LATEST NEWS

जमवारामगढ़ में सड़क हादसा: रेलर से टकराई कार, पांच की मौत

जमवारामगढ़ जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से आए एक परिवार की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक साल का एक मासूम शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। ये लोग कार में सवार होकर दौसा की ओर से खाटू की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर भी सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कार से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी देर बाद नियंत्रण में लिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।  

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म, फिर तोडा रिश्ता, नाबालिग ने तेजाब पीकर दी जान

जोधपुर कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती के बाद उसे मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक से बातचीत की, जिससे नाराज होकर युवक ने नाबालिग को रिश्ते खत्म होने का मैसेज किया। डिप्रेशन में आकर नाबालिग ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के परिजनों मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नाबालिग घर से अपनी सहेली से कॉपी लेने का कहकर निकली थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद घर लौटी। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने उससे दोबारा बातचीत की तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह सुनकर परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में किसी अन्य नंबर से कॉल करने पर युवक ने फोन उठाया और परिजनों के घर आने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर लड़की को एक मैसेज भेजा जिसमें उसने रिश्ता खत्म करने की बात लिखी। यह मैसेज पढ़ने के बाद नाबालिग मानसिक रूप से टूट गई और उसने घर के बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के मास्टर माइंड को जयपुर से किया गिरफ्तार

जयपुर प्रदेश की राजधानी में बीते कुछ दिनों में अपराध की कई अहम घटनाएं सामने आईं, जिनमें से सबसे बड़ी सफलता एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली है। एजीटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे कुख्यात गैंगस्टरों के दुबई नेटवर्क से जुड़े मास्टर माइंड इलियास खान को जयपुर में गिरफ्तार किया है। इलियास दुबई में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था और फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर गैंग के सदस्यों को पनाह देता था। वह हवाला के जरिए धन प्रेषण और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता था। एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में डीआईजी योगेश यादव और एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फतेहपुर, सीकर के रामगढ़ सेठान में छापेमारी कर इलियास को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि उसने जयपुर के फल व्यापारी सलीम खान की रेकी भी करवाई थी। दुबई में भी वह फर्जी आईडी मामले में सजा काट चुका है। उसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।  

गांव के पास खेत में बने कुएं में गिरने से मां और सात वर्षीय बेटी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के देवखेड़ा गांव में शुक्रवार मध्य रात को एक दर्दनाक हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई। यह हादसा गांव के पास खेत में बने एक कुएं में गिरने से हुआ, जिसकी सूचना देर रात पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान रतनी देवी (32 वर्ष) और उसकी सात वर्षीय बेटी रवीना के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुरा थाने के सीआई सुरेशचंद्र पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। मध्यरात्रि लगभग 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ और दोनों शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाना है। परिजनों ने बताया कि रतनी देवी शुक्रवार देर शाम अपने खेत पर खाद डालने के लिए गई थी। उसने अपनी बेटी रवीना को भी साथ लिया, जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा घर पर ही रहा। देर रात तक जब रतनी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हुए और खेत की ओर तलाश में निकले। खेत पहुंचने पर कुएं के पास महिला की चप्पलें दिखाई दीं, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतका का पति पप्पूलाल गाड़ी चालक है। शुक्रवार को सुबह पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की फसल निकलवाने के बाद खाद की ट्रॉली भरते समय उसके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, जिस पर वो उपचार के लिए शाहपुरा जिला चिकित्सालय गया हुआ था। देर शाम घर लौटने के बाद पत्नी के न मिलने पर उसकी तलाश में खेत पर पहुंचा, जहां उसे हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।  

हनुमान जयंती पर युवा कांग्रेस ने हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टे बांटे

अजमेर हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के बजरंगगढ़ चौराहे पर युवा कांग्रेस द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के साथ 2100 भगवा दुपट्टे और 2100 पॉकेट हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश से पधारे मंडल महंत शशि गिरी जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शहर के सभी धर्मों के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया। युवा कांग्रेस परिवार द्वारा आमजन को रोली का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टे और हनुमान चालीसा वितरित किए गए। मोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आज के युवाओं को सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से निकालकर धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की ओर आकर्षित करना है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमंत भाटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टॉक, शहर कांग्रेस सचिव लोकेश शर्मा और सागर मीणा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, अंकित पंवार, मनीषा मीणा, गर्व दत्त, फारूक खान दौराई, हर्ष टॉक, तिपाशा खींची, इलियास खान, पवन ओड, कविता कहार, ओमप्रकाश मंडावरा, अम्बे शंकर, लता कुमारी, शाहनवाज खान, दीपक कुमार और मुनींद्र मीणा सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पुलवामा शहीद हेमराज की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे

 कोटा सीआरपीएफ के जवान हेमराज की पुलवामा में शहादत के 6 साल बाद आज उनके सांगोद स्थित आंगन में पहली बार जश्न का माहौल था। वीरांगना मधुबाला सहित पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। पति का साया सिर से उठने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाई बनकर न सिर्फ परिवार को संबल दिया बल्कि अपना वचन निभाया। आज जब शहीद हेमराज की बेटी की शादी का वक्त आया तो लोकसभा स्पीकर बिरला अपनी बहन के घर मायरा (भात) लेकर पहुंचे और मायरे की इस अनूठी रस्म को निभाया। वीरांगना मधुबाला और भाई के इस भावनात्मक संबंध को देख यहां मौजूद हर कोई भाव-विभोर हो उठा। पुलवामा हमले के बाद एक ओर शहीद हेमराज की शहादत से लोगों में गुस्सा था, वहीं परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट। मुसीबतों में घिरे परिवार को उस वक्त स्पीकर बिरला ने संबल प्रदान किया और वीरांगना मधुबाला का भाई बनकर परिवार की हर जिम्मेदारी उठाने का वादा किया। बीते छह साल में राखी और भाई दूज पर वीरांगना मधुबाला ने उन्हें राखी बांधी और तिलक किए। अब जब शहीद हेमराज और वीरांगना मधुबाला की बेटी की शादी का मौका आया तो एक फिर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शहीद के परिवार के साथ खड़े नजर आए। सांगोद में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सांगोद विधायक एवं राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वीरांगना मधुबाला को मायरा पहनाया। इस दौरान रीति-रिवाज के अनुसार स्पीकर बिरला ने वीरांगना मधुबाला को चुनरी ओढ़ाई तो वहीं बहन ने बत्तीसी भी झिलाई और स्पीकर बिरला का तिलक व आरती की। स्पीकर बिरला ने शदीह हेमराज मीणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वीरांगना मधुबाला, स्पीकर बिरला व मौजूद सभी परिवार जन शहीद हेमराज को याद कर भावुक हो उठे।  

चूरू जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान तेज आंधी से मची अफरा-तफरी, 3 महिलाएं घायल, आयोजन निरस्त

चूरू  जिले के रतनगढ़ में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान शुक्रवार शाम को तेज आंधी के चलते श्रद्धालुओं के लिए लगाए डोम में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं, सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने डोम को खाली करवाया. इसके बाद प्रशासन ने कथा के आयोजन को निरस्त कर दिया है. शुक्रवार शाम को कथा के दौरान अचानक तेज आंधी के कारण भक्तों के लिए बने डोम में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं, घटना के बाद जिला कलेक्टर और एसपी ने भी कथा स्थल का जायजा लिया था. आयोजन समिति के सदस्य अजय गार्गी ने बताया कि आंधी के दौरान थोड़ी अफरा-तफरी हुई है. उन्होंने कहा कि कथा में आए भक्तों के लिए डोम की व्यवस्था पर्याप्त रही है. हालांकि, उन्होंने महिलाओं के घायल होने की बात इनकार किया है. तेज आंधी के दौरान एक बारगी मौके पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस बीच हर कोई सुरक्षित स्थान ढूंढने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दे रहा था. 15,000 लोग पंडाल में थे मौजूद जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब कथा सुनने के लिए लगभग 15,000 लोग पंडाल में मौजूद थे. पंडाल गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में एक पुरुष, एक बच्चा और एक महिला को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे आयोजन स्थल को खाली करा लिया गया है. बिना अनुमति के हो रहा था आयोजन रतनगढ़ के पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी. जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक ने पहले ही आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था और आयोजकों को सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया. सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम उपखंड अधिकारी राम कुमार ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने के कारण कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी. इसके बावजूद, शुक्रवार को कार्यक्रम शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि पंडाल सुरक्षित नहीं था और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. भगदड़ से मची अफरा तफरी उन्होंने आगे बताया कि तेज हवाओं के कारण पंडाल गिर गया, जिससे अफरा-तफरी फैल गई. हालांकि, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने यह भी बताया कि लाउडस्पीकर का खंभा बिजली की लाइन पर गिर गया था, जिसके कारण तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता था.प्रशासन ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आयोजन निरस्त के आदेश: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा हो रहे कथावाचन स्थल पर हादसे के बाद रतनगढ़ में हुई एक बड़ी बैठक में मंथन के बाद जिला प्रसाशन ने आयोजन निरस्त के आदेश जारी कर दिए हैं. प्रसाशन द्वारा जारी आदेश में आयोजकों को आयोजन से पहले दी गई प्रसाशन द्वारा हिदायत का जिक्र करते हुए कहा गया कि आयोजनकर्ताओं को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार नही किया गया और आगामी दिनों में मौसम को देखते हुए आयोजन निरस्त करने के आदेश दिए. कथावाचक को श्रद्धालुओं को इस आदेश की जानकारी देने के आदेश भी दिया है.

ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महान शिक्षाविद् समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने नारी शिक्षा, किसानों के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए अलख जगाई। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार राजस्थान को कृषक-कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। शर्मा शुक्रवार को मुहाना मंडी परिसर में ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जयंती समारोह नहीं बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ज्योतिबा फुले जी ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी, अंधेरे में प्रकाश का दीप जलाया और उत्पीड़ित वर्गों को सम्मान व समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी सोच केवल एक समय की नहीं थी, बल्कि वह विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में जगाई अलख मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से ही अज्ञानता के अंधेरे को मिटाया जा सकता है और समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। ज्योतिबा ने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाते हुए अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले जी के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में इतिहास में दर्ज हुईं। श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर समाज में फैली जातिगत असमानता को दूर करने, सत्य की खोज और मानवता की सेवा का संदेश दिया। गरीब, युवा, महिला और किसान का उत्थान हमारी प्राथमिकता शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आधार मानकर चार जातियां- गरीब, युवा, महिला और किसानों का उत्थान सुनिश्चित कर रही है। राज्य सरकार ने इसी बजट में 5 हजार गांवों को बीपीएल मुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में पारदर्शिता तथा पेपरलीक के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई से युवाओं को राहत दी गई है। हम किसानों को पानी, ऋण वितरण तथा उन्नत तकनीकों के माध्यम से सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो भी वादे किए हैं हम उनको पूरा करेंगे। अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने लिए कई निर्णय मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ने फल-सब्जी व्यापारियों और बागवानी करने वाले किसानों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनका लाभ आने वाले वर्षों तक प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में नई कृषि मंडियों की स्थापना से किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और स्थानीय स्तर पर विपणन की सुविधा देने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही, जयपुर के जमवारामगढ़ में फूल मंडी, जहाजपुर और शाहपुरा नगर पालिका में फल एवं सब्जी मंडी सहित राज्यभर में विभिन्न मंडियों का निर्माण, प्याज भंडारण संरचना निर्माण हेतु 2,500 किसानों को 22 करोड़ रुपये की सब्सिडी, 3 हजार प्याज भंडारगृहों के निर्माण हेतु 26 करोड़ रुपये का अनुदान सहित विभिन्न कार्य राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं। किसानों को तकनीकी रूप से बना रहे सशक्त शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल मंडियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हम किसानों को तकनीकी रूप से भी सशक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की क्षमता वृद्धि और ज्ञानवर्धन के लिए नॉलेज प्रोग्राम के तहत प्रथम चरण में 100 प्रगतिशील युवा किसानों को इजरायल सहित अन्य देशों में और 5 हजार युवाओं को भारत के विभिन्न राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 एग्रो क्लाइमेटिक जोन में 2-2 क्लस्टर विकसित करना, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या को बढ़ाकर 18 करने जैसे कार्याें से राज्य सरकार किसानों को कौशल प्रशिक्षण देकर तकनीकी रूप से उन्नत कर रही है।

जहां पहले गंदगी का ढेर हुआ करता था, वहां अब कलेक्टर टीना डाबी की पहल से उद्यान का लोकार्पण

बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर इलाके में जहां पहले गंदगी का ढेर हुआ करता था, वहां अब कलेक्टर टीना डाबी की पहल से भामाशाह लीलाराम जांगिड़ की स्मृति में बेहद खूबसूरत उद्यान बनकर तैयार हो गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान के तहत करीब एक करोड़ की लागत से बने इस उद्यान के रूप में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। भामाशाह स्वर्गीय लीलाराम जांगिड़ की स्मृति में उनके परिवार द्वारा इस पार्क का निर्माण करवाया गया है। शहर के तनसिंह चौहान मार्ग के निकट गुरुवार देर शाम जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में स्वर्गीय लीलाराम जांगिड़ की धर्मपत्नी छगनी देवी ने इसे आमजन के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत, बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह, समाजसेवी जोगेंद्र सिंह चौहान, अमृत जांगिड़, जगदीश जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ , पुरुषोत्तम जांगिड़, समाजसेवी दिलीप पालीवाल, पूर्व सभापति दिलीप माली, नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चंडक, रघुवीर सिंह तामलोर सहित कई लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर परिषद की इस जमीन पर पहले यहां पर कचरा पॉइंट था जिस पर अब यह पार्क विकसित किया गया है। पार्क में दो एंट्री गेट, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, योग क्षेत्र विकसित करने के साथ ही बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं। यह पार्क शहर के लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह होगी, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। उद्योगपति ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने पिता की स्मृति में इस पार्क को विकसित करवाया है।

पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में पार्टी ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए

जयपुर  गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन (Congress National Adhiveshan) के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में पार्टी ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान इस दिशा में सबसे पहला मॉडल स्टेट बना है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के निर्देश पर 58 हजार से अधिक मंडल, ब्लॉक, जिला और बूथ पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार कर लिया गया है. कौन पदाधिकारी सक्रिय है, कौन निष्क्रिय, और किस स्तर पर कौन-कौन सी संगठनात्मक गतिविधियां चल रही हैं, इससे पूरी डिटेल ऑनलाइन हो गई है. यह डाटा अब सीधे AICC और प्रदेश नेतृत्व की निगरानी में रहेगा और निष्क्रिय नेताओं की पहचान कर उनके स्थान पर नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है. निष्क्रिय नेताओं की उलटी गिनती शुरू इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से पार्टी उन नेताओं की लिस्ट तैयार कर रही है जो वर्षों से पदों पर जमे हैं, लेकिन संगठनात्मक रूप से निष्क्रिय बने हुए हैं. ये वह चेहरे हैं जिन पर अब तक पार्टी के पास निगरानी की कोई सटीक व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब एक क्लिक में पता चलेगा कि किसने कितनी बैठकें अटेंड कीं, कितने कार्यकर्ता जोड़े और संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कितना काम किया. ‘परफॉर्मेंस ही प्रमोशन का आधार बनेगा’ राजस्थान कांग्रेस का यह डिजिटलाइजेशन मॉडल अब राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद पूरे देश में लागू किया जा सकता है. अधिवेशन में “संगठन निर्माण” को लेकर जिस विचार को बल दिया गया था, वह अब धरातल पर उतरता नजर आ रहा है. डोटासरा ने कहा, यह कदम केवल डेटा एंट्री नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन की रीब्रांडिंग है, जहां परफॉर्मेंस ही प्रमोशन का आधार बनेगा. एक क्लिक में प्रदेश का संगठनात्मक ब्लूप्रिंट इस डिजिटलीकरण के बाद कार्यकर्ताओं की ट्रैकिंग अब आसान होगी. मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, सक्रियता और सहभागिता का ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जा सकता है. प्रशिक्षण शिविरों, बैठकों और अभियानों में भागीदारी का डिजिटल विश्लेषण होगा. निष्क्रिय पदाधिकारियों की तत्काल पहचान और रिपोर्टिंग हो सकेगी. एक क्लिक में पूरे प्रदेश का संगठनात्मक ब्लूप्रिंट सामने आ जाएगा. संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, इस डिजिटल डाटा के आधार पर जल्द ही संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी है. कई वर्षों से पदों पर जमे नेताओं को हटाकर युवाओं, महिलाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की योजना बनाई जा रही है. इस पूरी प्रक्रिया का डाटा कांग्रेस की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और राष्ट्रीय नेतृत्व इसे सीधा देख सकेगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संगठन के किसी भी स्तर पर निष्क्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी में तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना

जयपुर राजस्थान में आज तेज अंधड़ चल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत महसूस होगी लेकिन 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश में फिर से गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी में तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 13 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और 14 व 15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में फिर से तापमान में तेजी आएगी और जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी। आज इन शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर और सीकर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही बीकानेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, दिन में यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। जोधपुर और नागौर में भी दिन में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, साथ ही बारिश भी हो सकती है।

उदयपुर में झाड़ियों में फंस तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र की बिछड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ झाड़ियों में फंस गया। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से आ रही गुर्राने की आवाजें सुनीं, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा कि झाड़ियों में फंसा तेंदुआ बुरी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिछड़ी ग्राम पंचायत में एक पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से सुबह गुर्राने की आवाजें आ रही थीं। जब कुछ ग्रामीण पास पहुंचे तो देखा कि एक तेंदुआ झाड़ियों में फंसा हुआ है। आशंका है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ आबादी की तरफ आ गया होगा और झाड़ियों में फंस गया। बहरहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए रेस्क्यू कर उसके उपचार की व्यवस्था की।  

जोधपुर में चूड़ी गोदाम और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जोधपुर गुरुवार रात जोधपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। कबीर नगर की चूड़ी फैक्ट्री और आंगनवा रोड पर एक केमिकल गोदाम में आग से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए 14 दमकलों और स्काई लिफ्ट की मदद ली जा रही है। चूड़ी फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से भारी धुआं उठने लगा, जिससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी काफी मुश्किलें पेश आईं। सिंथेटिक चूड़ियों के कारण आग रातभर बुझाने की कोशिशों के बावजूद पूरी तरह नहीं बुझ सकी है। इस बीच, आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी का हाथ झुलसा और एक अन्य कर्मचारी के पैर में चोट आई, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयरफोर्स और सेना की फायर ब्रिगेड भी शामिल कबीर नगर में स्थित बालकिशन शाह और मदन गोपाल शाह की चूड़ी फैक्ट्री में रात 9:15 बजे आग लगी, जो रात 11 बजे तक छत तक पहुँच गई। प्लास्टिक की चूड़ियों और पैकिंग मटेरियल के कारण आग तेजी से फैल गई। शास्त्री नगर फायर स्टेशन को जानकारी मिलते ही दो दमकलें तुरंत भेजी गईं, जबकि हालात को देखते हुए आठ अन्य दमकलों को भी बुलाया गया। आग पहली मंजिल तक फैलने के कारण नगर निगम दक्षिण की स्काई लिफ्ट भी मंगवाई गई। घटना में एयरफोर्स और सेना की फायर ब्रिगेड भी सक्रिय रही। कबीर नगर में आग को छत तक सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर रखा सामान बचाने के लिए फायरकर्मी और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आंगनवा में गोदाम में लगी आग इसी दौरान, आंगनवा रोड पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से ड्रमों में विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण सूरसागर, प्रताप नगर सदर और प्रताप नगर पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने के लिए बैरिकेडिंग की। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग को नियंत्रित किया, जिसके चलते पास में मौजूद गैस गोदाम के कारण बड़ा हादसा टल गया।

राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, CM शर्मा ने सरसों की एमएसपी पर खरीद का किया शुभारंभ

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीगंगानगर स्थित नई धान मंडी में किसानों को विक्रय स्लिप प्रदान करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों खरीद का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसानों एवं व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान को पूरा सम्मान और सुरक्षा के साथ ही उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाना हमारा ध्येय है। हमारी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का किसानों के बैंक खातों में सीधा भुगतान समय पर सुनिश्चित कर रही है। इसी दिशा में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 2025-26 में सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 हजार 950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है तथा इस साल 13 लाख 22 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद का लक्ष्य रखा है। इसी तरह सरकार 5 हजार 650 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी के आधार पर 5 लाख 46 हजार मीट्रिक टन चना की खरीद करेगी। शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2022-23 में सरसों का एमएसपी 5 हजार 50 रुपये था, जिसमें हमारी सरकार ने 900 रूपये तक की बढ़ोत्तरी की है। साथ ही एमएसपी पर खरीद के लिए प्रति किसान 25 क्विंटल की सीमा को बढ़ाकर 40 क्विंटल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार ने सवा साल के समय में अब तक 4 लाख 85 हजार मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की है जबकि पिछली सरकार ने अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में केवल 5 लाख 53 हजार मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की थी। साथ ही हमारी सरकार ने मूंगफली के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 5 हजार 850 रुपये से बढ़ाकर 6 हजार 783 रुपये प्रति क्विंटल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करते हुए उनकी समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इसी दिशा में हमारी सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के बोनस को बढ़ाकर 150 रुपये एवं किसान सम्मान निधि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है। साथ ही, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने से लेकर वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कांस्टेबल के 9617 रिक्त पदों पर की जानी है भर्ती, पुलिस विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया चालू कर दी, ऑनलाइन करे आवेदन

जयपुर राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया चालू कर दी है। आवेदक आगामी 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।          अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत विभिन्न जिला, यूनिट व बटालियन में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को दो अलग अलग विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन-पत्र राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केन्द्र एवं विभाग की वेबसाईट पर 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक भर सकते हैं।         एडीजी पाण्डेय ने बताया कि आवेदकों को सलाह दी है कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम दिनांक का इन्तजार किए बिना, समय सीमा में आवेदन करें। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक के पश्चात 03 दिवस तक आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि सुधार के लिये वेबसाईट पर लिंक उपलब्ध कराया जायेगा। भर्ती के लिए रिक्त पद, आरक्षण, पात्रता/योग्यता, लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया की समस्त जानकारी एवं महत्वपूर्ण निर्देश स्थाई आदेश तथा शुक्रवार को दोनों विज्ञप्ति विभाग की वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने स्तर पर अथवा अन्य एजेन्सी के माध्यम से वेबसाईट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet