LATEST NEWS

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने 48वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के पोस्टर का किया विमोचन

जयपुर, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मंगलवार को 48वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने  देश- प्रदेश के जनसंपर्क क्षेत्र के पेशेवरों को शुभकामनाएँ दीं और देश में सूचनात्मक एवं उत्तरदायी संप्रेषण को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री सुनील शर्मा को भी 48वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस का पोस्टर भेंट किया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और इस दिशा में कार्यरत सभी जनसंपर्क पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पारीक, उपाध्यक्ष श्रीमती कविता जोशी एवं सचिव श्री मनीष हूजा मौजूद रहे

ऊँटनी का दूध अमृत तुल्य, ऊँटपालकों को मिले इसका उचित मूल्य : राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को बीकानेर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र का अवलोकन किया। राज्यपाल ने यहां के उष्ट्र संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां ऊँटों की विविध नस्लों, ऊँटों के बहुआयामी उपयोग, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में ऊँटों के योगदान, उष्ट्र व्यवहार तथा लक्षण, उष्ट्र दुग्ध तथा उष्ट्र पर्यटन संबद्ध गतिविधियों की सामग्री का अवलोकन किया। श्री बागडे ने ऊँट के बाल, खाल व हड्डी से बने विभिन्न उत्पादों को देखा। इस दौरान राज्यपाल ने ऊंटनी के दूध से बनी लस्सी का स्वाद भी चखा। उन्होंने केन्द्र द्वारा ऊँटनी के दूध पाउडर की सराहना की। राज्यपाल ने उष्ट्र सवारी स्थल का भ्रमण किया तथा उष्ट्र पालकों से संवाद भी किया। राज्यपाल ने प्रदेश में ऊँटनी के दूध की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली और कहा कि राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के माध्यम से ऊँटनी के दूध को और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे यह उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो सके। उन्होंने केन्द्र के अनुसंधान कार्यों के बारे में जाना और उष्ट्र संरक्षण व विकास के लिए वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया।

लंबित जांच प्रकरणों के निस्तारण को लेकर शिक्षामंत्री ने दिए सख्त निर्देश, 16-17 सीसीए, एसपी प्रकरण सहित अन्य लंबित जांच पर हुई विस्तृत चर्चा

जयपुर, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सभागार में मंगलवार को शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गयी। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से आयोजित बैठक में 16-17 सीसीए, एसपी प्रकरण सहित अन्य लंबित जांच के संबंध में चर्चा की गयी। चर्चा में वर्ष 1989 से लेकर वर्ष 2025 तक के 16 सीसीए, 17 सीसीए, 17 सीसीए न्यून परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्य, 17 सीसीए न्यून परीक्षा परिणाम व्याख्याता और राज्य स्तर पर 16 सीसीए के लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गयी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को पेंडिंग मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विशिष्ठ शासन सचिव श्री विश्व मोहन शर्मा, राज्य परियोजना आयुक्त एवं निदेशक, समग्र शिक्षा राजस्थान श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव श्री मनीष गोयल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर और वि​शेषाधिकारी श्री सतीश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पाया नियंत्रण

बालोतरा बालोतरा शहर के सर्किट द्वितीय क्षेत्र स्थित पीएनपी हैंडलूम में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री से अचानक घना धुआं उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। चारों तरफ हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालोतरा नगर परिषद और सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की फायर ब्रिगेड टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं। कुल तीन दमकलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग पांच राउंड तक पानी की बौछार की। करीब दो से ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा थानाधिकारी चेलसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया इस दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि हैंडलूम की ऊपरी मंजिल पर सो रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सीढ़ियों की सहायता से सभी को बाहर निकाला। यदि आग कुछ देर और बेकाबू रहती, तो जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी। शॉर्ट सर्किट हो सकता है संभावित कारण जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।

पीएसीएल घोटाला : जयपुर में पूर्व मंत्री खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड

जयपुर राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मचाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बहुचर्चित 2850 करोड़ रुपये के पीएसीएल घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। खाचरियावास पर आरोप है कि पीएसीएल घोटाले की रकम में से करीब 30 करोड़ रुपये की राशि उनके पास पहुंची थी। इसी सिलसिले में ईडी की टीमें उनके ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि पीएसीएल (PACL) कंपनी पर सेबी ने 22 अगस्त 2014 को अवैध निवेश योजनाएं चलाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसके सारे कारोबार बंद करवा दिए थे। इसके बाद कंपनी के खिलाफ देशभर में केस दर्ज हुए। सेबी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसीएल ने देशभर में करीब 5.85 करोड़ लोगों से 49,100 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी, जिसमें से अकेले राजस्थान के 28 लाख निवेशकों से करीब 2850 करोड़ की पूंजी जमा की गई थी। पीएसीएल की संपत्तियों को जब्त कर निवेशकों को भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश आर. एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। सेबी के अनुसार कंपनी के पास 1.86 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां मौजूद हैं, जो निवेशकों की रकम से करीब चार गुना अधिक है। मालूम हो कि इस घोटाले का सबसे पहला केस साल 2011 में जयपुर के चौमू थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और प्रताप सिंह खाचरियावास से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कोटा कोटा से श्योपुर जा रहे स्टेट हाईवे नंबर 70 पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और सड़क से नीचे उतर खाई में गिर गए। सुल्तानपुर थाना अधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि कार कोटा से सुल्तानपुर होकर बारां जिले के मांगरोल के पास रामपुरा भगतान जा रही थी। वहीं बाइक सवार लियाकत श्योपुर से इटावा सुल्तानपुर होकर अपने गांव भौंरा जा रहा थे। हादसा मोरपा गोराजी के पास हुआ। मालव का कहना है कि भीषण हादसे में बाइक सवार सड़क से काफी दूर झाड़ियां में जा गिरे।   इधर, मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और इनको सुल्तानपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। घटना में बाइक सवार भौंरा निवासी लियाकत उर्फ बीरा, उसकी पत्नी सितारा, बेटा लईक (8 माह ) और साले की लड़की जोया (17) की मौत हो गई। घटना के बाद सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार लोगों को भी चोटें आई है, इन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED की रेड: हाल ही में उन्होंने भाजपा के खिलाफ बयान बाज़ी की थी ,19 ठिकानों पर पहुंची टीम

ED raids at the house of former Congress minister

ED raids at the house of former Congress minister: Recently he had made statements against BJP, the team reached 19 locations जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के 19 ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापा मार रही है। जयपुर में एक और प्रदेश के अन्य 18 ठिकानों पर सुबह करीब 5 बजे टीमें पहुंच गई थीं। यह मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली PACL में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोगों के नाम पर PACL में घोटाले का पैसा ट्रांसफर हुआ था। अधिकांश पैसा प्रॉपर्टी और अन्य सेक्टर में लगा दिया गया। उधर, पूर्व मंत्री के घर छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जयपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर समर्थक पहुंच गए। समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर के सिविल लाइंस स्थित इसी मकान में सुबह से ED की रेड चल रही है। लाखों लोगों के साथ हुई थी PACL में धोखाधड़ी लाखों लोगों के साथ PACL में धोखाधड़ी हुई थी। इसके बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेवानिवृत्त सीजेआई आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कोर्ट ने कमेटी से कहा था कि पीएसीएल की संपत्तियों को नीलाम करके 6 महीने में लोगों को ब्याज सहित भुगतान करें। सेबी के आकलन के अनुसार, पीएसीएल की 1.86 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो निवेशकों की जमा राशि की तुलना में 4 गुना है। पीएसीएल कंपनी की योजनाओं को अवैध मानते हुए सेबी ने 22 अगस्त 2014 को कंपनी के कारोबार बंद कर दिए थे। इसके चलते निवेशकों की पूंजी कंपनी के पास जमा रह गई। इसके बाद कंपनी व सेबी के बीच सुप्रीम कोर्ट में केस चला और सेबी जीत गई। राजस्थान में 28 लाख लोगों ने 2850 करोड़ किए थे निवेश17 वर्ष तक राज्य में रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पीएसीएल में प्रदेश के 28 लाख लोगों ने करीब 2850 करोड़ और देश के 5.85 करोड़ लोगों ने कुल 49100 करोड़ का निवेश किया था। कंपनी पर बिहार, महाराष्ट्र, एमपी, असम, कर्नाटक, जयपुर ग्रामीण, उदयपुर, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत आधे से ज्यादा राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहले जयपुर में इसका खुलासा होने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जानकार सूत्रों की मानें तो इस केस में प्रताप सिंह की भागीदारी करीब 30 करोड़ की बताई जा रही है। ईडी की छापेमारी पूरी होने के बाद ही रिकवरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। खाचरियावास ने कहा- जो इनके खिलाफ बोलता है, ईडी भेज देते हैंप्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ईडी केंद्र के अधीन है। इस डबल इंजन की सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकता। मेरे परिवार के सदस्यों के यहां बेवजह सर्च चल रहा है। हम पूरा सर्च करवाएंगे। ईडी के अफसरों से हम पूरा सहयोग करेंगे। बीजेपी सरकार को मेरे बोलने से इतना दर्द है कि छापे डलवा दिए। मैं पिछले डेढ़ साल से इनके खिलाफ बोल रहा हूं। जो बीजेपी और इनकी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके घर ये ईडी भेज देते हैं। मैं बोल रहा था तो मुझे भी पहले से पता था कि ईडी तो एक दिन पहुंचेगी, यदि पहुंचेगी तो मैं भी तैयार हूं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरियावास है, मुझे सबका इलाज करना आता हैखाचरियावास ने बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा- बीजेपी के लोगों से कहना चाहूंगा। आप ही सरकार में नहीं रहोगे। सरकारें बदलती रहती हैं। जमाना बदलेगा। आपने यह कार्रवाई शुरू की है, कल बीजेपी वालों के खिलाफ भी हम यही कार्रवाई करेंगे। डरते थोड़े ही हैं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरिवास है। मुझे सबका इलाज करना आता है।

बाबा साहब ने दुनिया को दिखाई राह समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया को राह दिखाई है। बाबा साहब ने अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चार जातियों युवा, महिला, किसान और मजदूर के सशक्तीकरण के लिए दूरगामी कदम उठाए हैं और प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री शर्मा सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने सबसे बड़ा संविधान देकर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाया। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. अम्बेडकर ने पीड़ित, शोषित, वंचित और उपेक्षित लोगों के लिए भेद-भाव रहित समाज का मार्ग दिखाया है। श्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों में शिक्षा पर जोर दिया और महिला सशक्तीकरण तथा श्रम सुधार के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दुनिया उनके सामाजिक दर्शन और कानूनी ज्ञान का लोहा मानती है और उन्हें सिंबल ऑफ नॉलेज भी कहती है। अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों के लिए बाबा साहब अम्बेडकर संबल योजना शुरू मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी है, वहां बाबा साहब अम्बेडकर संबल योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में आधारभूत संरचना एवं विकास के कार्य सुनिश्चित हो सकेंगे। इसके लिए 250 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ने किया बाबा साहब के विचारों का प्रसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवपीढ़ी को डॉ. साहब के योगदान से परिचित कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों जन्म भूमि (महू), दीक्षा भूमि (नागपुर), महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली), चैत्य भूमि (मुंबई) और शिक्षा भूमि (लंदन) को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। साथ ही, उन्होंने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर महिलाओं की उन्नति के प्रबल पक्षधर थे। उनकी इसी भावना को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री की पहल पर संविधान संशोधन किया गया और लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जब जीवित थे, तब उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया गया। सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने उठाए अभूतपूर्व कदम श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सवा साल के कार्यकाल में कुल सवा सात लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा है। प्रदेश में आज 91 लाख से ज्यादा लोग पेंशन पा रहे हैं। साथ ही, हमने पेंशन राशि 1,000 से बढ़ाकर अब 1,250 रुपए प्रतिमाह की है। बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों की देखभाल के लिए पालनहार योजना के तहत हर महीने 2 हजार 500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं सरकार विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू समुदाय के कल्याण के लिए दादूदयाल घुमंतू सशक्तीकरण योजना के माध्यम से 60 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना से दुर्लभ बीमारियों का निःशुल्क इलाज श्री शर्मा ने दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों को 56 दुर्लभ बीमारियों के लिए 50 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां बाबा साहब के आदर्शों को जाने-समझें और प्रेरणा लें। इसी क्रम में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के तहत अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज एंड रिसर्च की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर श्री शर्मा ने घोषित नशामुक्ति केंद्रों का भी संचालन प्रारंभ किया। बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों के भ्रमण के लिए योजना मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, आर्थिक कमजोर वर्ग और दिव्यांग जनों को संबल देने के लिए अनुजा निगम और अल्पसंख्यक विकास निगम द्वारा दिए गए बकाया ऋणों के मामलों को निपटाने हेतु वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के दिशा-निर्देश जारी किए और स्वच्छकारों को सेफ्टी किट वितरित किए। साथ ही, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड के पट्टों का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने मस्कुलर डिस्ट्रोफी पीड़ितों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पंचतीर्थ भ्रमण योजना के तहत राज्य सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का भ्रमण करवा रही है। योजना के अंतर्गत आज उन्होंने बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। समारोह में श्री शर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा और संविधान की प्रति को माथे से लगाकर नमन किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। साथ ही, उन्होंने श्री कुलदीप पंवार पाली को अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार और डॉ अनुपमा सोनी को अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब के विचारों के प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि वंचितों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने जो भी वादे किए थे, वो पूरे किए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक, जयपुर सासंद श्रीमती मंजू शर्मा, जिला प्रमुख श्रीमती रमा चोपड़ा, विधायक श्री गोरधन लाल, श्री … Read more

राज्यपाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

जयपुर,  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सोमवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल बागडे ने इस अवसर पर संविधान निर्माण के उनके महती योगदान के साथ वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के जरिए देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, प्रतिष्ठा और अवसर की समता और बंधुत्व का मंत्र देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को जन—जन को अपनाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई, मुख्यमंत्री शर्मा ने किया परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को उनकी परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन के उच्च मापदंडो के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण ही हमारे सुराज संकल्प का केन्द्र बिंदु है। इस दौरान उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, मनरेगा, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही निस्तारण कर परिवादियों को राहत दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर उनकी अम्बेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक कालीचरणसर्राफ, गोपाल शर्मा तथा जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और नागरिकगण उपस्थित रहे। इससे पहले शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने बाबा साहब की प्रतिमा किया माल्यार्पण, राहुल गांधी का दौरा रद्द

अलवर अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक मंदिर में जाने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा वहां गंगाजल छिड़कने से उठे विवाद को कांग्रेस थमने नहीं देना चाहती। हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया था। अब इसी कड़ी में आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अलवर दौरा प्रस्तावित था। रविवार देर शाम को उनके कार्यक्रम का सर्कुलर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन एक घंटे बाद ही संशोधित कार्यक्रम में उनका दौरा रद्द कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका कारण यह बताया गया कि लोकसभा में अंबेडकर जयंती के आयोजन को देखते हुए राहुल गांधी दिल्ली में रहेंगे। पहले के तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सुबह 7:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले थे। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उनका अलवर आने का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन संसद में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के चलते उनका दौरा स्थगित करना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहुल गांधी जल्द ही अलवर का दौरा करेंगे।  

गो रक्षकों ने सैकड़ों गोवंश से भरे ट्रक रुकवाए, पुलिस से हुआ विवाद

बांसवाड़ा जिले से होकर बड़ी मात्रा में गोवंश की तस्करी की आशंका के चलते कल देर रात गो रक्षकों ने कई ट्रकों को रुकवा दिया। इन 52 ट्रकों में करीब 350 से अधिक गोवंश थे, जिन्हें मध्यप्रदेश की सीमा पर रोक लिया गया। बाद में इन गोवंशों को बांसवाड़ा जिले की विभिन्न गौशालाओं में उतारा गया, जहां उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि ये गोवंश नागौर के मेड़ता में आयोजित बलदेव पशु मेले से लाए जा रहे थे और इन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। हालांकि गोरक्षा से जुड़े कार्यकर्ता  बिना वैध दस्तावेजों के गोवंश के परिवहन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिले के बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रात में ट्रकों को रुकवाया। ट्रकों में बड़ी संख्या में गोवंश देखकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पुलिस को जब मामले की जानकारी दी गई कि गोवंश मेले से लाए जा रहे हैं और मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे हैं, तो उसने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रकों को एस्कॉर्ट किया। लेकिन जब ट्रक मध्यप्रदेश सीमा पर पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं दिया, जिसके चलते सभी ट्रकों को वापस लाकर बांसवाड़ा की गौशालाओं में गोवंश को उतारा गया। गौ रक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यदि मेले से लौटने संबंधी दस्तावेज थे, तो मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रकों को क्यों रोका? यह संदेह पैदा करता है और इसकी गहन जांच की आवश्यकता है। संभावना जताई जा रही है कि इन गोवंश की तस्करी की जा रही थी। इधर बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने मामले में राजस्थान सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो मार्ग बताया गया वह बांसवाड़ा होकर नहीं गुजरता। ऐसे में स्पष्ट है कि गोवंश को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था और राज्य सरकार इसमें शामिल लोगों को संरक्षण दे रही है। साध्वी माही दीदी ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार बदलते बयानों से संदेह गहरा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  

अब इलेक्ट्रिक लोको से संचालित होगी बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन, लोगों के लिए बेहद फायदेमंद

बाड़मेर रेलवे ने शनिवार शाम को बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को बाड़मेर से हावड़ा तक के सभी स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किए जाने की बात कही है। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। सरहदी जिले में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पटरियों पर रफ्तार बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेनों का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि यह डीजल इंजन की तुलना में कम प्रदूषण करता है। जोधपुर उत्तर-पश्चिम रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वही सीमांत बाड़मेर भी अब इलेक्ट्रिक से सीधा हावड़ा से जुड़ गया है। शनिवार शाम पहली बार बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का इलेक्ट्रिक लोको के साथ संचालन हुआ, जिससे अब बाड़मेर से हावड़ा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इसी प्रकार ट्रेन 12323, हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट जो हावड़ा से 11 अप्रैल को रवाना हुई, वह भी इलेक्ट्रिक लोको से प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी। अब तक बाड़मेर-हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट ट्रेन बाड़मेर से जोधपुर के बीच डीजल इंजन से संचालित की जा रही थी। इसी तरह ट्रेन 12997/12998, बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस 16 अप्रैल तथा ट्रेन 21901/21902, बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 अप्रैल से इलेक्ट्रिक लोको से चलना प्रारंभ हो जाएगी। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। गौरतलब है कि समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वही सीमांत बाड़मेर भी अब इलेक्ट्रिक से सीधा हावड़ा से जुड़ गया है। इसके बाद में चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों को भी इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किया जाएगा।

अलग-अलग जगहों के 5 पेट्रोल पंपों पर चोरों ने की तोड़फोड़ और लूटपाट

बीकानेर जिले के नोखा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात डर और दहशत भरी रही। एक ही कार में सवार होकर आए शातिर बदमाशों ने जिले के पांच अलग-अलग पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। इनमें नोखा, जस्सरासर, मैनसर, लालगढ़, जोगलसर शामिल हैं, जहां बदमाशों ने लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार इन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से करीब आठ हजार रुपये नकद लूट लिए और दूसरे पंपों पर भी लूट का प्रयास किया। एक स्थान पर उन्होंने पत्थरबाजी करते हुए पंप के शीशे भी तोड़ डाले, जिससे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। वारदात के बाद घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। लुटेरों ने पहले पंप संचालक को बंधक बनाया फिर पेट्रोल पंप के ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है लेकिन जिले में लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet