतारने में मदद कर रहा है. इस दरम्यान उस कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा है और वो जमीन से टकरा रहा है. यह देखकर एक अन्य व्यक्ति ने कार्यकर्ता के हाथों से झंडा हटाया और उसे अपने हाथ में ले लिया. वहीं, सीएम सिद्धारमैया जब गांधी जयंती समारोह में हिस्सा ले रहे थे, तभी मामूली आग लगने की घटना हुई. सीएम की शर्ट में हल्की आग लग गई. हालांकि, सुरक्षा कर्मी ने देख लिया और तुरंत उसे बुझा दिया. किसी को चोट नहीं आई. MUDA प्लॉट को लेकर विवादों में आए सिद्धारमैया इससे पहले कर्नाटक में MUDA प्लॉट स्कैम को लेकर विवाद बढ़ा था और सिद्धारमैया को अपनी पत्नी के नाम अलॉट प्लॉट वापस लौटाने पड़े थे. सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने MUDA स्कैम मामले में FIR दर्ज कर ली है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा अधिग्रहित भूमि के लिए मुआवजे के रूप में दिए गए प्लॉट्स को बिना किसी भूमि अधिग्रहण के वापस कर दिया है. सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मेरे परिवार को विवाद में घसीटा है और राज्य के लोग इस बात से वाकिफ हैं. जानें कब दर्ज हुआ था केस कर्नाटक के राज्यपाल ने16 अगस्त को इस घोटाले में सिद्धारमैया के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। सिद्धारमैया ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन अदालत ने 24 सितंबर को जांच के आदेश को सही बताया है। अब सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने सभी 14 विवादित प्लाट प्राधिकरण को वापस लौटाने की पेशकश की है। वहीं सिद्धारमैया ने उम्मीद जताई है कि सत्य की जीत होगी। ‘नफरत की राजनीति’सीएम ने कहा था कि पार्वती अपने परिवार तक ही सीमित थीं लेकिन नफरत की राजनीति के कारण उन्होंने मानसिक यातना झेली। सिद्धारमैया ने एक पोस्ट में कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने मैसूर में MUDA द्वारा जब्त की गई जमीन के मुआवजे के रूप में मिली जमीनें वापस कर दी हैं। मेरा रुख इस अन्याय के आगे झुके बिना लड़ने का था, लेकिन मेरे खिलाफ चल रही राजनीतिक साजिश से परेशान मेरी पत्नी ने इस जमीन को वापस करने का फैसला किया है, जिससे मैं भी हैरान हूं।  

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया

नई दिल्ली  केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने के फैसले की भी प्रशंसा की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषणों में केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने उनके बयानों को ‘दिमागी दिवालियापन’ का नाम दिया। कहा कि राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन के शिकार है। राहुल गांधी को गलतफहमी है कि उनके बयानों से मोदी की छवि खराब होगी। राहुल गांधी के परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा, उनके परिवार के शासन में कई घोटाले होते रहे हैं। वह ढंग की बात नहीं करते हैं, भारत से बाहर जाकर देश को गाली देते हैं, उन्हें यह कहने का क्या हक है?” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के ‘नाच-गाने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जो कहा गिरिराज ने उसका समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत को, प्रभु राम को भी गाली देते हैं। यह इनका स्वभाव सा बन गया है। दरअसल, राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को “नाच-गाना” कार्यक्रम बताया था। उनके इसी बयान पर सीएम योगी ने कहा था कि ‘यह तो आपका परिवार जीवन भर करता रहा है।’ बेगूसराय सांसद ने महाराष्ट्र सरकार के गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे सनातन परिवार में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गौ पूजन हमारा धर्म है, जैसे हम दीपावली और दुर्गा पूजा मनाते हैं, वैसे ही गाय पूजन भी हमारे धर्म का एक अंग है। दुर्भाग्य है कि इस देश में गाय काटने वाले भी वोट बैंक हैं। गाय को इस देश में माता का दर्जा दिया गया है, और महाराष्ट्र सरकार ने जो दर्जा दिया है, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमें उम्मीद है कि देश की अन्य सरकारें भी इसका सम्मान करेंगी।”    

राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ के फेमस पकौड़े के साथ रोड शो की शुरुआत, इशारों में राजेंद्र जून को जिताने की कही बात

बहादुरगढ़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा का आज दूसरा दिन है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ से हुआ। राहुल गांधी यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। इस दौरान बहादुरगढ़ के पकौड़ा चौक पर पहुचने पहले से मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने गांधी का जोरदार स्वागत किया।   इसके आगे कांग्रेस नेता खुली गाड़ी में सवार होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।  वहीं उन्होंने बहादुरगढ़ के मशहूर पकोड़ों का स्वाद भी चखा। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के मान सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। बहादुरगढ़ शहर के व्यस्ततम चौराहे पकौडा चौक से राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ। भारी भीड़ के चलते राहुल की गाड़ी को भी सरक सरक कर ही आगे बढ़ना पड़ा। यहां राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष ने इशारों से राजेन्द्र जून को जिताने की अपील की। बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र, कानोंदा गांव और लड़रावन गांव से होते हुए राहुल गांधी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा सोनीपत जिले में पहुंची। इससे पहले गांवों में ग्रामीणों ने राहुल का जोरदार स्वागत भी किया।

रामदास आठवले ने कहा- आरपीआई पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। किसी भी दिन इलेक्शन कमिशन की ओर से महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का आयोजन हो सकता है। इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। अब तक भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच ही इसे लेकर संघर्ष की स्थिति थी। अब रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई ने भी 10 सीटों की मांग कर दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को बताया है कि उनकी पार्टी आरपीआ आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के महायुति गठबंधन का हिस्सा है। एनडीए को ही महाराष्ट्र में महायुति नाम दिया गया है। आठवले ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत की जा रही है और उन्होंने भाजपा के महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव से उनकी पार्टी की मांगों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें संदेश दिया है कि आरपीआई (आठवले) को आठ से 10 सीट मिलनी चाहिए। मुझे हमारे गठबंधन के साझेदारों भाजपा, शिवसेना और राकांपा पर यकीन है। आरपीआई (आठवले) का अलग वोट बैंक है। आठवले ने कहा कि दलित समुदाय के कई लोग पार्टी के साथ हैं। इसलिए हमें सीटों के बंटवारे में उचित हिस्सा मिलना चाहिए। आठवले ने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल आठ से 10 सीट मांग रही है यानी कि प्रत्येक क्षेत्र में एक या दो सीट। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। मौजूदा विधानसभा में भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद शिवसेना के पास 40, राकांपा के पास 41, कांग्रेस के पास 40, शिवसेना (यूबीटी) के पास 15, राकांपा (एसपी) के पास 13 और अन्य 29 विधायक हैं। कुछ सीटें रिक्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने छह दिसंबर को डॉ. बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर से मुलाकात की।

कांग्रेस पार्टी की गारंटी झूठी, हरियाणा वाले सतर्क रहें, हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की चेतावनी

हरियाणा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में झूठी गारंटी दी है, जिससे लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा हरियाणा में दी जा रही गारंटी भी हिमाचल की तरह पूरी नहीं होंगी, इसलिए हरियाणा वासियों को सतर्क रहना होगा। हिमाचल के मुद्दे जयराम ठाकुर ने उदाहरण देते हुए कहा कि दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हर महिला के खाते में 1500 रुपये मासिक आएंगे, लेकिन अब तक एक पैसा भी नहीं मिला।  युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन इसके लिए कोई विज्ञापन तक नहीं निकाला गया। इसी तरह दूध और गोबर की खरीद के लिए भी वादे किए गए थे, लेकिन कुछ भी वास्तविकता में नहीं आया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद विधानसभा में कहते हैं कि सरकार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री और मंत्री खुद दो-दो महीने का वेतन नहीं लेते हैं और यह भी कहते हैं कि गारंटी देने वाले चले गए हैं और वे गारंटी पूरी करने की स्थिति में नहीं हैं। भाजपा का संकल्प पत्र जयराम ठाकुर ने कहा कि वे हरियाणा के लोगों को जागरूक करने आए हैं और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बिना पर्ची और खर्च के नौकरी देने का वादा किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी हरियाणा सरकार ने 1 लाख 44 हजार नौकरियां दी हैं। 15 लाख का वादा एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने कभी भी किसी घोषणा पत्र या संकल्प पत्र में यह नहीं कहा कि 15 लाख रुपये हर भारतीय के खाते में आएंगे। यह केवल काले धन के संदर्भ में चर्चा की गई थी।जयराम ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की गारंटियों पर विश्वास न करें, क्योंकि ये अक्सर अधूरी रहती हैं।

इस बार सगे रिश्ते पर भारी पड़ी राजनीति, चुनाव लड़ रहे समधी-समधन, नहीं कर सकते एक-दूसरे का प्रचार

चंडीगढ़ 15वीं  हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए आगामी  शनिवार  5 अक्टूबर को प्रदेश की  सभी 90 वि.स. सीटों  पर निर्धारित मतदान में  भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से प्रदेश के कई मौजूदा  सांसदों के पुत्र-पुत्री-पत्नी  और यहाँ तक कि एक-एक सांसद के  माता अथवा  पिता भी विधानसभा  चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं  एक वर्तमान राज्यसभा सांसद स्वयं भी  विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं. गुडगाँव सीट से  भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की पुत्री महेंद्रगढ़ जिले की अटेली वि.स. सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. इसी प्रकार कुछ   माह पूर्व   कांग्रेस छोड़ भाजपा से शामिल हुई एवं गत अगस्त में  हरियाणा से  राज्यसभा में निर्वाचित हुई किरण चौधरी की पुत्री श्रुति चौधरी भिवानी जिले की तोशाम सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. वहीं वर्तमान में हरियाणा से भाजपा के  राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार स्वयं पानीपत जिले की इसराना सीट से भाजपा से  चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा  सांसद नवीन जिंदल की माता और प्रदेश की पूर्व मंत्री और दो बार विधायक रही  सावित्री जिंदल भाजपा से टिकट न मिलने कारण हिसार वि.सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है.  वहीं अगर कांग्रेस की बात  की जाए, तो रोहतक लोकसभा सीट से पार्टी   सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के पिता और  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी-संपला किलोई वि.स. सीट से, अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी अम्बाला जिले की मुलाना (आरक्षित)  सीट से और हिसार लोकसभा   से कांग्रेस सांसद  जय प्रकाश के पुत्र विकास सहारण कैथल  जिले की कलायत  सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं  इसी बीच एक रोचक मामला दो ऐसे नजदीकी सगे संबंधियों का भी है जो इस बार के हरियाणा  विधानसभा चुनाव में  अलग अलग राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में हैं. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और चुनावी विश्लेषक  हेमंत कुमार, जो अम्बाला शहर विधानसभा हलके में रजिस्टर्ड  मतदाता भी हैं, ने बताया कि अम्बाला नगर निगम की मौजूदा मेयर शक्ति रानी शर्मा, जो  दिसम्बर,2020 में हरियाणा जनचेतना पार्टी – हजपा (वी) के टिकट और चुनाव-चिन्ह (गैस सिलेंडर)  पर चुनाव लड़कर अम्बाला मेयर के पद पर सीधी निर्वाचित हुई थी,  गत  माह 1 सितम्बर को  भाजपा में शामिल हो गई थी  जिसके कुछ दिन बाद ही उन्हें पंचकूला जिले की  कालका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया. हालांकि रोचक बात यह है कि उनके पति एवं हजपा (वी) सुप्रीमो विनोद शर्मा ने अपनी पार्टी का आज तक  भाजपा में  विलय नहीं किया है. अत: एक प्रकार से कहा जा  सकता है कि अम्बाला न.नि. मेयर शक्ति रानी ने हजपा(वी) से भाजपा में अकेले ही  दल-बदल किया है. आज भी हजपा(व़ी) हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड राजनीतिक दल है हालांकि मौजूदा विधानसभा चुनाव में हजपा(वी) ने अपना कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं उतारा है. बहरहाल, हेमंत ने आगे  बताया कि   दस वर्ष पूर्व 2014 में  13वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व विनोद  शर्मा, जो अम्बाला शहर वि.स. सीट से लगातार दो बार कांग्रेस से विधायक रहे और इस दौरान वह  भूपेंद्र हुड्डा सरकार में डेढ़ वर्ष तक कैबिनेट मंत्री भी रहे, ने   कांग्रेस छोड़कर अगस्त, 2014  में हजपा(वी) नाम से अलग राजनीतिक पार्टी बनाई थी. अक्टूबर, 2014 में विनोद की पत्नी  शक्ति रानी शर्मा ने हजपा(वी) के टिकट पर भी  कालका वि.स. सीट से ही चुनाव लड़ा था परन्तु उन्हें तब केवल साढ़े सात हज़ार  वोट जो  6.15 फीसद बनते  थे प्राप्त हुए  जिससे उनकी ज़मानत राशि जब्त हो गई थी.   वहीं  शक्ति रानी के छोटे सुपुत्र कार्तिकेय (कार्तिक) शर्मा, वर्तमान में हरियाणा से राज्यसभा में निर्दलीय तौर पर निर्वाचित सांसद हैं, जो  सवा दो वर्ष पूर्व जून, 2022 में प्रदेश में तत्कालीन भाजपा-जजपा के विधायकों के समर्थन से राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे. बहरहाल, हेमंत ने बताया कि बहुत कम लोगों को  यह जानकारी होगी कि मौजूदा विधानसभा चुनावो में सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा रिश्ते में कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा  के समधी हैं. कुलदीप की सुपुत्री ऐश्वर्या पंडित का विवाह विनोद शर्मा और शक्ति रानी शर्मा के छोटे सुपुत्र और  निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से हो रखा है. कुलदीप शर्मा 12वी और 13वी हरियाणा  विधानसभा में लगातार दो बार गन्नौर सीट से ही  कांग्रेस पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए थे  एवं इसी बीच वह 12वी. लोकसभा के दौरान साढ़े तीन वर्ष तक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) भी रहे  थे 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet