LATEST NEWS

कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम, क ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, जांच जारी

जयपुर राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ से दबे एक परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी का है। मंगलवार को तीन लोगों के शव एक घर में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 44 वर्षीय राहुल मारू, उनकी पत्नी रूचि मारू और बेटे आराध्य मारू के रूप में हुई है। परिवार का सबसे छोटा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज का उल्लेख किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने भारी कर्ज के दबाव के कारण यह घातक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, जैसे कि आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी कावेंद्र सागर, घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस की जांच जारी पुलिस ने बताया कि यह परिवार किराए के मकान में रह रहा था और कर्ज से परेशान था। एसपी कावेंद्र सागर ने कहा कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है। कर्ज का यह बोझ इस त्रासदी का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।  

डांस और फैंसी प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण, राजस्थान-सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

सिरोही. सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव के 6वें दिन विष्णु धर्मशाला परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा बच्चो ने सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालकों की 4 से 6 वर्ष आयुवर्ग में जलेबी दौड़ एवं 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी दौड़ एवं 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चम्मच दौड़ एवं 75 मीटर दौड़,15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बोरी दौड़, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक, व 40 वर्ष से ऊपर में गोला फेक प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं में 4 से 6 वर्ष तक जलेबी दौड़ और 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी 50 मीटर की दौड़, 10 से 15 वर्ष में सुई धागा और चम्मच दौड़, 15 से 18 वर्ष तक सुई धागा दौड़ और 50 मीटर की दौड़ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी सांत्वना पुरस्कार पवन सतीश अग्रवाल सांतपुर की तरफ से दिए गए। इन दौरान अनुज गर्ग कृष्णा मेडिकल, सुभाष ऐरन, धीरज अग्रवाल, अमित बंसल, आशुतोष गर्ग, टिटू मंगल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल छोटू भाई, महावीर टैनी, कृष्णा अग्रवाल, दीपांशु विजेंद्र अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, राकेश सांतपुर इन सभी अग्रबंधुओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल के अनुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों मे किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 6 से 8 में 36 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 9 से 12वीं में 24 बच्चों ने भाग लिया तथा 12वीं से ऊपर में 10 बच्चों ने भाग लिया। सांत्वना पुरुष्कार तरुण कुमार शंकरलाल की तरफ से दिए गए। कार्यक्रम में रामगोपाल, मनीष सिंघल, महावीर टेनी, शैलेश ओरिया एवं अरविंद गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समाज महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि इसमें अग्रवाल की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बड़ी ही शानदार प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि डांस और फैंसी ड्रेस के साथ नाटक की प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से हमें यह दर्शाया कि आज की महिलाएं व बालिकाएं कोमल जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हैl साथ ही माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनने पर जोर न देकर जो वो करना चाहे,उसी को बढ़ावा देकर उनके उत्साहवर्धन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष ममता ने बताया कि प्रोग्राम में जज के रूप में योगिता एवं नीता रहे। एकल डांस में अविवाहित में देवासी प्रथम, लक्षिका द्वितीय एवं  दीपिका तीसरे स्थान पर रही। युगल में अक्षय व चार्मी प्रथम साथ ही विवाहित में रूपल अग्रवाल प्रथम, अंकित हितेश अग्रवाल दुसरे स्थान एवं अनीता गोयल तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ फैंसी मैं अविवाहित में सुहानी फर्स्ट, एकता सेकेंड तथा आरती व भवया थर्ड पर रहे l विवाहित में अन्नपूर्णा ग्रुप फर्स्ट सोनाली ग्रुप सेकेंड और रिंकू ग्रुप थर्ड पर रहे।

बैंड वादक को लगी गोली, राजस्थान-जोधपुर में इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग

जोधपुर. जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक रिटायरमेंट कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया। फायर से रिटायरमेंट कार्यक्रम में बैंड बजाने आए कर्मचारी को गोली जा लगी। गोली लगने से बैंड वादक मौके पर ही घायल हो गया। वहीं, आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जोधपुर के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बासनी थाना के थाना अधिकारी मोहम्मद शफीक खान अपने पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। एसीपी छवि शर्मा ने बताया विजय नामक व्यक्ति जो केंद्रीय जीएसटी के इंस्पेक्टर जिनका रिटायरमेंट का कार्यक्रम चल रहे था। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अजीत सिंह द्वारा 12 बोर राइफल से फायर किया। जिससे वहां मौजूद फखरुद्दीन मौके पर ही घायल हो गया। घायल का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है। एसीपी छवी शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई। वह युवक मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस फरार हुए युवक का नाम अजीत सिंह बता रही है और बंदूक से निकली गोली जिस बैंड कर्मचारियों को लगी उसका नाम फखरुद्दीन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस बैंड कर्मचारी का इलाज करवा रही है। उपचार के बाद ही पुलिस इस बैंड कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गाड़ी के शीशे तोड़े, राजस्थान-नागौर में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से मारपीट

नागौर. जिले के डीडवाना में मारोठ थाने इलाके के एक आरोपी को पकड़ने आई पुलिस को आरोपी के परिजनों ने बंधक बनाकर और उनकी निजी गाड़ी पर पथराव और तोड़-फोड़ की। डीडवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल मारोठ थाना पुलिस दौलतपुरा के पास मालियो की ढाणी में सिविल ड्रेस और निजी गाड़ी लेकर पॉक्सो के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर दी और निजी गाड़ी पर भी तोड़फोड़ कर दी। घटना में पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही डीडवाना थाना पुलिस भी जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और मौका स्थल से 4 लोगों को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने को लेकर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

दस्तावेजों में मृत बताकर प्रमाण पत्र भी बना, राजस्थान-जोधपुर में अपने जिंदा होने की तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक

जोधपुर/जयपुर. पीपाड़ सिटी नगर पालिका की लापरवाही का शिकार सुमेर सिंह अपने जीवित होने की तख्ती हाथ में लेकर प्रशासन से न्याय की उम्मीद में घूम रहा है। दरअसल युवक पीपाड़ सिटी, उचियादा बेरा का रहने वाला है और उसे अभी पता चला है कि वह नगर पालिका के डाक्यूमेंट्स में मृत घोषित कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि मैं सुमेर सिंह पुत्र सोहनलाल कच्छावाहा उम्र 23 वर्ष, जाति माली, निवासी पीपाड़ सिटी, उचियादा बेरा, जोधपुर का रहने वाला हूं। कुछ समय पहले ही मेरी शादी हुई है और इसी संबंध में मैं अपने और पत्नी के डाक्यूमेंट्स अपडेट करवाने एवं विवाह प्रमाण पत्र बनवाने ई मित्र पर गया था, जहां परिवार के सदस्यों की लिस्ट अपडेट करवाने के दौरान मुझे पता चला कि परिवार की सूची और राशन कार्ड से मेरा नाम कट गया है। सुमेर ने बताया कि जब मैंने पीपाड़ सिटी नगर पालिका जाकर इस बारे में पूछताछ की तो नगर पालिका के बाबू ने मुझे वहां से घर भगा दिया। घर आकर 181 हेल्पलाइन नंबर पर मामला बताया तब हेल्पलाइन वालों ने बताया कि आप हमारे डेटाबेस में मृत घोषित हो गए हो और आपका मृत्यु प्रमाण पत्र बन गया है। यह सुनने के बाद मैंने तुरंत पीपाड़ सिटी नगर पालिका जाकर अधिकारी से इस विषय में बात की लेकिन उन्होंने मुझे डरा-धमकाकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और कहा कि यदि वापस यहां आया तो तुझे गिरफ्तार करवा देंगे। युवक ने जिला कलेक्ट्रर को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है कि दस्तावेजों की इस त्रुटि में सुधार करवाया जाए और फर्जी तरीके से जो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया है, उसे ठीक कर मुझे कागजों पुन: जीवित दिखाकर न्याय दिलवाया जाए। साथ ही ये सब फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दी जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नगर निगम दक्षिण में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होने के बावजूद कैसे इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, इसके लिए जिला कलेक्टर को सख्ती दिखानी ही होगी अन्यथा और न जाने कितने लोग अपने जिंदा होने की तख्ती लटकाए घूमते नजर आएंगे।

10 दमकलों ने आग पर पाया काबू, राजस्थान-अजमेर की कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के माखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में कल रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया। घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे गोदाम में आग लगी। यहां कॉटन, जूट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री मालिक धोलाभाटा निवासी नंदकिशोर धनवानी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

मुख्य वन संरक्षक ने दिखाई हरी झंडी, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र शुरू

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आज एक बार फिर से नये पर्यटन सत्र का विधिवत रूप से आगाज हो गया। रणथंभौर नेशनल पार्क के दरवाजे आज एक बार फिर से देशी-विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिए गए हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार गणेश धाम पर विधिवत रूप से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ करते हुए रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को नेशनल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी, उपवन संरक्षक प्रमोद धाकड़, रामानंद भाकर सहित कई वन अधिकारी भी मौजूद रहे। आज से नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के साथ वन्यजीव सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया है। नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर देशी तथा विदेशी पर्यटकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, फिर उन्हें वन भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था। रणथंभौर नेशनल पार्क की प्रथम पारी में ही पर्यटक वाहन पर्यटकों से लबरेज दिखाई दिए। मानसून सत्र के दौरान हर साल तीन माह के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क बंद रखा जाता है। इस बार भी तीन महीने के लिए पार्क पूरी तरह से बंद था। इस बार बरसात अधिक होने के कारण जंगल के रास्ते खराब हो गए थे, जिन्हें वन विभाग द्वारा दुरुस्त किया गया और आज नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही पर्यटकों को वन भ्रमण के लिए भेजा गया है। हालांकि वन भ्रमण शुरू किए जाने के बावजूद भी जोन नंबर पांच पर पर्यटकों का प्रवेश निषेध रखा गया है। रणथंभौर नेशनल पार्क का जोन नंबर 5 में जगह-जगह पानी भरा होने और ट्रेक खराब होने के चलते उसे बंद रखा गया है , ट्रेक के समूचे दुरुस्तीकरण के पश्चात ही जोन नंबर पांच को पर्यटकों के लिए खोला जा सकेगा। वन्य जीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज स्कूली विद्यार्थियों को भी केंटर में नेशनल पार्क भ्रमण के लिए भेजा गया।

प्रदेश सरकार ने दिया लोगों को बिजली का झटका ,अब बड़े हुए बिल आएंगे

State government gave electric shock to the people, now increased bills will come

State government gave electric shock to the people, now increased bills will come जयपुर ! राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर है. राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2024-25 के लिए बिजली के नए टैरिफ की घोषणा कर दी है. इस नए टैरिफ के तहत उपभोक्ताओं को फिक्स्ड चार्जेस में वृद्धि का सामना करना पड़ेगा. फिक्स्ड चार्जेस में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की गई है. इस तरह अब राजस्‍थान में बिजली उपभोक्‍ताओं के बिल बढ़े हुए आएंगे. दरअसल, बिजली कंपनियों की याचिका पर आयोग ने प्रदेश में नया टैरिफ लागू किया है. आयोग द्वारा तय नए टैरिफ के अनुसार, बीपीएल (बिलो पॉवर्टी लाइन) और आशा कार्डधारी उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए कर दिया गया है. इसी तरह 50 यूनिट तक बिजली यूज करने वाले छोटे ग्राहकों के फिक्स्ड चार्ज में भी वृद्धि की गई है, जो अब 125 रुपए से बढ़कर 150 रुपए हो जाएगा. इसके अलावा इन श्रेणियों में भी फिक्स्ड चार्जेस में बढ़ोतरी की गई है… इसके अलावा एचटी घरेलू उपभोक्ताओं को अब 250 रुपए प्रति KVA के बजाय 275 रुपए प्रति KVA देने होंगे. मौजूदा समय में 200 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार फिक्स्ड चार्ज समेत सभी चार्जेस का वहन करती है, लेकिन यह लाभ केवल फ्री बिजली योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को ही मिलता है.

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया शानदार विजन, राजस्थान को विकास के नए पथ पर ले जाने वाला बजट

जयपुर. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने के लिए राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी को शुभकमानाएं दीं। शेखावत ने कहा कि भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है। अब डबल इंजन की सरकार राजस्थान को विकास के नए पथ पर लेकर जाएगी। इस बजट के माध्यम से राजस्थान देश का ग्रोथ इंजन बनेगा। शेखावत ने कहा कि भजनलाल सरकार के बजट के दायरे से कोई छूटा नहीं है। हर वर्ग को यह बजट अपने लिए लगेगा और हर वर्ग स्वयं को सशक्त महसूस करेगा। नारी शक्ति, अन्नदाता, युवाओं और गरीबों का बजट में विशेष ख्याल रखा गया है। 5 साल में 4 लाख नौकरियों से युवा सशक्त होगा। ब्याज मुक्त लोन देने के अलावा किसानों के लिए कई घोषणाएं बताई हैं कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने से हमारी माताएं-बहनें का सशक्तीकरण होगा। साथ ही, महंगाई से राहत देने के लिए कई ठोस कदम बजट में उठाए गए हैं। पर्यटन और संस्कृति की चर्चा करते हुए शेखावत ने कहा कि पर्यटन व संस्कृति के सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण से वित्त मंत्री ने विजन शानदार प्रस्तुत किया है। राज्य में 20 लाख परिवारों को पर्यटन से रोजगार मिलता है। राजस्थान की नई पर्यटन नीति, राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड और राजस्थान हेरिटेज कंवर्जेशन बोर्ड बनाने की घोषणा स्वागत योग्य है। पर्यटन और संस्कृति पर 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा व्यय करने से राजस्थान में पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र खाटू श्याम जी मंदिर का काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाने समेत धार्मिक स्थलों के विकास की घोषणाएं सराहनीय है और इनका ह्रदय से स्वागत है।

सिर पर कांच के 18 गिलास के ऊपर टिका मटका, राजस्थान-अलवर का हुनर देख अमेरिकी दंग

अलवर. अमेरिका के रियलिटी शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-19 में अलवर के सुपरस्टार प्रवीण प्रजापत का चयन हुआ है। विश्व के विभिन्न देशों से आए हुए तमाम टैलेंट में प्रवीण प्रजापत ने भारत की ओर से अपनी राजस्थानी लोककला का जलवा बिखेरा। अलवर के अंतरराष्ट्रीय रिम नृत्यक बनय सिंह प्रजापत के सुपुत्र प्रवीण प्रजापत ने मटका भवाई की प्रस्तुति से अमेरिका वासियों का दिल जीत लिया। प्रवीण की प्रस्तुति का ये शो बुधवार को टीवी पर आया। एनबीसी पीकॉक अमेरिका चैनल पर सुबह 7:00 बजे प्रवीण प्रजापत के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसके साथ अमेरिका गॉट टैलेंट के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के चैनलों पर भी दिखाई दिया। प्रवीण की प्रस्तुति के बाद अमेरिका गॉट टैलेंट के जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हॉबी मेण्डल, हायड़ी क्लून तथा एंकर टेरी क्रूस ने खड़े होकर तालियां बजाई और जमकर तारीफ की। इस शो में प्रवीण प्रजापत ने 18 कांच के गिलासों पर मटका भवाई की प्रस्तुति दी। इससे पहले भी प्रजापत अपने इस हुनर के बल पर ‘इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 9’ में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा मलयालम टीवी शो में भी ज्यूरी ने गोल्डन बजर देकर प्रवीण के हुनर को सराहा था।

सफारी बंद में भी हो रहे दीदार, राजस्थान-अलवर के सरिस्का पार्क के कोर से बफर जोन पहुंचे टाइगर

अलवर. मानसून सीजन में देश और प्रदेश के नेशनल पार्क तीन महीने के लिए बंद हो जाते हैं। ऐसे में सरिस्का नेशनल पार्क का बाला किला बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला हुआ है। यहां पर आजकल पर्यटकों को चार-चार टाइगरों की साइटिंग हो रही है। एसटी 19 और उसके तीन शावक सरिस्का के बफर जोन में दिखाई दे रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने सरिस्का बफर जोन में सफारी कर टाइगर और उसके शावकों को कैमरे में कैद किया। वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने बताया कि मानसून सीजन में कोर जोन बंद होने के बाद बफर जोन में टाइगर का दिखाना सरिस्का टूरिज्म और राजस्थान टूरिज्म के लिए एक बहुत अच्छे संकेत हैं। अब जो कोर जोन में टूरिस्ट आता था वो बफर जोन की ओर अपना रुख करने लगा है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि बफर जोन में टाइगर दिखना अब आम बात हो गई है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया असंतोष, राजस्थान के बजट में किसानों-गरीबों के लिए कुछ नहीं

जयपुर. राजस्थान सरकार की ओर पेश किए गए बजट में गांव, किसान और मजदूर का कल्याण करने से जुड़ी ठोस कार्ययोजनाओं का अभाव दिखा। बजट भाषण में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा बार-बार केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया गया, जिससे यह भी स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री के नाम की पर्ची जिस तर्ज पर दिल्ली से आई थी, उसी तरह बजट भाषण भी दिल्ली से टाइप होकर आया है। यह करारा हमला सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर बोला। उन्होंने कहा कि बजट की अधिकतर घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरेगी। मैं बजट भाषण की प्रति को पढ़ रहा था, उसमें नागौर जिले के मेड़ता और जायल क्षेत्र से संबंधित जिन सड़कों और खाटू में आरओबी की घोषणा हुई, उन कार्यों की स्वीकृति तो 2024 में ही CRIF योजना के अंतर्गत हो चुकी थी। जिनके प्रस्ताव भी मेरे द्वारा सांसद के रूप में मेरे प्रथम कार्यकाल में ही केंद्र सरकार को भेजे जा चुके थे। ऐसे में स्वीकृत हो चुके कार्यों को पुन: बजट घोषणा का हिस्सा दिखाना यह साबित करता है कि राजस्थान सरकार की अधिकतर बजट घोषणाएं केवल दिखावा मात्र हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल ने जब बजट से पहले संवाद किया तब लगा कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर व्यापत समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करेंगे। लेकिन, बजट भाषण में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। बेनीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से बजट में 5 साल में 4 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात भी केवल दिखावा मात्र है। पूर्ववती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने किसान कर्ज माफी की घोषणा को लेकर 5 साल तक कांग्रेस का मजाक बनाया था। मैं अब भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं कि अब तो आप शासन में हो ऐसे में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी के संदर्भ में बजट में कोई भी बात क्यों नहीं की गई। किसानों की कर्ज माफी करने, स्टेट हाइवे को टोल फ्री करने, बूंद-बूंद सिंचाई योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले कृषि कनेक्शन को एक वर्ष में ही सामान्य श्रेणी में तब्दील करने जैसे निर्णय का अभाव इस बजट में नजर आया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सचिन पायलट बोले- महंगाई और बेरोजगारी कम करने के कोई ठोस कदम नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से उम्मीद थी कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए बजट में कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे। लेकिन, सरकार ने बजट से प्रदेश की जनता को विशेषकर मध्यम वर्ग, किसान, युवाओं को निराशा ही हाथ लगी है। पायलट ने कहा कि हरियाणा के बाद देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले राजस्थान की बेरोजगारी दर को कम करने का सरकार द्वारा बजट में कोई रोड़मैप प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारी को कम करने के लिए अगले पांच सालों में 4 लाख भर्तियां करने का संकल्प मात्र लेने के स्थान पर इसके लिए ठोस कार्य योजना प्रस्तुत करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते पर बजट में चुप्पी साध ली गई है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई को कम करने के लिए भी बजट में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई को कम के लिए कोई काम नहीं किया गया है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, केरोसीन के दामों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का बजट भाषण में कोई उल्लेख नहीं है और न ही यह उल्लेख है कि ईआरसीपी और यमुना परियोजना के लिए केंद्र सरकार से इस वर्ष क्या सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों पर कर्ज का बार बार उल्लेख किया गया है, लेकिन भाजपा सरकार इस कर्ज को किस तरह कम करेगी इसका कोई रोडमैप बजट में नहीं रखा गया है। नए उद्योग हब बनाए जाने के साथ साथ वर्तमान एमएसएमई उद्योगों को घाटे से बाहर लाने के लिए कोई दृष्टिकोण प्रस्तुत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन बड़ी योजनाओं की घोषणाएं की गई हैं, उनमें से अधिकतर योजनाओं पर इस वर्ष बहुत कम व्यय होना दिखाई देता है।

कोचिंग संचालक ने की छेड़छाड़ और मां-भाई को बंधक बनाकर पीटा, राजस्थान-अजमेर में छात्रा ने लगाया आरोप

अजमेर/अलवर. अलवर गेट थाने के सीआई श्याम सिंह चारण बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह कालू की ढाणी सरस्वती नगर स्थित कोचिंग सेंटर एसजी क्लासेस में एक साल से पढ़ रही है। तीन-चार महीने से उसे पढ़ाई के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कई बार उसे अपशब्द कहकर क्लास से बाहर तक निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर सेंटर संचालक ने उसके परिजन को बुलाया। उसकी मां और भाई पढ़ाई को लेकर मिली शिकायत के बारे में जानने के लिए सेंटर पहुंचे तो उनकी संचालक से कहासुनी हो गई। इस दौरान सेंटर का स्टाफ और अन्य स्टूडेंट के अलावा बाहर लोगों की भीड़ लग गई। आरोप है कि सेंटर संचालक सुमित गोयल, कोचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स ने उसकी मां व भाई से धक्का-मुक्की और मारपीट की। बीच-बचाव में आने पर छात्रा से भी हाथापाई की और तीनों को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि संचालक उस पर गलत नजर रखता है। उसने कई बार छेड़छाड़ की कोशिश भी की। कोचिंग संचालक सुमित गोयल का कहना है- छात्रा ने उसे पढ़ने के लिए नहीं कहा जाए, ऐसा बोला था। वह अपने भाई को लेकर सेंटर आई थी। छात्रा के पिता ने भी सेंटर के बाहर आकर गाली-गलौज की। इसके बाद परिजन बदतमीजी करते हुए सेंटर बंद करवाने की धमकी देने लगे। हमने किसी को नहीं बुलाया, न किसी को मारपीट कर कमरे में बंद किया। मामले में दोनों पक्षों की ओर  शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस केस की जांच कर रही है।

नए चक्रवात का 15 से दिखेगा असर, राजस्थान से मानसून हिमालय शिफ्ट

सीकर. राजस्थान में मानसून एंट्री के बाद के पहले दौर में प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिली। अब मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश के रफ्तार कुछ मंद हो जाएगी। मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभवना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक छिटपुट स्थानों पर बारिश और मेघगर्जन होंगे। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ से उठ रहे चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में फिर से वर्षा का दौर शुरू होगा। वहीं, 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो बांधों में करीब 6 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। प्रदेश के दक्षिण इलाकों बांसवाड़ा, डूंगरपुर और राजसमंद में बीते 24 घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है। इनमें बांसवाड़ा में 80 एमएम,डूंगरपुर में 79 एमएम तथा राजसमंद में 72 एमएम बारिश हुई है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद दिन के अधिकतम तापमान में भी ज्यादातर जगहों पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। वहीं सीकर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सात किमी दंडवत कर कलेक्ट्रेट पहुंचा पिता, राजस्थान-बीकानेर में स्कूलों की मनमानी का विरोध

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में सड़कों पर 41 डिग्री तापमान में दंडवत यात्रा कर रहा व्यक्ति किसी धार्मिक यात्रा पर नहीं जा रहा है। यह व्यक्ति पेशे से चौकीदार भीम भादाणी है, जो अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है। भीम ने आरटीई के तहत अपने बच्चों का एक निजी स्कूल में दाखिला करवाया है। लेकिन, स्कूल ने अब उन्हें फीस, किताबों और ड्रेस के नाम पर लंबी-चौड़ी लिस्ट थमा दी। स्कूल प्रबंधन से बात करने के बावजूद कोई राहत नहीं मिलने पर भीम ने निजी स्कूलों की इस मनमानी के विरोध में अपने घर से जिला कलेक्ट्रेट तक दंडवत यात्रा करने का निश्चय किया, ताकि प्रशासन और समाज का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कर सकें। भीम भादाणी ने बताया कि आरटीई के तहत बच्चों का एडमिशन निजी स्कूल में करवाया था। ताकि, बच्चे पढ़ लिख सकें। लेकिन, निजी स्कूल ने स्कूल ड्रेस, किताबों, कॉपी के नाम पर लंबी सी लिस्ट पकड़ा दी है। वह मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा है। सोचा था कि बच्चे अच्छे से पढ़ लिख लें, लेकिन निजी स्कूलों के मनमाने रवैये के चलते यह विरोध करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार सभी का है और हमें निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए एकजुट होना होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet