LATEST NEWS

पत्थर की पटियों को हटाकर घर में घुसे चोर, राजस्थान-सिरोही में 6 लाख की ज्वैलरी चोरी

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस थानांतर्गत अजापुरा में चोर पटियों को हटकर बंद मकान में घुसे और 6 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरी की ये वारदात पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजापुरा में सिरोही रोड में जनापुर सर्किल जाने वाले मार्ग स्थित पकाराम पुत्र भोमाराम के मकान में हुई। यहां चोर पत्थर की पटियों को हटाकर मकान के अंदर घुसे। मकान मालिक के घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके मकान में चोरी हुई है। मकान के अंदर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पिंडवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

आषाढ़ मास में हुई जोरदार बारिश, राजस्थान हुआ मानसून के पहले चरण में तर

जयपुर. ]प्रदेश में आषाढ़ मास में मानसून का पहला फेज शानदार रहा। सावन से पहले ही राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। राजधानी जयपुर में सोमवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिसके चलते सड़कों पर पानी भर गया और पूरे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। राजस्थान में अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मानसून की टर्फ लाइन जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अब पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व पूर्वी राजस्थान में दौसा, करौली, जयपुर तथा दक्षिण क्षेत्र में आने वाले डूंगरपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 137 मिमी बारिश करौली के सूरोठ में तथा 141 मिमी बारिश चूरू के तारानगर में दर्ज की गई। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 84 मिमी तथा पिलानी में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसान आज मंगलवार को 20 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इनमें पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगाई घर वालों से बचाने की गुहार, राजस्थान-जालौर में फिल्मी शादी कर एसपी ऑफिस में घुसे युवक-युवती

जालौर. प्रेम विवाह तो आपने कहीं देखे होंगे, लेकिन राजस्थान के जालौर में एक प्रेमी युगल का प्रेम विवाह के बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने का वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे। अनोखे अंदाज में प्रेम विवाह के बाद प्रेमी युगल इस कदर दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंचा कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मामला जालौर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का है। जालोर कलेक्ट्रेट परिसर सोमवार दोपहर बाद उस समय बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक प्रेमी युगल को परिजनों ने घेर लिया। बाद में प्रेमी युगल ने मौका पाकर एसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई और सुरक्षा मांगी। जानकारी के मुताबिक शहर निवासी एक युवक और एक युवती दोनों आपस में प्यार करते हैं, दोनों एक ही समाज से हैं। दोनों को उम्मीद थी कि परिजन उनकी सगाई कर देंगे, लेकिन दोनों की सगाई अन्यत्र होने की भनक लगी तो युवक युवती ने भागकर प्रेम विवाह कर लिया। सोमवार को जालोर कलेक्ट्रेट पहुंचे ही थे कि युवती के परिजनों को भनक लग गई, उन्होंने कलेक्ट्रेट में दोनों को घेर लिया, इस दौरान युवक के कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए। दोनों की आपसी खींचतान देखकर काफी संख्या में भीड़ भी जुट गई। युवती के परिजन युवती को जबरदस्ती ले जाने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, इस दौरान मौका पाकर युवक युवती दोनों भागकर एसपी कार्यालय में पहुंच गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। पुलिस सुरक्षा देने की मांग की गई। फिल्मी स्टाइल में हुआ इस प्रकार का नाटकीय घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी युगल के जालौर कलेक्ट्रेट पहुंचने की खबर के बाद परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से उन्हें दोनों को घेर लिया था, जिसमें युवक के भी कुछ रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने समझाइस की भी कोशिश की। वहीं, प्रेमी युगल ने अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए मौका पाकर इस कदर एसपी कार्यालय में दौड़ लगाई, जिसका पास में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और ये प्रेमी युगल का फिल्मी स्टाइल में एसपी कार्यालय पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है।

गायत्री परिवार चलाता है जरूरतमंदों के लिए भंडारा, राजस्थान-दौसा से 451 कट्टे गेहूं हरिद्वार रवाना

दौसा. दौसा जिले के महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में गायत्री परिवार दौसा के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे के लिए 451 कट्टे गेहूं से भरे ट्रक को शांतिकुंज प्रतिनिधियों के तत्वावधान में हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। शांतिकुंज प्रतिनिधि बल्लूराम प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे भोजन व्यवस्था के साथ प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण करने हेतु गायत्री परिवार दौसा से जुड़े साधकों द्वारा शांतिकुंज प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महुवा अनाज मंडी से गणमान्य नागरिकों और शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े साधकों की उपस्थिति में अनाज से भरा ट्रक हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

विरोध में बंद रहा कस्बा, राजस्थान के कांग्रेस सचिव की सरपंच मां निलंबित

जयपुर. कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के अधीन आने वाले पंचायती राज विभाग ने कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर की मां सवितादेवी गुर्जर को जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान पद से निलंबित कर दिया है, इसके विरोध में कल जहाजपुर कस्बा बंद रखा गया। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते सविता गुर्जर को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि सविता गुर्जर के खिलाफ पंचायती राज विभाग की ओर से विभागीय जांच बैठाई गई थी और इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन का आदेश 5 जुलाई को जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि पंचायती राज अधिनियम की धरा 33(क)व 46(1) वर्णित प्रावधानों का पूर्ण पालन नहीं करने के आरोप विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रमाणित पाए गए हैं। निलंबन को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि विभागीय जांच अफसरों पर दबाव डालकर तैयार करवाई गई और मिथ्या शिकायतों के आधार ही निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

बजट पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति, राजस्थान-कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

जयपुर. राजस्थान का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश होगा। इससे पहले आज मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। खासतौर पर यह बैठक उन फर्स्ट टाइम विधायकों के लिए है, जो सदन में पहली बार बजट की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर रंधावा मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सरकार को विभिन्न मु्द्दों पर घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही शेडो कैबिनेट के गठन का भी फैसला किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के बाद नवनिर्वाचित विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग वर्कशॉप भीआयोजित होगी, जिसमें सीनियर विधायक और एक्सपर्ट पहली बार चुनकर आए विधायकों को सदन के फ्लोर मैनेजमेंट के बारे में टिप्स देंगे। इस बैठक में राजस्थान में इसी साल संभावित उपचुनावों को लेकर भी मंथन होना है। राजस्थान में इस साल झुंझुनू, दौसा, खींवसर, देवली उनियारा और चौरासी विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें इंडिया गठबंधन के पास ही थीं। इन दिनों कांग्रेस विधानसभा से लेकर सोशल मीडिया तक पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है। सत्ता में बैठी भाजपा के ज्यादातर विधायक अनुभवहीन होने से कांग्रेस उन पर पूरी तरह हावी होने की तैयारी में है।

धमाके से मची अफरा-तफरी, राजस्थान-बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के शौचालय की पट्टियां गिरीं

बीकानेर. संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सी वार्ड के सामने बने शौचालय की पटिट्टयां अचानक से भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने इस शौचालय को असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर उप अधीक्षक गौरीशंकर जोशी मौके पर पहुंचे। पट्टियां गिरने से हुए जोरदार धमाके से एकबारगी पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर मरीजों के परिजन व स्टाफ दौड़कर अस्पताल से बाहर निकल गए। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार इस शौचालय को बार-बार मरम्मत कराकर काम लिया जा रहा है। हालांकि गनीमत रही कि अस्पताल प्रशासन ने इस शौचालय को समय रहते बंद कर दिया नहीं तो कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।

दो लाख रूपए ठगे, राजस्थान-झुंझुनू में साइबर ठग ने दोस्त की नकली आईडी से भेजा मैसेज

झुंझुनू. झुंझुनू के नयासर गांव में साइबर ठग ने एक युवक शाहिद के दोस्त की नकली फेसबुक आईडी बनाकर मदद के नाम पर एक लाख रुपयों की मांग की। दोस्त की मदद करने के लिए पीड़ित युवक ने इधर-उधर से रुपये उधार लेकर दोस्त को ऑनलाइन भेज दिए लेकिन रुपये भेजने के बाद पता चला कि मदद के नाम पर पीड़ित युवक मुसीबत में फंस गया है। नयासर निवासी शाहिद ने बताया कि उसका दोस्त घांघू निवासी अजय सऊदी अरब में रहता है। उसके पास फेसबुक पर एक मैसेज आया था, मैसेज भेजने वाले ने अजय की फोटो लगाकर आईडी बना रखी थी। मैसेज में बताया गया था कि उसने अकाउंट में पांच लाख रुपये भेजे हैं और यह रकम उसे एक दिन बाद मिल जाएगी। उसने यह भी कहा कि उसका वीजा खत्म होने वाला है, इसलिए उसे तत्काल दो लाख रुपयों की जरूरत है, उसने एजेंट का बैंक अकाउंट नंबर भी भेजा। शाहिद ने बिना जांच-पड़ताल किए अपने परिचितों से उधार लेकर ई-मित्र से एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा करा दिए। रुपये जमा कराने के बाद शाहिद ने अजय को फोन करके बताया तो अजय ने कहा कि उसने ऐसा कोई फोन नहीं किया था और न ही उसका वीजा खत्म हो रहा है। इसके बाद शाहिद को उसके साथ हुए साइबर फ्रॉड के बारे में पता चला।

राजस्थान लोक सेवा आयोग 25 अगस्त को कराएगा परीक्षा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के आवेदन में 18 तक संशोधन

अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 25 अगस्त 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार 9 से 18 जुलाई 2024 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया जा रहा है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल  https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल  का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर  recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी संपर्क किया जा सकता है। वांछित अर्हता न होने के बावजूद आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन वापस ले सकेंगे। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अथवा अनुभव नहीं होने के उपरांत भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एवं आयोग की आगामी भर्ती प्रक्रिया से वंचित करने की कार्रवाई की जा सकती है। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी उक्त अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अंतर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रा बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन वापस लिया जा सकता है।

पूर्व प्रधान के निलंबन के विरोध में उत्तरी कांग्रेस, राजस्थान-शाहपुरा के जहाजपुर में नए प्रधान ने संभाला पदभार

शाहपुरा. शाहपुरा जिले के जहाजपुर में पंचायती राज विभाग के उपशासन सचिव संतोष कुमार गोयल के आदेश पर मंगलवार को कौशल शर्मा ने विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में पंचायत समिति के प्रधान का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने पंचायत समिति के बाहर नाच-गाकर जश्न मनाया। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पूर्व प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। सीतादेवी गुर्जर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां हैं। कांग्रेस ने निलंबन के खिलाफ जिले में आंदोलन प्रारंभ कर दिया और संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है। आज प्रधान का कार्यभार संभालने वाली कौशल शर्मा वार्ड नंबर 13 से पंचायत समिति की सदस्य हैं एवं पूर्व शक्करगढ़ सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी हैं। 2022 में पहली मर्तबा कांग्रेस से पंचायत समिति की सदस्य चुनी गईं। प्रधान शर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल पास हैं। उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई को राज्य सरकार ने पंचायत समिति की नियमित बैठकें नहीं बुलाने, समितियों का गठन नही करने की अनियमितताओं को लेकर प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। निलंबन के साथ ही कांग्रेस ने कोटड़ी, जहाजपुर, बनेड़ा, आसींद में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था।

सांवरिया सेठ के खजाने में मिली अपार दौलत, दो दिनों का आंकड़ा सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जयपुर  राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धाम भगवान सांवरिया सेठ के भंडार में एक बार फिर अकूत खजाना निकला है। इस दौरान सोमवार को भंडार कक्ष में चढ़ावे की गिनती का आंकड़ा 4 करोड़ 35 लाख रुपए तक पहुंच गया। मंदिर में दो चरणों की गिनती में यह आंकड़ा 12 करोड़ के पार हो गया है। भंडार कक्ष में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई नकदी और आभूषण की गिनती अभी दो-तीन दिन और चलेगी। बता दें कि सांवरिया सेठ के भक्त मंदिर में दिल खोलकर चढ़ावा राशि भेंट करते हैं। इनमें कई ऐसे भक्त हैं, जो गुप्त रूप से दान करते हैं। दो दिनों की गिनती पहुंची 12 करोड़ के पार चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में हर महीने अमावस से पहले की चौदस को भंडार खोला जाता है, जहां मंदिर समिति और स्टाफ के सदस्य मिलकर पूरे महीने भर श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई नगदी और आभूषण की गिनती करते हैं। इस दौरान रविवार को मंदिर के भंडार कक्ष की गिनती शुरू हुई। मंदिर समिति के अनुसार सोमवार को 4 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसी तरह से रविवार और सोमवार को दो दिनों तक चली गिनती में अब तक 12 करोड़ 5 लाख 81 हजार का आंकड़ा पहुंच गया है। मंदिर समिति ने बताया कि यह गिनती अगले चरणों में भी जारी रहेगी। इतने बड़े खजाने का क्या किया जाता है? मंदिर समिति ने बताया कि दान में मिली राशि मंदिर के मेंटेनेंस और प्रशासनिक खर्चों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च की जाती है। इसके अलावा चढ़ावा राशि का एक हिस्सा आसपास के 16 गांव के विकास कार्यों पर भी खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि की गणना में मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, शम्भू सुथार, नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत, हरलाल गुर्जर एवं बैंक कर्मचारी और मंदिर मंडल कर्मचारी आदि शामिल हैं। भंडारा राशि के अंतिम चरण की गणना राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सीईओ एडीएम प्रशासन राकेश कुमार, मंदिर मंडल सदस्य भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा , श्री लाल पाटीदार, संजय कुमार मंडोवरा, शंभू लाल सुथार और ममतेश शर्मा की मौजूदगी में शुरू हुई. मंदिर मंडल सदस्य शंभू लाल सुथार के अनुसार चार राउंड में गणना का काम पूरा हुआ. आखिरी दिन 31 लाख 66 हज़ार 76 की गिनती हुई. इससे पहले के तीन राउंड में 12 करोड़ 80 लाख 15000 रुपए प्राप्त हुए थे. भंडारा राशि का अब तक का रिकॉर्ड टूटा: इस प्रकार भंडार से 13 करोड़ 11 लाख 81 हजार 76 रुपए प्राप्त हुए. बाद में भेंट कक्षा में प्राप्त कैश और ऑनलाइन का हिसाब किताब किया गया जो 4 करोड़ 81 लाख 35899 रुपए थे. दोनों को मिलाकर 17 करोड़ 93 लाख 16975 रुपए प्राप्त हुए. उन्होंने बताया कि मंदिर के दान पत्र से 668 ग्राम सोना और 17 किलो 200 ग्राम चांदी, जबकि कार्यालय से 33 ग्राम 55 मिलीग्राम सोना, 71 किलो 500 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई. कुल 701 ग्राम 5 मिलीग्राम सोना और 88 किलो 7 ग्राम चांदी चढ़ावे के रुप में प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि एक महीने में अब तक की रिकॉर्ड चढ़ावा राशि और सोना चांदी के आभूषण निकले हैं.

राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठकआज , नए विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जयपुर  कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को यहां आयोजित होगी जिसमें विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी तथा नवनिर्वाचित विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नौ जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्कलूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) तथा भारत आदिवासी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि नौ जुलाई को यहां एक होटल में विधायक दल की बैठक शाम चार बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए रणनीति तैयार होगी। इस बैठक के बाद नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन होगा। चतुर्वेदी ने बताया कि एक घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया जाएगा। राज्य विधानसभा का बजट सत्र इस समय चल रहा है और दस जुलाई को बजट पेश किया जाना है। राजस्थान में शैडो केबिनेट बनाने जा रही कांग्रेस  …. – प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार खींचतान चल रही है. एक तरफ विपक्ष लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उत्साहित नजर आ रहा है, वहीं सत्ता पक्ष 10 जुलाई को बजट (Budget Session) पेश करने की तैयारी में है. ऐसे में सत्ता पक्ष जनकल्याणकारी योजनाओं और बेरोजगारों को रोजगार देकर आम आदमी को खुश करना चाहेगा. इसी कड़ी में भजनलाल सरकार (Bhajan Lal Government) को बजट सत्र में विपक्ष विधानसभा में आड़े हाथ लेने की कोशिश में जुटी हुई है. इसलिए विधानसभा में आमजन के मुद्दों को उठाने के साथ ही विपक्ष  शैडो केबिनेट (Shadow Cabinet) की भी तैयारी में है, जिसके लिए कल यानी मंगलवार को शाम नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में बजट सत्र पर भी चर्चा होगी. विपक्ष कर रहा है शैडो केबिनेट बनाने की तैयारी इसमें विपक्ष सरकार के हर फैसले के साथ हर मंत्री के विभाग की बारीकी से जांच करेगा. इसके लिए पार्टी में नए और ऊर्जावान विधायकों के साथ ही अनुभवी विधायकों के बीच जल्द ही विभागों का बंटवारा किया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस मंगलवार को बैठक करेगी. इस मीटिंग में पार्टी विधायकों को उनके अनुभव के आधार पर काम सौंपेगी. साथ ही नवनिर्वाचित विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. जिससे वे सही समय पर राज्य सरकार पर दबाव बना सकें. ये रहेंगे मौजूद इस बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत सभी विधायक मौजूद रहेंगे. क्या होती है शैडो कैबिनेट शैडो मंत्रिमंडल वरिष्ठ विपक्षी नेताओं का एक समूह है, जिन्हें सत्तारूढ़ मंत्रिमंडल के पदों को प्रतिबिंबित करने के लिए नियुक्त किया जाता है। छाया मंत्रिमंडल की अवधारणा भारत में उतनी प्रचलित नहीं है, जितनी अन्य देशों में है. जनता को उसके लोकतांत्रिक हक का इस्तेमाल करने दे भाजपा सरकार : गहलोत  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार लोगों को जयपुर में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली ना अपनाए एवं जनता को उसके लोकतांत्रिक हक का इस्तेमाल करने दे। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘कई युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने मेरे कार्यालय में आकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि वे बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, राजीव गांधी युवा मित्र बहाली, भर्तियों की घोषणा जैसे मुद्दों पर जयपुर में धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं परन्तु प्रशासन उन्हें सरकार के दबाव में अनुमति नहीं दे रहा है।’’ गहलोत ने कहा कि धरना प्रदर्शन के लिए आरक्षित शहीद स्मारक से भी उन्हें बार-बार बल-प्रयोग कर भगा दिया जाता है जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जनता का अधिकार है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। मैं सरकार एवं पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली ना अपनाएं एवं जनता को उनका लोकतांत्रिक हक इस्तेमाल करने दें।’’        

डॉ. किरोड़ी लाल को कोई लोभ नहीं अब इस्तीफा वापस नहीं लेंगे, राजस्थान-दौसा में पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं

दौसा. दौसा राजस्थान की राजनीति डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद लगातार गर्मा रही है। अब इसी मामले पर पूर्व मंत्री और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी ने कहा है कि जब डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेंगे। पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं कि लोकसभा चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने सीटों की जिम्मेदारी दी। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जनसभा में बयान दिया था अगर दौसा लोकसभा सीट कन्हैयालाल मीणा चुनाव हारा तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अपनी बात को पूरा करते हुए डॉ. साहब ने इस्तीफा दिया है। गोलमा देवी ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सड़क पर  धरना दिया। लोगों के मुद्दे उठाते हैं। चाहे पेपर लीक मामला हो या किसी पीड़िता से दुष्कर्म मामला हो। किसी के मुआवजे की बात हो तो उसका मुद्दा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उठाते हैं। डॉ. साहब हमेशा जनता के साथ रहते हैं। डॉक्टर साहब ने इस्तीफा दिया है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा पार्टी से बाहर नहीं हैं। वो पार्टी का काम करते रहेंगे। बड़े पद की लालसा नहीं पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने आगे कहा कि लोग यह अफवाहें फैला रहे हैं कि बड़े पद की लालसा में डॉक्टर मीणा ने इस्तीफा दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो जब वो खुद मंत्री थीं तब उन्होंने इस्तीफा दिया था। वह भी वापस नहीं लिया। उसके बाद वसुंधरा सरकार में डॉ. मीना पहले भी इस्तीफा दे चुके हैं ओर वापस भी नहीं लिया गया था। इसीलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को बड़े पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने शुरू से जनता के लिए काम किया है और जनता के बीच रहकर किया है और आगे भी करेंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर गोलमा देवी ने कहा पार्टी का प्रचार करेंगे बाकी हार जीत तो मुकद्दर की बात है। नहीं रुकेंगे कोई काम इधर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद का लोभ नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनके लिए तो विधायक और मंत्री दोनों का पद कोई मायने नहीं रखता। उनके तो सारे काम बिना विधायक और मंत्री पद के भी होते हैं। तन-मन से करेंगे प्रचार उपचुनाव की जिम्मेदारी के सवाल पर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे बखूबी निभाया जाएगा। पार्टी के लिए तन मन से प्रचार करेंगे। मतदाताओं के बीच में जाएंगे और फिर रही बात पार्टी की तो हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी का काम तो करना ही चाहिए। उधर, डॉक्टर मीणा के इस्तीफे के सवाल पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी गोलमा देवी ने कहा है कि जब इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेना चाहिए। इस्तीफा दे दिया मतलब दे ही दिया।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ ने खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्पद बताया,राजस्थान-अजमेर में खेल महाकुंभ का समापन

अजमेर. नगर निगम अजमेर और क्रीड़ा भारती अजयमेरू के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 का समापन रविवार को अजमेर के पटेल मैदान में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी रहे। समापन समारोह के मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार से खिलाड़ियों को प्रेरित होना चाहिए और हार कर निराश होने के बजाय और मेहनत करनी चाहिए। जीत के लिए प्रयास करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की तरफ से नीरज जैन की मांग पर अजमेर में कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, के भारतीय खेल प्रथिकरण की एकेडमी खोलने का आश्वासन दिया। समारोह में 670 विजेता उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता मे कुल 4118 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 3015 पुरुष खिलाड़ी एवं 1103 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने सभी का धन्यवाद दिया और खिलाड़ियों को खेलने को प्रोत्साहित किया। नीरज जैन ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, क्रीड़ा भारती अजयमेरू के सदस्यों, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों, खेल विषशज्ञो, खिलाड़ियों एवम अजमेर के खेल प्रेमियों का धन्यवाद अर्पित किया। इस आयोजन में खेल विशेषज्ञ सहित कुल 278 लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। समापन समारोह मे अजमेर संभागीय आयुक्त महेश शर्मा, निगम आयुक्त देशल दान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet