LATEST NEWS

बहन को गलत नजर से देखने पर दोस्त ने मारे थे चाकू, राजस्थान-सिरोही में हत्या का खुलासा

सिरोही. मंडार पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का दोस्त है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को अपने दोस्त पर अपनी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसी के चलते अपने दोस्त को सबक सिखाने की मंशा से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रेवदर उपअधीक्षक रूपसिह इंदा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। इस मामले में भांडोत्रा, पुलिस थाना पांथावाडा, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी करसनभाई पुत्र नोनजीभाई प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 9 अक्टूबर 2024 को सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गांव सोरडा से भांडोत्रा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास बंद पड़े स्कूल में एक शव मिला था। मृतक की पहचान रानीवाडा निवासी कृष्ण उर्फ करसन पुत्र पुराराम सुथार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बहन को गलत नजर से देखने का शक होने से की थी हत्या पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुधार पर उसकी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसलिए आरोपी को उसके दोस्त से बदला लेने की बात सूझी। तब उसने उसके दोस्त से बदला लेने के लिए दोस्त कृष्ण सुथार को बुलाकर मारने की योजना बनाई थी। आरोपी द्वारा योजना के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुथार को विश्वास में लेकर सुनसान जगह पर स्थित बंद स्कूल में ले गया। वहां उसने मौका पाकर दोस्त का सिर दीवार पर पटका, जिससे युवक घायल हो गया। उसके बाद नीचे गिर गया। आरोपी द्वारा गई। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

हम कांग्रेस के हमेशा वफादार रहे, राजस्थान-झुंझुनू में मुस्लिम महापंचायत में पूर्व IAS बोले

झुंझुनू. झुंझुनू शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज ने महापंचायत की। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए और एक आवाज में कहा इस बार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से मुस्लिम को टिकट देने कि मांग की गई। मुस्लिम समाज ने हमेशा ओला परिवार को लीड दिलवाई है, कांग्रेस पार्टी जहां भी जीती है वहां मुसलमान के वोट की वजह से ही जीती है। पार्टी का सिंबल जज्बा वफादारी हमारे हिस्से में है तो क्या कांग्रेस पार्टी का दायित्व नहीं बनता है कि उपचुनाव में मुसलमान को टिकट दे। हमारी वफादारी में कमी नहीं है। हरियाणा में मुसलमानों ने पांच उम्मीदवार जितवाएं हैं। पूर्व आईएएस अशफाक ने कहा मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी को वोट देता आया है। अब पार्टी का दायित्व बनता है कि मुसलमान का सम्मान करें और उन्हें उपचुनाव में टिकट दे। उन्होंने कहा कि हमें वोट की कीमत का पता नहीं है। कांग्रेस अगर पहचान नहीं दे रही तो कब तक गुलामी करेंगे। हमें अपना रास्ता खुद तय करना होगा एकजुट होकर फैसला करें। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चोपदार ने कहा कि मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 1998 में एक मुस्लिम को कैंडिडेट बनाकर भेजा था, लेकिन हमने कांग्रेस के लिए उसकी जमानत जप्त कर दी। 2008 में कांग्रेस के लिए अपने ही समाज के नेता की राजनीति हत्या कर दी। मांडव में 2013 में सलीम टावर ने बसपा से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया फिर 2018 में सलीम तंवर ने मंडावा विधानसभा से बीजेपी से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया और हमने अपने समाज के भाजपा के उम्मीदवारों को हराया है, वफादारी का एक और उदाहरण मुसलमान ने 2018 के विधानसभा में पेश किया था जहां टॉक से बीजेपी के प्रत्याशी यूनुस खान को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट को विजय बनाए और कितनी वफादारी पेश करें,

‘हरियाणा चुनाव का यहां कोई असर नहीं’, राजस्थान-अजमेर में पायलट बोले

अजमेर. सचिन पायलट ने अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में उम्मीद से विपरीत परिणाम आए हैं। पिछले दस साल से हरियाणा सरकार से नाराज थे लोग। पायलट ने कहा कि हरियाणा में 9 साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लालजी खट्टर को भाजपा के केंद्र नेतृत्व ने हटाया। अगर 9 साल का कार्यकाल हरियाणा सरकार का बहुत अच्छा था तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की जरूरत नहीं थी। पायलट ने कहा कि वहां पर सरकार में असंतोष था, इसलिए मुख्यमंत्री खट्टर को हटाया गया और वहां के लोगों में सरकार को लेकर असंतोष था। कांग्रेस ने एकजुट होकर वहां चुनाव लड़ा, मगर वहां कांग्रेस के अनुरूप परिणाम नहीं आए। वहीं, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जी ने  कहा कि परिणाम को लेकर समीक्षा करेंगे, जहां कमी रही वहां पर और कांग्रेसी कार्यकर्ता काम करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि जीतने अनुमान, उम्मीद, सारे सर्वे और फीडबैक जिस दिशा में थे वैसे परिणाम नहीं आए। कुछ घंटे बाद रुझान अलग तरीके के थे हरियाणा सहित पूरे देश में सभी जानते थे कि कांग्रेस वहां अच्छे  बहुमत से सरकार बनाने वाली है। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर शुरुआत में रुझान कांग्रेस के पक्ष में थे। कुछ घंटे बाद रुझान अलग तरीके के थे। वहीं परिणाम में भाजपा को बढ़त मिली है। इस सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ने निर्वाचन आयोग में मतदान प्रक्रिया शिकायत हेतु ज्ञापन दिए हैं। कांग्रेसियों की शिकायत पर निर्वाचन विभाग निष्पक्ष जांच करेगा। जम्मू-कश्मीर में जो गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है वहां पर भी अड़चनें लगाई गईं, लेकिन लोगों समझदारी करी और सरकार बनाई। सरकार को जनता के काम करने चाहिए राजस्थान को लेकर कहां की ऐसा पहली बार देखा है कि किसी सरकार ने अपना इकबाल इतनी जल्दी 10-माह में खो दिया सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है यहां पर खाद बीज पानी बिजली सड़क व शिक्षा जैसे मुद्दे पर बात करनी चाहिए इन लाडू जलेबी में कुछ नहीं रखा यह सब मीडिया में ध्यान आकर्षित करने के लिए है। नेता आते जाते हैं, लेकिन जनता परमानेंट होती है जिले का निर्णय सरकार को करना है। जो भी निर्णय सरकार ले जनता के हित में लेना चाहिए। पिछली सरकार ने जो भी काम किए उसको बेहतर नहीं कर सकते तो उसे बंद नहीं करना चाहिए। सरकार को अपना हित साधने के बजाय जनता के काम करने चाहिए। हरियाणा चुनाव परिणाम का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है। भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन की बात करती है, लेकिन चार राज्यों में चुनाव एक साथ चुनाव, चुनाव आयोग करा सके ऐसा माहौल नहीं बना पा रहे। यह तो कहते कुछ और करते कुछ और हैं, लोगो को का ध्यान भटकाने के लिए करते हैं। पायलट ने राजस्थान उपचुनाव पर कहा कि कांग्रेस पहले से तैयारी कर चुकी है और एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सभी सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत दर्ज करेगी। जब कांग्रेस जनता में जाएगी तो जनता उसे वोट देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। अलग प्रदेश है यहां के मुद्दे अलग हैं।

जांच कमेटी की समीक्षा के बाद मची हलचल, राजस्थान में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल से मिले ट्रेनी SI

जयपुर. SI भर्ती प्रकरणों की मंत्रियों की कमेटी की समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है और अब जल्द इसे निरस्त करने या न करने को लेकर भजनलाल सरकार निर्णय कर लेगी। उधर भर्ती परीक्षा रद्द होने के डर से ट्रेनी SI और उनके परिवारजन बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आवास पहुंच गए। बोले बाबा हमारी लाज बचा लो, हमने कोई गलती नहीं की। हमारे परिवार का बुरा हाल है। घर वाले बाहर नहीं निकल पा रहे। खाना पीना मुश्किल हो गया है। ट्रेनी बोले भर्ती परीक्षा रद्द मत करवाओ। हमारे कंधों पर जब दो सितारे लग जाएंगे तो सबसे पहले हम आपको सलामी देने आएंगे। इस पर किरोड़ी लाल मीना ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स से कहा मुझे कमेटी में शामिल करवा दो। मैं अकेला ही फैसला कर दूंगा। किरोड़ी लाल मीना ने किया थाखुलासा गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने पेपर लीक का खुलासा किया था। इसके बाद SOG ने करीब 100 से ज्यादा ट्रेनी SI गिरफ़्तार किए। भर्ती परीक्षा रद्द की जाए अथवा नहीं इसका फैसला अब मुख्यमंत्री के स्तर पर होना है। इस मामले में गठित मंत्रियों की कमेटी ने जांच का काम पूरा कर लिया है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में या सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित विदेश दौरे से पूर्व इस पर सरकार फैसला ले लिया जाएगा। पसोपेश के अहम बिंदु दरअसल प्रकरण में सबसे बड़ा पसोपेश यही है कि यदि सरकार भर्ती निरस्त करने का फैसला करती है तो जिन्होंने बिना किसी बेईमानी के खुद की मेहनत से सफलता हासिल की है। उन अभ्यार्थियों को लेकर क्या होगा और भविष्य में कानूनी पचड़े हुए या सरकार के आदेश के खिलाफ कोई याचिका दायर होती है तो क्या लाइन ऑफ एक्शन लिया जाएगा। कमेटी ने इन बिंदुओं को लेकर भी विचार विमर्श किया है। विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बयान दिया था कि कमेटी के सारे मंत्री आपसी मंत्रणा करके और एक राय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर सरकार की ओर से फैसला किया जाएगा।

बाड़मेर में सूअरों का आतंक, कलेक्टर टीना डाबी ने पेश किया सूअरों के आतंक का समाधान

बाड़मेर  राजस्थान के बाड़मेर में आईएएस टीना डाबी की मौजूदगी में जिला परिषद के बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में सूअरों के आतंक का मुद्दे को लेकर बवाल उठा। इस दौरान धनाउ प्रधान ने सूअरों के आतंक को लेकर नाराजगी व्यक्ति की और इसका समाधान पूछा। इस पर डीएफओ ने जो जवाब दिया, उससे बैठक में मौजूद सभी लोग भी हंस पड़े। इस दौरान डीएफओ सविता दहिया ने तंज कसा। सविता दहिया ने सूअरों के आतंक को लेकर यहां तक कह दिया कि हम यहां से पकड़कर सूअरों को पाकिस्तान छोड़ सकते हैं और क्या कर सकते हैं? बाद में बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने हस्तक्षेप कर मामले को संभाला। टीना डाबी ने कहा कि वो सूअरों को पकड़वाकर नीलामी करवाएंगी। ‘यहां से सूअरों को पकड़ कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं, और क्या?’ जिला परिषद् की बैठक में आवारा सूअरों के आतंक को लेकर मुद्दा काफी गर्माया। इस दौरान धनाउ प्रधान शम्मा खान ने अधिकारियों से पूछा कि चैहटन, सेड़वा सहित पूरे जिले में सूअरों का आतंक है। उन्होंने बताया कि सूअर कई बार बच्चों, बुजुर्गों पर भी अटैक कर चुके हैं। सूअर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। आखिर किसानों को इससे कैसे निजात मिलेगी? इसका क्या सॉल्यूशन है? प्रधान शम्मा खान की बात का जवाब देते हुए डीएफओ सविता दहिया ने तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि हम इन सूअर को पकड़ कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं और क्या कर सकते हैं। यह सुनकर बैठक में मौजूद लोग भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए। ब्लॉक वाइज सूअरों का ऑक्शन करवाएंगे: टीना डाबी जिला परिषद में सूअरों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बाद में कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि ‘सूअरों के आतंक का मामला गंभीर है। मैं जब से आई हूं, ऐसी शिकायतें ज्यादा आ रही है। जनप्रतिनिधियों और किसानों ने बताया है कि मवेशियों के बच्चों और इंसानों पर सूअरों ने अटैक किया है। हम इसमें जल्द ब्लॉक वाइज अखबार में विज्ञापन देकर ऑक्शन (नीलामी) करवाएंगे। हम अखबार में नोटिस देंगे, अगर सुअर किसी के पालतू है तो इन्हें ले लीजिए। अन्यथा हम सूअरों की नीलामी करवा देंगे। यह सब काम विकास अधिकारी के जरिए होगा।’

पंचायत समिति के निरीक्षण में हादसा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में शिक्षा मंत्री दिलावर पर मधुमक्खियों का हमला

चित्तौड़गढ़. राजस्थान के रावतभाटा से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को श्रीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान जब मंत्री शौचालय का निरीक्षण करने गए तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके साथ वहां मौजूद कई अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। मंत्री के ऊपर अचानक हुए इस हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुक्खियों के इस हमले में मंत्री के साथ-साथ कई अधिकारी भी घायल हुए। आनन-फानन में मंत्री और अन्य अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मंत्री दिलावर को इंजेक्शन लगाए, ताकि उन्हें इंफेक्शन से बचाया जा सके। फिलहाल मंत्री का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। उनको चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मंत्री श्रीपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। वहीं पर ये हादसा हुआ। गुरुवार को मंत्री दिलावर ने कोटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के नवीन भवन का भूमि पूजन किया था, जहां उन्होंने प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती और शिक्षा सुधार की योजनाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो नियुक्तियां अटकी हुई हैं, उनकी बाधाओं को दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएंगी।

भाजपा विधायकों को बनाया गैर सरकारी सदस्य, राजस्थान में बंदी सुधार कमेटी का सलाहकार बोर्ड गठित

जयपुर. सरकार ने जेलों में बंदी सुधार कमेटी के लिए गठित सलाहकार बोर्ड में भाजपा विधायकों को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। राज्य की जेलों में बंदी सुधार के लिए गठित इन सलाहकार बोर्डों में सरकारी अधिकारियों के साथ गैर-सरकारी सदस्य भी शामिल होते हैं। गुरुवार को सरकार ने आदेश जारी कर भाजपा विधायकों को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया, जो बंदियों की सजा कम करने और समय से पूर्व रिहाई जैसे निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। बंदी सुधार सलाहकार बोर्ड का मुख्य कार्य बंदियों की सजा में कमी की सिफारिश करना और समय से पहले रिहाई की रिपोर्ट सरकार को देना है। सरकारी अधिकारियों के साथ इन बोर्डों में अब भाजपा विधायकों की राय महत्वपूर्ण होगी। बोर्ड में डिविजनल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट जज और जेल अधीक्षक सरकारी सदस्य होते हैं जबकि दो गैर-सरकारी सदस्यों के रूप में विधायक या पूर्व विधायकों को नियुक्त किया जाता है। सलाहकार बोर्ड के सदस्यों को दो वर्ष की अवधि के लिए मनोनीत किया गया है। जयपुर सेंट्रल जेल के लिए चाकसू विधायक रामावतार बैरवा और जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को जैसलमेर जिला जेल के सलाहकार बोर्ड में मनोनीत किया गया है। राज्य की 9 सेंट्रल जेलों, 6 महिला बंदी सुधार गृहों और अन्य जिला जेलों में भाजपा विधायकों को सदस्य बनाया गया है।

निरस्ती या बहाली पर 13 को कैबिनेट में होगा फैसला, राजस्थान-SI भर्ती परीक्षा की कमेटी ने की समीक्षा

