June 29, 2025

सिपाहियों को लेटर देकर बोले शाह- हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके

0

लखनऊ
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सरकार अगले पांच साल में ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है जिससे हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके। शाह ने यह भी दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, 'भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, यह तीनों कानून…. मैं आज आप सबके सामने बोलकर जा रहा हूं कि पांच साल के अंदर देश में ऐसी व्यवस्था बन जाएगी कि कोई भी प्राथमिकी दर्ज हुई तो नागरिक को उच्चतम न्यायालय तक तीन साल के अंदर न्याय मिल जाएगा।'

उन्होंने कहा, 'सीसीटीएनएस, आईसीजेएस और फॉरेंसिक साइंस की सारी सुविधाओं और तकनीक के आधार पर न्याय को आगे बढ़ाने की व्यवस्था करनी है।' शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल में देश सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी बात है कि मोदी जी के 11 साल में देश सुरक्षित हुआ है। देश के 11 राज्यों में नक्सलवाद हुआ करता था। अब 11 सालों में 11 राज्यों में से नक्सलवाद तीन जिलों में बचा है….और मेरी बात याद रखना, 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।'

गृह मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान और उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, 'कांग्रेस के शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोयंबटूर और कश्मीर की तो बात ही छोड़ दें। मोदी जी के शासन में पाकिस्तान ने जब उरी में हमले का प्रयास किया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा में किया तो हमने एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में किया तो ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के मुख्यालय को चूर-चूर कर दिया।' उन्होंने कहा, 'नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया में एक संदेश भेजा है कि भारतीयों का खून जमीन पर बहाने के लिए नहीं है और जो भी यह हिमाकत करेगा उसको दंड दिया जाएगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक सख्त संदेश पूरी दुनिया को भेजने का काम किया है।' केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'हमारी सेना के वीर जवानों की सटीक मारक क्षमता ने जहां आतंकवादी बैठकर गरजते थे, इंटरव्यू देते थे, बयान देते थे उन्हीं अड्डों को जमींदोज कर दिये। अब उनके रोते हुए इंटरव्यू आ रहे हैं। यह सशक्त भारत का एक नया युग शुरू हुआ है।' शाह ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को कहा, 'आपका डर गुंडागर्दी करने वालों और माफिया पर सख्त से सख्त होना चाहिए और गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों को आप में मसीहा दिखाई पड़ना चाहिए।

इस तरह से उत्तर प्रदेश के माध्यम से आप देश की सेवा करेंगे, इसका मुझे भरोसा है।' इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने 15 नवचयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और उनके तमाम मंत्रिमंडलीय सहयोगियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हवाई अड्डे पर गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login