LATEST NEWS

आपसी मनमुटाव सुलझाना होगी बड़ी चुनौती, राजस्थान-अलवर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास

अलवर. केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज बहरोड़ क्षेत्र के तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी भाषा, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री यादव ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निजी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के नाम पर अधिक फीस तो लेते हैं, लेकिन उन्हें छात्रों को अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना भी सिखाना चाहिए। बच्चों और अभिभावकों से संवाद के दौरान हिंदी का उपयोग करें। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाषा के प्रति सम्मान का भाव विकसित होगा। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से संचालित लाइब्रेरी में बच्चों और उनके माता-पिता के साथ हिंदी में बातचीत कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए कहा कि यह नीति छात्रों को नई दिशा प्रदान करती है और इसे सभी को समझना चाहिए। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और नवीन सोच को बढ़ावा देना है। यह डिजाइन मानसिकता और कम्प्यूटेशनल सोच जैसे कौशल विकसित करने में सहायक है। उन्होंने शिक्षा के लिए सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने “खेलो इंडिया” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर में सांसद खेल उत्सव का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बहरोड़ के मांचल ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अशोक गहलोत ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं कर पाए लेकिन भजनलाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य कर यह साबित किया है कि जमीन से जुड़ा व्यक्ति विकास को प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, सरपंच ओमप्रकाश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

संतरी की भूमिका संदिग्ध, राजस्थान-दौसा में लालसोट थाने से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी फरार

दौसा. दौसा के लालसोट थाने में जयपुर से लाए गए अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी, मनीष और अक्षय मीणा, पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात संतरी उन्हें पानी पिलाने गया था। पुलिस इन आरोपियों की तलाश और संतरी अजीत सिंह की भूमिका की जांच कर रही है। मामला 11 नवंबर का है। बताया जा रहा है कि लालसोट इलाके की एक नाबालिग लड़की का कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए थे। बाद में दोनों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म मामले को लेकर पुलिस इन दो बदमाशों को जयपुर से डिटेल कर लालसोट थाने लेकर आई थी। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा के अनुसार शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात संतरी मनीष और अक्षय मीणा दोनों आरोपियों को पानी पिलाने गया था। उसी वक्त रात के लगभग 11:45 बजे के आसपास दोनों बदमाश सन्तरी को धक्का देकर लालसोट थाने से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस अभी तक दोनों की तलाश में जुटी है। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि बीती रात ही लालसोट थाना पुलिस महेश नगर से इन दोनों बदमाशों को पूछताछ के लिए लालसोट थाने लेकर आई थी। उनसे पूछताछ होनी थी, उससे पहले ही बीती रात पुलिस को गच्चा देकर फरार होने के बाद अब पुलिस लालसोट थाने पर तैनात संतरी अजीत सिंह की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।

नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान-सिरोही में वांटेड आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट

सिरोही. वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के वीरपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 4 दिसंबर का है, जब सिरोही सदर पुलिस टीम ने मारपीट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरपुर गांव में दबिश दी। सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के अनुसार सिरोही कोतवाली के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मीणा और उनके साथी दुर्गेश कुमार ने गांव के आम चौराहे पर नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह को रोका तो आरोपियों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा तो मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह के साथ हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में सुरेंद्र मीणा और दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मोटर साइकिल पर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 5 दिसंबर को कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट, राजकार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी मुकेश चौधरी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुलाबी नगरी में ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में होंगे शामिल, राजस्थान-जयपुर में मोदी से पहले पहुंचे राहुल गांधी

जयपुर. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में शामिल होने आए हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को जयपुर पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेश समिट का उद्घाटन करने जयपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि राहुल यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में शामिल होने आए हैं। राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने उनका भव्य स्वागत किया। अशोक गहलोत ने उन्हें सूत की माला पहनाई और पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया। राहुल गांधी का यह 17 दिनों में दूसरा जयपुर दौरा है। इससे पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आए थे। ‘नेतृत्व संगम’ ट्रेनिंग कैंप कांग्रेस का ‘नेतृत्व संगम’ ट्रेनिंग कैंप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इस कैंप का उद्देश्य पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नेताओं को पार्टी की विचारधारा और रणनीतियों से परिचित कराना है। राहुल गांधी इस कैंप में महत्वपूर्ण सत्रों का हिस्सा बनेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद शामिल होगा। कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, जिसमें कांग्रेस के आगामी चुनावी एजेंडे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी।

20 साल बाद फिर शुरू हुए खनन पर जताया आक्रोश, राजस्थान-झुंझुनू में गुढ़ा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

झुंझुनू. जिले के कान्हा पहाड़ में लगभग 20 साल बाद फिर शुरू हुए खनन और ब्लास्टिंग के चलते आक्रोशित लोग ने इसे लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के साथ मिलकर बीते कुछ दिनों से धरने पर बैठे थे, जिसके चलते शनिवार को जिला प्रशासन ने खनन और ब्लास्टिंग को एक बार फिर बंद करवा दिया।खनन बंद करने के आदेश की खबरों के बाद कान्हा पड़ाडी के आसपास बसे लोगों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि यहां पिछले दिनों मैसर्स जवान रॉकमूवर्स ने तीन में से एक खनन पट्टे की स्वीकृति ले ली थी। इसके बाद 23 अगस्त से खनन कार्य शुरू कर दिया था, वहीं 25 नवंबर से भारी ब्लास्टिंग की जा रही थी, जिससे लोग परेशान थे। कान्हा पहाड़ पर खनन और ब्लास्टिंग का विरोध करने के लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और राजस्थान मदरसा बोर्ड के चैयरमेन एमडी चौपदार सहित शहर के अन्य स्थानीय नेताओं ने इसके विरोध में मोर्चा खोल रखा था। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां खनन कार्य सालों से बंद था। प्रशासन ने पैसों का खेला करके वापस लीज को चालू करवाया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां आबादी है, किसी सूरत में यहां खनन नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार का खनन और ब्लास्टिंग नहीं होने देंगे। गुढ़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पैसों के दम पर गलत रिपोर्ट भेजी गई जिसके आधार परमिशन ली गई, जो बर्दाश्त नहीं होगी और इस परमिशन को रद्द करना होगा। गुढ़ा शहर में आबादी इलाके के पास स्थित कान्हा पहाड़ी में लीजधारक को फिर से खनन-ब्लास्टिंग की अनुमति देने पर गुस्सा थे। धरने में शामिल स्थानीय निवासी खादिम तगाला ने बताया कि प्रशासन ने पहाड़ी के पास बसी आबादी का ध्यान नहीं रखा। हर रोज यहां ब्लास्टिंग होने हो रही है। जब ब्लास्टिंग होती है तो ऐसा लगता है कि शहर में भूकंप के झटके लग रहे हों। वहीं असलम मिर्जा ने आपबीती बताते हुए कहा कि हमारे मकान पहाड़ी से 300 मीटर की दूरी पर हैं। पूरी रात खनन का काम होने से मशीनों की आवाज होती है, जिसके कारण लोगों रात को सोना भी मुश्किल हो गया था। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग के चलते लगातार उड़ती धूल-मिट्टी से सांस की तकलीफें बढ़ने लगी थीं। बहरहाल प्रशासन ने इस ब्लास्टिंग पर रोक लगा दी है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान समिट होगा आयोजन, इस आयोजन से प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी

नई दिल्ली जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी। अब तक करीब 25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। समिट में कई दिग्गज भी शामिल होंगे। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ पुनीत चटवाल, इज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी,प्लैनेट एबल्ड की फाउंडर नेहा अरोड़ा, कवि और अभिनेता शैलेष लोढ़ा और अभिनेता नकुल मेहता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पर्यटन पर होगा विशेष सेशन राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में विभिन्न विषयों पर 12 सेशन का आयोजन होगा। इसमें से एक सेशन पर्यटन क्षेत्र के लिए भी आयोजित होगा। इस सेशन का थीम ‘एम्ब्रेसिंग डायवर्सिटी: प्रमोटिंग इन्क्लूसिव टूरिज्म’ रखा गया है। सत्र में पर्यटन क्षेत्र को बूस्ट देने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। कुलिनरी टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और मनोरंजक पर्यटन में विस्तार, पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना, पर्यटन क्षेत्र में तकनीक का प्रयोग बढ़ाना और किफायती एवं सुलभ पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ग्रामीणों को समझाइश देकर जिला प्रशासन ने खुलवाए 41 रास्ते, राजस्थान-रास्ता खोलो अभियान’ ने राह की आसान

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुरू हुआ रास्ता खोलो अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सहमति एवं सहयोग से 41 रास्ते खुलवाए। 15 नवंबर को शुरू हुए रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत विगत 4 सप्ताह में जिला प्रशासन को जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में 173 रास्तों को खुलवाने में सफलता मिली है। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीमों ने आमेर, आंधी, शाहपुरा, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, रामपुरा-डाबड़ी, चौमूं, सांगानेर, माधोराजपुरा तहसील में 3-3 रास्ते खुलवाए। तो वहीं, तुंगा, जालसू और कोटखावदा तहसील में 2-2 साथ ही, जयपुर, कालवाड़, जमवारामगढ़, बस्सी और चाकसू तहसील में एक-एक रास्ता खुलवाया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि किशनगढ़-रेनवाल के डूंगरसी का बास गावं में 45 सालों से बंद रास्ता, कोढी गांव में 35 सालों से बंद रास्ता तो वहीं, सांगानेर तहसील के नरवरिया गांव में 25 साल से बंद और झुंड गांव में दो दशकों से बंद रास्ते को खुलवाया गया। जयपुर के जयपुरियों का बास गांव में 2 महीनों से बंद रास्ता खुलने से करीब 1500 ग्रामीणों और सांभरलेक के रसूलपुरा गांव में 5 सालों से बंद रास्ते के खुलने से एक हजार से अधिक ग्रामीणों की राह आसान हुई है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर रास्ता खोलो अभियान के तहत बरसों से बंद रास्ते खुले तो ग्रामीण जिला कलक्टर और जिला प्रशासन का आभार जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत बंद रास्ते खुलवाए जाने के पश्चात खोले गए रास्तों पर ग्रेवेल, सी.सी. रोड़ बनवाये जाने की कार्यवाही भी जल्द से जल्द अमल में लाने के निर्देश दिये हैं, इन निर्देशों की अनुपालना में अधिकांश स्थानों पर ग्रेवल रोड बनाने की कार्यवाही भी आरंभ की जा चुकी है। वहीं, जिन रास्तों के वाद न्यायालय में विचाराधीन है परिवादियों द्वारा संबंधित न्यायालय से ही अनुतोष प्राप्त किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं। ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए प्रशासन ने रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया।

‘राइजिंग राजस्थान‘ से प्रदेश में सृजित होंगे रोजगार, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया दसवां संकल्प

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सफल बनाने के लिए 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेने की पहल की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार को दसवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इस समिट में भी राजस्थान की महत्वपूर्ण वर्कफॉर्स के हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुशल युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नौवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के आयोजन में उत्पन्न अपशिष्टों का पृथक्करण एवं निपटान करके स्वच्छ और हरित राजस्थान की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में देश-विदेश से आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य शामिल होंगे। इस आयोजन में विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भूत सामंजस्य दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर जरूरी कदम उठा रही है। —–

सांवलिया सेठ के खजाने ने तोड़े सभी कीर्तिमान, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

चित्तौड़गढ़  राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार भंडार कक्ष से निकलने वाले नगदी के सारे रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि इस बार भंडार कक्ष की गिनती में बड़ी राशि का आंकड़ा पहुंचेगा, जो अभूतपूर्व होगा। अब तक भंडार कक्ष की गिनती के चार चरण पूरे हो चुके हैं, जहां यह आंकड़ा करीब 22 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह गिनती अभी और आगे जारी रहने वाली है। इसमें ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और सोने-चांदी के आभूषण की गिनती अभी शेष है। चार चरणों में ही सेठजी के भंडार में 22 करोड़ बता दें कि सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने भंडार खोला जाता है, जहां भक्तों की ओर से चढ़ाई गई करोड़ों रुपए की नगदी सोने चांदी के आभूषण प्राप्त होते हैं। इस बार दीपावली पर्व होने के कारण भंडार कक्ष दो महीने में जाकर 30 नवंबर को खोला गया है। मंदिर ट्रस्ट ने अब तक चार चरण की गिनती संपन्न की है। जिसमें 21 करोड़ 96 लाख और 45 हजार रुपए की नगदी प्राप्त हुई है। यह गिनती अभी आगे जारी रहने वाली है। सामान्यतः हर महीने खुलने वाले भंडार कक्ष की गिनती 4 से 5 चरणों में ही संपन्न हो जाती है, लेकिन इस बार यह गिनती आगे बढ़ेगी। मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि 30 करोड़ के आसपास पहुंचेगा आंकड़ा सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने भंडार कक्ष की गिनती 16 से 19 करोड़ रुपए के बीच रहती है। लेकिन इस बार 2 महीने में जाकर भंडार कक्ष की गिनती हो रही है। ऐसे में ट्रस्ट का अनुमान है कि यह आंकड़ा दुगना हो सकता है। 2 महीने में खोली गई गिनती का आंकड़ा करीब 30 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। भंडार कक्ष में नगदी की गिनती अभी चल रही है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और सोने चांदी के आभूषण भी मिलते हैं जिनकी गिनती भी अभी शेष है। 6 चरणों में गिनती गौरतलब है कि पहले चरण में 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए, दूसरे चरण में तीन करोड़ 60 लाख और तीसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए के नोटों की गिनती हुई हैं। बुधवार को चौथे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 02 करोड़ 73 लाख 90 हजार हुई , गुरुवार को पांचवां चरण कि गणना में राशि 03 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए कि गणना हुई। पांचों चरणों कि राशि 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए हुए। शुक्रवार को छठे चरण में ऑनलाइन, भेंट कक्ष और दानपात्र से निकले सोना-चांदी के चढ़ावे का तौल के साथ गिनती सम्पन्न हुई।

25 प्रतिशत राशि जमा कराने पर शेष राशि माफ, राजस्थान-माइनर मिनरल खानों में एकमुश्त समाधान योजना का लाभ

जयपुर। माइनिंग सेक्टर में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग और पारदर्शी व्यवस्था के तहत 1 अप्रेल, 2025 से सभी अप्रधान खनिज लीज धारकों को लीज क्षेत्र और उसके पास के 100 मीटर तक के क्षेत्र का ड्रोन/एरियल सर्वें कराकर क्षेत्र के खनि अभियंता या सहायक खनि अभियंता के कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। नई व्यवस्था के तहत ड्रोन/एरियल सर्वें में प्राप्त खनन रिपोर्ट और संबंधित लीजधारक द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में अंतर आने की स्थिति में राहत देने के लिए राज्य सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। माइंस विभाग की एकमुश्त समाधान योजना 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी। मुख्यमंत्री एवं खान मंत्री श्री भजन लाल शर्मा माइनिंग सेक्टर में लगातार सुधार और गति दे रहे हैं। हाल ही में राज्य की नई खनिज और एम-सेण्ड नीति जारी की है। उससे पहले अप्रधान खनिज लीज धारकों की लीज अवधि बढ़ाने के अधिकार संबंधित खनिज अभियंता व सहायक अभियंता को दे दिए हैं। मुख्यमंत्री व खान मंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने एक ओर बड़ा निर्णय करते हुए एक हैक्टेयर से कम के प्लॉट की नीलामी की बिड राशि दस लाख से घटाकर दो लाख कर दी। इससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर और स्थानीय नागरिकों की खनिज क्षेत्र में भागीदारी बढ़ सकेगी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में अधिकारों का विकेन्द्रीकरण, लीजधारकों को राहत व व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने परिवर्तित बजट घोषणा में प्रदेश में अप्रधान खनिजों के उत्पादन एवं निर्गमन में वोल्यूमेट्र्कि एसेसमेंट की व्यवस्था करते हुए एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि परिवर्तित बजट घोषणा की क्रियान्विति में वोल्यूमेट्र्कि एसेसमेंट व्यवस्था लागू करने और इससे होने वाले प्रभाव से खनिज लीज व क्वारी लाइसेंसधारकों को एकबारीय राहत प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। टी. रविकान्त ने बताया कि माइनर मिनरल खानों में वोल्यूमेट्र्कि एसेसमेंट व्यवस्था लागू करने से खनन पट्टों के सर्वेक्षण एवं सीमांकन से सामने आने वाली विसंगतियों के कारण होने वाली शास्ति से एकबारीय समाधान के लिए राज्य सरकार ने लीजधारकों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना के अनुसार दस से 25 प्रतिशत राशि ही जमा कराने पर शेष राशि माफ कर दी जाएगी। इसके साथ ही भविष्य के लिए संबंधित लीज का मानक स्तर तय हो जाएगा जिससे विवाद की स्थिति नहीं रहेगी और व्यवस्था पारदर्शी व सरकार और लीजधारक दोनों के लिए लाभदायक हो जाएगी। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि संबंधित खनिज धारक द्वारा वोल्यूमेट्र्कि एसेसमेंट ड्रोन या एरियल सर्वे द्वारा प्राप्त डेटा संबंधित खनिज कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित एमई-एएमई द्वारा कार्यालय के दस्तावेजों के अनुसार उसकी जांच कर उत्पादन और निर्गमन का आंकलन किया जाएगा और उसके आधार पर शास्ति देय होगी। इससे खनन क्षेत्र की अवैध खनन गतिविधियों का भी एकबारीक समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यतः तीन तरह के प्रकरण सामने आते हैं। पहले में खनन पट्टा धारक द्वारा अपने अधिकृत क्षेत्र में खनन और निर्गमन के अनुसार कम रवन्ना जारी करना, दूसरे में अपने खनन क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्र में निगर्मन का रवन्ना जारी करना और तीसरा अपने क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन करना। वोल्यूमेट्र्कि एसेसमेंट से खनन लीज क्षेत्र में धारक द्वारा किये गए वैध खनन, अवैध खनन या अन्य क्षेत्र के रवन्ना जारी होने की स्थिति साफ हो जाएगी। इस व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि खनिज लीज धारक द्वारा वोल्यूमेट्र्कि एसेसमेंट कराकर प्रस्तुत करने से भविष्य के लिए विवाद नहीं रहेंगे। रविकान्त ने बताया कि वोल्यूमेट्र्कि  एसेसमेंट से खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, खनन क्षेत्र में लीजधारक या अन्य द्वारा अवैध खनन व निर्गमन पर प्रभावी रोक लग सकेगी। इससे खनिज क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक के साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में छीजत रुकेगी और एकबारीय समाधान योजना से लीजधारकों को भी राहत मिल सकेगी। निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राज्य सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे हजारों की संख्या में माइनर मिनरल लीजधारक लाभान्वित हो सकेंगे।

राज्यपाल ने बांटीं उपाधियां और पदक, राजस्थान-महात्मा फुले विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि विश्वविद्यालयों से डिग्री प्राप्त युवा नौकरियों के पीछे भागने की बजाय रोजगार देने वाले बने। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान के केन्द्र होते हैं। इनमें विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन ही नहीं कराया जाए बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता कैसे बढ़े, उनमें उद्यमिता की प्रवृति का कैसे विकास हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। राज्यपाल बागडे शनिवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा सतत चलने वाली प्रक्रिया है। वह शिक्षा ही सार्थक है जो जीवन को बेहतर ढंग से जीने की राह दिखाए। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा समाज सेवा और स्त्री शिक्षा में दिए योगदान को याद करते हुए कहा कि वे युग पुरुष थे। ऐसे समय में जब नारी शिक्षा से समाज दूर था, उन्होंने कन्या विद्यालय खोला। अपनी पत्नी को पढ़ाया और उन्हें देश की पहली महिला शिक्षक बनाया। उन्होंने ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपनाते शिक्षा प्रसार के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बागडे ने सरकार के साथ—साथ निजी क्षेत्र को भी शिक्षा प्रसार में महती भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में नैतिकता और आदर्श जीवन मूल्य बहुत जरूरी है। महापुरूषों की जीवनीयां हमें सदा प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अर्जित शिक्षा का उपयोग राष्ट्र विकास के लिए किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने देश की नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह समाज के हर वर्ग को बगैर किसी भेदभाव के गुणवत्ता की वैश्विक स्तर की शिक्षा देने से जुड़ी है। उन्होंने “राष्ट्र प्रथम है’  सोच के साथ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाए जाने पर जोर दिया। आरम्भ में उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए। विश्वविद्यालय के चांसलर श्री निर्मल पंवार ने विश्वविद्यालय के बारे में और भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

शीतलहर की चेतावनी, राजस्थान-उत्तरी इलाकों में तेजी से नीचे लुढ़का पारा

जयपुर. राजस्थान में ठंड के साथ अब शीतलहर की एंट्री भी हो गई है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 10 से 12 दिसंबर के बीच उत्तरी इलाकों तथा शेखावाटी में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 6 से 3 डिग्री के बीच रह सकता है। शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। शीतलहर से फसलों में भी पाला पड़ने की आशंका रहती है। प्रदेश में 9 से 15 दिसंबर के बीच मावठ की भी संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह के बीच न्यूनतम पारे में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया जा रहा है, जबकि अगले 2 से 3 दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। 9 से 15 दिसंबर के बीच राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क गया है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र संगरिया सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरू में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6  डिग्री रहा। पिलानी में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, अजमेर में अधिकतम तापमान 27.8 व न्यूनतम तापमान 9.9, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 9.1, अलवर में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 8 औरजयपुर में अधिकतम तापमान 26.1 व न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा।

‘ऐसा कौनसा राजकार्य बाधित हुआ?’, राजस्थान-जयपुर में डॉ. किरोड़ीलाल पर केस पर भड़के बेनीवाल

जयपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया है कि जयपुर के महेश नगर थाने में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला किसके कहने पर दर्ज किया गया? सांसद बेनीवाल ने कहा कि एसओजी ने राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के प्रमाण दिए हैं। ऐसे में इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग कर रहे मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ दर्ज मामला समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि आंदोलित छात्रों से जानकारी लेने के प्रयास में आखिर कौन सा राजकार्य बाधित हुआ। बेनीवाल ने यह भी कहा कि एक मंत्री का यह कहना कि “सरकार मेरी है, तो क्या मैं अन्याय सहन करूंगा” स्पष्ट करता है कि भाजपा सरकार बेरोजगारों के मुद्दों पर असंवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। एसओजी, पुलिस मुख्यालय और एडवोकेट जनरल द्वारा भी भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की जा चुकी है लेकिन सरकार अब तक इस पर चुप है। किसानों के मुद्दे पर जताई नाराजगी सांसद हनुमान बेनीवाल ने शंभु बॉर्डर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। बेनीवाल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार केवल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और कृषि मंत्री को ट्वीट कर किसानों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेने और सकारात्मक हल निकालने की अपील की।

नगर परिषद की बैठक में भ्रष्टाचार के लगे आरोप, राजस्थान-दौसा में सफाई-सड़क-बिजली पर हंगामा.

दौसा. दौसा नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में पार्षदों ने सफाई, सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के सभापति और आयुक्त को घेरकर नगर परिषद पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। यह बैठक पूर्व सभापति ममता चौधरी को हटाने के बाद पहली बार हुई, जिसमें लगभग सभी पार्षद उपस्थित थे। पार्षदों ने बैठक के दौरान सफाई ठेकेदार की मनमानी, नगर परिषद की उदासीनता और भ्रष्टाचार को लेकर तीखी नाराजगी जताई। वार्ड 10 की पार्षद आशा खंडेलवाल ने कहा कि उनके वार्ड में महीनों से लाइट और सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई गई है। पार्षद सनी खान का कहना था कि सफाई निरीक्षकों का रवैया पार्षदों के प्रति ठीक नहीं है। उनके वार्ड में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पार्षद पूर्ण सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में पानी, बिजली और सड़कों की समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने सफाई ठेकेदार पर नगर परिषद के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। परिषद के हो-हल्ले के बीच सभापति कल्पना जैमन ने पार्षदों की शिकायतों पर कहा कि अधिकांश शिकायतें सफाई, सड़क और बिजली से जुड़ी हैं। उन्होंने इन मुद्दों की जांच कराने और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बैठक में 12 एजेंडे पर चर्चा हुई, जिनमें से 10 पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पार्षदों की मांग के अनुसार सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सीवरेज का काम पूरा होते ही टूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। साथ ही वार्डों में ग्रेवल रोड बनवाई जाएंगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

चोरी के शक में युवक पर जानलेवा हमला, राजस्थान-अजमेर 5 आरोपी पिस्टल-वाहन के साथ गिरफ्तार

अजमेर. अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट कर हवाई फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बीती 25 नवंबर को अलवर गेट थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के शक में एक युवक से मारपीट की और उसके बाद हवाई फायरिंग की थी। आरोपियों की पहचान दीपक गुर्जर, सुरेश गुर्जर, फरहान खान, दीपक गुर्जर और काव्य भडाणा के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अजमेर और आसपास के इलाकों से हैं। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि 24 नवंबर की रात मुख्य आरोपी दीपक गुर्जर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान चोरी की अफवाह फैलने पर आरोपियों ने एक युवक को पकड़कर उससे मारपीट की। इस दौरान भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से हथियारों के संबंध में और पूछताछ कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet