हमारे घरों तक एक सडक बनाने में भारतीय जनता पार्टी सरकार असफल रही है। – ग्रामीण.

BJP government has failed to build a road to our homes. – A Rural residents
सीताराम कुशवाहा
विदिशा, ग्यारसपुर, यहां पर कुशवाह परिवारों का पूरा निवास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ युवा मोर्चा कार्यकर्ता के रुप में सायकल चलाकर संघर्ष करते रहे पर अब ठगा महसूस कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले अनार सिंह कुशवाह ने कहा कि यहां के लोगों को भी भाजपा गुमराह करती आ रही है। आजादी से लेकर आज तक भाजपा को आंख बंद कर वोटिंग की। परंतु हमारे घरों तक एक सडक सरकार बनाने में असफल रही है। अनार सिंह ने कहा कि भाजपा घरानों में बदल गई है अब गरीब को उपयोग किया जाता है और झुनझुना पकड़ा दिया जाता है। यहां के सभी लोगों महिलाओं पुरुषों युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी निशंक कुमार जैन के पक्ष में सदस्यता ग्रहण की।