जयपुर. सचिवालय में विधि मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में SI भर्ती परीक्षा को लेकर अंतिम बैठक हो गई। मंत्रियों की कमेटी की इस बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में या सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित विदेश दौरे से पूर्व इस पर सरकार फैसला ले लिया जाएगा। दरअसल प्रकरण में सबसे बड़ा पसोपेश यही है कि यदि सरकार भर्ती निरस्त करने का फैसला करती है तो जिन्होंने बिना किसी बेईमानी के खुद की मेहनत से सफलता हासिल की है, उन अभ्यार्थियों को लेकर क्या होगा? साथ ही भविष्य में कानूनी पचड़े हुए या सरकार के आदेश के खिलाफ कोई याचिका दायर होती है तो क्या लाइन ऑफ एक्शन लिया जाए? कमेटी ने इन बिंदुओं को लेकर भी विचार विमर्श किया है। बैठक के बाद विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने गृह विभाग और SOG के अधिकारियों से तथ्यों के संकलन का काम पूरा कर लिया है। अब कमेटी के सारे मंत्री आपसी मंत्रणा करके और एक राय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर सरकार की ओर से फैसला किया जाएगा। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक और मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पूर्व रिपोर्ट दे दी जाएगी और फैसला हो जाएगा। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमने भर्ती निरस्त करने के गुणावगुणों को लेकर भी आज की बैठक में विचार विमर्श कर लिया है। अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेने का काम पूरा कर लिया है। अब हम मंत्रियों की आपसी 1-2 बैठक करके रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर अंतिम निर्णय सरकार को ही करना है।

रावण और उसकी सेना पर गोलियों की जगह चलेंगे धनुष-बाण, राजस्थान-झुंझुनू में टूटेगी 400 साल पुरानी परंपरा

झुंझुनू. दशहरे के मौके पर जहां देशभर में रावण के पुतलों का दहन किया जाता है वहीं राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में एक अनोखी परंपरा के चलते रावण के पुतले के साथ-साथ उसकी सेना पर बंदूकों से फायरिंग की जाती है। यह दादूपंथी समाज की 400 साल पुरानी परंपरा है लेकिन इस बार पुलिस ने नए कानूनी प्रावधान के तहत इसकी अनुमति नहीं दी है, इसलिए इस बार धनुष-बाण से ही रावण के पुतले का दहन होगा। जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में बसे दादूपंथी समाज के लोग 400 सालों से एक अनोखी परंपरा निभाते हैं। यह परंपरा दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन की है, जिसमें बंदूकों से फायरिंग की जाती है। यह आयोजन जमात क्षेत्र में होता है और दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही दादूपंथियों का दशहरा उत्सव भी शुरू हो जाता है, जिसका आगाज जमात स्कूल के बालाजी महाराज मंदिर में ध्वज फहराकर किया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन से चांदमारी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से बंदूकों से रिहर्सल की जाती है, जो उत्सव की भव्यता को दर्शाती है। कार्यक्रमों का आयोजन — दशहरा उत्सव के दौरान दादूपंथी समाज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। शस्त्र पूजन और कथा-प्रवचन के बाद, विजय पताका फहराने के लिए रणभेरी, नोबत, ढोल-ताशा और झाल की ध्वनियां गूंजती हैं। हर रोज दुर्गा सप्तशती और दादूवाणी के पाठ, चांदमारी की रस्म, श्री दादू मंदिर और बालाजी मंदिर में विशेष आरती का आयोजन होता है। इसके अलावा रसोई पूजा, चादर दस्तूर, सवामणी-प्रसाद और अधिवेशन जैसे कार्यक्रम भी होते हैं, जो समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को दर्शाते हैं। दादूपंथी समाज के दशहरा महोत्सव में रावण की सेना देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। इस अनोखे आयोजन में रावण दहन के दौरान मिट्टी के मटकों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें सफेद रंग से रंगा जाता है. ये मटके एक-दूसरे के ऊपर इस तरह से रखे जाते हैं कि रावण के दोनों तरफ उसकी सेना दिखाई देती है। आयोजन के दौरान सबसे पहले रावण की सेना पर गोलियां दागी जाती हैं, इसके बाद रावण पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जाती हैं, जिससे वह जल जाता है। यह अनोखी परंपरा समाज की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है और लोगों को आकर्षित करती है।

नौ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, राजस्थान में फिर बदला मौसम

उदयपुर. अरब सागर में बने एक वेदर सिस्टम के असर से बदले मौसम के मिजाज से राजस्थान के 9 जिलों में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सिस्टम का असर 13 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में 13 अक्टूबर तक बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में इस वक्त बाजरा और धान की फसल खेतों में खड़ी है। यदि ओलावृष्टि होती है तो किसान की महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम केंद्र जयपुर ने इन संभाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 14 अक्टूबर से इस सिस्टम का असर प्रदेश में खत्म होगा और मौसम साफ होने के साथ धूप निकलेगी। सुबह से बादल छाए- पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, कोटा के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सिरोही के एरिया में सुबह से बादल छाए रहे। इन जिलों में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया। सर्वाधिक बारिश सेड़वा (बाड़मेर) में 23 मिमी दर्ज की गई। आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 85  प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

जेल प्रहरी को किया गिरफ्तार, राजस्थान-दौसा की हाई सिक्योरिटी जेल में मिली ड्रग्स

दौसा. हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रग्स सप्लाई को लेकर दौसा पुलिस पुलिस ने श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल के प्रहरी रामनाथ गिरफ्तार किया है और ड्रग सप्लाई करने वाले दो आरोपियों तलाश में जुट गई है। दरअसल जेल से 243 ग्राम अफीम और बीड़ी, सिगरेट बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल ड्रग सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं, जिसमें जेल में तैनात एक सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही थी। सूचना के बाद राजस्थान पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल पहुंच लेकिन जैसे ही पुलिस जेल के अंदर दाखिल हुई जेल के गेट पर तैनात सिपाही को इसका अंदेशा हो गया, जिसके चलते जेल प्रहरी रामनाथ ने उन दोनों ड्रग्स सप्लाई करने वालों को दूसरे रास्ते से भगा दिया लेकिन जेल से भागने से पहले ड्रग सप्लाई करने वाले दोनों बदमाश जाते-जाते जेल में ड्रग्स और उनके पास मौजूद बीड़ी तंबाकू और गुटके जेल परिसर में फेंककर भाग गए। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल प्रहरी रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ जांच की शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इसी जेल से पूर्व में दस मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं 28 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा को यहीं से जान मारने की धमकी भी दी जा चुकी है। पिछले तीन-चार महीने के दौरान दौसा जिले की हाई सिक्योरिटी जेल पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बहरहाल पुलिस ने जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

भगवान राम और हनुमान को मुस्लिम बताकर नमाज पढ़वाना पड़ा भारी, बिहार-बेगूसराय में शिक्षक पर मामला दर्ज

बेगूसराय. बेगूसराय में एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा भगवान राम और हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब गहराता ही जा रहा है। आज भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में सिंहपुर गांव के राजेश कुमार पोद्दार ने बछवाड़ा थाने में आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है दरअसल जियाउद्दीन के द्वारा सप्तम वर्ग में पढ़ाई के दौरान बच्चों को यह सिखाया जा रहा था कि हनुमान एवं भगवान राम मुसलमान थे और भगवान राम के कहने पर हनुमान जी नमाज पढ़ा करते थे। यही बात जब बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताई थी तो अभिभावक आक्रोशित हो गए थे और स्कूल पर जाकर हो हंगामा किया था। बाद में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी आपत्ति दर्ज करते हुए सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का आरोप लगाया था। आज आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध बछवारा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। इसी क्रम में अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि आज वामपंथी विचारधारा के कुछ लोग इस बात का खंडन करते फिर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं बछवारा के भाकपा पूर्व विधायक अवधेश राय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल आम किया गया तब यह लोग चुप थे और फिलिस्तीन की घटना के बाद तख्ती लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे । लेकिन आज जब एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा हिंदुओं की भावना पर आघात किया गया है तो वोट के लिए यह लोग घूम घूम कर उल्टी राजनीति कर रहे हैं।

यूरोप में भी दिखा हिंदू नवरात्र का जलवा, राजस्थान-दौसा की धोली मीना संग विदेशियों ने भी किया गरबा

दौसा. नवरात्रि से लगातार त्योहारों का उत्सव शुरू हो जाता है और नवरात्रि का इंतज़ार पूरे साल रहता है। जैसे ही नवरात्र आते हैं, वैसे ही देश भर में ज़ोरो-शोरो से लोग नवरात्रि मनाने में लग जाते हैं। इसमें अब यूरोप भी पीछे नहीं रहा। वैसे तो यह उत्सव नौ दिन तक मनाया जाता है और इस नवरात्रि उत्सव पर गरबा व डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। इधर, इसी कड़ी में विदेश में यूरोप में भी गरबे की धूम देखने को मिली। यूरोप में रहकर भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जानी वाली दौसा की बहू धोली मीना ने बताया कि वो यूरोप के माल्टा देश में भारतीय समुदाय के साथ नवरात्रि पर आयोजित गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना करके की गई। इधर, धोली मीना ने पूजा-अर्चना करके सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद भारतीय समुदाय ने सामूहिक रूप से गरबा खेला। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आकर्षित इनाम भी रखे गये। साथ ही में कार्यक्रम में यूरोपियन लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूरोपियन लोगों को धोली मीना ने गरबा के बारे में जानकारी दी और उनको बताया कि गरबा कैसे किया जाता है एवं गरबे के महत्व के बारे में बताया। धोली मीना ने यूरोपियन लोगों को बताया कि गरबा नृत्य, प्रजनन क्षमता का जश्न मनाता है। नारीत्व का सम्मान करता है और मातृ देवियों के सभी नौ रूपों का सम्मान करता है। साथ ही उपस्थित यूरोपियन लोगों ने धोली मीना को बताया कि उनको भारत एवं भारत की संस्कृति खासकर राजस्थान से बेहद लगाव है। उन्होंने धोली को बताया कि वो भारत यात्रा के दौरान राजस्थान घूमकर गए एवं उनको राजस्थानी संस्कृति, खान-पान एवं मेहमाननवाजी बहुत पसंद आई। गरबा न सिर्फ गुजरात व राजस्थान, बल्कि देश के हर कोने में एवं विदेश में कई देशों में भारतीय समुदाय द्वारा खेला जाता है। गरबा के साथ ही ऐसे कुछ लोक नृत्य, भारत के कई हिस्सों में भी पाए जाते हैं। मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु में और गुजरात के उत्तर पूर्वी पड़ोसी राजस्थान में भी।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, राजस्थान-जोधपुर में कांगो वायरस से महिला की मौत

जोधपुर. साल 2019 के बाद एक बार फिर जोधपुर शहर में कांगो बुखार ने दस्तक दिया है। इस बार एक महिला की मौत होने के बाद चिकित्सा विभाग को इस बात की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि मृतक महिला में कांगो फीवर की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा विभाग के डिप्टी सीएमएचओ और पशुपालन विभाग के अधिकारी महिला के निवास पर पहुंचे। मौके पर सैंपल एकत्रित किए गए हैं। मृतक महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है, जो आगामी 15 दिन तक सर्विलांस पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, बनाड़ क्षेत्र के नांदड़ा कला निवासी सुमेर कंवर (51) नामक महिला की तबियत तीन अक्तूबर को बिगड़ी थी। उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर भी जब उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई तो उसे पांच अक्तूबर को अहमदाबाद ले जाया गया। जहां आठ अक्तूबर को सुबह तीन बजे महिला की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने मृतक की शव को लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन महिला के अंतिम संस्कार के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि महिला को कांगो फीवर था। दरअसल, अहमदाबाद से महिला के सलाइवा का सैंपल पुणे भेजा गया। जहां जांच में इस बात की पुष्टि हुई, जिसकी जानकारी तुरंत जयपुर चिकित्सा विभाग को दी गई। जयपुर चिकित्सा विभाग ने जोधपुर चिकित्सा विभाग की टीम को इस बात की जानकारी दी। जैसे ही जोधपुर चिकित्सा विभाग की टीम को इस बात का जानकारी मिली, चिकित्सा विभाग की टीम हरकत में आई और तुरंत महिला के निवास पर पहुंची। जहां उसके साथ रहने वाले सभी परिजनों के सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके अलावा मृतक महिला के घर में करीब 10 पशुपालन रखे थे, उनके भी सैंपल लिए गए। इसके अलावा गायों के शरीर पर चिपके हुए टिक्स के भी सैंपल लिए गए। फिलहाल, मृतक महिला के परिजन निजी अस्पताल के इलाज करने वाले कर्मचारी एमडीएम के इलाज करने वाले कर्मचारी और अहमदाबाद में इलाज करने वाले सभी कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। जो आगामी 15 दिन तक सर्विलांस पर रहेंगे। चिकित्सा विभाग की टीम प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित करेगी। चिकित्सा विभाग ने प्रदेश भर में सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश प्रदेश में कांगो फीवर से एक मौत की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में इस बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अहमदाबाद के एनएचएल म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कांगो फीवर से पीड़ित जोधपुर निवासी महिला की बुधवार को मौत हो गई। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी, पुणे में हुई जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में रेपिड रेस्पॉन्स टीम भेजकर संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध एवं सिम्पटोमेटिक रोगियों की ट्रेसिंग कर उन्हें आइसोलेशन में रखने को कहा गया है। डॉ. माथुर ने बताया कि कांगो फीवर एक जूनोटिक वायरल डिजीज है, जो टिक (पिस्सू) के काटने से होती है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग को इस बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इस बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने तथा आमजन को जागरुक करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण का प्रसार न हो। सभी निजी एवं राजकीय चिकित्सा संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि किसी व्यक्ति में कांगो फीवर के लक्षण नजर आएं तो तत्काल प्रभाव से सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाएं। साथ ही, चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दें। नागौर के युवक की मंकी पॉक्स की रिपोर्ट नेगेटिव डॉ. माथुर ने बताया कि आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेशन में रखे गए नागौर के 20 वर्षीय युवक की मंकी पॉक्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह युवक दुबई से जयपुर आया था। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के दौरान शरीर पर रेशेज पाए जाने पर उसे आरयूएचएस अस्पताल भेजा गया था। यहां जांच में उसे चिकन पॉक्स होना पाया गया। एहतियातन तौर पर मंकी पॉक्स की जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया था। बुधवार को युवक की मंकी पॉक्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

चोरी का माल बरामद, राजस्थान-अजमेर में समारोह स्थल में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़े

अजमेर. अजमेर के निजी समारोह स्थल में चोरी की वारदात करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में लिया गया ई रिक्शा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि नया बाजार निवासी राकेश गर्ग ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि पटेल मैदान के पास राजहंस वाटिका समारोह स्थल व संचालित करता है। तीन महीने से समारोह स्थल बंद था। जब वह देखने के लिए गया तो वहां सारा सामान गायब मिला। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम ने समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी चेक करते हुए आरोपियों को चिह्नित किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एकता नगर निवासी हरीश उर्फ शेखर (36) गनाहेड़ा निवासी धारा सिंह (33) सहित हनुमान (40) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से समारोह स्थल से चुराया गया 4 लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा हो सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet