LATEST NEWS

अंगूठे पर तलवार से चीरा लगाकर किया राजतिलक, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में एकलिंगनाथ के 77वें दीवान बने विश्वराज सिंह मेवाड़

चित्तौड़गढ़. महाराणा मेवाड़ के रूप में विश्वराज सिंह का सोमवार को राजतिलक हुआ। चित्तौड़ दुर्ग स्थित फतह प्रकाश महल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राजपरिवार की परंपरा को निभाते हुए पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके पुत्र का राजतिलक किया गया। गद्दी पर बैठने के बाद तलवार से अंगूठे पर चीरा लगाकर विश्वराज सिंह का तिलक किया गया। राजतिलक से पहले विश्वराज सिंह ने सुबह से चल रहे हवन में आहुति दी। बाद में कुम्भा महल में भगवान गणपति की पूजा की और यहां गद्दी पर बैठने के बाद उनका रक्त से तिलक किया गया। राजतिलक के साथ ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा और तोप चलाकर सलामी दी गई। जानकारी के अनुसार उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ के निधन के बाद आज उनके पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ गद्दी पर बिराजित हुए। दस्तूर कार्यक्रम चित्तौड़ दुर्ग के फतह प्रकाश महल में हुआ। इसमें देश भर के पूर्व राजघरानों के सदस्य, रिश्तेदार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। राजगद्दी की पूजा के बाद सलूंबर रावत देवव्रत सिंह ने हाथ पकड़कर विश्वराज सिंह मेवाड़ को राजगद्दी पर बिठाया। साथ ही राजतिलक की परंपरा निभाई। यहां म्यान से तलवार निकाली और अंगूठे पर चीरा लगाकर रक्त से विश्वराज सिंह मेवाड़ के ललाट पर तिलक किया। इस दौरान पंडितों की ओर से वैदिक मंत्रों का उच्चारण होता रहा। राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सबसे अभिवादन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाराणा विश्वराज सिंह ने कुलदेवी बाण माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और उसके बाद उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

विधायकों के हस्तक्षेप से बस के रूट बदलने की खींचतान खत्म, राजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा तक नई बस शुरू

केकड़ी. जिले में ब्यावर-रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली बस सेवा का शनिवार को रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिए जाने के बाद दो क्षेत्रों के लोगों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई थी, जो अब विधायकों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है। इस बस का पुराना रूट यथावत कर दिया गया है, जबकि टांटोती के लोगों की मांग पर एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू कर दी गई है। दोनों बस सेवाओं का टाइम अलग-अलग किया गया है। बस का रूट भिनाय से बदलकर टांटोती कर देने से भिनाय क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत को मामले की सूचना दी। इस पर विधायक कानावत ने ब्यावर डिपो के अधिकारियों को फटकार लगाई और रविवार को इस बस का रूट पहले जैसा यथावत कराया। उधर शनिवार को टांटोती होकर शुरू हुई बस सेवा अगले ही दिन रविवार को बंद हो जाने पर इस इलाके के लोगों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को मामले की जानकारी दी। इस पर विधायक गौतम ने रोडवेज विभाग से जवाब-तलब किया, जिस पर आखिरकार रोडवेज ने ब्यावर-रावतभाटा की एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू की है। इस मामले में रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद दोनों विधायकों व रोडवेज प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेकर प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत प्रदान की। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर लोकेंद्र जांगिड़ ने बताया कि ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर जो बस चलती थी, उसे मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत के हस्तक्षेप पर फिर यथावत कर दिया गया है। रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार यह बस ब्यावर से निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से प्रस्थान कर मसूदा, बांदनवाड़ा होते हुए वाया भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालिया, केकड़ी होकर रावतभाटा पहुंचेगी व इसी रूट से होते हुए वापस आएगी। जांगिड़ ने बताया कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के हस्तक्षेप पर टांटोती के लिए अलग से बस सेवा शुरू की गई है और इस बस का समय परिवर्तन किया है। यह बस सेवा नियमित रूप से ब्यावर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर वाया टांटोती होकर रावतभाटा पहुंचेगी। वहीं रावतभाटा से नियमित सुबह 6:30 बजे रवाना होकर वापस उसी रूट से ब्यावर पहुंचेगी। क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज बस सेवा पुन: शुरू होने पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ब्यावर से केकड़ी तक वाया भिनाय 95 किलोमीटर दूरी है, वहीं ब्यावर से केकड़ी वाया टांटोती तक की दूरी भी 95 किलोमीटर ही है। उक्त दोनों मार्गों पर बस का किराया भी एक तरफ का 95 रुपये ही है।

‘पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते हैं लोग’, राजस्थान-झालावाड़ में वसुंधरा के बधाई सन्देश से बढ़ी सरगर्मी

झालावाड़. प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अप्रत्याशित परिणाम हासिल किया है। इन्हीं अप्रत्याशित परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की जोड़ी की जमकर तारीफें हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सादगी एवं संगठन और सरकार के बीच में उनके द्वारा बैठाया गया तालमेल कुछ इस तरीके से काम करता नजर आया कि इन दोनों नेताओं के आगे विपक्ष धराशायी हो गया। जिन दोनों नेताओं को चुनावी प्रचार के दौरान अनुभवहीन बताया जा रहा था, उन्हीं दोनों नेताओं ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली झुंझुनू सीट को कांग्रेस के मुंह से छीन लिया और दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की राजधानी मानी जाने वाली खींवसर सीट को जीतकर विधानसभा में हनुमान बेनीवाल और उनकी पार्टी को जीरो पर लाकर खड़ा कर दिया। इधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया X पर जीत की बधाई दी परंतु राजे की बधाई से ज्यादा उनका झालावाड़ में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया भाषण ज्यादा चर्चाओं में आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी बातों पर चर्चा करते हुए कुछ ऐसा कह गईं, जिसकी चर्चा हर तरफ चल पड़ी है। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा- महाराणा प्रताप के जीवन से हमें सीखना चाहिए है कि लोग पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते हैं। महाराणा कभी ऐसा नहीं करते थे और निहत्थे पर वार करने की बजाय अपने साथ दो तलवारें रखते थे, एक अपने लिए और एक निहत्थे के लिए। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और समझना चाहिए कि समय का चक्र पहिये सा घूमता है। महलों में मखमल पर सोने वाले राजा को भी जंगल में कांटों पर भी सोना पड़ता है। महाराणा का सिद्धांत था अत्यंत विकट परिस्थिति में भी जो हार नहीं मानते हैं, जीत उन्हीं की होती है। उन्होंने कहा कि महाराणा का जीवन हमें बताता है कि सांप से कितना ही प्रेम कर लो, वह अपने स्वभाव के अनुरूप कभी न कभी तो आप पर जहर उगलेगा ही। यूं तो वसुंधरा ने अपने भाषण में महाराणा प्रताप के जीवन की खूबियों और उनसे सीख लेने की बात कही है लेकिन फिर भी उनकी बातों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि वह कौन है, जिसने वसुंधरा राजे के पीठ में छुरा  मारने का प्रयास किया है,  राजे इशारे-इशारे में किसी को कुछ समझाना चाह रही हैं या फिर अपनी ही बात कर रही हैं।

बच्चों के साथ कर रहे पढ़ाई, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 81 की उम्र में लॉ करने सरपाल सिंह रोज जा रहे कॉलेज

चित्तौड़गढ़. जिंदा रहने के लिए जीवन में शौक जरूरी है। जीने के लिए काम करता रहता हूं। पढ़ाई को मैंने शौक बनाया इसलिए अब लॉ की पढ़ाई कर रहा हूं। काम करते रहने से स्पीड बनी रहती है। जीवन में इससे अनुभव भी मिलता है। यह कहना है चितौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर निवासी सरपाल सिंह अरोड़ा (सिक्ख) का, जिन्होंने 81 साल की उम्र में एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश लिया है और अपने पौत्र और पौत्री की उम्र के बच्चों के साथ बैठकर रोजाना लॉ कॉलेज आकर पढ़ाई कर रहे हैं। लॉ करने का जुनून इतना कि बीए में अंक कम होने के कारण लॉ में प्रवेश मिलना मुश्किल था तो हिस्ट्री विषय में एमए प्रथम श्रेणी से पास की। इस उम्र में पढ़ाई के प्रति जुनून से वे आज के युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापगढ़ निवासी सरपाल सिंह अरोड़ा धनेत मार्ग स्थित लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंचे तो यहां के स्टाफ को काफी आश्चर्य हुआ। यहां के प्राचार्य एसडी व्यास ने अपने नए वयोवृद्ध स्टूडेंट से बात की तो इनके जुनून को देखते हुए वे काफी प्रभावित हुए। नई जनरेशन के स्टूडेंट की तरह इनमें भी सीखने की ललक दिखी। सरपाल सिंह अरोड़ा ने इसी साल एडमिशन लिया। वे इस उम्र में भी नियमित लॉ कॉलेज आ रहे हैं। अपनी उम्र से काफी छोटे विद्यार्थियों के साथ बैठकर नियमित पढ़ाई करना आश्चर्यजनक है। इस उम्र में लॉ करने का जज्बा इन्हें उन लोगों से अलग दिखाता है, जो एक उम्र के बाद शिक्षा और शौक से दूर हो जाते हैं। वहीं सरपालसिंह अरोड़ा ने लॉ की पढ़ाई करने के लिए इससे पहले एमए किया। इन्होंने लॉ करने के लिए अपने परिचित एमएलवी कॉलेज के व्याख्याता से राय ली, जिन्होंने इनका मार्गदर्शन किया था। एलएलबी के बाद करनी है पीएचडी अरोड़ा का कहना है कि पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती है। किसी भी उम्र में पढ़ाई करके डिग्री हासिल कर सकते हैं। पढ़ाई में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। पढ़ाई करते समय अब जरूर चश्मा लगाना पड़ता है। एलएलबी करने के बाद पीएचडी करनी है। अरोड़ा ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं और दोनों इंजीनियरिंग पार्ट्स की बिक्री से जुड़े हैं। पौत्र और पौत्री की पढ़ाई भी पूरी हो चुकी है लेकिन इन्हें इस उम्र में एजुकेशन लेने में किसी प्रकार की शर्म नहीं है। 40 साल बाद फिर देखी कॉलेज की चौखट सरपाल सिंह अरोड़ा ने बताया कि उनका जन्म 3 फरवरी 1945 को हुआ था। उन्होंने 1984 में बीए पूरी की थी। 1972 में परीक्षा दी लेकिन एक विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। इसके दस साल बाद इस विषय की परीक्षा देकर बीए उत्तीर्ण की थी। अब उन्होंने करीब 40 साल बाद फिर से कॉलेज की चौखट देखी है। यंग जनरेशन से सीखने को मिलता है अपने पौत्र और पौत्री की उम्र के बच्चों के साथ बैठकर शर्म महसूस करने के सवाल पर अरोड़ा ने बताया कि क्लास में बच्चे उनका सम्मान करते हैं। कालांश बदलता है तो बच्चों के साथ वे हंसी-मजाक करते हैं। किसी भी प्रकार से अजीब महसूस नहीं होता। इनसे ज्ञान भी लेते रहते हैं। यंग जनरेशन की याददाश्त अच्छी है। इनसे सीखने को भी मिलता है। कॉलेज में भी अनुशासन अच्छा है। अपना केस खुद लडूंगा सरपालसिंह अरोड़ा ने बताया कि मुझे पढ़ना है इसलिए मैं नियमित कॉलेज आता हूं। भूखंड विवाद का एक मामला न्यायालय में चल रहा है। आने वाले समय में अपना केस मैं स्वयं लड़ना चाहता हूं। वाहे गुरु पर भरोसा, जिंदा रखेंगे इस उम्र में स्वास्थ्य पर ध्यान देने के सवाल पर अरोड़ा ने बताया कि उन्हें वाहे गुरु पर पूरा भरोसा है। वे जिंदा भी रखेंगे और लॉ की पढ़ाई भी पूरी करवाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि एक उम्र के बाद भी जिंदा रहने के लिए कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए। कम ही दिखता है ऐसा जुनून महाराणा प्रताप लॉ कॉलेज के प्राचार्य एसडी व्यास ने बताया कि इस उम्र में पढ़ाई का जुनून कम ही दिखाई देता है। जब सरपाल सिंह प्रवेश के लिए आए तब सीट पूरी हो चुकी थी, प्रवेश की तिथि भी निकल गई थी। बाद में सीट भी बढ़ी और प्रवेश की तिथि भी तो इन्हें कॉल करके बुलाया। कक्षा में भी युवा विद्यार्थी की तरह इनमें सीखने की ललक दिखाई देती है।

नई बस सेवा शुरू करने की बजाय बदला रूट, राजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा के लोगों में बढ़ी खींचतान

केकड़ी. लंबे समय से ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली रोडवेज बस सेवा का शनिवार से रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिया गया, इससे जहां टांटोती सहित नए रूट पर आने वाले गांवों के लोग खुश हो गए हैं, वहीं अब तक इस बस सेवा से लाभान्वित भिनाय सहित पुराने रूट पर आने वाले गांवों के लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया है। ये दोनों ही इलाके केकड़ी जिले में आते हैं। केकड़ी जिले के टांटोटी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से ब्यावर- केकड़ी रूट पर वाया टांटोती होकर रोडवेज बस चलाने की मांग की जा रही थी, जिस पर शनिवार को ब्यावर रोडवेज डिपो ने इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी। डिपो द्वारा ब्यावर से रावतभाटा वाया टांटोटी रोडवेज बस सेवा शुरू करने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार रोडवेज बस ब्यावर से निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से प्रस्थान कर मसूदा, बांदनवाड़ा होते हुए 11 बजे टांटोटी पहुंचेगी। यहां से गोयला, सरवाड़, केकड़ी, कोटा, रावतभाटा तक जाएगी व इसी रूट से होते हुए वापस आएगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर रोडवेज बस चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। यह रूट अब स्टेट हाईवे के रूप में भी विकसित हो चुका है। इस रूट पर एक रोडवेज बस की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को दूरस्थ यात्रा सुगम होगी और ग्राम कीटाप, सूरजपुरा, कुम्हारिया पंचायत व इनसे सटे कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इधर ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होते हुए जाने वाली रोडवेज बस को वाया टांटोटी होकर संचालित करने के आदेश पर भिनाय क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। इस मामले का मूल पहलू यह है कि रोडवेज प्रशासन ने टांटोती होकर नई बस सेवा चालू नहीं की है, बल्कि पहले से वाया भिनाय होकर चल रही बस का रूट बदलकर उसे भिनाय के बजाय टांटोती होकर कर दिया। भिनाय कस्बे के राजेंद्र टेलर ने बताया कि ब्यावर डिपो द्वारा वर्षों से संचालित ब्यावर से रावतभाटा वाया मसूदा, बांदनवाड़ा, भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालियां रोडवेज बस को 23 नवंबर से वाया बांदनवाड़ा, टांटोटी, जोताया, गोयला, सरवाड़ होकर संचालित करने के आदेश से लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्षों पुरानी संचालित रोडवेज बस को मौखिक आदेश से ब्यावर रोडवेज डिपो के प्रबन्धक यातायात द्वारा शुक्रवार को जारी ड्यूटी चार्ट में मार्ग का नाम ब्यावर से रावतभाटा वाया टांटोटी अंकित कर दिया गया। भिनायवासियों का कहना है कि ब्यावर से केकड़ी तक वाया भिनाय 95 किलोमीटर दूरी है, वहीं ब्यावर से केकड़ी वाया बांदनवाड़ा, टांटोटी तक दूरी भी 95 किलोमीटर ही है। उक्त वर्णित दोनों मार्गों पर उक्त बस का किराया भी एक तरफ का 95 रुपये ही है। वर्षों पुरानी संचालित इस रोडवेज बस में बांदनवाड़ा से भिनाय, नागोला, कनेईकलां, जालियां सड़क मार्ग क्षेत्र से ही कोटा व रावतभाटा तक आवागमन करने वाली अधिकांश सवारियां रोजाना उपलब्ध हो रही हैं। ब्यावर डिपो को पर्याप्त यात्री भार से आमदनी भी हो रही है। अब इस बस का शनिवार को अचानक रूट बदल दिया गया, जिससे बांदनवाड़ा से भिनाय होकर नागोला, कनेईकला, जालियां आदि ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों में भारी असंतोष व नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने रोडवेज प्रशासन से ब्यावर डिपो द्वारा संचालित वर्षों पुरानी ब्यावर से रावतभाटा रोडवेज बस को पूर्ववत ही वाया-बांदनवाड़ा से भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालिया होकर ही संचालित करने की मांग की है। ज्ञातव्य है कि भिनाय से अजमेर चलने वाली रोडवेज बस को भी अजमेर आगार ने बंद कर दिया है। साथ ही ब्यावर से केकड़ी मार्ग पर भी काफी बसें बंद हो चुकी हैं। रात्रि के 8 बजे बाद भिनाय में आवागमन की कोई सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रावतभाटा जाने वाली बस के मार्ग में परिवर्तन से लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है।

सरकार की पहली वर्षगांठ पर युवा, किसान एवं महिलाओं को मिलेंगी सौगातें, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिये युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करें, जिससे यह आयोजन सफल बन सके। युवा, किसान एवं महिला सम्मेलन का होगा आयोजन मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के युवाओं को 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार उत्सव के जरिये नियुक्ति एवं भर्तियों की सौगात दी जाएगी, इसके लिए संबंधित विभाग पूर्व में ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के आयोजन में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक एवं पशुपालकों को दी जाने वाली विभिन्न सौगातों की समीक्षा की। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस आयोजन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करंे। राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनियां हों आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विकास प्रदर्शनियों में राज्य सरकार की उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी आकर्षक तरीके से प्रदर्शित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इनकी जानकारी प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान होने वाले विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण श्री प्रवीण गुप्ता, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। —–

संसदीय कार्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से चूरू में की मुलाकात, राजस्थान सरकार के एक वर्ष पर मिलेंगी बेहतरीन सौगातें

जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शनिवार को चूरू जिले के सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए और जिले में विकास गतिविधियों के बारे में जानकारी ली पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेशवासियों को बेहतरीन सौगात मिलेगी। युवाओं को रोजगार क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे तथा सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। प्रदेश सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए कृत संकल्पित है। हम सरकारी विभागों में कामकाज की गति को तीव्र करने के उद्देश्य से सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर की भर्ती कर रहे हैं। सरकार का पूर्ण प्रयास रहेगा कि मार्च तक सभी विभागों में सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर पदस्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाए। सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की राह आसान हो और लाभान्वितों से सकारात्मक फीडबैक सामने आएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन-प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि आमजन को सुलभ सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से काम करें।  विधायक हरलाल सहारण ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में रूबरू करवाया। इस अवसर पर पटेल ने चूरू जिले में पेयजल समस्या, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, राजस्व प्रकरणों, जिलेवासियों की आजीविका, रोजगार व आय के स्रोत तथा आमजन की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर सुराणा ने जिला प्रशासन की गतिविधियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति और प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की मंशानुरूप आमजन को सुविधाओं का समुचित लाभ मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। टीम के बेहतर सामंजस्य के साथ जिलेवासियों को सभी सेक्टरों में बेहतरीन सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार के निर्णयों एवं योजनाओं को जिले की जनता तक शत-प्रतिशत क्रियान्वित करते हुए लाभान्वित करने का आश्वासन दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने 6.68 करोड़ की 2 सड़कों का किया शिलान्यास, राजस्थान-अजमेर के फॉय सागर का नाम होगा वरूण सागर

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। श्री देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के कोटड़ा में 6.68 करोड़ लागत की 2 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके तहत महाराणा प्रताप नगर से पुष्कर रोड़ वाया कोटड़ा व दाहरसेन स्मारक तक की सड़क 4.76 करोड़ रूपए एवं नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड की सड़क 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

दांव पर था बहुत कुछ, राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में जीत से सीएम भजनलाल शर्मा का बढ़ा सियासी कद

जयपुर राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, लेकिन चुनाव परिणाम से उन्हें बड़ी राहत मिली है। 7 में से 5 सीटें बीजेपी ने जीत ली है। एक सीट कांग्रेस और एक सीट पर बाप को जीत हासिल हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव परिणाम से साफ जाहिर होता है कि जनता सीएम भजनलाल सराकर के कामकाज से खुश है। सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगा दी है। राजस्थान में भजनलाल सरकार के कार्यकाल का पहला साल दिसंबर में पूरा हो रहा है। इससे पहले ही ये नतीजे आए है। इसलिए परिणाम भजनलाल शर्मा के सियासी कद से भी जोड़ा गया है। नतीजे पक्ष में आए है तो भजनलाल शर्मा बड़े फैसले ले पाएंगे।सियासी जानकारों का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव की जीत का प्रदेश की राजनीति पर दूर तक असर पड़ेगा। परदे के पीछे विरोधी खेमा सक्रिया था, वह अब शांत हो जाएगा। सीएम भजनलाल के धुर विरोधी हमलावर नहीं होंगे। राजनीतिक विश्वलेषकों का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव परिणामों का विधानसभा में बहुमत बल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि बीजेपी के पास बहुमत से ज्यादा विधायक है। दूसरी तरफ विधानसभा में कांग्रेस की सीटें कम हो गई है। क्योंकि 5 सीटें कांग्रेस के पास थी। जानकारों का कहना है कि चुनाव राजस्थान में पद, कद और प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। सीएम भजनलाल शर्मा सरकार को एक साल पूरे होने है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव में जीत से उन्हें संजीवनी मिली है। सियासी जानकारों का कहना है कि उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी आलाकमान पहली पंसद बने रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषक पहले ऐसा मान रहे थे कि शायद दो साल बाद पार्टी आलाकमान राजस्थान में सीएम बदल सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सियासी जानकारों का कहना है कि सीएम भजनलाल शर्मा की कार्यप्रणाली पर भी उपचुनाव के परिणाम ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री का सियासी कद बढ़ा है।

बंधक बनाकर ले भागे थे एक किलो सोना और नकदी, राजस्थान-जालौर में वृद्ध दंपति को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जालौर. जालौर की सायला पुलिस ने घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात करने वाले दो छात्र आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12 नवंबर की रात घर में घुसकर वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उक्त वारदात सहित अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 12-13 नवंबर की मध्य रात्रि में खेत पर घर के बाहर सो रहे दंपति को बंधक बनाकर 1.187 किलो सोना और एक लाख रुपये नकदी चोरी कर लूट की वारदात की थी। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि 13 नवंबर को सायला थाना क्षेत्र के देता कला गांव के निवासी भालराम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी, जिसमें घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देशन में सायला थाना अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी सुगनाराम पुत्र अमराराम चौधरी और आरोपी मालाराम पुत्र अमराराम चौधरी निवासी देता कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात करना कबूल किया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

बेनीवाल की पत्नी 13870 वोटों से हारीं, राजस्थान-नागौर के खींवसर में बीजेपी के डांगा का बजा डंका

नागौर. खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 23 तारीख को नागौर के लॉ कॉलेज में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। उपचुनाव मतगणना के सभी 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के रेवंतराम डांगा विजयी घोषित किए गए हैं। डांगा ने 13870 वोटों से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को शिकस्त दी है। रेवंतराम को 108402 वोट मिले हैं। जबकि कनिका बेनीवाल को कुल 94532 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव में कनिका बेनीवाल को 8 राउंड पूरे होने पर बढ़त मिली। BJP के रेवंतराम डांगा को 645 वोटों से पीछे छोड़ा। इससे पहले खींवसर उपचुनाव की मतगणना 6 राउंड तक पूरी होने तक बीजेपी को 4045 मतों से बढ़ती मिली। इससे पहले 4 राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल दूसरे नंबर रही। बीजेपी के रेंवत राम डांगा पहले नंबर पर बने रहे। रेंवतराम डांगा 24324 वोटों के साथ 5428 की बढ़त बनाई। वहीं कनिका बेनिवाल को 18896 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव के पहले दो राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल तीसरे नंबर रही हैं। बीजेपी के रेंवत राम डांगा 3427 वोटों से बढ़त बनाई। खींवसर सीट इसलिए खाली हुई थी क्योंकि यहां के विधायक हनुमान बेनीवाल सांसद चुने गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल रालोपा के टिकट से चुनाव मैदान में थीं। चुनाव प्रचार के दौरान कनिका बेनीवाल और उनके पति के बयानों ने खींवसर को काफी चर्चा में ला दिया था। इस चुनाव के नतीजे हनुमान बेनीवाल के राजनीतिक करियर पर भी असर डालेंगे। आरएलपी की एक सीट राजस्थान विधानसभा में थी। इस हार के बाद अब राजस्थान विधानसभा से आरएलपी की उपस्थित खत्म हो गई है। खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कौन जीता?– विधानसभा सीट            उम्मीदवार                         चुनाव चिन्ह    जीत/हार खींवसर विधानसभा सीट    रेवंतराम डांगा(बीजेपी)         कमल            जीते खींवसर विधानसभा सीट    डॉ. रतन चौधरी(कांग्रेस)       हाथ               तीसरे नंबर पर खींवसर विधानसभा सीट    कनिका बेनीवाल(आएलपी)   बोतल             दूसरे नंबर पर

अनिल कटारा जीते, राजस्थान-डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा में चला BAP का जादू

डूंगरपुर. राजस्थान की चौरासी विधानसभा क्षेत्र को आज अपना नया विधायक मिल चुका है। शनिवार को मतगणना के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा ने अपने झंडे गाढ़ दिए हैं। बता दें कि अनिल कटारा ने यह चुनाव 23,842 मतों से जीत लिया है। वहीं, भाजपा के अनुभवी चेहरे कारीलाल ननोमा दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस के महेश रोत तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि कटारा ने मतगणना शुरू होने के साथ ही अपनी बढ़त बना ली थी, जो कि लगातार जारी रही। किसी भी राउंड में कटारा पिछड़ते हुए नजर नहीं आए थे। उन्होंने सभी 18 राउंड में अपनी बढ़त कायम रखी थी। किसी भी राउंड में भाजपा या कांग्रेस प्रत्याशी उनको टक्कर देते नजर नहीं आए। चौरासी विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 77, वर्ष 2023 में 82 प्रतिशत और 2024 में 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह सीट भारत आदिवासी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यह आदिवासी बाहुल्य सीट है और भारत आदिवासी पार्टी का गढ़ है। यहां लगभग 90 प्रतिशत आबादी आदिवासी है। बीजेपी ने कारीलाल ननोमा को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने युवा सरपंच महेश रोत को प्रत्याशी बनाया। इस क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी ने युवा पंचायत समिति प्रधान अनिल कटारा को प्रत्याशी बनाया।

‘अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कीजिए: जगमोहन’, राजस्थान-दौसा में किरोड़ीलाल भितरघात के शिकार

दौसा. राजस्थान उपचुनावों की बहुचर्चित सीट दौसा में भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा चुनाव हार गए हैं। जगमोहन मीणा को कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा (डीसी बैरवा) ने 2300 मतों से अंतर से चुनाव हराया है। लेकिन नतीजे आने के साथ ही जगमोहन ने एक बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने हार का ठीकरा बीजेपी पर ही फोड़ दिया है। जगमोहन ने इशारों में कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि हार के क्या कारण रहे। ये आपको भी मालूम है। जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कीजिए। यह सीट बीजेपी से ज्यादा किरोड़ीलाल मीणा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। लेकिन वह यहां अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए। इसके पीछे कारण भितरघात को भी माना जा रहा है। क्योंकि यहां मीणा के भाई को टिकट दिए जाने पर किसी ने सरेआम तो मुखालफत नहीं कि लेकिन अंदरखाने पार्टी में रोष बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा थी कि मतदान वाले दिन यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं था। किरोड़ीलाल पूरे मुकाबले में अकेले पड़ गए थे। दौसा में बीजेपी की हार से अब यहां नए सियासी समीकरण बनने के आसार हो गए हैं। किरोड़ीलाल मीणा के दबदबे वाले इलाके में ही उनकी हार से उन पर सवाल उठेंगे। किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर भी अब कोई बड़ा अपडेट आ सकता है।

कांग्रेस को जोरदार झटका, राजस्थान में भाजपा सात में से पांच सीटों पर जीती

झुंझुनूं. राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। खींवसर, झुंझुनूं, सलूंबर, देवली-उनिया और रामगढ़ का विधानसभा उपचुनाव बीजेपी जीत गई है। वहीं, दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है। राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। उपचुनाव में बीजेपी पांच सीटें जीत गई है। इनमें सलूंबर, खींवसर, झुंझुनूं, देवली-उनियारा और रामगढ़ सीट शामिल है। झुंझुनूं में बीजेपी की जीत इस मायने में भी अहम है, क्योंकि बीजेपी यहां दशकों से चुनाव नहीं जीती थी। बीजेपी ने अखिरी बार 2003 में यह सीट जीती थी। इसके बाद से यह सीट कांग्रेस के टिकट पर बृजेंद्र ओला जीतते रहे। इसलिए यह यह सीट कांग्रेस और ओला परिवार का गढ़ मानी जाती थी। अब बीजेपी के राजेंद्र भांबू ने बृजेंद्र ओला के पुत्र व कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42,828 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया है। आम चुनाव से ज्यादा बड़े अंतर से जीते भांबू खास बात यह है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में भी राजेंद्र भांबू ने यहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उस चुनाव में भांबू को कुल 42,407 वोट मिले थे। यानी भांबू को 2023 में जितने वोट मिले थे, उससे ज्यादा वोटों के अंतर से उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि, उनकी जीत में निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा का भी बड़ा रोल रहा है। राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस के वोट काटने का काम किया। खींवसर में मेलजोल में फंस गए हनुमान खींवसर के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे। हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल यहां बीजेपी के रेवतराम डांगा से चुनाव हार गए। इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने यहां हनुमान को हरवाने के लिए बीजेपी में वोट शिफ्ट करवाए हैं। साल 2023 में रेवतराम को खींवसर में करीब 77 हजार वोट मिले थे। इस बार उन्होंने एक लाख 8 हजार 628 वोट लिए हैं। यानी पिछले चुनावों के मुकाबले उन्होंने करीब 41 हजार से ज्यादा वोट लिए। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कनिका बेनीवाल को 92,727 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की यहां जमानत जब्त हो गई। उन्हें सिर्फ 5,454 वोट मिले हैं। देवली उनियारा में नरेश का फायदा बीजेपी को देवली-उनियारा सीट भी बीजेपी ने कांग्रेस से छीन ली है। यहां बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 41,121 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं। हालांकि, इसकी बड़ी वजह थप्पड़ कांड के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा रहे। थप्पड़ कांड के बाद पूरे उनियारा में नरेश को लेकर मीणा वोटों का कंसोलिडेशन हो गया। इससे कांग्रेस के केसी मीणा नतीजों में तीसरे नंबर पर आ गए। नरेश 59,478 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। सलूंबर में आखिरी राउंड में हारी बीएपी सबसे रोचक मुकाबला सलूंबर सीट पर देखने को मिला। यहां 21 राउंड तक बीएपी आगे चल रही थी। लेकिन आखिरी राउंड में बाजी पलट गई और बीजेपी की शांता अमृतलाल मीणा 1,285 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई। सलूंबर एक मात्र सीट थी, जो उपचुनाव से पहले बीजेपी के पास थी। दौसा में किरोड़ी मीणा को मिला भितरघात दौसा में मैच फिक्स तो हुआ, लेकिन कांग्रेस के डीडी बैरवा के पक्ष में। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा दौसा उपचुनाव हार गए। हारने के साथ ही जगमोहन ने बयान दिया, जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो कोई क्या करें। डीडी बैरवा ने 2,300 वोटों के अंतर से जगमोहन को चुनाव हरा दिया। रामगढ़ में भी दिखी कांटे की टक्कर रामगढ़ सीट पर भी बार-बार समीकरण बदलते रहे। शुरुआत में कांग्रेस के आर्यन जुबेर 10 हजार वोटों तक की लीड़ ले गए थे। इसके बाद बीजेपी के सुखवंत ने वापसी की और राउंड पूरे होते-होते सुखवंत ने 13,614 वोटों से मुकाबला जीत लिया।

कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, रात को 3 बजे बालकनी में आया, फिर 70 फीट ऊंचाई से छात्र ने लगा दी छलांग

कोटा कोचिंग हब कोटा में सुसाइड (Kota Suicide) के मामले नहीं थम रहे. अब फिर से एक ऐसी ही खबर दोबारा सामने आई है. यहां जेईई स्टूडेंट (JEE Student Jump From Balcony) ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. छात्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला था. घटना शनिवार अल सुबह तीन बजे ओल्ड राजीव गांधी नगर इलाके की है. छात्र ने पहले बालकनी में लगे नेट को काटा. फिर 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. जैसे ही छात्र गिरा तो जो से आवाज आई. आवाज सुन हॉस्टल प्रबंधन के साथ-साथ अन्य छात्र भी जाग गए. देखा कि छात्र औंधे मुंह फर्श पर गिरा हुआ है. उसके शरीर से काफी सारा खून बह रहा था. घटना के तुरंत बाद स्टूडेंट को हॉस्टल संचालक निजी हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन छात्र की तब तक मौत हो चुकी थी. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. मामले में क्या बोले डीएसपी? मामले में डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- 18 साल के छात्र विवेक कुमार पुत्र इंद्रदेव कुमार ने सुसाइड किया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके साथियों और हॉस्टल संचालक से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से सारे साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं. इसी साल अप्रैल में कोटा आया था विवेक पुलिस ने शनिवार सुबह हॉस्टल में स्टूडेंट के कमरे की तलाशी ली है. पेरेंट्स को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. वे लोग कोटा के लिए निकल गए हैं. छात्र इसी साल अप्रैल में मध्य प्रदेश से कोटा आया था. परिवार वालों ने जब से बेटे की मौत की खबर सुनी है, वे सदमे में हैं. उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? फिलहाल मामने में जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet