LATEST NEWS

राज्य मानव अधिकार आयोग देगा विधि विद्यार्थियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण

जयपुर राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री जी आर मूलचंदानी ने बुधवार को सचिवालय में आयोग द्वारा विधि विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री मूलचंदानी ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विधि विद्यार्थी मानवाधिकारों को कानूनी, सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से समझकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों की संक्षिप्त में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम कर इच्छित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। आयोग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संध्या यादव ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं, पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों, विश्वविद्यालयों, यूनिसेफ, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप में आउटडोर विजिट के दौरान प्रतिभागियों को जयपुर स्थित केंद्रीय कारागार, महिला कारागार, बाल संप्रेषण गृह एवं बाल संरक्षण न्यायालय सहित पुलिस थानों की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा।  डॉ. संध्या ने बताया कि इस 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन 5 मार्च तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के विधि संकाय के 52 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कार्यक्रम में आयोग के सदस्य न्यायाधिपति श्री आर सी झाला, आयोग के रजिस्ट्रार श्री संजय कुमार, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री सुष्मित व्यास तथा आयोग की उप सचिव प्रगति आसोपा मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए राजस्थान सरकार देगी 200 करोड़ रू की सब्सिडी देगी, मिलेगा बढावा

जयपुर प्रदेश मे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देने हेतु इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अन्तर्गत 200 करोड़ रू का ई-व्हीकल प्रमोशन फंड गठित किया गया है। राज्य सरकार की ‘‘इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022‘‘ के अन्तर्गत फेम-2 के दिशा निर्देशों के अनुरूप आधुनिक बैटरी युक्त इलैक्ट्रिक वाहनों के क्रेताओं को स्टेट जीएसटी राशि का पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान ई-व्हीकल प्रमोशन फंड में से दिये जाने का प्रावधान किया गया है। पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान राशि 01.09.2022 से क्रय किए गए एवं राज्य में पंजीकृत किये गये वाहनो पर देय होगा। वाहन का क्रय राजस्थान राज्य से ही किया जाना आवश्यक है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री जगदीश प्रसाद बैरवा ने बताया कि अनुदान हेतु सर्वप्रथम पॉलिसी के अन्तर्गत फेम-2 में पंजीकृत वाहन विनिर्माता को विभागीय पोर्टल  पर रजिस्ट्रशन करवाना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग  द्वारा सत्यापन किये जाने के पश्चात् निर्माता द्वारा पुनः पोर्टल पर  फेम-2 के दिशा निर्देशों के अनुरूप आधुनिक बैटरी (Advanced Batteries like Lithum-ions) युक्त वाहन का मॉडल, बैटरी का प्रकार व बैटरी क्षमता की सूचना दर्ज की जानी है। पोर्टल पर उपरोक्तानुसार कार्यवाही के पश्चात् विभाग द्वारा वाहन का माडल, बैटरी का प्रकार व बैटरी क्षमता इत्यादि का सत्यापन किया जाकर वाहन क्रेताओं को पुनर्भरण एवं अनुदान राशि के क्लेम हेतु आवेदन के लिए वाहन पोर्टल पर अनुमत किया जाएगा। वाहन स्वामी द्वारा अपने वाहन के पंजीयन क्रंमाक एवं चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक पोर्टल पर दर्ज होंगे। फिर आवेदक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ओटीपी भेजा जाएगा। वाहन स्वामी अपने बैंक खाते का विवरण को बैंक के दस्तावेज़ जैसे पासबुक फ्रंट पेज/रद्द किए गए चेक के साथ अपलोड करेगा, फिर आवेदन सबमिट करेगा। अनुदान राशि का सीधे ही वाहन स्वामी के खाते में हस्तांतरण कर दिया जायेगा। प्रोत्साहन के लिए इलैक्ट्रिक वाहनों की संख्या प्रत्येक श्रेणी के लिए दी गई सीमा के अनुसार होगी। अतः संबंधित वाहन विनिर्माता, वाहन डीलर्स व वाहन क्रेता अनुदान रािश प्राप्त करने के लिए यथा शीघ्र पोर्टल आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें।

राज्यपाल बागडे ने महाकुंभ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, पवित्र स्नान किया

जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को परिजनों सहित महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राज्यपाल ने संगम स्नान के साथ ही कुंभ से जुड़ी भारतीय सनातन परंपरा को स्मरण करते हुए कहा कि महाकुंभ स्नान संस्कृति की जड़ों से जुड़ना है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान से शरीर ही नहीं आत्मा की भी शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले विशाल जन का आत्मीय समागम स्थल है।

भारत माता की सेवा में समर्पित रहा स्‍व. राठौड का जीवन: विधान सभा अध्यक्ष

जयपुर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को उद्योग मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड के निवास पर पहुँचकर उनके दिवंगत पिता कर्नल लक्ष्‍मण सिंह राठौड के चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। श्री देवनानी ने उद्योग मंत्री कर्नल राठौड को ढांढस बंधाया और शोक संतप्‍त परिवारजन के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। श्री देवनानी ने कहा कि स्‍व. कर्नल लक्ष्‍मण सिंह राठौड का पूरा जीवन भारत माता की सेवा को समर्पित रहा। जांबाज सैनिक के रूप में पाकिस्‍तान की साम्‍प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ उनका अपूर्व शौर्य प्रदर्शन गौरवशाली मिसाल रहा है। सच्‍चे देशभक्‍त के रूप में स्‍व. राठौड को सदैव याद रखा जाएगा। राष्‍ट्र सेवा के लिए समर्पित स्‍व. राठौड का जीवन युवाओं में देश भक्ति की भावना का विकास करने के लिए प्रेरणादायी है। श्री देवनानी ने दिवंगत आत्‍मा की शांति और शोक संतप्‍त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने के लिए परमपिता परमेश्‍वर से प्रार्थना की है।

राज्यपाल ने आदेश कर जोधपुर JNV यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव को किया निलंबित

जोधपुर  जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU), जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश राजस्थान के राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने जारी किया। प्रो. श्रीवास्तव पर सरकारी कार्यों में लापरवाही और विश्वविद्यालय को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे, जो जांच में सही पाए गए। वित्तीय गड़बड़ियों में दोषी पाए गए कुलपति कुलपति प्रो. श्रीवास्तव पर वित्तीय अनियमितताओं के कई आरोप थे, जिनकी जांच जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अधिनियम, 1962 की धारा 10(2) के तहत कराई गई। 3 दिसंबर 2024 को जोधपुर के संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई थी। जांच में पाया गया कि कुलपति की पत्नी को सेवानिवृत्ति के बाद भी अनधिकृत लाभ दिए गए थे, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे। गहलोत सरकार के दौरान हुई थी नियुक्ति प्रो. श्रीवास्तव ने 14 फरवरी 2022 को JNVU के कुलपति का पदभार संभाला था। इससे पहले वे इसी विश्वविद्यालय में भूविज्ञान (Geology) विभाग के प्रमुख रह चुके थे। वे 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के दौरान उन्हें कुलपति नियुक्त किया गया था। प्रो. श्रीवास्तव के निलंबन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में उथल-पुथल मची हुई है।

राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार को घेरा

 राजस्थान  राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी पर चिंता जताई और सरकार से जवाब मांगा। शिक्षकों के खाली पदों के चौंकाने वाले आंकड़े भाटी ने अपनी पोस्ट में बताया कि प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के 28% शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, जबकि जैसलमेर में यह आंकड़ा 52% और बाड़मेर में 48% तक पहुंच चुका है। सीमावर्ती और आदिवासी क्षेत्रों में स्थिति और भी दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा, राइजिंग राजस्थान का सपना तभी पूरा होगा, जब हमारे युवा स्किल्ड होंगे, लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की भारी कमी है। महिला शिक्षा पर भी उठाए सवाल भाटी ने राज्य में बेटियों की शिक्षा को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि हर साल सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान में अव्वल आने का दावा करती है, लेकिन दूर-दराज के इलाकों में छात्राओं को शिक्षा के अवसर कम मिलते हैं और महिला शिक्षकों की भी भारी कमी है। ‘शिक्षा से वंचित पीढ़ी समाज के लिए खतरा’ भाटी ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि बच्चों को विज्ञान शिक्षक, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और उचित अवसर नहीं मिलेंगे, तो यह समाज के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षा से वंचित पीढ़ी अपराध या गंभीर बीमारियों के दुष्चक्र में फंस सकती है, जिससे पूरे समाज पर नकारात्मक असर पड़ेगा। सीमावर्ती इलाकों में विशेष ध्यान देने की मांग सीमावर्ती इलाकों की शिक्षा को लेकर उन्होंने सरकार से सवाल किए और लिखा कि “सीमा के इलाके सिर्फ हमारी मिट्टी की सुरक्षा नहीं करते, बल्कि हमारी विरासत और परंपराओं को भी बचाते हैं। ऐसे में यहां शिक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।” अपने पोस्ट के अंत में भाटी ने शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार से जल्द से जल्द शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और ठोस कदम उठाने की अपील की।

कोटा एयरपोर्ट पर सीएम शर्मा ने महाकुंभ में गैरहाजिर विधायकों से किया सवाल

राजस्थान राजस्थान सरकार द्वारा महाकुंभ स्नान के लिए मंत्रियों और विधायकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कई मंत्री और विधायक प्रयागराज पहुंचे, जहां कैबिनेट बैठक भी आयोजित की गई। हवाई यात्रा और विशेष स्नान की व्यवस्था के बावजूद कुछ विधायक अनुपस्थित रहे, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने कोटा में उनसे सवाल किया। रविवार को कोटा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगवानी के लिए मंत्री, विधायक और अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा जैसे ही स्वागत के लिए आगे आए, तो सीएम ने उनसे सवाल किया कि वे महाकुंभ में क्यों नहीं पहुंचे। संदीप शर्मा ने बताया कि वह शादी समारोह में व्यस्त थे, इसलिए नहीं जा सके। वहीं, विधायक कल्पना देवी ने जैसे ही सीएम को बुके दिया, तो सीएम ने उनसे भी यही सवाल दोहराया। कल्पना देवी ने स्वीकार किया कि वे अनुपस्थित थीं, जिस पर सीएम ने कहा, आपको आना था, हमें बता देते। मंत्री मदन दिलावर से सवाल सीएम की अगवानी करने वालों में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी शामिल थे। सीएम शर्मा ने उनसे पूछा, कब लौटे? तो दिलावर ने जवाब दिया, रात में ही आ गया। इस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, गाड़ी में ही सोते हुए आए होंगे। दिलावर ने जवाब दिया कि वे रात 3 बजे पहुंचे थे। 51 किलो पुष्पहार से हुआ स्वागत कोटा पहुंचने पर शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत 51 किलो के पुष्पहार से किया गया। जैन ने कहा कि सीएम के प्रयागराज से सीधे चंबल की धरती कोटा आने से, यहां के लोगों को भी संगम स्नान का पुण्य मिलेगा। सीएम ने जिला अध्यक्षों को साथ लिया जयपुर जयपुर में बीजेपी जिला अध्यक्षों और संगठन की बैठक थी, लेकिन कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन और देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए रुके थे। जब सीएम ने पूछा कि वे जयपुर क्यों नहीं गए, तो उन्होंने जवाब दिया कि आपके दौरे के कारण कोटा में रुकना पड़ा। इसके बाद सीएम उन्हें अपने साथ प्लेन से जयपुर लेकर गए।

फोन टैपिंग मामला : कैबिनेट मंत्री मीणा के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज

राजस्थान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं, वहीं शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा, अगर यही बात विपक्ष कहता तो? हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि फोन टैपिंग हो रही है और यह गलत है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अब भी उनकी कथनी और करनी का अंतर समझ नहीं आ रहा है। किरोड़ी लाल मीणा के बयान से राजनीतिक बवाल हाल ही में किरोड़ी लाल मीणा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था, मुझे उम्मीद थी कि सत्ता बदलने के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं निराश हूं कि जिन मुद्दों के लिए मैंने आंदोलन किया, जिनकी वजह से हम सत्ता में आए, वे भुला दिए गए हैं। मेरी जासूसी हो रही है डॉ. मीणा ने दावा किया कि जब उन्होंने भ्रष्टाचार के कुछ मामलों को उठाया तो 50 फर्जी थानेदारों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है और उनके टेलीफोन की रिकॉर्डिंग की जा रही है।

राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, गर्म होने लगा दिन

राजस्थान राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन से राहत मिल रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। बाड़मेर सबसे गर्म, दौसा सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दौसा में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हवा में नमी का स्तर 20 से 50 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान     जयपुर: 10.6 डिग्री सेल्सियस     सीकर: 9.5 डिग्री सेल्सियस     कोटा: 9.2 डिग्री सेल्सियस     चित्तौड़गढ़: 2.2 डिग्री सेल्सियस     बाड़मेर: 12.8 डिग्री सेल्सियस     जैसलमेर: 12.0 डिग्री सेल्सियस     जोधपुर: 11.3 डिग्री सेल्सियस     बीकानेर: 13.4 डिग्री सेल्सियस     चूरू: 10.4 डिग्री सेल्सियस     श्रीगंगानगर: 9.7 डिग्री सेल्सियस     माउंट आबू: 4 डिग्री सेल्सियस बारिश या शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार के लिए किसी भी जिले में बारिश या शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तरी हवाओं की तीव्रता घटने से ठंड में कमी आएगी और तापमान बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं, ठंड में और कमी के आसार मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहेगी। माना जा रहा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में सर्दी का आखिरी दौर देखने को मिलेगा।

बंगलादेश मंदिरों में तोड़फोड़ की परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने नहीं दिया कोई बयान: अशोक गहलोत

जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि बंगलादेश में तख्तापलट के बाद हुई हिंसा एवं मंदिरों में तोड़फोड़ की परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया और न ही बंगलादेश पर कोई दबाव डाला है। श्री गहलोत ने रविवार को अपने बयान में कहा कि बंगलादेश में तख्तापलट के बाद हुई हिंसा में 23 हिन्दुओं की हत्या हो चुकी है एवं 152 मंदिरों में तोड़फोड़ की जा चुकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने वैश्विक प्लेटफॉर्म्स पर अभी तक कोई भी बयान देना या बंगलादेश पर दबाव डालना उचित नहीं समझा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बंगलादेश में हिन्दुओं एवं तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए।  

उपराष्ट्रपति मातृकुंडिया पहुंचकर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. जगदीप धनखड़

जयपुर उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध धाम मातृकुंडिया पहुंचे और अखिल मेवाड़ क्षेत्र जाट समाज महा सभा संस्थान के मातृकुंडिया में महादेव के नवीन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसान अन्नदाता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री के सुदृढ़ नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में माता और बहनों की उपस्थिति देखकर कहा कि समाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, माता बहनों को आगे लाकर स्वावलंबी बनाना होगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश किसान दिवस की रजत जयंती मना रहा है, किसान अन्नदाता है और वह देश के विकास की पूंजी है। उन्होंने किसानों के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने एवं उनका लाभ उठाने की बात भी कहीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही महाकुंभ में डुबकी लगाकर आए हैं ऐसा ही अनुभव उन्हें मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में आकर हो रहा है। करीब 25 वर्ष पहले वह इस धरा पर आए थे और समाज के प्रयास से उन्हें सामाजिक न्याय मिला। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेवाड़ जाट समाज के अध्यक्ष माधव लाल जाट ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं हल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं आमजन उपस्थित रहे।

राज्यपाल बागडे ने शिर्डी स्थित महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संघ फेडरेशन के कार्यक्रम में भाग लिया

सहकार भावना से सबके समान विकास का किया आह्वान जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संघ फेडरेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय परिषद के कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल बागडे ने इस दौरान सहकारिता के आदर्श को अपनाते हुए राष्ट्र और राज्य के विकास में सभी को समान रूप से भागीदारी निभाने का आह्वान किया।  उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संस्था फेडरेशन के कार्यक्रम को सहकारिता की भावना की दृष्टि से महत्वपूर्ण  बताया।

पारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में अपह्रत को बरामद कर दो किया गिरफ्तार

जालौर जालौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे में अपह्रत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला भी जब्त कर लिया है। सरवाना थाना पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई गेनाराम सुथार (निवासी सरवाना) अपने घर से गांव में सामान लेने निकला था। दोपहर करीब 2 बजे, एक पिकअप वाहन में सवार चार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने गेनाराम को रोका और जबरदस्ती वाहन में डालकर अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक मोहन भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात), विक्रम भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्ति आरोपी हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि गेनाराम के भाई मांगीलाल ने पहले विनोद भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) की सगाई की हुई लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से गेनाराम का अपहरण किया। तेजी से पुलिस कार्रवाई, 4 घंटे में बरामदगी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सूरजभान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। 4 घंटे के भीतर अपह्रत गेनाराम को सरहद रड़का, गुजरात से बरामद कर लिया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन भाई (निवासी रड़का, गुजरात) और दशरथ कुमार पुत्र वगताराम कोली (निवासी सावलसी, बाखासर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला जब्त कर लिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर में आग लगने से जिंदा जला चालक

चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में वंडर चौराहा अंडरब्रिज के पास हुए हादसे में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद केबिन में आग लग गई और चालक अंदर ही फंस गया। पुलिस ने चालक के शव की शिनाख्तगी कर परिजनों को सूचना दी है।  जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ बाईपास पर यह हादसा हुआ है। इसमें तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर में आग लग गई। धुंआ देख कर मौके कर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में चालक अजमेर निवासी शराबुद्दीन (50) की मौके पर ही जल कर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगरपालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। सदर थाना निम्बाहेड़ा के एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रेलर में ग्रेनाइट ब्लैक मार्बल भरा हुआ था। आस पास के लोगों से जानकारी ली है। इसमें सामने से आया कि बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया और तुरंत आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक को बचाने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार को अजमेर में सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, हादसे के तत्काल बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोई भी ट्रेलर के आस पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में दमकल की सहायता से आग बुझाने के बाद लोग केबिन में पहुंचे तब तक चालक की जल कर मौत हो गई थी। वाहन मालिक से संपर्क करने के बाद चालक के शव की शिनाख्त हो पाई। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया निर्णय, पुजारियों का मानदेय 7500 रुपए प्रतिमाह किया

प्रयागराज/ जयपुर महाकुम्भ में संगम स्थल पर स्नान के बाद प्रयागराज स्थित राजस्थान मंडपम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचण्ड एवं ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए बैठक में उनका आभार प्रकट किया गया। 144 वर्ष के अंतराल पर हो रहे महाकुंभ के दौरान आयोजित इस बैठक में देवस्थान विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में देवस्थान विभाग के प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के 390 मंदिरों एवं आत्म निर्भर श्रेणी के 203 मंदिरों में सेवा पूजा, भोग, प्रसाद, उत्सव, पोशाक, जल एवं प्रकाश, सुरक्षा संचालन व्यवस्था आदि के लिए भोगराग को दोगुना करते हुए 3 हजार रुपए प्रति मंदिर प्रति माह किए जाने का निर्णय लिया गया। एक और महत्वपूर्ण फैसला करते हुए देवस्थान विभाग में प्रत्यक्ष प्रभार एवं आत्म निर्भर मंदिरों में कार्यरत अंशकालीन पुजारियों को दिए जा रहे मानदेय को 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह करने की स्वीकृति प्रदान की गई। देवस्थान विभाग के प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार के 6 मंदिरों तथा आत्म निर्भर श्रेणी के 26 मंदिरों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं विकास कार्यों के लिये 101 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। राज्य के बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों का सर्वे करवाते हुए इनकी वास्तविक संख्या पता कर इन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। जीर्ण-शीर्ण हो चुके ऐसे मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इन निर्णय की स्वीकृति भी मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदान की गई ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet